Aaj Tak Radio

Tech Tonic with Munzir

Ever wondered what's brewing in the ever-evolving tech realm? Brace yourselves, for tech virtuoso Munzir Ahmad, a seasoned tech journalist, will be your weekly guide in this sensational podcast. Each week, he'll unravel the mysteries of how technology can either smoothen your journey through life or throw you into a whirlwind of challenges. He'll take you on a voyage to explore the uncharted waters of the future. In Tech Tonic, you can expect nothing less than a full-blown injection of trailblazing technology every week. But, alongside these revolutions, the tech world poses daily enigmas that...

Author

Aaj Tak Radio

Category

Technology

Podcast website

www.aajtak.in

Latest episode

Jun 24, 2026

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

बम की तरह कैसे फट सकता है फ़्रिज-फ़ोन, जानमाल का नुकसान होने से ऐसे बचाएं: Tech Tonic, Ep 35 18.06.2024

गर्मी के मौसम में टेंप्रेचर लगातार बढ़ रहा है. दिल्ली समेत कई छोटे-बड़े शहरों की हालत और भी खराब है. गर्मी की वजह से कहीं फ्रिज फटने तो कहीं एसी ब्लास्ट करने की ख़बरें लगातार आ रही हैं. ऐसे में कुछ लोगों की मौत भी हो चुकी है और लोगों को बड़ा नुकसान भी हुआ है. फ्रिज को लेकर आम तौर पर हम काफी सारी गलती करते हैं जिससे कभी भी हादसा हो सकता है. 'Tech Tonic With Munzir' के इस एपिसोड में मुंज़िर से फ्रिज और...

Air Conditioners लगातार फट क्यों रहे हैं, तुरंत कर लें ये काम...: Tech Tonic, Ep 34 11.06.2024

इस सीजन में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. पारा 50 डिग्री को पार कर चुका है और लोगों के लिए राहत की आख़िरी उम्मीद एयर कंडीशनर (AC) है. घर से लेकर कार और दफ़्तरों में AC फुल ऑन चल रहा है. लेकिन इस बीच कई जगहों से AC फटने और उसके चलते आग लगने की ख़बरें आ रही हैं. ऐसे में ये जानना ज़रूरी है कि AC में ब्लास्ट हो कैसे रहे हैं और कैसे इसको रोका जा सकता है. 'Tech Tonic' के इस एपिसोड में यही सब बता...

OpenAI के सामने क्यों नहीं टिक पा रहा Google: Tech Tonic, Ep 33 04.06.2024

Artificial Intelligence के इस रेस में OpenAI ने Google को पीछे छोड़ दिया है, चाहे वो Gemini हो, Gemini Pro या Gemini Ultra, वहीं OpenAI ले आया ChatGPT 4o और किस तरह ये इंसानों के लिए फ्यूचर को शेप कर रहा है, बता रहे हैं "Munzir Ahmed" इस पॉडकास्ट में जिसका नाम है "TechTonic"

Google का ये फीचर वेबसाइट्स की तबाही का कारण बनेगा? : Tech Tonic, Ep 32 28.05.2024

Google सर्च अब बदल रहा है. AI Overview आने के बाद सर्च का तरीका बदल चुका है. अमेरिका में इस फीचर के आने के बाद जल्दी ही भारत के यूजर्स को भी ये सुविधा मिलेगी. फिलहाल AI Overview के आते ही दुनियाभर के पब्लिशर्स वेबसाइट-ट्रैफिक को लेकर चिंता में हैं. Google ने Search Result पेज पर जो AI फीचर दिया है उससे वेबसाइट्स के लिए क्या मुश्किलें आएंगी? क्या है ये नया फीचर और कैसे काम करता है? TechTonic With M...

