Audio Pitara by Channel176 Productions

Sindhi Sanskriti with Tamana and Meena : Sindhi Samaj Podcast

Education SD ↓ 80 episodes

एक ऐसी संस्कृति जो दुनिया की सबसे पुरानी संस्कृतियों में से एक है, जो मुअन-जो-दड़ो से शुरू होती है या उससे भी पहले की हो सकती है। सिंधी भाषा प्राचीन और साहित्य की दृष्टि से समृद्ध है। सिंधी साहित्य जगत के साहित्यकारों ने सिंधी साहित्य को बहुत समृद्ध बनाया है। कोण है सिंधीयो के देवता? सिंधी साहित्य में सबसे पहला संदर्भ किस इतिहासकारों के लेखन में मिलता है? इन सारे सवालों के जवाब जानने के लिए सुनिए सिंधी संस्कृति with तमन्ना और मीणा सिर्फ ऑडियो पिटारा पर. आपको ये शो कैसा लगा? ये कमेंट करके जरूर बताएं और आपके दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिये। ऐसे ही interesting free podcast सुनिए only...

Be sure to visit the podcast's website and support the creator: audiopitara.com

Author

Audio Pitara by Channel176 Productions

Category

Education

Podcast website

audiopitara.com

Latest episode

Feb 6, 2025

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android almost 10M downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

EP 29 : Lok Chavniyu (Proverbs) 28.12.2023

किसी बात को असरदार ढंग से और बंद शब्दो में बोलना एक कला है। मुहावरों तथा कहावतों से भाषा की सुंदरता बनी रहती है।ऐसे ही सिंधी भाषा में अनंत मुहावरे, कहावते कहे गए हैं, जो जीवन के अनुभवों से कहे गए हैं ।आज भी कहे गए वही मुहावरे और कहावते बेहतर जीवन की राह रोशन करते हैं। सिंधी संस्कृति पॉडकास्ट पर बने रहे । सिर्फ़ ऑडियो पिटारा पर। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

EP 28 : Meeting with Expert - Prof. (Dr.) Hasso Dadlani 21.12.2023

सिंधी भाषा विकास के उपलक्ष में प्रोफेसर (डॉ.) हासो दादलाणी जी से प्रत्यक्ष मुलाकात में अति महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। आज, रोज़ी - रोटी देने वाली अन्य / अंग्रेजी भाषा के चलन के दौर में मातृभाषा सिंधी की क्या अहमियत है?, सहजता से बताया है। घर बैठे बैठे सिंधी सीखने के डिस्टेंस लर्निंग के कौन से माध्यम हैं , इसकी भी जानकारी दी है। मातृभाषा सिंधी सीखने और बोलने के लिए प्रेरित करते, बहुत ही सहज ढंग से...

EP 27 : Sindhi Poem by Shri Dholan Rahi 14.12.2023

अजमेर निवासी , हिंद -सिंध के प्रतिष्ठित कवि, नाट्यकार, गायक और, साहित्यकार ढोलण राही जी ने पूछा है सिंधियों से आप सिंधी हो ? सिंधी हों ना! ,तो क्यों नही सिंधी में बात करते? जब पशु- पक्षी भी अपनी भाषा में बतियाते हैं तो हम तो इंसान है ! हमें भी अपनी ज़बान में बात करनी चाहिए। हम सिंधियों ने अपनी ज़मीन ,जायदाद अपना वतन तक छोड़ा, वह हमारी मजबूरी थी। भाषा को तो जिंदा रखना हमारा फ़र्ज है ना?!! सब छोड़ना...

EP 26 : Thanks Giving 07.12.2023

हमें गर्व है आपके उत्साहपूर्ण सहयोग से, बिना ठहराव के, सिंधी संस्कृति पॉडकास्ट के 25 एपिसोड पूरे हुए। आप सभी के प्यार और समर्थन के बिना यह संभव नहीं था। हमें अपनी संस्कृति और भाषा-बोली पर गर्व है । "सिंधी हैं , सिंधी में बात करेंगे, अपनी संस्कृति को आबाद करेंगे।" हमने संकल्प लिया है, हम अपनी मातृभाषा में बात करेंगे। सभी सुनने वालों के लिए उच्चतम गुणवत्ता सामग्री प्रदान करना हमारा संकल्प है। हम लगा...

