Lallantop Baaja

Sciencekari

Science HI ↓ 56 episodes

कहते हैं न कि जो देखो वो विज्ञान है, जो हो रहा वो भी विज्ञान. Pen की nip से लेकर pant की zip तक science की deep ज्ञान को समझा रहे हैं Ayush बड़े Sciencekari तरीके से हर बुधवार सिर्फ बाजा पर.

Author

Lallantop Baaja

Category

Science

Podcast website

www.thelallantop.com

Latest episode

Jan 31, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

अंतरिक्ष में मानवता का पहला कदम है इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन: Ep 30 24.05.2023

साइंसकारी के इस एपिसोड में सुनिए अंतरिक्ष में इंसानी ठिकाने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के बारे में. एपिसोड में जानिए इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन यानि आई. एस. एस. को कैसे और कब बनाया गया और इसको बनाने की लागत कितनी है. जानिए दुनिया में बनाई गयी सबसे महंगी चीज़ यानि आई. एस. एस. पृथ्वी की परिक्रमा पूरी करने में कितना समय लेता है. इसके साथ ही एपिसोड में जानिए की इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन क्यों ज़रूरी है और इसको बना...

जानिए अंतरिक्ष में स्पेस की जंग क्या है: Ep 29 17.05.2023

साइंसकारी के इस एपिसोड में जानिए कहाँ से शुरू होता है अंतरिक्ष. जानिए धरती के बाद अंतरिक्ष के शुरू होने की सीमा क्या मानी गई है. जानिए ब्रिटिश व्यवसायी रिचर्ड ब्रैनसन और अमेरिकी बिजनेसमेन जेफ बेजोस के अंतरिक्ष में पहले पहुंचने की होड़ में कौन आगे निकला. साइंसकारी के इस एपिसोड में आप जानेंगे की अंतरिक्ष और धरती के बीच कार्मन रेखा क्या है. वैज्ञानिको ने कार्मन रेखा को कैसे परिभाषित क्या है. इस एपिसोड...

झूठ पकड़ने की तकनीक का सच जान लीजिए: Ep 28 10.05.2023

साइंसकारी के इस एपिसोड में जानिए क्या है झूठ पकड़ने वाली तकनीक के बारे में. सुनिए क्या होता है पॉलीग्राफी टेस्ट और ये कैसे काम करता है. एपिसोड में जानिए पॉलीग्राफी के नाम और काम करने के तरीके को. झूठ पकड़ने के लिए इस्तेमाल होने वाली इस तकनीक में क्या कमी है. पॉलीग्राफी टेस्ट के ज़रिये झूठ का पता कैसे लगाते हैं. क्या इंसान पॉलीग्राफी टेस्ट को मात दे सकता है अगर हाँ तो कैसे, जानिए साइंसकारी के आज के एप...

क्या है माँ की आवाज के पीछे का विज्ञान: Ep 27 03.05.2023

साइंसकारी के इस एपिसोड में सुनिए बच्चों के दिमाग पर माँ की आवाज़ से होने वाले असर के बारे में. जानिए उम्र के साथ बदलते बच्चो के व्यवहार में परिवर्तन का कारण वैज्ञानिक किस तरह से समझने की कोशिश कर रहे हैं. बच्चो के बड़े होने पर उनके बगावती तेवर के पीछे की साइंस क्या है और इसे समझने में बच्चों की माँ की आवाज़ किस तरह से मदद कर रही है. सुनिए स्टैंडफोर्ड मेडिसिन की स्टडी के बारे में जो कई सालों से बच्चों...

आखिरी वक़्त में इंसान देखता है पूरी ज़िन्दगी का टाइमलैप्स: Ep 26 26.04.2023

साइंसकारी के इस एपिसोड में सुनिए मरते हुए इंसान की दिमागी हरकत के बारे में. जानिए मरते वक़्त इंसान के दिमाग में क्या चल रहा होता है. जानिए इस एपीसोड में उस घटना के बारे में जब पहली बार किसी मरते हुए इंसान की मौत के दौरान रिकॉर्ड हुई ब्रेन एक्टिविटी. ब्रेन सिग्नल्स रिकॉर्ड करते हुए सयोंग वश हुए हादसे के बाद डॉक्टरों को क्या पता चला. क्या ये सच है की मरते वक़्त ज़िन्दगी आँखों के सामने से गुज़रती है. जान...

