मार्ग सत्य जीवन
मार्ग सत्य जीवन | Marg Satya Jeevan
मार्ग सत्य जीवन | Marg Satya Jeevan
Author
मार्ग सत्य जीवन
Category
Podcast website
Latest episode
Dec 8, 2025
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
अपने हृदय के झरोखों को खोलें/Open the Windows of Your Heart. 15.07.2022 2:32
अपने हृदय के झरोखों को खोलें Open the Windows of Your Heart. कुचले हुए नरकट को वह न तोड़ेगा और न टिमटिमाती हुई बत्ती को बुझाएगा। (यशायाह 42:3) पिछले कुछ सप्ताह में सम्भवतः सर्वाधिक उत्साहित करने वाले जो शब्द मैंने सुने हैं वे यशायाह 42:1-3 की भविष्यद्वाणी से आते हैं जो इस विषय में हैं कि कैसे यीशु अपनी आत्मिक सामर्थ्य का उपयोग करेगा। क्या आपको कभी प्रतीत होता है कि आप एक “कुचले हुए नरकट” हैं — फूल...
हम किस लिए बनाए गए थे/What We Were Made For. 15.07.2022 2:11
हम किस लिए बनाए गए थे What We Were Made For मसीह भी सब के पापों के लिए एक ही बार मर गया, अर्थात् अधर्मियों के लिए धर्मी जिस से वह हमें परमेश्वर के समीप ले आए। (1 पतरस 3:18) शुभ समाचार — सुसमाचार — की सबसे बड़ी भलाई है स्वयं परमेश्वर के साथ संगति का आनन्द लेना। इसे 1 पतरस 3:18 के इस वाक्यांश में यह स्पष्ट किया गया है “कि वह हमें परमेश्वर के समीप ले आए।” इसीलिए यीशु मरा था। सुसमाचार के अन्य सभी दान...
आओ हम मेमने को सराहें/Let Us Adore the Lamb. 15.07.2022 3:28
आओ हम मेमने को सराहें Let Us Adore the Lamb. मैं फूट-फूटकर रोने लगा, क्योंकि उस पुस्तक को खोलने या पढ़ने योग्य कोई न मिला। (प्रकाशितवाक्य 5:4)। क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी प्रार्थनाएँ स्वर्ग की सुगन्ध हैं? जब हम प्रकाशितवाक्य 5 को पढ़ते हैं, हमें यही चित्र मिलता है। यहाँ स्वर्ग के जीवन की एक झलक है। प्रकाशितवाक्य 5 में हम सर्वशक्तिमान परमेश्वर को सिंहासन पर हाथ में पुस्तक के साथ देखते हैं। पुस्तक...
परमेश्वर आपकी भलाई करने में आनन्दित होता है/God Rejoices to Do You Good. 15.07.2022 2:56
परमेश्वर आपकी भलाई करने में आनन्दित होता है। God Rejoices to Do You Good. मैं उनके साथ अनन्तकाल की यह वाचा बांधूँगा कि उनकी भलाई करने से कभी न फिरूँगा. . . . . मैं आनन्दपूर्वक उनकी भलाई करूँगा”। (यिर्मयाह 32:40-41) यह परमेश्वर की उन प्रतिज्ञाओं में से एक है जिन पर मैं उस समय बार-बार ध्यान देता हूँ जब मैं निराश होता हूँ। परमेश्वर आपकी भलाई करने में आनन्दित होता है, क्या आप इससे अधिक प्रोत्साहित करन...
परमेश्वर भले संकल्पों के द्वारा कार्य करता है/God Works Through Good Resolves. 15.07.2022 4:00
परमेश्वर भले संकल्पों के द्वारा कार्य करता है। God Works Through Good Resolves. इसी उद्देश्य से हम सर्वदा तुम्हारे लिए प्रार्थना भी करते हैं कि हमारा परमेश्वर तुम्हें अपनी बुलाहट के योग्य समझे तथा भलाई की हर एक इच्छा (संकल्पों) को और विश्वास के हर एक कार्य को सामर्थ्य सहित पूरा करे। (2 थिस्सलुकनीकियों 1:11) भले संकल्पों को पूर्ण करने के लिए परमेश्वर की सामर्थ्य की खोज करने का अर्थ यह नहीं है कि हम...
