Newslaundry.com
NL Charcha
हफ्ते भर के समाचार का समावेश| संचालन: अतुल चौरसिया https://www.newslaundry.com/hindi Click here to support Newslaundry: http://bit.ly/paytokeepnewsfree Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Author
Newslaundry.com
Category
Podcast website
Latest episode
Jul 11, 2026
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
एनएल चर्चा 257: तमिलनाडु में उत्तर भारतीयों की हत्या की अफवाह और मोहन भागवत ने शास्त्रों में संशोधन की बात कही. 11.03.2023 1:31:50
इस हफ्ते चर्चा में बातचीत के मुख्य विषय तमिलनाडु में उत्तर भारतीयों पर हमलों की अफवाह, मोहन भागवत द्वारा ग्रंथों में संशोधन का प्रस्ताव और एशियानेट न्यूज़ पर पुलिस की कार्यवाही रहे. इसके अलावा ईडी के बीआरएस की एमएलसी के. कविता को दिल्ली शराब घोटाले में पूछताछ के लिए तलब किया जाना, अभिनेता सतीश कौशिक का दिल का दौरा पड़ने से निधन, अमशीपुरा फेक एनकाउंटर मामले में सेना की अदालत द्वारा एक कैप्टन को उम्...
एनएल चर्चा 256: चुनाव आयुक्त की नियुक्ति और हाथरस मामले पर फैसला 04.03.2023 1:21:36
इस हफ्ते चर्चा के मुख्य विषय उच्चतम न्यायालय द्वारा चुनाव आयुक्त की नियुक्ति पर फैसला और हाथरस मामले में विशेष अदालत द्वारा दिया गया फैसला रहे. इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्यों के ताज़ा चुनाव नतीजे, मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी, उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित हिंडनबर्ग के आरोपों की जांच कमेटी, विश्व पुस्तक मेले में हिंदुत्ववादी संगठनों द्वारा मारपीट, एलपीजी के एक बार फिर बढ़े दाम आदि सुर्खियों का भी ज़िक...
एनएल चर्चा 255 : भिवानी हत्याकांड और सरकार की बढ़ती असहिष्णुता 25.02.2023 1:17:32
इस हफ्ते चर्चा का मुख्य विषय हरियाणा के भिवानी में दो मुस्लिम युवकों की हत्या रही. इसके अलावा चर्चा में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की गिरफ्तारी, गृहमंत्रालय द्वारा सीबीआई को मनीष सिसोदिया की जांच करने की अनुमति, शिंदे गुट को मिला शिवसेना नाम और चुनाव चिन्ह, नागालैंड और मेघालय में होने वाले चुनावों, जावेद अख्तर द्वारा आतंकवाद पर पाकिस्तान की आलोचना, भयंकर संकट में घिरी पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था, जोश...
एनएल चर्चा 254: बीबीसी पर आयकर विभाग का सर्वे और कानपुर देहात की घटना 18.02.2023 1:13:15
इस हफ्ते चर्चा का मुख्य विषय आयकर विभाग द्वारा बीबीसी के दफ्तरों का सर्वे रहा. इसके अलावा कानपुर देहात में हुई मां बेटी की जलकर मौत, लोकसभा में प्रस्तुत तीन सालों में आत्महत्या के आंकड़े, मुद्रास्फीति की दर में अप्रत्याशित बढ़त, त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों पर मतदान, दिल्ली में एक महिला की हत्या के एक और मामले आदि का भी जिक्र हुआ. इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान हमारे साथ सुप्रीम कोर्ट के वकील व का...
एनएल चर्चा 253: तुर्की में भूकंप और संसद में अडाणी पर हंगामा 11.02.2023 1:20:26
इस हफ्ते चर्चा का मुख्य विषय तुर्की में भूकंप से मची तबाही व अडाणी पर लगे आरोपों पर संसद में मचा हंगामा रहे. इसके अलावा सुर्खियों में देश भर के न्यायालयों में लंबित मामलों, उच्चतम न्यायालय में नए न्यायाधीशों की नियुक्ति, सरकार द्वारा 2018 से अब तक 178 चैनलों पर लगे प्रतिबंध, महिलाओं के मस्जिद में नमाज पढ़ने पर आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की सुप्रीम कोर्ट में टिप्पणी, रिजर्व बैंक द्वारा रेपो...
