Aaj Tak Radio
5 Minute
5 Minute is a daily national news bulletin podcast in Hindi presented thrice a day by Aaj tak Radio. Don’t wait to finish your office hours or household chores to catch up with important news. Just give us 5 minutes from your routine and get the top headlines while you finish your coffee break. 5 मिनट हैं क्या? हों तो ज़रा अपने कान इधर लाइए. देश और दुनिया की बड़ी ख़बरें सिर्फ 300 सेकेंड में सुनिए, वो भी अपना काम जारी रखते हुए. सुबह, दोपहर और शाम.
Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.aajtak.in
Onde ouvir?
Podcasts no app Replaio Radio Em breveOs podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts
Episódios
दोपहर 12 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट 14.11.2025 4:09
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के शुरूआती रुझानों में NDA की भारी बढ़त, राघोपुर सीट पर आरजेडी के तेजस्वी यादव का हाल, सीवान में NDA को हर तरफ़ बढ़त, अलीनगर से बीजेपी प्रत्याशी मैथिली ठाकुर आगे और झारखंड विधानसभा की घाटशिला उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी को बढ़त. बिहार चुनाव की रेगुलर और तेज़ अपडेट्स के लिए सुनिए बिहार चुनाव स्पेशल न्यूज़ पॉडकास्ट
सुबह 11 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट 14.11.2025 5:13
बिहार चुनाव के रुझानों में एनडीए और महागठबंधन का हाल, राघोपुर में तेजस्वी कभी आगे कभी पीछे, महुआ में तेज प्रताप चौथे नंबर पर, कटिहार में बीजेपी के तारकिशोर प्रसाद 748 वोट से आगे, लखीसराय में डिप्टी CM विजय सिन्हा बढ़त में, पटना साहिब से कांग्रेस के शशांत शेखर 5 हज़ार वोट से आगे, अलीनगर में बीजेपी मैथिली ठाकुर 4000 से आगे, छपरा में बीजेपी की छोटी कुमारी 974 से आगे और राजापाकड़ में जेडीयू के महेंद्र...
सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट 14.11.2025 5:10
बिहार चुनाव में सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हुई, 48 केंद्रों पर सुरक्षा कड़ी, शुरुआती रुझानों में NDA को बढ़त, कई वीआईपी सीटों पर कड़ी टक्कर, मोकामा में अनंत सिंह आगे, जमुई में श्रेयसी सिंह बढ़त पर, दरभंगा में संजय सरावगी 5500 वोट से आगे और राघोपुर से तेजस्वी यादव बढ़त में, पूर्णिया समेत कई जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती जारी रही, तेज प्रताप और विजय सिन्हा पिछड़े, दिल्ली में लाल किले ब्लास्ट...
सुबह 9 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट 14.11.2025 5:34
बिहार में काउंटिंग शुरू, शुरुआती रुझानों में NDA बढ़त पर, जान सुराज 4 सीटों से आगे, BJP-RJD में कड़ी टक्कर दिखी, दिल्ली ब्लास्ट आरोपी उमर मोहम्मद का पुलवामा वाला घर IED से उड़ाया गया, पुणे में ट्रक ब्रेक फेल होने से 20–25 गाड़ियां भिड़ीं, उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी और जहरीली हवा, BBC ने ट्रंप की एडिटेड स्पीच पर माफी मांगी, पाकिस्तान में दो सुप्रीम कोर्ट जजों ने आसिम मुनीर को सुरक्षा देने वाले...
रात 9 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट 13.11.2025 5:42
14 नवंबर को बिहार की 243 सीटों के लिए वोटों की गिनती होगी, दिल्ली ब्लास्ट में अब तक 13 लोगों की मौत, फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी की सदस्यता रद्द, पंजाब पुलिस ने ISI से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, मुंबई पुलिस ने दाऊद इब्राहिम के नेटवर्क से जुड़ा ड्रग सिंडिकेट पकड़ा, लखनऊ की इंट्रीगल यूनिवर्सिटी की एटीएस जांच जारी, दिल्ली में सुरक्षा बढ़ाई गई, पुणे में ट्रक हादसे में 8 लोगों की मौत, NI...
