Editorji Podcast

Sports News - हिन्दी

News HI ↓ 99 episodes

Sports News in Hindi: Watch and Read All Latest Sports Hindi News, IPL 2020 News hindi, स्पोर्ट्स न्यूज़, क्रिकेट समाचार, live scores (लाइव स्कोर) on Cricket, Tennis, Badminton and more related to sports at editorji. पाइए खेल और खिलाड़ियों से जुड़ी पल-पल की खबर सिर्फ एडिटर जी पर.

Author

Editorji Podcast

Category

News

Podcast website

sochcast.com

Latest episode

Oct 3, 2023

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

World Cup 2023: बांग्लादेश की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान, Tamim Iqbal को नहीं मिली जगह 27.09.2023

बांग्लादेश ने भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम से तमीम इकबाल को बाहर कर दिया है. हाल ही में संन्यास लेने वाले और फिर संन्यास से वापस लौटने वाले बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज तमीम पीठ की चोट के कारण 15 सदस्यीय टीम में नहीं हैं. CPL 2023: Imran Tahir ने गुयाना वॉरियर्स को बनाया चैम्पियन, जीत के बाद R Ashwin को दिया जीत का क्रेडिट चीफ सेलेक्टर ने बताया कि तमीम की चोट लंबे...

Asian Games 2023 : तीसरे दिन कुल 3 मेडल्स जीतने में सफल रहा भारत, जानें पूरा समीकरण 26.09.2023

Asian Games 2023 : चीन में हो रहे एशियाई खेलों के तीसरे दिन भारत ने कुल 3 मेडल्स अपने नाम किए. भारत के लिए नेहा ठाकुर ने सेलिंग इवेंट में सिल्वर मेडल जीतकर दिन का शानदार आगाज किया है. नेहा के अलावा Eabad Ali ने भी सेलिंग में भारत के लिए अपना ब्रॉन्ज मेडल जीता. इसके साथ ही भारत के लिए अनुष अग्रवाल, ह्रदय चीदा, विपुल चेड़ा और दिव्यकीर्ति सिंह की मिक्सड टीम ने घुड़सवारी के ड्रेसाज इवेंट में गोल्ड मेड...

Asian Games 2023 : 27 सितंबर को कुल इतने खेल में भाग लेगा भारत, इन खिलाड़ियों पर टिकी सबकी निगाहें 26.09.2023

Asian Games 2023: चीन के हांगझू में चल रहे एशियाई खेल 2023 का रोमांच दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. 27 सिंतबर को इस टूर्नामेंट का चौथा दिन का खेल खेला जाएगा. ऐसे में भारत के पास इस चौथे दिन खेले जाने वाले कई खेलों में मेडल जीतने का सुनहरा मौका भी है. इस दिन हॉकी, सेलिंग से लेकर बॉक्सिंग जैसे खेल खेले जायेंगे. 27 सितंबर को सभी की नजरें मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान जैसे स्टार खिलाड़ियों पर रहेगी....

Asian Games 2023: भारत ने रच दिया इतिहास, घुड़सवारी में 41 साल बाद साधा गोल्ड पर निशाना 26.09.2023

भारत ने एशियन गेम्स 2023 में इतिहास रच दिया है. भारत के लिए अनुष अग्रवाल, ह्रदय चीदा, विपुल चेड़ा और दिव्यकीर्ति सिंह की मिक्सड टीम ने घुड़सवारी के ड्रेसाज इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल किया है. भारतीय जोड़ी ने 209.205 प्वॉइंट्स हासिल किए और देश को तीसरा गोल्ड मेडल दिलाया. Asian Games 2023: तीसरे दिन भारत की शुरुआत हुई बेहद खराब, इन खेलों में हाथ लगी निराशा इस इवेंट में अग्रवाल ने 71.088 अंक हासिल कि...

Asian Games 2023: सेलिंग में एक और मेडल पर कब्जा, Eabad Ali ने जीता ब्रॉन्ज मेडल 26.09.2023

Asian Games 2023: नेहा ठाकुर के बाद Eabad Ali ने एशियाई खेलों में भारत का नाम रोशन करते सेलिंग इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. इस मेडल के साथ ही भारत के कुल 13 मेडल हो गए हैं. Eabad का नेट स्कोर 52 रहा, जिससे वह तीसरे स्थान पर रहे. सेलिंग इवेंट में भारत का आज यह दूसरा मेडल है. इससे पहले नेहा ठाकुर ने भारत के कुल 12वें मेडल के रूप में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था.