AC- फ्रिज मार्केट में तहलका मचा पाएगा Reliance?: Tech Tonic, Ep 31 21.05.2024

टेलीकॉम इंडस्ट्री में तहलका मचा कर रिलायंस अब कंज़्यूमर इंडस्ट्री में आ रहा है. मुकेश अम्बानी की बेटी ईशा अम्बानी लेकर आ रही हैं Wyzer, जिसके बारे में ये दावा किया जा रहा है कि ये कंपनी स्मार्ट और सस्ते इलेक्ट्रॉनिक सामान आपके घर तक लाएगी। तो क्या क्या दावे हैं और कौन से नए स्मार्ट एप्लायंस ला रहा है Wyzer, बता रहे हैं मुंज़िर अहमद 'Techtonic with Munzir' के इस एपिसोड में.

कौन सा AC आपके लिए होगा बेहतर जो स्मार्ट भी है और बिजली भी बचाएगा: Tech Tonic, Ep 30 14.05.2024

गर्मी बढ़ चुकी है और मार्केट में AC की भरमार है. Smart AC या Non Smart AC? पुराने AC को स्मार्ट कैसे बनाएं? कितने टन का AC खरीदें? आपके जेहम में भी AC से जुड़े ऐसे कई सवाल होंगे. TechTonic With Munzir के इस एपिसोड में आज बात होगी Consumer Electronics की. भारत में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉ़निक्स का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है और धीरे धीरे घर की तमाम चीजें स्मार्ट हो रही हैं. इसी कड़ी में Munzir आज आपको बता...

पार्सल लेते समय रहें सावधान...चल रहा है बड़ा स्कैम!: Tech Tonic, Ep 29 07.05.2024

भारत में इन दिनों साइबर क्रिमिनल्स पार्सल स्कैम कर रहे हैं. खुद को पुलिस या कस्टम ऑफिसर बता कर लोगों को डरा रहे हैं. हाल ही में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां लोगों के लाखों रुपये उड़ गए. 'Tech Tonic With Munzir' के इस एपिसोड में पार्सल और डिलिवरी स्कैम के बारे में विस्तार से बात कर रहे हैं मुंज़िर अहमद से. जानिए ये स्कैम कैसे किए जा रहे हैं और आप इनसे कैसे बच सकते हैं.

WhatsApp अपने इस फीचर को लेकर भारत सरकार से क्यों भिड़ गया?: Tech Tonic,Ep 28 30.04.2024

व्हाट्सऐप बड़े काम का App बन गया है. ताऊ जी के गुड मॉर्निंग वाले मैसेज से लेकर दफ़्तर के काम निपटाने में भी WhatsApp काम आता है. लेकिन ऐसा क्या हुआ कि WhatsApp ने भारत से एग्जिट लेने की बात कह दी है? क्या है ये पूरा मुद्दा और साइबर सिक्योरिटी से कैसे जुड़ा है, बता रहे हैं मुंज़िर अहमद से 'Techtonic with munzir' के इस एपिसोड में.

फर्जी ख़बरों की बाढ़ में सच पता करने के सबसे आसान टूल्स:Tech Tonic, Ep 27 23.04.2024

आजकल चल रहा है इलेक्शन का मौसम और हो रही है फ़ेक न्यूज़ और वीडियोज़ की झमाझम बारिश. तो इसमें असलियत की पहचान कैसे करें, मुन्ज़िर अहमद से जानिए फैक्ट चेक के आसान टूल्स, 'टेक्टॉनिक विद मुन्ज़िर' के इस एपिसोड में

Bug Bounty, ग़लतियां ढूंढ़ करोड़ों कमा रहे लोग, आप भी हो सकते हैं मालामाल: Tech Tonic, Ep 26 16.04.2024

Bug bounty एक टेस्टिंग प्रोग्राम होता है जहां कंपनी की कमजोरियों और सुरक्षा खामियों को पहचानने के लिए हैकर्स, सिक्योरिटी रिसर्चर्स और प्रोफेशनल्स को रिवॉर्ड दिया जाता है. आप भी ये रिवार्ड्स हासिल कर सकते हैं और बना सकते हैं लाखों-करोड़ों, Tech Tonic With Munzir के इस एपिसोड में Munzir से सुनिए, इसका पूरा प्रोसेस क्या है

