Lallantop Baaja

पॉलिटिकल किस्से

News HI ↓ 68 episodes

कुछ तारीखें हैं, कुछ किस्से हैं जो देश की राजनीति में हलचल लेकर आयीं और उसका impact पूरे देश पर आया। इन्हीं तारीखों के भीतरखाने क्या कहानी रही, जानिए विस्तार से सौरभ द्विवेदी के साथ हर मंगलवार सिर्फ बाजा पर।

Author

Lallantop Baaja

Category

News

Podcast website

www.thelallantop.com

Latest episode

Feb 27, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

जब मुलायम सिंह ने छीनी अजीत सिंह से सीएम की कुर्सी: Ep 43 04.07.2023

पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में आप सुनेंगे चौधरी चरण सिंह के बेटे अजीत सिंह के राजनीतिक जीवन के बारे में. जानिए देश के ऐसे पहले आईआईटीएन के बारे में जो भारतीय राजनीती में आने के साथ ही संसद तक पहुँचता हैं. जानिए अजीत सिंह के किस फैसले से मुलायम सिंह यादव को अपने नेता पद को खोना पड़ा. जानिए चौधरी चरण सिंह के निधन के बाद उनकी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल में अजीत सिंह को किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा...

देश में इमरजेंसी के कागज़ पर हस्ताक्षर करने वाला राष्ट्रपति: Ep 42 27.06.2023

पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में आप भारत के पांचवे राष्ट्रपति रहे फ़खरुद्दीन अली अहमद के बारे में जानेंगे. सुनिए एपिसोड में वो किस्सा जब राष्ट्रपति फ़खरुद्दीन अली अहमद ने इमरजेंसी के कागज़ो पर हस्ताक्षर किए और इसके बाद किस तरह पूर्व राष्ट्रपति को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. एपिसोड में आप सुनेंगे कि कॉलेज के दिनों में नेहरू से दोस्ती और राजनीती में इंदिरा गाँधी के भरोसेमंद बनने का फ़खरुद्दीन अली अहम...

क्या है प्रणब मुखर्जी के भारत रत्न बनने का सीक्रेट: Ep 41 20.06.2023

पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में सुनिए भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न से सम्मानित करने और उससे पहले के उनके पॉलिटिकल करियर के बारे में. जानिए भारत के अलग अलग मंत्री पदों पर रहे प्रणब मुखर्जी की राजनैतिक महत्वाकांक्षाओं के बारे में. कांग्रेस में इंदिरा गाँधी के सिपहसालार के रुप में उनके कार्यकाल में उन्होंने क्या क्या किया. जानिए प्रधानमंत्री मोदी उनके पास अटल बिहारी वाजपेयी को...

भारत के सबसे बेबस राष्ट्रपति, ज्ञानी ज़ैल सिंह: Ep 40 13.06.2023

पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में सुनिए भारत के सातवे राष्ट्रपति सरदार ज्ञानी ज़ैल सिंह के बारे में. एपिसोड आप उनके राजनैतिक करियर की शुरुआत के बारे में जानेंगे. जानिए आनंदपुर साहब प्रस्ताव और इंदिरा गाँधी की हत्या ने ज्ञानी ज़ैल सिंह के राजनैतिक करियर को किस प्रकार प्रभावित किया. सुनिए एपिसोड में क्यों ज्ञानी ज़ैल सिंह पर भिंडरावाले को सरंक्षण देने के आरोप लगे. नेहरू और इंदिरा गाँधी के सहयोग से राजनी...

तीन पूर्व मुख्यमंत्री और तीनो हरियाणा के 'लाल': Ep 39 06.06.2023

पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में सुनिए हरियाणा की राजनीती के तीन 'लाल' के बारे में. एपिसोड में सौरभ द्विवेदी तोश भिवानी के बंसीलाल, आदमपुर हिसार के भजनलाल और चौटाला, रोहतक के देवीलाल के जीवन और राजनीति के बारे में बात कर रहे हैं. जानिए किस्सा चौधरी देवीलाल का जो एक आईएएस अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही करने का मन बना चुके थे मगर उससे पहले ही वो अधिकारी उनसे मिलने पहुंच गया. जानिए एपिसोड में चौधरी देवील...

