The Bollywood Radio

The Bollywood Radio

Tv HI ↓ 1500 episodes

फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है सारा इंडिया

Author

The Bollywood Radio

Category

Tv

Podcast website

podcasters.spotify.com

Latest episode

Apr 2, 2025

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

जब Mithun Chakraborty ने Shakti Kapoor को बेरहमी से पीटा, मिथुन को देखते ही कांप जाते थे शक्ति 20.02.2023

Mithun Chakraborty Beat Shakti Kapoor: शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) और मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की दोस्ती-यारी बॉलीवुड में काफी फेमस हैं. उन्होंने साथ में कई सारी फिल्में की हैं. हालांकि आपको जानकर यकीन नहीं होगा कि एक पार्टी के दौरान मिथुन दा शक्ति कपूर की एक हरकत पर इतने नाराज हो गए कि उनके बाल काट दिए और सभी के सामने उन्हें पीटने लगे. एक्टर का गुस्सा देख शक्ति फूट-फूट कर रोने लगे थे....

हमेशा सफेद कपड़े में नज़र आने वाली Simi Garewal की ज़िंदगी का काला सच, Sharmila Tagore ने छीना प्यार 19.02.2023

Simi Garewal break up Story: व्हाइट कलर को अपने लिए लकी मानने वालीं एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल हमेशा झक सफेद आउटफिट में नजर आती हैं. विदेश में पली-बढ़ी सिमी अपने सेलिब्रिटी टॉक शो ‘Rendezvous with Simi Garewal’ और फिल्मों के अलावा अपने रिलेशनशिप की वजह से भी खासी चर्चा में रही हैं. सिमी ग्रेवाल जब मंसूर अली खान पटौदी के प्यार में पड़ीं तो बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट के गलियारों तक इसकी खूब चर्चा हुई.

कश्मीर में Rajesh Khanna का इंतज़ार कर रहे थे BR Chopra, Mumbai से पहुंच गया बावर्ची | Podcast 18.02.2023

बावर्ची राजेश खन्ना का संदेश लेकर आया था. उसने बी आर चोपड़ा को बताया कि काकाजी की तबीयत खराब है, इसलिए वो शूटिंग पर नहीं आ सकते. ये सुनकर बी आर चोपड़ा की क्या हालत हुई होगी, इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है. फिल्म के सेट को बनाने में और वहां पूरा शूटिंग से संबंधित सारा तामझाम ले जाने में काफी वक्त और पैसा खर्च होता है. लेकिन इसकी परवाह सुपरस्टार काका को कहां ?

जब Vijay Arora के जादू से घबरा गए थे Rajesh Khanna, बोले - फिल्म इंडस्ट्री में यही लेगा मेरी जगह 17.02.2023

विजय अरोड़ा (Vijay Arora) जब फिल्मी पर्दे पर आए तो उन्हें देख सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) को भी खौफ होने लगा था. फिल्म ‘यादों की बारात’ (Yadon Ki Barat) में काम कर विजय अरोड़ा फिल्म इंडस्ट्री में छा गए थे. इन्होंने प्रसिद्ध धारावाहिक ‘रामायण’ में मेघनाद की भूमिका निभाई थी.

सालों बाद Mumtaz ने Rajesh Khanna पर खुलकर की बात, बोलीं - काका ने Anju Mahendru के साथ गलत किया 16.02.2023

अंजू महेंद्रू और राजेश खन्ना तब लिव इन रिलेशनशिप में रहा करते थे. ऐसा नहीं लगता था कि कभी राजेश खन्ना अंजू को छोड़कर किसी और से भी शादी कर सकते हैं. लेकिन ऐसा हुआ. सालों बाद मुमताज़ ने इस पर खुलकर बात की.

