The Bollywood Radio
The Bollywood Radio
फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है सारा इंडिया
Author
The Bollywood Radio
Category
Podcast website
Latest episode
Apr 2, 2025
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
Rajesh Khanna के सुपरस्टारड को टक्कर देने वाली फिल्म, जीने की राह ने की थी छप्पर फाड़ कमाई | Podcast 28.03.2023 3:23
‘जीने की राह’ (Jeene Ki Raah) फिल्म में जितेन्द्र (Jitendra), तनुजा (Tanuja) और संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) ने मुख्य भूमिकाओं में दर्शकों का दिल जीत लिया था. फिल्म को एलवी प्रसाद ने डायरेक्ट किया था. फिल्म की कहानी एक बेरोजगार युवक के इर्द गिर्द लिखी गई थी, जो शादीशुदा होते भी एक अमीर लड़की से प्यार कर बैठता है और बाद में आत्मग्लानि में डूब जाता है. ये वो फिल्म थी, जिसने कमाई के मामले में राजेश ख...
Rajesh Khanna के साथ सुपरहिट फिल्में देने वाली Sharmila Tagore ने क्यों छोड़ा काका का साथ? Podcast 27.03.2023 3:07
Rajesh Khanna Sharmila Tagore: राजेश खन्ना ने यूं तो कई एक्ट्रेस के साथ काम किया था, पर गिनी-चुनी एक्ट्रेस के साथ ही उनकी जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया था, जिनमें से एक थीं- शर्मिला टैगोर. कामयाब जोड़ी होने के बावजूद शर्मिला टैगोर ने काका से दूरी बना ली थी. उन्होंने एक इंटरव्यू में इसकी वजह बताई थी.
जब Raj Kapoor और Pran की दोस्ती में पड़ गई दरार, प्राण ने कभी साथ काम न करने की खाई कसम | Podcast 27.03.2023 4:44
Raj Kapoor and Pran Friendship: प्राण और राज कपूर बॉलीवुड के महान एक्टर ही नहीं, बड़े गहरे दोस्त भी थे. वे मुश्किल समय में एक-दूसरे के साथ खड़े रहते थे. मगर एक चेक की वजह से उनके बीच दूरियां पैदा हो गई थीं, जिसके बाद दोनों ने कभी किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया था.
Amitabh Bachchan और Rajesh Khanna का Exclusive इंटरव्यू, मई 1990 की मूवी मैगज़ीन में छपा था |Podcast 26.03.2023 7:49
नमक हराम (1973) में एक साथ काम करने के सत्रह साल बाद, सुपरस्टार राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन एक साथ एक साक्षात्कार के लिए आए। मूवी पत्रिका के मई 1990 के अंक से संयुक्त साक्षात्कार का एक अंश यहां दिया गया है।
जब थिएटर करते Rajesh Khanna को Shammi Kapoor की पत्नी Geeta Bali ने ऑफर कर दी फिल्म | Podcast 26.03.2023 4:52
हिंदी सिने जगत के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना को एक्टिंग का शौक हमेशा से था। जब वो कॉलेज में पढ़ाई करते थे तब थियेटर किया करते थे। अपनी एक्टिंग को लेकर राजेश खन्ना इतने समर्पित थे कि एक नाटक के लिए कई दिन घंटों रिहर्सल किया करते थे। राजेश खन्ना वार्डन रोड के भोलाभाई देसाई मेमोरियल इंस्टीट्यूट में अपने ड्रामे की रिहर्सल करते थे। वहीं राजेश खन्ना को एक्टिंग करते अभिनेत्री प्रोड्यूसर गीता बाली ने देखा...
Film Deewaar के लिए पहली पसंद नहीं थे Amitabh Bachchan, Rajesh Khanna को लेना चाहते थे प्रोड्यूसर 25.03.2023 4:11
Amitabh Bachchan Classic Film Deewar Facts : सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ने ‘दीवार’ के लिए जबरदस्त डायलॉग लिखे और अमिताभ बच्चन ने गजब का अभिनय किया. नतीजा ये रहा कि ये फिल्म पूरे 100 हफ्ते तक चली थी. फोर्ब्स मैगजीन ने भारतीय सिनेमा के 25 सर्वश्रेष्ठ अभिनय प्रदर्शनों में अमिताभ के अभिनय को जगह दी थी. हालांकि इस फिल्म के लिए अमिताभ पहली पसंद नहीं थे.
