livehindustan - HT Smartcast
Uttar Pradesh ki Khabrein
गंगा किनारे बसे राज्य 'उत्तरप्रदेश की खबरें' पॉडकास्ट में सुनेंगे, इस राज्य के छोटे शहर इटावा से लेकर राजधानी लखनऊ, चमड़े के शहर कानपूर, राम की नगरी अयोध्या जैसे सभी शहरों से जुड़ी राजनीतिक, विकास, मनोरंजन और अपराध जगत की सभी खबरों के बारे में। लाइव हिंदुस्तान के इस पॉडकास्ट के माध्यम से आपको सटीक और गहन विश्लेषण से युक्त, रोचक और अद्यतनित खबरें प्राप्त होंगी।
Author
livehindustan - HT Smartcast
Category
Podcast website
Latest episode
Jan 5, 2024
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
Azam Khan Hate Speech Case: सजा होने पर मीडिया पर खिसियाए 17.07.2023 3:55
सपा नेता आजम खान को हेट स्पीच मामले में दो साल की सजा मिली है और ढाई हजार रुपये का जुर्माना भी लगा है. रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने पूर्व मंत्री आजम खान को 2019 के हेट स्पीच मामले में सजा सुनाई. कोर्ट ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आईएएस अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में सपा नेता को दोषी ठहराया. सजा होने के बाद कोर्ट से बाहर निकलने पर आजम खान ने पत्रकारों से कहा क...
Seema Haider News : Pakistan से आई सीमा हैदर ने Sachin संग Video किया शेयर 17.07.2023 4:00
पबजी वाले लवजी के लिए पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने पिछले दो दिनों से मीडिया से बेशक दूरी बना रखी है, लेकिन वह सोशल मीडिया पर पूरी तरह सक्रिय हो गई है। शुक्रवार को सीमा ने कई वीडियो अपलोड किए हैं। इनमें से कुछ वीडियो बेडरूम के खास पलों के भी हैं।
Seema Haider News : Mumbai Police को मिली धमकी, सीमा को वापस नहीं भेजा तो होगा हमला | Pakistan 14.07.2023 4:51
पाकिस्तान से भागकर नेपाल के रास्ते भारत आई सीमा हैदर को लेकर रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कोई उसे शक की नजरों से देख रहा है, तो कोई उसके प्यार को सच्चा बता रहा। इस बीच, मुंबई में एक सनसनीखेज धमकी भरी कॉल की गई है।
UP Rain News: Akhilesh Yadav ने सड़कों के हालत को लेकर Yogi सरकार पर कसा तंज | UP Flood Videos 14.07.2023 3:56
उत्तर प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है, राज्य की प्रमुख नदियां उफान पर हैं और खतरे के निशान को पार कर रही हैं, सड़कों पर पानी आने से रफ्तार पर ब्रेक लग गया है, निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, अखिलेश यादव ने जलभराव की समस्या पर तंज कसा है,उन्होंने ट्विटर पर जलजमाव का वीडियो शेयर कर तैराकी के ल...
SDM Jyoti Maurya Case में Manish Dubey Suspend ,DG Home Guard ने लिया एक्शन 13.07.2023 5:01
एसडीएम ज्योति मौर्य और उसके पति आलोक मौर्य के बीच विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है। पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में आए महोबा के होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे पर गाज गिर गई है। जांच के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश होम गार्ड के डीजी विजय कुमार ने इस मामले को लेकर जानकारी दी है।
Seema Haider News: सीमा की वापसी पर डाकू Rano Shar ने Video जारी कर Pakistan के Hindu को दी धमकी 13.07.2023 5:02
पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर और नोएडा के सचिन मीणा की लव स्टोरी की चर्चा दुनियाभर में हो रही है। सीमा हैदर अब मीडिया फेम बन गई हैं, दिन भर दर्जनों पत्रकारों को वो इंटरव्यू दे रही हैं। नेपाल के रास्ते भारत आई सीमा अब पाकिस्तान वापस जाने को तैयार नहीं है। वहीं सीमा को पाकिस्तान वापस भेजने को लेकर सिंध प्रांत के डाकू राणो शार ने धमकी दी है। राणो ने कहा कि दो दिन में सीमा हैदर को पाकिस्तान नहीं भेजा...
