Policy, Politics, Tech, Culture, and more...
Puliyabaazi Hindi Podcast पुलियाबाज़ी हिन्दी पॉडकास्ट
This Hindi Podcast brings to you in-depth conversations on politics, public policy, technology, philosophy and pretty much everything that is interesting. Presented by tech entrepreneur Saurabh Chandra, public policy researcher Pranay Kotasthane, and writer-cartoonist Khyati Pathak, the show features conversations with experts in a casual yet thoughtful manner. जब महफ़िल ख़त्म होते-होते दरवाज़े के बाहर, एक पुलिया के ऊपर, हम दुनिया भर की जटिल समस्याओं को हल करने में लग जाते हैं, तो हो जाती है पुलियाबाज़ी। तो आइए, शामिल हो जाइए हमारी पुलियाबाज़ी में जहां हम एक से एक दिलचस्प विषय की तह तक जाएँगे,...
Author
Policy, Politics, Tech, Culture, and more...
Category
Podcast website
Latest episode
Jul 9, 2026
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
भारतीय एयरलाइन्स की हालत इतनी ख़स्ता क्यों? India’s Weak Regulatory Capacity in Aviation Sector 01.01.2026 43:15
2026 की हार्दिक शुभकामनाएँ। पिछले साल भारतीय एविएशन सेक्टर में काफ़ी उथल-पुथल मची रही। पहले AI171 का एक्सीडेंट और साल के अंत में इंडिगो की हज़ारों फ़्लइटो का कैंसिल होना। आखिर क्या वजह है कि दुनिया के सबसे तेज़ी से बढ़ते इस मार्केट में आज उँगलियों पर गिनने लायक खिलाड़ी ही बचे हैं? इस कहानी में नियामक संस्थाओं की क्या भूमिका रही? क्या यह मार्केट पावर का खेल ग्राहकों की जेब पर भारी पड़ रहा है? इसी पर आज...
पुलियाबाज़ी वाली हिंदी का मतलब क्या? How Do We Discuss New Ideas in Hindi? 11.12.2025 44:12
इस हफ़्ते पुलियाबाज़ी पर चर्चा पुलियाबाज़ी के बारे में ही। साल का आख़िरी एपिसोड है और अभी अभी पुलियाबाज़ी पत्रिका भी प्रकाशित हुई है, तो इस मौके पर इस पत्रिका की भाषा पर भी थोड़ी चर्चा हो जाये। हिंदी में अक्सर टेक्निकल शब्दों की कमी महसूस होती है, तो अर्थशास्त्र या लोकनीति से जुड़े अटपटे शब्दों के लिए हिंदी में शब्द कैसे खोजे? इसी बात पर आज की पुलियाबाज़ी सुनिए, हमारी नयी पत्रिका पढ़िए, और अगर पसंद तो अपने...
सरकारी शिक्षा व्यवस्था क्यों चरमराई हुई है? How to improve education in India? ft. Yamini Aiyar 04.12.2025 1:21:31
हमारी सरकारी स्कूलों में शिक्षा का हाल ये है की पाँचवी कक्षा में पढ़ रहे बच्चों में से केवल 34% बच्चे ही दूसरी कक्षा की किताब पढ़ पाते हैं। ऐसे में ये सवाल जायज़ है कि क्या हमारे स्कूल बच्चों को वास्तव में सीखा रहे हैं, या सिर्फ सिलेबस पूरा कर रहे हैं? आखिर हमारी सरकारी शिक्षा व्यवस्था इतनी चरमराई हुई क्यों है? आज की पुलियाबाज़ी में हम इस मुद्दे की तह तक जाएँगे यामिनी अय्यर के साथ। We discuss: * Why i...
सिर्फ राजनेताओं ने नहीं, भारतीय जनमानस ने हमारा संविधान पिरोया है। How Public Movements Shaped Indian Constitutionalism? ft. Rohit De and Ornit Shani 27.11.2025 1:20:11
26 नवम्बर 1949 को भारत ने अपना संविधान अपनाया था। इस अहम् घड़ी को याद करने और उस समय हो रहे बदलाव को समझने का ये अच्छा मौका है। इसमें आम धारणा ये है कि संविधान को कुछ गिने-चुने अभिजात वर्ग के लोगों ने बनाया और भारत की आम जनता पर थोप दिया। लेकिन इस धारणा में कितनी सच्चाई है? इतिहासकार रोहित डे और ऑर्नित शनी अपने शोध के आधार पर इस बात का खंडन करते हैं। अपनी किताब Assembling India’s Constitution में व...