Ram Gopal Verma की फिल्म सत्या बनने की कहानी, कैसे एक रात में तैयार हो गया कहानी का प्लान | Podcast 24.03.2023 3:28
Ram Gopal Varma Classic Movie: राम गोपाल वर्मा ने खुद को किसी एक जॉनर तक सीमित नहीं रखा और 'शिवा', 'रंगीला' और 'सत्या' जैसी यादगार फिल्में बनाईं. राम गोपाल वर्मा ने कई नए एक्टर्स को अपनी फिल्मों से रातोंरात स्टार बनाया है. उन्हें 1993 में रिलीज हुई फिल्म 'सत्या' को बनाने का आइडिया कैसे आया था, इसके पीछे बड़ा दिलचस्प किस्सा है.
Mumtaz को प्यार से मोटी बुलाते थे Rajesh Khanna, फिल्म रोटी के एक सीन को शूट करने में लगे थे 8 दिन 24.03.2023 3:44
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) एक ऐसे स्टार हैं जिनके बारे में आज भी चर्चा होती रहती है. एक्टर की लाइफ से जुड़े इतने किस्से हैं कि अक्सर उनके साथ काम कर चुके लोग सुनाते रहते हैं. गजब का स्टारडम कैरी करने वाले राजेश की जोड़ी कई एक्ट्रेस के साथ जमती थी. राजेश की यूं तो तमाम खासियत थी लेकिन उनकी पर्सनैलिटी में एक खास बात ये भी थी कि अपनी को-एक्ट्रेस के साथ उनका काफी अ...
Rajesh Khanna और Shabana Azmi की फिल्म अवतार ने गाड़े थे कामयाबी के झंडे, आज तक बजता है माता का गाना 23.03.2023 6:22
बॉलीवुड में एक्शन, रोमांस और पारिवारिक फिल्में एक नहीं, कई देखने को मिली. लेकिन कुछ फिल्में ऐसी बनीं, जिन्होंने इमोशन्स से लोगों का दिल जीत लिया. बॉलीवुड में पारिवारिक फिल्में बनीं, जिनको लोगों ने काफी प्यार दिया. चैत्र नवरात्र से पहले रिलीज हुई फिल्म 'अवतार' सुपरहिट साबित हुई और फिल्म ने राजेश खन्ना को एक बड़ा स्टार बना दिया.
जब Dev Anand और GuruDutt ने निभाया एक दूसरे से किया वादा, फिल्म में गाने को लेकर अड़ गए थे देवानंद 23.03.2023 3:43
देव आनंद (Dev Anand) और गुरु दत्त (Guru Dutt) की दोस्ती के किस्से आज भी सुनाए जाते हैं. ये दोनों ही एक्टर अपने संघर्ष के दिनों से साथ थे और फिल्मों में बेहिसाब स्टारडम हासिल करने के बाद भी दोनों की दोस्ती कायम रही. इन दोनों स्टार्स की दोस्ती कितनी गहरी थी इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि दोनों ने संघर्ष के दिनों में एक-दूसरे को अपनी- अपनी फिल्म में मौका देने का वादा किया था. देव आनंद न...
Shatrughan Sinha ने किया बड़ा खुलासा, खुद बताई लेट आने की वजह | The Bollywood Radio | Podcast 22.03.2023 3:13
Shatrughan Sinha: शत्रुघ्न सिन्हा का डायलॉग ‘खामोश’ किसी को भी चुप कर देने के लिए काफी है. परंतु करियर के शुरुआती दिनों में उनका यह रौब नहीं था. तब कई बार हुआ कि दूसरों से नाराज होने के बावजूद खुद उन्हें खामोश रहना पड़ा. ऐसी ही खामोश में एक बार उन्होंने जो कसम खाई, उसे फिर जिंदगी भर निभाया.
जिस कंपटीशन को जीतकर सुपरस्टार बने थे Rajesh Khanna, उसमें Farida Jalal ने दी थी काका को चुनौती 21.03.2023 4:08
फरीदा जलाल (Farida Jalal) को मां-बहन, भाभी के सपोर्टिव रोल में ही ज्यादा देखा गया, जबकि इन्होंने बतौर लीड एक्ट्रेस ही फिल्मी सफर शुरू किया था. फरीदा बेहद शर्मीली थीं और फिल्मों में रोमांटिक सीन करने में हालत खराब हो जाती थी. साल 1965 में यूनाइटेड फिल्म प्रोड्यूसर्स और फिल्मफेयर ने एक टैलेंट हंट का आयोजन किया था, जिसमें देश भर से कुल 10 हजार लोगों ने हिस्सा लिया. इस टैलेंट हंट को बिमल रॉय, बी आर चो...
