Aaj Tak Radio

Naami Giraami

Society HI ↓ 303 episodes

Naami Giraami is a Hindi podcast by Aaj Tak Radio on biographies of influential and powerful people. Audio packages on Stories and life journeys of famous personalities of India and around the world. Catch up with a new episode every Monday. नायक और खलनायक. विद्वान और महारथी. कला के ऐसे सितारे जो अब भी आसमान में चमकते हैं. और ऐसी हस्तियां जो इतिहास में अमर हैं. उजले व्यक्तित्व के धनी भी. और स्याह पहलुओं वाले लोग भी. ये वो लोग हैं जो मशहूर हैं. ये हैं, नामी गिरामी. सुनिए, हर सोमवार आज तक रेडियो पर.

Author

Aaj Tak Radio

Category

Society

Podcast website

www.aajtak.in

Latest episode

May 5, 2025

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

पिता की मार से डरकर गाने वाला लड़का पॉप की दुनिया का सितारा कैसे बना? : नामी गिरामी, Ep 153 13.06.2022

पिता की मार से डरकर गाने वाला लड़का पॉप की दुनिया का सितारा कैसे बना,माइकल जैक्सन पर लगे यौन आरोपों पर अदालत ने क्या कहा और कैसे पॉप की दुनिया का सबसे उजले सितारे की जिंदगी उसी चकाचौंध में उलझ गई? सुनिये 'नामी गिरामी' में नितिन ठाकुर से. प्रोड्यूसर- रोहित अनिल त्रिपाठी साउंड मिक्सिंग- अमृत रज्जी Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं. आज तक रेडियो इसका अनुमोदन नहीं कर...

'तड़प तड़प के' क्यों नहीं गाना चाहते थे KK: नामी गिरामी, Ep 152 06.06.2022

बॉलीवुड सिंगर कृष्णकुमार कुन्नथ उर्फ KK का करियर बनाने में उनकी पत्नी का क्या रोल था, उन्हें जिंगल्स का बादशाह क्यों कहा जाता था, 'तड़प तड़प के' गाने से क्यों दूर भाग रहे थे केके, सुनिए 'नामी गिरामी' के इस एपिसोड में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से. प्रड्यूसर- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- अमृत रेजी

जगजीवन राम के प्रधानमंत्री बनने के ख्वाब पर किसने कैंची चला दी थी?: नामी गिरामी, Ep 151 30.05.2022

जगजीवन राम को क्यों कांग्रेस का अंबेडकर को जवाब कहा जाता है, इमरजेंसी में वो इंदिरा गांधी के साथ क्यों खड़े रहे, उनके प्रधानमंत्री बनने के ख्वाब पर कैसे पानी फिर गया और पाकिस्तान के दो टुकड़े करने का श्रेय उन्हें क्यों दिया जाता है, सुनिए 'नामी गिरामी' में अमन गुप्ता से. रिसर्च, स्क्रिप्ट और प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- अमृत रेजी Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के...

पांच साल फ्लॉप होने के बाद कैसे चमका था साइमंड्स का करियर?: नामी गिरामी, Ep 150 25.05.2022

एंड्रयू साइमंड्स को इंग्लैंड क्यों अपनी टीम में खेलाना चाहता था, पांच साल आउट ऑफ फॉर्म होने के बाद उनका करियर कैसे बदला, उनके टेस्ट और वन-डे डेब्यू में 6 साल का गैप क्यों था और शराब ने उनका जीवन कैसे तबाह कर दिया, सुनिए नामी गिरामी में कुलदीप मिश्र के साथ रिसर्च, स्क्रिप्ट, प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- अमृत रेगी Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं. आज तक रे...

