livehindustan - HT Smartcast
Uttar Pradesh ki Khabrein
गंगा किनारे बसे राज्य 'उत्तरप्रदेश की खबरें' पॉडकास्ट में सुनेंगे, इस राज्य के छोटे शहर इटावा से लेकर राजधानी लखनऊ, चमड़े के शहर कानपूर, राम की नगरी अयोध्या जैसे सभी शहरों से जुड़ी राजनीतिक, विकास, मनोरंजन और अपराध जगत की सभी खबरों के बारे में। लाइव हिंदुस्तान के इस पॉडकास्ट के माध्यम से आपको सटीक और गहन विश्लेषण से युक्त, रोचक और अद्यतनित खबरें प्राप्त होंगी।
Author
livehindustan - HT Smartcast
Category
Podcast website
Latest episode
Jan 5, 2024
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
Deoria Murder Case: Devesh Dubey ने किया परिवार वालों का ब्रह्मभोज | Satyaprakash Dubey | Prem Yadav 16.10.2023 5:48
यूपी सहित देशभर को सन्न कर देने वाले देवरिया हत्याकांड मामले में प्रेम की पत्नी शीला यादव ने पति की हत्या में दर्ज केस पर सवाल खड़ा किया है..उसने आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस ने जल्दबाजी में केस दर्ज किया और मेरे पति को मारने वाले अन्य कातिलाें को छोड़ दिया।..जिस व्यक्ति ने केस दर्ज कराया उसे भी जेल भेज दिया गया और मुकदमे की काॅपी तक नहीं दी गई.. शीला देवी ने कहा है कि शनिवार को वो पुलिस अधीक्षक...
Deoria Viral Audio: जिले के एक थानाध्यक्ष ने पीड़ित को धमकाया | UP News | Viral Audio 16.10.2023 3:00
यूपी के देवरिया जिले के एक थानाध्यक्ष का पीड़ित को धमकाने का ऑडियो वायरल हो रहा है... हालांकि इस आडियों की सत्यता की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। 45 सेंकेड के आडियों में एसओ युवक से कह रहे हैं कि तुमसे क्या कहें थे, आये क्यों नहीं। जब बुलाये थे तो जिलाध्यक्ष के पास क्यों चल गये। जान लो रगड़कर जिंदगी खराब कर देंगे।
Akhilesh Yadav के Servant Deputy CM वाले तंज के बाद Brijesh Pathak ने क्यों बदल लिया अपना नाम 13.10.2023 4:35
यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर खुद को सर्वेंट ब्रजेश पाठक लिख लिया है। पाठक ने अपने नाम के आगे सर्वेंट लगा लिया है। कल अखिलेश यादव ने पाठक को सर्वेंट डिप्टी सीएम कह दिया था। ब्रजेश पाठक का कहना है की जनता का नौकर होना उनके लिए गर्व की बात है।
Deoria Case: Bulldozer Action की चर्चा के बीच इस दिन Akhilesh Yadav जाएंगे देवरिया 13.10.2023 3:13
देवरिया में हुए सामूहिक हत्याकांड के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जिले का दौरा करेंगे। समाजवादी पार्टी ने प्रशासन को जानकारी देते हुए अखिलेश का कार्यक्रम जारी किया है…
Israel Palestine War: इजरायल के समर्थन में Varanasi के Advocates का जुलूस | PM Modi 13.10.2023 4:45
इजरायल और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास के बीच जारी जंग का असर पूरी दुनिया में दिखाई दे रहा है। हमास के हमले के बाद भारत ने इजरायल का समर्थन किया है। प्रधानमंत्री मोदी के फैसले का असर उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में दिख रहा है। वाराणसी के लोगों ने भी इजरायल का समर्थन किया है। दशाश्वमेध घाट पर काशीवासियों ने मां गंगा की विशेष आरती की। काशी के युवाओं ने टैटू बनवाकर इजरायल को अपना समर्थन दिया। वहीं वार...