जब Shashi Kapoor ने National Film Award लेने से मना कर दिया, वजह जानकार चौंक जाएंगे | Podcast 21.03.2023 3:51
Shashi Kapoor Inspirational Life: शशि कपूर भले बॉलीवुड के मशहूर परिवार से ताल्लुक रखते थे, पर अपनी क्षमता से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाया. उन्होंने पिता पृथ्वीराज कपूर और भाइयों राज कपूर और शम्मी कपूर की संगत में एक्टिंग के गुर सीखे थे. आपको जानकर हैरानी होगी कि वे एक ऐसे जहीन एक्टर थे जिन्होंने नेशनल अवॉर्ड स्वीकार नहीं किया था. वजह जानकर आपके दिल में उनके लिए और भी प्यार और सम्मान बढ़ जाए...
जब Rajesh Khanna गीतकार Anand Bakshi पर झल्लाए, चुटकी में लिख दिया सुपरहिट गाना | Film Avtar 20.03.2023 6:48
चलो बुलावा आया है...माता ने बुलाया है, ये माता रानी का वो सदाबहार भेट है, जिसके बिना शायद ही कोई जगराता और नवरात्र का पर्व पूरा होता होगा. ये 1983 में आई फिल्म 'अवतार' का एक गीत है. 40 साल से लोग इस गाने को उसी भाव से सुन रहे हैं. क्या आप जानते हैं कि 'अवतार' के इस सबसे ज्यादा लोकप्रिया गाने की रचना कैसे हुई थी. कैसे चुटकियों में आनंद बक्शी ने इस कालजयी गीत की रचना कर डाली थी. आपको ये सुनकर हैरानी...
Sunil Dutt की फिल्म Padosan जिसकी कामयाबी ने सुनील दत्त का नुकसान कर दिया | Kishore Kumar | Podcast 19.03.2023 5:10
हिंदी की शानदार कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट सुनील दत्त, किशोर कुमार, महमूद और सायरा बानू स्टारर पड़ोसन के बगैर पूरी नहीं हो सकती. 1968 में आई इस फिल्म का रीमेक साल 2003 में नई पड़ोसन नाम से बना था, मगर उसे लोग भूल गए. पड़ोसन क्लासिक बंगाली फिल्म पाशेर बारी से प्रेरित थी. बतौर निर्माता यह महमूद की पहली फिल्म थी. फिल्म में लीड रोल के लिए उन्होंने गुरु दत्त को साइन किया था, मगर शूटिंग शुरू होने से पहले ह...
Reena Roy से तलाक लेने के 30 साल बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर Mohsin Khan ने तोड़ी चुप्पी | Podcast 17.03.2023 5:06
एक्ट्रेस रीना रॉय ने 1983 में पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से शादी करके बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था। कुछ साल बाद उनका तलाक हो गया और रीना वापस इंडिया आ गईं। अब मोहसिन खान ने रीना रॉय से शादी और तलाक पर चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि उनका रिश्ता कैसा था।
Film Anand में Kishore Kumar को साइन करना चाहते थे Rishikesh Mukharjee, चौकीदार ने बिगाड़ दिया खेल 16.03.2023 4:21
ऋषिकेश मुखर्जी (Rishikesh Mukherjee) इस फिल्म में राजेश खन्ना का किरदार आनंद किशोर कुमार से करवाना चाहते थे. लेकिन दोनों के बीच अनजाने में हुई एक गलतफहमी पूरा खेल बिगाड़ दिया. यह गलतफहमी इतनी बड़ी थी की ऋषिकेश मुखर्जी ने फिर कभी किशोर कुमार के साथ काम नहीं किया. इस गलतफहमी की वजह कोई और नहीं बल्कि किशोर कुमार का चौकीदार था.
जब बहन की इज़्ज़त के लिए Dharmendra ने छोड़ दी फिल्म, Amitabh Bachchan की खुल गई किस्मत | Podcast 16.03.2023 4:39
Dharmendra Zanjeer Film: इसे आप अमिताभ बच्चन की किस्मत कहें या कुछ और, लेकिन धर्मेंद्र (Dharmendra) ने 'जंजीर' में चाहते हुए भी काम नहीं किया. दरअसल, उन्होंने सलीम-जावेद से फिल्म की स्क्रिप्ट खरीद ली थी और इसे बनाने के साथ-साथ इसमें एक्ट करना चाहते थे, पर उनकी एक बहन की वजह से ऐसा मुमकिन नहीं हो पाया.
Jaya Bachchan और Vijay Anand की फिल्म कोरा कागज़, हर शादीशुदा कपल को क्यों देखनी चाहिए | Podcast 15.03.2023 4:16
जया बच्चन (Jaya Bachchan) ने एक से बढ़कर फिल्में की हैं. शुरुआती दौर में जया ने पर्दे पर अलग-अलग तरह की महिलाओं के किरदार को जिया. ‘उपहार’ ‘पिया का घर’ और ‘अभिमान’ फिल्म में एक साधारण हाउस वाइफ की तो अनिल गांगुली की फिल्म ‘कोरा कागज’ में एक अलग ही तरह की गृहणी की भूमिका निभाती नजर आईं. सब हाउस वाइफ के ही किरदार थे लेकिन रंग अलग-अलग थे.
