स्पोर्ट्स टीम
स्पोर्ट्स बुलेटिन
ये स्पेशल है
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
80: कोरोना के बीच EURO 2020 का होना जिंदगी के पटरी में लौटने जैसा है 11.06.2021 7:21
जून का दूसरा और तीसरा शुक्रवार, कोरोना काल में दो बड़े खेल उत्सवों के आगाज़ का साक्षी बनेगा. आज से यूरो 2020 (Euro 2020) की शुरुआत हो रही है, तो अगले हफ्ते विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final) का फाइनल शुरू होगा. पॉडकास्ट 'सुनो दिल से' में संजय बैनर्जी इन दोनों चैंपियनशिप के खास रिकॉर्ड और अनुमान लेकर आए हैं. तो आइए सुनते हैं न्यूज18हिंदी का स्पेशल Podcast Suno Dil Se.
79: टी20 वर्ल्ड कप पर 28 जून तक निर्णय मुश्किल, सुमित ने गंवाया ओलंपिक टिकट 06.06.2021 8:04
कोरोना (Covid-19) के केस अभी भी एक लाख के ऊपर हैं. ऐसे में 28 जून तक अक्टूबर-नवंबर में टी20 वर्ल्ड कप (T20 world Cup) के आयोजन पर निर्णय लेना आसान नहीं होगा. ऐसे में इसका आयोजन यूएई और ओमान में हो सकता है. न्यूज 18 के साप्ताहिक पॉडकास्ट में नवीन श्रीवास्तव लेकर आए हैं सप्ताह भर की खेल की खबरें.
77: फिर लौटेगा IPL का रोमांच, चेल्सी की मुराद पूरी और नडाल की नजरें 21वें ग्रैंडस्लैम पर 30.05.2021 6:52
न्यूज 18 के साप्ताहिक पॉडकास्ट ‘स्पोर्ट्स बुलेटिन’ में आपका स्वागत है. आईपीएल के शेष मैचों के आयोजन को लेकर बीसीसीआई ने फैसला ले लिया है. चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट चेल्सी ने जीत लिया है. फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट शुरू हो गया है. इन तमाम खबरों को लेकर आए हैं नवीन श्रीवास्तव. आइए सुनते हैं न्यूज 18 का स्पोर्ट्स बुलेटिन.
76: Podcast Suno Dil Se: भारतीय क्रिकेट के लिए IPL एक धर्म है, जिसे निभाए बिना बात नहीं बनती 28.05.2021 6:42
Podcast Suno Dil Se: रबर की तरह खींचते खींचते जब आईपीएल इस महीने के शुरू में थक कर रुक गया, तो कवायद शुरू हुई की बाकी बचे मैच कब और कहां होंगे. लगातार मुश्किल होते हालात के बावजूद कोशिशें चलती रहीं और यदि हालात ने फिर कोई करवट नहीं बदली तो बाकी बचे 31 मैच सितंबर-अक्टूबर में कराए जाएंगे.
75: टी20 वर्ल्ड कप और IPL को लेकर कोशिशें तेज, ओलंपियन सुशील कुमार गिरफ्तार 23.05.2021 7:33
कोरोना (Covid-19) के केस भारत में घट रहे हैं. इसके बाद भी इस साल अक्टूबर-नवंबर में टी20 वर्ल्ड कप (T20 world Cup) का आयोजन मुश्किल है. टी20 वर्ल्ड कप को लेकर दो बैठक 29 मई और 1 जून को होने जा रही है. न्यूज 18 के साप्ताहिक पॉडकास्ट में नवीन श्रीवास्तव लेकर आए हैं सप्ताह भर की खेल की खबरें.
74: WTC Final: टीम इंडिया के खिलाफ साइड स्लेजिंग क्यों कर रहे इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर? 21.05.2021 6:25
भारत और न्यूज़ीलैंड को अगले ही महीने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भिड़ना है. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के कुछ प्लेयर्स को यह हजम नहीं हो रहा है. अमूमन अब तक इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटरों की रस्साकशी मशहूर थी, लेकिन इस बार इनके कुछ प्लेयर मिलकर एक सुर में भारत के खिलाफ साइड स्लेजिंग कर रहे हैं. न्यूज18 के पॉडकास्ट सुनो दिल से (Suno Dil Se) में संजय बैनर्जी इसकी वजह बता रहे हैं.
73: Podcast: श्रीलंका दौरे पर किसे मिलेगी भारतीय टीम की कमान? 17.05.2021 7:40
भारतीय क्रिकेट टीम को जुलाई में श्रीलंका दौरा भी करना है. अभी तक के संभावित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय टीम पांच जुलाई को श्रीलंका पहुंचेगी और फिर इसके बाद एक सप्ताह तक क्वारंटीन रहने के बाद मेहमान टीम 13 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी और फिर 22 जुलाई से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी.