EP 25 : Sindhi Little Star-Ridhi Bhojwani 30.11.2023

चइनि मुंदुंनि जो राग रिद्धि भोजवानी, अहमदाबाद, महात्मा गांधी हाई स्कूल में नवी कक्षा में पढ़ने वाली बालिका अपनी मधुर आवाज़ में चार ऋतुओ के बारे में गाकर आपको मंत्र मुक्त करने आई है। रिद्धि ने सिंधी ऋतु के नाम , उसके प्रभाव को, बेहतरीन उच्चारण से पेश किया है। आप जानते हैं शरद ऋतु में हम सिंधी खुराक माजून और कई सारी खाने की ताकत बक्श चीज़ें बनाते हैं। ऋतु के अनुसार खान-पान भी होना चाहिए। आप के घर में...

EP 24 : Talk with Sh. Mohan Himthani 23.11.2023

इस एपिसोड में हमनें मुलाकात की सुप्रसिद्द साहित्यकार और कवि - श्री मोहन हिमथानी जी से। "कैरियर के साथ मातृ भाषा को साथ ले चलो, घर और परिवार में सिंधी में बात करो" का संदेश दिया। सिंधी बोली के विकास के बारे में चर्चा करते हुए हिमथानी जी ने बताया कि आज की युवा पीढ़ी अपने कैरियर के बारे में बहुत संवेदनशील है और अपनी भाषा से दूर हो रही है। एक इंसान के लिए उसकी भाषा ही उसकी पहचान होती है।  आज की स्थिति...

EP 23 : Sindhi Little Star - Arya Khilnani 16.11.2023

आर्या खिलनानी, अहमदाबाद,के. जी. कक्षा की छात्रा, रचना स्कूल, अहमदाबाद से अपनी प्यारी सी आवाज़ में सुनाएंगी ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार को छोड़ , वह रे तारा गोल तारा ... रोशन तारा ...कविता और साथ साथ हाथी और चींटी की कहानी एक अलग अंदाज में। दादी माँ से सिंधी कहानी और कविता आर्या बड़े चाह से सिखती है। दादी माँ से वह सिंधी में बात करती है ।क्या आप भी घर में सिंधी में बात करते है।अगर हाँ तो कमेन्ट में ज...

EP 22 : Shri Jhulelal Katha - Adhyay 5 (Man Joon Muradiyun Pooriyun Thiyan) - Part 2 09.11.2023

"लाल साईं की लीला बहुत निराली है। उन्हें जो भी सच्चे मन से, सच्चे दिल से याद करता है वह साकार रूप में प्रकट होते है, उसके मन की मुरादे पूरी करते हैं और फिर अंतर्ध्यान हो जाते है। कुछ ऐसा ही हुआ 'ममण' और उनकी धर्मपत्नी के साथ। उन्होंने लाल साईं से धन की जगह औलाद मांगी, साईं ने उनकी मुराद पूरी की। जो भी साफ़ मन और सच्चे भाव से भगवान झूलेलाल जी को ध्याएगा, मन की मुरादें पाएगा। जय झूलेलाल। Learn more...

EP 21 : Shri Jhulelal Katha- Adhyay 5 (Man Joon Muradiyun Pooriyun Thiyan) - Part 1 02.11.2023

लाल साईं की लीला बहुत निराली है। उन्हें जो भी सच्चे मन से, सच्चे दिल से याद करता है वह साकार रूप में प्रकट होते है, उसके मन की मुरादे पूरी करते हैं और फिर अंतर्ध्यान हो जाते है। कुछ ऐसा ही हुआ 'ममण' और उनकी धर्मपत्नी के साथ। उन्होंने लाल साईं से धन की जगह औलाद मांगी, साईं ने उनकी मुराद पूरी की। जो भी साफ़ मन और सच्चे भाव से भगवान झूलेलाल जी को ध्याएगा, मन की मुरादें पाएगा। जय झूलेलाल। सिंधी संस्कृ...