स्वयं को प्रतिज्ञाओं से सुसज्जित करें/Arm Yourself with Promises 15.07.2022 3:13
स्वयं को प्रतिज्ञाओं से सुसज्जित करें। Arm Yourself with Promises. “धन्य हैं वे जिनके मन शुद्ध हैं, क्योंकि वे परमेश्वर को देखेंगे।“ (मत्ती 5:8) जब पौलुस “आत्मा के द्वारा” शरीर के कार्यों को नष्ट करने के लिए कहता है (रोमियों 8:13), तो मैं समझता हूँ कि उसका अर्थ है कि हमें आत्मा के अस्त्र-शस्त्र में उस हथियार का उपयोग करना चाहिए जो कि घात करने के लिए उपयोग किया जाता है; अर्थात्, तलवार, “जो परमेश्वर...
हमारी शान्ति कहाँ से आती है/Where Our Comfort Comes From. 15.07.2022 4:02
हमारी शान्ति कहाँ से आती है। Where Our Comfort Comes From. तब [पिलातुस ने] फिर राजभवन के भीतर जाकर यीशु से कहा, “तू कहाँ का है?” परन्तु यीशु ने उसे कोई उत्तर न दिया। तब पिलातुस ने उस से कहा, “क्या तू मुझ से नहीं बोलेगा? क्या तू नहीं जानता कि तुझे छोड़ देने और क्रूस पर चढ़ाने का भी मुझे अधिकार है?” यीशु ने उत्तर दिया, “यदि तुझे ऊपर से न दिया जाता तो तेरा मुझ पर कोई अधिकार न होता।” (यूहन्ना 19:9-11) य...
धन से प्रेम करने का अर्थ क्या है/What It Means to Love Money. 15.07.2022 3:04
धन से प्रेम करने का अर्थ क्या है। What It Means to Love Money. धन का लोभ सब प्रकार की बुराईयों की जड़ है। (1 तीमुथियुस 6:10) जब पौलुस ने यह लिखा तो उसका क्या अर्थ था? उसके कहने का अर्थ यह नहीं हो सकता है कि आप जब भी पाप करते हैं तो सदैव धन के विषय में ही सोच रहे होते हैं। क्योंकि अनेकों पाप तब होते हैं जब हम धन के विषय में नहीं सोच रहे होते हैं। मेरे विचार से: पौलुस के लिखने का अर्थ यह था कि संसार...
अंतत और पूर्णत धर्मी ठहराए गए। 15.07.2022 3:00
अंतत और पूर्णत धर्मी ठहराए गए। Finally and Totally Justified. परमेश्वर के चुने हुओं पर कौन दोष लगाएगा? परमेश्वर ही है जो धर्मी ठहराता है (रोमियों 8:33)। पौलुस यहाँ कह सकता था कि, “परमेश्वर के चुने हुओं पर कौन दोष लगाएगा?” और फिर उत्तर दे सकता था कि, “कोई नहीं! हम धर्मी ठहराए गए हैं”। यह बात सत्य है। परन्तु उसने ऐसा नहीं कहा। इसके विपरीत उसका उत्तर यह था, “परमेश्वर ही है जो धर्मी ठहराता है।” यहाँ प...
पुनरुत्थान के मौलिक प्रभाव/Radical Effects of the Resurrection. 15.07.2022 3:52
पुनरुत्थान के मौलिक प्रभाव Radical Effects of the Resurrection. यदि हमने केवल इसी जीवन में ख्रीष्ट पर आशा रखी है तो हमारी दशा सब मनुष्यों से अधिक दयनीय है। (1 कुरिन्थियों 15:19) पौलुस अपने जीवन में नियमित जोखिम, और प्रतिदिन घात किये जाने, और वन-पशुओं के साथ अपने युद्ध से यह निष्कर्ष निकालता है कि यीशु के पीछे चलने का जो जीवन उसने चुना है वह मूर्खतापूर्ण और दयनीय होगा यदि वह मृतकों में से नही...