Whatsapp आपके फ़ोन का बोझ कम कर सकता है?:Tech Tonic, Ep 25 09.04.2024

Chatting करनी हो चाहे Video call या UPI, व्हाट्सएप पर सब एक क्लिक में मौजूद है. आजकल व्हाट्सएप हमारी रोज़मर्रा की ज़िन्दगी का ज़रूरी हिस्सा बन चुका है, कम से कम भारत में तो ऐसा है ही. अगर आप एक टेक-गीक हैं और अपनी डेली एप्स को हमेशा अपडेट रखते हैं तो आपके लिए हम लाए हैं नए अपडेट्स की जानकारी Tech Tonic With Munzir में हम.इस एपिसोड में Munzir बताएंगे मेटा इस बार क्या नए अपडेट्स लेकर आ रहा है.

FASTag नहीं लगाया तो भी टोल बूथ पर नहीं रोकनी होगी गाड़ी!: Tech Tonic, Ep 24 02.04.2024

परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि भारत में सैटेलाइट बेस्ड टोल कलेक्शन सिस्टम लाया जाएगा. मौजूदा समय में भारत में टोल बूथ पर FASTag सिस्टम होता है जहां गाड़ियां में FASTag लगे होते हैं. स्कैन होने के बाद गाड़ी टोल प्लाजा पार करती है. सैटेलाइट बेस्ड टोल कलेक्शन क्या है? ये काम कैसे करता है? इसके फायदे क्या हैं और नुकसान क्या हैं? Tech Tonic With Munzir के इस एपिसोड में Munzir बताएंगे ये पूरा सि...

Trading के नाम पर चल रहा है फ्रॉड, Call आये तो क्या करें?: Tech Tonic, Ep 23 26.03.2024

Stocks और Mutual Funds में इन्वेस्ट करना आजकल ज़रूरत से ज़्यादा ट्रेंड बन गया है, इसी का फायदा उठाते हुए स्काम्मेरस अब इंडिया में भी ये इस्कैम ले ऐ हैं, Tech Tonic With Munzir के इस एपिसोड में Munzir बता रहे हैं कि कैसे इन स्कैम्स से बचे और इसी से जुड़ा एक किस्सा,जानेंगे सबकुछ इस एपिसोड में.

मोबाइल का सॉफ्टवेयर अपडेट करने से डरते हैं, ज़रूरी है क्या?: Tech Tonic, Ep 22 19.03.2024

मोबाइल में समय समय पर सॉफ्टवेयर अपडेट्स आते रहते हैं. कई लोग अपडेट नहीं करते. अपडेट ना करने के पीछे इनकी दलील होती है कि इससे फोन स्लो हो जाता है. Tech Tonic With Munzir के इस एपिसोड में Munzir बता रहे हैं कि मोबाइल अपडेट दरअसल क्या होते हैं. क्यों कंपनियां इन्हें बार बार आपके फोन में पुश करती हैं. अपडेट होने के बाद फोन में क्या होता है. बैटरी ड्रेन होना, फोन गर्म होना या फोन स्लो होने के पीछे कही...

Keylogger जो आपकी ज़िंदगी तबाह कर सकता है, इससे बचना कैसे है?: Tech Tonic, Ep 21 12.03.2024

Keylogger वो टूल है जिसका इस्तेमाल साइबर क्रिमिनल्स करते हैं. आप इसे वायरस की तरह भी समझ सकते हैं. एक बार Keylogger आपके फोन या लैपटॉप में एंटर कर गया तो आपकी हर एक्टिविटी को ट्रैक किया जा सकता है. आपका पर्सनल डेटा एक्सेस हो सकता है. सवाल ये है कि इससे कैसे बच सकते हैं? वो कौन से कदम हैं जो आपको इस बला से सुरक्षित रख सकते हैं? बता रहे हैं Munzir Ahmad 'टेकटॉनिक' के इस ख़ास एपिसोड में.

