The Bollywood Radio
The Bollywood Radio
फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है सारा इंडिया
Author
The Bollywood Radio
Category
Podcast website
Latest episode
Apr 2, 2025
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
Death Mystery (EP - 1) - गुरुदत्त 14.02.2021 5:24
9 अक्तूबर को उनके दोस्त अबरार अलवी उनसे मिलने गए तो गुरु दत्त शराब पी रहे थे. इस बीच उनकी गीता दत्त से फ़ोन पर लड़ाई हो चुकी थी. वो अपनी ढाई साल की बेटी से मिलना चाह रहे थे और गीता उसे उनके पास भेजने के लिए तैयार नहीं थीं. गुरु दत्त ने नशे की हालत में ही उन्हें अल्टीमेटम दिया, "बेटी को भेजो वर्ना तुम मेरा मरा हुआ शरीर देखोगी." एक बजे रात को दोनों ने खाना खाया और फिर अबरार अपने घर चले गए. दोपहर दिन...
Love Story - मधुबाला ❤️ दिलीप कुमार 14.02.2021 5:14
एक ओर जहां मधुबाला को दिलीप से बेइंतहा मोहब्बत थी तो वहीं दूसरी ओर भी इश्क की आग कुछ कम न थी। दिलीप अक्सर अपनी फिल्म की शूटिंग छोड़ कर वहां पहुंच जाते, जहां मधुबाला की शूटिंग चल रही होती। वहीं मधुबाला के पिता अताउल्ला खान बेहद सख्त मिजाज वाले इंसान थे और अपनी बेटी पर हर वक्त नजर बनाए रखते थे। इसके साथ ही अताउल्ला, मधुबाला की जिंदगी में खूब दखलंदाजी भी करते थे, कई बार तो शूटिंग के दौरान फिल्म के नि...
मुंबई के इस गुरुद्वारे में क्यों होती है मधुबाला के नाम की अरदास? 14.02.2021 3:43
अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री मधुबाला की पैदाइश तो एक मुस्लिम परिवार में हुई थी लेकिन गुरुनानक देव के प्रति उनकी दीवानगी का आलम यह था कि आखिरी वक़्त तक उनके पर्स में "जपुजी साहिब" की किताब मौजूद रही. फ़ारसी भाषा में लिखे जपुजी साहिब का पाठ हर रोज करने वाली मुमताज जहां देहलवी यानी मधुबाला जब अपने कैरियर की बुलंदी पर थीं, तब फ़िल्म निर्माताओं से उनकी एक ही शर्त होती थी कि वे पूरे साल देश-दुनिया में कही...
रेखा के पति ने खुदकुशी से पहले सुसाइड नोट में क्या लिखा था? 14.02.2021 3:27
रेखा के बारे में अक्सर ये कहा जाता है कि रेखा ने मुकेश अग्रवाल से पैसों के लिए शादी की थी मगर रेखा के पति ने खुदकुशी से पहले जो सुसाइड नोट लिखा था उसमें कुछ और कहानी सामने आई थी। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ। संपर्क - tbrbussiness@gmail.com
रेखा के साथ विनोद मेहरा ने की थी शादी! मां ने मारने के लिए निकाली चप्पल 13.02.2021 4:08
विनोद मेहरा की मां को रेखा बिल्कुल भी नहीं पसंद थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रेखा को मारने के लिए उनकी मां ने चप्पल तक उठा ली थी। घर में लड़ाई बढ़ती देख रेखा ने विनोद का घर छोड़ दिया था। हालांकि बाद में विनोद ने रेखा से घर वापस आने को कहा लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया। रेखा बेहद डर गई थीं। विनोद और रेखा की शादी की पुष्टि आज भी नहीं हुई है। रेखा ने सिमी ग्रेवाल के शो में इस बात से साफ इंकार क...