71: Podcast: आईपीएल के आयोजन को लेकर सवाल बरकरार, भुवनेश्वर कुमार के न चुने जाने की भी चर्चा 09.05.2021 7:38
Podcast: काेरोना (Covid-19) के बीच आईपीएल 2021 (IPL 2021) को स्थगित कर दिया. इसका आयोजन कब होगा, इसे लेकर सवाल बना हुआ है. इस बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है. पेश है पॉडकास्ट का साप्ताहिक स्पेशल स्पोर्ट्स बुलेटिन.
70: ‘सब चलता है’, के अंदाज पर होता रहा IPL 2021, फिर अंजाम तक कैसे पहुंचता 07.05.2021 6:00
आईपीएल के (IPL 2021 Suspended) अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित हो जाने से भारतीय क्रिकेट प्रशासकों ने वह शोहरत भी गंवा दी है, जो उन्होंने पिछले सीजन यूएई में कमाई थी. लीग का बीच रास्ते ठहर जाना कई सवालों को जन्म दे गया है. न्यूज18 के पॉडकास्ट में संजय बैनर्जी से सुनते हैं कि आखिर कहां चूक हुई और आईपीएल के यूं रुक जाने के क्या नतीजे हो सकते हैं. पॉडकास्ट सुनो दिल से (Suno Dil Se).
69: IPL 2021: वॉर्नर को कप्तानी से हटाना कितना सही फैसला? क्या बदलेगी SRH की किस्मत? 03.05.2021 7:01
IPL 2021: सनराइजर्स हैदराबाद ने डेविड वॉर्नर (David Warner) को कप्तानी से हटा दिया है. उनकी जगह केन विलियम्सन को कमान थमा दी गई है. लेकिन क्या कप्तान बदलने से किसी टीम की किस्मत बदल सकती है. इस बारे में आईपीएल का इतिहास क्या कहता है. न्यूज18 के पॉडकास्ट ‘सुनो दिल से’ (Suno Dil Se) में संजय aबैनर्जी इन्हीं सवालों के जवाब ढूंढ़ रहे हैं.
68: IPL 2021 में बढ़ रहा रोमांच, पर कोरोना डाल रहा रंग में भंग; शूटर दादी का निधन 02.05.2021 8:34
IPL 2021 में हर पल बढ़ रहा रोमांच बढ़ रहा है. प्वाइंट टेबल में अब अंकों की जंग भी तेज हो गई है. लेकिन कोरोना रंग में भंग डाल रहा है. कई क्रिकेटर, अंपायर लीग छोड़ घर लौट गए हैं. उधर, शूटर दादी का निधन हो गया है. न्यूज 18 के पॉडकास्ट में नवीन श्रीवास्तव से सुनिए हफ्ते भर की खेल की खबरें.
67: चेन्नई-मुंबई से अहमदाबाद पहुंचा IPL 2021 का कारवां, बदली KKR की किस्मत 26.04.2021 6:48
IPL 2021 के शुरुआती 20 मैचों ने कई नए रंग दिखाए हैं. रवींद्र जडेजा को सर क्यों कहा जाता है, ये देखा. पिछली बार प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाने वाली चेन्नई सुपर किंग्स को प्वाइंट टेबल के टॉप पर काबिज देखा. कभी खिताब ना जीत सकने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को शुरुआत से चढ़ते देखा. न्यूज18 के न्यूज18 के पॉडकास्ट में आज संजय बैनर्जी IPL 2021 के एक तिहाई मैचों का लेखाजोखा लेकर आए हैं.
66: IPL 2021: केकेआर की चौथी हार, पडिक्कल का शतक, कोहली के 6000 रन और नटराजन बाहर 25.04.2021 8:07
IPL 2021 में संघर्षपूर्ण व रोमांचक मैचों का दौर जारी है. लीग के 18वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 6 विकेट से हराया. इसी हफ्ते विराट कोहली ने टी20 में अपने 6000 रन पूरे किए और देवदत्त पडिक्कल ने आईपीएल में अपना पहला शतक भी बनाया. न्यूज18 पॉडकास्ट के साप्ताहिक स्पोर्ट्स बुलेटिन में इन सब पर बात कर रहे हैं नवीन श्रीवास्तव.
