Policy, Politics, Tech, Culture, and more...
Puliyabaazi Hindi Podcast पुलियाबाज़ी हिन्दी पॉडकास्ट
This Hindi Podcast brings to you in-depth conversations on politics, public policy, technology, philosophy and pretty much everything that is interesting. Presented by tech entrepreneur Saurabh Chandra, public policy researcher Pranay Kotasthane, and writer-cartoonist Khyati Pathak, the show features conversations with experts in a casual yet thoughtful manner. जब महफ़िल ख़त्म होते-होते दरवाज़े के बाहर, एक पुलिया के ऊपर, हम दुनिया भर की जटिल समस्याओं को हल करने में लग जाते हैं, तो हो जाती है पुलियाबाज़ी। तो आइए, शामिल हो जाइए हमारी पुलियाबाज़ी में जहां हम एक से एक दिलचस्प विषय की तह तक जाएँगे,...
Author
Policy, Politics, Tech, Culture, and more...
Category
Podcast website
Latest episode
Jul 9, 2026
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
2024 में हमने क्या सीखा? 12.12.2024 47:26
२०२४ में पुलियाबाज़ी में कई नए प्रयास हुए। सबस्टैक और नयी वेबसाइट। ‘टिप्पणी’ में हमने हिंदी में लिखना भी शुरू किया। अब श्रोताओं को भी इसमें अपनी टिप्पणीयाँ जोड़ने का निमंत्रण दिया है। ( लिंक ) इन सब में साल कहाँ निकल गया पता ही नहीं चला। तो हमने सोचा थोड़ा ठहरके ये सोचा जाए कि इस साल में किन नए विचारों ने हमें उत्साहित किया। हमने क्या सोचा, क्या सीखा और क्या जाना। बस फिर क्या। हो गयी और एक पुलियाबाज़ी...
नई वाली हिंदी कहानियाँ। The Art of Storytelling ft. Divya Prakash Dubey 05.12.2024 1:31:36
इस हफ़्ते पुलियाबाज़ी की मुलाकात हो रही है स्टोरीबाज़ी के साथ। आज हमारे ख़ास मेहमान हैं मशहूर हिंदी लेखक और कहानीकार दिव्य प्रकाश दुबे जिन्होंने कई बेस्टसेलिंग नवलकथाएँ लिखी हैं, स्टोरीटेलिंग के शो भी करते हैं, और फिल्मों में डायलॉग भी लिखे हैं। हिंदी साहित्य जगत में अपनी जगह बनाने के इस सफर को वो आज इस सहज बातचीत में शेयर करते हैं। दिव्य प्रकाश नये ज़माने में उभरती हुई नयी हिंदी के लेखक हैं। नये पुरान...
चीन की आर्थिक सफलता के मूलभूत कारण। 28.11.2024 50:52
चीन की आर्थिक सफलता के पीछे कई विशेषज्ञ विभिन्न सेक्टरों में बेहतरी या इनोवेशन के अलग-अलग कारण बताते हैं। लेकिन क्या हम कुछ मूलभूत कारण सोच सकते हैं जो सभी क्षेत्रों में चीन की आर्थिक सफलता को समझा सकें? आज की पुलियाबाज़ी पर हम इस विषय पर सोच विचार करते हैं। और पिछले हफ्ते की चर्चा में कुछ तार अगर छूट गए हो तो उनको भी जोड़ने की कोशिश करते हैं, ताकि चीन की पॉलिटिक्स और इकोनॉमिक्स पर हमारी समझ और सटीक...
भारत और चीन में रोटी, कपड़ा, मकान। Comparing India-China Consumption Trends 21.11.2024 52:23
भारत चीन को पीछे छोड़ते हुए दुनिया में सबसे ज़्यादा आबादी वाला देश बन गया है। लेकिन उपभोक्ताओं की बड़ी जनसँख्या के बावजूद क्यों भारत विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने में पीछे छूट रहा है? इस सवाल का जवाब ढूंढने के लिए आज हम नज़र डालेंगे भारत और चीन के कंसम्पशन ट्रेंड्स पर। इस हफ़्ते पुलियाबाज़ी पर हमारे मेहमान हैं तक्षशिला इंस्टीट्यूशन से जुड़े स्टाफ रिसर्च एनालिस्ट अमित कुमार, जो भारत और चीन की खपत प...
