Podcast 24
Podcast 24 Awaaz Sabki
Mrs Anurradha Prasad Chairperson and Managing Director of News24 ( Bag Network) is introducing the channels first podcast named Podcast 24 “Awaaz Sabki”. Our aim is to empower people to explore their world. Our headquarter is in Noida. Our anchors chat with reporters and leaders to give you the latest updates.
Author
Podcast 24
Category
Podcast website
Latest episode
Jul 10, 2025
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
Indrajeet Singh - विदा हुए आईएनएस निशंक और आईएनएस अक्षय। 04.06.2022 4:12
भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस निशंक और आईएनएस अक्षय की सेवा समाप्त हो गई है। देश की समुद्री सीमाओं की शौर्य और पराक्रम से सुरक्षा करने के साथ दुश्मनों को नेस्तनाबूत करके इन युद्धपोतों ने 32 साल तक भारतीय नौसेना में अपनी सेवाएं दी है। इन युद्धपोतों के सेवामुक्ति समारोह के दौरान जहाज़ के सेवामुक्त पताके का अवरोहण किया गया। सेवा निवृत्ति समारोह के मुख्य अतिथि नौसेना अध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार ने...
"भगवत कथामृत आनंद" Hari Gopal Sharma - भगवान श्री कृष्ण का योद्धा रूप। 04.06.2022 8:04
भगवत कथामृत आनंद की आज की कड़ी में पंडित हरि गोपाल शर्मा जी से सुनिए भगवान श्री कृष्ण के दस बड़े युद्धों के बारे में। भगवान श्री कृष्ण के वे दस बड़े युद्ध जिनका शास्त्रों में वर्णन है और जो बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण माने जाते है। कब किसके साथ और क्यों लड़े थे भगवान श्री कृष्ण ने यह युद्ध ? क्या है नरक चतुर्दशी और क्या है इसका महत्व? भगवान श्री कृष्ण ने आखिर क्यों अपने प्रिय शिष्य अर्जुन से और महादे...
EP- 3 "NAUKRI 24" - ग्रामीण डाक सेवा में बंपर भर्तियां 03.06.2022 0:47
भारतीय डाक ने युवाओं के लिए निकाली बंपर भर्तियां। भारतीय डाक में नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छा मौका हैं। भारतीय डाक ने इंडियन पोस्ट GDS यानी ग्रामीण डाक सेवा 2022 की भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 38926 रिक्त पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। इन पदों के लिए 10वी पास आवेदन कर सकते हैं। न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है। आवेदन के लिए सिर...
EP- 7 "SPECIAL REPORT" मोहन भागवत ( आरएसएस प्रमुख) - रोज़ हर एक मस्जिद में शिवलिंग को क्यों देखना? 03.06.2022 19:32
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को महाराष्ट्र में संगठन के एक प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित किया। मोहन भागवत ने कहा कि हिंदुओं के बीच विशेष दर्जा रखने वाले कुछ मंदिरों पर मुद्दे उठाना समझ में आता है लेकिन हर दिन एक मुद्दा क्यों उठाया जाता है। "ज्ञानवापी मामले से कुछ भावनाएं जुड़ी हैं। हर मस्जिद में शिवलिंग की तलाश क्यों करें? "जो मुसलमान...
Indrajeet Singh- कैसे पहचाने खरा सोना? 03.06.2022 4:49
सोना खरीदते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? हॉलमार्किंग से खरीददार को क्या फायदा होता है? कैसे सोना लेते समय ठगी से बचें? हॉलमार्क होता क्या है और हॉलमार्क वाला सोना खरीदना कितना जरूरी है? सोना खरीदने और बेचने के नए नियमों के संबंध में इंद्रजीत सिंह ने बातचीत की Indian bullion and jwellers association के President पृथ्वी राज कोठरी से। सुनिए सोना खरीदने और बेचने से जुड़ी सारी जानकारी पॉडका...
EP- 4 "HEALTH 24" Pallavi Jha- "MERC" बताएगा कब तक जियेगा मरीज़ 03.06.2022 3:08
दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल और आईआईआईटी (IIIT) ने हार्ट अटैक के मरीजों के लिए एक मॉडल डेवलप किया है जिसका नाम है MERC Model. इसके ज़रिए किसी भी मरीज़ को हार्ट अटैक आने के बाद आने वाले 30 दिनों के भीतर उसके ज़िंदा रहने या मरने की जानकारी पता लगाई जा सकती है। ऐसे में ज़्यादा आशंका वाले मरीज़ की जीने की संभावना को रेगुलर फॉलो अप करके बढ़ाया जा सकेगा। भारत में हर साल 13 से 14 लाख हार्ट अटैक के मामले आत...