यीशु मिशन को पूरा करेगा/Jesus Will Finish the Mission. 14.07.2022 2:35
यीशु मिशन को पूरा करेगा। Jesus Will Finish the Mission. “राज्य का यह सुसमाचार सारे जगत में प्रचार किया जाएगा कि सब जातियों पर साक्षी हो, और तब अन्त आ जाएगा”। (मत्ती 24:14) मैं यीशु की इस बात से अधिक प्रेरणादायक मिशनरी (सुसमाचार प्रचार-प्रसार) प्रतिज्ञा को नहीं जानता हूँ। यह नहीं कि: यह सुसमाचार प्रचार किया जाना चाहिए। यह नहीं कि: सम्भवतः यह सुसमाचार प्रचार किया जा सकता है। परन्तु यह कि: यह सुसमाचा...
बलिदान होने वालों के लिए परमेश्वर की योजना/God’s Plan for Martyrs. 14.07.2022 3:27
बलिदान होने वालों के लिए परमेश्वर की योजना God’s Plan for Martyrs उनमें से प्रत्येक को श्वेत चोगा दिया गया, और उनसे कहा गया, “थोड़ी देर तक और विश्राम करो, जब तक कि तुम्हारे संगी दासों और भाईयों की, जो तुम्हारे सदृश वध होने वाले हैं, गिनती पूरी न हो जाए।” (प्रकाशितवाक्य 6:11) लगभग तीन सौ वर्ष तक, ख्रीष्टीयता उस मिट्टी में बढ़ी है जो मिट्टी बलिदान होने वालों के लहू से गीली हुई थी । सम्राट ट्रॉजन (Tr...
सृष्टि का उद्देश्य/The Point of Creation. 14.07.2022 2:52
सृष्टि का उद्देश्य The Point of Creation और परमेश्वर ने मनुष्य को अपने स्वरूप में सृजा। अपने ही स्वरूप में परमेश्वर ने उसको सृजा। उसने नर और नारी करके उनकी सृष्टि की। (उत्पत्ति 1:27) परमेश्वर ने मनुष्य को अपने स्वरूप में बनाया जिससे कि संसार परमेश्वर को प्रतिबिम्बित करने वाले लोगों से भर जाए। परमेश्वर के अनेकों स्वरूपों से। परमेश्वर की सात अरब प्रतिमाएँ। जिससे कि कोई भी सृष्टि के उद्देश्य को जानने...
मैं कब सन्तुष्ट होऊँगा/When Will I Be Satisfied? 14.07.2022 2:58
मैं कब सन्तुष्ट होऊँगा When Will I Be Satisfied? और मैंने तेरा नाम इनको बताया और बताता रहूँगा, कि जिस प्रेम से तू ने मुझ से प्रेम किया वह उनमें रहे, और मैं उनमें।” (यूहन्ना 17:26) कल्पना करें कि आप सर्वदा के लिए अपार और बढ़ती हुई ऊर्जा और लालसा के साथ उस बात का आनन्द लेने में सक्षम हैं जो सर्वाधिक आनन्ददायक है। यह अभी हमारा अनुभव नहीं है। तीन बातें हैं जो इस संसार में हमारी पूर्ण सन्तु...
हमारा सेवक, यीशु/Our Servant, Jesus. 14.07.2022 2:55
हमारा सेवक, यीशु Our Servant, Jesus. मनुष्य का पुत्र भी अपनी सेवा कराने नहीं वरन् सेवा करने और बहुतों की फिरौती के मूल्य में प्राण देने आया।” (मरकुस 10:45) न केवल वह पृथ्वी पर रहते समय अपने लोगों का सेवक था, किन्तु वह उस समय भी हमारा सेवक होगा जब वह इस संसार में पुनः आएगा। “मैं तुमसे सच सच कहता हूँ कि वह अपनी कमर कसकर उनकी सेवा करेगा और उन्हें भोजन करने बैठाएगा और स्वयं आकर परोसेगा” (लूका 12:37)।...