Asian Games 2023: भारत के खाते में जुड़ा एक और मेडल, नेहा ठाकुर ने सेलिंग इवेंट में जीता सिल्वर 26.09.2023

एशियन गेम्स 2023 में भारत के खाते में एक और मेडल जुड़ गया है. इस बार नेहा ठाकुर ने महिला डिंगी नौकायन स्पर्धा (सेलिंग) में सिल्वर मेडल जीता है. 17 साल की नेहा ने लड़कियों की डिंगी ILCA4 इवेंट में 11 रेसों में कुल 27 प्वॉइंट्स के साथ सिल्वर जीता. Asian Games 2023: भारतीय हॉकी टीम की एक और धांसू जीत, सिंगापुर को 16-1 से धोया इसमें थाईलैंड की नोपासोर्न खुनबूनजान ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि सिंगापुर की क...

Asian Games 2023: चीन के रवैये से परेशान अरुणाचल के वुशू खिलाड़ी, की मुद्दे को सुलझाने की अपील 26.09.2023

Asian Games 2023: एशियाई खेल 2023 के लिए चीन के वीजा देने से इनकार करने के बाद अरुणाचल प्रदेश के तीन वुशू खिलाड़ी नई दिल्ली से वापस ईटानगर लौट आए. तीनों खिलाड़ियों मेपुंग लाम्गु, न्येमान वांगसु और ओनिलु टेगा ने वीजा न मिलने पर निराशा जताई. Asian Games 2023: भारतीय हॉकी टीम की एक और धांसू जीत, सिंगापुर को 16-1 से धोया इन एथलीट्स ने भारत सरकार से भारत-चीन मुद्दे को जल्द से जल्द सुलझाने का भी अनुरोध...

Asian Games 2023: तीसरे दिन भारत की शुरुआत हुई बेहद खराब, इन खेलों में हाथ लगी निराशा 26.09.2023

Asian Games 2023 : एशियाई खेलों का तीसरा दिन भारत के लिए निराशाजनक साबित हुआ है, जहां दिन की शुरुआत में ज्यादातर खिलाड़ियों को हार झेलनी पड़ी है. यहां भारत की स्टार तलवारबाज भवानी देवी ने शुरुआत तो जोरदार की, लेकिन क्वार्टर-फाइनल में उनका अभियान थम गया. वह दुनिया की 12वें नंबर की खिलाड़ी शाओ याकी से 7-15 से हार गईं. इससे पहले लीग स्टेज में उन्होंने 5 में से 5 मैच जीते थे. इसके अलावा भारत के दिव्या...

Asian Games 2023: भारतीय हॉकी टीम की एक और धांसू जीत, सिंगापुर को 16-1 से धोया 26.09.2023

कप्तान हरमनप्रीत सिंह और मनदीप सिंह की हैट्रिक के दम पर खिताब की प्रबल दावेदार भारतीय हॉकी टीम ने एशियाई खेलों में मंगलवार को सिंगापुर को 16-1 से हराया. टूर्नामेंट के पहले मैच में भारत ने उजबेकिस्तान को 16-0 से मात दी थी. टोक्यो ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट और दुनिया की तीसरे नंबर की टीम भारत के लिए यह एक बार फिर बेमेल मुकाबला था, क्योंकि सिंगापुर वर्ल्ड रैंकिंग में 49वें स्थान पर है. भारत को अब पूल...

CPL 2023: Imran Tahir ने गुयाना वॉरियर्स को बनाया चैम्पियन, जीत के बाद R Ashwin को दिया जीत का क्रेडिट 26.09.2023

कैरेबियन प्रीमियर लीग में गुयाना अमेजन वॉरियर्स की टीम ने इमरान ताहिर की कप्तानी में पहली बार सीपीएल के खिताब को अपने नाम किया. उन्होंने फाइनल में ट्रिबांगो नाइट राइडर्स को नौ विकेट से हराया. इस खिताबी जीत के बाद गुयाना के कप्तान इमरान ताहिर बेहद भावुक हो गए. उनकी आंखों से आंसू छलक आए. अपने संबोधन में उन्‍होंने भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को खास तौर पर शुक्रिया कहा. ODI World Cup 2023: पाकि...

ODI World Cup 2023: पाकिस्तान को मिला वर्ल्ड कप के लिए वीजा, इस दिन भारत पहुंचेगी पाक टीम 26.09.2023

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सदस्यों को वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय वीजा जारी कर दिया गया. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने सोमवार को इसकी पुष्टि की. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा नेशनल टीम की हैदराबाद यात्रा में देरी पर वैश्विक संस्था के साथ गंभीर चिंता जताए जाने के कुछ घंटों बाद आईसीसी ने वीजा जारी होने की पुष्टि की. पाकिस्तान की टीम 27 सितंबर को तड़के भारत के लिए रवाना होगी. टीम को...