जब Anita Advani ने खुद को बताया Rajesh Khanna की सरोगेट पत्नी, 8 साल तक आशीर्वाद में रहने का दावा 15.02.2023

राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) की जिंदगी भी किसी फिल्म से कम दिलचस्प नहीं रही थी. जिंदगी जीने का अपना ही अंदाज, हिट फिल्में, स्टारडम, लव लाइफ, लड़कियों के बीच गजब का क्रेज, सब मिलाकर राजेश खन्ना एक अलग ही तिलिस्म रचते थे. आज भी उनके बारे में किस्सों के अंबार है और लोग बड़ी ही दिलचस्पी से सुनते-पढ़ते हैं. राजेश की जिंदगी में अंजू महेंद्रू, डिंपल कपाड़िया के बारे में तो सब जानते हैं, लेकिन एक और महिला...

जब Salim Khan और Javed Akhtar के सामने गिड़गड़ाने लगे Rajesh Khanna, बोले - मुझे बचा लो | Podcast 14.02.2023

साल 1966 में आई फिल्म 'आखिरी खत' से राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) ने बॉलीवुड में एंट्री मारी थी और उनकी पहली ही फिल्म 1967 को 'ऑस्कर' के लिए गई थी. वह अपनी पहली ही फिल्म से सिल्वर स्क्रीन पर छा गए थे. राजेश खन्ना की आखिरी फिल्म 'रियासत'. वह 4 दशकों तक बड़े पर्दे पर सक्रिय रहे. कहा जाता है कि राजेश खन्ना ने अपने जीवन में जो स्टारडम देखे, वैसा स्टारडम कई कलाकारों को नसीब नहीं हो पाया. दर्शकों के बीच उ...

जब Yash Chopra के सामने Sunny Deol ने फाड़ दी अपनी जींस, शूटिंग सेट पर मच गई अफरातफरी Shahrukh Khan 13.02.2023

कई फिल्मों की शूटिंग के दौरान अक्सर कुछ ऐसे हादसे हो जाते हैं, जिनक बाद लगता है कि बस अब तो ये फिल्म नहीं बन पाएगी. खुद मेकर्स भी सेट पर बने माहौल से घभराने लगते हैं. ऐसा ही कुछ वाकिया सनी देओल (Sunny Deol) शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और जूही चावाली (Juhi Chawla) की फिल्म डर के सेट पर भी हुआ था. जब शाहरुख की एक हरकत पर सनी देओल को इतना गुस्सा आ गया धा कि वह अपना आपा खो बैठे थे. सबको लगा था कि अब त...

जब Sridevi और Jitendra के रिश्ते की भनक पत्नी Shobha Kapoor को लगी, बहुत मुश्किल से संभला घर 13.02.2023

हिंदी सिनेमा जगत में स्टार्स का अपने को-एक्टर से अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में रहना कोई नई बात नहीं है. अपने दौर के दिग्गज एक्टर्स श्रीदेवी (Sridevi) और जितेंद्र के (Jeetendra) अफेयर की खबरों ने भी सिनेमा जगत में काफी सुर्खियां बटोरी थीं. दोनों की शानदार केमिस्ट्री देख उनके अफेयर की खबरें आग की तरह फैलने लगी थीं. खुद जितेंद्र भी मेकर्स को श्रीदेवी को फिल्मों में कास्ट करने के लिए अप्रोच करने लग...

जब रिलीज़ के 20 साल बाद Pran साहब ने देखी अपनी फिल्म जंजीर, Amitabh Bachchan को मिला दिया फोन 13.02.2023

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने फिल्म इडंस्ट्री में जड़े जमाने से पहले काफी संघर्ष किया है. अपनी एंग्री यंगमैन वाली इमेज को पाने से पहले अमिताभ ने सालों तक काफी उतार चढ़ाव देखे. फिर वह अभिनेता प्राण के साथ फिल्म 'जंजीर' में नजर आए और एंग्री यंगमैन वाली इमेज के बाद उनकी किस्मत का सितारा चमका. इस फिल्म को देखने के बाद प्राण ने तुरन्त अमिताभ को फोन किया था और कुछ ऐसा कहा था जो बाद में सच हो गया. फि...