Lok Sabha Election 2024: Akhilesh Yadav ने Brijesh Pathak पर कसा तंज | JPNIC | Lucknow | UP 12.10.2023 4:11
जय प्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर बुधवार को लखनऊ में जेपीएनआईसी पर जोरदार हंगामा हुआ. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का जेपीएनआईसी के मेन गेट को फांदकर अंदर जाना बीजेपी को अच्छा नहीं लगा..ब्रजेश पाठक ने इसे गुंडागर्दी बताया तो अब अखिलेश यादव ने भी उनके बयान पर जोरदार पलटवार कर दिया है
Deoria Case: Satyaprakash Dubey के बेटे Devesh Dubey ने रखी Bulldozer Action की मांग। Prem Yadav 12.10.2023 3:35
देवरिया हत्याकांड में तहसीलदार कोर्ट से बेदखली का आदेश आने के बाद सत्यप्रकाश दूबे का बेटा देवेश फफक पड़ा। इस दौरान शहर के रामनाथ देवरिया मोहल्ले में पत्रकारों से बातचीत में उसने कहा कि प्रेमचंद का मकान गिरने पर ही पिता का ब्रह्मभोज करेगा।
Deoria Murder Case: हत्याकांड मामले में Brij Bhushan Sharan Singh का बयान 12.10.2023 4:10
देवरिया में जमीन विवाद में छह लोगों की हत्या के बाद से एक पक्ष के घर पर बुलडोजर चलने की चर्चा गर्म है। प्रशासन ने वारदात में मारे गए प्रेमचंद यादव के मकान की पैमाइश भी कराई है। इसे लेकर गोंडा से भाजपा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बड़ा बयान दिया है। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि घर बड़ी मुश्किल से बनता है। मैं हमेशा से बुलडोजर वाली राजनीति का विरोधी रहा हूं। बृजभूषण शरण सिंह ने घटना की सीबीआई जांच की...
Deoria Case Update: Prem Yadav के मकान की पैमाइश में क्या पता चला, क्या Bulldozer Action होगा? 11.10.2023 4:22
देवरिया के पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव के मकान की पैमाइश हुई। दूसरी बार की पैमाइश में भी सरकारी जमीन पर ही पाया गया है। अब प्रशासन का बुलडोजर कभी भी चल सकता है।एसडीएम रत्नेश तिवारी ने बताया कि गांव में सरकारी जमीनों की पैमाइश कर ली गई है। पैमाइश करने वाली टीम ने रिपोर्ट दे दी, जिसके बाद तहसीलदार ने बेदखली का आदेश भी जारी कर दिया है।
Siddharth Nagar DSP Viral Video: क्यों भड़क गए डीएसपी Sujeet Kumar Rai | Domariyaganj | UP 11.10.2023 6:00
ये हैं सिद्धार्थनगर के जिले में स्थित डुमरियागंज के सीओ सुजीत कुमार राय जो कि विवादित स्थल पर दुर्गा प्रतिमा की स्थापना की कोशिश करने वालों पर गुस्सा हो रहे हैं और कह रहे हैं खोदकर गाड़ दूंगा, पुश्तें खराब हो जाएंगी
Deoria Case Update: Satyaprakash Dubey Son Devesh Dubey को Facebook Post के बाद मिली लाखों की मदद 10.10.2023 4:58
देवरिया हत्याकांड में मारे गए सत्य प्रकाश दुबे के बेटे देवेश दुबे ने एक सोशल मीडिया एक भावुक पोस्ट कर लोगों से आर्थिक मदद की अपील की थी। जिसके बाद नेता, विधायक, सांसद से लेकर आम लोगों ने देवेश दुबे को अब तक 20 लाख से ज्यादा रुपये की आर्थिक मदद की है।
Deoria Murder Update News: Navnath Mishra ने उगल दिए सारे राज | Prem Yadav | Satya Prakash Dubey 10.10.2023 4:07
उत्तर प्रदेश देवरिया हत्याकांड में मुख्य आरोपी अब पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. धीरे धीरे इस मामले में कई खुलासे हो रहे है. इस बीच उत्तर प्रदेश पुलिस ने ऐसे राज से पर्दा उठाया जिसे आप जान कर हैरान हो जाएंगे.. सत्यप्रकाश दुबे की फैमिली पर कैसे टूटा था कहर... इस बात की पुख्ता जानकारी अब उत्तर प्रदेश पुलिस के पास है. और अब आरोपी नवनाथ मिश्रा पुलिस की कस्टडी में है. जिसने गुनाह कबूल लिया है. और बताया है...