परमेश्वर नम्र मनुष्य का ध्यान रखता है/God Regards the Lowly. 14.07.2022 3:04
परमेश्वर नम्र मनुष्य का ध्यान रखता है God Regards the Lowly. “अनन्त परमेश्वर शरणस्थान है, और नीचे सनातन भुजाएं हैं”। (व्यवस्थाविवरण 33:27) हो सकता है कि आप अभी ऐसी स्थिति से होकर जा रहे हों जो आपको यीशु और उसके लोगों की किसी बहुमूल्य सेवा हेतु कष्टदायी रूप से तैयार कर रही हो। जब एक मनुष्य अपने जीवन में शून्यता और असहायता की स्थिति में पहुँच जाता है, तो ऐसी स्थिति में वह युगों की चट्टान (यीशु...
समृद्धि का उद्देश्य/The Purpose of Prosperity. 14.07.2022 3:00
समृद्धि का उद्देश्य The Purpose of Prosperity. चोरी करने वाला फिर चोरी न करे, परन्तु भलाई करने वाला अपने हाथों से परिश्रम करे, जिससे कि आवश्यकता में पड़े हुए को देने के लिए उसके पास कुछ हो। (इफिसियों 4:28) भौतिक वस्तुओं के साथ जीवन जीने के लिए तीन स्तर हैं: (1) आप उन्हें पाने के लिए चोरी कर सकते हैं; (2) या आप उन्हें पाने के लिए कार्य कर सकते हैं; (3) या आप दूसरों को देने के उद्देश्य से उन्हें पान...
परमेश्वर हृदय को खोलता है/God Opens the Heart. 14.07.2022 3:34
परमेश्वर हृदय को खोलता है God Opens the Heart. और लुदिया नाम थुआथीरा नगर की एक स्त्री सुन रही थी। वह बैंजनी वस्त्र बेचने वाली और परमेश्वर की भक्त थी। प्रभु ने उसका मन खोला कि वह पौलुस की बातों पर ध्यान लगाए। (प्रेरितों के काम 16:14) पौलुस ने जहाँ-जहाँ भी प्रचार किया वहाँ पर कुछ लोगों ने विश्वास किया और कुछ ने नहीं किया। हम इस बात को कैसे समझ सकते हैं कि क्यों उनमें से कुछ ने जो अपराधों और पापों मे...
असामान्य संकट की घड़ी/The Hour of Unusual Threat. 14.07.2022 3:22
असामान्य संकट की घड़ी The Hour of Unusual Threat. यदि ख्रीष्ट के नाम के कारण तुम्हारी निन्दा की जाती है तो तुम धन्य हो, क्योंकि महिमा का आत्मा, जो परमेश्वर का आत्मा है, तुम में वास करता है। (1 पतरस 4:14) आज संसार में बहुत सारे ख्रीष्टीय लोग ख्रीष्ट में विश्वास करने के कारण आने वाले प्राण-घातक जोखिम को नहीं जानते हैं। इस प्रकार के सताव से स्वतन्त्र रहने की हमारी प्रवृति हो गयी है। हमें ऐसा प्रतीत ह...
उसकी परिपूर्णता का आनन्द लेना/Enjoying His Fullness. 14.07.2022 3:41
उसकी परिपूर्णता का आनन्द लेना Enjoying His Fullness. उसकी परिपूर्णता में से हम सब ने पाया, अर्थात् अनुग्रह पर अनुग्रह। (यूहन्ना 1:16) पिछले रविवार आराधना सभा के ठीक पहले प्रार्थना करने वाले सन्तों का छोटा समूह, अपने लोगों के विश्वास के लिए, और अपने नगर की कलीसियाओं के लिए, और अन्य राष्ट्रों के लिए प्रार्थना करने में लवलीन था। उसी समय एक व्यक्ति ने यूहन्ना 1:14, 16 के आधार पर प्रार्थना किया। और वचन...
