The Bollywood Radio
The Bollywood Radio
फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है सारा इंडिया
Author
The Bollywood Radio
Category
Podcast website
Latest episode
Apr 2, 2025
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
Rajesh Khanna and Anita Advani: राजेश खन्ना और अनिता आडवाणी की लव स्टोरी, क्या है दोनों के का सच? 26.06.2023 16:19
राजेश खन्ना और अनिता आडवाणी करीब 8 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे. हालांकि इसका दावा कभी राजेश खन्ना या उनके परिवार ने नहीं किया..बल्कि ये दावा खुद अनिता आडवाणी ने किया. ये सच है कि अनिता आशीर्वाद में आती थीं. काका के साथ उनकी अच्छी दोस्ती थी मगर काका के करीबी लोगों का मानना है कि अनिता कभी भी आशीर्वाद में एक रात के लिए भी नहीं रुकीं. अनिता का कहना है कि वो राजेश खन्ना के लिए करवा चौथ का व्रत रखत...
Rajesh Khanna के TV Serial में काम करने का दौर, Producer Dheeraj Kumar ने सुनाया किस्सा | TBR 25.06.2023 9:27
राजेश खन्ना जब राजनीति से अलग हुए तो वापस फिल्मों में आने के लिए छटपटाने लगे। उन्हीं दिनों उनकी बात एक्टर, प्रोड्यूसर धीरज कुमार से हुई। टीवी सीरियल रघुकुल रीत सदा चली आई में काका ने काम किया। इस दौरान उनका जोश ठीक वैसा ही था जैसा फिल्म की शूटिंग के पहले दिन था।
Rajesh Khanna के साथ काम करने वाली को-एक्ट्रेस ने काका के बारे में क्या कहा? | Asha Parekh | Mumtaz 23.06.2023 8:18
राजेश खन्ना के व्यक्तित्व को समझ पाना मुश्किल काम था। काका पल में शोला पल में माशा वाली शख्सियत थे। उनके व्यक्तित्व के बारे में उनके साथ काम कर चुकी तमाम एक्ट्रेस ने अपनी राय रखी है। सुनिए
Rajesh Khanna Childhood Story: राजेश खन्ना के बचपन का किस्सा, कौन थे काका के सगे भाई-बहन? | TBR 22.06.2023 21:24
राजेश खन्ना के बचपन का किस्सा आपको बहुत कम पढ़ने और सुनने को मिलेगा। काका कभी भी अपने बचपन के बारे में कोई बात नहीं करते थे। पाकिस्तान के लाहौर से अमृतसर और फिर बंबई आने की कहानी जिसमें उलझे हैं काका के बचपन के अनसुने किस्से।
Rajesh Khanna के निधन से एक महीने पहले का किस्सा, जब पूरा परिवार काका के साथ खड़ा था, बोले- पैकअप 21.06.2023 8:51
राजेश खन्ना अपने जीवन के आखिरी दिनों तक इस उम्मीद में रहे कि उनके फैंस लौट आएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और जब हुआ तब तक काका आखिरी सफर पर निकलने की तैयारी में थे। सारी मीडिया में हर न्यूज़ चैनल में सिर्फ राजेश खन्ना की चर्चा थी। ऐसा लगा जैसे काका के भूले बिसरे फैंस लौट आए हैं।
Rajesh Khanna Last Shoot: राजेश खन्ना की आखिरी शूटिंग का किस्सा, एड फिल्म के लिए किया था काम | TBR 20.06.2023 22:34
राजेश खन्ना अपनी ज़िंदगी के आखिरी दिनों तक अपने फैंस के लौटने का इन्तज़ार करते रहे। मगर वक्त कभी नहीं लौटता। कैंसर से जूझ रहे राजेश खन्ना आखिरी दिनों में भी शूटिंग करते रहे उतने ही जुनून के साथ जितना पहले था।
Rajesh Khanna की मौत के दिन का किस्सा, जब अंतिम सफर पर निकले काका | Dimple Kapadia | Akshay Kumar 19.06.2023 7:56
