Podcast 24

Podcast 24 Awaaz Sabki

News EN ↓ 1421 episodes

Mrs Anurradha Prasad Chairperson and Managing Director of News24 ( Bag Network) is introducing the channels first podcast named Podcast 24 “Awaaz Sabki”. Our aim is to empower people to explore their world. Our headquarter is in Noida. Our anchors chat with reporters and leaders to give you the latest updates.

Author

Podcast 24

Category

News

Latest episode

Jul 10, 2025

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

भारत का लिथियम पावर ! 28.02.2023

भारत के जम्मू-कश्मीर में 59 लाख टन लिथियम मिलने से ऐसी संभावनाएं बढ़ी हैं कि भारत अब ग्रीन एनर्जी की ओर  तेजी से बढ़ेगा लेकिन इसके साथ कई नुकसान भी जुड़े हैं जैसे 2 मिलियन लीटर पानी के इस्तेमाल के बाद एक टन लिथियम बाहर निकलता है और 1 टन लिथियम के खनन से 15 टन कार्बन भी रिलीज होगा, तो ऐसे में सोचने वाली बात ये है कि कहीं हम भलाई की सोच कर अपना ही नुकसान कर बैठें...सुनिए लिथियम की पूरी कहानी सिर्फ P...

Rekha समेत इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने बहुत कम उम्र में पति को खो दिया, तब से अकेले काट रही हैं जीवन 28.02.2023

कई बार हमें लगता है कि ज़िंदगी में जिन लोगों के पास नाम है पैसा है उन्हें कोई परेशानी नहीं होती लेकिन ये बात पूरी तरह सही नहीं है... बॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर  एक बड़े सितारे हैं जिन्हें किसी परिचय की ज़रूरत नहीं लेकिन उनकी निजी ज़िंदगी में  तकलीफें बेशुमार होती हैं। PODCAST24 पर आज के हमारे एपिसोड में NEETU KUMAR से जानिए उन अभिनेत्रियों की कहानी जिन्होंने बहुत ही कम उम्र में अपने...

माता-पिता की इन गलतियों से हो सकता है बच्चों की जान को खतरा ! 28.02.2023

काम जीवन का आधार है और आज के माता-पिता अपने बच्चों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए दिन रात काम में लगे रहते हैं। लेकिन काम में वो ख़ुद को इतना व्यस्त रखते हैं कि उन्हें अपने बच्चों से बात करने तक की भी फ़ुरसत नहीं हैं।  आज के एपिसोड में हम जानेंगे कि  किस तरह माता-पिता  पैदा होने से लेकर 10 साल की उम्र तक के बच्चों के साथ कैसे लापरवाह हो जाते हैं  साथ ही ये भी जानेंगे की नए माता-पिता के तौर पर आपको...

रूस पर प्रतिबंधों का कितना हुआ असर ? 27.02.2023

रूस को घुटनों पर लाने की कोशिश कई देशों ने की लेकिन उनकी कोशिश के परिणाम संतोषजनक नहीं आए..जिस प्रकार रूस के तेल निर्यात में आए दिन बढ़ोतरी देखने को मिल रही है उससे ये साफ जाहिर है कि रुस पर इन प्रतिबंधों का कुछ खास असर नहीं हो रहा है..ऐसा लग रहा है जैसे पुतिन इस संकट के लिए पहले से ही तैयारी कर के बैठे थे..रूस पर प्रतिबंधों का कितना असर हुआ है? पूरी कहानी जानने के लिए सुनिए ये खास रिपोर्ट सिर्फ P...

50 की उम्र में एक्ट्रेस Sonam ने 30 किलो वजन कम किया, 17 साल बड़े शख्स से की थी शादी 27.02.2023

बॉलीवुड में 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री सोनम इन दिनों एक बड़ी ही ख़ास बात के लिए चर्चा में है। सोनम ने 50 साल की उम्र में अपना तीस किलों वज़न कम किया है। सोनम ने  अपने फ़िल्मी करियर के दौरान अजूबा, त्रीदेव जैसी हिट फ़िल्मों में काम किया है। आज के हमारे एपिसोड में NEETU KUMAR से जानिए सोनम की ज़िंदगी से जुड़ी कुछ अनसुनी कहानियाँ PODCAST24 AWAAZ SABKI पर।  Support the show

क्या पंजाब में हालात वाकई बिगड़ रहे हैं ? 26.02.2023

पिछले दो-तीन दिनों से पूरे देश में एक नाम की बड़ी चर्चा हो रही है, वो नाम है अमृतपाल सिंह..29 साल के अमृतपाल सिंह की तुलना पंजाब के जरनैल सिंह भिंडरावाले से की जा रही है। जिसे पंजाब में कभी आतंक का दूसरा नाम समझा जाता था। अमृतपाल सिंह की वेशभूषा और काम करने का स्टाइल भी बहुत हद तक भिंडरावाले से मिलता-जुलता बताया जा रहा है। देश की सुरक्षा एजेंसियां  कानून के खिलाफ किसी भी एक्शन को हलके में नहीं लेत...