जब भरी पार्टी में खुद के लिए Meena Kumari का पति सुनकर भड़क गए Kamal Amrohi, बोले - ये मेरी पत्नी है 12.02.2023

यही वो दौर भी था जब उनकी जिंदगी में मीना कुमारी की एंट्री हुई. दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी रचाई और साथ रहने लगे. लेकिन कमाल बहुत एटीट्यूड वाले इंसान थे. एक इवेंट में उन्हें मीना कुमारी के पति के तौर पर मिलवाया गया तो वह भड़क गए थे. बात यहां तक पहुंच गई थी कि वह मीना कुमारी को वहां अकेला छोड़ गए. साथ ही कमाल ने उस शख्स को टोकते हुए कहा, ‘मैं मीना कुमारी का पति नहीं, कमाल अमरोही हूं और ये मेरी पत्...

जब Karishma Kapoor और Raveena Tandon में हुआ जबरदस्त झगड़ा, दोनों ने एक दूसरे के बाल तक नोचे 10.02.2023

बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बीच कैट फाइट की चर्चा बेहद आम है. इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेसेस के बीच कभी फिल्मों तो कभी किसी अन्य वजह से विवाद की खबरें आईं. यानी बॉलीवुड में कुछ जहां कुछ ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनकी बॉन्डिंग हर तरफ चर्चा में रहती है तो कुछ ऐसी भी हसीनाएं हैं, जो एक-दूसरे का चेहरा देखना भी पसंद नहीं करतीं. रवीना टंडन और करिश्मा कपूर इन्हीं अभिनेत्रियों में से एक हैं. रवीना टंडन-करिश्मा कपूर (Rav...

36 दिन में शूट हुई थी फिल्म Sajan, Box office पर गया था तहलका | Madhuri Dixit | Salman Khan 10.02.2023

Saajan Movie Unknown Facts: 90 के दशक में फिल्में बनने में काफी समय लगता था. ज्यादातर फिल्मों में कई स्टार्स अपनी एक्टिंग का हुनर आजमाते थे. वो म्यूजिकल और रोमांटिक फिल्मों का दौर था. जिसे कभी चाहकर भी लोग भूल नहीं सकते. आज हम एक ऐसी ही फिल्म के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जो महज 36 दिनों में बनकर तैयार हो गई थी. इस फिल्म में सलमान खान, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित ने काम किया था. कम समय में की...

Rajesh Khanna और Dimple Kapadia के बीच से कैसे हटे Rishi Kapoor, Raj Kapoor ने कर दिया था मना 09.02.2023

राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) को बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार माना जाता है. राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) की लव स्टोरी के किस्से हम अक्सर सुनते हैं. लेकिन दोनों की शादी को लेकर भी अब तक खबरें सामने आती रहती है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि राजेश खन्ना की दुल्हन डिंपल कपाड़िया की शादी पहले ऋषि कपूर से होने वाली थी. लेकिन पिता राजकपूर ने कुछ ऐसा किया कि दोनों की इस प्रेम कहानी का अंत ह...

Nanda ने बिना शादी के खुद को मान लिया Manmohan Desai की विधवा, हमेशा सफेद साड़ी में नज़र आती थीं 08.02.2023

ऐसा कहा जाता है कि मनमोहन देसाई, नंदा को मन ही मन चाहते थे. लेकिन कभी अपने द‍िल की बात उन्‍हें कह नहीं पाए. क‍िस्‍से तो ये भी हैं कि मनमोहन देसाई ने जीवन प्रभा से स‍िर्फ इसल‍िए शादी की थी, क्‍योंकि वह नंदा जैसी द‍िखती थीं. लेकिन कुछ सालों बाद ही जीवनप्रभा का न‍िधन हो गया. ऐसे में मनमोहन देसाई और नंदा फ‍िर करीब आए और 1992 में 52 साल की उम्र में नंदा ने मनमोहन देसाई से सगाई की.