बिहार चुनाव स्पेशल: रात 8 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट 13.11.2025 5:48
बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए तैयारी पूरी, 14 नवंबर सुबह 8 बजे से सभी 243 सीटों की गिनती शुरू होगी. इस बार महिलाओं की भागीदारी रिकॉर्ड 71.78% रही. एग्जिट पोल विशेषज्ञ ने NDA की जीत की 90% संभावना जताई, RJD ने इन सर्वे पर भरोसा न करने की बात कही. RJD नेता सुनील सिंह पर FIR दर्ज, संजय सिंह ने बड़े पैमाने पर वोट चोरी का आरोप लगाया, मतगणना के दिन लखीसराय में विजय जुलूस पर रोक, ज्योति सिंह पर आ...
शाम 7 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट 13.11.2025 5:34
दिल्ली ब्लास्ट केस में सहारनपुर से गिरफ्तार डॉक्टर आदिल अहमद के घर से श्रीनगर-दिल्ली फ्लाइट टिकट बरामद हुई, कांग्रेस ने दिल्ली ब्लास्ट मामले पर केंद्र सरकार से ऑल पार्टी मीटिंग की मांग की, कर्नाटक सरकार ने महिलाओं को पीरियड लीव देने का ऐलान किया, भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की 61 करोड़ की संपत्ति कुर्क, RJD नेता सुनील सिंह पर FIR दर्ज, संजय सिंह ने बिहार चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगाए, RSS को प...
शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट 13.11.2025 5:19
भारत के निर्यात पर मूडीज़ का बड़ा खुलासा, दिल्ली ब्लास्ट केस में डॉक्टर फारुख अहमद डार हिरासत में, अल-फलाह यूनिवर्सिटी की वेबसाइट डाउन, कांग्रेस ने आतंकी हमले पर केंद्र सरकार को घेरा, चुनाव आयोग ने बूथ एजेंट नियमों में बदलाव किया जिसपर टीएमसी ने आपत्ति जताई, कर्नाटक हाईकोर्ट ने येदियुरप्पा के खिलाफ POCSO केस रद्द करने से इनकार किया, बोत्सवाना ने भारत को 8 चीते भेंट किए, कोलकाता हाईकोर्ट ने मुकुल र...
दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट 13.11.2025 5:23
दिल्ली धमाके में मरने वालों की संख्या 13 हुई, अनंतनाग के डॉक्टर आरिफ मीर गिरफ्तार, लखनऊ में 18 संदिग्धों पर एजेंसियों की नज़र, यूपी एसटीएफ ने ओवरलोड ट्रक पास सिंडिकेट पर छापेमारी की, बिहार में कल वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से होगी, केरल सरकार ने SIR प्रक्रिया टालने की मांग पर हाईकोर्ट में याचिका दायर की, हरियाणा कांग्रेस ने राज्यपाल से कानून-व्यवस्था और किसानों के मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा, ट्रंप ने...
सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट 13.11.2025 5:34
लाल किला ब्लास्ट और फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल की जांच अब कश्मीर पहुंची, पुलिस ने 15 जगहों पर छापेमारी की, धमाके के बाद लाल किला मेट्रो स्टेशन बंद, रांची में सुरक्षा बढ़ाई गई, आगरा कोर्ट में कंगना रनोट पर किसानों के अपमान और राजद्रोह का केस चलेगा, UIDAI ने बताया कि 8 करोड़ मृतकों में से अब तक केवल 1.83 करोड़ आधार निष्क्रिय हुए, विदेश मंत्री एस. जयशंकर जी7 बैठक में शामिल हुए और समुद्री सुरक्षा पर चर्चा...
रात 9 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट 12.11.2025 5:05
प्रधानमंत्री मोदी ने LNJP अस्पताल में दिल्ली धमाके के घायलों से मुलाकात की और दोषियों को सज़ा दिलाने का आश्वासन दिया, कैबिनेट बैठक में हमले की निंदा करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया और जांच तेज करने के निर्देश दिए गए, जांच में खुलासा हुआ कि संदिग्ध आतंकी डॉक्टर उमर नबी बाबरी विध्वंस बरसी के आसपास बड़े धमाके की साजिश रच रहा था, धमाके से जुड़ी फोर्ड इकोस्पोर्ट कार बरामद, बिहार में रिकॉर्ड 67.13% मतदा...
