livehindustan - HT Smartcast
Uttar Pradesh ki Khabrein
गंगा किनारे बसे राज्य 'उत्तरप्रदेश की खबरें' पॉडकास्ट में सुनेंगे, इस राज्य के छोटे शहर इटावा से लेकर राजधानी लखनऊ, चमड़े के शहर कानपूर, राम की नगरी अयोध्या जैसे सभी शहरों से जुड़ी राजनीतिक, विकास, मनोरंजन और अपराध जगत की सभी खबरों के बारे में। लाइव हिंदुस्तान के इस पॉडकास्ट के माध्यम से आपको सटीक और गहन विश्लेषण से युक्त, रोचक और अद्यतनित खबरें प्राप्त होंगी।
Author
livehindustan - HT Smartcast
Category
Podcast website
Latest episode
Jan 5, 2024
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
UP Congress के नए चीफ Ajay Rai ने ग्रहण किया पदभार, CM Yogi के Bulldozer Action पर जमकर बरसे 25.08.2023 5:25
कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने गुरुवार को लखनऊ पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया है। शपथ के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अजय राय बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जिस ईडी, सीबीआई और बुलडोजर से डराया जाता है, मैं उस बुलडोजर को भी मोड़ देने का काम करूंगा।
Lalu Yadav News: Rabri Devi संग अपने ससुराल पहुंचे लालू जब रूठ गए। Gopalganj। RJD। Phulwariya। Selar 24.08.2023 4:44
करीब दो दशक के बाद अपने ससुराल पहुंचे लालू यादव का मजाकिया अंदाज एक बार फिर सुर्खियों में है। सुनिए क्या हुआ जब ससुराल पहुंचे लालू यादव रूठ कर कार से बाहर निकलने से इनकार करने लगे ?
Swami Prasad Maurya on Shoe Thrown: Lucknow जूता कांड पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने बताया क्या हुआ था 22.08.2023 3:17
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंका गया. इस घटना पर अब स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान भी सामने आया है. समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में संबोधित करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने बताया क्या हुआ था.
Swami Prasad Maurya Shoe Thrown Video: लखनऊ में स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंका, समर्थकों ने धुना 22.08.2023 5:22
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर लखनऊ में वकील के भेष में आए एक शख्स ने जूता फेंक दिया. इस घटनाक्रम में स्वामी बाल-बाल बच गए। इसके बाद जूता फेंकने वाले शख्स को भीड़ ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। जूता फेंकने वाले शख्स का नाम आकाश सैनी बताया जा रहा है। पकड़े जाने के बाद उसने कहा कि वो पूजा-पाठ करने वाला इंसान है।
Swami Prasad Maurya Shoe Thrown: Akhilesh Yadav बोले- हमला करने वाला BJP का कार्यकर्ता | CM Yogi 22.08.2023 5:26
महापुरुषों पर समाजवादी पार्टी का कार्यक्रम था. जिसमें समाजवादी पार्टी के विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंका गया है. जूता हमले में बाल-बाल बचे हैं स्वामी प्रसाद मौर्य.
Jayant Chaudhary ने INDIA Mumbai Meeting से पहले कही बड़ी बात। BJP। Akhilesh Yadav। SP RJD Alliance 21.08.2023 3:59
लोकसभा चुनाव को लेकर पिछले कुछ दिनों से पश्चिमी यूपी में राजनीतिक सरगर्मी तेज है। ऐसा कहा जा रहा है कि जयंत चौधरी इंडिया गठबंधन में रहते हुए एनडीए में आने के रास्ते तलाश रहे हैं। अब जयंत चौधरी ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि जो लोग मुझे अभी तक नहीं जानते हैं, वही इस तरह की बातें कर रहे हैं। मैं बहुत जिद्दी आदमी हूं। एक बार जो कह देता हूं, मन बना लेता हूं तो बदलता नही...
‘Jhingur Sa Sachin’ के बाद Seema Haider की पड़ोसन Mithlesh Bhati ने फिर दिया एक और बयान 21.08.2023 4:23
पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आई सीमा हैदर लंबे समय से सुर्खियों में है। वह ग्रेटर नोएडा में सचिन मीणा के साथ रह रही है। उसके खिलाफ जांच एजेंसियां छानबीन कर रही हैं। इस बीच, सीमा के पति सचिन को लप्पू और झींगुर कहकहर चर्चाओं में आईं मिथिलेश भाटी ने फिर से नया बयान दे दिया है। मिथिलेश भाटी ने कहा कि भारत में हमारे यहां 10-10 साल तक बॉर्डर पर फौजी खड़े रहते हैं, लेकिन हमारे यहां किसी की बहन-बेटिय...