सफ़रनामा: मेम्फिस से शारजाह से वियतनाम तक। Travelogue: Memphis, Sharjah, Vietnam 14.11.2024 41:26
हम सफर क्यों करते हैं? जब हम अपने घर या शहर में रहते हैं, तो एक ही नज़रिये से दुनिया को देखने की आदत पड़ जाती है। सफर हमें मौका देता है कि हम अपने पुराने चश्मे उतारकर, दुनिया को एक नए नज़रिये से देखने की कोशिश करें। सफर का मतलब ही यह होता है कि हम अपनी आम ज़िन्दगी की उलझनों को थोड़ी देर के लिए भूलकर कुछ नया ढूंढने निकलें। अक्सर हमें यह पता नहीं होता कि सफर में क्या मिलेगा, इसलिए अपनी आंखें और मन खुले...
भारतीय कंपनियाँ रिसर्च में पीछे क्यों? Is India Investing in Research? ft. Varun Aggarwal 07.11.2024 1:13:14
पुलियाबाज़ी पर चर्चा में अक्सर ये बात उठती है कि भारत वैज्ञानिक संशोधन में दुसरे देशों की तुलना में कमज़ोर है। पर ऐसा क्यों? इस विषय पर पहले भी FAST, India और Change Engine के को-फाउंडर वरुण अग्गरवाल के साथ पुलियाबाज़ी हुई है। चर्चा को काफ़ी समय हो गया तो हमने सोचा कि इन वर्षों में रिसर्च और इनोवेशन की दुनिया में क्या बदलाव आये हैं इस पर और एक पुलियाबाज़ी हो जाये। पिछली चर्चा में फोकस था सरकारी तंत्र द...
डेटा द्वारा भारत को कैसे समझें? Understanding India through Data ft. Rukmini S 31.10.2024 1:11:53
Welcome to another edition of Puliyabaazi! In today’s episode, we dive into the world of data journalism with noted data journalist Rukmini S. She is the founder of Data for India, a public platform aimed at uncovering new insights about India through data. In this conversation, we discuss the current landscape of data journalism in India. Has the quality of Indian data improved over time? What ch...
लोकसभा सीटों का बंटवारा कैसे हो? Delimitation: Opportunity for a Grand Bargain 24.10.2024 50:59
एक वोट, एक मूल्य ये प्रजातंत्र का मूल सिद्धांत है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए, बदलती जनसंख्या के साथ लोकसभा की सीटों का बंटवारा भी बदलने की व्यवस्था हमारे संविधान में की गयी थी। हर दशकीय जनगणना के बाद जनसंख्या के अनुपात में सीटों का बंटवारा होना था। लेकिन, इमरजेंसी के दौरान इस व्यवस्था को पच्चीस सालों के लिए स्थगित कर दिया गया। २००१ में इस बंटवारे को २०२६ तक टाल दिया गया। अब २०२६ नज़दीक आ रहा ह...
सुपर कीटाणुओं का कैसे करें मुकाबला? Understanding Superbugs and Antibiotic Resistance ft. Anirban Mahapatra 17.10.2024 1:05:32
एंटीबायोटिक की खोज मानव जाति के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण था। इससे इंसानों का जीवनकाल बढ़ा और स्वास्थ्य सेवा में क्रांतिकारी बदलाव आया क्योंकि लोग अब मामूली चोटों और संक्रमणों के कारण नहीं मर रहे थे। लेकिन अब एक नया खतरा मंडरा रहा है - सुपरबग बैक्टीरिया अब तक खोजे गए एंटीबायोटिक्स के प्रति तेजी से प्रतिरोधी होते जा रहे हैं। एंटीबायोटिक प्रतिरोध को तेजी से बढ़ाने वाले कारण क्या हैं? इस छिपी हुई महामार...