जब नाकामयाबी से निराश Rajesh Khanna सालों बाद अंजू महेंद्रू से मिलने पहुंचे | Story of Anju Mahendru 08.02.2023

राजेश खन्ना और अंजू महेंद्रू की दोस्ती फिर से जिंदा हो उठी. अंजू एक्स गर्लफ्रेंड से राजेश की सबसे करीबी दोस्त और राजदार बन गईं. काका के ऑफिस का काम भी देखने लगीं. उस शाम के बारे में बात करते हुए अंजू ने बताया कि ‘जब हमने 17 साल बाद एक दूसरे से बात की तो मैं मानती हूं हमे कुछ अजीब सा लगा. मैंने ना पहले की तरह जतिन कह कर बुलाया और ना ही उन्होंने मुझे निकी कहा’.

जब Rajesh Khanna को लेकर छलका Dimple Kapadia का दर्द, कहा - मैं बस मौजूद रहती थी | Mumtaz | Podcast 07.02.2023

राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) का जलवा ही था कि 1973 में बीबीसी ने उनके ऊपर एक डॉक्यूमेंट्री बनाई थी जिसका नाम था ‘बॉम्बे सुपरस्टार’. इसके अलावा मुंबई यूनिवर्सिटी के टेक्स्टबुक में ‘द करिश्मा ऑफ राजेश खन्ना’ (The Charisma Of Rajesh Khanna) के नाम से एक निबंध था. राजेश के बारे में उनकी वाइफ डिंपल कपाड़िया समेत मुमताज, हेमा मालिनी, आशा पारेख की करीब-करीब एक जैसी राय थी.

जब Amjad Khan ने सेट पर लाकर बांध दी दो भैंसें, दिनभर में 40 चाय पीते थे Sholay के Gabbar Singh 06.02.2023

Amjad Khan Memorable Incident: साल 1975 में आई 'शोले' (Sholay) के ‘गब्बर सिंह’(Gabbar Singh) यानी अमजद खान (Amjad Khan) भले ही हमारे बीच में नहीं हैं लेकिन वह आज भी अपने उम्दा एक्टिंग की वजह से फैंस के दिलों पर राज करते हैं. बता दें कि 12 नवंबर 1940 को पेशावर में जन्मे अमजद खान चाय पीने के काफी शौकिन थे. दिलचस्प किस्सा 'पृथ्वी थिएटर' सेट से जुड़ा है. उन्होंने हजारों रुपये खर्च कर लोगों की हिदायत द...

Bindu कैसे बन गईं हिन्दी फिल्मों की सबसे मशहूर वैंप, 11 साल की उम्र में रखा था सिनेमा में कदम 06.02.2023

अपनी मां को स्टेज पर परफॉर्म करते देख बिंदू के मन में एक्ट्रेस बनने का ख्याल आया था, जबकि उनके पिता उन्हें डॉक्टर बनना चाहते थे. लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. पिता अचानक बीमार पड़े और दुनिया में नहीं रहें तो 7 बहन और 1 भाई वाले परिवार की जिम्मेदारी सबसे बड़ी बहन होने के नाते बिंदू पर आ गई थी. 11 साल की उम्र में ‘अनपढ़’ फिल्म में माला सिन्हा की बेटी का रोल प्ले किया था.

Story of Maa Dhumawati: माता पार्वती जी के स्वरूप माँ धूमावती की कहानी, सुहागिन नहीं कर सकतीं पूजा 05.02.2023

मां धूमावती की कथा हमें कई तरह से मिलती है। उनमें से एक यह है कि कहते हैं कि एक बार माता पार्वती को बहुत तेज भूख लगी। कुछ नहीं मिलने पर उन्होंने शिवजी से भोजन की मांग की। शिवजी कुछ समय के लिए इंतजार करने के लिए कहते हैं। परन्तु मता पार्वती की भूख और तेज हो जाती है। अंत में भूख से व्याकुल माता भगवान शिव को ही निगल जाती है। भगवान शिव को निगलने के पश्चात माता की देह से धुंआ निकलने लगता है तब माता की...

