Newslaundry.com
NL Charcha
हफ्ते भर के समाचार का समावेश| संचालन: अतुल चौरसिया https://www.newslaundry.com/hindi Click here to support Newslaundry: http://bit.ly/paytokeepnewsfree Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Be sure to visit the podcast's website and support the creator: www.newslaundry.com
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
एपिसोड 50: सज्जन कुमार को सज़ा, फ्रांस में आंदोलन और अन्य 14.04.2019 51:53
एनएल चर्चा अपने 50वें अध्याय पर पहुंच गई. इस लिहाज से इस बार की चर्चा बेहद ख़ास रहीं. 50वीं चर्चा को हमने न्यूज़लॉन्ड्री के यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारित किया.इस बार की चर्चा का मुख्य विषय रहा 1984 के सिख विरोधी दंगों के एक मामले में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को हुई उम्रकैद की सज़ा. इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट द्वारा राफेल डील के मामले में हुए कथित घोटाले के आरोपों से जुड़ी सारी याचिकाओं को ख़ारिज करना,...
एपिसोड 49: पांच राज्यों के चुनाव, उर्जित पटेल का इस्तीफा और अन्य 14.04.2019 1:07:19
इस बार की चर्चा का केंद्र पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में आए नतीजे रहे. इसके आलावा आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल का समय से पहले अपने पद से इस्तीफा देना, नए गवर्नर के रूप में शक्तिकांता दास का पद संभालना, रफेल विमान सौदे पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आदि विषय इस बार की चर्चा के मुख्य बिंदु रहे.इस बार की चर्चा में बतौर मेहमान न्यूज़ 24 चैनल की पत्रकार साक्षी जोशी और वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी...
एपिसोड 48: किसान आंदोलन, राममंदिर विवाद, राजस्थान चुनाव और अन्य 14.04.2019 51:01
इस बार की चर्चा का केंद्र रहा दिल्ली के रामलीला मैदान में देश भर से इकट्ठा हुए किसान और उनका संसद मार्च. इसके अलावा अयोध्या और बनारस में राम मंदिर निर्माण पर दो अलग-अलग संतों के आयोजन हुए, साथ ही साथ राजस्थान चुनाव में कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री पर व्यक्तिगत आरोप प्रत्यारोप का मुद्दा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भगवान हनुमान को दलित समुदाय का बताने से मचे विवाद आदि विषय इस बा...
एपिसोड 47: ट्विटर और पैट्रियार्की विवाद, इमरान-ट्रंप टकराव, सीबीआई और अन्य 14.04.2019 53:04
इस बार की चर्चा विशेष रूप से ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी की भारत यात्रा के दौरान मचे घमासान को समर्पित रही. हालांकि वह अपने देश लौट चुके हैं. इसके अलावा भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने घोषणा की है कि स्वास्थ्य सही न होने के कारण वे 2019 का चुनाव नहीं लड़ेंगी, हालांकि उन्होंने राजनीति से सन्यास नहीं लिया है. पाकिस्तान के करीबी मित्र अमेरिका द्वारा 1.66 बिलियन डॉलर की सुरक्षा सहायता राशि रद्द करने...
एपिसोड 46: बीबीसी की फ़ेक न्यूज़ पर रिसर्च, सीएनएन-ट्रंप टकराव, रफाल विवाद और अन्य 14.04.2019 45:45
इस बार की चर्चा विशेष रूप से फ़ेक न्यूज़ को समर्पित रही. बीबीसी द्वारा फेक न्यूज़ के ऊपर किया गया एक रिसर्च इस हफ्ते बहस में रहा. इसके अलावा अमेरिका में ट्रंप प्रशासन द्वारा सीएनएन के व्हाइट हाउस संवाददाता जिम एकोस्टा का पास निलंबित करना, बदले में सीएनएन द्वारा ट्रंप को अदालत में घसीटना और एएनआई समाचार एजेंसी की संपादक स्मिता प्रकाश द्वारा रफाल लड़ाकू जहाज बनाने वाली कंपनी दसों के सीईओ का साक्षात्...