राजेश खन्ना का निधन 18 जुलाई 2012 को हुआ था और 19 जुलाई को काका को मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट में नाती आरव ने मुखाग्नि दी। राजेश खन्ना को विदा करने उनके वो सभी फैंस लौट आए थे जिसका इंतज़ार काका जीवन के आखिरी दिनों तक करते रहे।
Rajesh Khanna के सांसद बनने का किस्सा, जब Lal Krishna Advani से हारे और Shatrughan Sinha को हराया 18.06.2023 15:47
ये किस्सा 20 मई 1991 से शुरू होता है, वो दिन जब दिल्ली की नई दिल्ली लोकसभा सीट ने राजेश खन्ना और लाल कृष्ण आडवाणी के लिए वोट डाले। अगले दिन एक तस्वीर अखबारों में छपी जिसमें काका के साथ राजीव गांधी और सोनिया गांधी भी नज़र आए और दुर्भाग्य से उसी दिन यानि कि 21 मई 1991 को राजीव गांधी की हत्या कर दी गई।
Rajesh Khanna को Tina Munim ने क्यों छोड़ा?, काका से अलग होकर Dimple Kapadia की खुली किस्मत | TBR 17.06.2023 18:53
राजेश खन्ना और टीना मुनीम का रिश्ता मुकम्मल होने के एक लंबे इंतजार के बाद आखिरकार खत्म हो गया। हालांकि, इस रिश्ते में राजेश खन्ना पहले के दोनों रिश्ते की तरह ही नाकामयाब रहे। अंजू महेंद्रू राजेश खन्ना की कामयाबी को संभाल नहीं पाईं तो डिंपल कपाड़िया काका की नाकामयाबी। टीना मुनीम को काका बहुत देर से मिले इसलिए जुदा तो होना ही था।
15 सुपरहिट फिल्मों के बाद जब शुरू हुआ Rajesh Khanna की फ्लॉप फिल्मों का दौर, 5 फिल्में एक साथ फ्लॉप 15.06.2023 13:15
राजेश खन्ना ने 15 सुपरहिट फिल्मों के साथ जो इतिहास रचा उसे कोई भी कलाकार आजतक नहीं तोड़ पाया। इसके बाद काका की फ्लॉप फिल्मों का दौर शुरू हुआ। एक के बाद एक राजेश खन्ना की 5 फिल्में फ्लॉप हुईं। जिससे काका टूटने लगे।
जब 17 साल बाद Rajesh Khanna ने की Amitabh Bachchan और Anju Mahendru से मुलाकात | Dimple Kapadia| TBR 14.06.2023 12:20
राजेश खन्ना तब तक अपने करियर से हारने लगे थे। फिल्म इंडस्ट्री का नया दौर आ गया था। कुमार गौरव, संजय दत्त, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ जैसे सितारे आ गए थे। तभी काका ने डिंपल के साथ एक फिल्म की और अपने पुराने रिश्तों को सुधारने की कोशिश भी की। करीब 17 साल बाद राजेश खन्ना ने अमिताभ बच्चन और अंजू महेंद्रू से मुलाकात की।
Rajesh Khanna की 7 फिल्में एक साथ फ्लॉप हो गईं, अपने घर की छत पर चढ़कर खूब रोए | Dimple Kapadia 13.06.2023 8:57
राजेश खन्ना की तब एक के बाद एक सात फिल्में फ्लॉप हुईं। ये शोले की रिलीज़ के बाद के दिन थे। महबूबा के फ्लॉप होने के बाद काका की 7 फिल्में फ्लॉप हुईं और एक रोज़ अपने घर आशीर्वाद की छत पर चढ़कर रोने लगे। डिंपल कपाड़िया समेत घर का सारा स्टाफ छत पर आ गया था।
जब फैंस ने फाड़ दिया Rajesh Khanna का कुर्ता, तब Salim Khan ने कहा था - फिल्में नहीं काका चलते हैं 12.06.2023 8:39
फिल्म दुश्मन की शूटिंग चल रही थी। गांव वालों को पता चल गया कि राजेश खन्ना आए हैं। लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। काका को देखने के लिए लोग जमा हो गए। भीड़ इतनी बढ़ गई कि शूटिंग करना मुश्किल हो गया, शूटिंग को बीच में रोकना पड़ा। तभी गांव वालों ने राजेश खन्ना को घेर लिया। काका के कपड़े तक फट गए। तब बड़ी मुश्किल से मुमताज़ ने राजेश खन्ना को बचाया।