दासत्व का सर्वोत्तम रूप/The Best Form of Slavery. 14.07.2022 2:45
दासत्व का सर्वोत्तम रूप The Best Form of Slavery. जो दास की दशा में प्रभु में बुलाया गया है वह प्रभु में स्वतन्त्र जन है। इसी प्रकार जो स्वतन्त्रता की दशा में बुलाया गया है वह ख्रीष्ट का दास है। (1 कुरिन्थियों 7:22) मैंने पौलुस से तो यह अपेक्षा की होती कि वह इन दो शब्दों को एक दूसरे के स्थान में उपयोग करेगा। “प्रभु” को जिसका अर्थ स्वामी है, और “ख्रीष्ट” को जिसका अर्थ मसीहा है। वह हमारे स्वतन्त्र क...
बचाने वाला विश्वास सरलता से तृप्त नहीं होता/Saving Faith Isn’t Easily Satisfied. 14.07.2022 2:05
बचाने वाला विश्वास सरलता से तृप्त नहीं होता Saving Faith Isn’t Easily Satisfied. यदि वे उस देश के विषय सोचते जिस से वे निकले थे तो उन्हें लौट जाने का अवसर होता। पर वे एक उत्तम अर्थात् स्वर्गिक देश के अभिलाषी हैं। (इब्रानियों 11:15-16) विश्वास उस प्रतिज्ञा किए गए भविष्य को देखता है जिसे परमेश्वर प्रदान करता है और उसकी “अभिलाषा” करता है। “पर वे एक उत्तम अर्थात् स्वर्गिक देश के अभिलाषी हैं।” इस...
जब कोई अन्य ख्रीष्टीय आपको चोट पहुँचाता है/When Another Christian Hurts You. 14.07.2022 3:12
जब कोई अन्य ख्रीष्टीय आपको चोट पहुँचाता है। When Another Christian Hurts You. उसने स्वयं अपनी ही देह में क्रूस पर हमारे पापों को उठा लिया, जिस से हम पाप के लिए मरें और धार्मिकता के लिए जीवन व्यतीत करें, क्योंकि उसके घावों से तुम स्वस्थ हुए हो। (1 पतरस 2:24) पश्चात्ताप करने वाले ख्रीष्टीय भाइयों और बहनों के विरुद्ध प्रतिशोध की भावना न रखने का आधार क्या है? हमारे विरुद्ध किए गए किसी भयानक अपराध के प...
यहाँ निन्दित, वहाँ पुरस्कृत/Reviled Here, Rewarded There. 14.07.2022 3:35
यहाँ निन्दित, वहाँ पुरस्कृत Reviled Here, Rewarded There. वह उस वृक्ष के समान है जो जल-धराओं के किनारे लगाया गया है, और अपनी ऋतु में फलता है, और जिसके पत्ते कभी मुर्झाते नहीं: इसलिए जो कुछ वह मनुष्य करता है वह उसमें सफल होता है। (भजन 1:3) भजन 1:3 में की गई प्रतिज्ञा ख्रीष्ट की ओर कैसे संकेत करती है? वह कहती है कि, “जो कुछ वह करता है, वह सफल होता है।” धर्मी लोग उन सब कार्यों में सफल होते हैं जिन्हे...
सुसमाचार परमेश्वर प्रसन्नचित्त है/Good News: God Is Happy. 14.07.2022 2:55
सुसमाचार परमेश्वर प्रसन्नचित्त है। Good News: God Is Happy. .परमधन्य परमेश्वर का महिमामय सुसमाचार . . .(1तीमुथियुस 1:11) यह 1 तीमुथियुस में एक सुन्दर वाक्याँश है, जो बाइबल के प्रचलित शब्दों की चिर-परिचित सतह के नीचे छिपा हुआ है। परन्तु जब आप इस पर ध्यान लगाते हैं, तो वह ऐसा सुनाई देता है: “ प्रसन्नचित्त परमेश्वर की महिमा का सुसमाचार।” यहाँ पर “धन्य” शब्द, वह शब्द नहीं है जिसका अर्थ है “स्तुत...
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.