एपिसोड 45: रिज़र्व बैंक विवाद, नेहरू मेमोरियल लाइब्रेरी, कर्नाटक उपचुनाव और अन्य 14.04.2019 59:41
भारतीय रिजर्व बैंक की स्वायत्तता पर सरकार का खतरा, डोनाल्ड ट्रम्प और मीडिया के बीच टकराव, इसकी भारतीय संदर्भ में विवेचना, कर्नाटक में लोकसभा की तीन और विधानसभा की दो सीटों पर हुआ उपचुनाव, इसमें जेडी(एस) और कांग्रेस गठबंधन की जीत, पं. नेहरू के आवास तीनमूर्ति भवन की नेहरू मेमोरियल म्यूज़ियम और लाइब्रेरी की गवर्निंग बॉडी में 4 नए सदस्यों की नियुक्ति आदि इस हफ्ते की चर्चा के मुख्य विषय रहे.इस बार चर्चा...
एपिसोड 44: हाशिमपुरा, डीडी न्यूज़ पत्रकार की मौत, पाकिस्तान में ईशनिंदा और अन्य 14.04.2019 55:35
दंतेवाड़ा में हुआ नक्सली हमला, पाकिस्तान में आसिया बीबी के ईशनिंदा मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला और पाकिस्तानी अवाम का विरोध, राम मंदिर की सुनवाई की तारीख बढ़ने और हाशिमपुरा नरसंहार पर आया दिल्ली उच्च न्यायालय का फैसला आदि इस बार की एनएल चर्चा का विषय रहे.इस बार की चर्चा में दो खास मेहमानों ने टेलीफोन के जरिए हिस्सा लिया. इनमें हैदराबाद से पत्रकार मालिनी सुब्रमण्यम, जिन्होंने नक्सली इलाकों में काफ...
एपिसोड 43: शबरीमाला, गुजरात से पलायन, स्वामी सानंद की मृत्यु और अन्य 14.04.2019 55:35
गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हुए हमले के बाद उनका पलायन, शबरीमाला मंदिर मुद्दे पर हो रही राजनीति और राजनीतिक पार्टियों का महिलाओं के मुद्दे पर दोहरा रवैया, इलाहाबाद को मिले नए नाम प्रयागराज और गंगा की सफाई के लिए अनशन पर बैठे स्वामी सानंद की मृत्यु इस हफ्ते की एनएल चर्चा का मुख्य विषय रहे.इस बार चर्चा में स्तंभ लेखक और ओपिनियन लेखक आनंद वर्धन, न्यूज़लॉन्ड्री के असिस्टेंट एडिटर राहुल कोटियाल, न्यूज...
एपिसोड 42: #MeToo, हिन्दी मीडिया में महिलाएं, यौन उत्पीड़न और अन्य 14.04.2019 1:00:51
इस बार की एनएल चर्चा बाकी एपीसोड से अलग रही. पूरी चर्चा सिर्फ कामकाजी महिलाओं का दफ्तरों, या कार्यस्थलों में होने वाला शोषण पर केंद्रित रही. #MeToo आंदोलन में उठी आवाजें, भारतीय मीडिया में इस अभियान से मची उथल-पुथल, एमजे अकबर, आलोक नाथ जैसे बड़े नामों का नाम आना इस हफ्ते की प्रमुख चर्चा रही. लिहाजा इसके अलग-अलग पहलुओं तथा महिलाओं से जुड़े विषयों पर आधारित रही इस बार की न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा.इस बार की...
एपिसोड 41: किसानों का दिल्ली मार्च, शबरीमाला पर फैसला और अन्य 14.04.2019 49:02
पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड से आए किसानों पर हुआ लाठीचार्ज, शबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर केरल में महिलाओं का व्यापक विरोध और लखनऊ में विवेक तिवारी की पुलिसकर्मी द्वारा हत्या जैसे विषयों पर आधारित रही इस हफ्ते की न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा.स्वतंत्र पत्रकार और दिल्ली यूनिवर्सिटी में अस्थायी शिक्षिका स्वाति अर्जुन इस हफ्ते चर्चा की मेहमान पत्रकार रहीं. न...