भारत की भावनात्मक एकता की खोज। The Unfinished Business of India’s Emotional Integration 20.11.2025 54:00
भारत एक ऐसा देश है जहाँ हर थोड़ी दूर पर भाषा बदल जाती है, खाना बदल जाता है और पहनावा बदल जाता है। हम नक़्शे पर तो एक हैं, लेकिन क्या हम दिलों से भी एक हैं? आज हम बात करेंगे एक ऐसे सवाल की जो आज़ादी के वक़्त भी था और आज भी हमारे सामने खड़ा है: भारत का भावनात्मक एकीकरण कैसे हो? इस मुद्दे को पहली बार 1961 में गठित एक कमिटी ने समझने की कोशिश की थी और अपने संशोधन और सुझाव उन्होंने Report of the Committee on...
कैसे हुआ अर्जेंटीना का बेड़ा ग़र्क़? Lessons from Argentina’s Economic Decline 13.11.2025 50:11
पिछले हफ़्ते हमने बात की थी कि कैसे टेक्नोलॉजी और इनोवेशन की बदौलत कुछ देश लंबे समय तक आर्थिक प्रगति कर पाये। लेकिन, आर्थिक विकास का होना हमेशा तय नहीं होता। २०वीं सदी की शुरुआत में अर्जेंटीना तेज़ी से बढ़ रहा था, लेकिन बाद में उसके विकास का चक्का अटक सा गया। तो आइये, आज की पुलियाबाज़ी में अर्जेंटीना के आर्थिक पतन से कुछ सबक सीखते हैं। We discuss: * Background on Argentina * Economic Growth in Argen...
इंदिरा, आपातकाल और उभरता कैसरवाद। The Indira Era ft. Srinath Raghavan 06.11.2025 1:08:15
2025 में इमरजेंसी के 50 साल पूरे हुए, तो हमने सोचा क्यों न भारत के लोकतंत्र के इस काले प्रकरण पर भी कुछ रोशनी डाली जाये? इस बात पर विस्तार से चर्चा करने किए लिए हमारे साथ जुड़ते हैं जाने माने इतिहासकार श्रीनाथ राघवन जी। तो ये पुलियाबाज़ी सुनिए और अपने सवाल या टीका-टिप्पणी हमसे साझा कीजिये। We discuss: * Crisis in India in the late 60s * What is Caesarism? * Indira Gandhi’s Leadership * The flip-flop...
आर्थिक वृद्धि की नोबेल विजेता रेसिपी क्या? The Secret Ingredient for Sustained Economic Growth 30.10.2025 50:00
लंबे समय तक निरंतर विकास का नुस्खा क्या है? किन परिस्थितियों में इनोवेशन से प्रेरित विकास फलता-फूलता है? ऐसा क्यों है कि कुछ देश इसे हासिल कर पाते हैं, जबकि दूसरे असफल रह जाते हैं? इस हफ्त पुलियाबाज़ी पर हम ‘रचनात्मक विनाश’ की तर्ज पर दिए गए अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार के संदर्भ में इन्हीं विषयों पर चर्चा करेंगे। We discuss: * What is Aghion and Howitt’s model for growth? * Joel Mokyr’s contribut...
भारत की विकास यात्रा उल्टी-पुल्टी क्यों? India’s Precocious Development Odyssey ft. Devesh Kapur and Arvind Subramanian 23.10.2025 1:31:32
इस हफ़्ते पुलियाबाज़ी पर एक शानदार चर्चा दो बहुत ही ख़ास मेहमान के साथ। पुलिया पर हमारे साथ जुड़ रहे है प्रसिद्ध पोलिटिकल साइंटिस्ट प्रोफ़ेसर देवेश कपूर और भारत के चीफ़ इकोनॉमिक एडवाइज़र रह चुके अर्थशास्त्री अरविंद सुब्रमनियन। चर्चा है आज़ाद भारत की विकास यात्रा पर—किन चीज़ों में हम सफल रहे? क्या गलतियाँ हुई? इन्हें कैसे ठीक करें ताकि आगे हमारी प्रगति की राह बनी रहे? इन सभी सवालों पर खुलकर बातचीत। We discu...