क्या अटल जी ने इंदिरा गाँधी को दुर्गा कहा था?: Ep 38 30.05.2023

पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में जानिए अटल बिहारी वाजपेयी के अनकहे राजनैतिक खुलासे. जानिए इमरजेंसी के दौर में एक अस्पताल के कमरे में सजी महफ़िल में अटल बिहारी वाजपेयी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के बारे समाजवादी नेता देवीप्रसाद त्रिपाठी से क्या कहा. सुनिए एपिसोड में की अस्पताल में सजी इस महफ़िल के बारे में विजय त्रिवेदी नाम के टीवी पत्रकार की किताब में क्या लिखा गया था और उस बात में कितनी...

सूर्यवंशम वाली सौंदर्या की मौत में भी दुर्भाग्य था: Ep 37 23.05.2023

पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में सुनिए इस देश की एक ऐसी महिला नेता और सिनेमा की हस्ती के बारे में जो एयरक्राफ्ट क्रैश में मारी गई. जानिए एपिसोड में तेलगु फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस और बीजेपी की नेता रही सौंदर्या के बारे में. जानिए सौंदर्या बीजेपी के किस बड़े नेता के प्रोत्साहन पर बीजेपी में शामिल होती हैं. साथ ही सुनिए तेलगु फिल्मो में बड़ा नाम होने के कारण उन्हें 2004 के चुनाव में कौन सा बड़ा प्रोजेक...

तो क्या वीपी सिंह से पहले प्रधानमंत्री बन सकते थे चंद्रशेखर?: Ep 36 16.05.2023

पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में सुनिए विश्वनाथ प्रताप सिंह के प्रधानमंत्री बनने के पीछे का किस्सा. जानिए 1989 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के बहुमत से दूर रहने के बाद अन्य पार्टियों के बीच अंदरूनी खींचतान कैसे शुरू हुई. जानिए प्रधानमंत्री बनने के लिए कैसे ताऊ के नाम से मशहूर देवी लाल ने वीपी सिंह का साथ दिया. जानिए चंद्रशेखर को प्रधानमंत्री न बनने देने की रणनीति की बारे में. एपिसोड में जानिए चंद्...

मठ के भरोसे रहा मुख्यमंत्री जब हारा: Ep 35 09.05.2023

पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में जानिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे त्रिभुवन नारायण सिंह के बारे में. जानिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री होने से पहले त्रिभुवन नारायण सिंह का राजनैतिक सफर कैसा था. जानिए गांधीवादी नेता त्रिभुवन नारायण सिंह किन परिस्थितियों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने. साथ ही एपिसोड में सुनिए की कब त्रिभुवन नारायण सिंह ने राम मनोहर लोहिया को चुनाव में हराया और इस हार का बदल...

रेलवे यूनियन की शुरुआत करने वाले पूर्व राष्ट्रपति वीवी गिरी: Ep 34 02.05.2023

पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में जानिए भारत के चौथे राष्ट्रपति वी.वी. गिरि के पॉलिटिकल करियर के बारे में. जानिए कौन हैं भारत रत्न और पूर्व राष्ट्रपति वीवी गिरी. जानिए वीवी गिरी के असमंजस की कहानी क्या है. पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में जानिए देश की पहली रेलवे यूनियन बनाने वाले कांग्रेस नेता वीवी गिरी कैसे उसी रेलवे के पहिये रुकने का कारण भी बने. इस एपिसोड में जानिए आयरलैंड से वकालत करने के बाद क...

कहानी अररिया से लोकसभा सांसद रहे तुलमोहन राव, आयात घोटाला और तस्लीमुद्दीन की: Ep 33 25.04.2023

पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में सुनिए बिहार के अररिया से लोकसभा सांसद रहे तुलमोहन राव, आयात घोटाला और तस्लीमुद्दीन के बारे में. जानिए जिला अररिया कब बना. जानिए हिन्दी भाषा के प्रमुख साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु के अररिया और नितीश कुमार से क्या सम्बन्ध रहे. अररिया लोकसभा अस्तित्व में कब आई. जानिए कौन हैं और उनके राजनैतिक करियर के बारे में. सुनिए एपिसोड में एक मैगज़ीन में छपी खबर पर संसद में हंगामा क्...

हरमोनियम बजाने वाला डॉन अल्ताफ हुसैन: Ep 32 18.04.2023

पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में सुनिए पाकिस्तान की प्रमुख राजनैतिक पार्टी मुत्तहिदा क़ौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के संस्थापक एवं नेता अल्ताफ हुसैन के बारे में. जानिए अपने समय के डॉन रहे अल्ताफ के बारे में जो करीब तीन दशकों तक पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर का बेताज बादशाह बन कर रहा और जिस पर हज़ारों कत्लों का इलज़ाम है. जानिए क्या हैं पाकिस्तान के अल्ताफ हुसैन के इंडिया कनेक्शन. और क्यों पाकिस्तान की ख़ुफ़िया...