बी.आर. चोपड़ा ने भेजा यश का रिश्ता, मुमताज ने ठुकरा दिया 13.02.2021 3:14
अभिनेत्री मुमताज की जोड़ी राजेश खन्ना के साथ खूब जमती थी, ये जोड़ी लगभग फिल्म के हिट होने की गारंटी मानी जाती थी। उन्हीं दिनों डायरेक्टर यश चोपड़ा का दिल मुमताज पर आ गया था। बीआर चोपड़ा रिश्ता लेकर पहुंचे मगर बात नहीं बनी। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ। संपर्क - tbrbussiness@gmail.com
'इंसाफ का तराजू' देख कर मां बोलीं 'हम कम खा लेंगे तू ऐसा काम मत कर' 13.02.2021 3:39
फिल्म 'इंसाफ का तराजू' देख कर मां बोलीं 'हम कम खा लेंगे तू ऐसा काम मत कर'.. ये बात राज बब्बर ने एक रोज़ एक इंटरव्यू में बताई। फिल्म में ज़ीनत अमान और पद्मिनी कोल्हापुरी भी थीं, सिनेमा हॉल में बेटे राज बब्बर के साथ फिल्म देखने गईं मां ने एक सीन के बाद कहा - बेटा हम कम खा लेंगे तू ऐसा काम मत कर। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ। संपर्क - tbrbussiness@gmail.com
इस फिल्म में प्राण न होते तो ये डायरेक्टर राजेश खन्ना को देता 13.02.2021 4:49
तब राजेश खन्ना का करियर ढलान पर था, डायरी खाली थी। डायरेक्टर सावन कुमार ने उन दिनों राजेश खन्ना को सौतन फिल्म अॉफर की, 'काका' तैयार हो गए, शूटिंग मॉरिशस में होनी थी। एक रोज़ शराब पीकर राजेश खन्ना ने इतना हंगामा किया कि अगर नौबत मारपीट तक आ गई। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ। संपर्क - tbrbussiness@gmail.com
वो मशहूर तवायफ जिसने अपने आशिक को पढ़ा-लिखा कर नामी वकील बनवाया 10.02.2021 6:50
जिन तवाइफ़ों के रहने से इस इलाके की आलीशान इमारतें कोठे के रूप में जानी जाती थीं, वे तमाम इमारतें अब फिर से कोठी में तब्दील की जाने लगीं. फिर से शरीफ़ज़ादों और नवाबज़ादों के रहने के लायक होने लगीं. सन् 1913 में ही ज़ोहराबाई अल्लाह को प्यारी हो चुकी थी और 1930 में ग़ौहर जान का भी अपने आबा-ए-वतन से दूर मैसूर में इंतकाल हो चुका था. सन् 1800 में जो बाज़ार-ए-हुश्न पटना में बसा था, वह 1935 तक आते-आते उज...
राजीव कपूर को पद्मिनी कोल्हापुरी से था इश्क़, पिता की फटकार में सब खत्म हो गया 09.02.2021 3:23
प्यार का यह सिलसिला शूटिंग के दौरान ही शुरू हुआ था। शूटिंग के दौरान ब्रेक मिलने पर राजीव और पद्मिनी में खूब बातचीत होती थीं। राज कपूर जब राजीव को बुलाते तो वह अक्सर पद्मिनी के मेकअप रूम से ही निकलते हुए पाए जाते थे। यह सब बातें मीडिया में फैल गईं और कई मैगजीनों ने इन घटनाओं के बारे में लिखा। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ। संपर्क - thebollywoodradio@gmail.com
अमिताभ बच्चन के साथ स्मिता पाटिल का वो गाना जिसके बाद वो रोने लगीं 09.02.2021 2:33
बॉलीवुड की दिग्गज कलाकार स्मिता पाटिल ने अपने फिल्मी करियर में वो सब कुछ किया जो किसी एक्टर और एक्ट्रेस को नसीब नहीं होता. इसी के साथ स्मिता पाटिल ने हर तरह की फिल्म में काम किया है. स्मिता पाटिल का नाम फिल्म ‘मिर्च मसाला’, ‘भूमिका’, ‘अक्रोश’, ‘चक्र’, जैसी कई फिल्मों से जुड़ा हुआ था और उनको इन बेहतरीन फिल्मों में एक्टिंग के लिए जाना जाता था. स्मिता को सबसे पहली कॉमर्शियल फिल्म अमिताभ बच्चन के साथ...
19वीं सदी की मशहूर तवायफ बड़ी मलका जान की कहानी 08.02.2021 5:10
पति से अलग होने के बाद विक्टोरिया हेमिंग, बनारस के रईस ख़ुर्शीद से शादी करके आज़मगढ़ से बनारस चली गई. बनारस पहुँचकर विक्टोरिया हेमिंग ने इस्लाम कुबूल करके अपना नाम ‘बड़ी मलका जान’ रख लिया. अपने नाम से पहले उन्हें ‘बड़ी’ शब्द इसलिए जोड़ना पड़ा, क्योंकि उस वक़्त हिंदुस्तान में मलका जान नाम की दो और मशहूर गायिकाएँ मौज़ूद थीं और वे भी मलका जान के नाम से ही जानी जाती थीं. एक थी ख़ुद बड़ी मलका जान आगरेव...