EP -17 Anurradha Prasad Special - कर्म प्रधान सामाजिक व्यवस्था कैसे बनी जन्म प्रधान ? | भारत का 'जाति पुराण' | Anurradha Prasad 26.02.2023

जाति भारतीय समाज, सियासत और अर्थव्यवस्था तीनों को प्रभावित करने में बहुत ही बड़ा रोल निभाती है। ऐसे में ये समझना ज़रूरी है कि भारतीय समाज के भीतर जाति कहां से आई ? जाति के वजूद में आने की क्या वजह रही ? कौन-सी जाति शुद्ध और कौन-सी जाति अशुद्ध है ? जातियों की बीच दीवारों को किसने ऊंचा किया और किसने ध्वस्त करने की कोशिश की ? आज के हमारे एपिसोड में  अनुराधा प्रसाद के साथ पौराणिक ग्रंथों, इतिहास, दर्श...

Aishwarya Rai Bachchan पहुंची बाबा बागेश्वर धाम ? बच्चन बहू ने वहां लगाई अर्जी ? 26.02.2023

इन दिनों बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री चर्चा का विषय बने हुए हैं..जो लोग उनके प्रति श्रद्धा भाव रखते हैं उनका मानना है कि बाबा के दरबार में सारी दुख तकलीफ़ों का समाधान होता है। बाबा के दरबार में उनके उनके दर्शन के लिए भक्तों की लंबी क़तारें लगती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन बाबा धीरेंद्र शास्त्री से बातचीत कर...

512 किलो प्याज का दाम 2 रुपए ! सुनिए लाचार किसान की कहानी 25.02.2023

भारत एक कृषि प्रधान देश है। भारत की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा आज भी कृषि पर ही निर्भर करता है। लेकिन आज भी भारत के अन्नदाता यानी किसान आए दिन सड़कों पर अपने हक़ की माँग के लिए नारेबाज़ी और विरोध करते नज़र आते है।  जो किसान पूरे साल महनत से फसलें उगाते हैं उन्हें सरकार से अपनी फसल का वाजिब दाम तक नहीं मिलता। PODCAST24 पर आज के हमारे एपिसोड में हम आपको भारत के एक लाचार किसान  तुकाराम की कहानी ब...

G20 की अध्यक्षता में बांग्लादेश महत्वपूर्ण क्यों है ? 25.02.2023

बांग्लादेश, भारत के लिए वो दोस्त बन कर सामने आया है जो किसी भी परिस्थिति में अपने दोस्त का साथ नहीं छोड़ता..ये रिश्ते दोनों की ही सूझबूझ और परिपक्वता से लिए गए फैसलों का नतीजा है..क्यों है दोनो देश एक दूसरे के लिए इतने खास ?...जानिए इस खास रिपोर्ट में सिर्फ PODCAST24 AWAAZ SABKI पर..। Support the show

जब Divya Bharti के बाद श्रीदेवी बनी लाडला की हीरोइन, फ़िल्म के सेट पर होती थी अजब -गजब घटनाएं ! 25.02.2023

DIVYA BHARTI बॉलीवु़ड की उन अभिनेत्रियों में से थीं जिनका सफ़र भारतीय सिनेमा में थोड़े समय तक ही रहा और बहुत ही कम उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर में कम ही फ़िल्में कीं लेकिन उन फ़िल्मों ने दर्शकों के दिलों पर दिव्या भारती की गहरी छाप छोड़ी। आज के हमारे एपिसोड में दिव्या भारती के जन्मदिन के अवसर पर NEETU KUMAR से जानिए उनकी ज़िंदगी से जुड़े कुछ अनसुने क़...

आर्थिक तंगी की राह पर ब्रिटेन ! 24.02.2023

 पाकिस्तान के हालात देखकर पूरी दुनिया को कुछ सीख लेने की जरुरत है, क्योंकि अब ब्रिटेन जैसा देश भी बर्बादी की राह पर  है..वहां के फूड स्टोर्स में खाने के सामान की कमी हो चुकी है..फल-सब्जियां सब खत्म हैं..जहां मिल रही हैं वहां आप 2-3 से ज्यादा टमाटर, आलू , गोभी खरीद नहीं सकते हैं..ऐसे में अब लोगों के पास भूखा रहने के सिवा कोई चारा नहीं है..आखिर ब्रिटेन में ऐसे हालात क्यों बन  गए हैं..?  पूरी खबर सुन...