Why is India’s Real Estate Market Broken? शहरों में घरों की कमी क्यों ft. Vaidehi Tandel 10.10.2024 1:08:47
Why is the housing market in India so expensive? Why is buying a house a decision fraught with risk and uncertainty? How can we find clues about the nexus between the builders and the politicians? This week, we speak to Vaidehi Tandel, an urban economist, who has researched into the issues that plague India’s housing market. भारत में घर इतने महंगे क्यों है? घर खरीदना जोखिम और अनिश्चितता से भरा फैस...
IC814 Hijack Negotiations: असली कहानी, R&AW अफसर की ज़ुबानी ft. Anand Arni 03.10.2024 1:04:15
नमस्कार, जासूसी कथा और कमांडो मिशन के किस्सों में किसे दिलचस्पी नहीं होती। हालिया, आईसी-814 के हाईजैक पर सीरीज़ के चलते ये किस्सा फिर से चर्चा में है, तो हमने सोचा कि क्यों न किसी ऐसे मेहमान से बात की जाए जो खुद इस घटना में शामिल थें। आज की पुलियाबाज़ी पर हमारे मेहमान हैं आनंद आरणिजी जो IC-814 की घटना में उन पांच अफसरो में से थे जिन्हें भारत सरकार के द्वारा अपहर्ताओं के साथ बातचीत करने के लिए कंदहार...
पेजर विस्फोट का क्या होगा दुनिया पर असर? Hardware Supply Chain Security 26.09.2024 35:17
Last week, the long ongoing conflict between Israel and Hezbollah saw an escalation with the blasts of pagers and other communication devices given to the members of Lebanon based political party and terrorist group Hezbollah. As we write this post, this situation is still evolving and it will take some time before the long term consequences of these attacks will be clear. However, the attacks on...
चीन के अतिरिक्त उत्पादन का उपाय? How should India respond to China’s overcapacity? 19.09.2024 50:23
इस हफ़्ते पुलियाबाज़ी पर चर्चा चीन के बेलगाम उत्पादन की। क्या चीन के अतिरिक्त उत्पादन से दुनियाभर के देशों के उद्योग पर जोखिम मंडरा रहा है? कई देश इस पर रोक लगाने की कोशिश कर रहे हैं, तो ऐसे में भारत को क्या करना चाहिए? चीन की मैन्युफैक्चरिंग से हम क्या सीख सकते है? इन सब बातों पर चर्चा आज की पुलियाबाज़ी पर। We discuss: * China’s overcapacity—a structural flaw * Lessons for India? * How should India...
भारतीय पुलिस के हालचाल। The State of Policing ft. Javeed Ahmad 12.09.2024 1:22:54
इस पुलियाबाज़ी पर हमारे मेहमान हैं जावीद अहमद जी जो उत्तर प्रदेश पुलिस के पूर्व डीजीपी रह चुके हैं, और एक आईपीएस अधिकारी के रूप में विभिन्न भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। एक पुलिस अधिकारी को किन हालात में काम करना पड़ता है? उनकी कार्य परिस्थितियाँ कैसी हैं और पुलिस सुधारों की कमी हमारे समाज को कैसे प्रभावित करती है। आज पुलिया पर इन सब बातों पर खुलकर चर्चा। Join us on this frank puliyabaazi with our...
EP250 समस्या रोज़गार या वेतन की? Reducing Regulatory Cholesterol ft. Manish Sabharwal 05.09.2024 1:11:13
आज पुलियाबाज़ी की २५०वि कड़ी प्रस्तुत है। इस सफर में हमारे साथ जुड़े रहने के लिए शुक्रिया। इस ख़ास मौके पर चर्चा रोज़गार के विषय पर। भारत में समस्या रोज़गार की है या वेतन की? क्या दिक्कतें है जिनकी वजह से भारत में कृषि सेक्टर से मैन्युफैक्चरिंग की तरफ नौकरियों का स्थानांतरण नहीं हो पाया? भविष्य में नौकरियाँ कहाँ से आएगी? इन सब बातों पर चर्चा TeamLease Services के संस्थापक मनीष सभरवाल जी के साथ। अगर चर्च...