Asian Games 2023: बॉक्सिंग से लेकर हॉकी तक, एक नजर 26 सितंबर को भारत के फुल शेड्यूल पर 25.09.2023

Asian Games 2023: चीन के हांगझू में चल रहे एशियाई खेल 2023 में 26 सिंतबर के दिन भारत के पास कई खेलों में मेडल जीतने का मौका है, जिसमें हॉकी से लेकर बॉक्सिंग तक तमाम खेल शामिल हैं. 26 सितंबर को बॉक्सर लवलीना से भी फैंस को खासा उम्मीदें होंगी. आइए एक नजर डालते हैं भारत के पूरे शेड्यूल पर- Asian Games 2023: '1 दिन में 2 मेडल जीतूंगा ये नहीं सोचा था', ऐश्वर्य तोमर ने जताई खुशी फेंसिंग-सुबह 6:30 बजे -...

Asian Games 2023: भारत ने क्रिकेट में जीता गोल्ड, 19 रनों से श्रीलंका को दी शिकस्त 25.09.2023

India Women vs Sri Lanka Women: एशियन गेम्स 2023 में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने 19 रनों से जीत दर्ज करने में कामयाबी पाई है. इस जीत के साथ ही भारतीय महिला टीम ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है. एशियन गेम्स क्रिकेट में ये भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाए थे....

IND vs AUS: अक्षर पटेल हुए तीसरे वनडे से बाहर, क्या वर्ल्डकप 2023 की टीम में होगी अश्विन की एंट्री? 25.09.2023

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे वनडे मैच से पहले टीम इंडिया को झटका लगा है. अक्षर पटेल चोट के चलते टीम से बाहर हो गए हैं. अक्षर को तीसरे वनडे के लिए भारत की टीम में नामित किया गया था लेकिन उनकी उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर थी. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, अक्षर पूरी फिटनेस हासिल करने में विफल रहे और फिलहाल वो वर्तमान में NCA में रिहैब से गुजर रहे हैं. हालांकि ऐसा लग रहा है कि अक...

Asian Games 2023: 1 दिन में 2 मेडल जीतूंगा ये नहीं सोचा था, ऐश्वर्य तोमर ने जताई खुशी 25.09.2023

Asian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में रिकॉर्ड तोड़ स्वर्ण पदक जीतने के बाद, ऐश्वर्य तोमर ने व्यक्तिगत इवेंट में भी कांस्य पदक जीता. इस जीत के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए ऐश्वर्य ने कहा, 'सोचा तो था कि देश के लिए मेडल जीतूंगा पर एक दिन में 2 मेडल जीत जाएंगे ये नहीं सोचा था. ये नॉर्मल गोल्ड मेडल नहीं है वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है तो ये उसको और चार चांद लगा दे...

Asian Games 2023: ऐश्वर्य तोमर ने जीता कांस्य पदक, रोइंग इवेंट में चमके भारतीय 25.09.2023

Asian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 के दूसरे दिन भी भारत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन के दमपर फैंस का ध्यान खींचा. पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में रिकॉर्ड तोड़ स्वर्ण पदक जीतने के बाद, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने व्यक्तिगत इवेंट में भी कांस्य पदक जीता. हालांकि, इस दौरान विडंबना यह रही कि टॉप 4 में जगह बनाने के बाद उन्होंने शूट-ऑफ में हमवतन रुद्रांक्ष को हराया था. इस इवेंट में चीन ने...

Asian Games 2023: शूटिंग में भारत ने जीता गोल्ड, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा 25.09.2023

Asian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 में भारत ने पहला गोल्ड मेडल जीत लिया है. दिव्यांश, रुद्राक्ष पाटिल और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर की तिकड़ी ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए शूटिंग टीम इवेंट में भारत के लिए गोल्ड जीता है. R Praggnanandhaa EXCLUSIVE: 'हमारे पास मेडल जीतने का अच्छा मौका', ग्रैंडमास्टर ने जताई उम्मीद 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में भारतीय तिकड़ी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ते हुए 1893.7 पॉइंट स...

Asian Games 2023: 25 सितंबर को भारत के पास कई गोल्ड मेडल जीतने का मौका, एक नजर भारत के फुल शेड्यूल पर 24.09.2023

चीन के हांगझू में चल रहे एशियाई खेल 2023 के तीसरे दिन भारत के पास गोल्ड मेडल जीतने का मौका है, जिसमें क्रिकेट, शूटिंग और रोइंग सहित कई खेल शामिल हैं. 25 सितंबर को हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ गोल्ड मेडल मैच खेलने उतरेगी. इस दिन कुल 38 गोल्ड मेडल दांव पर हैं. आइए एक नजर डालते हैं भारत के पूरे शेड्यूल पर- Asian Games 2023: हॉकी में दिखा भारत का दबदबा, उज्बे...