एनएल चर्चा 252: बजट में क्या है नया और क्यों लुढ़के अडाणी समूह के शेयर 04.02.2023 1:43:16
इस हफ्ते की चर्चा में प्रमुखता से संसद में पेश सालाना बजट और हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर बात हुई. हफ्ते की सुर्खियों में पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ वकील शांति भूषण के निधन, भारत की अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम की वर्ल्डकप में जीत, पत्रकार सिद्दीकी कप्पन को मिली जमानत, आसाराम को बलात्कार के एक और मामले में आजीवन कारावास की सज़ा, विशाखापट्टनम के आंध्रप्रदेश की राजधानी होने की घोषणा, एनडीटीवी में कर्मच...
एनएल चर्चा 251: धीरेन्द्र शास्त्री व समाज में आस्था के नाम पर अंधविश्वास 28.01.2023 1:45:26
इस हफ्ते की चर्चा का मुख्य विषय मध्यप्रदेश छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम बाबा धीरेंद्र शास्त्री और आस्था के नाम पर बेचा जा रहा अंधविश्वास रहे. इस हफ्ते की सुर्खियों में पद्म विभूषण पुरस्कारों के वितरण, बीबीसी डॉक्यूमेंट्री के प्रदर्शन को लेकर जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों की गिरफ्तारी, प्रस्तावित आईटी नियम संशोधन में एक और बड़े बदलाव, उद्योगपति गौतम अदाणी के संबंध में आई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट और...
एनएल चर्चा 250: ऑक्सफैम की रिपोर्ट और खिलाडियों का कुश्ती संघ के खिलाफ प्रदर्शन 21.01.2023 1:52:48
एनएल चर्चा के इस अंक में चर्चा का मुख्य विषय ऑक्सफैम इंडिया की ताजा रिपोर्ट "सर्वाइवल ऑफ़ द रिचेस्ट" रही. इसके अलावा पहलवानों का जंतर-मंतर पर धरना, आईटी एक्ट में संशोधन का प्रस्ताव, भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और भारत सरकार के बीच खींचतान, जजों की नियुक्ति को लेकर बहस, जोशीमठ आपदा, महिला सुरक्षा का जायजा लेने निकली स्वाति मालीवाल के साथ हुई छेड़छा...
एनएल चर्चा 249 : जोशीमठ में गहराता संकट और मोहन भागवत ने बताई संघ की सोच 14.01.2023 1:37:29
सुनिए पूरी चर्चा- टाइम कोड 00:00:00 - 00:11:11 - इंट्रो, हेडलाइंस व ज़रूरी सूचनाएं 00:11:14 - 00:25:20 - शरद यादव का निधन 00:25:21 - 00:51:53 - जोशीमठ आपदा 00:51:55 - 00:56:55 - सब्सक्राइबर्स के मेल 00:57:00 - 01:33:07 - मोहन भागवत का बयान 1:33:11 - सलाह और सुझाव पत्रकारों की राय, क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए शार्दूल कात्यायन अतुल चौरसिया की अमूल पर ग्राउंड रिपोर्ट हरिवंश राय...
एनएल चर्चा 248: कंझावला की बर्बर दुर्घटना में अंजलि की मौत और सुप्रीम कोर्ट के फैसले 07.01.2023 1:44:29
एनएल चर्चा के इस अंक मे दिल्ली के कंझावला इलाके की दुर्घटना, नोटबंदी पर उच्चतम न्यायालय के फैसले, सरकार में मौजूद मंत्रियों के बोलने की आज़ादी पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय, उत्तराखंड के जोशीमठ के घरों में आ रही दरारें, लगभग 50,000 लोगों को हल्द्वानी में रेलवे की जमीन से बेदखल करने पर सर्वोच्च न्यायालय की रोक, जम्मू के राजौरी जिले के एक गांव में आतंकवादियों द्वारा चार लोगों की निशाना बनाकर हत्या और त...
