livehindustan - HT Smartcast
Uttar Pradesh ki Khabrein
गंगा किनारे बसे राज्य 'उत्तरप्रदेश की खबरें' पॉडकास्ट में सुनेंगे, इस राज्य के छोटे शहर इटावा से लेकर राजधानी लखनऊ, चमड़े के शहर कानपूर, राम की नगरी अयोध्या जैसे सभी शहरों से जुड़ी राजनीतिक, विकास, मनोरंजन और अपराध जगत की सभी खबरों के बारे में। लाइव हिंदुस्तान के इस पॉडकास्ट के माध्यम से आपको सटीक और गहन विश्लेषण से युक्त, रोचक और अद्यतनित खबरें प्राप्त होंगी।
Author
livehindustan - HT Smartcast
Category
Podcast website
Latest episode
Jan 5, 2024
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
Ambedkar Nagar Encounter News: छात्रा का दुपट्टा खींच भागने वाले आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद Arrest 18.09.2023 4:11
उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में छात्रा का दुपट्टा खींचने के आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों ने पुलिस की गिरफ्त से भागने का प्रयास किया था. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि घायल दो आरोपी पुलिस के सहारे चलते दिखाई दे रहे हैं. पुलिस एनकाउंटर में आरोपी शाहबाज और फैसल के पैर में गोली लगी है जबकि तीसरे आरोपी का भागते वक्त गिरने से पैर टूट गया है.
अपनी ही सरकार के खिलाफ फिर बोले वरुण, इस बार Cheetah पर सुनाया। BJP। Modi Govt 18.09.2023 5:20
भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने शनिवार को एक बार फिर अपनी ही सरकार की आलोचना की। वरुण गांधी से अफ्रीका से चीता मंगाए जाने को क्रूरता बताया। इतना ही, उन्होंने आगे कहा कि विदेश से जानवरों को मंगाए जाने के बजाए बेहतर होता कि हम अपने यहां की प्रजातियों का संरक्षण करते। गौरतलब है कि भाजपा सांसद पहले भी अपनी सरकार और पार्टी लाइन से इतर बयानबाजी करते रहे हैं। उन्होंने मोदी सरकार के विभिन्न फैसल...
शहीद हुए Indian Army के जवानों पर सीमा ने पाक को क्या कहा ? | Manpreet Singh 18.09.2023 5:19
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में हुए आतंकी हमले में 4 जवान शहीद हो गए थे. इस घटना से दुखी सीमा हैदर ने पाकिस्तान की तरफ से की जाने वाली आतंकी हरकतों को लेकर उसे जमकर लताड़ा है. सीमा हैदर ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से भारत में की जाने वाली घटनाएं बंद होनी चाहिए. इस वजह से ही पाकिस्तान में लोग रहना नहीं चाहते हैं.
Anantnag Attack को लेकर UP Congress chief Ajay Rai ने BJP को घेरा । Jammu Kashmir Encounter 15.09.2023 4:32
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकी मुठभेड़ में शहीद सेना के जवानों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। दिल्ली स्थित AICC मुख्यालय में भारत माता के इन वीर सपूतों को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। वहीं कांग्रेस नेता कर्नल रोहित चौधरी ने कहा कि जब हमारे साथी देश के लिए अपना बलिदान दे रहे थे, उस समय हमारे प्रधानमंत्री जी अपना महिमामंडन करवा रहे थे।
Om Prakash Rajbhar On INDIA: Anchors के बहिष्कार पर भड़के राजभर ने विपक्ष को जमकर सुनाया | SBSP 15.09.2023 5:38
विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' में शामिल दलों ने गुरुवार को कुछ न्यूज़ चैनल्स के एंकर्स के शो का बहिष्कार करने का फैसला किया. इस फैसले की सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने आलोचना की है...