Imran Masood की Congress में वापसी, राजनीति में हर घाट का पिया पानी | Lok Sabha Election 2024 09.10.2023 7:03
यूपी की राजनीति के बेहद चर्चित प्रभावशाली और पीएम मोदी पर टिप्पणी कर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आने वाले इमरान मसूद ने बसपा से निष्कासित किये जाने के बाद फिर से कांग्रेस का हाथ थाम लिया है..लेकिन उनका अब तक का सियासी सफर कम दिलचस्प नहीं रहा है..
Navnath Mishra Arrest: : Satyaprakash Dubey के परिवार का हत्यारा गिरफ्तार | Prem Yadav | Deoria Case 09.10.2023 5:38
देवरिया हत्याकांड मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है.... देवरिया के फतेहपुर के रुद्रपुर के सत्य प्रकाश दुबे और उनके परिवार के 4 सदस्यों की हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है... मुख्य आरोपी नवनाथ मिश्रा बताया जा रहा है..पुलिस इसकी लगातार तलाश कर रही थी...
Deoria Murder Case Update: देवरिया में जिसकी जमीन के लिए हुई छह की हत्या, पुलिस ने ढूंढ निकाला 09.10.2023 4:55
देवरिया के फतेहपुर गांव के लेहड़ा टोला में हुये सामूहिक हत्याकांड में मारे गये सत्यप्रकाश दुबे के छोटे भाई ज्ञान प्रकाश दुबे को पुलिस ने ढूंढ निकाला है... उनकी तलाश के लिए निकली यूपी की पुलिस टीम को उनकी लोकेशन गुजरात में मिली है... जिसके बाद पुलिस ने उनसे मोबाइल फोन पर बातचीत भी की है..खबर है कि फोन पर भाई और उनके परिवार की हत्या की जानकारी मिलने पर ज्ञानप्रकाश फूट-फूट कर रोए..
Deoria Murder Case Update: देवरिया में जिसकी जमीन के लिए हुई छह की हत्या, पुलिस ने ढूंढ निकाला 09.10.2023 5:16
देवरिया के फतेहपुर गांव के लेहड़ा टोला में हुये सामूहिक हत्याकांड में मारे गये सत्यप्रकाश दुबे के छोटे भाई ज्ञान प्रकाश दुबे को पुलिस ने ढूंढ निकाला है... उनकी तलाश के लिए निकली यूपी की पुलिस टीम को उनकी लोकेशन गुजरात में मिली है... जिसके बाद पुलिस ने उनसे मोबाइल फोन पर बातचीत भी की है..खबर है कि फोन पर भाई और उनके परिवार की हत्या की जानकारी मिलने पर ज्ञानप्रकाश फूट-फूट कर रोए..
Akhilesh Yadav ने ED-CBI की छापेमारी पर Modi Govt को घेरा, जानें क्या कहा? Samajwadi Party| UP News 09.10.2023 3:40
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आप नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी पर ED और CBI जांच को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. उनका कहना है कि इंडिया गठबंधन को बदनाम करने की कोशिश हो रही है.
Deoria Murder Case: Rudrapur नरसंहार पर गुस्से में Akhilesh Yadav | CM Yogi | Dubey | Prem Yadav 06.10.2023 4:49
देवरिया हत्याकांड के बाद से गांव में दहशत बरकरार है. वहीं सियासी वार पलटवार का दौर भी जारी है. इस बीच समाजवादी पार्टी के बॉस अखिलेश यादव ने देवरिया पर योगी को घेर लिया, उन्होंने कहा कि 6 लोगों की हत्या के लिए सरकार जिम्मेदार है.