Rahul Gandhi Amethi से फिर लड़ेंगे Smriti Irani के खिलाफ, Ajay Rai का दावा। Priyanka Gandhi Varanasi 21.08.2023 4:37
कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शुक्रवार को वाराणसी एयरपोर्ट पर दिल्ली से पहुंचे, एयरपोर्ट पर ही सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हर हर महादेव के नारे के साथ अजय राय का स्वागत किया। मीडिया से बात करते हुए एयरपोर्ट पर अजय राय ने आज एक बड़ा ऐलान किया। अजय राय ने राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने का ऐलान किया। इतना ही नहीं जोश से भरे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रियंका गांधी के बनारस से चुनाव लड़...
Seema Haider ने Hariyali Teej पर रखा Sachin के लिए रखा व्रत, देखें Video 21.08.2023 4:20
पाकिस्तानी से अवैध रूप से नेपाल के रास्ते भारत आई महिला सीमा हैदर ने शनिवार को हरियाली तीज के मौके पर सभी को तीज की शुभकामनाएं देते हुए अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूजा की है। सीमा का पूजा करते वक्त का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साथ ही वह वीडियो में जय श्री राम के नारे भी लगा रही हैं।
Lok Sabha Election 2024: Rahul Gandhi के Amethi से लड़ने की चर्चा के पीछे है बड़ी वजह | Congress 21.08.2023 5:56
यूपी कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने राहुल गांधी के फिर से अमेठी से चुनाव लड़ने की बात की है, जिसे लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं. अब सवाल ये है कि आखिर अजय राय ने जो बात कही है उसमे कितना दम है...इतने बड़े दावे के पीछे क्या वजह हो सकती है
Shahjahanpur Korian Bride: प्यार के लिए साउथ कोरिया से शाहजहांपुर आई प्रेमिका, गुरुद्वारे में 7 फेरे 21.08.2023 5:19
सीमा हैदर और पाकिस्तान गई अंजू के किस्से इन दिनों हर जुबां पर हैं. टीवी से लेकर सोशल मीडिया तक इन दिनों के इंटरव्यू और लोगों की बयानबाजी से भरा पड़ा है. सीमा हैदर और अंजू के चर्चे अभी खत्म भी नहीं हो पाए थे कि यूपी के छोरे ने अलग की कांड कर डाला. शाहजहांपुर का रहना वाला ये लड़का साउथ कोरिया से बहू लेकर आ गया.
Ajay Rai UP Congress President क्यों बने? PM Modi के खिलाफ Varanasi से लड़ा था Lok Sabha Election 18.08.2023 4:19
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने बड़ा फेरबदल किया है। यूपी कांग्रेस की कमान अब अजय राय संभालेंगे। अजय राय दो बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। पहले 2014 और फिर 2019 में इन्होंने चुनाव लड़ा था। गुरुवार को कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने नोटिस जारी कर पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा की। अजय राय ने यूपी कांग्रेस में ब...
Kya Hai Sachin Me: लप्पू-झींगुर कहने वाली Mithlesh Bhati को Seema Haider ने भेजा Legal Notice 17.08.2023 4:00
ग्रेटर नोएडा के रहने वाले सचिन को लप्पू और झींगूर जैसे शब्द कहने वाली पड़ोसन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अब सीमा हैदर ने पड़ोस की भाभी को कानूनी नोटिस भेज दिया है। सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने उनकी पड़ोसन मिथिलेश भाटी को मानहानि का यह नोटिस भेजा है।
PM Modi के Lal Qila Speech पर जमकर बरसे Akhilesh Yadav । Yogi Adityanath । INDIA Alliance 17.08.2023 5:35
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने एक बार फिर से बीजेपी और PM Modi के लाल क़िला से दिए भाषण पर हमला बोला है। लखनऊ से चित्रकूट जाते हुए रायबरेली के गुरुबख्शगंज चौराहे पर अखिलेश ने पीएम मोदी को झूठा कहा और सीएम योगी को किसानों के नुकसान के लिए जिम्मेदार ठहराया। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी को वोट न करने की अपील की।
SDM Jyoti Maurya Case: ज्योति मौर्य क्यों पहुंची Delhi High Court | Alok Maurya | Manish Dubey 17.08.2023 4:43
उत्तर प्रदेश की पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य और उनके सफाईकर्मी पति आलोक के बीच का विवाद काफी दिनों से सुर्खियों में है। इस चर्चित मामले को लेकर रोज़ नए खुलासे हो रहे हैं। एसडीएम ज्योति मौर्य एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। ज्योति क्यों दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची हैं, क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं….
Omprakash Rajbhar On Akhilesh Yadav: Ghosi Seat पर उपचुनाव से पहले राजभर और अखिलेश भिड़े | SP| SBSP 17.08.2023 4:44
सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर लगातार सपा पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं. अब उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव को लेकर बड़ा दावा कर दिया है.उन्होने कहा कि जिस तरह से सपा ने धोखा दिया है, उसका ब्याज सहित वह उन्हें लौटाकर अगर सैफई नहीं पहुंचाया तो अपने असली मां-बाप का बेटा नहीं.