1 साल के युद्ध से किसे क्या मिला ? 24.02.2023

ठीक एक साल पहले आज ही के दिन यानी 24 फ़रवरी 2022 को दुनिया के दो देशों रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आग़ाज़ हुआ था। पिछले एक साल से चल रही इस जंग में हज़ारों की संख्या में लोग अपनी जान गँवा चुके हैं। इस जंग का असर दोनों ही देशों पर लगभग बराबर हुआ है। युद्ध शुरू होने के एक साल बाद भी अब तक रूस जैसा बड़ा देश यूक्रेन जैसे छोटे देश पर क़ब्ज़ा करने में नाकाम रहा है। PODCAST24 पर आज के हमारे एपिसोड में ह...

EP-4 "Film Review"Selfiee Review - Akshay Kumar की ये फिल्म मनोरंजक है..Emraan Hashmi ने भी दिल जीता 24.02.2023

साल में 4 से 5 फिल्में करने वाले अक्षय कुमार की 2023 की पहली फिल्म रिलीज हो गई है..और उस फिल्म का नाम है सेल्फी..इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ इमरान हाशमी भी हैं..NEETU KUMAR से जानिए फिल्म की कहानी क्या है..फिल्म को लेकर फैंस का क्या कहना है..? सिर्फ PODCAST24 आवाज सबकी पर..।  Support the show

Rekha एक बार फिर बनेंगीं तवायफ..Heera Mandi सीरीज में करेंगीं मुजरा ! 24.02.2023

रेखा बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर में एक से बढ़कर एक हिट फ़िल्में की जिन्होंने दर्शकों के दिलों पर उनकी गहरी छाप छोड़ी। रेखा ने फ़िल्मों में अलग-अलग किरदार निभाए लेकिन फ़िल्म  उमराव जान में उनके तवायफ के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया। हाल ही में ये ख़बर सुर्खियों में है कि बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की नई वेबसीरीज़ हीरामंडी में रेखा...

क्यों हमलावर हो रहे हैं STREET DOGS ? 23.02.2023

इसमें कोई शक नहीं है की कुत्ता एक बहुत ही वफ़ादार जानवर होता है जो अपने मालिक के लिए कुछ भी करने को तैयार रहता है लेकिन बीते दिनों में कुछ ऐसी घटनाएँ हुई हैं जिन्होंने लोगों में कुत्तों के प्रति नफ़रत और ख़ौफ़ दोनों को ही बढ़ा दिया है। इन घटनाओं के कारण सड़कों पर घूमने वाले आवारा कुत्तों का खौफ लोगों में लगातार बढ़ता ही जा रहा है। PODCAST24 पर आज के हमारे एपिसोड में हम ये समझेंगे कि आख़िर कुत्तों...

चीन में क्यों देना पड़ रहा है लड़कों को दहेज ? 23.02.2023

भारत में दहेजप्रथा सदियों से चली आ रही है, हालांकि इसपर कानूनी तौर से 1961 में रोक लगा दी गई थी लेकिन फिर भी दहेज की लेन-देन में कोई कमी देखने को नहीं मिली..एक तरफ हमारा देश है जहां लड़के वालों को बेहिसाब दहेज मिलता है तो वहीं दुनिया का एक ऐसा देश भी है जहां शादी में लड़कियों को दहेज दिया जाता है..जानिए उस देश का नाम क्या है..? सिर्फ PODCAST24 AWAAZ SABKI पर.. I Support the show

Maine Pyar Kiya के लिए Bhagyashree नहीं बल्कि ये हीरोइन थी पहली पसंद,फ्लाइट की वजह से खेल बिगड़ा 23.02.2023

“मैंने प्यार किया” बॉलीवुड की सुपरहिट फ़िल्मों में से एक है। इस फ़िल्म की  कामयाबी में जितनी मेहनत इसके मेकर्स की रही उतनी ही इसके कलाकारों की। सलमान ख़ान और भाग्यश्री इस फ़िल्म में मुख्य किरदार में नज़र आए। इस फ़िल्म के बाद  भाग्यश्री रातों रात सिनेमा के फ़लक पर पहुँच चुकी थीं लेकिन हम में से बहुत ही कम लोग ये बात जानते हैं कि इस फ़िल्म में  मुख्य किरदार के लिए  भाग्यश्री की जगह किसी और को लिया ज...

इसी विद्रोह ने दिलाई थी 10 महीने पहले आजादी ! 22.02.2023

ये बात तो हम सभी जानते हैं की हमारे देश को आज़ादी कड़े संघर्ष के बदौलत मिली है लेकिन ये बात बहुत ही कम लोग जानते हैं की वो कौन-से हालात थे जिन्होंने लोगों को अपनी जान पर खेलकर अंग्रेजों से लोहा लेने पर मजबूर कर दिया। PODCAST24 पर आज के हमारे एपिसोड में हम आपको आज से 77 साल पहले नौसेना की 7 दिनों तक चलने वाली उस बग़ावत  की कहानी बताएंगे जिसने अंग्रेज़ी शासन की जड़ें इस कदर हिला दीं की ब्रिटिश PM क्...