65: IPL 2021 में MS धोनी का सफरनामा बदस्तूर जारी, लेकिन कब तक? सुनो दिल से 23.04.2021 6:49
IPL 2021: जबरदस्त ब्रैंडवैल्यू, कामयाब कप्तान, सबको साथ लेकर चलने वाले एमएस धोनी (MS Dhoni) की इसी जुलाई में 40 साल के हो जाएंगे. लाख टके का सवाल है कि क्या वे तब भी टीम के साथ यूं ही बने रहेंगे. न्यूज18 के पॉडकास्ट ‘सुनो दिल से’ (Suno Dil Se) में संजय बैनर्जी इन्हीं सवालों के जवाब ढूंढ़ रहे हैं.
64: एबी-मैक्सवेल बरसा रहे रन, ‘चाहर बंधु’ सबसे बड़े शिकारी, फिक्सिंग का जिन भी जागा 19.04.2021 6:40
न्यूजहिंदी18 पॉडकास्ट के साप्ताहिक स्पेशल स्पोर्ट्स बुलेटिन में आपका स्वागत है. शुरुआत करते हैं आईपीएल 2021 के तहत शनिवार को खेले गए 9वें मुकाबले के साथ. इस मैच में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 13 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की, तो वहीं हैदराबाद को पहली बार पहले तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा.
63: IPL 2021: विराट कोहली को मिल रहा किस्मत का साथ, रोहित-धोनी का जलवा देखना बाकी 17.04.2021 6:50
IPL 2021 में दो राउंड के मुकाबले हो चुके हैं. बैंगलोर ने दोनों मैच जीते हैं. हैदराबाद ने दोनों मुकाबले हारे हैं. अन्य टीमें बराबरी पर हैं. न्यूज18 के पॉडकास्ट ‘सुनो दिल से’ (Suno Dil Se) में संजय बैनर्जी आईपीएल 2021 पर ऐसी ही रोचक जानकारियां लेकर आए हैं.
61: छाने लगा IPL 2021 का जादू; चैंपियन मुंबई पस्त, धोनी के CSK की चुनौती भी ध्वस्त 11.04.2021 7:17
आईपीएल के 14वें संस्करण की रोमांचक शुरुआत शुक्रवार 9 अप्रैल को हुई. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जिस तरह से डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस को हराया, उससे अंदाज़ा लग गया है कि आने वाले मैचों में रोमांच किस कदर सर चढ़कर बोलने वाला है. आइए न्यूज18 के साप्ताहिक पॉडकास्ट में सुनते हैं आईपीएल के शुरुआती मैचों का हाल और दूसरे खेलों की खबरें.
60: IPL2021 Podcast: कोरोना की चिंता छोड़ रोमांच के सागर में लगाएं गोते, आ गया आईपीएल 09.04.2021 7:29
IPL 2021: आईपीएल 2021 का इंतजार खत्म हो चुका है, लेकिन 8 फ्रेंचाइजी का नहीं. हर एक फ्रेंचाइजी की अपनी ख्वाहिश है. न्यूज18 के पॉडकास्ट ‘सुनो दिल से’ (Suno Dil Se) में सुनिए कि मुंबई इंडियंस को छठा खिताब चाहिए, तो दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स को पहली बार चैंपियन बनना है. हैदराबाद- कोलकाता को तीसरे और राजस्थान को दूसरे खिताब की तलाश है. तीन बार के चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स...
59: IPL 2021 से उड़ान भरेंगे सितारे; शाहरुख, वेंकटेश, अर्जुन और वैभव पर खास नजर 07.04.2021 8:06
आईपीएल 2021 का इंतजार अब खत्म होने को है. नौ अप्रैल की शाम आते ही यह इंतजार खत्म हो जाएगा. यह देखना दिलचस्प होगा कि ऐसे कौन से युवा सितारे हो सकते हैं जो भारतीय क्रिकेट और विश्व क्रिकेट परिदृश्य में अपना नाम रोशन कर सकते हैं. न्यूज18 के पॉडकास्ट ‘सुनो दिल से’ (Suno Dil Se) में नवीन श्रीवास्तव आईपीएल 2021 पर रोचक जानकारियां लेकर आए हैं.
58: IPL 2021 में नहीं मिलेगा होम ग्राउंड का फायदा, नए खिलाड़ियों का फायदा भी कम 07.04.2021 6:42
IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग, कोरोनाकाल में दूसरी बार और कुल 14वीं बार शुरू होने को तैयार है. आईपीएल का पिछला सीजन 6 महीने पहले ही हुआ था, लेकिन नए सीजन के लिए हर कोई बेताब है. न्यूज18 के स्पेशल पॉडकास्ट ‘स्पोर्ट्स बुलेटिन- सुनो दिल से’ (Suno Dil Se) में संजय बैनर्जी आईपीएल 2021 पर रोचक जानकारियां लेकर आए हैं.
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.