अमेरिका और चीन के सामने भारत के पत्ते? How Should India Negotiate with the US and China? 16.10.2025 38:13
व्यापार टैरिफ को लेकर अमेरिका और चीन के बीच गहमा गहमी जारी है। इसी बीच अमरीका ने भारत से आने वाले सामान पर 50% टैरिफ लगा दिया। चीन ने तो पहले से ही भारत पर कई महत्वपूर्ण उत्पादों पर एक्सपोर्ट बैन लगाया हुआ था। तो इस खेल में भारत क्या पत्ते खेल सकता है? किन मुद्दों पर भारत अपनी बड़ी मार्केट के बल पर नेगोशिएट कर सकता है? इसी पर आज की पुलियाबाज़ी। We discuss: * India as a Swing Power? * Opportunity for...
एक और सफ़रनामा: अय्याशी की नगरी और कनाडा की राजधानी। Las Vegas and Ottawa 09.10.2025 59:36
इस हफ़्ते पुलियाबाज़ी टीम जगभ्रमण पर निकली थी तो हमने सोचा की श्रोताओं को इस सफ़र का ब्यौरा देना तो बनता है। तो पेश है और एक सफ़रनामा अय्याशी की नगरी लास वेगस और कनाडा की राजधानी ओटावा का। We discuss: * Sincity Las Vegas * How Vegas was built * Entertainment at Industrial Scale * Trade Exhibition * Canada’s dependence on the US * Notes from Ottawa Also, please note that Puliyabaazi is now available on...
न्याय पाने का निजी रास्ता। All About Arbitration. ft. Prashant Narang 02.10.2025 1:10:11
न्याय व्यवस्था लोकनीति का एक ऐसा पहलु है जिसके लिए हम सभी पूरी तरह से सरकारी तंत्र पर निर्भर हैं। भला इसमें मार्केट कैसे हो सकता है? वैसे मोटे तौर पर ये बात सही है लेकिन कुछ प्रकार के झगड़े सरकारी न्याय तंत्र के बाहर भी सुलझाए जाते हैं। इसे कहते हैं आर्बिट्रेशन याने कि मध्यस्थता। इसी विषय को विस्तार से समझेंगे ट्रस्टब्रिज से जुड़े लीगल एक्सपर्ट प्रशांत नारंग के साथ। We discuss: * What is Arbitration...
भारत के परमाणु प्रोग्राम की दास्ताँ। The History of India’s Nuclear Programme ft. Yogesh Joshi 25.09.2025 1:36:47
इस हफ़्ते पुलियाबाज़ी पर हमने क्लास लगायी भारत की परमाणु हथियार बनाने के सफ़र पर। भारत के परमाणु प्रोग्राम की शुरुआत से लेकर पहली नुक्लिअर सबमरीन बनने तक की कहानी और उसके पीछे की राजनीति और विज्ञान, इन सब को विस्तार में समझाते है प्रोफ़ेसर योगेश जोशी। We discuss: * The beginning of India’s nuclear programme * What was the initial goal of India’s nuclear programme? * The pivot to Nuclear Weapons * Cost...
EP300 Special अभी तो बस शुरुआत है। आपके सवाल, हमारे जवाब। Ask Us Anything 18.09.2025 1:13:37
पुलियाबाज़ी का एपिसोड नंबर 300 हाज़िर है। ये हमारे लिए ख़ास मक़ाम है और शायद ये आप सब की हौसला अफ़ज़ाई के बिना मुमकिन नहीं होता था। इसी लिए आज चर्चा आपके सवालों पर। हमें अपने सवाल भेजने के लिए श्रोताओं का शुक्रिया। कुछ के जवाब हमने दिए है, बाकी के हम अगले एपिसोड्स में डिसकस करेंगे। वैसे अगर आप हमसे पूछे तो हम तो यही कहेंगे कि अभी तो बस शुरुआत है। Prebook your complimentary copy of Puliyabaazi Magazine h...