शूटिंग के बीच में हेमा को किया प्रपोज, शादी के लिए धर्मेंद्र बने दिलावर खान 08.02.2021 4:50
कानून के मुताबिक धर्मेंद्र पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी नहीं कर सकते थे. इसलिए 21 अगस्त 1979 को इस्लाम धर्म कबूल करते हुए धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने निकाह कर लिया. निकाहनामे के मुताबिक धर्मंद्र का नाम था दिलावर खान और हेमा का नाम था आयशा बी. उस समय दोनों ने अपने निकाह की बात छुपाई लेकिन जब ये खबर सामने आई तो हंगामा हो गया। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ। संपर्क - thebolly...
शम्मी कपूर ने शादी से पहले पत्नी से रखी शर्त, 'मैं तुमसे कोई औलाद नहीं चाहता' 08.02.2021 5:37
गीता बाली के निधन के बाद शम्मी कपूर पूरी तरह से टूट गए थे, अकेले ही घर और परिवार की जिम्मेदारी उठा रहे थे। दूसरी शादी करने के लिए तैयार नहीं थे, बहुत कहने पर तैयार हुए तो ऐसी शर्त रख दी कि कोई भी लड़की तैयार न हो। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ। संपर्क - thebollywoodradio@gmail.com
अपनी शादी से खुश थे 'काका', मुमताज ने की तो नाराज़ हो गए 08.02.2021 3:11
हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के लिए एक कहावत बहुत मशहूर थी- ऊपर आका नीचे काका। काका ने पर्दे पर खूब रोमांस किया था। उस जमाने में बहुत सी बड़ी अभिनेत्रियों के साथ राजेश खन्ना की जोड़ी जमती थी। हालांकि राजेश खन्ना की जोड़ी सबसे ज्यादा मुमतज के साथ पसंद की गई थी। यहां तक की उन दिनों राजेश और मुमताज के अफेयर की खबरें भी चर्चा में आई थी। कहा जाता है कि जब मुमताज ने शादी का फैसला किया तो क...
Happy Birthday: ग़ज़ल सम्राट जगजीत सिंह की कहानी 08.02.2021 5:48
जगजीत सिंह ने साल 1961 में ऑल इंडिया रेडियो में गाना शुरू किया था। जगजीत ने संगीत की शुरुआती शिक्षा पंडित छगन लाल शर्मा और बाद में उस्ताद जमाल खान से ली थी। कुछ सालों तक ऑल इंडिया रेडियो में काम करने के बाद जगजीत अपने परिवार को बिना बताए, कुछ बड़ा हासिल करने के लिए मुंबई भाग आए। जगजीत बॉलीवुड फिल्मों के लिए गाना चाहते थे। कई दिनों तक लगातार संघर्ष करने के बाद उन्हें एडवरटाइजमेंट के लिए जिंगल गाने...
अमिताभ का वो मशहूर डायलॉग जिसपर पूरी फिल्म इंडस्ट्री हंसी थी 07.02.2021 5:01
जब ‘दीवार’ बनकर तैयार हुई, तो फिल्म का प्रीमियर रखा गया. फिल्म में एक सीन है, जहां अमिताभ का किरदार मंदिर में भगवान के पास जाकर कहता है- ‘खुश तो बहुत होगे तुम’. प्रीमियर के दौरान जैसे ही ये सीन स्क्रीन पर आया, ऑडिटोरियम में बैठे फिल्म इंडस्ट्री के तमाम लोग ठहाके लगाकर हंसने लगे. अमिताभ को समझ नहीं आया कि वो लोग डायलॉग पर हंस रहे हैं या डायलॉग डिलीवरी पर! सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा...
19वीं सदी की वो तवायफ जो भजन गाती थीं, ज़ोहरा बाई की कहानी 06.02.2021 5:02
ज़ोहरा बाई को भारतीय शास्त्रीय संगीत के पिलर्स में से एक माना जाता है. उनके संगीत का प्रभाव उनके बाद के फनकारों पर साफ़ देखा जा सकता है. तवायफों की गौरवशाली विरासत में उनका नाम गौहर जान के साथ बड़े ही आदर से लिया जाता है. अपनी मर्दाना आवाज़ के लिए मशहूर ज़ोहराबाई आगरा घराने से ताल्लुक रखती थीं. उस्ताद शेर खान जैसे संगीतज्ञों से तालीम हासिल हुई थी उन्हें। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के स...