Rajesh Khanna के फिल्मी सफर का किस्सा, जब काका को मिली एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में | Podcast | TBR 11.06.2023 14:32
साल 1970 राजेश खन्ना के लिए बेहतरीन साल था, इस साल काका की आराधना के बाद रिलीज़ हुई फ़िल्म डोली, बंधन भी हिट रही। इसके बाद वहीदा रहमान के साथ खामोशी और शर्मिला टैगोर के साथ सफर आई। काका ने रोमांटिक रोल ही नहीं खामोशी जैसी फिल्में करके अपनी प्रतिभा का लोहा भी मनवाया। सुनिए काका की फिल्मों का किस्सा।
Dimple Kapadia का वो इंटरव्यू जिसमें उन्होंने खोले Rajesh Khanna के साथ निजी जिंदगी के राज़ | TBR 10.06.2023 7:53
राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया के बीच उन दिनों सबकुछ ठीक नहीं था। दोनों बेटियां हो चुकी थीं। शादी के करीब चार साल बीत चुके थे। राजेश खन्ना की फिल्में नाकाम हो रही थीं, उनके मन में एक तनाव ये भी था। इसी बीच डिंपल कपाड़िया और काका के नाज़ुक होते रिश्ते के बीच डिंपल ने एक इंटरव्यू दिया जिसने कमजोर होते रिश्ते में आग में घी का काम कर दिया।
Film Daag के बाद Yash Chopra ने Rajesh Khanna के साथ कभी काम क्यों नहीं किया?, Salim Khan ने बताया 09.06.2023 13:11
राजेश खन्ना के सितारे जब गर्दिश में आए तभी अमिताभ बच्चन हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में एक चमक के साथ उभरे। जंजीर के बाद दीवार और फिर शोले की अतुलनीय कामयाबी ने उन्हें बुलंदी पर पहुंचा दिया। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि फिल्म अंदाज़ के बाद जीपी सिप्पी और दाग के बाद यश चोपड़ा ने राजेश खन्ना के साथ काम क्यों नहीं किया। सालों बाद सलीम खान ने एक इंटरव्यू में इसकी वजह बताई है।
Rajesh Khanna in 1970 : राजेश खन्ना के 1970 के दौर का किस्सा, जब दो साल के लिए बुक हो गए काका | TBR 08.06.2023 14:57
Rajesh Khanna और Anju Mahendru के रिलेशन को तब पांच साल हो चुके थे। काका की आराधना रिलीज़ हुई थी, सुपरस्टार राजेश खन्ना के सितारे बुलंदी पर थे। हर कोई उन्हें साइन करने को तैयार था। तकरीबन दो साल तक राजेश खन्ना का हर दिन बुक हो चुका था। अब उनके पास न खुद के लिए समय था, न अंजू महेंद्रू के लिए।
Rajesh Khanna के सुपर स्टारडम का आंखों देखा किस्सा, सालों बाद Salim Khan और Javed Akhtar ने सुनाया 07.06.2023 12:25
राजेश खन्ना का सितारा 1969 से लेकर 1973 तक जिस रफ्तार में चमका, वैसा करिश्मा आजतक कोई भी फिल्म स्टार नहीं कर पाया। काका की एक झलक पाने को लोग बेताब थे। उन्हीं दिनों राजेश खन्ना लॉटरी के एक कार्यक्रम के लिए बेंगलुरु गए जहां उनका खुद के सुपर स्टारडम से सामना हुआ। सुनिए पूरा किस्सा
Rajesh Khanna और Yash Chopra की दोस्ती का किस्सा, जब फिल्म Daag के लिए काका ने दिखाई दरियादिली | TBR 07.06.2023 12:07