पक्षियों के 'वी' आकर में उड़ने के पीछे साइंस है: Ep 25 19.04.2023

साइंसकारी के इस एपिसोड में सुनिए पक्षियों के उड़ने के एक खास तरीके के पीछे की साइंस के बारे में. जानिए इस एपिसोड में की क्यों पक्षी अंग्रेजी के 'वी' शब्द के आकार में उड़ते हैं. और सुनिए की इंसानो द्वारा हवाई जहाज को बनाने के पीछे भी किस तरह हवा में उड़ने वाले पक्षियों से प्रेरणा ली गई. जानिए बायोमिमेटिक्स क्या है और पक्षियों द्वारा बनाया गया अपवॉश और डाउनवॉश क्या है. इसके साथ ही एपिसोड में जानिए हेनर...

माइंड में हो टेंशन तो शुरू करिए मेडिटेशन: Ep 24 12.04.2023

साइंसकारी के इस एपिसोड में सुनिए मेडिटेशन करने और उसके फायदों के बारे में. सुनिए माइंडफुलनेस मेडिटेशन और उसके फायदों के बारे में. जानिए आज की टेंशन भरी लाइफस्टाइल में मेडिटेशन किस तरह से लोगो की मदद कर रहा है. दिमाग पर इसका असर किस तरह होता है और कितना फायदा पहुँचता है. दिमाग को पढ़ने की कोशिश करने वाली ईईजी और एफएमआरआई तकनीक क्या है. जानिए मेडिटेशन के पीछे की साइंस क्या है और वो कौन सी बातें है जो...

काश अल्बर्ट आइंस्टिनियम के बारे में जान पाते: Ep 23 05.04.2023

साइंसकारी के इस एपिसोड में जानिए रहस्यमयी तत्व आइंस्टीनियम के बारे में. जानिए इस रेडियोएक्टिव तत्त्व की उत्पत्ति के बारे में. वैज्ञानिकों ने पहली बार इस पर शोध कब किए. सुनिए क्यों इस तत्त्व का नाम मशहूर वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन के नाम से मिलता जुलता है. क्यों यह तत्त्व बेहद अस्थिर प्रकृति का है. साथ ही इस एपिसोड में जानिए क्या है आईवी माइक विस्फोट. पहली बार आइंस्टिनियम की खोज के बाद इसे लैब में...

धरती पर मिट्टी चाँद की: Ep 22 29.03.2023

साइंसकारी के इस एपिसोड में सुनिए चाँद की मिट्टी पर पौधे उगाने के अमेरिकी एक्सपेरिमेंट के बारे में. जानिए द्वितीय विश्व युद्ध के बाद रूस और अमेरिका के बीच शुरू हुई अंतरिक्ष में अपनी छाप छोड़ने की होड़ में कौन आगे निकला. इसके अलावा आयुष से सुनिए अमेरिका के अपोलो मिशन के बारे में. इस एपिसोड में आप सुनेंगे चाँद की मिट्टी पर कौन से पौधे को उगाने का प्रयास किया गया और पौधा उगाने के बाद का नतीजा क्या रहा....

धरती का जल और हमारा कल: Ep 21 22.03.2023

साइंसकारी के इस एपिसोड में सुनिए आयुष के साथ ब्रह्मांड में पानी होने और पानी के अस्तित्व की वजह क्या है. क्यों दूसरे ग्रह की तलाश में इंसान सबसे पहले पानी ही ढूंढ़ता है. हमारे शरीर में और इस धरती पर पानी की सही मात्रा कितनी है. धरती पर पानी होने के विज्ञान में कितने सिद्धांत हैं और वो सिद्धांत आखिर क्या है. इस एपिसोड में सुनिए की धरती पर इतनी मात्रा में पानी आया कहाँ से. और इस एपिसोड के अंत में जान...