रेखा ने डायरेक्टर रंजीत से कहा - मेरा शाम का वक्त अमित जी के लिए है 06.02.2021 2:51
रंजीत ने अपने इंटरव्यू में ये भी बताया कि वो इस फिल्म की वजह से काफी परेशान हो चुके थे. उनकी परेशानी को देखते हुए धर्मेंद्र ने रंजीत को सलाह दी कि वो फिल्म में रेखा की जगह किसी और एक्ट्रेस को साइन कर लें. बाद में रंजीत ने ये फिल्म विनोद खन्ना और फराह नाज के साथ बनाई थी। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ। संपर्क - thebollywoodradio@gmail.com
अंजू महेंद्रू को छोड़ने पर बोले राजेश खन्ना, कहा- वो हमेशा घर से गायब रहती थी 06.02.2021 2:46
डिंपल कपाड़िया से शादी करने से पहले राजेश खन्ना करीब 6 साल तक अंजू महेंद्रू के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। इसके बाद अंजू महेंद्रू से अलग हुए और डिंपल से शादी कर ली। राजेश खन्ना अपनी बारात अंजू महेंद्रू के घर के बाहर से ले कर गए थे। अलग होने की वजह सालों बाद एक इंटरव्यू में राजेश खन्ना ने खुद बताई थी, सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ। संपर्क - thebollywoodradio@gmail.com
शशि कपूर दर्द से चिल्ला रहे थे पिता पृथ्वीराज आइना ले आए 06.02.2021 5:33
एक बार शशि कपूर की पीठ में एक फोड़ा हो गया. इससे घाव बना जो बहुत दर्द करने लगा. परेशानी इतनी बढ़ गई कि हॉस्पिटल भर्ती करना पड़ा. घर वापस आए तो भी घाव तो भर गया लेकिन दर्द ने साथ न छोड़ा. पुरानी प्रेमिका की याद सा गाहे बगाहे वापस आ जाता. एक रात जब ये दर्द से तड़प रहे थे, तो बग़ल के कमरे में सोए इनके पिता नींद से जग गए. भागते हुए इनके कमरे में पहुंचे. और जितनी तेज़ी से कमरे में घुसे, उतनी ही तेज़ी स...
जब डायरेक्टर से बोले राज कुमार, कहा- तुम्हारे सिर से बिजनौरी तेल की बदबू आती है 06.02.2021 5:39
1968 में फिल्म ‘आंखें’ आई थी. डायरेक्टर थे रामानंद सागर और हीरो थे धर्मेंद. लेकिन किस्सा राजकुमार से जुड़ा है. डायरेक्टर राजकुमार को फिल्म में लेना चाहते थे. डायरेक्टर उनके घर पहुंचे और फिल्म की कहानी सुनाई. राजकुमार ने अपने पालतू कुत्ते को आवाज लगाई और उससे पूछने लगे कि क्या वो फिल्म में काम करेगा? कुत्ते के कुछ न कहने पर राजकुमार ने रामानंद सागर से कहा - ये फिल्म तो हमारा कुत्ता भी नहीं करना चाह...
जब सालों बाद 'काका' से मिलीं मुमताज, वो हाथ पकड़ कर रोते रहे 06.02.2021 3:10
राजेश खन्ना की मौत से कुछ समय पहले ही उनकी कोएक्ट्रेस रहीं मुमताज उनसे मिलने अस्पताल पहुंची थीं। मुमताज को देख राजेश खन्ना काफी खुश हुए।मुमताज से बातचीत में राजेश खन्ना को पता चला कि उन्हें भी कैंसर है तो वह भावुक हो गए। उनकी आंखों में आंसू आ गए। फिलहाल मुमताज कैंसर को मात दे चुकी हैं। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ। संपर्क - thebollywoodradio@gmail.com
नरगिस की मां और मशहूर तवायफ जद्दनबाई की कहानी 05.02.2021 7:26
उन्नीसवीं सदी की शुरुआत में जद्दनबाई एक ऐसा नाम था जिसका ज़िक्र संगीत के कदरदानों में बेहद अदब से लिया जाता था. इनका एक परिचय ये भी है कि ये फिल्म एक्ट्रेस नर्गिस की मां और संजय दत्त की नानी थीं. गायिका, म्यूजिक कम्पोज़र, अभिनेत्री और फिल्म मेकर जैसे अलग-अलग मुहाज़ पर इन्होंने खुद को साबित किया. वो भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की पहली महिला संगीत निर्देशक थीं.सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के...
जब सारी हीरोइन ने मना कर दिया तब नंदा ने संभाला शशि कपूर का करियर 05.02.2021 6:29
शुरुआत में शशि की फ़िल्में नहीं चलीं. मीडिया में भी उनके करियर को लेकर ऐसी ख़बरें आने लगीं, गोया ये पृथ्वीराज की फ़ैमिली के लिए वो हों जो जितेंद्र की फ़ैमिली के लिए तुषार कपूर आज हैं, अब एक्ट्रेसेज़ भी शशि कपूर को अनलकी मनाने लगीं थी. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ। संपर्क - thebollywoodradio@gmail.com
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.