Saurabh Kumar- RJD की "इस्त्री वाली" एमएलसी प्रत्याशी 03.06.2022 5:02
गरीब महिला बनी एमएलसी उम्मीदवार । कैसा रहा मुन्नी का एमएलसी उम्मीदवार बनने का तक का सफर? कैसे लालू प्रसाद यादव की मदद से इस मुकाम तक पहुंची मुन्नी? 30 साल से आरजेडी से जुड़ी मुन्नी को मेहनत रंग लाई। मुन्नी ने गरीब किसानों और पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए क्या संदेश दिया? सुनिए मुन्नी से सौरभ कुमार की ख़ास बातचीत सिर्फ पॉडकास्ट 24 पर। पॉडकास्ट 24 आवाज़ सबकी। Support the show
Hari Gopal Sharma- वट सावित्री व्रत कथा 03.06.2022 7:06
वट सावित्री व्रत का क्या महत्व है ? वट सावित्री का व्रत क्यों रखा जाता है? वट सावित्री व्रत का वैज्ञानिक आधार क्या है? सावित्री और सत्यवान की कथा क्या थी ? सत्यवान के पास राजा के पुत्र होने पर भी राजपाठ क्यों नहीं था? किस तरह सावित्री ने यमराज भगवान से वापिस लाए थे सत्यवान के प्राण? सावित्री को यमदेव ने क्यों और क्या वरदान दिए? कब से शुरू हुआ वट वृक्ष की पूजा का विधान? जानिए इन सभी सवालों के जवाब...
EP- 1 "NAUKRI 24" - IDBI Bank में 1544 पदों पर बम्पर भर्तियां 03.06.2022 0:55
अगर बैंकिंग है आपका पैशन और देना चाहते बैंकिंग के क्षेत्र में अपने करियर एक नई उड़ान... तो IDBI बैंक दे रहा हैं युवाओं को एक सुनहरा मौका। जून 2022 में IDBI यानी इंडस्ट्रीयल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया ने कुल 1544 विभिन्न पदों के लिए वैकेंसी निकाली हैं। जिसमें असिस्टेंट मैनेजर और एक्सिक्यूटिव ऑन कॉन्ट्रैक्ट जैसे पद शामिल हैं। उक्त पदों के लिए न्यूनतम पात्रता ग्रेजुएशन रखी गई है। फॉर्म भरने कि प्रक्रिय...
EP- 2 "NAUKRI 24"- SSC ने निकाली 835 पदों पर भर्तियां 03.06.2022 0:50
युवाओं के लिए खुशखबरी!!!! केंद्र सरकार ने निकाली बंपर भर्तियां SSC दिल्ली पुलिस में कुल 835 रिक्त पदों पर भर्ती होगी, जिसमें से 559 पद पुरुषों एवं 276 पद महिलाओं के लिए आरक्षित है। इन पदों के लिए न्यूनतम पात्रता 12वी रखी गई हैं। फॉर्म भरने कि प्रक्रिया 17 मई 2022 से शुरु हो कर 16 जून 2022 तक चलेगी। बाकी जानकारियों के लिए आप SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर लॉग इन कर सकते हैं। तो अगर आप मे...
EP- 3 "FIR 24" with BHARTI NAGPAL- "बापू" की हत्या की साज़िश का "पर्दाफ़ाश" 03.06.2022 13:23
"FIR 24" की इस कड़ी में सुनिए देश की सबसे सनसनीखेज हत्या को सुलझाने के पीछे के कुछ अनसुने किस्से। देश के बापू कहे जाने वाले महात्मा गांधी ( मोहनदास कर्मचंद गांधी) की हत्या की साजिश की पूरी कहानी। कैसे नाथू राम गोडसे,नारायण आप्टे, विष्णु करकरे और दतात्रेय ने मिलकर महात्मा गांधी की हत्या का जाल बुना। 30 जनवरी 1948 को प्रार्थना सभा से लौट रहे महात्मा गांधी जी की नाथू राम गोडसे ने गोली मारकर...
EP- 2 "BUSINESS 24" Sharad Kohli- बढ़ती GDP का आम जनता को कितना होगा फ़ायदा 02.06.2022 6:57
जीडीपी के आंकड़े हमारे देश की अर्थव्यवस्था के बारे में क्या कहते है? जीडीपी के इन आंकड़ों से जुड़ी कौनसी बातें अच्छी है और कौनसी बाते चिंताजनक? हमारे देश की अर्थव्यवस्था विदेश की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के सामने किस पायदान पर है? कोरोना और रूस-यूक्रेन जंग के बाद महंगाई से कैसे जूझ रही है अर्थव्यवस्था? क्या जीडीपी की इस बार की विकास दर का आम आदमी को कोई फायदा होगा? किस तरह भारत में धन के बंटवारे की असम...