थकान दूर करने को कॉफ़ी काफी नहीं: Ep 20 15.03.2023

साइंसकारी के इस एपिसोड में सुनिए नींद आने के कारण क्या होते हैं. ज़्यादा नींद आने से, बार बार थकान आने से छुटकारा कैसे पाया जाए. जानिए क्या होते हैं न्यूरॉन और क्या हैं दिमाग के भीतर इनका काम. अगर कॉफ़ी में कैफीन है तो ये एडेनोसीन और एटीपी क्या है और शरीर में ये किस तरह काम करते हैं. इसके साथ ही एपिसोड में जानिए क्या है कैफीन और कैसे इंसानी शरीर को इसकी आदत लग जाती है.

मच्छर को मारेंगे मच्छर: Ep 19 08.02.2023

साइंसकारी के इस एपिसोड में जानिए दुनिया के सबसे खतरनाक जानवर के बारे में जो हर साल सबसे ज्यादा इंसानी मौतों का कारण है. एक छोटा सा मच्छर कितना खतरनाक है हमारे लिए? जानिए कैसे एक प्रयोग मच्छरों को हमेशा के लिए खत्म कर सकता है. दुनिया के किन देशों में ये प्रयोग किया जा रहा है? किन जगहों पर इसे आने वाले दिनों में किया जाएगा. समझिए कैसे मच्छर ही मच्छर का दुश्मन बन अपनी प्रजाति का खात्मा कर सकते हैं. स...

भयंकर सर्दी में भीषण गर्मी की बात: Ep 18 11.01.2023

साइंसकारी के इस एपिसोड में बात पिछले कुछ सालों से पड़ रही भीषण गर्मी के बारे में. जानिए क्यों साउथ-ईस्ट एशिया बन गया है धरती का एक गर्म कोना. समझिए 'हीट-वेव' का साइंस. जानिए क्या होता है 'अल-नीना'. क्या हैं बढ़ते तापमान के कारण. जानिए कैसे 1 डिग्री बढ़े धरती के तापमान ने क्या कुछ बदल दिया है.

कितने सैटेलाइट देख रहे हैं आपकी लाइव लोकेशन: Ep 17 28.12.2022

साइंसकारी के इस एपिसोड में जानिए हमारे स्मार्ट फोन की एक फ्री सर्विस जो हमारे बड़े काम आती है. जानिए क्या होता है जीपीएस? हमारे बारे में हमसे ज्यादा खबर रखने वाला हमारा फोन हमारे साथ जहां भी जाता है हमारी लोकेशन अपने पास ज़ेहन में रखता जाता है. जानिए कैसे पता लगती है हमारी लाइव लोकेशन. जानिए कितने सैटेलाइट लगते हैं आपकी लोकेशन को पता करने में. आइंस्टीन का है जीपीएस से कनेक्शन. समझिए इसका पूरा साइंस.

मुर्गी पहले आई या अंडा?: Ep 16 21.12.2022

साइंसकारी के इस एपिसोड में सुनिए बात दुनिया की ऐसे बहस की जिसका जवाब अरस्तु जैसे दार्शनिक को नहीं मिला. जानिए क्या है अंडे और मुर्गी की बहस का इतिहास. अंडो के करोड़ों साल पुराने इतिहास और साइंस को समझिए.

कहाँ गायब हुए डायनासॉर? Ep 15 14.12.2022

आखिर क्या हुआ था साढ़े छः करोड़ साल पहले. कैसे एक धमाके ने धरती के 75 प्रतिशत जीव जंतुओं को खत्म कर दिया. क्या है केपीजे एक्सटिंक्शन? कौन होते हैं पेलिएंटोलॉजिस्ट? क्या है इनसे जुड़ी थ्योरी. वैज्ञानिक कैसे पहुंचे एक नतीजे पर. जानिए कितना बड़ा होता है पृथ्वी का एक पीरियड (कल्प). कहां से आया धरती पे इरीडियम? क्या है रहस्य. जानिए आज भी कहाँ मौजूद हैं डायनासॉर?

ईमेल भेजने वाले पौधे: Ep 14 23.11.2022

साइंसकारी के इस एपिसोड में जानिए पौधे कैसे भेजते हैं ये ईमेल? क्या होते हैं नाइट्रो ऐरोमैटिक्स? कैसे पता लग जाता है इनसे लैंड-माइंस और विस्फोटक के आस पास होने का. क्या होते हैं कार्बन नैनो ट्यूब्स? क्या है प्लांट नैनो बायोनिक्स? क्या है डॉ. स्ट्रेनो की पौधों पर रिसर्च.

