Policy, Politics, Tech, Culture, and more...

Puliyabaazi Hindi Podcast पुलियाबाज़ी हिन्दी पॉडकास्ट

News HI ↓ 341 episodes

This Hindi Podcast brings to you in-depth conversations on politics, public policy, technology, philosophy and pretty much everything that is interesting. Presented by tech entrepreneur Saurabh Chandra, public policy researcher Pranay Kotasthane, and writer-cartoonist Khyati Pathak, the show features conversations with experts in a casual yet thoughtful manner. जब महफ़िल ख़त्म होते-होते दरवाज़े के बाहर, एक पुलिया के ऊपर, हम दुनिया भर की जटिल समस्याओं को हल करने में लग जाते हैं, तो हो जाती है पुलियाबाज़ी। तो आइए, शामिल हो जाइए हमारी पुलियाबाज़ी में जहां हम एक से एक दिलचस्प विषय की तह तक जाएँगे,...

Author

Policy, Politics, Tech, Culture, and more...

Category

News

Podcast website

www.puliyabaazi.in

Latest episode

Jul 9, 2026

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

सेमीकंडक्टर दंगल : अमेरिका, चीन और सिकिया पहलवान भारत. Siliconpolitik. 11.07.2019

The semiconductor microchip is perhaps the greatest modern-day innovation breakthrough. It made radios, TVs, computers, and phones happen. Today, a processor microchip has billions of components and is created using a complex supply chain involving thousands of specialised companies cutting across the globe. This trade network with nodes spread all across the world worked seamlessly at most times....

टिकट ख़रीदा रिज़र्व बैंक ने पर क्या लॉटरी लगेगी सरकार की? The Role of the RBI. 27.06.2019

The tussle between the Reserve Bank of India and the Union government has only intensified over the last two years. Governor Urjit Patel resigned in December 2018 and Deputy Governor Viral Acharya resigned earlier this week. Though both of them cited personal reasons there are speculations that the stand-off related to excess funds on RBI’s balance sheet had some role to play. Now there’s nothing...

क्या राष्ट्रवाद भी लिबरल हो सकता है? Liberal Nationalism. 13.06.2019

भारतीय राष्ट्रवाद की ख़ासियत यह है कि वह शुरुआत से ही उदारवादी रहा है | लेकिन आज के ध्रुवीकृत वातावरण में इन दोनों शब्दों को विरोधाभासी समझा जाने लगा है | कुछ राष्ट्र के स्वनियुक्त रक्षक लिबरल विचारधारा को ज़हरीला मानते है तो खुद को लिबरल मानने वाले राष्ट्रवाद नाम से ही कतरा जाते है | तो हमने पुलियाबाज़ी की तक्षशिला इंस्टीटूशन के डायरेक्टर नितिन पई के साथ | नितिन लिबरल-राष्ट्रवाद  पर कई लेख लिख चुके...

रन-नीति : क्रिकेट में डेटा क्रांति. Cricket and Data Science. 30.05.2019

क्रिकेट एक ऐसा विषय है जिसमे हम सभी ज्ञानी है | लेकिन क्या आपको पता था कि डेटा साइंस के प्रयोग से क्रिकेट के स्तर में निरंतर सुधार आ रहा है ? डेटा एनालिसिस टीमों का एक अभिन्न अंग बन चुका है यहाँ तक कि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने तो अब एक चीफ डेटा अफसर भी नियुक्त किया है | तो इस एपिसोड में हमने क्रिकेट के इस नए पहलू पर पुलियाबाज़ी की कार्तिक शशिधर से | कार्तिक एक मैनेजमेंट कंसलटेंट है, एक ब्लॉगर है, औ...

यह लिबरल आख़िर है कौन? Foundational Ideas of Liberalism. 16.05.2019

लिबरलिस्म अर्थात स्वातंत्रवाद आज एक विस्फोटक शब्द हो गया है | लेकिन ये लिबरल होने का आख़िर मतलब क्या होता है? इस प्रश्न का उत्तर खोजते हुए हम फ्रेडरिक हायेक (1899-1992) के लेख पढ़ने लगे | हायेक लिबरल विचारधारा की एक महत्वपूर्ण हस्ती है |  The Use of Knowledge in Society ,  The Road to Serfdom  और  Law, Legislation, and Liberty  हायेक के कुछ धमाकेदार लेख है जो आज भी बेहद प्रासंगिक है | उनकी पहली किता...

