The Bollywood Radio
The Bollywood Radio
फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है सारा इंडिया
Author
The Bollywood Radio
Category
Podcast website
Latest episode
Apr 2, 2025
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
Asha Parekh के 5 सुपर स्टार जिनके साथ बनी ऑनस्क्रीन जोड़ी हुई हिट | Dharmendra | Shammi Kapoor 08.10.2022 4:44
सिनेमा जगत में एक से बढ़कर एक टैलेंटेड और खूबसूरत अभिनेत्रियां रही हैं, जिन्होंने अपने हुस्न के जादू और दमदार अदाकारी से दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है। दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली इन्हीं अभिनेत्रियों में से एक अभिनेत्री आशा पारेख हैं। गुजरे जमाने की यह एक ऐसी दिग्गज अदाकारा हैं, जो अपने जमाने की टॉप अभिनेत्रियों में से एक थीं। 70 से 80 के दशक की इस खूबसूरत और मशहूर अदाकारा के साथ ...
कॉलेज की किताबें बेचकर हीरो बनने आए थे Ajit Khan, Hero बनते-बनते विलेन बन गए 07.10.2022 4:54
सिर पर बंधी भारी सी पगड़ी और घुमावदार भारी मूछों वाला हिंदी सिनेमा का वो डाकू, जिसे दर्शकों ने 70 के दशक में अजीत (Ajit Khan) के रूप में देखा. कुछ फिल्मों में अजीत का ये अंदाज दिखा, तो वहीं, दूसरी तरफ सिनेमा में छाने वाले अजीत कई फिल्मों में सूट बूट पहने पढ़े-लिखे विलेन के रूप में भी नजर आए
जब Rishi Kapoor ने कहा - फिल्म बॉबी के लिए Raj Kapoor जी पहले Rajesh Khanna को कास्ट करना चाहते थे 06.10.2022 5:25
ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) की जोड़ी पहली ही फिल्म ‘बॉबी’ (Bobby) से हिट हो गई. राज कपूर (Raj Kapoor) की इस फिल्म के गाने लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने गाए थे.
जब Rajesh Khanna ने Amitabh Bachchan को कहा था मनहूस, Jaya Bachchan ने सुनाई थी खरी खोटी | Podcast 06.10.2022 3:20
राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) को एहसास हो गया था कि उनकी जगह लेने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) आ चुके हैं. ऋषिकेश मुखर्जी (Hrishikesh Mukerjee) की फिल्म की शूटिंग के समय राजेश अमिताभ को नीचा दिखाने का मौका नहीं छोड़ते थे.
भारत में 1500 साल तक राज करने वाले चोल वंश की कहानी | PS-1 | Chola Empire | Aishwarya Rai Bachchan 05.10.2022 4:04
भारत के दक्षिणी हिस्से पर सत्ता चलाने वाला पहला राजवंश चोल राजवंश ही था. इसने तीसरी शताब्दी BCE तक अपना राज स्थापित कर लिया था. अगर सम्राट अशोक के पत्रलेखों को खंगाला जाए, तो उसमें चोल वंश की स्थापना के सबूत देखने को मिल जाएंगे. इतिहास में इस बात के सबूत हैं कि सम्राट अशोक के मौर्या साम्राज्य से ज्यादा वक्त तक चोल वंश का पताका फहराता रहा. चोल राजवंश को लेकर कहा जाता है कि इसने भारत में 1279 CE तक...
जब Rajesh Khanna को अपनी मुफलिसी का अहसास हुआ, बोले - क्या मेरे फैन्स मुझसे बोर भी हो सकते हैं? 04.10.2022 3:54
राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) की एक के बाद एक तीन फिल्में ‘शहजादा’, ‘जोरू का गुलाम’ और ‘मेरे जीवन साथी’ जब बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई तो वह बुरी तरह हिल गए थे. इतने बड़े झटके की उन्हें कत्तई उम्मीद नहीं थी लेकिन जिन फैंस ने उन्हें सुपरस्टार बनाया था, वही उन्हें ठुकराने का फैसला कर चुके थे. फिल्में पिटी तो राजेश खन्ना को पैनिक अटैक जैसा पड़ गया था
जब दुनिया ने Rajesh Khanna को कहा घमंडी, काका ने कहा था - हां, मैं खुद को भगवान समझने लगा था 03.10.2022 2:51
राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) की शख्सियत का जादू ऐसा था कि कई लोग उनसे प्रेरित होकर एक्टर बनने के लिए मुंबई चले आए थे. ऐसा कहा जाता है कि अमिताभ बच्चन भी राजेश खन्ना को देखकर फिल्मों में आने के लिए प्रेरित हुए थे. राजेश खन्ना स्टारडम का स्वाद चखने वाले बॉलीवुड के पहले सितारे हैं. उन पर स्टारडम का ऐसा असर हुआ था कि वे खुद को भगवान के बराबर समझने लगे थे.
