Ravish Kumar

रेडियो रवीश

News HI ↓ 100 episodes

इस पॉडकास्ट में, जिसे रवीश होस्ट करते हैं, हम आपको सामान्य समाचारों की पारंपरिक सीमाओं से बाहर ले जाते हैं, ऐसी कहानियों का अन्वेषण करते हैं जो गहराई और अंतर्दृष्टि से भरपूर हैं। हमारे साथ जुड़ें निस्पृह वार्तालापों के लिए और उन मुद्दों पर एक अनोखा नजरिया पाने के लिए जो मायने रखते हैं। कोई चकाचौंध नहीं, सिर्फ सच्ची बातचीत और वास्तविक कहानियाँ।

Author

Ravish Kumar

Category

News

Podcast website

radioravish.castos.com

Latest episode

Aug 23, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

केदारनाथ धाम से 228 किलो सोना ग़ायबशंकराचार्य 23.08.2024

July 15, 2024, 04:08PM July 15, 2024, 04:08PM 228 किलो सोना ग़ायब होने के आरोप के बाद क्या केंद्र सरकार जांच कराएगी? एक साल से सोना ग़ायब होने के आरोप लग रहे हैं। राज्य सरकार ने अपने स्तर पर जांच की है लेकिन शंकराचार्य ने नए सिरे से आरोप लगाकर इस मामले को नया मोड़ दे दिया है।दिल्ली में केदारनाथ धाम का प्रतीकात्म रुप बन रहा है लेकिन जब इसका शिलान्यास हुआ तो इसके प्रचार और खबरों में धाम का ही इस्तेम...

क्या पूजा खेड़कर ने IAS बनने के लिए फर्ज़ी प्रमाणपत्रों का इस्तेमाल किया 23.08.2024

July 16, 2024, 12:45PM July 16, 2024, 12:45PM IAS पूजा खेड़कर की कहानी के पीछे हज़ारों कहानियां इंतज़ार कर रही हैं। इस मामले में जांच का इंतज़ार कीजिए। पूजा खेड़कर के बारे में दो ख़बरें आ रही हैं जिन्हें देख कर लग रहा है कि सिस्टम में और कई लोग इसी रास्ते घुस चुके होंगे। आर्थिक रुप से कमज़ोर तबके के आरक्षण के कोटे को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं। EWS सर्टिफिकेट पाने के लिए मां-बाप के बीच तलाक स...

जम्मू में बढ़ता आतंकी हमला, क्यों फेल हो रही है सरकार 23.08.2024

July 17, 2024, 11:44AM July 17, 2024, 11:44AM जम्मू के डोडा में बड़ा आतंकी हमला हुआ। जम्मू के अलग-अलग हिस्सों में आतंकी हमलों और उनसे एनकाउंटर की संख्या बढ़ती जा रही है। 9 जून के बाद से ही जम्मू क्षेत्र में आतंकी हमला हुआ है। लेकिन प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं? अख़बारों में जम्मू कश्मीर में सेना की रणनीति की गंभीर ख़ामियों की चर्चा हो रही है। सरकार को कम से कम उन सभी सवालों पर जवाब देना चाहिए। इस वी...

क्या योगी हटाए जाएंगे या उन्हें हटाने वाले हटाए जाएंगे 23.08.2024

July 17, 2024, 02:51PM July 17, 2024, 02:51PM उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हटाने की चर्चा नई नहीं है। योगी को हटाने की चर्चा कई बार चल पड़ी है। इन चर्चाओं से यूपी की राजनीति के कई चेहरे सामने आ जाते हैं। योगी योगी नारे लगाने वाले चुप हो जाते हैं। विधायक से लेकर सांसद तक आगे आकर नहीं कहते कि योगी नहीं हटेंगे। इन चर्चाओं को चलाने वाले कौन हैं? क्या योगी इस बार चुप रह जाएंगे या आर-पा...