EP- 1 "FORCE 24" Col Danveer Singh, SM, (Retd) - गंदरबल में एनकाउंटर की कहानी 02.06.2022 21:54
कर्नल दानवीर सिंह , एस एम, जो कि भारतीय इन्फेंट्री सेना में 9 सिख लाइट यूनिट के भूतपूर्व सैनिक थे। कर्नल दानवीर सिंह, एस एम, ने बहुत सालों तक कश्मीर घाटी में अपनी सेवाएं दी है। सेना में इतने सालों की अपनी सेवा में दानवीर सिंह, एस एम, ने अनगिनत आतंकियों का मुकाबला किया और सफलता पाई। उनकी वीरता के लिए सरकार ने उन्हें सेना पुरुस्कार से भी नवाजा है। आज "FORCE 24" में कर्नल दानवीर सिंह , एस...
EP- 3 "HEALTH 24" Pallavi Jha - "वो " चली गयी ६ लोगों को ज़िन्दगी देकर 02.06.2022 5:39
5 साल की रौली की कहानी,जो खुद तो इतनी छोटी उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गई मगर जाते जाते बहुत लोगों को नई जिंदगी दे गई। मूल रूप से यूपी के कासगंज के निवासी हरिनारायण प्रजापति और पूनम की 5 साल की बच्ची रौली को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया था जहां उसे ब्रेक डेड घोषित किया गया। डॉक्टर्स के सुझाव के बाद रौली के घरवाले उसके ऑर्गन डोनेट करने के लिए तैयार हो गए। 5 साल की बच्ची रौली के शरीर के कई अंगो...
"ADALAT 24" Prabhakar Mishra - आज सुनिए भगवान के वकील को 02.06.2022 7:47
पॉडकास्ट 24 पर आज सुनिए भगवान के वकील से। ज्ञानवापी , मथुरा जैसे मामलों में हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन से प्रभाकर मिश्रा की बातचीत। ज्ञानवापी में भगवान आदि विश्वेश्वर पक्षकार हैं और मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण को पक्षकार बनाया गया है और दोनों मामलों में भगवान के वकील है विष्णु शंकर जैन Support the show
Amitabh Ojha - "मिस्ट्री मैन" की "मर्डर मिस्ट्री" 02.06.2022 9:12
जानिए मिस्ट्री मैन की मर्डर मिस्ट्री, कौन था बरमेश्वर सिंह और क्यों उसका नाम पड़ा मुखिया जी? आखिर क्यों वो कुछ लोगों के लिए मसीहा था तो कुछ लोगों का दुश्मन?कैसे व्यक्तित्व का इंसान था बरमेश्वर सिंह? 90 के दशक में बिहार की जातिवाद और वर्ग की लड़ाई की क्या है पूरी कहानी? रणवीर सेना का गठन किसने किया और बाद में क्यों बदला गया इसका नाम? बरमेश्वर सिंह की राजनीति में एंट्री कैसे हुई और उन्हें क्यों जेल...
EP- 2 "HEALTH 24" Dr Swati Maheshwari - मंकी पॉक्स से सावधान ! 01.06.2022 4:16
मंकी पॉक्स की बीमारी कहां ज्यादा पाई जाती है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने मंकी पॉक्स से सावधान रहने के लिए क्या गाइडलाइंस बताई है? कैसे जानवरों से मनुष्य में फैलती है यह बीमारी? मंकी पॉक्स के क्या लक्षण है और यह कितनी खतरनाक है? मंकी पॉक्स किस आयु वर्ग के लोगों को ज्यादा प्रभावित करता है और कैसे इससे बचाव किया जाए? इन सभी सवालों के जवाब और मंकी पॉक्स से जुड़ी सारी जानकारी बताएंगी Internal Medicin...
बीते लम्हे - KRISHNAKUMAR KUNNATH (K K) EXCLUSIVE INTERVIEW 01.06.2022 14:06
पेश है यादों के एल्बम से KK से हुई बातचीत का एक ख़ास हिस्सा। जिसमें KK ने बताया था कि कैसे उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत की। KK ने म्यूजिक इंडस्ट्री के अपने सफर की बहुत सी बातें इस बातचीत में साझा की थी। पॉडकास्ट 24 की ओर से म्यूजिक इंडस्ट्री के सितारे KK को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। पॉडकास्ट 24 आवाज़ सबकी..... Support the show
EP -1 "OBIT" "KK" ने कह दिया अलविदा.... 01.06.2022 2:04
बॉलीवुड के गीतों में अपनी लाज़वाब आवाज़ देने वाले KK (कृष्ण कुमार कुन्नुथ) का मंगलवार रात 10:30 बजे कोलकत्ता में निधन हो गया। बॉलीवुड ने अपना एक और अच्छा कलाकार खो दिया। KK के अचानक इस दुनिया से चले जाने से उनके सभी फैन,दोस्त और और परिवार वाले बहुत दुख में है । KK ने बॉलीवुड को बहुत से हिट गाने दिए है। KK ने अपने सिंगिंग कैरियर की शुरुआत म्यूजिक एल्बम "पल" से की थी। जानिए KK का बॉलीवुड...
