Newslaundry.com

NL Charcha

News HI ↓ 411 episodes

हफ्ते भर के समाचार का समावेश| संचालन: अतुल चौरसिया https://www.newslaundry.com/hindi Click here to support Newslaundry: http://bit.ly/paytokeepnewsfree Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

Author

Newslaundry.com

Category

News

Podcast website

www.newslaundry.com

Latest episode

Jul 11, 2026

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

छोटी चर्चा Episode 381 26.07.2025

एनएल चर्चा में इस हफ्ते उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे और उद्योगपति अनिल अंबानी की कंपनियों पर लगने वाले आरोप और ईडी के छापे को लेकर विस्तार से बात हुई. इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी और जेएनयू के प्रोफ़ेसर अरुण कुमार शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से स्तंभकार आनंद वर्धन और सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के...

छोटी चर्चा Episode 380 19.07.2025

एनएल चर्चा में इस हफ्ते पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा पास किए गए धार्मिक ग्रंथों के अपमान से जुड़े विधेयक और बिहार में वोटर लिस्ट रिवीज़न पर रिपोर्टिंग के मामले में वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम पर एफआईआर को लेकर विस्तार से बात हुई.  इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान स्वतंत्र वरिष्ठ पत्रकार स्मिता शर्मा, द कारवां की वरिष्ठ पत्रकार जतिंदर कौर और द रेड माइक के सह संस्थापक सौरभ शुक्ला शामिल हु...

छोटी चर्चा Episode 379 12.07.2025

एनएल चर्चा में इस हफ्ते बिहार में चल रहे वोटर लिस्ट रिवीज़न और स्मृति ईरानी द्वारा राजनीति से ली गई फिल्मी दुनिया की तरफ करवट को लेकर विस्तार से बात हुई. इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार उमेश रॉय और हृदयेश जोशी शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से एडिटर इन चीफ रमन किरपाल और शार्दूल कात्यायन ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.&...

छोटी चर्चा Episode 378 05.07.2025

एनएल चर्चा में इस हफ्ते पुरी में जगन्नाथ मंदिर की वार्षिक रथयात्रा के दौरान हुई भगदड़ और प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा को लेकर विस्तार से बात हुई. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

छोटी चर्चा Episode 377 28.06.2025

एनएल चर्चा में इस हफ्ते साल 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल की 50वीं सालगिरह और महाराष्ट्र राजनीति में चुनावी धांधली को लेकर उठते सवालों पर विस्तार से बात हुई. इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान इंडियन एक्सप्रेस के वरिष्ठ सह संपादक संतोष सिंह, और वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सीनियर रिपोर्टर सुमेधा मित्तल, स्तंभकार आनंद वर्धन और सह संपाद...

छोटी चर्चा Episode 376 21.06.2025

इस हफ़्ते चर्चा में ईरान और इजराइल के बीच जारी युद्ध, G-7 सम्मेलन और ट्रंप की पाकिस्तानी सेना प्रमुख से मुलाक़ात जैसे मुद्दों पर विस्तार से बात हुई. इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान प्रोफेसर अनुराधा चेनॉय और स्मिता शर्मा शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से प्रबंध संपादक मनीषा पाण्डे और सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया न...

छोटी चर्चा Episode 375 14.06.2025

इस हफ़्ते चर्चा में गुजरात में हुए एयर इंडिया विमान हादसे, पर्यावरण में हो रहे परिवर्तन, भीषण गर्मी के कहर और उससे उपजी समस्याओं और राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसे मुद्दों पर विस्तार से बात हुई.   इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी, मोगांबे इंडिया के वरिष्ठ संपादक कुंदन पांडेय और ईस्ट मोजो के कार्यकारी संपादक अमित कुमार शामिल हुए. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक श...

छोटी चर्चा Episode 374 07.06.2025

इस हफ़्ते चर्चा में प्राइड मंथ के आलोक में एलजीबीटीक्यू समुदाय की हालिया स्थिति और पूर्वोत्तर भारत में हर साल बनते बाढ़ के हालातों पर बात हुई.  इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान क्वीरबीट के संस्थापक एवं प्रबंध संपादक अंकुर पालीवाल और वरिष्ठ पत्रकार स्मिता शर्मा शामिल हुए. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से विकास जांगड़ा और स्तंभकार आनंद वर्धन ने हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के सह संपादक शार्...