100 दिनों का एजेंडा, जो तैयार हो चुका था, कहां है 23.08.2024

July 19, 2024, 12:21PM July 19, 2024, 12:21PM 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आए। 9 दिन को मोदी सरकार शपथ लेती है। किसी भी तरह से 40-44 दिन बीत चुके हैं और 100 दिनों के एजेंडा का पता नहीं। जबकि अखबारों में फरवरी के महीने से इसे लेकर ख़बरें छप रही हैं। 100 दिन के एजेंडो को लेकर इतना शोर मचा मगर अब जब 44 दिन हो चुके हैं, 100 दिन के एजेंडे में क्या था, क्या है, किसी को पता नहीं। इस वीडियो को आप ज़रूर...

अग्निवीर बनने का संघर्ष और UPSC का चेयरमैन बनने का सौभाग्य 23.08.2024

July 20, 2024, 11:15AM July 20, 2024, 11:15AM इस देश का हर नौजवान किसी भी नौकरी के लिए हाड़-तोड़ मेहनत करता है। उसके लिए हर परीक्षा एक आख़िरी मौक़ा है। कितनी रातों का जागता है तब जाकर उसे सफ़लता मिलती है। अग्निवीर की भर्ती के लिए आए नौजवान किस तरह से खुली सड़क पर रात गुज़ारते हैं, इस वीडियो में देखिएगा। दूसरी तरफ UPSC के चीफ हैं मनोज सोनी है, जो 2017 से UPSC के सदस्य हैं और 2022 से चेयरमैन। 2029 त...

NEET पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, संसद में बहस 23.08.2024

July 22, 2024, 01:09PM July 22, 2024, 01:09PM जुलाई बीतने जा रही है। सुप्रीम कोर्ट में नीट यूजी की परीक्षा को लेकर सुनवाई अगले दिन के लिए टल चुकी है। सवाल अब भी सबके सामने है। क्या परीक्षा दोबारा होगी? उधर लोकसभा में सरकार और विपक्ष के बीच बहस हो गई। एक तीसरा पक्ष और है। राजस्थान के सीकर से हज़ारों छात्र सफल हुए हैं। क्या केवल कोचिंग संस्थानों का ही कमाल रहा होगा? वीडियो देखिए।

नौकरी पर जवाबदेही से बचती सरकार, आर्थिक सर्वे में बहानों की भरमार 23.08.2024

July 23, 2024, 06:51AM July 23, 2024, 06:51AM आर्थिक सर्वेक्षण में नौकरी और नौकरी के डेटा को लेकर काफी कुछ कहा गया है। इस सर्वे में केंद्र सरकार अपनी जवाबदेही प्राइवेट सेक्टर और राज्यों पर टालती नज़र आ रही है। हमने पड़ताल की है कि कैसे रोज़गार के डेटा को खत्म किया गया और अब कहा जा रहा है कि सही समय पर डेटा होना चाहिए। इन बहानों पर इस रिपोर्ट को देखिए। आर्थिक सर्वे को ख़ुद भी पढ़िए और हिन्दी में मौ...

बजट में बिहार को क्या मिला क्यों ख़ुश हैं नीतीश कुमार 23.08.2024

July 23, 2024, 11:24AM July 23, 2024, 11:24AM बजट से एक बात साफ हो गई। मोदी सरकार अपने सहयोगियों को नाराज़ होने का मौका नहीं देगी और सहयोगी भी एक हद से ज़्यादा नाराज़ होने का प्रयास नहीं करेंगे। फिलहाल के लिए आप कह सकते हैं कि गठबंधन की पहली चुनौती मोदी सरकार ने पार कर ली। जिनका विरोध करते रहे हैं, उनके साथ चलना आ गया। लेकिन बिहार को जो दिया जा रहा है, क्या वह वही है जिसकी मांग बिहार करता रहा है,...