एनएल चर्चा 247: भारत जोड़ो यात्रा और क्या नोटबंदी पर सुप्रीम कोर्ट को सरकार ने किया गुमराह 31.12.2022 1:30:13
एनएल चर्चा के इस अंक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का निधन, फुटबॉल के दिग्गज पेले के निधन, नोटबंदी पर सुप्रीम कोर्ट में सरकार द्वारा दाखिल हलफनामे, महाराष्ट्र विधानसभा के कर्नाटक में आने वाले 865 मराठी बोलने वाले गांवों को महाराष्ट्र में शामिल करने के लिए पारित प्रस्ताव, लखनऊ हाईकोर्ट द्वारा निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण रद्द करने के आदेश, चुनाव आयोग द्वारा असम में चुनावी क्षेत्रों...
एनएल चर्चा 246: अर्जेंटीना के नाम विश्वकप और कोविड की दस्तक 24.12.2022 1:24:53
एनएल टीम एनएल चर्चा के इस अंक में चीन में तेजी से फैलता कोविड, भारत सरकार ने भी संक्रमण को लेकर जारी की एडवाइजरी, यूक्रेन से जंग के बीच व्लादिमीर पुतिन का बयान, नेपाल की जेल से रिहा हुआ चार्ल्स शोभराज, अफगानिस्तान में लड़कियों के कॉलेज जाने पर रोक, यूएन में म्यांमार के खिलाफ प्रस्ताव से बाहर रहा भारत, दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित देश दक्षिण एशिया के, पीआईबी फैक्ट चेक यूनिट के दावों के बाद तीन...
एनएल चर्चा 245: भारत-चीन सेना के बीच झड़प और ईडी कार्रवाइयों पर सरकार का जवाब 17.12.2022 1:18:52
एनएल चर्चा के इस अंक में चीन और भारत की सेनाओं के बीच झड़प, केंद्रीय कानून मंत्री के संसद में एक बार फिर एनजेएसी का मुद्दा दोहराने, द्वारका में छात्रा पर हुआ एसिड अटैक, सीपीजे द्वारा जेल में बंद पत्रकार को लेकर जारी की रिपोर्ट, मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह के पत्रकार अर्णब गोस्वामी के खिलाफ दायर मानहानि केस को वापस लेने, बिलकिस बानो केस से जज बेला त्रिवेदी के अलग होने, क़तर में जारी फीफ...
एनएल चर्चा 244: गुजरात और हिमाचल प्रदेश के परिणाम और नोटबंदी पर सुनवाई 10.12.2022 1:29:52
एनएल चर्चा के इस अंक में गुजरात, हिमाचल प्रदेश और एमसीडी चुनावों के परिणाम, महाराष्ट्र- कर्नाटक में सीमा विवाद, आरबीआई के फिर से रेपो रेट बढ़ाने, सुप्रीम कोर्ट ने नोटबंदी से जुड़ी जानकारी पेश करने की मांग, पांच साल में रद्द किए गए 6677 एनजीओ के एफसीआरए लाइसेंस, टीएमसी प्रवक्ता साकेत गोखले की गिरफ्तारी, केरल में बंद हुआ अडानी बंदरगाह के खिलाफ जारी आंदोलन और वर्ल्ड बैंक ने भारत में हीट वेव को लेकर ज...
एनएल चर्चा 243: रवीश कुमार का इस्तीफा, गुजरात चुनाव और चीन में जारी विरोध 03.12.2022 1:28:00
एनएल चर्चा के इस अंक में एनडीटीवी के मालिक प्रणय रॉय और राधिका रॉय का आरआरपीआर कंपनी से इस्तीफा, रवीश कुमार ने दिया इस्तीफा, गैंगरेप दोषियों की रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची बिलकिस बानो, कर्नाटक हाईकोर्ट ने पीएफआई पर बैन के खिलाफ दायर हुई याचिका को किया खारिज, दिल्ली की कोर्ट ने न्यूज़लॉन्ड्री के खिलाफ दर्ज आयकर विभाग की शिकायत को किया खारिज, चीन में लॉकडाउन के विरोध में प्रदर्शन और गुजरात व...