एनएल चर्चा 374: प्राइड मंथ के बीच एलजीबीटीक्यू समुदाय के हालात और पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ का असर 07.06.2025

इस हफ़्ते चर्चा में प्राइड मंथ के आलोक में एलजीबीटीक्यू समुदाय की हालिया स्थिति और पूर्वोत्तर भारत में हर साल बनते बाढ़ के हालातों पर बात हुई. इसके अलावा मद्रास हाईकोर्ट द्वारा समलैंगिक (एलजीबीटीक्यू) समुदाय को परिवार बनाने की अनुमति देना, पूर्वोत्तर भारत में बाढ़ जैसी स्थिति से असम सबसे अधिक प्रभावित, बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में करीब 11 लोगों की मौत और 56 घायल, गृह...

एनएल चर्चा 373: अमेरिका में ट्रंप के खुलते पत्ते और मौसम के बिगड़ते समीकरण 31.05.2025

इस हफ़्ते चर्चा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसलों और पर्यावरण में हो रहे परिवर्तन, असमय बारिश और तापमान में आई कमी जैसे मुद्दों पर विस्तार से बात हुई.   इसके अलावा न्यूयॉर्क के कोर्ट ऑफ इंटरनेशनल ट्रेड ने ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ पर लगाई रोक, ट्रंप ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्रों के प्रवेश पर 15 प्रतिशत तक रोक लगाने की मांग की, एलन मस्क ने ट्रंप प्रशासन से दिया इ...

एनएल चर्चा 372: विदेश नीति की चुनौती और गाज़ा का संकट 24.05.2025

इस हफ़्ते चर्चा में भारत-पाकिस्तान संघर्ष के आलोक में भारत की विदेश नीति और गाज़ा का ताजा हालातों पर विस्तार से बात हुई. इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी और द हिंदू के सीनियर असिस्टेंट एडिटर कल्लोल भट्टाचार्य शामिल हुए. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और स्तंभकार आनंद वर्धन ने हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया...

एनएल चर्चा 371: भारत-पाक संघर्ष विराम के बाद उठते सवाल और ऑपरेशन सिंदूर का राजनीतिकरण 17.05.2025

इस हफ़्ते चर्चा में विक्रम मिस्री और उनके परिवार की निजी जानकारी सार्वजनिक करके उनकी ट्रॉलिंग करने और भारत-पाकिस्तान संघर्ष के आलोक में भारत की विदेश नीति पर विस्तार से बात हुई.   इसके अलावा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा- भारत-पाकिस्तान को व्यापार की धमकी देकर करवाया सीज़फायर के लिए राजी, मध्यप्रदेश में भाजपा के मंत्री कुंवर शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादास्पद टिप्पणी, और...

एनएल चर्चा 370: भारत-पाक के बीच बढ़ता तनाव और समाचार चैनलों पर फर्जी ख़बरों के हूटर 10.05.2025

इस हफ्ते चर्चा में भारत और पाकिस्तान के बीच दिनों-दिन बढ़ते सैन्य तनाव और इसे युद्ध बताने में जुटे मीडिया चैनल्स पर विस्तार से बात हुई. साथ ही इस दौरान चैनलों में पर आई फर्जी ख़बरों की बाढ़ और सेना एवं विदेश मंत्रालय द्वारा दी जा रही संयमित और संतुलित जानकारी को लेकर भी चर्चा हुई.   इस हफ्ते भारतीय सेना द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर में पहलगाम हमले के जवाब में की गई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नामक कार्र...

एनएल चर्चा 369: जातिगत जनगणना और वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे पर मीडिया की आज़ादी के सवाल 03.05.2025

इस हफ्ते केंद्र सरकार द्वारा जातिगत जनगणना कराए जाने के ऐलान, प्रेस फ्रीडम डे के बहाने मीडिया की आजादी और और पहलगाम हमले पर सुरक्षा में चूक को लेकर सवाल पूछने वालों पर एफआईआर दर्ज करने को लेकर विस्तार से बात हुई.   इसके अलावा पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव, पीएम मोदी की तीनों सेनाओं के अध्यक्षों के साथ बैठक, एक सर्वे के अनुसार 80 फीसदी लोगों का मानना कि भारत में अ...