बजट 2024 फ़्लैट, सोना और शेयर पर बढ़ा टैक्स 23.08.2024

July 23, 2024, 03:30PM July 23, 2024, 03:30PM मिडल क्लास को इस बजट में क्या मिला है? बजट के बाद पूरे दिन सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएँ आती रहीं। हमने काफ़ी छानबीन की और यह जानने की कोशिश की कि मिडल क्लास इस बजट के बारे में क्या सोचता है। अंत में यही समझ आया कि कहीं राहत मिली है तो कहीं पर टैक्स बढ़ा है। कैपिटल गेन टैक्स में किए गए बदलाव को लेकर ख़ासतौर पर चिंता व्यक्त की जा रही है कि इस स...

क्यों भिड़े हैं बीजेपी के समर्थक आपस में बजट पर मीम क्यों बना रही है सरकार 23.08.2024

July 24, 2024, 12:57PM July 24, 2024, 12:57PM केंद्र सरकार ने बजट को सरल भाषा में समझाने के लिए मीम का इस्तेमाल किया है। सरकार का मीम बनाना थोड़ा अटपटा लगा। हमने इस वीडियो में मीम की राजनीति को लेकर जो यादें हैं, उस पर भी बात की है। लांग टर्म कैपिटेल टैक्स को लेकर कई लोग नाराज़ हैं। इनमें से जो बीजेपी के समर्थक हैं वो यह बताना नहीं भूलते कि बीजेपी को वोट दिया है, अब नहीं देंगे। इनकी लड़ाई बीजेपी क...

तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी ने ऐसा क्या कह दिया कि 23.08.2024

July 24, 2024, 02:21PM July 24, 2024, 02:21PM लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी पूरी तैयारी के साथ भाषण देने आए थे। उनके भाषण के दौरान काफी तरकार हुई। अभिषेक के भाषण और अध्यक्ष ओम बिड़ला के साथ तकरार के प्रसंगों पर हमारा वीडियो देखिए।

पैरिस में ओलिंपिक शुरू 23.08.2024

July 25, 2024, 02:03PM July 25, 2024, 02:03PM ओलिंपिक 2024 के बारे में कहा जा रहा है कि कई दशकों में यह एक ऐसा खेल आयोजन होगा जो अंतर्राष्ट्रीय राजनीति की क्रूर सच्चाई से भरा नज़र आएगा। ग़ज़ा में हमला जारी है, यूक्रेन-रूस का युद्ध जारी है। फ़िलिस्तीन के आठ खिलाड़ी इस बार ओलिंपिक में भाग ले रहे हैं, उसी शहर में जहां ग़ज़ा के लिए अनेकों प्रदर्शन हुए हैं। जिस मणिपुर तक प्रधानमंत्री जा नहीं सके, उसी म...

क्या उद्धव भी गिरफ़्तार होंगे कौन रच रहा है साज़िश 23.08.2024

July 26, 2024, 11:09AM July 26, 2024, 11:09AM महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ने आरोप लगाया है कि उन पर दबाव डाला जा रहा था कि वे किसी मामले में उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे का नाम लें ताकि उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने इससे इंकार किया है लेकिन देशमुख कहते हैं कि उनके पास सबूत है। देखिए इस पर हमारा वीडियो।

अग्निवीर सेना लेकर आई क्यों कहा प्रधानमंत्री ने ऐसा 23.08.2024

July 26, 2024, 01:56PM July 26, 2024, 01:56PM प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि अग्निवीर योजना सेना लेकर आई। आम तौर पर माना जाता रहा है कि सरकार ख़ास कर प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ़ से यह योजना सेना पर थोपी गई। राहुल गांधी ने भी यही आरोप लगाया। लेकिन प्रधानमंत्री ने कहा कि सेना चाहती थी। उनके आज के बयान से कुछ नए सवाल उठ खड़े हुए हैं। क्यों ज़रूरी है कि अग्निवीर को लेकर संसद में बहस हो और सारी जानका...