EP 20 : Bhagwan Jhulelal Katha- Adhyay 4 (Dhan maal ji rikhya) 26.10.2023

कहा जाता है, संकट के वक्त ईष्ट देव का ध्यान करने से हमारी बीच मझदार में फंसी नैया को पार लगाने वह साकार स्वरूप में मदद करने आते है। एक बार व्यापारियों की नैया भी बीच भंवर में फंस गई, उन्होंने इष्ट देव का स्मरण किया, तभी भगवान झूलेलाल उनकी नैया को पार लगाने के लिए स्वयं प्रकट हुए। तब से उन्हे जिंदहपीर के नाम से पुकारा जाता है। यह प्रार्थना सुनी है आप ने "झूलण दरियाह शाह मुंहिंजी बेड़ी पार लगायजंह.....

EP 19 : Shri Jhulelal - Katha Adhyay 3 (Niyaniya ji Pat rehjan) 26.10.2023

सिंधियों में कन्या को नियाणी कहा जाता है। एक कन्या को एक सौ ब्राह्मण के बराबर माना जाता है। इसलिए सिंधी कन्या को पैर छूने नही देते,कन्या के पैर छूते है।जैसे द्रोपदी की रक्षा के लिए श्री कृष्ण आए, वैसे ही लाल साई की लीला भी न्यारी है। एक कन्या की आस्था प्रार्थना को सुनना, स्वप्न में आना, भगवान झूलेलाल की लीलाएं! क्या आप जानना चाहते हैं। सुनते रहिए ऑडियो पिटारा पर सिंधी संस्कृति पॉडकास्ट सिंधी संस्क...

EP 18 : Shri Jhulelal Katha- Adhyay 2 (Dharm ji Rakhya) 26.10.2023

सिंधियों के इष्ट देव "भगवान झूलेलाल" के जन्म की आकाश वाणी हुई-"जब जब धर्म की हानि हुई है; तब तब सत पुरुष की रक्षा करने के लिए भगवान ने साक्षात रूप में जन्म लेकर उनके धर्म की रक्षा की है"। ऐसे ही मिर्ख शाह के अत्याचार से बचाने, पाप को नाश करने के लिए भगवान झूलेलाल ने मानव अवतार लिया। सिंध में मिर्ख शाह द्वारा सिंधियों पर अत्याचार बढ़ने लगे। धर्म और भक्तों की रक्षा करने भगवान झूलेलाल प्रकट हुए। झूले...

EP 17 : Shri Jhulelal Katha - Adhyay 1 05.10.2023

 सिंधियों के इष्ट देव "भगवान झूलेलाल" हैं। भगवान झूलेलाल को उडे॒रो लाल, लाल साईं, ज़िंदहपीर, घोड़े वारो, भिन्न-भिन्न नामों से पुकारा जाता है। भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव चेटीचंड के रूप में मनाया जाता है। कहा जाता है जब-जब धरती पर पाप बढ़ता है, तब तब पाप को नाश करने के लिए भगवान मानव अवतार लेते हैं। कहते है सिंध में मिखृ शाह द्वारा सिंधियों पर साथ अत्याचार बढ़ने लगे तब धर्म और भक्तों की रक्षा करने क...

EP 16 : Sindhi conversation between Vinita Dalwani and Ridhi Bhojwani 28.09.2023

इस एपीसोड में आप सुनेंगे 'विनीता दलवाणी 'और 'रिद्धि भोजवाणी' की गुफ्तगू - स्कूल में पढ़ने वाली यह बालिकाएं, अपनी वेकेशन में प्रवास की आयोजन के लिए सिंधी में गुफ्तगू कर रही है। यह बहुत हर्ष की बात है कि आज की युवा पीढ़ी आपस में सिंधी में बात करते हैं। ऐसी युवा पीढ़ी की छोटी-छोटी सिंधी गुफ्तगू सिंधी भाषा के फिर से उद्भव और फैलाव का एक बीज समान है। अपने विचार और सुझाव हमें लिखकर बताए। सुनते रहे इसी त...

EP 15 : Shri Jhulelal Katha by Mehak Ahuja 21.09.2023

इस एपिसोड में आप सुनेंगे वक्तव्य युवा पीढ़ी की जुबानी " भगवान झूलेलाल कथा सिंधी में। 'महक अहूजा' की स्पष्ट, जोश भरी, आवाज़ आप को "झूलेलाल भगवान " की महिमा से अवगत कराएगी। हमें इस वक्तव्य को आपके साथ साझा करते हुए बहुत खुशी हो रही है । हमें गर्व है हमारे बच्चे अपने सिंधियो के इष्ट देव को जानते हैं और उनकी लीलाओं से अवगत है। हमारा अब तक का सफर बहुत बेहतरीन रहा और आगे भी आप सभी के साथ से और भी मजेदार...