एपिसोड 40: आधार, एडल्टरी, अयोध्या, अमिताभ और अन्य 14.04.2019 58:54
इससे पहले की चर्चा में इस हफ्ते क्या खास रहा, न्यूज़लॉन्ड्री के पाठकों को हमें यह सूचित करते हुए खुशी हो रही है कि आगामी 2 अक्टूबर को न्यूज़लॉन्ड्री हिंदी अपनी पहली वर्षगांठ मना रहा है. इस अवसर पर हमने एक विशेष परिचर्चा का आयोजन किया है, जिसका शीर्षक है- “गांधी का राष्ट्रवाद बनाम संघ का राष्ट्रवाद: कितने दूर, कितने पास.” कार्यक्रम नई दिल्ली के लोधी रोड स्थित इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में शाम 6...
एपिसोड 39: मायावती का गठबंधन, मोहन भागवत का बयान, देहरादून के स्कूल में गैंगरेप व अन्य 14.04.2019 46:16
छत्तीसगढ़ में मायावती की बसपा और अजित जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस से गठबंधन का फैसला, डूसू अध्यक्ष अंकित बसोया की डिग्री पर बवाल, राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ का दिल्ली में तीन दिवसीय आयोजन, देहरादून के स्कूल में गैंगरेप आदि इस हफ्ते न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा के प्रमुख विषय रहे.गांव कनेक्शन के कंसल्टिंग एडिटर हृदयेश जोशी चर्चा में मेहमान पत्रकार के रूप में शामिल हुए. हृदयेश के साथ पैनल में थे न्यूज़लॉन्ड्र...
एपिसोड 38: सफाई कर्मचारियों की मौत, सेरेना विलियम्स, चंद्रशेखर रावण व अन्य 14.04.2019 52:59
केरल की नन के साथ जलंधर के बिशप द्वारा बलात्कार का आरोप, सेरेना विलियम्स का रेफरी पर नस्लवाद का आरोप, भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर रावण की रिहाई और दिल्ली के मोती नगर क्षेत्र में सफाईकर्मियों की सीवर में मौत- इन विषयों पर आधारित रही इस हफ्ते की न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा.वरिष्ठ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता भाषा सिंह, स्तंभ लेखक आनंद वर्धन और न्यूज़लॉन्ड्री के असिस्टेंट एडिटर राहुल कोटियाल पैनल में श...
एपिसोड 37: 377, समलैंगिकता, कन्हैया कुमार और नोटबंदी 14.04.2019 1:00:00
सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला जिसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 377 को अपराध के दायरे से बाहर कर दिया गया, बीते जनवरी में जिग्नेश मेवानी की रैली के दौरान रिपब्लिक के अर्नब गोस्वामी द्वारा तथ्यहीन रिपोर्टिंग और अपमानजनक टिप्पणियों पर एनबीएसए की फटकार, संभावना कि कन्हैया कुमार बेगूसराय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं और रिजर्व बैंक का नोटबंदी से जुड़ा ताजा आंकड़ा जहां आरबीआई ने कहा कि 99 फीसदी से...
एपिसोड 36: राहुल गांधी का बयान, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, आतिशी 'मार्लेना' व अन्य 14.04.2019 57:38
राहुल गांधी का 1984 दंगों के संबंध में बयान (जिसमें उन्होंने कहा कि 1984 दंगों में पार्टी के स्तर पर कांग्रेस की संलिप्तता नहीं थी), भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी का मालदीव चुनावों के संबंध जारी ट्वीट, (मालदीव चुनावों में अगर किसी प्रकार की धांधली होती है, तो भारत सरकार को मालदीव पर हमला कर देना चाहिए), देश भर में मानवाधिकार व सामाजिक कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारियां, आप नेत्री आतिशी मार्लेना के नाम मे...