Rajesh Khanna के पसंदीदा Singer कौन थे, Mohmmad Rafi या Kishor Kumar? | Podcast | Filmy Kisse 03.10.2022 3:00
राजेश खन्ना अपनी फिल्मों में किशोर दा से गाने गंवाना पसंद किया करते थे. दरअसल, किशोर कुमार ही वो सिंगर थे जिनके गाए रोमांटिक गानों ने काका को पॉपुलैरिटी के शिखर तक पहुंचा दिया था. कहते हैं कि यही वजह थी कि राजेश खन्ना अपने समय के सुपरहिट सिंगर होने के बावजूद मोहम्मद रफ़ी साहब से ज्यादा तवज्जो किशोर दा को देते थे.
Rajesh Khanna और Dimple Kapadia की पहली और आखिरी फिल्म, जो कभी रिलीज़ ही नहीं हुई | Jai Shiv Shankar 02.10.2022 3:56
राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) के बारे में ये तो सब जानते हैं कि राज कपूर की फिल्म ‘बॉबी’ के दौरान ही डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) से शादी कर ली थी. इसके बाद डिंपल पर फिल्मों में काम नहीं करने पर पाबंदी लगा दी थी. लेकिन एक समय ऐसा आया जब उन्होंने खुद डिंपल को लेकर एक फिल्म बनाई. इस फिल्म में राजेश और डिंपल के अलावा जिंतेंद्र, चंकी पांडे, पूनम ढिल्लो भी थीं. ये इकलौती फिल्म थी जिसमें राजेश और डिंपल...
Amitabh Bachchan के साथ फिल्म याराना में Rekha भी नही थीं, चौंकिए मत, पूरा PODCAST सुनिए 02.10.2022 4:19
अमिताभ बच्चन और रेखा की तमाम कहानी आपने सुनी और पढ़ी होगी,लेकिन ये नहीं पता होगा कि एक फिल्म में साथ काम न करते हुए भी रेखा साथ थीं. दरअसल, अमिताभ की एक शानदार सुपरहिट फिल्म ‘याराना’ के रिलीज के 41 साल बीत चुके हैं. इस फिल्म में अमिताभ के साथ नीतू सिंह हीरोइन थीं, लेकिन अमिताभ की इस फिल्म में बिग बी के साथ न होते हुए भी रेखा मौजूद थीं. इस फिल्म में अमिताभ के ड्रेस, स्टाइल की खूब चर्चा हुई थी. बल्क...
जब Rajesh Khanna को लगा Vijay Arora से डर, यादों की बारात से काका के सुपर स्टारडम को दी थी चुनौती 02.10.2022 3:56
1973 में फिल्म आई फिल्म ‘यादों की बारात’ फिल्म में धर्मेंद्र लीड एक्टर थे. कहते हैं कि नीतू सिंह और जीनत अमान को इस फिल्म से जबरदस्त सफलता मिली. इन हीरोइनों के अलावा एक्टर विजय अरोड़ा को भी पहचान मिली. विजय बला की खूबसूरत एक्ट्रेस जीनत अमान के साथ नजर आए, लेकिन जीनत से अधिक विजय पसंद किए गए. हैंडसम एक्टर को देख उस दौर में लड़कियां दीवानी हो गईं. ये वही दौर था, जब हर तरफ राजेश खन्ना छाए हुए थे. राज...
जब एक अजनबी शख्स ने Zeenat Aman को घेर कर कहा - तुम बहुत खूबसूरत हो, कॉफी पीने चलें | Podcast 01.10.2022 4:43
जीनत अमान 70-80 के दशक की टॉप एक्ट्रेस थीं. इन सालों में जीनत अमान की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी. इस दौरान जीनत अमान की जिंदगी में कई अजीबो गरीब घटनाएं भी घटीं, जिन्हें वह शायद ही कभी भुला सकती है. ऐसी ही एक घटना उनके साथ लंदन में घटी थी, जब अचानक एक शख्स सड़कों पर उनका पीछा करने लगा था. ये शख्स कौन था और उसने क्यों जीनत अमान का पीछा किया?