श्रृंगार रस की भाषा। Love Poetry in Sanskrit ft. Anusha Rao & Suhas Mahesh 29.08.2024 1:12:45
प्रिय श्रोतागण, आज 249वी पुलियाबाज़ी पर एक अनूठे विषय पर चर्चा प्रस्तुत है। हम ने लोकनीति, टेक्नोलॉजी और सांस्कृतिक विषयों पर काफ़ी बातचीत की है, लेकिन किसी भी भाषा के साहित्य पर बहुत ज़्यादा चर्चा नहीं हुई है। अमित बसोले जी के साथ भक्ति मार्ग के विषय पर बात करते वक़्त कुछ भक्ति काव्य की बात हुई थी, पर उस चर्चा में मुख्य विषय अलग था। आज की चर्चा का विषय अनूठा है क्योंकि हम ऐसे दो विषयों पर बात करेंग...
राज्यों के बीच वित्तीय झगड़ा कैसे रोकें? Solving the vertical fiscal gap 22.08.2024 31:17
हालिया बजट के बाद कई राज्य सरकारें आंध्र प्रदेश और बिहार राज्य को दिए जा रहे स्पेशल पैकेज के बारे में शिकायत करते हुए पाई गई। पर इससे बड़ा मुद्दा है केंद्र सरकार और राज्यों के बीच वित्तीय वितरण का। 62% राजस्व केंद्र सरकार द्वारा एकत्र किया जाता है जब कि राज्य सरकारें 62% खर्चे के लिए जिम्मेदार हैं। यह राजकोषीय असंतुलन राज्यों की अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने की क्षमता को सीमित करता है। आज की पुल...
भारतीय संविधान कैसे बना? Unpacking the Workings of Constituent Assembly ft. Achyut Chetan 15.08.2024 1:28:32
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘आज़ादी की राह’ के इस ख़ास एपिसोड पर हम समझते हैं हमारे संविधान सभा के कामकाज के बारे में। संविधान सभा का गठन कैसे हुआ? सभा में निर्णय कैसे लिए जाते थे? बाबासाहेब आंबेडकर ने संविधान सभा में क्या भूमिका निभाई? क्या हमारे संविधान को एक कोलोनियल संविधान कहा जा सकता है? इन सब दिलचस्प सवालों पर विस्तार से चर्चा प्रोफेसर अच्युत चेतन के साथ। On this Independence Day special, we...
जिंदगी के सबक खेल खेल में। The Philosophy of Sports ft. Nandan Kamath 08.08.2024 1:14:30
ओलंपिक खेल के इस अवसर पर हमने सोचा कि क्यों न खेल कूद पर ही एक पुलियबाज़ी हो जाये। हमारे समाज को खेल की चिंता क्यों करनी चाहिए? खेल समाज के लिए एक दर्पण की तरह काम करता है, जो उसके मूल्यों, आकांक्षाओं और चुनौतियों को दर्शाता है। इसके अलावा, खेल एक जीवंत प्रयोगशाला की तरह है जहाँ मानवीय क्षमता और मानदंडों की सीमाओं को चुनौती दी जा सकती है और उन्हें फिर से परिभाषित किया जा सकता है। इस पुलियाबाज़ी में...