बिहार चुनाव स्पेशल: रात 8 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट 12.11.2025 5:49
बिहार विधानसभा चुनाव में आजतक-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल में NDA को 43 और महागठबंधन को 41 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान, नतीजों से पहले नीतीश कुमार ने पटना में मंदिर और मजार पर जाकर राज्य की खुशहाली की कामना की, प्रशासन ने मतगणना के दिन सुरक्षा और ट्रैफिक को लेकर सख्त निर्देश जारी किए, किशनगंज समेत कई जिलों में डीएम और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की, तेजस्वी यादव ने NDA पर नतीजों में गड...
शाम 7 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट 12.11.2025 6:14
दिल्ली धमाके के बाद पीएम मोदी ने आज सुरक्षा समिति की अहम बैठक बुलाई, दिल्ली धमाके से जुड़ी लाल फोर्ड ईको स्पोर्ट कार बरामद, इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस को मिले सुरक्षा अलर्ट के बाद देश के कई एयरपोर्ट्स पर सतर्कता बढ़ाई गई, इसराइल के प्रधानमंत्री ने भारत के प्रति संवेदना जताई, बिहार चुनाव के एग्ज़िट पोल में NDA को बढ़त, पंजाब बॉर्डर पर BSF ने तीन पाकिस्तानी ड्रोन गिराए, यूपी सरकार ने महिलाओं को...
शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट 12.11.2025 6:06
भूटान से लौटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली धमाके के घायलों से मिलने LNJP अस्पताल पहुंचे, इसके बाद CCS बैठक की अध्यक्षता करेंगे, दिल्ली पुलिस ने धमाके से जुड़ी लाल रंग की फोर्ड ईको स्पोर्ट कार की तलाश तेज कर दी है, जबकि गिरफ्तार डॉ. शाहीन शाहिद से जुड़े नौ और लोगों को हिरासत में लिया गया है, फरीदाबाद के जैश मॉड्यूल केस में अब तक 22 लोगों से पूछताछ हुई, एस. जयशंकर कनाडा में G7 बैठक में शामिल हु...
दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट 12.11.2025 5:56
दिल्ली पुलिस और हरियाणा STF ने फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी में छापा मारा, दिल्ली ब्लास्ट के बाद उत्तराखंड, पंजाब और लखनऊ में हाई अलर्ट जारी, लाल किला धमाके पर आज पीएम मोदी की अगुवाई में CCS बैठक होगी, गुजरात के भरूच में फैक्ट्री ब्लास्ट में तीन की मौत, आंध्र में वाईएसआर कांग्रेस ने मेडिकल कॉलेज निजीकरण के खिलाफ राज्यव्यापी विरोध शुरू किया, कमल हासन की पार्टी ने 2026 चुनाव के लिए कॉमन सिंबल की...
सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट 12.11.2025 6:08
दिल्ली ब्लास्ट पर आज प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में CCS की बैठक, बिहार चुनाव के एग्जिट पोल में NDA को स्पष्ट बहुमत का अनुमान, शिवसेना के चुनाव चिन्ह धनुष-बाण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई, कांग्रेस ने उत्तराखंड में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया, मुंबई में DRI ने ₹15 करोड़ के सोने और ₹13 लाख की चांदी की तस्करी पकड़ी, धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिली, एमपी-राजस्थान में कोल्ड वेव अलर्ट, प...
रात 9 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट 11.11.2025 5:27
बिहार में दूसरे और आखिरी चरण का मतदान खत्म हो गया, इस बार 67.14 फीसदी वोटिंग के साथ सभी पुराने रिकॉर्ड टूट गए, वोटिंग के बाद आए ज़्यादातर एग्ज़िट पोल में NDA को स्पष्ट बढ़त दिखाई जा रही है, दिल्ली में लाल क़िले के पास हुए धमाके में मरने वालों की संख्या 12 हुई, घटना की जांच NIA को सौंपी गई, दिल्ली सरकार ने मृतकों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है, IMA ने दिल्ली ब्लास्ट पर प्रतिक्रिया द...
बिहार चुनाव स्पेशल: रात 8 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट 11.11.2025 5:23
बिहार चुनाव में इस बार भारी मतदान हुआ है और एग्ज़िट पोल में एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है, हालांकि विपक्ष इसे मानने से बच रहा है और नतीजों का इंतज़ार करने की अपील कर रहा है, बीजेपी ने आरजेडी पर सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने की शिकायत की, कैमूर में 110 साल की महिला वोट डालने पहुंचीं, कई जगह मतदान के दौरान झड़पें हुईं, कुछ नेताओं ने बदलाव की संभावना जताई है, तो कुछ एनडीए की बड़ी जीत पर भरोसा...