Asian Games 2023: पहले ही दिन चीन ने मेडल टैली में दिखाया दबदबा, भारत 5 मेडल के साथ इस पोजीशन पर मौजूद 24.09.2023

चीन में हो रहे एशियाई खेलों के पहले दिन भारत ने शानदार आगाज किया है. भारतीय खिलाड़ियों ने इन खेलों के पहले ही दिन अभी तक 5 मेडल अपने नाम कर लिए. मेहुली घोष, आशी चौकसे और रमिता की तिकड़ी ने भारत को पहला मेडल दिलाया. इसके बाद रोइंग में देश को 3 मेडल मिले. Asian Games 2023: Nikhat Zareen की धुआंधार शुरुआत, Nguyen Thi Tam को दी 5-0 से मात इसके अलावा भारत की दो बार की वर्ल्ड चैंपियन मुक्केबाज निखत जरीन...

IND vs AUS: इंदौर में स्पिनरों के आगे ऑस्ट्रेलिया का सरेंडर, टीम इंडिया ने किया सीरीज पर कब्जा 24.09.2023

टीम इंडिया ने बारिश से प्रभावित दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 99 रनों से हराकर सीरीज में अजेय बढ़त ले ली है. भारत ने इसके साथ ही इस साल वनडे सीरीज में मिली हार का बदला ले लिया. मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया. भारत ने 50 ओवरों में 399 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बनाया. IND vs AUS: Suryakumar Yadav ने कर दी Cameroon Green की हालत खस्ता, जड़ दिए लगातार चार छक्के टीम के ल...

IND vs AUS: श्रेयस अय्यर-शुभमन गिल ने मचाया तहलका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़े जोरदार शतक 24.09.2023

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भारतीय बल्लेबाजों का हाहाकार देखने को मिला है, जहां शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने तूफानी शतक जड़ दिए. ऋतुराज गायकवाड़ के आउट होने के बाद गिल-अय्यर ने दूसरे विकेट के लिए 200 रन जोड़े. इस दौरान गिल ने छठा जबकि अय्यर ने करियर का तीसरा वनडे शतक जड़ा. Asian Games 2023: भारत ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया, सिल्वर मेडल हुआ पक्का दोनों बल्लेबाजों ने इसके साथ ऑस्ट्रेलिया के ख...

IND vs AUS: Suryakumar Yadav ने कर दी Cameroon Green की हालत खस्ता, जड़ दिए लगातार चार छक्के 24.09.2023

शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने भले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में शतक लगाया हो, लेकिन इस मैच में भारत के एक्स-फैक्टर सूर्यकुमार यादव ही थे. सूर्यकुमार ने सिर्फ 37 गेंदों में 72 रन बनाकर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को धो डाला. IND vs AUS: श्रेयस अय्यर-शुभमन गिल ने मचाया तहलका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़े जोरदार शतक उन्होंने इस सीरीज में लगातार दूसरी फिफ्टी जड़ी. सूर्यकुमार ने सिर्फ 24 गेंदों पर फिफ्...

Asian Games 2023: Nikhat Zareen की धुआंधार शुरुआत, Nguyen Thi Tam को दी 5-0 से मात 24.09.2023

स्टार भारतीय मुक्केबाज निखत जरीन ने रविवार को वर्ल्ड चैम्पियनशिप 2023 की सिल्वर मेडलिस्ट वियतनाम की गुयेन थी टैम पर प्रभावशाली जीत के साथ अपने एशियाई खेल 2023 अभियान की शुरुआत की. निखत ने 5-0 से जीत के साथ महिलाओं के 50 किलोग्राम वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया, जहां उनका मुकाबला दक्षिण कोरिया की चोरोंग बाक से होगा. Asian Games 2023: भारत की बेटियों ने किया कमाल, सिल्वर मेडल से खोला...

World Cup 2023: श्रीलंका को लगा तगड़ा झटका, Wanindu Hasaranga हुए वर्ल्डकप से बाहर 24.09.2023

World Cup 2023: वर्ल्डकप 2023 की शुरुआत से ठीक पहले श्रीलंका टीम को तगड़ा झटका लगा है. ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) चोट के कारण वर्ल्डकप से बाहर हो गए हैं. हसरंगा हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं. World Cup 2023: Gautam Gambhir का बड़ा दावा, कहा- वर्ल्ड कप में खूब चलेगा Babar Azam का बल्ला बता दें कि इसी चोट के चलते हसरंगा एशिया कप 2023 में भी नहीं खेल पाए थे. श्रीलंका को वर्ल्डकप...

Listen to the Sports News - हिन्दी podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.