तबलावादक बनने का ख़्वाब पाले शिव कुमार शर्मा कैसे संतूर के उस्ताद बन गए?: नामी गिरामी, Ep 149 16.05.2022

पंडित शिव कुमार शर्मा ने तबला को छोड़ कर संतूर को क्यों चुना, उनकी उपलब्धियों उनके पिता का क्या योगदान था, हिंदी सिनेमा में उनके कदम रखने के पीछे की कहानी क्या है, क्यों शिव-हरि की जोड़ी को सुपरहिट कहा जाता था और उस्ताद ज़ाकिर खान से उनकी अनबन क्यों हो गई थी, सुनिए नामी गिरामी में अमन गुप्ता से प्रड्यूसर: सूरज कुमार, अमन गुप्ता साउंड मिक्सिंग: अमृत रेजी डिसक्लेमर – इस पॉडकास्ट में एक्सपर्ट्स की दी...

वो तानाशाह जिसकी लाश पर लोग पेशाब कर रहे थे: नामी गिरामी, Ep 148 09.05.2022

इटली का सबसे चहेता नेता कैसे बन गया सबसे बड़ा तानाशाह, कैसे थे उस तानाशाह के कारनामे जिसे हिटलर भी फॉलो करता था? सुनिए फासिस्ट पार्टी के जनक और आधुनिक इतिहास के सबसे बड़े तानाशाहों में से एक मुसोलिनी की कहानी 'नामी गिरामी' में कुलदीप मिश्र से. प्रोड्यूसर - रोहित अनिल त्रिपाठी साउंड मिक्सिंग- कपिल देव सिंह

वो डायरेक्टर जिसने दावा किया था कि उसकी स्क्रिप्ट चुराकर बनाई गई पहली एलियन मूवी: नामी गिरामी, Ep 147 02.05.2022

सत्यजीत रे को महानतम डायरेक्टरों में से एक क्यों कहा जाता है, क्यों उनकी फिल्मों की छाप हॉलीवुड पर भी थी, क्या उनकी स्क्रिप्ट चुराकर बनाई गई थी पहली एलियन फिल्म और कलकत्ता के रेड लाइट एरिया क्यों पहुंच गए थे रे, सुनिए नामी गिरामी में इस कलाकार की कहानी कुलदीप मिश्र से. रिसर्च, स्क्रिप्ट, प्रोड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- अमृत रेजी

बंबई का वो डॉन जिसने सड़कों पर दाऊद को पीटा था: नामी गिरामी, Ep 146 25.04.2022

‘करीम लाला’ बंबई का पहला डॉन कैसे बना, दाऊद और पठान गैंग के बीच दुश्मनी की शुरुआत कैसे हुई, क्यों एक पत्रकार की हत्या ने दाऊद को लाला के ख़िलाफ कर दिया, किस तरह बंबई के पहले गैंगवार ने शहर को हिलाकर रख दिया और इस खून खराबे का अंत कब हुआ, सुनिए ‘नामी गिरामी’ में अमन गुप्ता से. प्रड्यूसर: सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग: अमृत रेजी

वो मुख्यमंत्री जिनकी शादी के खिलाफ हो गए थे गांधी: नामी गिरामी, Ep 145 18.04.2022

सुचेता कृपलानी, वो महिलानेता जिसे दो कद्दावर नेताओं की आपसी रंजिश ने मुख्यमंत्री बना दिया. जिसने यूनाइटेड नेशंस असेंबली में भारत का नेतृत्व किया. जिन्होंने आज़ादी की लड़ाई में महिलाओं का योगदान बढ़ाने के लिए महिला कांग्रेस का गठन किया और जिनकी शादी के ख़िलाफ़ महात्मा गांधी हो गए थे. सुनिए ‘नामी गिरामी’ में उस महिला नेता की कहानी अमन गुप्ता से. रिसर्च, स्क्रिप्ट, प्रोडक्शन- सूरज कुमार साउंड मिक्सिं...