एनएल चर्चा 368: पहलगाम में आतंकवाद पर भारत की प्रतिक्रिया और निशिकांत दुबे पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई 26.04.2025

इस हफ्ते जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले पर भारत की प्रतिक्रिया को लेकर विस्तार से बातचीत हुई. इसके अलावा जम्मू में भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं का दैनिक जागरण के वरिष्ठ संवाददाता राकेश शर्मा पर हमला किया, निशिकांत दुबे की सीजेआई संजीव खन्ना पर की गई टिप्पणी को लेकर कार्रवाई की मांग की, दिल्ली हाईकोर्ट ने बाबा रामदेव को लगाई फटकार, सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में साइन बोर्ड्स पर उर्दू के इस्...

एनएल चर्चा 367: वक्फ क़ानून पर मुर्शिदाबाद में हिंसा और राज्यसभा के ‘डिप्टी’ धनखड़ का ‘ज्ञान’ 19.04.2025

इस हफ्ते प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले में फाइल की गई चार्जशीट, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा सुप्रीम कोर्ट की शक्तियों को लेकर टिप्पणी करने और पश्चिम बंगाल में वक़्फ़ बिल के विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा को लेकर विस्तार से बातचीत हुईइसके अलावा भारत के भगौड़े मेहुल चौकसी की बेल्जियम में गिरफ़्तारी, महाराष्ट्र की लाडकी बहन योजना में 8 लाख महिलाओं को मिलने वाली सम्मान राश...

एनएल चर्चा 366: राज्यपाल के अधिकार पर सुप्रीम कोर्ट के विचार और राज ठाकरे की ‘हेट पॉलिटिक्स’ 12.04.2025

इस हफ्ते महाराष्ट्र में राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा मराठी बनाम  गैर मराठी विवाद को तूल देने और तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि द्वारा प्रदेश की विधानसभा द्वारा पारित 10 विधेयकों को रोकने को सुप्रीम कोर्ट द्वारा मनमानी और अवैध करार दिए जाने के आलोक में केंद्र बनाम राज्यों के संघर्ष को लेकर विस्तार से बातचीत हुई. इसके अलावा 2008 के मुंबई हमलों के स...

एनएल चर्चा 365: वक्फ की सियासत और ट्रंप की टैरिफ पॉलिटिक्स 05.04.2025

इस हफ्ते वक़्फ़ क़ानून में संशोधन का बिल लोकसभा और राज्यसभा में पास होने और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ के भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव को लेकर विस्तार से बातचीत हुई.केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा मणिपुर में राष्ट्रपति शासन का प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित करवाने, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दुनियाभर के देशों पर रियायती रेसिप्रोकल टैरिफ की घोषणा करन...

एनएल चर्चा 364: जस्टिस यशवंत वर्मा के घर लगी आग और कुणाल कामरा के व्यंग्य पर आहत शिवसैनिक 29.03.2025

इस हफ्ते दिल्ली हाईकोर्ट के जज यशवंत वर्मा के घर में लगी आग में नोटों की गड्डियां जलने और इसके बाद उनके इलाहबाद हाईकोर्ट में तबादले को लेकर विस्तृत बातचीत हुई. इसके अलावा इस मामले के बहाने एक बार फिर से कॉलेजियम बनाम न्यायिक नियुक्ति आयोग की बहस पर भी बातचीत हुई.  म्यांमार में 7.7 मैग्नीट्यूड के भूकंप से तबाही, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा सदन की कार्यवाही का अचानक स्थगन, स्टैंडअप कॉमेडियन...