जब अचानक से बदले Amitabh Bachchan के सितारे, Rajesh Khanna का कद छोटा पड़ गया | Film Namak Haram 05.02.2023

ऐसे में डिस्ट्रीब्यूटर्स को लगा कि इस फिल्म के हीरो तो अमिताभ बच्चन हैं और राजेश खन्ना गेस्ट अपीयरेंस में हैं. ऐसे में, वे अमिताभ की फिल्म को खरीदने में हिचक रहे थे, लेकिन ऋषिकेश मुखर्जी बड़े फिल्मकार थे, उनकी अपनी अलग छवि और इज्जत इंडस्ट्री में थी, ऐसे में सीधे फिल्म को रिजेक्ट करने की बजाय फिल्म की कमियां निकालने लगे. कुछ डिस्ट्रीब्यूटर्स ने अमिताभ के बड़े-बड़े और कान ढंकने वाले हेयर स्टाइल का म...

जब Meena Kumari की फोटो Dharmendra के साथ देखकर भड़क गए पति Kamal Amrohi, दे दिया तीन तलाक | Podcast 05.02.2023

Meena Kumari Life Story: एक्ट्रेस मीना कुमारी अपने जमाने की सबसे फेमस अदाकारा थीं. उनकी प्रोफेशनल ही नहीं पर्सनल लाइफ भी हर तरफ खूब चर्चा में रही. मीना कुमारी ने 1952 में फिल्ममेकर कमाल अमरोही से शादी की थी, लेकिन इस शादी में उन्हें काफी उतार-चढ़ाव देखने पड़े. एक समय ऐसा भी आया, जब कमाल ने अभिनेत्री को तलाक दे दिया.

जब Hema Malini को करना पड़ा B- ग्रेड फिल्मों में काम, बोलीं - इसके पोस्टर शहर से दूर लगवाना| Podcast 04.02.2023

ये बात उन दिनों की है जब पहली डिलिवरी होने के बाद वह काम की तलाश में थीं. इसी दौरान इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने उन्हें एक नोटिस भेजा. इसके मुताबिक उन्हें एक करोड़ रुपए जमा करवाने थे. इतनी बड़ी रकम एक साथ जुटाकर टैक्स भरना उनके लिए काफी मुश्किल था. इस पर वह धर्मेंद्र से मदद नहीं लेना चाहती थीं. इन्हीं दिनों उन्होंने अपने पिता को भी खो दिया था. बड़े भाई की पोस्टिंग कोलकाता हो गई, छोटे भाई का बिजनेस ठी...

जब Kishore Kumar से गाना गवाने के लिए अड़ गए Rajesh Khanna, Mohammad Rafi हो गए किनारे | podcast 04.02.2023

राजेश खन्ना, मुमताज, मीना कुमारी के अभिनय से सजी फिल्म ‘दुश्मन’ सुपर-डुपर हिट रही थी. शानदार अभिनय के लिए सुपरस्टार राजेश खन्ना को फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला था. किशोर कुमार की आवाज में गाया गया ‘वादा तेरा वादा’ गाना आज 51 बरस बीत जाने के बावजूद सुना जाता है. मीडिया रिपोर्ट की माने तो 1987 तक राजेश खन्ना की फिल्मों के गाने किशोर कुमार ने ही गाए. सैकड़ों फिल्मों में राजेश की आवाज बने किशो...

Rajesh Khanna की पहली मोहब्बत, जो कम उम्र में शादी करके हमेशा के लिए चली गई, जानिए वो कौन थी? 03.02.2023

Rajesh khanna First Love: हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना का असली नाम जतिन (Jatin) था. उनकी लाइफ में अंजू महेंद्रू और डिंपल कपाड़िया आईं और इनके प्यार की दास्तां हमने खूब सुनी हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी इनसे पहले एक्टर की लाइफ में एक लड़की की एंट्री हुई थी जो उम्र में बड़ी भी थी. एक्टर की पहली मोहब्बत का किस्सा, जिसे खुद राजेश ने बताया था.

Listen to the The Bollywood Radio podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.