बसंत का मौसम आया ही नहीं, सर्दी के बाद सीधे गर्मी ! 22.02.2023

साल 2023 की शुरुआत तो तेज ठंड के साथ हुई थी..लेकिन ठंड का प्रकोम कुछ ही दिन रहा. अब गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं..अभी फरवरी का महीना आधा ही बीता है और तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है..अब डर है कि क्या फरवरी में पड़ने वाली गर्मी मई-जून में पड़ने वाली भीषण गर्मी का संकेत तो नहीं है..इसके साथ ही लोगों के मन में सवाल भी है कि आखिर इस बार कितनी तेज गर्मी पड़ेगी और गर्मी के कुछ महीने क...

Rekha से मिलने उमराव जान के सेट पर आते थे Amitabh Bachchan, एक्ट्रेस को प्यार में मिला बहुत दर्द ! 22.02.2023

उमराव जान बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रेखा के फ़िल्मी करियर की सबसे बेहतरीन फ़िल्म मानी जाती है। इस फ़िल्म के लिए रेखा को नेशनल अवार्ड भी मिला। इस फ़िल्म के मेकर मुज़्जफ्फर अली ने कहा की रेखा ने जिस तरह से उमराव जान के रोल को निभाया तो कहीं ना कहीं उनकी निजी ज़िंदगी के दर्द भी उस कहानी में थे। PODCAST24 पर आज के हमारे एपिसोड में NEETU KUMAR से जानिए कि क्यों उमराव जान के सेट पर आया करते थे अमिताभ ब...

Nutan के पति ने परिवार से उनका रिश्ता तुड़वा दिया था, जब एक्ट्रेस को कैंसर हुआ... 21.02.2023

बॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक अभिनेत्रियां हुईं जिन्होंने भारतीय सिनेमा के इतिहास में बड़ा नाम कमाया। इन्हीं अभिनेत्रियों में से एक थीं नूतन। नूतन बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से थीं जिनके बहुत ज़्यादा दोस्त नहीं थे। उन्होंने अपने करियर में 9 से ज़्यादा फ़िल्मों के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड जीता था। आज नूतन की 32वीं पुण्यतिथी है। उन्हें 1990 में ब्रेस्ट कैंसर हो गया था जिसके कार...

सफल होना है तो जान लें एक रुपए का महत्व ! 21.02.2023

आप सभी ने अपने घर के बड़े बुजुर्गों से एक बात ज़रूर सुनी होगी कि उनके ज़माने में एक रुपए की बड़ी क़ीमत होती थी। तो क्या हम ये कह सकते हैं कि आज के ज़माने में एक रुपए की कोई क़ीमत नहीं हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि जहां हम और आप दुकानदार के पास बिना सोचे ही एक रुपया छोड़ आते हैं... तो वहीं बेंगलुरु में एक आदमी, एक रुपए के लिए कंज्यूमर कोर्ट पहुंच गया। ये बात सुनकर हैरानी हो सकती है कि कोई एक रुपए...

Bollywood के नंबर वन स्टार थे Mithun Chakraborty लेकिन कोई बात तक नहीं करता था"एकदम अकेले पड़ गए थे 21.02.2023

बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार हुए हैं जिन्हें शुरूआत में उनके सांवले रंग-रूप की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत और बेहतरीन कलाकारी के दम पर फ़िल्म इंडस्ट्री में बड़ा मुक़ाम हासिल किया। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भी इन्हीं में से एक हैं।  जिन्हें अपने करियर की शुरूआत में काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आज के हमारे एपिसोड में NEETU KUMAR से जानिए बॉलीवुड...

क्या है नींद का भाषा से संबंध ? 20.02.2023

आज तक आपने सुना होगा कि अच्छी नींद दिमाग को शांत रखने के लिए बहुत जरुरी है लेकिन क्या आप जानते हैं कि अच्छी नींद कैसे हमारी भाषा को बेहतर करती है और नींद हमारी भाषा के लिए भी कितनी जरुरी है..? यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क में हुए शोध बताते हैं कि दो रातों की नींद हमारी भाषा में एक नया शब्द जोड़ देती है। ये प्रक्रिया ताउम्र चलती रहती है। नींद में हमारी भाषा अपडेट होती रहती है..क्या है पूरी कहानी जानने के ल...

Listen to the Podcast 24 Awaaz Sabki podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.