एनएल चर्चा 242: तिहाड़ जेल से लीक सत्येंद्र जैन वीडियो और चुनाव आयुक्त की नियुक्त पर सुप्रीम कोर्ट 26.11.2022 1:11:18
एनएल चर्चा के इस अंक में सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयुक्त अरुण गोयल की नियुक्ति पर उठाए सवाल, मेटा ने जारी की पारदर्शिता रिपोर्ट, सत्येंद्र जैन का जेल का वीडियो मीडिया में नहीं दिखाने का कोर्ट का आदेश, गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बागी अपने 12 नेताओं को पार्टी से निकाला, मंगलूरू ऑटो ब्लास्ट केस की एनआईए करेगी जांच, बुल्डोजर कल्चर पर सख्त गुवाहाटी हाईकोर्ट, आसिम मुनीर बने पाकिस्तान के नए आर्मी च...
एनएल चर्चा 241: श्रद्धा हत्या केस, जी 20 वार्ता और टेक-जगत में जाती नौकरियां 19.11.2022 1:26:06
एनएल चर्चा के इस अंक में जी 20 देशों की बैठक, दिल्ली के श्रद्धा वॉकर हत्याकांड, सुप्रीम कोर्ट द्वारा जबरन धर्म परिवर्तन पर व्यक्त की गई चिंता, गुजरात में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने के बवाल, आठ अरब हुई दुनिया की आबादी, कॉप 27 की बैठक और 20 नवंबर से कतर में शुरू हो रहा फीफा विश्व कप समेत कई अन्य विषयों का जिक्र हुआ. चर्चा में इस हफ्ते महिला अधिकार कार्यकर्ता कविता कृष्णन, पत्रक...
एनएल चर्चा 240: ईडब्ल्यूएस आरक्षण को मंजूरी और सरकार का टीवी चैनलों को फरमान 12.11.2022 1:15:47
एनएल टीम एनएल चर्चा के इस अंक में डीवाई चंद्रचूड़ के भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश बनने, सुप्रीम कोर्ट द्वारा ईडब्ल्यूएस आरक्षण को दी गई वैधता, मेटा द्वारा अपने 11 हजार कर्मचारियों को निकालने, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा टीवी चैनलों को हर रोज 30 मिनट राष्ट्रीय महत्व का कंटेंट दिखाना होगा, पीएमएलए कोर्ट ने शिवसेना सांसद संजय राउत दो दी जमानत, भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में चुनाव जीतने पर सम...
एनएल चर्चा 239: मोरबी पुल हादसा, गंभीर वायु प्रदूषण और ट्विटर 05.11.2022 1:26:33
एनएल चर्चा के इस अंक में गुजरात के मोरबी में पुल हादसे, द वायर के संपादकों के घर दिल्ली पुलिस की तलाशी, देश भर में खराब होती वायु गुणवत्ता, सोशल मीडिया पर कंटेंट निगरानी के लिए बनी कमेटी, झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी का समन, ईलॉन मस्क बने ट्विटर के मालिक, पाक के पूर्व पीएम इमरान खान पर जानलेवा हमले और उत्तर कोरिया द्वारा मिसाइल परीक्षण समेत कई अन्य विषयों का जिक्र हुआ. चर्चा में इस हफ्ते...
एनएल चर्चा 238: यूके के नए प्रधान मंत्री ऋषि सुनक, नोटों पर भगवान के फोटो की मांग और द वायर बनाम मेटा 29.10.2022 1:28:50
एनएल चर्चा के इस अंक में भाजपा की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय के द वायर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने, अरविंद केजरीवाल द्वारा नोटों पर भगवान गणेश और लक्ष्मी की फोटो लगाने की मांग, ऋषि सुनक के ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बनने, तेलंगाना में बीआरएस का भाजपा पर सरकार गिराने का आरोप, मल्लिकार्जुन खड़गे का कांग्रेस अध्यक्ष पद की शपथ लेने, न्यूज़18 इंडिया पर एनबीडीएसए ने लगाया 50 हजार का जुर्माना, बीसी...