ज़िन्दगी की चाबी. Gene Editing. 02.05.2019

कुछ ही महीनों पहले चीन के एक वैज्ञानिक ने जीनोम-एडिटिंग का उपयोग कर जुड़वां बच्चियाँ बनाकर पूरे जगत को हिला दिया | जीन एडिटिंग ने ‘कुदरत बनाम परवरिश’ विवाद को एक नया आयाम दे दिया है | तो इस बार पुलियाबाज़ी पर लेकर आए हैं हम एक वैज्ञानिक को जीन्स, जीन एडिटिंग बारे में विस्तार से चर्चा करने के लिए | हमारी गेस्ट है  शांभवी नाईक , जो एक कैंसर बायोलॉजिस्ट हैं और तक्षशिला इंस्टीटूशन में रिसर्च फेलो हैं |...

ख़ुफ़िया बातें. Espionage, India Style. 18.04.2019

जासूसी एक ऐसा पेशा है जिसके बारे में न सिर्फ हम कम जानते है बल्कि अक़्सर सरासर ग़लत भी जानते है | फिल्मों में इस पेशे को इस तरह दर्शाया जाता है कि इंटेलिजेंस अफ़सर कई दिव्य शक्तियों के मालिक लगने लगते है | तो इस बार की पुलियाबाज़ी एक असली इंटेलिजेंस अफ़सर के साथ इस पेशे के बारे में | हमने बात की भारत की ख़ुफ़िया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (R&AW) के भूतपूर्व प्रमुख विक्रम सूद के साथ | यह चर्चा सूद जी...

हमारी राजनीती आख़िर ऐसी क्यों है? What Matters for Indian Voters? 04.04.2019

2019 मतदान क़रीब है और राजनीति की हवा किस दिशा में बह रही है, इस पर हर भारतीय का अपना एक मत तो ज़रूर है| अक़्सर लोग कहते हैं कि भारत में राजनीति विचारधाराओं से परे है ; वह केवल नेताओं के व्यक्तित्व, भ्रष्टाचार, या फ़िर जातिगत समीकरण पर केंद्रित है | पर इन आम धारणाओं में कितना सच है, इसी विषय पर इस हफ़्ते की पुलियाबाज़ी राहुल वर्मा (फेलो, राहुल सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च) के साथ| राहुल और प्रदीप छिब्बर की न...

बुंदेलखंड से उठती खबरों की एक लहर. A Bundelkhandi Women-run Media Network. 21.03.2019

इस बार की पुलियाबाज़ी भारत के एकमात्र ग्रामीण, नारीवादी न्यूज़ चैनल -  ख़बर लहरिया  - के साथ | २००२ में स्थापित हुआ यह नेटवर्क अपनी बेबाक रिपोर्टिंग के लिए मशहूर है | तो हमने पुलियाबाज़ी की दिशा मलिक (मैनेजिंग डायरेक्टर) और कविता देवी (डिजिटल हेड) के साथ | पहले हमने बात की खबर लहरिया की सफलताएँ और चुनौतियाँ के बारे में | फ़िर हमने समझने की कोशिश की उत्तर प्रदेश के पिछड़े इलाक़े - बुंदेलखंड - को, ख़बर लहरि...

IL&FS से DHFL तक - क्यों लड़खड़ा रहे हैं NBFC? IL&FS to DHFL - Why NBFC is fluctuating 07.03.2019

भारत में तक़रीबन 90 बैंक है पर 10000 ग़ैर-बैंकिंग वित्तीय कम्पनियाँ (NBFC) हैं जबकि दोनों संस्थाओं का एक ही रोल है - किफ़ायती क़र्ज़ उपलब्ध करा पाना | कोबरापोस्ट वेबसाइट ने इनमें से एक - DHFL - पर जनवरी में आरोप लगाया था कि इस कम्पनी ने 31 हजार करोड़ रुपए का घोटाला किया है! इसे ‘भारत के इतिहास का सबसे बड़ा बैंकिंग स्कैम’ करार दिया गया था।भारत में ही नहीं, पूरे विश्व में NBFC पर नियंत्रण कैसे हो यह एक...