राम किशन यादव से बाबा रामदेव बनने तक: Ep 31 11.04.2023

पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में सुनिए बाबा रामदेव के बारे में. जानिए कैसे बचपन में शरीर के एक हिस्से के लकवाग्रस्त होने के बावजूद आज योग की दुनिया में सबसे बड़ा नाम बनने के पीछे की कहानी. जानिए कैसे एक किताब ने बदली लकवाग्रस्त राम किशन यादव की ज़िन्दगी की वो बड़ा हो कर बाबा रामदेव बना. कब और कहाँ उनकी मुलाक़ात बालकृष्ण से हुई. किसने नाम दिया राम कृष्ण यादव को बाबा रामदेव का. और जानिए कैसे शुरुआत में...

पूर्व प्रधानमंत्री जिनका नाम है राजीव रत्न बिरजिस गाँधी: Ep 30 04.04.2023

पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में सुनिए अतीत में नामकरण के एक राजनैतिक किस्से के बारे में. सुनिए किस्सा राजीव गाँधी के नामकरण का. जानिए उन क्षणों के बारे में जब इंदिरा गाँधी, नेहरू को खत लिख रही थी, बच्चे की फोटो भेजने के साथ ही राजीव गाँधी के नाम के सुझाव भी भेज रही थी. जानिए कब मिला जवाहर लाल नेहरू को अपने नन्हें नाती राजीव गाँधी को पहली बार देखने का मौका. जानिए राजीव गाँधी के नाम का नेहरू की पत्...

कौन थे राजीव गाँधी के नंबर दो बूटा सिंह: Ep 29 28.03.2023

पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में सुनिए एक ऐसे राजनीतिज्ञ के बारे में जो देश का राष्ट्रपति भी हो सकता था. सुनिए एक समय बिहार के गवर्नर रहे बूटा सिंह के बारे में जिनके कृपाण से नेता तक डरते थे. जानिए कौन था वो प्रधानमंत्री जो राज्य में मुख्यमंत्री बदलने के वक्त बूटा सिंह को ही सबसे पहले याद करता था. जानिए कब बूटा सिंह भारत के एक महत्त्वपूर्ण और ताकतवर कमीशन के मुखिया रहे और उनके एक फैसले ने बिहार की...

जिन्ना और गाँधी के राजनीतिक गुरु गोखले: Ep 28 21.03.2023

पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में सुनिए भारत के एक नेता के बारे में जिसके बजट भाषण को पढ़ने के लिए अख़बार के दफ्तरों के बाहर लम्बी लाइन लग जाया करती थी. नाम है जी.के. गोखले यानि गोपाल कृष्ण गोखले. जानिए क्यों इस नेता को देश की तक़दीर तय करने वाले मोहम्मद अली जिन्नाह और महात्मा गाँधी भी अपना गुरु मानते थे.

प्रधानमंत्री जो परिवारवाद से दूर, मगर नाम मोदी नहीं।: Ep 27 15.03.2023

पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में जानिए उस परिवार के बारे में जो खानदानी है, बड़ा है और किसी भी तरह से राजनीती से नहीं जुड़ा है मगर इसी परिवार का एक बेटा प्रधानमंत्री बन चुका है नाम है नरेंद्र दामोदरदास मोदी. साथ ही जानिए एक और ऐसे पूर्व प्रधानमंत्री के बारे में जिनका परिवार राजनीती से दूर ही रहा और तो और ये कांग्रेस का नेतृत्व करते हैं जो पार्टी खुद परिवारवाद की नीव पर खड़ी है. जानिए क्या है उस पूर्व...

भविष्यवाणी जो चौबीस साल बाद सच हुई!: Ep 26 09.03.2023

पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में सुनिए कहानी ऐसे नेता कि जिसे चौबीस साल की उम्र में ही भविष्यवाणी में ये पता चल गया कि वह अपने सूबे का मुख्यमंत्री बनेगा. जानिए कैसे उसी भविष्यवाणी करने वाले नेता को ही हटा मुख्यमंत्री बने राजनाथ सिंह. सुनिए उनकी विधायकी से जुड़ा किस्सा. सुनिए उत्तर प्रदेश में नकल पर अध्यादेश लाने वाले राजनाथ सिंह से जुड़े किस्से, पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में सिर्फ LT Baaja पर.