एनएल चर्चा 363: औरंगज़ेब पर विवाद के बाद नागपुर में हिंसा और सवालों के घेरे में ईडी 22.03.2025

इस हफ्ते फिल्म छावा से उठे विवाद के बाद औरंगज़ेब की कब्र हटाने की मांग और नागपुर में भड़की हिंसा, वित्त मंत्रालय द्वारा संसद में बताया गया कि पिछले 10 वर्षों में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा राजनेताओं के खिलाफ 193 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से केवल दो में ही दोषसिद्धि हुई और नाबालिग के साथ बलात्कार के प्रयास के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के विवादित बयान को लेकर भी विस्तृत बातचीत हुई. इसके अलावा र...

एनएल चर्चा 362: औरंगजेब पर बवाल और नफरती सियासत के बीच होली का त्योहार 15.03.2025

इस हफ्ते फिल्म छावा से उठे औंरंगज़ेब को लेकर विवाद और संभल के सर्किल ऑफिसर अनुज चौधरी द्वारा होली और जुमा एक दिन पड़ने पर विवादित टिप्पणी किए जाने को लेकर विस्तृत बातचीत हुई. इसके अलावा महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस द्वारा औरंगज़ेब के मक़बरे को शंभाजी नगर से हटाए जाने की मांग के समर्थन करने, जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में फैशन शो के बाद राजनीतिक तनाव पैदा होने, यूपी के सीएम द्वारा संभल के सीओ...

एनएल चर्चा 361: आकाश आनंद का बसपा से निष्कासन और डोनाल्ड ट्रंप की ‘लट्ठमार’ राजनीति 08.03.2025

इस हफ्ते अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच हुई बहस और बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती द्वारा भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निष्कासित किए जाने को लेकर विस्तृत बातचीत हुई.  इसके अलावा भारत के विदेशमंत्री एस जयशंकर अमेरिका की यात्रा पर, इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के अनुसार देहरादून प्रशासन ने ग्यारह मदरसों को सील किया, मुंबई हाईकोर्ट द्वारा माधवी...

एनएल चर्चा 360 : परिसीमन, भाषा और शिक्षा नीति पर दक्षिणी राज्यों की चिंता और दिल्ली विधानसभा में कैग रिपोर्ट प्रस्तुत 01.03.2025

इस हफ्ते परिसीमन को लेकर तमिलनाडु और केंद्र सरकार के बीच हुई तनातनी और दिल्ली विधानसभा में आबकारी नीति मामले पर कैग रिपोर्ट प्रस्तुत करने को लेकर विस्तृत बातचीत हुई.  इसके अलावा तेलंगाना के श्रीसेलम लेफ्ट बैंक कनाल प्रोजेक्ट में सुरंग ढह जाने से आठ लोग फंसे, उत्तराखंड के चमोली में हिमस्खलन में 57 लोग दबे, पुणे में एक 26 वर्षीय महिला का एक बस में बलात्कार, पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने ग...

एनएल चर्चा 359: यूएसएआईडी पर अमेरिका से लेकर भारत तक उठते सवाल और रेखा गुप्ता बनी सीएम 22.02.2025

इस हफ्ते 27 साल बाद दिल्ली में बनी भाजपा सरकार और भारत में मतदान बढ़ाने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 21 मिलियन डॉलर की मदद और यूएसएआईडी को लेकर विस्तृत बातचीत हुई.  इसके अलावा पहली बार की विधायक रेखा गुप्ता ने ली दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ, नए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने संभाला कार्यभार, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा एनजीटी के समक्ष प्रस्तुत रिपोर्ट में प्रयागरा...

एनएल चर्चा 358: पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा, डार्क कॉमेडी के नाम पर अभद्र टिप्पणी और मणिपुर का सवाल 15.02.2025

इस हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी दौरे, पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया की अभद्र टिप्पणी और मणिपुर में राष्ट्रपति शासन को लेकर विस्तृत बातचीत हुई.  इसके अलावा अडाणी ग्रुप ने श्रीलंका में पवन परियोजना से खींचे हाथ, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने वक़्फ़ से जुड़ी जेपीसी रिपोर्ट को बताया अधूरा, ग़ाज़ा में बंधक बनाए इजराइली नागरिकों को लेकर ट्रंप की चेतावनी, एक रिपोर्ट क...

Listen to the NL Charcha podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.