Ghosi By Election 2023 को लेकर Ajay Rai ने साधा Samajwadi Party पर निशाना । INDIA । Akhilesh Yadav 14.09.2023 5:03
UP Congress Chief Ajay Rai target SP and Akhilesh yadav victory in Ghosi why did the rift appear in INDIA alliance. घोसी उपचुनाव में सपा की जीत को इंडिया गठबंधन की पहली जीत बताया जा रहा है। वहीं सपा के उम्मीदवार को समर्थन देने वाली कांग्रेस ने अब उसी पर निशाना साधा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने घोसी को लेकर सपा को नसीहत दे डाली है।
Ghosi By Election के बाद Akhilesh Yadav की नजर Raja Bhaiya के Pratapgarh पर। Lok Sabha Election 2024 14.09.2023 5:07
घोसी उपचुनाव में बंपर जीत के बाद समाजवादी पार्टी का जोश हाई है और कार्यकर्ताओं के इसी जोश को हाई रखने के लिए अखिलेश यादव 2024 के लिए अपने अगले मिशन पर निकल चुके है। अखिलेश यादव 2024 के लिए राजा भैया के गढ़ प्रतापगढ़ पर नजरें टिकाए हुए हैं।
Ghosi By Election: हार के बाद Mau में OP Rajbhar Speech, Akhilesh Yadav, Shivpal पर क्या-क्या बोल गए 14.09.2023 5:55
घोसी उपचुनाव में हार के बाद से लगातार सबसे ज्यादा विपक्ष के निशाने पर सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर हैं। ओपी राजभर हार के बाद पहली बार मंगलवार को मऊ पहुंचे। यहां भी सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। बोलते-बोलते उनके बोल एक बार फिर बिगड़ गए। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं के बारे में यहां तक कह दिया कि उनकी दवा हम अच्छे से जानते हैं। यह भी कहा कि जब हम मारते हैं तो टूटता फूटता नहीं है। ऐसे जगह मारते हैं...
Azam Khan IT Raid News: आजम खान के ठिकानों पर आयकर विभाग | Jauhar University | Rampur | Sitapur | SP 14.09.2023 5:17
आयकर विभाग की टीम समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के ठिकानों पर पहुंच गई. अधिकारी ने तो नहीं बताया कि वो क्यों आए. लेकिन शुरूआती जानकारी ये मिल रही है कि ये छापेमारी आजम खान के अल जौहर ट्रस्ट को लेकर हुई है. आजम खान का अल जौहर ट्रस्ट भी IT के रडार पर है. ये छापेमारी रामपुर, मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर, सीतापुर, लखनऊ और MP समेत 21 जगहों पर की गई.
G20 Summit 2023: Akhilesh Yadav ने यूपी में आवारा पशुओं का मुद्दा उठाते हुए कसा तंज। CM Yogi 12.09.2023 4:30
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जी20 शिखर सम्मेलन के बीच एक के बाद एक चुभने वाले ट्वीट किए हैं...पहले G20 में जी का मतलब घोसी से जोड़ा, फिर मेहमानों के लिए बने व्यंजनों पर निशाना साधा और अब आवारा पशुओं को लेकर सरकार पर हमला बोला है....
Ghosi By Election के बाद Mayawati Lok Sabha Election 2024 के लिए बदलेंगी चाल, INDIA में एंट्री? 12.09.2023 5:11
घोसी उपचुनाव को NDA बनाम INDIA की लड़ाई के तौर पर देखा जा रहा था और अब नतीजे आने के बाद विपक्षी दल खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं। इस बीच एक चर्चा ये भी तेज हो गई कि मायावती राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद INDIA गठबंधन में आने पर विचार कर सकती हैं। मायावती की पार्टी को लेकर जारी इन अटकलों के पीछे वजह क्या है? जानिए
Ghosi By Election Results के बाद Shivpal Yadav का बयान वायरल, Rajbhar पर कसा था तंज | SP | CM Yogi 12.09.2023 5:17
यूपी विधानसभा में दिया गया शिवपाल यादव का एक बयान इन दिनों काफी वायरल हो रहा है...घोसी उपचुनाव के नतीजे आने के बाद राजभर निशाने पर आ गए हैं..खासकर शिवपाल यादव उन पर जमकर तंज कस रहे हैं...क्योंकि घोसी के नतीजे आने के बाद अब राजभर और दारा सिंह के मंत्री बनने पर संशय की तलवार लटक गई है... शिवपाल यादव इस जीत के हीरो बनकर उभरे हैं, जिन्होंने सपा की तरफ से घोसी में पूरी कमान संभाली हुई थी
Imran Masood Saharanpur News: Rahul Gandhi की तारीफ, क्या Congress में वापसी करेंगे इमरान? INDIA 12.09.2023 6:16
बहुजन समाज पार्टी से बाहर हो चुके इमरान मसूद अब नए सियासी ठिकाने की तलाश में जुट गए हैं, काजी परिवार ने रविवार को सहारनपुर में शक्ति प्रदर्शन करके अपने समर्थकों के मूड को भांपने की कोशिश की है, इमरान मसूद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ करने के साथ ही जयंत चौधरी को अपना भाई बताया, इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा करके देश में माहौल बनाने का काम करने के साथ ही INDIA गठब...