गुरु गोरखनाथ और योगी आदित्यनाथ: Ep 25 01.03.2023

पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में सुनिए अजय सिंह बिष्ट की कहानी जो बने योगी आदित्यनाथ और आज हैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री. जानिए गोरखधाम और वहां के महंत से जुड़ी कुछ रोचक बातें.

राष्ट्रपति जिसके पास आई अपनी बेटी के हत्यारों की दया याचिका: Ep 24 22.02.2023

पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में सुनिए किस्सा देश के नौवें राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा का. जानिए उस भयावह हमले के बारे में जिसमें कोंग्रेसी नेता ललित माकन की पत्नि की मौत हो गई. जानिए खालिस्तान से जुड़ी कुछ काली यादें और क्यों ठुकरा दिया था शंकर दयाल शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष का पद?

इंदिरा गांधी पर भरोसा जताना क्यों पड़ा कामराज को महंगा: Ep 23 15.02.2023

पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में सुनिए कहानी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के. कामराज की कहानी. कैसे मद्रास से आए एक नेता को नेहरू ने कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया. सुनिए 'गूंगी गुड़िया' वाले जुमले की कहानी. आखिर क्यों अपनी ही कांग्रेस से बाहर हो गईं इंदिरा गांधी? कैसे कांग्रेस दो फाड़ हो गई? साथ ही जानिए इंदिरा गांधी पर भरोसा जताना कैसे बन गई कामराज की सबसे बड़ी राजनीतिक भूल और कैसे इंदिरा ने ख...

नरेंद्र मोदी के बंगले वाली सुरंग: Ep 22 09.02.2023

पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में सुनिए प्रधानमंत्री बंगले में सुरंग की सच्चाई. जानिए क्या सच में कोई सुरंग है? और अगर है तो वो कहां जाती है? जानिए पूर्व प्रधानमंत्रियों के बंगलों का इतिहास और वर्तमान के पीएम नरेंद्र मोदी किस बंगले में रहते हैं? सुनिए बंगले से जुड़े रोचक तथ्य और इनका इतिहास.

सीताराम येचुरी और प्रकाश करात के झगड़े की कहानी: Ep 21 01.02.2023

पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड में सुनिए देश के सबसे बड़े वामपंथी दल के दो बड़े नेताओं के बीच राजनीतिक झगड़े की कहानी जो एक वक़्त पर बड़े अच्छे दोस्त हुआ करते थे. जानिए जेएनयू और इमरजेंसी के दौर में क्या भागीदारी रही इन दोनों की. जानिए कैसे देश की राजनीति के साथ बदले निजी समीकरण. सुनिए लेफ्ट राजनीति के भीतरखाने से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से. सीपीआई (एम) की आंतरिक राजनीति में 60 के दशक वाला इतिहास कैसे 90 के...

असम की राजनीति का विस्मय बालक: Ep 20 24.01.2023

पॉलिटिकल किस्से के इस एपिसोड सुनिए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व शर्मा की कहानी. जानिए असम को सबसे ज्यादा मुख्यमंत्री देने वाले कॉटन कॉलेज के बारे में. जानिए कैसे हितेश्वर सैकिया ने दिया राजनीति में पहला मौका. क्या हुआ जब हिमंत अपने गुरु के सामने चुनावी मैदान में आ उतरे. जानिये कैसी रही हेमंत की प्रेम कहानी. जानिए क्या है वाराणसी कनेक्शन. जानिए कैसे रिकॉर्ड वोटों से अपनी विधानसभा सीट से चुनाव जीत...

जॉर्ज फ़र्नान्डिस 'दी जायंट किलर': Ep 19 19.01.2023

साल 1967 में चौथे लोकसभा चुनाव से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा. सुनिए कहानी राजनेता और मशहूर श्रमिक नेता जॉर्ज फ़र्नान्डिस की. जानिए कैसे मिला नाम 'दी जायंट किलर'? पादरी बनने घर से निकले जॉर्ज कैसे बने नेता. जानिए क्या हुआ जब जॉर्ज की वजह से देश और रेल दोनों थम गए. सुनिए देश के सबसे बड़े और सफल रेल हड़ताल से जुड़ा किस्सा. जानिए क्यों जॉर्ज फ़र्नान्डिस बन गए खुशवंत सिंह. जानिए कैसे जुड़ गया बम विस्फोट और देश...

Listen to the पॉलिटिकल किस्से podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.