Rajesh Khanna को पूरी उम्र रहा इस एक फिल्म को न कर पाने का मलाल, Shakti Samant थे फिल्म के डायरेक्टर 30.09.2022 4:07
राजेश खन्ना उन दिनों बहुत व्यस्त रहते थे. काका की डेट मिल पाना असंभव हो गया था. तभी डायरेक्टर शक्ति सामंत ने फिल्म अमानुष की घोषणा कर दी. तय हुआ कि फिल्म के हीरो राजेश खन्ना होंगे. मगर जब बात शूटिंग डेट्स की आई तो काका की सभी डेट्स फुल थी. सुनिए फिर क्या हुआ?
Rajesh Khanna aur Yash Chopra की पक्की दोस्ती का किस्सा, फिल्म दाग से पड़ी थी Yash raj films की नींव 29.09.2022 3:25
राजेश खन्ना फिल्म इंडस्ट्री में अपनी बेजोड़ दोस्ती के लिए भी मशहूर रहे हैं. राजेश खन्ना और यश चोपड़ा के दोस्ती की दिलचस्प कहानी है. यश चोपड़ा पहले अपने भाई बी आर चोपड़ा के साथ काम करते थे. राजेश खन्ना के शुरुआती दौर की कई फिल्में फ्लॉप हो चुकी थी, उन्हें एक अदद हिट फिल्म का इंतजार था. ऐसे में यश ने उनके साथ फिल्म ‘इत्तेफाक’ बनाई जिसे राजेश की पहली हिट फिल्म मानी जाती है. कहते हैं कि यश ने सिर्फ 28...
जब Rajesh Khanna ने Poonam Dhillon को इशारे से पास बुलाया, चंडीगढ़ में शूटिंग का किस्सा | Podcast 29.09.2022 3:14
राजेश खन्ना और पूनम ढिल्लों की पहली मुलाकात की कहानी बहुत दिलचस्प है. बॉलीवुड की हसीन अदाकारा पूनम ढिल्लो ने कई फिल्मों में सुपरस्टार राजेश खन्ना संग काम किया। राजेश खन्ना से उनकी पहली मुलाकात एक फिल्म सेट पर हुई थी। फिर सुपरस्टार के साथ एक्ट्रेस पूनम को जब एक फिल्म में काम करने का मौका मिला तब उन्होंने राजेश खन्ना को बताया था कि इससे पहले भी वह मिल चुके हैं।
Asha Parekh ने सुनाए Rajesh Khanna के सुपर स्टारडम के किस्से, बेकाबू फैंस शूटिंग कैंसिल करवा देते 28.09.2022 3:23
राजेश खन्ना और आशा पारेख ने बहुत सी फिल्मों में साथ में काम किया. राजेश खन्ना से जुड़ी एक बात का खुलासा इन फिल्मों में उनकी को-स्टार रहीं आशा पारेख ने किया था। बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में आशा पारेख ने बताया था, “जब हम ‘आन मिलो सजना’ और फिल्म ‘कटी पतंग’की शूटिंग कर रहे थे, तो सेट पर अकसर 100 या इससे ज्यादा लड़कियों का झुंड पहुंच जाता था। ऐसे में हमें शूटिंग तक कैंसल करनी पड़ती थी।”
Rajesh Khanna और Jitendra ने सिखाया Shridevi और Jayaprada को सबक, दोनों को कमरे में कर दिया था बंद 27.09.2022 2:52
साल 1984 में राजेश खन्ना, जितेंद्र, जयाप्रदा और श्रीदेवी की एक फिल्म आई मकसद. श्रीदेवी और जयाप्रदा उस समय की टॉप एक्ट्रेस थीं मगर मुश्किल ये थी कि दोनों आपस में कोई बात नहीं करती थीं. तभी राजेश खन्ना और जितेंद्र ने कुछ ऐसा किया कि सब हैरान रह गए.