एपिसोड 35: कुलदीप नैयर, केरल की बाढ़ और आप की उठापटक 14.04.2019 58:09
केरल में आई बाढ़ की आपदा से उबरने के लिए यूएई की ओर से कथित आर्थिक मदद की पेशकश, नवजोत सिंह सिद्धू का पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल बाजवा से गले मिलना, आम आदमी पार्टी के भीतर खींचतान, वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर का निधन और राहुल गांधी द्वारा विदेशी जमीन पर दिया गया भाषण इस हफ्ते चर्चा के प्रमुख विषय थे.इस बार चर्चा के विशिष्ट अतिथि रहे फिल्म समीक्षक मिहिर पांड्या. साथ ही पैनल में मौजूद रहे न्यूज़लॉन्ड...
एपिसोड 34: अटल बिहारी वाजपेयी, केरल की बाढ़, सुकमा एनकाउंटर व अन्य 14.04.2019 1:19:33
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन, केरल में भीषण बाढ़, सुकमा इनकाउंटर, जेएनयू के छात्र उमर खालिद पर हुआ जानलेवा हमला व अन्य मुद्दे इस हफ्ते चर्चा के मुख्य विषय रहे.माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी के शिक्षक राकेश योगी चर्चा के मेहमान थे. साथ ही पैनल में ओपिनियन लेखक आनंद वर्धन और न्यूज़लॉन्ड्री संवाददाता राहुल कोटियाल और अमित भारद्वाज ने भी शिरकत की. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्...
एपिसोड 33: दलाई लामा, एबीपी न्यूज़, अनुच्छेद 35ए व अन्य 14.04.2019 1:08:55
एबीपी न्यूज़ पर कथित सरकारी दबाव के बाद वरिष्ठ पत्रकारों का इस्तीफा, कश्मीर से जुड़ा अनुच्छेद 35ए, करुणानिधि का निधन और दक्षिण की राजनीति पर उसके संभावित प्रभाव और बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा का नेहरू को लेकर विवादित बयान इस हफ्ते की चर्चा के प्रमुख विषय रहे.इस बार चर्चा के अतिथि पत्रकार थे राकेश त्रिपाठी. पैनल में राकेश के साथ न्यूज़लॉन्ड्री संवाददाता अमित भारद्वाज, राहुल कोटियाल और रोहिण कुमार भी श...
एपिसोड 32: एनआरसी, एससी-एसटी एक्ट, आधार व अन्य 14.04.2019 1:06:42
असम का एनआरसी का फाइनल ड्राफ्ट जारी होना, सरकार का एससी-एसटी एक्ट पर बदला रुख, ट्राइ के चेयरमैन आरएस शर्मा का आधार चैलेंज व अन्य मुद्दे इस हफ्ते के प्रमुख विषय रहे.चर्चा में शामिल रहे आजतक के पत्रकार नवीन कुमार, न्यूज़लॉन्ड्री के संवाददाता अमित भारद्वाज और राहुल कोटियाल. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया. पूरी बातचीत के लिए सुनें न्यूज़लॉन्ड्री पॉडकास्ट. Hoste...
एपिसोड 31: अलवर लिंचिंग, इमरान खान, मुजफ्फरपुर बालिका गृह व अन्य 14.04.2019 1:14:30
अलवर में अकबर खान की मॉब लिंचिंग, मराठा आरक्षण, पाकिस्तान के चुनाव में इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ का सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरना और मुजफ्फरपुर के शेल्टर होम में बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न की खबर इस हफ्ते चर्चा के मुख्य विषय रहे.चर्चा के विशिष्ट अतिथि थे वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी. साथ ही पैनल में मौजूद रहे राहुल कोटियाल और रोहिण कुमार. साथ ही फोन पर न्यूज़लॉन्ड्री संवाददाता अ...