Web Summit Qatar: Crypto, AI, Web 3 और Crypto स्टार्टअप्स ने लूटी महफिल, क्या यही है फ्यूचर?: Tech Tonic, Ep 20 05.03.2024

टेक टॉनिक के इस एपिसोड में मुंज़ीर पहुंचे हैं कतर जहां हो रहा है Web Summit जो कि एक ग्लोबल टेक समिट है. पिछले साल लिस्बन में इसका आयोजन किया गया था. इस बार ये कतर में हुआ. इस टेक समिट में दुनिया भर से 15 हजार लोगों ने हिस्सा लिया और सैकड़ों स्टार्टअप ने इनोवेशन्स दिखाए. Web Summit में AI, Metaverse, Crypto और Web 3 से जुड़े दर्जनों स्टार्टअप शामिल हुए. ये स्टार्टअप अपने इनोवेशन से रियल वर्ल्ड प्र...

किडनैपिंग तो सुना होगा लेकिन ये वर्चुअल किडनैपिंग क्या बला है: Tech Tonic, Ep 19 27.02.2024

आज के दौर में सब कुछ डिजिटल और वर्चुअल हो चला है. यहां तक कि किडनैपिंग भी! 2023 दिसंबर की एक खबर है, दिल्ली से जहां एक भाईसाहब से ये बोलकर 50 हज़ार रुपए लूट लिए गए कि आपका पोता किडनैप हो गया है और उन्होंने फिरौती की रकम दे भी दी. थोड़ी देर बाद देखा तो बच्चा ट्यूशन से वापस आ रहा था. तो कैसे होती है ये वर्चुअल किडनैपिंग और इससे बचने के लिए क्या सावधानी बरतनी चाहिए, सुनिए 'टेक टॉनिक' के इस एपिसोड में म...

Whatsapp पहले की तरह फ्री नहीं रहेगा?: Tech Tonic, Ep 18 20.02.2024

आपके व्हाट्सएप की मौजूदा मेमोरी कहां सेव होती है? गूगल ड्राइव को अपनी मेमोरी स्पेस से भरने से कैसे बचाएं? वाट्सऐप मेमोरी की वजह से फोन को स्लो होने से कैसे बचाएं? TechTonic with Munzir के इस एपिसोड में Munzir आपको बताएंगे. सुनिये वो सारी जानकारियां जो आपके लिए मददगार साबित हो सकती हैं

होटल में कहीं भी लगा हो सकता है स्पाई कैमरा, डिटेक्ट कैसे करें?: Tech Tonic, Ep 17 13.02.2024

वेलेंटाइन्स डे के मौके पर होटल बुकिंग बढ़ जाती है. होटल से लोगों के वीडियोज लीक होने की खबरें आती रहती हैं. आम तौर पर ऐसे छोटे होटल्स में होता है. आपकी प्राइवेसी में सेंध लगे आप कतई नहीं चाहेंगे. कभी भी होटल में जाने के बाद आपको ये डिटेक्ट करना है की कहीं स्पाई कैमरा या माइक्रोफोन तो नहीं लगा है. कई सिक्योरिटी एसेंजियां इसे लेकर एडवाइजरी जारी करती हैं. TechTonic with Munzir के इस एपिसोड में Munzir...

कहीं भी फोन चार्ज पर लगा देते हैं? भारी पड़ेगी ये गलती, फोन हो जाएगा हैक: Tech Tonic, Ep 16 06.02.2024

कहीं भी फोन चार्ज में लगा देते हैं तो मुश्किल में आ सकते हैं. पब्लिक प्लेस पर फोन चार्ज करना क्यों खतरे से खाली नहीं है? चार्जिंग सॉकेट के साथ साइबर क्रिमिनल्स कैसे खेल कर देते हैं, FBI ने इसे लेकर अमेरिका में क्या वॉर्निंग जारी की और भारत में एजेंसियों का क्या कहना है? Juice Jacking से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी और इससे बचने की ट्रिक, डिटेल में सुनिए 'Tech Tonic With Munzir' के इस एपिसो...