Seema Haider News : सीमा की कहानी में है कई झोल, Agent होने के मिले सबूत ! Ghulam Haider | Pakistan 13.07.2023 4:44
भारत सहित दुनियाभर में इन दिनों पाकिस्तानी महिला सीमा गुलाम हैदर और ग्रेटर नोएडा के उसके भारतीय प्रेमी सचिन मीणा की लव स्टोरी के चर्चे हैं। सीमा हैदर अपने प्रेमी सचिन के साथ शादी कर जिंदगी बिताने की चाह रख अवैध रूप से कई अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को पार कर अपने चारों बच्चों समेत भारत आ गई। सीमा हैदर जिस तरीके से भारत आई, उसको लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं
Jayant Chaudhary BJP से हाथ नहीं मिलाएंगे, Bengaluru Opposition Meeting में जाने की अटकलें। 13.07.2023 5:42
यूपी के राजनीतिक गलियारों में काफी समय से जयंत चौधरी की पार्टी RLD के BJP संग जाने की अटकलें लग रही थीं। पिछले दिनों ऐसी खबरें आई थीं कि जयंत चौधरी की बीजेपी के साथ बातचीत चल रही है। इसी बीच RLD ने लोकसभा चुनाव में गठबंधन के लिए समाजवादी पार्टी के सामने शर्त रख दी है। RLD ने सपा से मांग की है कि उसे 12 सीटें दी जाएं।
Seema and Sachin Love Story: Seema Haider ने पहले पति Ghulam Haider पर लगाए कई आरोप, जमकर बरसी 12.07.2023 4:07
पबजी वाला प्यार पाने के लिए तीन देशों की सीमाएं लांघ पाकिस्तान से भारत आई प्रेमिका सीमा हैदर और उसके भारतीय प्रेमी सचिन मीणा की 'गदर प्रेम कथा' के चर्चे आज भारत-पाकिस्तान के साथ ही दुनियाभर में हो रहे हैं।सीमा अकेली नहीं आई है, अपने साथ चार बच्चे भी लाई है। शनिवार को जब सीमा और सचिन लुक्सर जेल से वापस रबूपुरा पहुंचे तो मोहल्ले में पाकिस्तानी महिला को देखने के लिए होड़ मच गई, सीमा ने मीडिया से बात...
Seema and Sachin Love Story: Seema Haider को देखने की लगी होड़, Sachin के घर पर Media का तांता 12.07.2023 4:56
पबजी वाला प्यार पाने के लिए तीन देशों की सीमाएं लांघ पाकिस्तान से भारत आई प्रेमिका सीमा हैदर और उसके भारतीय प्रेमी सचिन मीणा की 'गदर प्रेम कथा' के चर्चे आज भारत-पाकिस्तान के साथ ही दुनियाभर में हो रहे हैं।सीमा अकेली नहीं आई है, अपने साथ चार बच्चे भी लाई है। शनिवार को जब सीमा और सचिन लुक्सर जेल से वापस रबूपुरा पहुंचे तो मोहल्ले में पाकिस्तानी महिला को देखने के लिए होड़ मच गई। सचिन के घर लोगों का ता...
Seema Haider News : क्या सीमा को लौटना ही पड़ेगा अपने मुल्क Pakistan ? Ghulam Haider 12.07.2023 4:47
सीमा हैदर और सचिन मीणा की चर्चित लव स्टोरी के बीच इकरा और मुलायम का किस्सा सामने आया है। दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ और फिर इकरार। फिर क्या था... इकरा एक दिन सरहद लांघते हुए पाकिस्तान से भारत चली आई। बात साल 2019 की है। इकरा पाकिस्तान के हैदराबाद में अपने घर पर थी तो मुलायम बेंगलुरु के होसूर-सरजापुर रोड पर एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर तैनात था। दोनों ही ऑनलाइन लूडो के शौकीन थे और धीर...