तब राजेश खन्ना की बैक टू बैक सुपरहिट फिल्मों का सिलसिला टूट गया था। इस बीच कुछ ऐसी फिल्में कर ली थीं जिनका ग्राफ पहले की फिल्मों सा नहीं था। मीडिया ने काका के करियर के खत्म होने की भविष्यवाणी कर दी। तभी यश चोपड़ा ने राजेश खन्ना को लेकर फिल्म दाग बनाई जिसने कामयाबी के झंडे गाड़ दिए।
Shashi Kapoor की फिल्म उत्सव का किस्सा, जिसमें Rekha ने दिए थे सबसे बोल्ड सीन, Shekhar Suman थे हीरो 06.06.2023 7:41
साल 1985 में रिलीज़ हुई शशि कपूर की फिल्म उत्सव बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई। फिल्म समीक्षकों ने इसे कमजोर स्क्रिप्ट और कमजोर निर्देशन में बनी फिल्म करार दिया। इस फिल्म से तब शशि कपूर को करीब डेढ़ करोड़ का नुकसान हुआ था। हालांकि फिल्म के गीत आज भी सुने जाते हैं।
Anju Mahendru से बेपनाह मोहब्बत करते थे Rajesh Khanna, फिर क्यों टूटा दोनों का रिश्ता? Podcast | TBR 06.06.2023 10:47
राजेश खन्ना और अंजू महेंद्रू का रिश्ता उस दौर में शुरू हुआ था जब इन दोनों को कोई नहीं जानता था। अंजू, काका की गर्लफ्रेंड थीं। जो काका के सुपरस्टार बनने के बाद भी उनको वैसे ही देखती थीं जैसे पहले था। लेकिन राजेश खन्ना का बढ़ा हुआ रुतबा अब दोनों के बीच आने लगा था। सुनिए पूरी कहानी का Podcast.
Rajesh Khanna Interview : जब सालों बाद Amitabh Bachchan पर खुलकर बोले राजेश खन्ना | Podcast | TBR 03.06.2023 10:25
राजेश खन्ना अपनी ज़िंदगी के आखिरी दिन तक अपने उस सुपर स्टारडम को तलाशते रहे जिसमें सारा हिन्दुस्तान काका का दीवाना था। सुनिए राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) का 15 साल पुराना इंटरव्यू।
Rekha और Jitendra के ब्रेकअप का किस्सा,जब जितेंद्र ने रेखा के बारे में सबके सामने अनाप-शनाप कहा 02.06.2023 6:40
रेखा उन दिनों करीब 25 फिल्मों में काम कर रही थीं। लेकिन इनमें से ज्यादातर फिल्में बी ग्रेड की थीं। मीडिया में रेखा अपने बेबाक बयानों के लिए सुर्खियों में रहती थीं। शादी से पहले सेक्स को लेकर रेखा के बयान फिल्मी मैग्जीन में छपने लगे थे।
Amitabh Bachchan Interview : जब संन्यासी बन गए अमिताभ बच्चन, सुनिए साल 1984 में दिया गया इंटरव्यू 02.06.2023 5:08
Amitabh Bachchan Interview : जब संन्यासी बन गए अमिताभ बच्चन, सुनिए साल 1984 में दिया गया इंटरव्यू फिल्म शराबी की शूटिंग चल रही थी, जब अमिताभ बच्चन ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे 40 दिन तक सबरीमाला मंदिर में अमिताभ बच्चन एक संन्यासी बन कर रहे। सुनिए पूरा इंटरव्यू
Rajesh Khanna ने Dimple Kapadia से शादी के बाद Anju Mahendru के लिए क्या-क्या कहा? | Podcast | TBR 01.06.2023 14:05
राजेश खन्ना ने 27 मार्च 1973 को अचानक डिंपल कपाड़िया से शादी कर ली। देवयानी चौबल का दावा था कि ख़बर उनके अलावा किसी के पास नहीं थी। शादी वाले दिन देवयानी चौबल ने ही राजेश खन्ना को साफा बांधा और उसी रात वो अंजू महेंद्रू से मिलने पहुंचीं जिसका सीधा असर राजेश खन्ना और देवयानी के रिश्ते पर पड़ा। इसी का बदला लेने के लिए काका ने एक Exclusive Interview दिया।
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.