Why is Job Reservation for Locals a Bad Idea? रोज़गार चाहिए, स्थानिक आरक्षण नहीं। 01.08.2024 33:32
पिछले हफ़्ते कर्नाटका के CM द्वारा घोषित स्थानीय आरक्षण ड्राफ्ट बिल पर काफ़ी हल्ला मचा। इस प्रकार का आरक्षण इससे पहले हरयाणा ने भी लाने की कोशिश की थी, पर उसे हरयाणा हाई कोर्ट ने असंवैधानिक घोषित कर दिया था। कर्नाटका में भी इस पॉलिसी को फिलहाल तो होल्ड पर रखा गया है पर सवाल ये है कि राज्य सरकारें ऐसी नीतियां क्यों लाती रहती हैं? क्या ऐसी संकीर्ण नीतियों से भारत को फायदा होगा या नुकसान? इसी विषय पर इ...
बिजली और मौसम परिवर्तन का नाता। Power Sector Reforms will Unlock Climate Transition ft. Akshay Jaitly 25.07.2024 1:12:38
Power sector will play a crucial role in India's climate transition. However, reforms remain stalled and the price system is broken in this sector dominated by the state. What are some possible solutions to navigate this challenge? This week on Puliyabaazi, Akshay Jaitly joins us to give us a comprehensive view of the sector and presents new ideas to fix the price system in the electricity market....
पाकिस्तान का आर्थिक सफ़र। Understanding Pakistan's Economic Challenges ft. Uzair Younus 18.07.2024 1:22:00
पिछले कुछ सालों से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था उथल-पुथल भरे दौर से गुज़र रही है। बढ़ती महंगाई और ऊर्जा की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी के जीवन स्तर को काफ़ी प्रभावित किया है। इसके पीछे क्या वज़ह है? पाकिस्तान इन आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए ज़रूरी सुधारों को लागू क्यों नहीं कर पा रहा है? इस हफ़्ते, हम बात करेंगे उज़ैर यूनुस से, जो अपने पॉडकास्ट पाकिस्तोनॉमी पर पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था के कई पहलुओं के...
खेल प्रशासन को खेल खेल में ना लें। Reforming Sports Governance 11.07.2024 48:24
पेरिस ओलंपिक्स के नजदीक आने के साथ ही भारत में कई खेल प्रेमी सोच रहे होंगे: भारत ओलंपिक की मेजबानी कब करेगा? लेकिन अगर कोई खेल प्रेमी पुलियाबाज़ी का श्रोता है, तो वह सबसे पहले यह सवाल पूछेगा: क्या भारत को ओलंपिक की मेजबानी करनी चाहिए? क्या इस तरह के आयोजन से भारत में खेल को बढ़ावा मिलेगा या यह हमारे सीमित संसाधनों की बर्बादी होगी? क्या कोई और विकल्प है जो भारत में खेल प्रशासन को सुधार सकता है? प्र...
हम पंछी उन्मुक्त गगन के। India and Rotational Labour Mobility 04.07.2024 37:42
इस सप्ताह पुलियाबाज़ी पर हम चर्चा करते हैं कि कैसे फ्री मोबिलिटी समझौतों के माध्यम से भारतीयों के लिए नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं। क्या यह हमारे ब्रेन ड्रेन को ब्रेन गेन में बदलने का मार्ग हो सकता है? ज़रूर सुनें। This week on Puliyabaazi, we discuss how new opportunities can be created for Indians by improving rotational labour mobility for Indians through Free Mobility Agreements. Can this be t...
सफ़रनामा: रोबोटिक्स का तीर्थस्थल। Boston Travelogue 27.06.2024 47:37
इस हफ़्ते पुलियाबाज़ी पर और एक सफरनामा जिसमें सौरभ देते हैं अपने बोस्टन सफर का ब्यौरा। क्या इकोसिस्टम है बोस्टन में जिससे वहाँ रोबोटिक्स से लेकर बायोटेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्र में अप्रतिम संशोधन निकल कर आते हैं? क्या चीन में भी ऐसी इकोसिस्टम बनाना संभव है? जुड़िये इस पुलियाबाज़ी पर। अगर आपकी कोई टिप्पणियाँ हो तो ज़रूर भेजें। अगर आप पुलियाबाज़ी पर अपने विचार या लेख साझा करना चाहें तो हमें ज़रूर लिखें। This...
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.