SDM Jyoti Maurya Case में Manish Dubey की टेंशन बढ़ी, पहली पत्नी के साथ Wedding की तस्वीरें Viral 12.07.2023 4:30
SDM ज्योति मौर्य के साथ नाम जुड़ने के बाद चर्चा में आए होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे की टेंशन बढ़ती जा रही है... ज्योति मौर्य से फोन चैट, महिला होमगार्ड को अकेले में बुलाना और 80 लाख दहेज मांगने के आरोप मनीष दुबे पर हैं जिसमें वो अब फंसते जा रहे हैं... मनीष विभागीय जांच में दोषी पाए गए हैं और जल्द उनपर गाज गिर सकती है... ज्योति के पति आलोक मौर्य के अलावा दो अन्य महिलाओं ने भी उनके खिलाफ शिकायत की थी...
SDM Jyoti Maurya Case: Manish Dubey पर होगा एक्शन? 11.07.2023 4:30
बरेली में तैनात पीसीएस अधिकारी ज्यौति मोर्य और उनके पति आलोक मौर्य के विवाद की चर्चा घर घर है. आलोक मौर्य ने अपनी पत्नी ज्योति मौर्य और होमगार्ड कमाडेंट मनीष दुवे पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था. जिसकी जांच चल रही थी. अब ये जांच पूरी हो गई है. कहा जा रहा है कि जांच में कई तथ्य मिले हैं.
Seema Haider: जब पुराने पति Ghulam से TV पर भिड़ गईं Seema 11.07.2023 4:12
चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से भागकर भारत आई सीमा का कहना है कि वह पाकिस्तान नहीं जाना चाहती है। भले ही उसे यहां जेल में रहना पड़े। जमानत मिलने के बाद प्रेमी सचिन के ग्रेटर नोएडा स्थित घर में रह रही सीमा का सोमवार को अपने पुराने पति गुलाम हैदर से आमना-सामना हुआ। एक टीवी चैनल ने सीमा, सचिन और गुलाम हैदर की लाइव बातचीत कराई। पाकिस्तान से निकलने के बाद पहली बार सीमा और उसका पति गुलाम आमने-सामने आए।
SDM Jyoti Maurya Case: Alok Maurya ने झूठ बोलकर की थी शादी, घरवालों ने खोली पोल 10.07.2023 5:04
उत्तर प्रदेश के बरेली की एसडीएम ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के बीच विवाद इन दिनों देश का सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है. सोशल मीडिया से लेकर मीडिया तक यही मुद्दा छाया हुआ है. रोजाना इस मामले में नई नई जानकारियां सामने आ रही हैं.
Tomato Price Hike: Varanasi में 2 Bouncer कर रहे टमाटर की सुरक्षा, Akhilesh Yadav ने शेयर किया 10.07.2023 4:38
टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। कीमतें इतनी ज्यादा बढ़ गई हैं, कि एक दुकानदार को टमाटर की सुरक्षा के लिए बाउंसर लगाने पड़े हैं। ये मजाक की नहीं बल्कि हकीकत है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक सब्जी बेचने वाले ने दो बाउंसर सिर्फ इसलिए हायर किए हैं कि वैसे ग्राहकों को टमाटर से दूर रखा जा सकते, जो कीमत को लेकर बहस करते हैं। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी इस दुकानदार का वीडियो शेयर किया है।...
SDM Jyoti Maurya Case में नया मोड़, पिता बोले- Marriage में हमसे बोला गया झूठ 06.07.2023 4:55
SDM Jyoti Maurya Case में नया मोड़, पिता बोले- Marriage में हमसे बोला गया झूठ | Alok Maurya | PCSशादी, पढ़ाई और फिर बेवफाई... SDM ज्योति मौर्य और आलोक की कहानी फुल फिल्मी है... ज्योति बनारस की रहने वाली हैं, वहीं आलोक प्रयागराज के रहने वाले हैं... उत्तर प्रदेश के बरेली की SDM ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के बीच चल रहा तलाक का विवाद अब देश में चर्चा में चर्चा का विषय बन चुका है... ज्योति और...
