The Bollywood Radio

The Bollywood Radio

Tv HI ↓ 1500 episodes

फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है सारा इंडिया

Author

The Bollywood Radio

Category

Tv

Podcast website

podcasters.spotify.com

Latest episode

Apr 2, 2025

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

जब भीड़ से लड़ने जा रहे Raj Kapoor को रोकने के लिए उनके ऊपर बैठ गईं Waheeda Rehman, सुनिए दिलचस्प कि 07.12.2021

हिंदी फिल्मों में एक दौर था, जब राज कपूर राज (Raj Kapoor) करते थे। वह ‘शोमैन’ कहलाते। एक्टिंग-डांस करते, तो लाखों दिल फिदा हो जाते। वह थे भी तो बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वहीं 1950 से लेकर 1970 तक बॉलीवुड पर राज करने वाली एक्ट्रेस थीं वहीदा रहमान। वहीदा रहमान (Waheeda Rehman) ने उस दौर कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। चलिए आज हम वहीदा रहमान और राज कपूर से जुड़ा एक रोचक किस्सा बताते हैं जब वहीदा...

क्यों बनाई गई फिल्म प्रेम रोग, Raj Kapoor ने बताई थी वजह 06.12.2021

आरके स्टूडियो के बैनर तले बनी फिल्म प्रेम रोग की कहानी विधवा विवाह जैसी सामाजिक समस्या की तहें खोलती है. रितु नंदा की किताब 'शोमैन राज कपूर' में खुद राज कपूर ने इस फिल्म के निर्माण की वजह बताई है. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ.

'डिंपल' को रोज़ बेरहमी से पीटने वाली Rajesh Khanna की फैन का किस्सा, Rishikesh Mukharji ने सुनाया 06.12.2021

ये वो दौर था जब लड़कियां राजेश खन्ना की दीवानी हुआ करती थीं, जब देशभर में ख़बर फैली कि काका शादी कर रहे हैं तो एक फैन ने जो किया लोग उसे कभी नहीं भूले, ऋषिकेश मुखर्जी ने सुनाया था किस्सा, सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ.

किस्सा कोठे का: 19वीं सदी की वो तवायफ जिसने अंग्रेजों से लोहा लिया, अजीजन बाई की कहानी 05.12.2021

एक महिला पुरुष वेश में, सीने पर मेडल से आभूषित, घोड़े की पीठ पर सवार, पिस्तौल लिए मैदान-ए-जंग में उतर गई और ब्रिटिश सैनिकों से खूब बहादुरी से लड़ी। अजीजन बाई वह नाम है जो 1857 की क्रांति में उभरकर सामने आया। वह एक ऐसी तवायफ थीं जो देश की आजादी के लिए बहादुरी से लड़ीं, कभी पर्दे में रहकर तो कभी बिना किसी पर्दे के। कहते हैं कि अजीजन बाई एक जासूस, खबरी और योद्धा थीं। उनका जन्म लखनऊ में हुआ था। उनकी म...

गरीबी के मुश्किल वक्त में Pran ने दिया था शोमैन Raj Kapoor का साथ, सिर्फ 1 रुपए में किया था काम 05.12.2021

क्या आप जानते हैं कि हर किरदार में जान डाल देने वाले बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्राण (Pran) ने राज कपूर (Raj Kapoor) की उस वक्त सहायता की थी, जब उन्होंने अपना सबकुछ खो दिया था। राज कपूर की स्थिति देखकर प्राण के आंखों में आंसू आ गये थे और उन्होंने उनसे फीस के दौर पर 1 रुपये की मांग की थी। दरअसल, यह वह वक्त था जब शोमैन राज कपूर की ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म 'मेरा नाम जोकर' प्लॉप हो गई थी और उनको काफी कर्...

Madhubala के दीवाने हो गए थे Beena Roy के पति, सुनिए कैसे हुआ इस प्रेम कहानी का अंत 05.12.2021

बीना राय ने एक समय पर किस्सा बताते हुए कहा था कि उन्होनें मधुबाला के कारण अपने पति की बहुत अच्छी देखभाल की है. दरअसल ये बात बहुत ही कम लोग जानते हैं कि प्रेम नाथ अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री मधुबाला के प्यार में दीवाने थे. इतना ही नहीं दोनों शादी भी करने वाले थे लेकिन कुछ मतभेदों के कारण वह दोनों अलग हो गए. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ.

Hema Malini के प्यार में Dharmendra ने छोड़ दी थी अपनी फेवरेट चीज़, सुनिए दिलचस्प किस्सा 04.12.2021

हेमा मालिनी (Hema Malini) को पाने के लिए धर्मेंद्र (Dharmendra) ने खूब पापड़ बेले थे। कभी कैमरामैन को रिश्वत देते थे तो कभी अपनी फेवरेट चीज ही छोड़ दिए थे। हेमा मालिनी ने कपिल शर्मा शो (Kapil Sharma Show) में अपने पति से जुड़े कई राज खोले थे। #Dharmendra #HemaMalini #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #TheEntertainmentPoint

जब Aishwarya की शादी की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचीं Rekha, सुनिए किस्सा 04.12.2021

बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा (Rekha) को मिस्ट्री गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। रेखा अधिकतर कुछ ऐसा कर जाती है, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं होती है। कभी को खुद से जुड़ा खुलासा करके तो कभी अपनी मौजूदगी से लोगों को हैरान कर देती हैं। ऐसा ही अचरज भरा काम रेखा ने तब किया जब वह अचानक से ऐश्वर्या (Aishwarya) के रिसेप्शन में पहुंच गई थीं। #Rekha #AishwaryaRaiBachchan #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #TheEnt...

जब Hema Malini को देखकर भीड़ हो गई बेकाबू, बड़ी मुश्किल से Dev Anand ने की थी मदद 04.12.2021

हेमा मालिनी (Hema Malini) और देव आनंद (Dev Anand) की जोड़ी पहली बार फिल्म ‘जॉनी मेरा नाम’ (Johny Mera Naam) में बनी थी. इस जोड़ी को दर्शकों ने इतना प्यार दिया कि हेमा और देव आनंद ने कई फिल्मों में साथ काम किया. इस फिल्म को लेकर कई तरह के किस्से बॉलीवुड के गलियारों में सुनाए जाते हैं. जहां इस फिल्म की मेकिंग के पीछे शो मैन राज कपूर का ताना बताया जाता है तो खुद हेमा मालिनी ने बताया था कि उनका सपना इ...

Devika Rani को बेरहमी से पीटते थे Himanshu Roy, चिट्ठी में किया था खुलासा 03.12.2021

मधुबाला, नरगिस और मीना कुमारी जैसी फेमस हीरोइनों से पहले देविका रानी (Devika Rani) एक ऐसी एक्ट्रेस रह चुकी हैं, जिन्होंने अपने 4 मिनट के एक किसिंग सीन से इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। यही नहीं, 60 दशक पहले जब आत्मनिर्भर महिलाएं केवल इक्का-दुक्का ही देखने को मिलती थीं। उस दौरान देविका ने भारत के पहले फिल्म स्टूडियो ‘बॉम्बे टॉकीज’ की को-फाउंडर बनकर महिलाओं के लिए एक नया ट्रेडमार्क सेट किया। हालां...

जब डॉक्टर ने Meena Kumari को दी सलाह, ‘रोज़ एक पैग पिया करो’ 03.12.2021

ट्रेजिडी क्वीन (Tragedy Queen) के नाम से पहचाने जाने वाली एक्ट्रेस मीना कुमारी (Meena Kumari) ने कामयाबी का ऐसा इतिहास रचा जिसके सपने हर अभिनेत्री देखती हैं. इतनी कामयाबी के बाद भी मीना की जिंदगी दुख से भरी हुई थी लेकिन इसके बावजूद वह कभी अपने काम पर इसका असर नहीं पड़ने देती थीं.. मीना कुमारी का जन्म 1 अगस्त, 1933 को हुआ, उनका असली नाम महजबीं बानो था. अभिनेत्री होने के साथ ही वह एक उम्दा शायारा व...

एक्टर बनने से पहले टेक्नीशियन का काम करते थे Ashok Kumar, ऐसे मिली थी पहली फिल्म 03.12.2021

दादामुनि के नाम से मशहूर अभिनेता अशोक कुमार (Ashok Kumar) का जन्म 13 अक्तूबर 1911 को बिहार के भागलपुर में हुआ था। अशोक कुमार का नाम पहले कुमुदलाल गांगुली था। जब वो फिल्म इंडस्ट्री में आए तो लोग उन्हें प्यार से दादामुनि (बड़े भाई) कहकर बुलाने लगे। 40 और 50 के दशक में हीरो बनकर, फिर चरित्र किरदार कर अशोक कुमार ने दशकों तक हिंदी सिनेमा पर राज किया। #AshokKumar #DevikaRani #TheBollywoodRadio #TheEnter...

सालों बाद Waheeda Rehman ने सुनाया Dev Anand से अपनी पहली मुलाकात का किस्सा 02.12.2021

एक इंटरव्यू में देव आनंद को डीसेंट फ्लर्ट बताते हुए वो शर्मा गई थीं। ट्विंकल ने पूछा- उन्होंने कैसे फ्लर्टिंग की थी, क्या उन्होंने कहा था कि आप बहुत खूबसूरत हैं? इस पर वहीदा ने कहा कि, 'नहीं उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा था। जब हम गाइड को लेकर बात कर रहे थे तो चेतन आनंद और अंग्रेजी निर्देशक ने मुझे रिजेक्ट कर दिया था। उन्होंने कहा था कि मेरा चेहरा अच्छा नहीं है और अंग्रेजी अच्छी नहीं है। उस पर देव आनं...

फिल्म देवदास के 19 साल हुए पूरे, सालों बाद अब Shahrukh Khan ने खोला अपनी परेशानी का राज़ 01.12.2021

फिल्म ‘देवदास’ (Devdas) को रिलीज हुए 19 साल पूरे हो गए हैं। शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने इस फिल्‍म में लीड रोल प्‍ले किया था। इंस्‍टाग्राम पर फिल्‍म के 19 साल होने पर किंग खान ने तस्‍वीरों के साथ अपने साथ हुई एक घटना का भी जिक्र किया था। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ .

शादी के 41 साल बाद Dharmendra की वो बात जो Hema Malini को अब तक अखरती है 01.12.2021

धर्मेंद्र की गैरमौजूदगी को लेकर हेमा मालिनी ने बताया था, “शायद मैंने अपने पति की कंपनी ज्यादा एक्स्पेक्ट की थी। मैंने सोचा था कि हम अक्सर साथ रहेंगे। मुझे अब तक वो कमी महसूस नहीं हुई। जब मेरी शादी हुई, तो मुझे लगा कि हम ऐसे अरेंजमेंट पर आएंगे जो हम सबको सूट करेगा। लेकिन नहीं हुई, कोई बात नहीं।” सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ.

जब Raj Kapoor ने Manoj Kumar को किया फोन और जवाब मिला - ये रॉंग नंबर है 01.12.2021

एक इंटरव्यू में इस बात का जिक्र मनोज कुमार ने खुद किया था। मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में मनोज कुमार ने बताया था कि ‘मैंने राज कपूर को उस दिन सफाई पेश की थी। हमारी मुलाकात हुई तो वह बहुत नाराज थे। हम 4 बजे करीब मिले। हम कंपोजर जयकिशन जी के घर मिले थे। मैंने उनसे कहा कि मैं आपके साथ काम करने की इच्छा रखता हूं। एक शो मैन के साथ नहीं एक कर्मयोगी के साथ।’ दरअसल, जब राज कपूर बेरुखी से पेश आए तो मनोज कु...

जब Nargis ने किया Shammi Kapoor से Kiss का वादा, बाद में कुछ ऐसे किया पूरा 01.12.2021

कई सालों बाद मैं नरगिस जी से दोबारा आरके स्टूडियो में मिला। लेकिन इसके बाद नरगिस को राज कपूर के साथ काम करने का मौका मिला और उन्होंने फिल्म आवारा में काम भी किया। मैंने उसके बाद स्कूल खत्म किया और कॉलेज भी चला गया। कॉलेज के दौरान मैं अपने पिता पृथ्वीराज कपूर के साथ ड्रामा थिएटर में काम करने लगा। एक दिन मेरी मुलाकात नरगिस जी से अचानक हो गई और उन्होंने मुझे देखकर कहा, ‘मुझे अपना वायदा याद है, लेकिन...

Amitabh Bachchan से पहले किन तीन सुपरस्टार्स को ऑफर हुई थी Don, सुनिए दिलचस्प किस्सा 30.11.2021

फिल्म डॉन का फेमस गाना 'खाइके पान बनारसवाला' गाना देव आनंद की साल 1973 में आई फिल्म 'बनारसी बाबू' के लिए लिखा गया था। ये तब शूट किया गया जब फिल्म पूरी हो चुकी थी। इस गाने को इंटरमिशन के बाद इसलिए रखा गया था, ताकि इस एक्शन पैक्ड फिल्म को थोड़ा बैलेंस किया जा सके। इसके साथ ही आपको बता दें कि 'डॉन' के प्रोड्यूसर नरीमन इरानी लगभग 12 लाख रुपए के कर्ज में डूबे थे। जिसके बाद उन्हें फिल्म बनाने की सलाह दी...

जब Shatrughan Sinha को मारने के लिए बेल्ट लेकर दौड़े Shashi Kapoor, सुनिए क्या थी वजह? 29.11.2021

शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) अपनी दमदार डायलॉग डिलीवरी के अलावा एक और चीज के लिए मशहूर थे-वह था सेट पर लेट आने को लेकर। अमिताभ बच्चन एक बार एक इवेंट में पहले भी इस बात का जिक्र कर चुके हैं, कि शत्रुघ्न सेट पर 5 या 10 मिनट नहीं बल्कि 3-3 घंटे लेट पहुंचा करते थे। जबकि घर से वह समय पर शूटिंग सेट के लिए निकल जाते थे। अब शत्रुघ्न सिन्हा ने खुद बताया कि अमिताभ बच्चन के अलावा एक और एक्टर थे जो कि उ...

जब Raj Kapoor ने 1 रुपए के लिए की झाड़ू लगाने की नौकरी, सुनिए शोमैन राज कपूर का किस्सा 28.11.2021

ग्रेट शोमैन राज कपूर (Raj Kapoor) को इस दुनिया से अलविदा कहे हुए 33 साल हो गये हैं, लेकिन उनके कई किस्से आज भी उतने ही मशहूर हैं, जितने उस जमाने में थे। तीन राष्ट्रीय पुरस्कार और 11 फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजे जाने वाले राज कपूर ने 10 साल की उम्र में पहली बार हिंदी फिल्म 'इंकलाब' में अभिनय किया। फिल्म इंडस्ट्री की इस महान शख्सियत ने मात्र 24 साल की उम्र में खुद का स्टूडियो 'आर.के स्टूडियो' स्थापित...

Zeenat Aman की तीसरी शादी जिसके लिए मौलवी ने भी दी थी कोर्ट में गवाही, 26 साल छोटा था दूल्हा 28.11.2021

बॉलीवुड की बिंदास एक्ट्रेस में शुमार जीनत अमान (Zeenat Aman) ने दो शादियां की थी, लेकिन 59 साल की उम्र में जीनत की तीसरी शादी भी चर्चा उठी थी, वह भी 33 साल के अमन खन्ना उर्फ सरफराज (Aman Khanna Aka Sarfaraz) से। मामला कोर्ट तक गया था और मौलवी ने गवाही भी थी दी। इसके बाद एक्ट्रेस ने जो कुछ बताया वह हैरान करने वाला था.सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ. #ZeenatAm...

जब Rajesh Khanna और Amitabh Bachchan की पॉपुलैरिटी पर Dharmendra ने दिया था ये जवाब 27.11.2021

अपने जमाने के सुपरहिट हीरो धर्मेंद्र (Dharmendra) का नाम इंडस्ट्री के टॉप मोस्ट हैंडसम मैन की लिस्ट में शुमार था, आज भी उनका जलवा कम नही हैं। फिटनेस के मामले में हमेशा सजग रहने वाले एक्टर को ‘ही-मैन’ कह कर बॉलीवुड में पुकारा जाता रहा है। धर्मेंद्र की पर्सनालिटी को देख कर आम लड़कियां तो क्या, बेहद खूबसूरत हेमा मालिनी (Hema Malini) भीं अपना दिल हार बैठी थीं. बावजूद इसके धर्मेंद्र ने फिल्म इंडस्ट्री...

पहली मुलाकात में Dilip Kumar ने मारा था Shahrukh Khan को चांटा, सुनिए किस्सा 27.11.2021

शाहरुख खान ने एक अवार्ड शो में कहा था कि मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मैं पहली बार मुंबई आया और मेरी पहली बार जब मुलाकात दिलीप साहब से हुई तो उन्होंने मेरे गाल पर धीरे से चांटा मारते हुए कहा था कि 'work hard' यह मुझे हमेशा याद रहेगा. आगे शाहरुख कहते है कि उनके एक थप्पड़ की वजह से उनकी एक्टिंग की गाड़ी 10 सालों तक खींच गई. उन्होंने कहा कि मैं दिलीप साहब से गुजारिश करता हूं कि वो एक थप्पड़ मुझे...

Amitabh Bachchan से सीनियर थीं Rekha, सेट पर देखते ही भूल जाती थीं डायलॉग 27.11.2021

अमिताभ बच्चन ने कहा था, ‘नहीं मैंने इन आरोपों का बहुत सामना किया है. लेकिन कुछ आरोप बेहद बेहूदा थे. कुछ ने तो यहां तक दावा कर दिया था कि मैं उनके साथ रहने लगा हूं. कुछ का ये भी दावा था कि उनके पास उस घर की तस्वीरें भी थीं जहां मैंने उन्हें रखा था. तो फिर ऐसी बातों के बारे में क्या कहें जो महज मजाक से अधिक कुछ नहीं हैं. वो मेरा घर है जहां मेरी फैमिली रहती है. मेरे माता-पिता रहते हैं. मैं उनकी देखभा...

अनारकली बनने वाली थीं Nargis, Dilip Kumar की वजह से नहीं बनी बात 25.11.2021

नरगिस की ना के पीछे दो कारण माने गए। पहला ये कि दिलीप कुमार और राज कपूर बहुत अच्छे दोस्त थे। ऐसे में नरगिस राज कपूर के दोस्त के साथ रोमांस कैसे कर सकती थीं! रिपोर्ट्स के मुताबिक राज कपूर भी नहीं चाहते थे कि नरगिस उस फिल्म में काम करें। और दूसरी वजह ये बताई जाती है कि फिल्म ‘हलचल’ के दौरान नरगिस की मां जद्दनबाई के आसिफ और दिलीप कुमार से नाराज हो गई थीं। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा क...

Listen to the The Bollywood Radio podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.