पाकिस्तान बनाने वाले जिन्ना लौटकर भारत क्यों आना चाहते थे? : नामी गिरामी, Ep 144 11.04.2022

धर्म के राजनीति में प्रयोग से नफरत करने वाला नेता कैसे बना धार्मिक आधार पर भारत के बंटवारे का सबसे बड़ा नाम? जिन्ना के व्यक्तित्व में और क्या क्या था ख़ास? पाकिस्तान बनने के बाद भारत वापस क्यों लौटना चाहते थे जिन्ना? सुनिये नामी गिरामी में नितिन ठाकुर से. स्क्रिप्ट एंड प्रोडक्शन- रोहित अनिल त्रिपाठी साउंड मिक्सिंग -कपिल देव सिंह

सोवियत यूनियन का वो राष्ट्रपति जिसे 'दुश्मन देश' अमेरिका हीरो मानता था: नामी गिरामी, Ep 143 04.04.2022

‘मिखाइल गोर्बाचेव’, सोवियत यूनियन का वो राष्ट्रपति जिसे वेस्टर्न कंट्रीज़ हीरो मानते थे मगर अपने ही देश के लिए वो विलन बन गए थे, जिनके विरोधी सोवियत यूनियन टूटने का कारण उनके लाए गए नितियों को बताते हैं. जिनकी कोशिशों ने सालों से चल रहे कोल्ड वॉर को ख़त्म कर दिया था, सुनिए ‘नामी गिरामी’ में इस नेता की कहानी अमन गुप्ता से. रिसर्च, स्क्रिप्ट, प्रोडक्शन- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- अमृत रेज्जी

फूलन देवी के प्यार में पड़ कर जब दो डाकुओं की हो गई थी मौत: नामी गिरामी, Ep 142 28.03.2022

फूलन देवी. डकैती की दुनिया का वो नाम है जिसके नाम से बीहड़ कांप उठता था. बदला लेने की ख़ातिर जिसने 22 ठाकुरों की हत्या कर दी. जिसने सरेंडर करने के बदले सरकार के सामने कई शर्तें रखीं थी और जेल से आज़ाद होने के बाद समाजवादी पार्टी की टिकट से संसद पहुंची मगर जिस गोली से वो खेला करती थीं, वहीं गोली आखिर में उनकी मौत का कारण बना. सुनिए इस महिला डाकू की कहानी नामी गिरामी में अमन गुप्ता से

वीरप्पन की बदनाम मूंछें कैसे उसका काल बनी: नामी गिरामी, Ep 141 21.03.2022

कूज मुनिस्वामी वीरप्पन. जिसके पीछे तीन राज्य की सरकार ने सौ करोड़ से भी ज्यादा रुपए फूंक डाले थे. जिसे पकड़ने के लिए तीस सालों तक तीन राज्यों की पुलिस कर्नाटक और तमिलनाडु के जंगलों की खाक छानती रही. जिसके सिर अरबों रुपए की चंदन की लकड़ियों के तस्करी करने आरोप था और जिसने बस अपने शौक की ख़ातिर हजारों हाथियों की हत्या कर डाली थी. सुनिए 'नामी गिरामी' में दुनिया के सबसे खूंखार और ख़ौफनाक डाकू की कहानी...

कौन है वो... जिसके नाम की कसमें खाते हैं आज के जादूगर: नामी गिरामी, Ep 140 14.03.2022

हैरी हुडीनी को कोई जादूगर कहता है , कोई भगवान तो कोई इस्केप आर्टिस्ट... सदियों के बाद भी कारनामे सदियों बाद भी मीस्ट्री की किताब में लिखे जाते हैं. जिसने जादू की एक नई दुनिया शुरू की, नई परिभाषा स्थापित की और अमेरिका का पहला सुपर हीरो बन गया. सुनिए 'नामी गिरामी' में इस जादूगर की कहानी अमन गुप्ता से. रिसर्च, स्क्रप्टिंग, प्रोडक्शन- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- अमृत रेगी

पाकिस्तानी कप्तान ने जब शेन वॉर्न को की थी पैसे की पेशकश तो क्या हुआ?: नामी गिरामी, Ep 139 07.03.2022

शेन वॉर्न को आप लेग स्पिन का दूसरा नाम कह सकते हैं, जिसने लेग स्पिन को नए सिरे से परिभाषित किया. जिसकी घूमती कलाई सालों तक बल्लेबाज़ों के लिए अनसुलझी पहेली रही. जो मैदान पर गेंदबाज़ी के दौरान बल्लेबाज़ों के दिमाग से खेलता था, दबाव बनाने के लिए ड्रामा क्रिएट करता था. जो अगर क्रिकेटिंग सेंस के लिए जाना गया तो साथ ही कान्ट्रोवर्सी से भी उसका गहरा नाता रहा. सुनिए नामी गिरामी में इस क्रिकेटर की कहानी अ...