एनएल चर्चा 237: भूख सूचकांक में भारत की गिरती रैंकिंग, द वायर-मेटा विवाद और बिलकिस बानो 22.10.2022 1:24:30
एनएल चर्चा के इस अंक में वैश्विक भूख सूचकांक में भारत की गिरी रैंकिंग, द वायर द्वारा मेटा पर की गई रिपोर्ट्स पर खड़ा हुआ विवाद, केंद्रीय मंत्री ने बिलकिस बानो के दोषियों की रिहाई का किया समर्थन, ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस ने दिया इस्तीफा, यूक्रेन में स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीयों के लिए जारी की एडवाइजरी और कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई अन्य विषयों का जिक्र हुआ. चर्चा म...
एनएल चर्चा 236: मीडिया में महिलाओं की चुनौतियां और उनके साथ होता भेदभाव 15.10.2022 38:19
(यह अंक विशेषतौर पर महिलाओं पर केंद्रित मुद्दों को लेकर रिकार्ड किया गया है. इस सप्ताह मीडिया रंबल कार्यक्रम होने की वजह से साप्ताहिक चर्चा रिकार्ड नहीं किया गया.) एनएल चर्चा का यह विशेष अंक है. इस अंक में न्यूज़रूम में महिलाओं की उपस्थिति, फील्ड में काम करने के दौरान उनको मिलने वाली चुनौतियां और सोशल मीडिया पर उनके साथ किए जाने वाले दुर्व्यवहार पर चर्चा की...
एनएल चर्चा 235: चुनावी वादों पर चुनाव आयोग का दखल, भारत जोड़ो यात्रा और 5जी सेवा 08.10.2022 1:25:37
एनएल चर्चा के इस अंक में चुनाव आयोग ने राजनीतिक पार्टियों से चुनावी वादों की आर्थिक जवाबदेही पर राय मांगी, गृहमंत्री अमित शाह द्वारा जम्मू कश्मीर दौरे पर पहाड़ी समुदाय के लिए आरक्षण, डब्ल्यूएचओ द्वारा भारत के चार कफ सिरप के खिलाफ गाम्बिया में 66 लोगों के मरने के बाद जारी अलर्ट, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के अनुसार 2020 में महामारी के दौरान भारत में गरीबों की संख्या म...
एनएल चर्चा 234: कांग्रेस का राजस्थान संकट, अध्यक्षता नामांकन और अंकिता भंडारी हत्याकांड 01.10.2022 1:08:39
एनएल चर्चा के इस अंक में राजस्थान कांग्रेस के नेताओं को कारण बताओ नोटिस, कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद को लेकर तीन नेताओं के नामांकन, गृह मंत्रालय द्वारा पीएफआई पर पांच साल का बैन, सुप्रीम कोर्ट ने ईडब्ल्यूएस कोटे पर फैसला रखा सुरक्षित, सुप्रीम कोर्ट के द्वारा विवाहित और अविवाहित सभी महिलाओं को गर्भपात का अधिकार दिए जाने, ऋषिकेश में अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल भाजपा के पूर्व मंत्री के बेटे क...
एनएल चर्चा 233: मीडिया में हेट स्पीच पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और पुतिन की यूक्रेन नीति 24.09.2022 1:20:16
एनएल चर्चा के इस अंक में सुप्रीम कोर्ट के द्वारा नफरत भरी भाषा में मीडिया की भूमिका को लेकर की टिप्पणी, देश के कई राज्यों में भयंकर बारिश, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एमएमएस लीक मामला, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सेना में आंशिक लामबंदी के ऐलान, कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष पद के नामांकन की शुरुआत, यूके के लेस्टर में हिंदू-मुस्लिम हिंसा और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पार्टी के भाजपा...
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.