EP - 4 "SPORTS 24" Vaibhav Bhola - शोएब अख्तर को टक्कर दे सकते है उमरान ! EXCLUSIVE INTERVIEW 01.06.2022 6:16
वैभव भोला ने जम्मू कश्मीर के ऑलराउंडर खिलाड़ी परवेज़ रसूल से बातचीत की। इस बातचीत के दौरान परवेज़ रसूल ने जम्मू कश्मीर से उभरते नए खिलाड़ी उमरान मलिक जो आईपीएल के इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते नज़र आए के बारे में बताया। परवेज़ रसूल ने फास्ट बॉलर उमरान मलिक के बारे में बताया कि वो बहुत फास्ट लर्नर है। परवेज़ ने कहा कि अगर उमरान ऐसे ही परफॉर्म करते रहे हो वो आगे जाकर शोएब अख्तर का फा...
EP - 1 "GANGSTERS OF DELHI" Vimal Kaushik- खून के बदले खून का बदला रहा असफल। 01.06.2022 3:38
जानिए दिल्ली की गैंगवार और उसका निशाना बनते बेगुनाहों की कहानी। कहानी दिल्ली के गैंगस्टर और उनसे जुड़ी खूनी वारदातों की। गैंगस्टर नीरज बवाना के बारे में यह कहानी । कितने बेगुनाहों को अपनी जान सिर्फ इसलिए गवानी पड़ी क्योंकि वो किसी गैंगस्टर के परिवार से जुड़े थे। दिल्ली में गैंगवार का यह सिलसिला कब और कैसे शुरू हुआ? दिल्ली के गैंगस्टर और गंगवार की यह पूरी कहानी सुनिए विमल कौशिक से "गैंगस्टर्स...
EP - 6 "SPECIAL REPORT" अंकिता की मेहनत कैसे रंग लाई? 31.05.2022 1:48
अंकिता अग्रवाल ने लोक सेवा आयोग 2021 की परीक्षा में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। अंकिता अग्रवाल ने बताया कि उन्हें इस मुकाम को हासिल करने के लिए किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा।आईए सुनते है अंकिता अग्रवाल से कैसा रहा उनका यह सफर पॉडकास्ट 24 पर । पॉडकास्ट 24 आवाज़ सबकी। Support the show
EP- 5 "SPECIAL REPORT" - हिमाचल की बेटी ने किया नाम रौशन। 31.05.2022 1:35
गामिनी सिंगला जिन्होंने लोक सेवा आयोग 2021 की परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। गामिनी ने बताया कि कैसे उनके पूरे परिवार ने खासतौर पर उनके पापा ने उन्हें बहुत सहयोग दिया। कैसे हासिल किया हिमाचल प्रदेश की गामिनी ने यह मुकाम सुनते है पॉडकास्ट 24 पर। पॉडकास्ट 24 आवाज़ सबकी। Support the show
EP- 4 "SPECIAL REPORT" - 2022 में हिंदुस्तान की No. 1 बेटी 31.05.2022 11:06
लोक सेवा आयोग 2021 की परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर श्रुति शर्मा ने अपने परिवार ,राज्य और पूरे देश का नाम रौशन किया। आईए सुनते है श्रुति और उनके घरवालों के साथ उनके पूरे सफर की दास्तान पॉडकास्ट 24 पर । पॉडकास्ट 24 आवाज़ सबकी। Support the show
नहीं रहे "सिद्धू मूसेवाला" 30.05.2022 2:33
लोकप्रिय पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा में अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी। सिद्धू मूसेवाला महज 28 साल के थे ।पंजाब अपने बेहतरीन गायक को खोकर गमगीन है। सिद्धू मूसेवाला ने छोटी उम्र में ही बहुत लोकप्रियता हासिल कर ली थी । खासकर युवाओं में सिद्धू मूसेवाला बहुत ज्यादा फेमस थे। सिद्धू मूसेवाला ने अपने कैरियर की शुरुआत "G Wagon" गान...
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.