अटल बिहारी वाजपेयी: कवि, प्रचारक, राजनीतिज्ञ। Biography of Atal Bihari Vajpayee ft. Abhishek Choudhary 11.09.2025 1:33:31
Atal Bihari Vajpayee was a much loved and adored Prime Minister. As a politician who was also a poet and a great orator, he is often seen as a moderate or even liberal leader. But his legacy is more complicated than meets the eye. He often straddled uncomfortably between secular India and its sectarian polity. Today, Vajpayee’s biographer Abhishek Choudhary joins us on Puliyabaazi to discuss the m...
EP298 हमारे शहरों को चलने लायक कैसे बनाएँ? How to Improve Walkability of Indian Cities? ft. Walking Project 04.09.2025 1:18:05
पुलियाबाज़ी में अक्सर इस बात का ज़िक्र हुआ है कि हमारे शहरों में पैदल चलना कितना मुश्किल हो गया है, और हम सब अपने आम जीवन में भी इसको महसूस तो करते ही हैं। इसीलिए, आज हमारे मेहमान हैं Walking Project के कन्वीनर ऋषि अग्गरवाल जी जो इस मुद्दे पर लंबे समय से काम कर रहे है और लोगों एवं नगरपालिका अधिकारीयों में इस विषय पर जागृति बढ़ाने का काम कर रहे हैं। We discuss: * Why is the walkability of our cities s...
आवारा कुत्तों की समस्या: जनस्वास्थ्य या नैतिकता का मामला? The Irrational Laws Behind India’s Stray Overpopulation 28.08.2025 45:52
क्या आपको पता है कि भारत में तकरीबन ६ करोड़ आवारा कुत्तें हैं और हर साल १ करोड़ ७० लाख लोगों को कुत्तें काटते हैं? इस विषय पर वैसे तो काफ़ी चर्चा हो चुकी है पर ज़्यादातर लोग इस मुद्दे को नैतिकता की दृष्टि से देखते हैं, तो पुलियाबाज़ी पर हमने इसे लोकनीति के नज़रिये से समझने की कोशिश की। We discuss: * Supreme Court’s verdict on strays * What are the existing laws? * Should this decision be made at the Uni...
युद्ध का नया युग। Drones Herald a New Age of Warfare ft. Aditya Ramanathan 21.08.2025 1:03:52
उक्रैन और रूस की जंग में यूक्रेन ड्रोन जैसे नए और अनोखे हथियारों से रूस की पारम्परिक सैन्य शक्ति को बख़ूबी टक्कर दे रहा है। इससे तो ऐसा ही लगता है कि भविष्य की सेनाएँ और रणभूमि आज से बहुत अलग होने वाली है। युद्ध के इस बदलते स्वरुप पर चर्चा के लिए हमारे साथ जुड़ते हैं आदित्य रामनाथन जो तक्षशिला इंस्टीटूशन से जुड़े रिसर्च फेलो हैं और मिलिट्री स्ट्रेटेजी में खासी दिलचस्पी रखते हैं। We discuss: * How has...
विकसित भारत के लिए टॉप10 उपाय। 10-Point Road Map for a Developed India 14.08.2025 59:48
इस हफ़्ते आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। इस ख़ास मौके पर हम ने सोचा कि क्यों न थोड़ा सा सोचें कि हमारे भविष्य का भारत कैसा होना चाहिए। अगर हम भारत को एक विकसित देश के रूप में देखना चाहते हैं, तो फिर उसकी परिकल्पना क्या होगी और हम वहाँ तक कैसे पहुँचेंगे। कौन से वो दस अत्यंत ज़रूरी पॉलिसी उपाय हैं, जो हमें आज करने पड़ेंगे ताकि हम एक विकसित देश बनने का वो सपना पूरा कर पाएं? इस बात पर आज की पुल...