शाम 7 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट 11.11.2025 5:37
लाल किले के पास धमाके के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा हालात की दो बार समीक्षा की, अब तक 12 मौत, इसी मामले में फरीदाबाद की यूनिवर्सिटी से तीन डॉक्टरों समेत कई गिरफ्तारियां हुईं, बिहार चुनाव के दूसरे चरण में 67% से अधिक मतदान, सुप्रीम कोर्ट ने निठारी केस में सुरेंद्र कोली को बरी किया, स्वामी प्रसाद मौर्य ने धीरेंद्र शास्त्री पर देश को बांटने का आरोप लगाया, बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों...
शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट 11.11.2025 5:41
दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके की जांच NIA को सौंपी गई, सुरक्षा एजेंसियां लगातार छापेमारी कर रही हैं, दिल्ली धमाके के बाद लाल किला और लाल किला मेट्रो स्टेशन बंद, प्रधानमंत्री मोदी भूटान में दिल्ली धमाके पर बोले और कहा कि दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा, दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ने पर GRAP-3 लागू कर दिया गया है और 5वीं तक के स्कूल हाइब्रिड मोड में चलेंगे, बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग जारी, पाक...
दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट 11.11.2025 5:32
दिल्ली धमाके पर गृह मंत्री के घर बैठक, लाल किला कार ब्लास्ट के बाद UP ATS की छापेमारी, PM मोदी भूटान दौरे पर, फरीदाबाद में 2900 किलो विस्फोटक मिलने के बाद यूनिवर्सिटी पर रेड, बिहार चुनाव के दूसरे चरण में मतदान जारी, 7 राज्यों की 8 सीटों पर उपचुनाव की वोटिंग भी जारी, सुप्रीम कोर्ट आज वोटर लिस्ट SIR को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगा, पाकिस्तान की सीनेट ने 27वां संवैधानिक संशोधन पास हुआ, ड...
सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट 11.11.2025 4:54
बिहार चुनाव के दूसरे चरण की 122 सीटों पर मतदान शुरू, 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव, लाल क़िला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद 11 राज्यों में हाई अलर्ट, पीएम मोदी आज भूटान दौरे पर, वोटर लिस्ट SIR मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन, दिल्ली धमाके के बाद पाकिस्तान ने सीमा पर एयर पेट्रोलिंग बढ़ाई, अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डी...
रात 9 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट 10.11.2025 5:00
लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोट में 10 की मौत,देश के कई राज्य में अलर्ट, बिहार चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल, दिल्ली एयरपोर्ट जीपीएस स्पूफिंग की जांच शुरू, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंगोला यात्रा पर, , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल भूटान दौरे पर रवाना होंगे,मंत्री किरण रिजिजू ने सऊदी अरब में हज 2026 समझौते पर किए हस्ताक्षर और रूस के राष्ट्रपति अगले महीने आ सकते हैं भारत, सिर्फ 5 मिनट में सुन...
बिहार चुनाव स्पेशल: रात 8 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट 10.11.2025 5:42
बिहार चुनाव के दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान कल, एनडीए में मतभेद की अटकलों को धर्मेंद्र प्रधान ने खारिज किया, चोरमारा गांव में 25 साल बाद मतदान होगा, तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर लगाए आरोप, नेहा शर्मा ने पिता अजीत शर्मा के लिए किया प्रचार, लालू परिवार को लैंड फॉर जॉब केस में राहत, उद्यमी योजना पर सियासी विवाद, , रविशंकर प्रसाद ने एनडीए की जीत का दावा किया, ओम प्रकाश राजभर ने महागठबंधन की जीत क...
शाम 7 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट 10.11.2025 5:20
चुनाव आयोग ने तेजस्वी के आरोपों को खारिज किया, प्रदूषण को लेकर NSUI ने CM आवास के बाहर प्रदर्शन किया, फ़रीदाबाद में IED केस से जुड़ी महिला डॉक्टर गिरफ्तार, IIT छात्रों की नौकरियों और सैलरी में गिरावट आई है, अजिंक्य नाईक निर्विरोध MCA अध्यक्ष चुने गए, हिमाचल के कुल्लू में आग से 12 घर जलकर राख हुए, दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप में 260 अफ्रीकी नागरिक पकड़े, समीर वानखेड़े ने वेब सीरीज़ पर मानहान...
Podcasts parecidos
O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos