The Bollywood Radio
The Bollywood Radio
फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है सारा इंडिया
Author
The Bollywood Radio
Category
Podcast website
Latest episode
Apr 2, 2025
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
बप्पी लहरी का निधन, 48 साल के करियर में 5000 गाने किए कंपोज 16.02.2022 3:04
बप्पी का जन्म 27 नवंबर 1952 को कोलकत्ता में हुआ था। उन्होंने अपने अलग अंदाज की वजह से फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई थी। बप्पी का इंडस्ट्री में 48 साल का करियर था। उन्होंने अपने करियर में तकरीबन 5,000 गाने कंपोज किए। इसमें उन्होंने हिंदी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, गुजराती, मराठी, पंजाबी, उड़िया, भोजपुरी, आसमी भाषाओं के साथ-साथ बांग्लादेश की फिल्मों और अंग्रेजी गानों को भी कंपोज किया...
Bappi Lahiri का जब भरी महफिल में Rajkumar ने उड़ाया था मजाक, गोल्ड पहने देख कहा - मंगलसूत्र की कमी है 16.02.2022 2:15
किस्सा कुछ यूं है कि बप्पी दा इस पार्टी में पहुंचे और अपने अंदाज़ के मुताबिक़ उन्होंने खूब सारा सोना पहना हुआ था. ऐसे में जैसे ही बप्पी दा की मुलाकात राज कुमार से हुई तो उन्हें देखते ही राज कुमार बोले बहुत खूब, तुमने तो एक से बढ़कर एक गहने पहने हुए हैं बस एक मंगलसूत्र की कमी रह गई थी, वो भी पहन लेते. ख़बरों की मानें तो राजकुमार द्वारा अचानक ऐसा कहे जाने पर बप्पी दा कुछ पलों के लिए सकपका से गए थे. हाला...
जब 24 साल बाद Raj Kapoor से मिलीं Nargis, Rishi Kapoor की शादी में हुई थी मुलाकात 15.02.2022 2:36
राज कपूर के बेटे और एक्टर ऋषि कपूर की शादी में दत्त परिवार को भी बुलाया गया था. इस बात का ज़िक्र ऋषि कपूर की ओटोबायोग्राफी बुक 'खुल्लम खुल्ला' में भी किया गया है. दरअसल, दोनों परिवारों के बीच ऋषि कपूर की शादी के बाद ही नजदीकियां शुरू हुईं थीं. तब नरगिस से ऋषि की मां कृष्णा कपूर ने बात भी की थी.
Madhubala और Dileep Kumar की मोहब्बत का कौन था दुश्मन, क्यों नहीं हो पाई शादी? 14.02.2022 2:32
बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस मधुबाला (Madhubala) की जिदंगी किसी फिल्म की कहानी की तरह ही है। मधुबाला की लव लाइफ को लेकर खूब चर्चाएं हुईं लेकिन दिलीप कुमार संग उनकी कहानी को लोग अपने जेहन से नहीं निकाल पाते हैं। बॉलीवुड के शानदार एक्टर दिलीप कुमार और मधुबाला की फिल्म मुगल ए आजम ने हिंदी सिनेमा में कई तरह के इतिहास रच डाले थे। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की कहानी की तरह ही दिलीप कुमार और मधुबाला की...
Zeenat Aman की इस बात से खुश होकर Raj Kapoor ने थमा दिए थे सोने के सिक्के 13.02.2022 2:20
राज कपूर ने चौकीदार को बुलाकर उस लड़की के बारे में पूछा तो चौकीदार ने बताया कि, 'वो लड़की कह रही है कि राज साहब से बोलो 'रूपा' आई है. ये सुनकर राज कपूर ने उसे तुरंत अंदर भेजने के लिए कहा. जब ज़ीनत राज कपूर के ऑफिस में पहुंची तो, वो एक्ट्रेस को देखते ही रह गए. क्योंकि राज कपूर की तलाश खत्म हो चुकी थी.
जयाप्रदा ने सुनाया राजेश खन्ना का किस्सा, आते ही पहले वड़ा पाव खाते थे काका 12.02.2022 3:20
यासिर उस्मान की किताब में किस्से के बारे में आगे लिखा है, 'राजेश खन्ना लोगों की डांट से परेशान हो गए थे. इसी वजह से उन्होंने सबके सामने ही कह दिया, 'देखिए करियर और ऐक्टिंग की ऐसी की तैसी. किसी भी चीज़ के लिए मैं अपनी लाइफ-स्टाइल को नहीं बदलूंगा'. राजेश खन्ना की ऐसी बातें सुनकर सेट पर मौजूद हर कोई हैरान और खामोश हो गया था.
जब Rekha ने खुद को बताया Amitabh Bachchan की दूसरी औरत, रो पड़ी थीं Jaya Bachchan 11.02.2022 4:43
रेखा, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की कहानी जितनी फिल्मी है उतनी ही हकीकत भी है. सत्तर के दशक में रेखा ने स्टारडस्ट को दिए इंटरव्यू में बहुत से चौंकाने वाले खुलासे किए थे.
जब चुनावी अखाड़े में उतरे Rajesh Khanna, Lal Krishna Advani से मिली थी हार 11.02.2022 4:05
ये उन दिनों की बात है जब दिल्ली में राजेश खन्ना की महफिले सजने लगीं थी, दिल्ली राजेश खन्ना का दूसरा घर हो गया था. यहीं से लाल कृष्ण आडवाणी के खिलाफ राजेश खन्ना चुनाव लड़ रहे थे मगर काका की ये राह इतनी आसान नहीं थी.
जब Rajesh Khanna बीमार हुए और फैंस ने शुरू कर दी 'काका' की फोटो की सिकाई 10.02.2022 3:29
सिकाईएक बार राजेश खन्ना बीमार पड़े, तेज बुखार से पीड़ित थे. राजेश खन्ना के बीमार होने की खबर जैसे ही फैंस को मिली तो कोई पूजा पाठ करने लगा कोई मंदिर-मस्जिद मत्था टेकने लगा. वहीं कुछ लड़कियां इस तरह परेशान हो गई थीं कि राजेश के पोस्टर पर बर्फ से सिकाई करने लगी. ऐसा करके वो एक्टर के बुखार को उतारने की कोशिश करने लगी. हैरानगी की हद तक ऐसा क्रेज किसी स्टार के बारे में कभी नहीं सुना गया. लड़कियां जब उन...
जब Shatrughan Sinha ने सालों तक Asha Parekh से नहीं की बात, सुनिए क्या थी वजह? 09.02.2022 2:26
इस फिल्म की शूटिंग के वक्त शत्रुघ्न सिन्हा और आशा पारेख का किसी बात पर विवाद हो गया था. बात इतनी बढ़ गई कि आशा ने शॉटगन पर अभद्रता का आरोप लगा दिया था. इस बात से नाराज़ होकर शत्रुघ्न सिन्हा ने आशा पारेख से कई सालों तक बात नहीं की थी. कई साल बाद शत्रुघ्न सिन्हा एक इंटरव्यू में इस बारे में बात करते हुए कहा था कि, 'वैसे तो इंडस्ट्री में उनकी सभी कलाकारों से अच्छी बनती थी मगर उनकी नासमझी की वजह से एक...
गंगूबाई काठियावाड़ी' में Ajay Devgn बने 'करीम लाला', सुनिए असली गैंगस्टर की कहानी 08.02.2022 3:05
मुंबई का सबसे पहला माफिया डॉन करीम लाला ही था, जिसे अंडरवर्ल्ड डॉन हाजी मस्तान भी रियल डॉन मानते था. कहा जाता है कि मुंबई में करीम लाला के नाम का बोल बोला था. वो जहां भी कदम रख दे, लोग डर से थर-थर कांपने लगते थे. मुंबई डॉन रहते हुए उसका नाम कई गैर-कानूनी कामों में शुमार था. यही नहीं, कहते हैं कि करीम लाला इतना पावरफुल था कि उसने एक बार बीच बजार दाऊद इब्राहिम की पिटाई कर दी थी.
जब Lata Mangeshkar ने ठुकरा दिया Meena Kumari के घर आने का न्यौता 06.02.2022 2:11
लता मंगेशकर ने आगे कहा, 'मीना कुमारी को अपने बालों पर गर्व था. मेरे बाल देखकर वो बोलीं, 'कितने लंबे बाल हैं आपके'. तब मैंने भी कहा कि इन्हें मैंने कभी नहीं काटा'. आपको बता दें कि फिल्म 'पाकीजा' में लता मंगेशकर ने मीना के लिए गाए हैं. फिल्म के गानों की रिहर्सल के दौरान मीना कुमारी लता मंगेशकर के घर भी जाती थीं.
Dharmendra को जब Lata Mangeshkar ने दी जीने की हिम्मत, एक्टर के बुरे दिनों की साथी रही थीं गायिका 06.02.2022 2:04
लता मंगेश्कर (Lata Mangeshkar) अब इस दुनिया में नहीं रहीं। धर्मेंद्र (Dharmendra), लता के जाने से बेहद सदमे हैं। लता मंगेश्कर एक्टर के सुख-दुख की साथी थीं। लता मंगेश्कर संग धर्मेंद्र का रिश्ता कैसा था, चलिए जानें।
Lata Mangeshkar Death: लता मंगेशकर का डूंगरपुर के महाराजा से था खास रिश्ता, क्यों नहीं हो पाई शादी? 06.02.2022 2:51
लता मंगेशकर ये प्रेम कहानी कभी पूरी नहीं हो पाई। शायद इसीलिए लता ने आज तक शादी नहीं की। लता मंगेशकर को डूंगरपुर राजघराने के महाराजा राज सिंह से लता मंगेशकर बेहद प्यार करती थीं। ये महाराजा लता के भाई ह्रदयनाथ मंगेशकर के दोस्त भी थे। कहा जाता है कि राज सिंह ने अपने माता-पिता से वादा किया था कि वो किसी भी आम घर की लड़की को उनके घराने की बहू नहीं बनाएंगे। राज ने यह वादा मरते दम तक निभाया।
Lata Mangeshkar का निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली आखिरी सांस 06.02.2022 3:28
ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज कर रहे डॉ. प्रतीत समदानी ने लता मंगेशकर के निधन के कारण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने एक बयान में कहा कि मंगेशकर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके चलते उनका निधन हुआ। उन्हें जनवरी में निमोनिया और कोरोना वायरस से पीड़ित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Gangubai Kathiawadi Real Story: मर्दों की 'बदचलन दुनिया' की रानी थी गंगूबाई, सुनिए असली कहानी 05.02.2022 6:11
गंगूबाई ने अपने जीवन में न सिर्फ सेक्स वर्कर्स के लिए काम किया, बल्कि अनाथ बच्चों के लिए भी सहारा बनी। गंगूबाई ने कई बच्चों को गोद लिया। ये बच्चे या तो अनाथ थे या बेघर। इन बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी भी गंगूबाई की थी। गंगूबाई ने सेक्स वर्कर्स के अधिकार और हितों के लिए अपनी आवाज खूब बुलंद की। मुंबई के आजाद मैदान में सेक्स वर्कर्स के हक में गंगूबाई का भाषण वहां के हर छोटे-बड़े अखबारों की सुर्...
'ना कजरे की धार, ना मोतियों के हार' वाली हीरोइन Poonam Jhawar जो मशहूर होकर गायब हो गईं 04.02.2022 4:08
2012 में एक फिल्म आई, ‘ओह माय गॉड’. अक्षय कुमार-परेश रावल की बहुचर्चित फिल्म. जिसमें ईश्वर पर केस ठोक देने वाले आम आदमी की कहानी थी. फिल्म बहुत हिट रही. साथ ही हिट रहे उसके किरदार. मिथुन चक्रवर्ती और गोविन्द नामदेव कैसे कद्दावर अभिनेताओं ने इसमें धर्मगुरुओं का रोल किया था. ऐसा ही एक रोल पूनम के हिस्से भी आया था. गोपी मैया नाम की एक साध्वी का रोल. ये रोल कंट्रोवर्शियल साध्वी राधे मां से सीधे-सीधे प...
जब काम मांगने के लिए Rajesh Khanna ने किया टीवी का रुख, Dheeraj Kumar ने सुनाया किस्सा 02.02.2022 4:04
राजनीति से मोह भंग होने के बाद राजेश खन्ना एक बार फिर फिल्मों में लौटना चाहते थे, लेकिन अब कोई भी निर्माता निर्देशक काका को लेने के लिए तैयार नहीं था. टीवी के मशहूर निर्माता निर्देशक धीरज कुमार ने तब राजेश खन्ना को छोटे पर्दे पर आने की सलाह दी
Anand Mahindra ने सुनाया 50 साल पुरानी फिल्म 'आराधना' का किस्सा 02.02.2022 2:31
राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) की 1969 की ‘आराधना’ फिल्म किसे याद नहीं होगी. लेकिन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) का इस फिल्म से खास लगाव है. इसलिए अब उन्होंने इस फिल्म से जुड़े एक खास किस्से के शेयर किया है.
OP Nayyar और Lata Mangeshkar की बीच क्या थी झगड़े की वजह, दोनों ने कभी साथ में काम नहीं किया 01.02.2022 6:32
ओ.पी. के संगीत का सबसे खास पहलू उनकी रिदम पर पकड़ है. पंजाब के ढोल पर बजने वाले लोक गीतों को उन्होंने बड़ी खूबसूरती से इस्तेमाल किया. ‘उड़े जब-जब ज़ुल्फें तेरी’, ‘रेशमी सलवार कुर्ता जाली दा’, ‘कजरा मोहब्बतवाला’. अंग्रेज़ी की मार्च (हॉर्स बीट) को उन्होंने 50 और 60 के दशक के संगीत की पहचान बना दिया. चलते हुए तांगे की फील देने वाली ये रिदम आपने ‘दीवाना हुआ बादल’ और ‘जिसने तुम्हें बनाया’ में सुनी होगी...
51 Years Of Kati Patang: Rajesh Khan के साथ ऐसा रोल करने का Asha Parekh ने लिया रिस्क 31.01.2022 4:00
फिल्म सुप्रसिद्ध उपन्यासकार गुलशन नंदा ने इस फिल्म को लिखा था. इसकी कहानी हॉलीवुड की फिल्म ‘आई मैरिड एक डेड मैन’ (I married a dead Man) से ली गई थी. फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा है कि ‘कटी पतंग’ की कहानी एक ऐसी लड़की की है जो कई नाजुक परिस्थितियों में घिरी है. फिल्म के बनने से पहले गुलशन नंदा की लिखी ‘कटी पतंग’ उपन्यास बाजार में आ गया और यह उस समय का सबसे ज्यादा बिकने वाला उपन्यास साबित हुआ था
Jaya Bachchan के लिए फिल्म सिलसिला करने के लिए तैयार हो गए थे Sanjeev Kumar 30.01.2022 4:06
यश चोपड़ा ने जब स्क्रिप्ट को समझाना शुरू किया तो एक ऐसे सीन के बारे में बताया गया जहां रेखा, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और संजीव कुमार एक ही टेबल पर बैठे होते हैं और जया के सामने अमिताभ बच्चन रेखा को डांस करने ले जाते हैं। उस सीन के बारे में सुनते ही संजीव कुमार ने यश जी को रोक दिया और कहा कि मैं ये फिल्म करूंगी। किसी और के लिए नहीं बल्कि उस टेबल पर बैठकर जया का साथ निभाने के लिए।
जब Raj Kapoor ने कहा, 'अब मैं ठीक नहीं होऊंगा, मुझे मरने दो', राष्ट्रपति भवन का वो दर्दनाक किस्सा 29.01.2022 5:31
यह भी संयोग था कि राज कपूर के तीन बेटों रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर सहित उनका भरा पूरा परिवार है. लेकिन उनके अंतिम समय में विधाता ने मुझे इस महान हस्ती की सेवा का मौका दिया. क्योंकि तब कोई भी दिल्ली में नहीं था. हां इस बीच कृष्णा जी आईसीयू से बाहर निकलकर मुंबई में अपने परिवार में फोन करके ये खबर दे आयीं. जहां तक मुझे याद आ रहा है तब रणधीर तो मुंबई में थे, लेकिन ऋषि तब शायद नेपाल में किसी फि...
Rajesh Khanna एक साथ बीस फिल्मों में करते थे काम, हर फिल्म हो रही थी फ्लॉप 29.01.2022 6:02
राजेश खन्ना उस समय करीब बीस फिल्मों में एक साथ काम कर रहे थे, ये काम के बोझ और ओवर एक्सपोजर का चरम था. इनमें से ज्यादा फिल्मों में वो सोलो हीरो थे. इन फिल्मों का सब्जेक्ट भी वही रोमांटिक फिल्में थीं.एक्शन फिल्मों को लेकर राजेश खन्ना शायद असहज महसूस करते थे.
50 साल की हुई Rajesh Khanna और Sharmila Tagore की 'अमर प्रेम', 'पुष्पा, आई हेट टीयर्स का किस्स 28.01.2022 4:32
राजेश खन्ना के मशहूर डायलॉग के पीछे की कहानी बेहद दिलचस्प है. इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिखने में एक नहीं बल्कि दो-दो राइटर ने काम किया था. हुआ यूं कि ‘अमर प्रेम’ की स्किप्ट लिखने वाले अरविंद मुखर्जी को हिंदी बहुत अच्छी तरह से नहीं आती थी, इसलिए फिल्म का स्क्रीनप्ले उन्होंने अंग्रेजी में लिखा. फिर उनके लिखे को रमेश पंत ने हिंदी में ट्रांसलेट किया. लेकिन रमेश ने ‘पुष्पा आई हेट टीयर्स’ वाले डायलॉग को ट्...
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.