आंबेडकर ने भारत को क्या दिया कि आज हर पार्टी उन्हें पूजती है?: नामी गिरामी, Ep 138 28.02.2022

डॉ. भीमराव आंबेडकर को दलितों का मसीहा कहा जाता है. उनकी अध्यक्षता में देश का संविधान बना.दलित परिवार में जन्म लेने के साथ ही उन्होंने अस्पृश्यता के दर्द को महसूस किया. लंदन और न्यूयॉर्क सिटी से पढ़कर आने के बावजूद लोग उन्हें अछूत मानते रहे और इसी असमानता को सुधारने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया.सुनिए उनकी कहानी अमन गुप्ता के साथ. 

सुषमा स्वराज ने क्यों मोदी की पीएम उम्मीदवारी को मंज़ूर नहीं किया था?: नामी गिरामी, Ep 137 21.02.2022

'सुषमा स्वराज'. वो महिला नेता, जिसकी वाकपटुता ने उसे एक बेहद सुलझी और स्पष्ट वक्ता के रूप में स्थापित किया. जो पुरुष प्रधान संसद में महिलाओं की आवाज़ हुआ करती थी. जो किसी भी मुद्दे पर विपक्ष का ऊंचा स्वर थी और जब सरकार में आई तो लोगों की उम्मीद बनी. उनके ख़िलाफ राजनीतिक मतभेद तो कई रहे होंगे, मगर मनभेद के किस्से शायद ही किसी को याद हो. सुनिए 'नामी गिरामी' में इस महिला नेता की कहानी अमन गुप्ता से....

एक सरकारी कर्मचारी कैसे बन गया यूपी की राजनीति का केंद्र? :नामी गिरामी, Ep 136 14.02.2022

दफ्तर में एक भेदभाव की घटना ने कैसे बना दिया कांशीराम को नेता? पंजाब के कांशीराम ने कैसे यूपी की सियासत में सफलता की सीढ़ियां चढ़ी? बसपा के संस्थापक कांशीराम के जीवन से जुड़े कुछ रोचक किस्से सुनिए 'नामी गिरामी' के इस एपिसोड में अमन गुप्ता से. रिसर्च, स्क्रिप्ट, प्रोडक्शन - रोहित अनिल त्रिपाठी साउंड मिक्सिंग- अमृत रेगी

देश का पहला रॉकेट लॉन्च कराने वाला साइंटिस्ट जिसकी मौत पर मंडराई साज़िश की थ्योरी: नामी गिरामी, Ep 135 07.02.2022

विक्रम साराभाई, देश का वो स्पेस साइंटिस्ट जिसकी बदौलत इसरो की स्थापना हुई, जिसके बलबूते देश ने पहला रॉकेट लॉन्च किया, जिसके देखे सपने के कारण पहली दफ़ा गांवों तक टीवी पहुंचा, जिसने होमी जहांगीर भाभा की मृत्यु के बाद संभाली थी AEC की कमान, सुनिए उस साइंटिस्ट की कहानी ‘नामी गिरामी’ में अमन गुप्ता से. रिसर्च, स्क्रिप्ट, प्रोडक्शन- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- अमृत रेगी

भारत के सबसे बड़े सांइटिस्ट की हत्या का प्लान क्या CIA ने बनाया था?: नामी गिरामी, Ep 134 31.01.2022

होमी जहांगीर भाभा, भारत का वो वैज्ञानिक जिन्होंने आजादी से पहले ही देश को न्यूक्लियर पावर बनाने का सपना देखा था, जिनकी बदौलत देश को पहला न्यूक्लियर रिएक्टर मिला, जिनकी ज़िद्द का ही नतीजा था कि देश में पहला न्यूक्लियर एनर्जी रिसर्च इंस्टीट्यूट बना, जिन्होंने लाल बहादुर शास्त्री को परमाणु बम की अहमियत बताई और पीसफुल न्यूक्लियर एक्सक्लूसिव बनाने के पक्ष में किया, सुनिए नामी गिरामी में भारत के इस महान...