ममता ने किया नीति आयोग बैठक का बहिष्कार 23.08.2024

July 27, 2024, 12:52PM July 27, 2024, 12:52PM नीति आयोग की जिस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री मोदी कर रहे थे उसमें ममता बनर्जी को अपनी बात कहने से रोका गया। उनकी बात पूरी भी नहीं हुई और माइक बंद कर दिया गया। इसके बाद वे बीच बैठक से ही बाहर आ गईं। राहुल गांधी ने पिछले कुछ महीनों में बार-बार यह बताया है कि संसद में विपक्ष के सांसदों का माइक बंद कर दिया जाता है। क्या अब प्रधानमंत्री के साथ आधिकारिक ब...

भाषा कैसे ठीक करें कशकोल 23.08.2024

July 27, 2024, 03:32PM July 27, 2024, 03:32PM आप अपनी भाषा को ठीक करने के लिए क्या करते हैं? भाषा परमात्मा की देन नहीं होती है।लिखने और बोलने की भाषा के लिए समय-समय पर अभ्यास करना पड़ता है। मेरी भी भाषा में कई विकार आ गए हैं। तो सोचा कि क्यों न इसी पर वीडियो बनाया जाए और अपनी ग़लतियों को एक्सपोज़ किया जाए। इस वीडियो में मैंने राजकुमार केसवानी की किताब कशकोल के एक अध्याय का पाठ किया है। किताब भोपाल...

इस बार राहुल ने चक्रव्यूह से फंसाया मोदी को, कैसे बोल्ड हो गई बीजेपी 23.08.2024

July 29, 2024, 01:47PM July 29, 2024, 01:47PM राहुल गांधी के भाषण के सामने बीजेपी की तैयारी कच्ची लगती है। अभी भी सत्ता पक्ष को लगता है कि राहुल ही हैं। लेकिन राहुल हैं कि बीजेपी को अपने भाषणों से ख़ूब छका रहे हैं। आज उन्होंने चक्रव्यूह के रुपक के सहारे बता दिया कि वे अभिमन्यु की तरह घिरने वाले नहीं हैं, बल्कि अर्जुन की तरह भेदने की तैयारी से राजनीति के मैदान में उतरे हैं।

UPSC के छात्रों की दिल्ली में मौत। ज़िम्मेदार कौन 23.08.2024

July 29, 2024, 03:44PM July 29, 2024, 03:44PM तान्या सोनी, श्रेया यादव और नविन डेल्विन ये उन तीन नौजवानों के नाम हैं जो लाइब्रेरी में पढ़ाई करते वक्त डूब कर मर गए। दिल्ली की हालत ऐसी कर दी गई है कि कभी भी बारिश का पानी, नाले का पानी आपके घर में घुस कर जान ले सकता है। हर बारिश में ऐसा होता देखते हैं और हर बारिश के बाद दिल्ली वाले और दिल्ली चलाने वाले भूल जाते हैं। दिल्ली में सिविल सेवा की परीक्षा क...

ग़ुलाम बनाए जा रहे हैं भारतीय युवा, कोचिंग ही नहीं विदेशी नौकरी के झांसे से फंसे हैं 23.08.2024

July 30, 2024, 12:07PM July 30, 2024, 12:07PM भारत के युवाओं की त्रासदी की हज़ार कहानियां हैं। कालेज की पढ़ाई काम की नहीं होती तो कोचिंग जाते हैं। वहां ठगे जाते हैं तो विदेश जाते हैं। अब उन्हें ग़ुलाम बनाकर रुस की सेना में भर्ती किया जा रहा है तो म्यानमार से लेकर कंबोडिया में साइबर अपराध कराया जा रहा है। इस वीडियो को पूरा देखिए।

जात की बात कर किसे टारगेट किया अनुराग ठाकुर ने, क्यों भड़के राहुल और अखिलेश 23.08.2024