जीनोम एडिटिंग टेक्नोलॉजी क्या बदल देगी मानव इतिहास: Ep 13 18.11.2022

साइंसकारी के इस एपिसोड में जानिए क्या है जीनोम एडिटिंग. जानिए जीन में बदलाव कैसे बदल सकता है मानवता का पूरा भविष्य. जानिए क्या है दुनिया के पहले डिज़ाइनर बेबी के पीछे का पूरा रहस्य. क्या बदलाव किये चाइनीज साइंटिस्ट ने भ्रूण के जीन में और वह कितने सफल हुए. जानिए कैसे अलग हैं इस तकनीक का इस्तेमाल कर पैदा हुए बच्चे. क्यों अलग हैं वो और क्या है इस तकनीक के पीछे का साइंस.

इंसान के अंदर का चुम्बक: Ep 12 09.11.2022

सुन के तो ये अजीब लगता है कि जो बॉडी के पास आ रहा चिपका जा रहा. चम्मच, प्लेट, सिक्के जैसी धातु की बनी हर एक चीज़ चिपकी जा रही. है तो ये काम चुम्बक का पर इंसान की बॉडी में ऐसा होना दिमाग को घनचक्कर कर देने वाला है. इसे सुलझा रहे हैं आयुष साइंसकारी के इस एपिसोड में और आपको पता चल जाएगा अरविन्द सोनार के क्यों हो रहा है ये जादुई कारनामा।

क्यों खास है भारतीय मॉनसून?: Ep 11 03.11.2022

रिमझिम गिरे सावन जो फील लाता है, चाय पकौड़ी बनवाता है. जूते हाथ में टंगवाता है, छपाक की मौज तो कभी खीज बन जाता है और कहीं बाढ़ की आपदा बन सबको सताता है. इस तुकबंदी की रूपरेखा में समाहित एक विज्ञान है जिसे मॉनसून कहते हैं. जानिए इससे जुड़े पहलू और समझिए इसके पीछे का पूरा खेल साइंसकारी के इस एपिसोड में.

कहाँ से शुरू होता है अंतरिक्ष: Ep 11 20.10.2022

साइंसकारी के इस एपिसोड में सुनिए मानव अंतरिक्ष यात्रा के बारे में. क्यों ज़रूरी है हमारे लिए ये जानना कि अंतरिक्ष कहाँ से शुरू होता है. जानिए क्यों चल रही है 'स्पेस रेस'? क्या है 'कार्मन लाइन'? स्पेस से जुड़ी और भी कुछ मज़ेदार बातें.

इंसान के शरीर में सुअर का दिल: Ep 10 12.10.2022

ये सुनने में फनी लग सकता है पर है ये बहुत कठिन काम और साइंटिस्ट इसे एक ब्रेकथ्रू सर्जरी बता रहे. जानिए क्या है इसके पीछे का साइंस. पहले ये इतना मुश्किल था और अब ये कैसे मुमकिन हो गया. जानिए ऐसा क्या था जो बेनेट को इंसानी दिल नहीं लगाया जा सकता था.

रूस यूक्रेन वार में इस्तेमाल हुए वैक्यूम बम: Ep 09 07.10.2022

साइंसकारी के इस एपिसोड में जानिए वैक्यूम और क्लस्टर बम के साइंस के बारे में. क्यों बताया गया है इन बमों के इस्तेमाल को खतरनाक.

चीन क्यों बना रहा कृत्रिम सूर्य: Ep 08 16.09.2022

साइंसकारी के इस एपिसोड में जानिए कैसे चीन एनर्जी प्रोडक्शन में सबसे आगे निकल सकता है?

क्या आपको भी हो गया है फोन का नशा: साइंसकारी EP 07 07.09.2022

साइंसकारी के इस एपिसोड में जानिए क्या इसे बनाने वाले पहले से जान रहे थे इससे लगने वाली लत के सच के बारे में?

Listen to the Sciencekari podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.