EP 14 : Dolly and Bhumi talk on Choithram Gidwani 14.09.2023

इस एपिसोड में आप सुनेंगे' डॉली ठक्कर 'और 'भूमि विधानी 'की गुफ्तगू।_नवमी कक्षा में पढ़ने वाली इन बालिकाओं ने "डॉक्टर चोइथराम गिदवाणी - स्वतंत्रता सेनानी के जीवन पर सिंधी भाषा में एक दूसरे से चर्चा की। हमें इस चर्चा को आपके साथ साझा करते हुए बहुत खुशी हो रही है । हमें गर्व है हमारे बच्चे अपने सिंधी समाज के स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर रहे हैं। हमारा अब तक का सफर बहुत बेहतरीन रहा और आगे भी आप सभी क...

EP 13 : Talk with Dr. Jetho Lalwani - Sindhi Sahityakaar 07.09.2023

इस एपिसोड में हमने मुलाकात की हिंद- सिंध के बर्ख सिंधी- हिंदी-गुजराती -उर्दू के साहित्यकार डॉ. जेठो लालवाणी जी से। सिंधी भाषा पर चर्चा की शुरुआत में उन्होंने बताया कि आज शहरों में जो भाषा बोली जाती है, उस पर दूसरी बोलियों का असर है। शहरों में सिंधी भाषा की मधुरता कहीं धुंधली हो गई है। आज भी गुजरात के कच्छ में ऐसी जगह है, जहां सिंधी भाषा की मिठास बरकरार है। साथ ही चर्चा की गई कि सिंधी भाषा को रोजगा...

EP 12 : Story by Dr. Hundraj Balwani - Popatmal Popat Pakriyo 31.08.2023

पिछले एपिसोड में आपने डॉ. हूंदराज बलवाणी जी की मज़ेदार कहानी "फुंडियल पूरी" सुनी। कहानी सुनकर मज़ा आया होगा। कहानी में पूरी और गोलगप्पे का नाम सुनकर मुँह में पानी भी आया होगा। उम्मीद है आपने अपने बच्चों को भी कहानी सुनाई होगी। तो बच्चों ने आपसे कुछ सवाल भी किए होंगे। यही हमारा मकसद है कि बच्चे कहानी सुने और सवाल करें ताकि वह सिंधी भाषा के नए शब्द सीख सकें। अब आप इसी कहानी को अपने रोचक अंदाज में अपने...

EP 11 : Story by Dr. Hundraj Balwani - "Fundiyal Poori" 24.08.2023

पिछले एपिसोड में, आपने बाल साहित्यकार डॉ. हूंदराज बलवाणी जी को सुना। उम्मीद है आपने उनकी सकारात्मक बातों से काफी कुछ सीखा होगा। उन्होंने आज की पीढ़ी को सिंधी भाषा से जोड़े रखने के सुझाव दिए । डॉ. बलवाणी हिन्द -सिंध के लोकप्रिय बाल साहित्यकार है, उन्होंने बच्चों के लिए बहुत कुछ लिखा है। उसी बाल साहित्य के खज़ाने में से, उन्होंने कुछ खज़ाना अपनी आवाज़ में हमारे साथ साझा किया है, जो कि आपके साथ शेयर करते...

EP 10 : Talk with Dr. Hundraj Balwani - Children's Writer and Dramatist 17.08.2023

इस एपिसोड में हमनें मुलाकात की सिंधी के मशहूर बाल साहित्यकार और नाटककार डॉ. हूंदराज बलवाणी जी से। हमनें चर्चा की, कि बच्चों को किस तरह से गतिविधियों में शामिल तथा प्रोत्साहित किया जाए ताकि वह अपनी भाषा को जाने और उससे प्यार करें। साथ ही सिंधी भाषा को सीखकर गर्व के साथ उसे बोलचाल में लाएं। उन्होंने बहुत अच्छे और मूल्यवान सुझाव दिए जैसे हमें बच्चों को सीखाने के लिए उनकी माताओं के लिए वर्कशॉप्स अथवा...