स्वतंत्र भारत में मतदान की कहानियाँ. How India Conducts Elections 21.02.2019

2019 के लोकसभा चुनाव नज़दीक आ रहे है | अगले कुछ महीनों में हर नुक्कड़-गली में “कौन बनेगा प्रधानमंत्री” इसी विषय पर वाद-विवाद होगा | तो पुलियाबाज़ी में हमने इस प्रश्न से हटकर मतदान प्रक्रिया को समझने का प्रयास किया | इस पुलियाबाज़ी में हमारे गेस्ट है श्री अलोक शुक्ला जो २००९ और २०१४ के बीच भारत के डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर रह चुके हैं | उनकी नयी किताब  Electronic Voting Machines: The True Story  इवीएम पर...

लश्कर-ए- तय्यबा: कब, क्यूँ और कैसे. Lashkar-e-Tayyaba: Origins and Motives. 07.02.2019

26 नवंबर 2008, मुंबई की दर्दनाक तस्वीरें आज भी दिल दहला देती हैं | इस हमले को अंजाम दिया था पाकिस्तान सेना के पसंदीदा आतंकवादी गुट - लश्कर-ए-तैयबा ने | इस हादसे के 11 साल बाद भी, हम कम ही जानते है कि यह संगठन शुरू कैसे हुआ, किस मक़सद से हुआ, और इसके हथकंडे क्या है | तो हमने की पुलियाबाज़ी प्रॉफ़ेसर क्रिस्टीन फेयर से, जिन्होंने हाल ही में इस संगठन पर एक किताब  ‘In Their Own Words: Understanding the La...

अम्बेडकर के जातिप्रथा पर विचार : भाग २. Ambedkar on Caste Part 2 31.01.2019

पूरे भारत ने अपना सत्तरवाँ गणतंत्र दिवस पिछले हफ़्ते मनाया और अंबेडकर के योगदान को फिर एक बार याद किया | पर अंबेडकर साहब जैसे बुद्धिजीवी को सम्मान देने का शायद सबसे प्रभावशाली तरीका है उनके विचारों को समझना | अब उनको पुलियाबाज़ी में ला पाना तो संभव नहीं है इसलिए इस बार हमने प्रयत्न किया उनके कुछ लेख पढ़ने का और उनके तर्क को आपके सामने रखने का | इस दो भाग स्पेशल में हमने विश्लेषण किया अंबेडकर के जातिप...

अम्बेडकर के जातिप्रथा पर विचार: भाग १. Ambedkar on Caste Part 1 24.01.2019

गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम भीमराव अम्बेडकर के योगदान को अक़्सर सलामी देते हैं | पर अम्बेडकर साहब जैसे बुद्धिजीवी को सम्मान देने का शायद सबसे प्रभावशाली तरीका है उनके विचारों को समझना| अब उनको पुलियाबाज़ी में ला पाना तो संभव नहीं है इसलिए इस बार हमने प्रयत्न किया उनके कुछ लेख पढ़ने का और उनके तर्क को आपके सामने रखने का | इस दो भाग स्पेशल में हमने विश्लेषण किया अम्बेडकर के जातिप्रथा पर कुछ विचारों का |...

एक नयी विश्व व्यवस्था के लिए भारत कैसे तैयारी करे? The New World Order and India. 10.01.2019

विश्व व्यवस्था के घटनाक्रम में हाल ही तीव्रता से बदलाव हुए हैं। अमरीका और चीन के बीच में 1971 से शुरू हुआ तालमेल का सिलसिला आज एक शीत युद्ध में तब्दील हो गया है। बदलते समीकरणों के चलते अगले २५ सालों में भारत को क्या कदम उठाने चाहिए, इस विषय पर है हमारी इस हफ़्ते की पुलियाबाज़ी | इस पुलियाबाज़ी में सौरभ और प्रणय ने इन सवालों पर चर्चा की: १. “विश्व-व्यवस्था” शब्द का अर्थ क्या है? २. ऐतिहासिक तौर पर किस...