सरकार देगी दस लाख युवाओं को सैन्य प्रशिक्षण 14.04.2019 21:21
इंडियन एक्सप्रेस की एक ख़बर के मुताबिक सरकार हर वर्ष 10 लाख युवाओं को सैन्य प्रशिक्षण देने की योजना पर विचार कर रही है. इस बाबत प्रधानमंत्री कार्यालय में हुई एक बैठक के हवाले से इंडियन एक्सप्रेस में यह ख़बर प्रकाशित हुई. सरकार का लक्ष्य है कि इससे युवाओं में अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत किया जाए. क्या है पत्रकारों की राय, सुना जाए. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more inform...
मॉब लिंचिंग: क्या है व्हाट्सएप की भूमिका? 14.04.2019 26:23
एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार व्हाट्सएप अफवाहों और फेक न्यूज़ के आधार पर देशभर में पिछले एक महीने में 20 लोगों की हत्या हो चुकी है. क्विंट की रिपोर्ट के मुताबिक 2015 से अबतक मॉब लिंचिंग में 65 लोगों की जान जा चुकी है. भारत सरकार ने व्हाट्सएप को अफवाहों पर लगाम लगाने की चेतावनी दी है. जबाव में व्हाट्सएप ने सरकार से कहा कि वह भारत में व्हाट्सएप के दुरुपयोग से चिंतित है. "यह एक चुनौती है और हमें भ...
एपिसोड 30: युवाओं को सैन्य प्रशिक्षण, मॉब लिंचिंग, अविश्वास प्रस्ताव व अन्य 14.04.2019 1:28:44
युवाओं को सैन्य परीक्षण देने की योजना, मॉब लिंचिग पर सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देश, मानसून सत्र में आया अविश्वास प्रस्ताव और पाकिस्तान में होने वाले चुनाव के पहले नवाज शरीफ की गिरफ्तारी जैसे मुद्दे इस हफ्ते चर्चा के मुख्य विषय रहे.द वायर उर्दू के संपादक महताब आलम और न्यूज़लॉन्ड्री के स्तंभ लेखक आनंद वर्धन चर्चा के अतिथि बने. इनके साथ ही पैनल में न्यूज़लॉन्ड्री संवाददाता अमित भारद्वाज और राहुल कोटिय...
एपिसोड 29: धारा 377, जियो इंस्टिट्युट, शशि थरूर व अन्य 14.04.2019 1:08:32
सुप्रीम कोर्ट में धारा 377 पर जारी सुनवाई, शशि थरूर का थिरुवनंतपुरम में हिंदू पाकिस्तान संबंधी बयान, मानव संसाधन व विकास मंत्रालय द्वारा अंबानी के जियो इंस्टिट्युट को इंस्टिट्युट ऑफ प्रॉमिनेंस का दर्जा दिया जाना, रामगढ मॉब लिंचिंग के दोषियों को केन्द्रीय मंत्री जयंत सिन्हा द्वारा स्वागत किया जाना व अन्य इस हफ्ते न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा के प्रमुख विषय रहे.राजकमल प्रकाशन समूह के संपादकीय निदेशक सत्यानं...
एपिसोड 28: आप-एलजी विवाद, खरीफ की कीमत, माब लिंचिंग व अन्य 14.04.2019 1:21:18
दिल्ली में तीन साल से चल रहे आप और एलजी के अधिकारों के विवाद पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, बच्चा चोरी के अफवाह पर देश भर में हो रही मॉब लिंचिग की घटनाएं, भारत में महिलाओं की असुरक्षा को लेकर आया थॉमसन रॉयटर्स का सर्वेक्षण, असम में चल रहे एनआरसी के आंकड़े और खरीफ की फसल पर बढ़ाया गया न्यूनतम समर्थन मूल्य व अन्य मुद्दे इस हफ्ते न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा के मुख्य विषय रहे.एनडीटीवी की वरिष्ठ पत्रकार नग़मा...
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.