Lok Sabha Election 2024: Ghosi By Election में जीत के बाद Akhilesh Yadavको मिला जीत का फार्मूला 12.09.2023 4:15
घोसी उपचुनाव से मिली जीत में ही सपा को मिशन 2024 के लिए जीत का फार्मूला भी मिल गया है। यह कितना कारगर होगा यह आगे पता चलेगा, पर हालिया जीत से पार्टी आत्मविश्वास में दिखती है और उसे यकीन है कि पिछड़ा दलित व अल्पसंख्यक (पीडीए) संग सवर्णों को भी साधा जा सकता है। भले ही पार्टी में ही विवादित मुद्दों पर असहज करने वाले स्वर उभरते हों। माना जा रहा है कि पूरब ही नहीं पश्चिम में भी सपा अपने 'इंडिया' गठबंधन...
Ghosi By Election Results: जिला पंचायतों में भी SP | Akhilesh Yadav | OP Rajbhar | Sudhakar Singh 11.09.2023 4:23
यूपी की मऊ जनपद की घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना में अपनी प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के ऊपर बढ़त हासिल करने वाली समाजवादी पार्टी ने लखनऊ में जिला पंचायत सदस्य सीट के लिए हुए उपचुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी को हरा दिया है।
Lappu Sa Sachin कहने वाली Mithlesh Bhati का एक और Video Viral, जानिए किस पर निकाली भड़ास ? Seema 11.09.2023 5:00
लप्पू सा सचिन कहकर सोशल मीडिया पर रातों रात सुर्खियों में आईं मिथिलेश भाटी किसानों के समर्थन में आ गई हैं। ग्रेटर नोएडा में किसान मोटो जीपी बाइक रेस का विरोध कर रहे हैं। मिथलेश ने अपने बयान में कहा कि जो मन में आता है, वो करता है। सुन लो प्राधिकरण वालों... तुम में कुछ भी नहीं है। लप्पू सा ये प्राधिकरण है, झींगुर से इसके अधिकारी हैं। तिनका जैसा काम करते हैं। किसान तक जाते जाते हवा में उड़ जाता है।...
G20 Summit को लेकर Akhilesh Yadav ने केंद्र सरकार पर कसा तंज, कहा- विदेशी मेहमानों को छप्पन भोग... 11.09.2023 3:49
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जी-20 समिट को लेकर सरकार पर निशाना साधा है, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर लिखा-" विदेशी मेहमानों को सोने की थाली में छप्पन भोग परोसे…और देश के करोड़ों लोग है बस पाँच किलो अनाज के भरोसे! अगला चुनाव इसी भेद को मिटाने के लिए लड़ा जाएगा. दिखावा भी छलावा होता है या कहिए जुमले का पर्यायवाची. भाजपा के दिखाए झूठे स्वर्...