‘Lappu Sa Sachin’ बोलने वाली Mithlesh Bhati के Dialogue पर बनें जोरदार Meme-Reels 16.08.2023 3:55
सीमा हैदर और सचिन मीणा की पड़ोसी मिथलेश भाटी आजकल सोशल मीडिया पर खूब छा रही हैं। उनका ‘लप्पू सा सचिन’ डायलॉग सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है...
Seema Haider Pakistan Murdabad Video: जब सीमा ने लगाए हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे, Gadar 2 का असर! 14.08.2023 4:35
सीमा हैदर के रंग-ढंग अलग नजर आ रहे हैं। खुद को हिंदुस्तान का बहू कहने वाली सीमा ने अब पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे तक लगा दिए। सीमा के नए वीडियो में वो सिर पर चुनरी बांधकर पाकिसितान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद कहती नजर आ रही है…
Seema Haider की होगी Pakistan वापसी, सपा नेता ने करवा दी Ticket Book | Sachin Meena 14.08.2023 4:02
सपा नेता अभिषेक सोम ने सीमा हैदर और अमित जानी का पाकिस्तान का टिकट कटवा दिया है। अमित और सीमा हैदर का पाकिस्तान का यह टिकट 31 दिसंबर का है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या 31 दिसंबर सीमा का भारत में आखिरी दिन होने जा रहा है? यह टिकट मुंबई से कराची तक का करवाया गया है
Lok Sabha Election 2024: PM Modi को Varanasi में हरा सकती हैं Priyanka Gandhi, Sanjay Raut का दावा 14.08.2023 4:43
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव लड़ेंगी या नहीं और लड़ेंगी तो किस सीट से... इस चर्चा के बीच शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने प्रियंका गांधी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है., उन्होंने कहा है कि अगर प्रियंका गांधी वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ती हैं तो निश्चित रूप से जीत हासिल करेंगी. संजय राउत ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर प्रियंका गांधी वाराणसी चुनाव लड़त...
Opposition Meeting Mumbai: Jayant Chaudhary होंगे INDIA गठबंधन बैठक में शामिल 11.08.2023 3:57
यूपी की सियासत में RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी सुर्खियों में बने हुए हैं... दरअसल दिल्ली सेवा बिल पर वोटिंग के वक्त वो संसद से गैरहाजिर रहे और अब रालोद विधायकों की सीएम योगी से मुलाकात ने यूपी की राजनीति में हलचल तेज कर दी है... ऐसे में सवाल उठने लगे थे कि क्या बीजेपी और जंयत के बीच कुछ खिचड़ी पक रही है... छोटे चौधरी साहब ने अब अटकलों के बाजार पर विराम लगा दिया है... राष्ट्रीय लोक दल यानि RLD के नेता ज...
Seema Haider और Sachin Meena की Love Story पर बनी Film के Audition शुरू 11.08.2023 3:21
सीमा हैदर और सचिन मीना पर बनने जा रही फिल्म ‘कराची टू नोएडा’ (Karachi to Noida) की स्टार कास्ट के लिए ऑडिशन शुरू हो गए हैं. फिल्म की कास्ट से जुड़े ऑडिशन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे, देखिए…
Varanasi Kapsethi News: Nayab Tehsildar ने लड़की को जड़ दिया थप्पड़ 10.08.2023 4:12
वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के भीषम पुर गांव में उच्च न्यायालय के आदेश पर एक विवादित जमीन पर एक पक्ष को कब्जा दिलवाने गई नायब तहसीलदार ने नाबालिग छात्रा को थप्पड़ मार दिया… जिसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। इसके बाद मामले को बिगड़ता देख नायब तहसीलदार वहां से रवाना हो गईं…
Akhilesh yadav ने Manipur Violence और Inflation पर BJP को घेरा | Monsoon Session 09.08.2023 3:14
उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है... सदन के पहले दो दिन की कार्यवाही हंगामेदार रही... वहीं समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मणिपुर हिंसा और महंगाई के मुद्दे पर बीजेपी पर निशाना साधा... सपा अध्यक्ष ने कहा कि 2024 में बीजेपी की हार होगी...
UP Vidhan Sabha: Akhilesh Yadav ने Unemployment को लेकर पूछा सवाल, CM Yogi ने कहा- सुनकर अच्छा लगा 08.08.2023 5:12
यूपी विधानसभा सत्र में सीएम योगी और अखिलेश यादव के बीच नोंकझोंक देखने को मिली। बेरोजगारों की संख्या को लेकर जब अखिलेश यादव ने सीएम योगी से सवाल पूछा तो सुनिए क्या बोले सीएम।
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.