EP 09 : Tamana and Meena talk about Sindhi Little Stars 10.08.2023

इस एपिसोड में हम बात करेंगे हमारे नन्हें सिंधी सितारों के बारे में, जो सिंधी संस्कृती पॉडकास्ट में हमारे साथ जुड़े और बहुत अच्छी भागीदारी दी। लक्षिता शर्मा अपनी माँ को सिंधी में काम करता देख प्रेरित हुई और उसनें सिंधी सीखने की शुरुआत की, काव्या का तो अंदाज निराला है, घर में मिले माहोल से उसने बहुत अच्छी सिंधी सिखी और सिंधी में कविता तथा गीत सुनाए, दिव्यांशी छोटे छोटे शब्दों को जोड़कर वाक्य बनाती ह...

EP 08 : Cultural Talk with Sindhi Little Stars: Saloni, Angad and Kripa 03.08.2023

इस एपिसोड में मिलेंगे भूसावल से सलोनी मंगलाणी 13 साल, 8वीं कक्षा, अंगद मंगलाणी 12 साल, 6ठी कक्षा और कृपा मंगलाणी 15 साल 11वीं कक्षा के बच्चों से। इस प्रोग्राम में इन बच्चो ने बहुत ही अच्छे से अपनी अपनी भूमिका निभाई। शुरुआत में नन्हीं सी सलोनी ने बहुत ही खूबसूरत सिंधी लोक गीत 'पैसो लधो पट तां" सुनाया। उसके बाद 12 साल के अंगद ने अपनी मधुर आवाज और अनोखे अंदाज में "सिंधी पलव" गाकर मंत्रमुग्ध कर दिया औ...

EP 07 : A Meeting with Drishti Rajani 27.07.2023

इस एपिसोड में मिलेंगे दृष्टि राजाणी, अहमदाबाद से। दृष्टि नवीं कक्षा में एम जी हाई स्कूल में पढ़ती है। स्कूल अंग्रेजी मीडियम है, परंतु वहां चौथे से सातवें दर्जे तक सिंधी पढ़ाई जाती है। दृष्टि बड़े होकर इंजीनियर बनना चाहती है। साथ ही घर से उसे ऐसा माहौल मिला है कि वह सिंधी कम्युनिटी के लिए सेवा करना चाहती है। दृष्टि इतनी सी उम्र में संत निरंकारी सत्संग जाती है और वहां बहुत अच्छे संस्कार सीखती है। दृ...

EP 06 : Sindhi Movie Song by Mehak Sethia 20.07.2023

इस एपिसोड में हम मिलेंगे 14 साल की महक सेठिया, अहमदाबाद से। महक ने सिंधी में बहुत ही खूबसूरत गीत सुनाया। महक अपने परिवार के साथ संत टेऊँराम फिल्म देखने गई। जिसमें उसने संत टेऊँराम जी की खूबियों और उनके कार्यों के बारे में जाना। साथ ही बहुत अच्छी सीख भी ली। महक से बात करने के बाद हमें यह लगा कि सिंधी फिल्मों के ज़रिए भी सिंधी माहौल दिया जा सकता है। आपको महक का गीत कैसा लगा? क्या आप भी सिंधी में कोई...

EP 05 : Sindhi Pooja Rituals with Little Star Divyanshi Bilvaane 13.07.2023

इस एपिसोड में हम बात करेंगे दिव्यांशी बिल्वाणी से, उम्र 8 साल ब्राइट केंपस स्कूल अहमदाबाद। दिव्यांशी ने "जेठ जी उमास " पूजा विधि के बारे में बताया है । इतनी छोटी सी उम्र में दिव्यांशी को सिंधी त्योहारों के बारे में ज्ञान है। यदि आपको भी सिंधी डिण वार के बारे में पता है या आप भी कविता, कहानी, किस्सा या कुछ और यदि शेयर करना चाहते हैं तो आप भी हमारे साथ जुड़ सकते है। हमारे पॉडकास्ट सिंधी संस्कृति ऑडि...

Listen to the Sindhi Sanskriti with Tamana and Meena : Sindhi Samaj Podcast podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.