UP Shahjahnpur की Bhainsi River में डूबा Truck, चालक और हेल्पर भी फंसे तो गोताखोरों ने ऐसे बचाया 06.07.2023 3:48
शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में बुधवार सुबह सालों से सूखी पड़ी भैंसी नदी में अचानक से पानी आ जाने के कारण एक ट्रक फंस गया। चालक और हेल्पर ट्रक में ही बैठे रहे, लेकिन उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि नदी में आए पानी के कारण उनका ट्रक डूबने लगेगा। जान बचाने के लिए चालक और हेल्पर ट्रक की छत पर जा पहुंचे और वहां खड़े होकर मदद की गुहार लगाने लगे। आसपास के गांव के लोग उधर से गुजर रहे थे, उनकी नजर ट्रक पर प...
Shyama Prasad Mukherjee 122nd birth anniversary: UP CM Yogi Adityanath ने दी श्रद्धांजलि 06.07.2023 5:25
भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आज 122वीं जयंति है. इस मौके पर यूपी के सीएम योगी ने उन्हें श्रद्धांजलि. सीएम योगी ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सरकार से उस वक्त मतभेद देखने को मिले जब संविधान में धारा 370 को जोड़ा गया.
OP Rajbhar in UP Cabinet: Yogi Cabinet में फिर OP Rajbhar की एंट्री, जानिए कौन-कौन बन सकता है मंत्री 05.07.2023 4:24
केंद्र की मोदी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार जल्द होने वाला है। इसके बाद यूपी की योगी सरकार का कैबिनेट विस्तार हो सकता है। लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए योगी मंत्रिमंडल में विस्तार करने की तैयारी है। कहा जा रहा है कि इसमें सबसे बड़ा नाम सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर का है। ओपी राजभर एक बार फिर योगी सरकार में मंत्री बन सकते हैं। योगी की पहली सरकार में भी राजभर कैबिनेट मंत्री थे। ओपी राजभर के साथ राजभ...
Maharashtra NCP Crisis: OP Rajbhar का Akhilesh Yadav पर बड़ा हमला, Samajwadi Party में टूट का दावा 05.07.2023 6:45
ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, समाजवादी पार्टी में टूट का दावा। ओपी राजभर ने एक तेज़ हमला शुरू किया है जिसमें उन्होंने अखिलेश यादव पर आरोप लगाए हैं और कहा है कि समाजवादी पार्टी उनके नेतृत्व में खलबली की जड़ है। राजभर का दावा है कि पार्टी विभाजन की स्थिति में है और इसका जिम्मेदार अखिलेश यादव हैं...पूरी ख़बर सुनिए इस एपिसोड में।
Fatehpur में Love Jihad के आरोपी Sonu उर्फ Sikandar के घर पर चला Bulldozer 05.07.2023 3:36
फतेहपुर में लव जिहाद और रेप के आरोपी सोनू उर्फ सिकंदर के घर पर कार्रवाई हुई है। बुलडोजर से उसे तोड़ा गया है। आरोपी ने कथित तौर पर 19 साल की लड़की के साथ बलात्कार किया है।
Maharashtra NCP Crisis: Akhilesh Yadav का Congress के लिए बदलने लगा मन, दिए ये संकेत 04.07.2023 5:15
महाराष्ट्र में पॉलिटिकल उलटफेर का असर अब यूपी की राजनीति पर भी देखने के लिए मिल रहा है। यूपी में सपा में टूट की खबरों के बीच अखिलेश यादव ने कांग्रेस को लेकर इशारों-इशारों में क्या संकेत दिया है और इसके मायने क्या है? समझिए
Atiq Ahmed के कब्जे से छुड़ाई जमीन पर बने PM Awas Yojna Flats गरीबों को मिले | CM Yogi 03.07.2023 5:09
प्रयागराज के लूकरगंज स्थित अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर बने प्रधानमंत्री आवास के 76 आवंटियों को योगी आदित्यनाथ ने अपने हाथों से उनके घरों की चाबी सौंपी..अपना घर देख लाभार्थी इस दौरान भावुक हो गए
Chandrashekhar Azad Attacked: Bhim Army Chief पर हमले को लेकर Mayawati की चुप्पी की वजह क्या? | BSP 03.07.2023 4:44
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले को लेकर तमाम विपक्षी दलों ने यूपी की योगी सरकार को निशाने पर लिया है। हालांकि अब तक इस पूरे मामले पर बीएसपी सुप्रीमो मायावती की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जिसको लेकर सियासी गलियारों में अलग-अलग अटकलें लगाई जा रही है।
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.