July 30, 2024, 02:48PM July 30, 2024, 02:48PM लोकसभा में अनुराग ठाकुर ने जाति को लेकर एक बात कह दी जिसे लेकर राहुल से ज़्यादा अखिलेश आक्रामक हो गए कि जाति नहीं पूछ सकते। सदन में बहस छिड़ गई लेकिन बाद में प्रधानमंत्री ने अनुराग ठाकुर के पूरे भाषण का वीडियो ट्वीट कर दिया कि अनुराग की बात के साथ हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा था कि जिसकी जात का पता नहीं, वो गणना की बात करता है। क्या इस तर्क से जाति की गणना...

जाति के सवाल पर भड़के अखिलेश, कांग्रेसबीजेपी आमनेसामने 23.08.2024

July 31, 2024, 01:39PM July 31, 2024, 01:39PM निशाने पर राहुल गांधी थे मगर जात की बात कर अनुराग ठाकुर ने अखिलेश यादव को भी भड़का दिया है। एक तरफ यह मामला अनुराग बनाम राहुल का हो गया है तो दूसरी तरफ अनुराग बनाम अखिलेश हो गया है। एक मोर्चा है जहां अखिलेश यादव अनुराग ठाकुर के बयान से भड़के हैं और दूसरा मोर्चा है जहां कांग्रेस और बीजेपी के बीच बहस हो रही है। इस बहस ने प्रधानमंत्री मोदी की ओबीसी पहचान...

SCST आरक्षण में कोटा के भीतर कोटा, क्रीमी लेयर, सुप्रीम कोर्ट पर सुविधा की चुप्पी 23.08.2024

August 01, 2024, 01:21PM August 01, 2024, 01:21PM सुप्रीम कोर्ट की सात जजों की संवैधानिक पीठ का फैसला राजनीतिक स्तर पर कैसे स्वागत किया जाए, इसकी उलझन आ दिखी। फैसला आते ही राजनीतिक दल चुप्पी साध गए। खुले मन से प्रतिक्रिया नहीं आई। सरकार ने भी नहीं कहा कि क्रीमी लेयर लागू करेंगे। उप-वर्गीकरण लागू कर कोटा के भीतर कोटा लागू करेंगे। सुप्रीम कोर्ट के आज के फ़ैसले पर हमारी यह रिपोर्ट बुनियादी सत्र की है...

वोटों की गिनती कम या ज़्यादा कैसे हो सकती है क्या इससे बीजेपी को फ़ायदा हुआ 23.08.2024

August 02, 2024, 11:21AM August 02, 2024, 11:21AM विगत कई दिनों से चुनाव आयोग के आंकड़ों को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आयोग चुप्पी साधे हुए हैं। ADR VFD जैसी संस्थानों ने आंकड़ों का विश्लेषण कर बताया है कि केवल चार लोकसभा सीटों पर वोटों की गिनती सटीक हुई है यानी जितने वोट पड़े हैं, उतने ही गिने गए हैं। बाकी सब पर अंतर है। ऐसा क्यों है? क्या इस वजह से बीजेपी को 75 से अधिक सीटों पर जीत मिली हैं? दे...

आरक्षण के बंटवारे का फ़ैसला, चुप क्यों हैं मोदी, दक्षिण में ज़ोरदार स्वागत 23.08.2024

August 02, 2024, 01:23PM August 02, 2024, 01:23PM प्रधानमंत्री मोदी ने वादा किया था कि उनकी सरकार अनुसूचित जाति और जनजाति के आरक्षण में वर्गीकरण कराएगी। तेलंगाना की सभा में उनका किया गया वादा याद करना चाहिए, फिर यह सवाल कि सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं? यही नहीं इस फ़ैसले पर अलग-अलग दलों की प्रतिक्रियाएं अलग हैं। दक्षिण के राज्य इसका स्वागत कर रहे हैं तो उत्तर के राजनीत...

Listen to the रेडियो रवीश podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.