Lok Sabha Election 2024: Sanjay Singh ने INDIA Alliance की जीत को लेकर किया बड़ा दावा | Ghosi 11.09.2023 5:17
घोसी विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत से इंडिया गठबंधन उत्साहित है. घोसी जीत को लेकर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने एक बड़ा बयान दिय़ा है. उन्होंने कहा कि 2024 में इंडिया जीतेगा एनडीए हारेगा
Ghosi By Election Result: Shivpal Yadav ने बताया कैसे मिली जीत, Rajbhar, Sanjay Nishad पर कसा तंज! 11.09.2023 5:58
घोसी उपचुनाव में जीत के बाद समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल यादव ने ओम प्रकाश राजभर और संजय निषाद पर तंज कसा। शिवपाल बोले- राजभर और संजय निषाद के प्रचार से SP को ही फायदा हुआ। 2024 चुनाव को लेकर शिवपाल यादव बोले- समाजवादी पार्टी की जीत से जनता उत्साहित है।
Ghosi By Election Result: Sudhakar Singh ने EVM Counting पर उठाए सवाल | Akhilesh Yadav | BJP vs SP 08.09.2023 4:01
उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 5 सितंबर को वोटिंग हुई. इसके बाद प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई, शुक्रवार 8 सितंबर को वोटों की गिनती होगी, जिसके बाद पता चलेगा कि घोसी विधानसभा क्षेत्र की जनता का अगला विधायक कौन होगा, इस बीच सपा के कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम की रखवाली कर रहे हैं. इसके बाद भी उम्मीदवार सुधाकर सिंह की ओर से निष्पक्ष काउंटिंग को लेकर सवाल खड़...
Ghosi By Election Result: Shivpal Singh के लिए क्यों अग्निपरीक्षा Ghosi By Election | Akhilesh Yadav 08.09.2023 4:00
लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने सपा को मजबूत करने का फैसला लिया है, उन्होंने पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी चाचा शिवपाल यादव को सौंपी है. चाचा भी भतीजे के भरोसे पर पूरा उतरने की कोशिश में जी जान से जुटे हैं, उन्होंने घोसी उपचुनाव की कमान संभालकर दर्शा दिया है, संगठन को धार देने की कवायद में जुटे शिवपाल यादव सुधाकर सिंह के साथ खड़े नजर आए, सपा ने दमखम के साथ घोसी की लड़ाई लड़ी, चुनाव की रणन...
Udhayanidhi Stalin के Sanatan Dharma पर विवादित बयान को लेकर भड़कीं Aparna Yadav। INDIA। PM Modi 08.09.2023 4:24
सनातन धर्म पर उदयनिधि के विवादित बयान पर बीजेपी नेता अपर्णा यादव ने निशाना साधा। अपर्णा बोलीं- ताओं को अपनी राजनीति चमकाने के लिए इस तरह की बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। सनातन धर्म अजर और अमर है।
Ghosi By Election Result: Shivpal Singh को रिजल्ट को लेकर सताया बड़ा डर | BJP vs SP | Ghosi Result 08.09.2023 5:59
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव पहुंचे। आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने घोसी उपचुनाव से लेकर आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्ष पर जमकर हमला बोला। ओपी राजभर द्वारा उनके भाजपा में शामिल होने को बयान पर भी उन्होंने जवाब दिया।
Ghosi By Election Result से पहले OP Rajbhar और Bhupendra Chaudhary की मुलाकात के क्या मायने। BJP 08.09.2023 4:27
घोसी उपचुनाव के नतीजों का एलान 8 सितंबर को होने वाला है, लेकिन इससे पहले ही सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर ऐसी तस्वीरें साझा की हैं, जिसे लेकर यूपी की सियासत में हलचलें तेज हो गई हैं, राजभर ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के साथ तस्वीरें शेयर की, जिसके बाद ये माना जा रहा है कि जल्द ही उन्हें योगी आदित्यनाथ की सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है।
India vs Bharat: Aparna Yadav ने Mulayam Singh Yadav का जिक्र कर 'INDIA' पर कसा तंज। Akhilesh Yadav 08.09.2023 4:42
इंडिया या भारत नाम को लेकर जारी विवाद के बीच बीजेपी नेता अपर्णा यादव ने विपक्ष को नसीहत दी हैं। अपर्णा बोलीं- भारत का विरोध करने वाले आपस में खुद खंडित है। अगर आज नेता जी मुलायम सिंह यादव जिंदा होते तो वो भारत का ही पक्ष लेते।
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.