Deoria Hatyakand: देवरिया हत्याकांड में CM Yogi का एक्शन, SDM, CO और तहसीलदार समेत 15 पर कार्रवाई 06.10.2023 5:08
यूपी के देवरिया में हुए दिल दहला देने वाले हत्याकांड में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एक्शन लिया है। पूरे मामले में लापरवाही बरतने वाले एसडीएम, सीओ, दो तहसीलदार, कोतवाल समेत 15 कर्मियों पर कार्रवाई हुई है। कुछ कर्मियों को सस्पेंड किया गया है तो कुछ का ट्रांसफर हुआ है। वहीं कुछ लोगों को विभागीय कार्रवाई का दंड मिला है। पूरी घटना की समीक्षा के बाद सीएम योगी ने ये कार्रवाई की है।
Deoria Hatyakand Update: देवरिया कांड में UP Police ने 10 साल की बच्ची को बनाया आरोपी | Prem Yadav 06.10.2023 5:08
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में 2 अक्टूबर की सुबह 35 मिनट में दो परिवार के छह लोगों की हत्या कर दी गई। महज दस बीघा जमीन को लेकर जारी विवाद में पहले एक हत्या हुई, जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने पूरे परिवार का नरसंहार कर दिया। इस मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। अब तक 20 नामजद आरोपी जेल भेजे चुके हैं। वहीं सात की तलाश में दबिश जारी है। हालांकि पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल भी उठने...
Prayagraj की Teacher Archana Mishra ऐसे बदल रही गांव की Females की किस्मत 05.10.2023 4:57
कहते हैं कि एक अच्छा गुरू मिली तो बदकिस्मत इंसान की भी किस्मत चमक जाती है… एक गुरु अपने प्रयास से शिष्य की भाग्यरेखा बदलने की ताकत रखता है..इस बात को एक बार फिर साबित कर दिखाया है टीचर अर्तना मिश्रा ने…प्रयागराज जिले में बहरिया विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय हैदरा की शिक्षिका अर्चना मिश्रा न केवल स्कूली छात्राओं को पढ़ाकर उन्हें साक्षर कर रही हैं बल्कि इन छात्राओं और ग्रामीण महिलाओं को स्वावल...
Deoria Hatyakand: देवरिया में एक थप्पड़ के कारण 6 लोगों की मौत! | Prem Yadav 05.10.2023 3:54
उत्तर प्रदेश के देवरिया में हुई 6 लोगों की हत्या के बाद से पूरा इलाका सहमा हुआ है। महज दस बीघा जमीन के लिए हुए विवाद में पहले एक हत्या हुई, जिसके बाद दूसरे पक्ष ने पूरे परिवार का नरसंहार कर दिया। देवरिया की इस घटना से पूरा गांव सहमा हुआ है। इलाके में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
Deoria Murder case Update: देवरिया हत्या कांड की दिल दहला देने वाली कहानी 05.10.2023 5:06
उत्तर प्रदेश के देवरिया में दिल दहलाने वाले हत्या कांड की घटना ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। जमीन विवाद के कारण हुए इस हत्याकांड ने पूरे उत्तर प्रदेश में तहलका मचा दिया है। जमीन विवाद में सबसे पहले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की मौत हुई। इसके बाद प्रेम यादव के समर्थकों ने सत्य प्रकाश दुबे समेत उसके परिवार के 5 सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया।
Bihar Caste Census News: Mayawati के बाद Congress के Ajai Rai ने UP में जातीय जनगणना की डिमांड की 04.10.2023 4:08
बिहार में जातीय जनगणना की रिपोर्ट आने के बाद उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है. उत्तर प्रदेश में भी जातीय जनगणना की मांग उठ रही है. पहले बीएसपी प्रमुख मायावती ने उत्तर प्रदेश में जातीय जनगणना की मांग रखी है इसके बाद कांग्रेस ने भी मायावती वाली मांग रख दी. यूपी कांग्रेस के बॉस अजय राय ने जातीय जनगणना की मांग रखी है. साथ ही मायावती पर क्या बोले सुन लीजिए.
Bihar Caste Based Survey 2023: जाति जनगणना के आंकड़ों BSP क्यों खुश, Mayawati को दिख रहा फायदा 04.10.2023 3:17
नीतीश सरकार ने बिहार में जातीय जनगणना के आंकड़े जारी कर दिए हैं, जिसको लेकर सियासी बहस शुरू हो गई. बिहार के आंकड़ों सामने आने के बाद विपक्षी पार्टियां देशभर में जाति आधारित जनगमना कराने की मांग कर रहीं हैं. बीएसपी चीफ मायावती भी जातिय जनगणना के मुद्दे पर विपक्ष के सुर में सुर मिला रही हैं. बीएसपी ने भी बिहार की तर्ज पर पूरे देश में जातिय जनगणना की मांग कर दी है. ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि कई मुद...
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.