भाग राकेट भाग : भारत के अंतरिक्ष प्रोग्राम की कहानी. India's Audacious Space Programme. 27.12.2018

अंतरिक्ष खोजने की चाह हज़ारों साल पुरानी है। लेकिन अंतरिक्ष तक पहुंचने की क्षमता केवल सत्तर साल पुरानी है। और भारत उन चुनिंदा देशों में से है जिसने इस खोज में कई झंडे गाढ़े है। तो इस बार पुलियाबाज़ी में हमने भारत के अंतरिक्ष प्रोग्राम पर खुलकर चर्चा की पवन श्रीनाथ से, जो इस विषय पर काफ़ी सालों से शोधकार्य कर रहे हैं। पवन तक्षशिला संस्थान में फेलो है और  थले-हरटे (कन्नड) और  प्रगति (अंग्रेज़ी) पॉडकास्ट...

परदेसी परदेसी जाना नहीं. Migration in India ft. Chinmay Tumbe 13.12.2018

‘मेरे पिया गए रंगून, वहाँ से किया है टेलीफून” याद आया न यह गाना? लेकिन आपने सोचा कि इनके पिया आख़िर क्यों और कैसे रंगून पहुंचे? आम धारणा यह है कि भारत में अक़्सर लोग जिस गाँव में जन्म लेते थे, उसी में पूरा जीवन व्यतीत कर देते थे | लेकिन हमारे इस एपिसोड के सह-पुलियाबाज़ चिन्मय तुम्बे बताते है कि भारत का प्रवास याने कि migration के साथ अटूट रिश्ता है | चिन्मय १० साल से migration पर शोध कर रहे है और उन्...

धरती के बर्फीले छोरों से कहानी Climate Change की ft. Raja Karthikeya 29.11.2018

जलवायु परिवर्तन (climate change) के भीषण प्रभावों पर आंकड़े तो स्पष्ट हैं लेकिन फिर भी हम और हमारी सरकारें इस वैश्विक समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे | तो इस पुलियाबाज़ी में हमने सीधे बात की ऐसे क्लाइमेट सेनानी से जो क्लाइमेट चेंज के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए धरती के दोनों बर्फीले ध्रुवों तक ही पहुँच गए | सुनिए हमारी पुलियाबाज़ी राजा कार्तिकेय से जिन्होंने एक साल के भीतर ही अंटार्कटिक और आर्कट...

Arthashashtra Part 2 : Foreign Policy कैसे होनी चाहिए? 15.11.2018

Real estate से लेकर business advice तक, कौटिल्य नीति को बिना सिर पैर उपयोग करने की होड़ लगी है आजकल | अर्थशास्त्र को ignore करना तो ग़लत है ही, पर उसे ग़लत समझना और भी हानिकारक है | तो कौटिल्य अर्थशास्त्र से जुड़ी कई ग़लतफ़हमियों को ठीक करने के लिए हमने की पुलियाबाज़ी कजरी कमल से जो कि ‘अर्थशास्त्र और Indian Strategic Culture’ पर PhD कर रही हैं हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय से | कजरी तक्षशिला इंस्टीटूश...

Arthashashtra Part 1 : साम, दाम, भेद, दंड से परे. 08.11.2018

Real estate से लेकर business advice तक, कौटिल्य नीति को बिना सिर पैर उपयोग करने की होड़ लगी है आजकल | अर्थशास्त्र को ignore करना तो ग़लत है ही, पर उसे ग़लत समझना और भी हानिकारक है | तो कौटिल्य अर्थशास्त्र से जुड़ी कई ग़लतफ़हमियों को ठीक करने के लिए हमने की पुलियाबाज़ी कजरी कमल से जो कि ‘अर्थशास्त्र और Indian Strategic Culture’ पर PhD कर रही हैं हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय से | कजरी तक्षशिला इंस्टीटूश...