अमीर भारतीयों का भारत से पलायन। From Brain Drain to Wealth Drain. ft. Sanjaya Baru 07.08.2025 1:12:46
2024 में २ लाख से ज़्यादा भारतीयों ने अपनी नागरिकता छोड़ दी। ज़्यादातर प्रवासी भारतीय भारत लौटना नहीं चाहते। भारत से ब्रैन ड्रेन तो काफ़ी दशकों से चल रहा है, पर अब भारत के अमीर अपनी धन संपदा सहित भारत छोड़ रहे हैं। ऐसे में इस बात पे ये चिंतन तो ज़रूरी है कि इस पलायन से भारत को कितना नुकसान हो रहा है, और इसे कैसे रोका जाए। इसी बात पर गहराई से चर्चा करने के लिए हमारे साथ जुड़ रहे हैं डॉ. संजय बारू जी। डॉ....
तितली से तूफ़ान। Predictability Amidst Chaos ft. Climate Scientist Prof. Jagadish Shukla 31.07.2025 1:19:05
इस हफ़्ते आपके लिए एक बार फिर एकदम nerdy और technical पुलियाबाज़ी हाज़िर है। क्लाइमेट पर ऊपरी तौर पे तो काफ़ी चर्चा होती है पर इसके विज्ञान तक शायद ही कोई जाता है। तो इसी लिए हमने होमवर्क किया और पहुँच गए प्रोफ़ेसर शुक्ला की क्लास में। प्रोफ़ेसर जगदीश शुक्ला प्रसिद्ध क्लाइमेट साइंटिस्ट है और 2007 में अल गोर के साथ नोबेल प्राइज जीतने वाली IPCC टीम के मेंबर रह चुके हैं, तो इस विषय को उनसे बेहतर भला कौन सम...
चीन का चक्रव्यूह। China's Economic Warfare is a Market Failure 24.07.2025 47:16
नमस्ते! पुलियाबाज़ी पर आज की चर्चा चीन और भारत के बीच चल रहे व्यापारिक अनबन पर। क्या चीन का भारत को कई महत्वपूर्ण चीज़ों का निर्यात रोकना सिर्फ एक व्यापारिक कदम है या इससे ज़्यादा कुछ? चीन के इस चक्रव्यूह को भेदने के लिए भारत क्या कर सकता है? आज की पुलियाबाज़ी पर हमारी कोशिश है कि इस मुद्दे को एक नए नज़रिये से देखें, तभी शायद इसे भेदने के कुछ उपाय नज़र आ सकते हैं। तो आप भी सुनिए और अपने विचार हमारे साथ...
झुग्गी झोपड़ियों का समाधान है सौ नये शहर। How to Solve India’s Housing Crisis? ft. Prof. Gurbachan Singh 17.07.2025 1:21:23
High price of land in India has made housing unaffordable for a majority of urban Indians, who have no option but to live in congested slums or unauthorized housing. While this is a burning issue for the public, it hasn’t received enough policy attention. What can be a long term solution to provide good, legal and affordable housing to more Indians? This is our second episode with independent econ...
बोल बच्चन, छुपा रुस्तम या पेचीदा? Overrated, Underrated, Complicated! 10.07.2025 1:07:53
This week we have a fun chat where we discuss a range of topics and mark them as overrated, underrated or complicated! Listen in and tell us what you think! Oh! and this week we have a few contest announcements to make. If you are interested, do check out the details here . We discuss: * Schooling in mother tongue * Jugaad * Going to a good college * Manufacturing * Metro for Public Transport * UP...
भारत-यूरोपीय संघ के बीच नयी संभावनाएँ। New Possibilities in India-EU Relations 03.07.2025 1:07:38
दुनिया में बदलते आंतरराष्ट्रीय समीकरणों के चलते भारत और यूरोपीय संघ के बीच बेहतर संबंधों के आसार नज़र आ रहे हैं, पर भारत में यूरोपीय संघ के बारे में चर्चा कम ही होती है। इसीलिए हमने सोचा कि इस विषय पर किसी विशेषज्ञ से बात की जाए। इस एपिसोड पर हमारे साथ पुलियाबाज़ी के लिए जुड़ रही है गरिमा मोहन जो जर्मन मार्शल फंड ऑफ़ यूनाइटेड स्टेट्स में सीनियर फेलो हैं और यूरोपीय संघ पर लंबे समय से अध्ययन कर रही हैं।...
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.