वो मज़दूर नेता जिसे 'एनकाउंटर' से बचाने के लिए तीन देशों के PM ने इंदिरा को दे दी थी धमकी!: नामी गिरामी, Ep 133 24.01.2022

जॉर्ज फर्नांडिस, भारतीय राजनीति का वो खिलाड़ी जो म्युनिसिपल काउंसिलर रहतेहुए सांसद बना, जिसके नेतृत्व में भारतीय रेल के इतिहास की सबसे बड़ी हड़ताल हुई,जिसने जेल में बंद रहते चुनाव जीता, जिसके भाषण में मज़दूरों की व्यथा झलकती, जोभारतीय राजनीति के इतिहास का बागी थी. सुनिए उस जॉर्ज फर्नांडिस की कहानी नामी गिरामी में अमन गुप्ता से. प्रड्यूसर- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- अमृत रेगी

इंदिरा को जेल भेजकर उनकी ही मदद से क्यों बनाई थी चरण सिंह ने सरकार: नामी गिरामी, Ep 132 17.01.2022

‘चौधरी चरण सिंह’, भारतीय राजनीति का वो चेहरा जिसे लोग किसान नेता से संबोधित करते हैं. जिसके नेतृत्व में यूपी में पहली गैर कांग्रेसी सरकार बनी, जिसने इमरजेंसी के बाद इंदिरा गांधी को सलाखों से पीछे धकेला और उसी इंदिरा की मदद से बाद में प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचा. सुनिए नामी गिरामी में उसी ‘चौधरी चरण सिंह’ की कहानी अमन गुप्ता से प्रोड्यूसर- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- अमृत रेगी

कैफ़ी आज़मी- इंक़लाब का परचम लेकर इश्क़ करने वाला शायर: नामी गिरामी, Ep 131 10.01.2022

कैफ़ी आज़मी, एक शायर जिसने इंक़लाब की लय पर मोहब्बत के गीत लिखे, वो शायर जिसने अपने लफ्ज़ों से दुनिया में रंग, खुश्बू और मुहब्बत बांटी, आज के नामी गिरामी में सुनिए कैफ़ी आज़मी की ज़िंदगी के कुछ ख़ास सुने अनसुने क़िस्से अमन गुप्ता से. प्रोड्यूसर- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- अमृत रेगी

डेसमंड टूटू ने क्यों कहा था कि वे अपनी ही सरकार की हार की दुआ करेंगे: नामी गिरामी, Ep 130 03.01.2022

डेसमंड टूटू, दक्षिण अफ्रीका के इतिहास का वो नायक जो रंगभेद के खिलाफ ताउम्र लड़ता रहा. तमाम चुनौतियों के बीच हर कदम पर अन्याय और ग़लत नीतियों का खुलकर विरोध करता रहा. अपनी अंतिम सांस तक मानवाधिकारों की पैरवी करने वाले और दक्षिण अफ्रीका के लोगों का 'मोरल कंपास' कहे जाने वाले आर्कबिशप डेसमंड टूटू की कहानी, सुनिए 'नामी गिरामी' के इस एपिसोड में अमन गुप्ता से. प्रोड्यूसर: सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग: अमृत...

तीखे तेवर वाला नेता जिसे पीएम पद का मोह नहीं था: नामी गिरामी, Ep 129 27.12.2021

भारत का वो प्रधानमंत्री जिसने कभी विशिष्ट होने की कोशिश नहीं की. समाजवाद अपनाया तो समाजवाद को जिया भी. अवसरवादी राजनीति नहीं आई इसलिए कई मौकों पर असफल भी हुआ. नामी गिरामी के इस एपिसोड में जमशेद क़मर सिद्दीकी से सुनिए भारत के कद्दावर नेता और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर का सफरनामा.

Listen to the Naami Giraami podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.