Rajesh Khanna की फिल्म राज़ की कहानी | Rajesh Khanna Songs | Old Movie Story | Movie Podcast 27.09.2022 3:48
साल 1967 में राजेश खन्ना और बबिता की एक फिल्म आई राज़. राज़ 1967 में बनी हिन्दी भाषा की रूमानी फिल्म है। इसे रवीन्द्र दवे द्वारा निर्देशित, जी॰ पी॰ सिप्पी द्वारा निर्मित और कहानी लेखन सी॰ जे॰ पावरी द्वारा किया गया। फिल्म में राजेश खन्ना, बबीता, आई॰ एस॰ जौहर और असित सेन हैं। फ़िल्म का संगीत कल्याणजी-आनंदजी का है।
Rajesh Khanna से जुड़ा खुलासा सालों बाद Mumtaz ने किया, शादी के बाद रोते थे राजेश खन्ना | PODCAST 26.09.2022 3:12
राजेश खन्ना और मुमताज़ ने साथ में बहुत सी फिल्में की. मुमताज (Mumtaz) और राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) की फिल्मों को आज भी लोग पसंद करते हैं. इन दोनों की केमिस्ट्री और उनके गाने आज भी लोगों के दिल में अपनी खास जगह बनाए हुए हैं
Rajesh Khanna की फिल्म आराधना की कहानी | Sharmila Tagore | Sujeet Kumar | Farida Jalal | Madan Puri 26.09.2022 6:30
फिल्म आराधना, राजेश खन्ना की पहली सुपरहिट फिल्म थी. आराधना 1969 में बनी हिन्दी भाषा की फ़िल्म है जिसके निर्माता एवं निर्देशक शक्ति सामंत थे। इस फ़िल्म को 1969 में फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार के साथ दो अन्य फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों से नवाज़ा गया था।
खुद को बदसूरत समझती थीं Nutan, कुछ समय बाद बनीं Miss India | Sanjeev Kumar | Filmy Kisse | PODCAST 25.09.2022 3:34
नूतन बचपन में काफी पतली और सांवली थीं. वो खुद को बदसूरत समझती थीं. नूतन हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री की एक ऐसी हीरोइन थीं जो खुद अपनी पहली फिल्म नहीं देख सकीं. नूतन ने फिल्मों में करीब 40 साल तक काम किया। हिंदी सिनेमा की 70 से अधिक फिल्मों में शानदार अभिनय से दर्शकों का मन मोह लेने वाली नूतन का जन्म जानी मानी एक्ट्रेस शोभना और फिल्म डायरेक्टर कुमार सेन के घर 4 जून 1936 को मुंबई में हुआ था। नूतन ने स्विट...
Rajesh Khanna की फिल्म अगर तुम न होते की कहानी | Rekha | Asrani | Madan Chopra | Raj Babbar 25.09.2022 4:04
राजेश खन्ना, रेखा और राज बब्बर अभिनीत फिल्म है अगर तुम ना होते. इस फिल्म की खूबसूरती इसका संगीत है. अगर तुम ना होते 1983 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसे लेख टंडन द्वारा निर्देशित किया गया और राजेश खन्ना, रेखा और राजबब्बर ने प्रमुख भूमिकाओं में अभिनय किया है। किशोर कुमार को शीर्षक गीत के लिये सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायन का फिल्मफेयर पुरस्कार प्राप्त हुआ था।
Rajesh Khanna के साथ पहली फिल्म, Randhir Kapoor से शादी और इंडस्ट्री को अलविदा कहने वाली हीरोइन 24.09.2022 3:52
बबिता कपूर के पिता इंडस्ट्री के बड़े आदमी थे. उन दिनों बबीता शिवदासानी के पिता के पास स्टूडियो हुआ करता था। जिसकी वजह से उनके घर पर फिल्म वालों का आना जाना लगा रहता था। बबीता को फिल्मों में पहला ब्रेक भी बड़ी आसानी से मिल गया। जीपी सिप्पी एक दिन बबीता के घर आए हुए थे। जीपी सिप्पी ने जैसे ही बबीता को देखा। 'राज' फिल्म के लिए राजेश खन्ना के अपोजिट बबीता को कास्ट कर लिया। हालाकि ये फिल्म ज्यादा कामया...
Rajesh Khanna की फिल्म मेहबूबा की कहानी | Hema Malini | Prem Chopra | Asha Sachdev| Mehbooba PODCAST 24.09.2022 4:34
राजेश खन्ना और हेमा मालिनी की फिल्म मेहबूबा अपने बेजोड़ संगीत के लिए याद की जाती है. महबूबा 1976 की हिन्दी फिल्म है। यह फिल्म शक्ति सामंत द्वारा निर्देशित है। फिल्म में राजेश खन्ना, हेमामालिनी और प्रेम चोपड़ा हैं। कहानी पुनर्जन्म विषय पर आधारित है। संगीत राहुल देव बर्मन द्वारा रचित है। इस फिल्म को मुख्य जोड़ी द्वारा शानदार अभिनय और लता मंगेशकर और किशोर कुमार द्वारा गाए गीत "मेरे नैना सावन भादों" औ...
बिना ग्लिसरीन के रोने वाली एक्ट्रेस Moushumi Chatterjee, शादी के बाद शुरू किया था करियर | PODCAST 23.09.2022 3:13
Moushumi Chatterjee के बारे में हमेशा कहा जाता है कि वो रोने के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल नहीं करतीं. आंसू उनकी पलकों पर रखे रहते हैं.
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.