Raid के पीछे, एक टैक्स अफ़सर की ज़ुबानी. Story of Indian Taxation. 25.10.2018

मुंशी प्रेमचंद की कहानी ‘नमक का दरोगा’ एक ईमानदार टैक्स इंस्पेक्टर के सामने आने वाली चुनौतियों की अमर दास्ताँ है | तो इस बार पुलियाबाज़ी में हमने समझना चाहा कि एक युवा सरकारी अफ़सर की ज़िन्दगी आख़िर कैसी होती है ? क्यों आज भी कुछ इंजीनियर और डॉक्टर सरकारी अफ़सर बनना पसंद करते है ? यह सब बताया हमें सलिल बिजूर ने, जो आयकर विभाग के इन्वेस्टीगेशन विंग में डिप्टी डायरेक्टर है | इस पुलियाबाज़ी में उन्होंने बत...

परमाणु हथियार: इस ब्रह्मास्त्र से कैसे बचें ? Nuclear Weapons and India. 11.10.2018

इस साल के शुरू होते ही अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने एक ट्वीट में उत्तर कोरिया को चेताया था कि अमरीका के परमाणु हथियार उत्तर कोरिया के मुक़ाबले कई ज़्यादा प्रभावशाली है | इस एक ट्वीट से ही सारी दुनिया काँप गयी थी | तो इस पुलियाबाज़ी में हमने परमाणु हथियार और उनकी राजनीति पर ग़ौर किया लेफ्टिनेंट  जनरल प्रकाश मेनन के साथ | जनरल मेनन ४० साल सैन्य विषयों पर काम कर चुके है | उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल सहित...

संसद के अंदर. Understanding the Indian Parliament. 27.09.2018

भारतीय लोकतंत्र में एक सांसद का रोल क्या है? हमारी पार्लियामेंट और राज्य विधान सभाओं को और प्रभावशाली कैसे बनाया जाए? हमें सांसदों के बढ़ते वेतनभत्ते से कितना चिंतित होना चाहिए? इन सब सवालों के दिलचस्प जवाब सुनिए संसदीय मामलों के विशेषज्ञ चक्षु रॉय के साथ चली हमारी पुलियाबाज़ी में। चक्षु PRS Legislative Research संस्था में विधायकी और नागरिक रिश्तों की पहल संभालते है। अगर आपको यह शो पसंद आया तो ऐसे अ...

तूफ़ान-ए-तुर्क में रूपया बेहाल. Currency Wars. 13.09.2018

आर्थिक जगत में मुद्रा युद्ध की हवा चल रही है | टर्की और अमरीका के बीच शुरू हुई यह आंधी भारत तक पहुँची कैसे? भारतीय सरकार और रिज़र्व बैंक रुपये में आयी गिरावट से उभरने के लिए कितने सक्षम है ? जानिए हमारी नारायण रामचंद्रन के साथ चली इस पुलियाबाज़ी में | नारायण एक इन्वेस्टर, लेखक, और तक्षशिला इंस्टीटूशन में सीनियर फेलो हैं | इससे पहले नारायण मॉर्गन स्टैनली इंडिया के प्रमुख और RBL बैंक के ग़ैर-कार्यकारी...

मिलिट्री-जिहादी कॉम्प्लेक्स:पाकिस्तान का दूसरा चेहरा. The Pakistani Military-Jihadi Complex. 30.08.2018

नवजोत सिंह सिद्धू की झप्पी ने बड़ा बवाल उठा दिया भारत में | तो इस बार की पुलियाबाज़ी पाकिस्तान के मिलिट्री-जिहादी कॉम्प्लेक्स पर | ऐसा क्यों कि भारत-पाकिस्तान के रिश्ते सुधारने की कोई कोशिश के शुरू होते ही आतंकवादी हमले उस प्रक्रिया को विफल कर देते हैं? हमारा दावा है कि इस प्रकरण को समझने के लिए हमें जानना होगा कि पाकिस्तान में एक नहीं दो हुकूमतें है ! एक तो है उनकी सिविलियन सरकार और दूसरा - मिलिट्र...

Listen to the Puliyabaazi Hindi Podcast पुलियाबाज़ी हिन्दी पॉडकास्ट podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.