जब Sunny Deol के करीब आ गईं Dimple Kapadia, बेचैन हो उठे Rajesh Khanna | Anju Mahendru | Podcast 15.03.2023 3:57
मायानगरी में रिश्ते बनते हैं, टूटते हैं, कभी कभी जुड़ते हैं, कई बार बिखर जाते हैं. कुछ रिश्ते बिखरने के बावजूद जीवन भर साथ-साथ चलते रहते हैं. हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) की लाइफ में भी रोमांस रहा लेकिन शादी सिवाय डिंपल कपाड़िया (Dimple kapadia) के किसी से नहीं की. राजेश, डिंपल के फिल्मों में काम करने के सख्त खिलाफ थे, लेकिन रिश्तों में तल्खी आई तो डिंपल ने दोबारा फिल...
जब उम्र में 27 साल बड़े शख्स से Helen ने की शादी, कम उम्र में पति ने बना दिया कंगाल | Salim Khan 15.03.2023 4:21
हेलन एक ऐसी अदाकारा रहीं, जिन्होंने फिल्मों में तरह-तरह के अभिनय किरदार निभाए. उन्हें हिंदी फिल्म की आइटम नंबर क्वीन भी कहा गया. कहते हैं उनके डांस के आगे बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियां भी फीकी पड़ जाती थी. हेलेन आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं. हेलेन अपने जमाने के उन सितारों में हैं, जिनकी रोशनी आज तक बरकरार है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हेलन की सलीम खान के साथ दूसरी शादी थी, क्योंकि अपनी पहली शादी...
Sharmila Tagore ने सालों बाद सुनाया फिल्म Amar Prem का किस्सा, कैसे शूट हुआ था चिंगारी कोई भड़के.. 14.03.2023 3:45
The Kapil Sharma Show में पहुंचीं Sharmila Tagore ने अपनी और राजेश खन्ना की सुपरहिट फिल्म अमर प्रेम के एक गाने चिंगारी कोई भड़के से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया
जब Raj Kapoor ने बिगाड़ दिया Dev Anand और Zeenat Aman का खेल | Filmy Kisse | The Bollywood Radio 13.03.2023 3:44
Dev Anand and Zeenat Aman: हिंदी सिनेमा के कई ऐसे अभिनेता हैं, जिनके लिए लड़कियां दीवानी थीं. ऐसे ही एक कलाकार थे देव आनंद (Dev Anand). बेहतरीन कलाकार देव आनंद ने कई प्रतिभाओं को बॉलीवुड में मौका दिया. इन्हीं में एक जीनत अमान (Zeenat Aman) भी थीं. जिनके साथ उनके लिंकअप की भी खूब अफवाहे थीं. देव साहब भी जीनत से इमोशनली अटैच्ड थे. लेकिन इनके बीच राजकपूर (Raj Kapoor) आ गए.
जब एक इंटरव्यू में Rajesh Khanna ने खोला दिल का राज़, बोले - हां मैं खुद को भगवान समझने लगा था 12.03.2023 3:34
राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) की शख्सियत का जादू ऐसा था कि कई लोग उनसे प्रेरित होकर एक्टर बनने के लिए मुंबई चले आए थे. ऐसा कहा जाता है कि अमिताभ बच्चन भी राजेश खन्ना को देखकर फिल्मों में आने के लिए प्रेरित हुए थे. राजेश खन्ना स्टारडम का स्वाद चखने वाले बॉलीवुड के पहले सितारे हैं. उन पर स्टारडम का ऐसा असर हुआ था कि वे खुद को भगवान के बराबर समझने लगे थे.
Rajesh Khanna के घर रिहर्सल करने आती थीं Mumtaz, शादी के बाद फिल्मों से बना ली थी दूरी | Podcast 11.03.2023 4:22
एक समय था जब राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) के अफेयर की खबरें फिल्मी पत्रिकाओं में खूब छप रही थी, खासतौर पर मुमताज (Mumtaz) के साथ. राजेश खन्ना मुमताज को मुमु और मोटी कहकर बुलाते थे. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री भी इतनी कमाल की थी कि इनकी एक साथ हर फिल्म सुपरहिट हो रही थी. इस जोड़ी ने ‘दो रास्ते’, ‘प्रेम कहानी’, ‘रोटी’, ‘अपना देश’, ‘बंधन’, ‘आईना’, ‘राजा रानी’ जैसी तमाम हिट फिल्मों में साथ काम किया.
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.