ऑनलाइन फ्रॉड हो गया तो हर्जाने के साथ मिलेंगे पूरे पैसे, जानिए कैसे: Tech Tonic,Ep 15 30.01.2024

क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करते हैं और आपके साथ किसी तरह का फ्रॉड हो गया. गलती से पैसे कट गए हैं या कोई फर्जी मर्चेंट से आपने शॉपिंग कर ली. पैसे भी कट गए सामान भी नहीं मिला. ऐसी स्थिति में लोगों को पता नहीं होता है कि क्या करें. अक्सर ऐसा होता है कि लोगों के पैसे कट जाते हैं और बैक भी उनकी बात नहीं सुनता. बैंक में शिकायत करने के बाद भी प्रॉबल्म सॉल्व नहीं होती. लेकिन अब सॉल्व होगी. ऑनलाइन फ्रॉड हो गय...

आपका फोन हैक हुआ है या नहीं ऐसे पता लगाएं!!: Tech Tonic, EP 14 23.01.2024

स्मार्टफोन में मैलवेयर अटैक इन दिनों कॉमन हो चुका है. फोन हैक होने के बाद भी लोगों को पता नहीं चलता कि उनका फोन हैक हो गया है. फोन हैक होना या फोन में मैलवेयर के आ जाने से यूजर का बड़ा नुकसान होता है. साइबर क्रमिनिल्स फोन को रिमोटली ऐक्सेस करके वो सबकुछ कर सकते हैं जो आप अपने फोन में करते हैं. फोन का डेटा चोरी करने से लेकर स्क्रीन पर आप क्या कर रहे हैं, क्या देख रहे हैं सबकुछ रिकॉर्ड करके साइबर क्...

QR कोड स्कैन करके पेमेंट करते हैं तो सावधान: Tech Tonic Ep 13 16.01.2024

QR कोड स्कैन करके इन दिनों ज्यादातर लोग पेमेंट करते हैं. लेकिन QR कोड को मैनिपुलेट करके साइबर क्रिमिनल्स लोगों के अकाउंट खाली कर रहे हैं. यही नहीं, QR कोड स्कैन करने से मोबाइल भी हैक हो सकता है. Palo Alto Network की रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ बंगलुरू में ही 20 हजार से ज्यादा QR Code वाले स्कैम सामने आए हैं. TechTonic के इस एपिसोड में Munzir Ahmad बताएंगे कि QR कोड स्कैम क्या है, QR कोड स्कैम को कैसे...

कोहली समेत दुनिया के टॉप एथलीट्स का फेवरेट होने का दावा कर रहे 'WHOOP' बैंड में क्या है? Tech Tonic, Ep12 09.01.2024

ODI World Cup के दौरान Virat Kohli के हाथ में एक ख़ास तरह का बैंड लोगों ने नोटिस किया था. इसके बाद से ये बैंड भारत में वायरल हो गया. मीडिया में इसे रहस्यमयी बैंड बताया गया जो विराट कोहली की फ़िटनेस का राज है. बताया गया कि इस बैंड से ही दुनिया के टॉप एथलीट्स अपनी फ़िटनेस मेनटेन करते हैं. बहरहाल, ये कोई रहस्यमयी बैंड नहीं है, बल्कि ये WHOOP 4.0 बैंड है जिसे अमेरिकी कंपनी WHOOP ने बनाया है. ओलंपिक गो...

बेडरूम के वीडियो कैसे लीक हो जाते हैं, तुरंत सुधार लें ये गलती: Tech Tonic, Ep 11 02.01.2024

हाल ही में मुंबई में एक YouTuber के घर के अंदर का वीडियो लीक हो गया. समय समय पर ऐसा होता रहता है. लोगों के प्राइवेट वीडियोज लीक हो जाते हैं. लोगों को लगता है कि CCTV कैमरा से ही वीडियोज लीक होते हैं. लेकिन ऐसा नहीं है. इन दिनों घर में कई ऐसे डिवाइसेज लगे होते हैं जिससे वीडियोज लीक हो सकते हैं. घर के अंदर CCTV लगाने से लेकर टीवी और लैपटॉप से Footage लीक होने तक.. कौन लीक करता है, कैसे Videos Leak ह...

Listen to the Tech Tonic with Munzir podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.