Editorji Podcast

Lifestyle News - हिन्दी

News HI ↓ 99 episodes

Lifestyle News in Hindi (लाइफस्टाइल न्यूज़ हिंदी): Read and watch latest news video on Fashion, Fitness Tips, Health Tips, Relationship in Hindi on Hindustan. जानिए लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें, हेल्थ टिप्स, ब्यूटी टिप्स, जीवन मंत्र सिर्फ एडिटर जी पर.

Author

Editorji Podcast

Category

News

Podcast website

sochcast.com

Latest episode

Oct 3, 2023

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

Facemask for Dull Skin: बेजान त्वचा पर ग्लो लाने के लिए चावल और दूध का फेसपैक 22.09.2023

Facemask for Dull Skin: हमारे चेहरे पर निखार लाने के लिए और डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए हमें एक अच्छे फेसमास्क की ज़रूरत होती है. अगर आपका चेहरा डल और बेजान हो रहा है तो आप चावल के आटे और दूध से बने इस फेसमास्क का इस्तेमाल करें. सबसे पहले बनाएं चावल का आटा इस फेसपैक को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी चावल लें और उनको मिक्सी में एकदम बारीक पीस लें. अब हम इस चावल के आटे में दूध मिलाकर फेसपैक बनाए...

Parineeti-Raghav Wedding: सिंपल और रॉयल होगी दुल्हन परिणीति की ऑउटफिट, मनीष मल्होत्रा ने की है डिज़ाइन 22.09.2023

Parineeti-Raghav Wedding: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और पॉलिटिशियन राघव चड्ढा 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और कपल इसके लिए उदयपुर पहुंच चुके हैं जहां उनका शानदार स्वागत किया गया. आपको बता दें कि परिणीति शादी में मनीष मल्होत्रा द्वारा डिज़ाइन किया हुआ बेसिक पेस्टल लेहंगा पहनने वाली हैं जो कि एकदम सिंपल और रॉयल होगा. इसके अलावा परिणीति को तैयार करने वाले मेकअप आर्टिस्ट और मेहंदी टीम भी दि...

Festive Weight Loss Tips: त्योहारों से पहले इस टिप्स को फॉलो कर तेज़ी से घटा सकते हैं वज़न 22.09.2023

Festive Weight Loss Tips: सितंबर के महीने से त्योहारों का सिलसिला शुरू हो जाता है. फ़िलहाल गणेश चतुर्थी चल रही है और अब नवरात्रि भी आने वाली हैं. ऐसे में कई लोग चाहते हैं कि त्योहारों के दौरान पतले और फिट दिखें. घर रहकर करें आसानी से वज़न कम कई लोग नए साल तक वज़न घटाने का लक्ष्य भी बना लेते हैं और फिर साल के एंड से ही एक्सरसाइज़ और वर्कआउट करना शुरू कर देते हैं. लेकिन वज़न कम करना कोई आसान काम नहीं है...

Mahalaxmi Vrat 2023: आज से शुरू हो रहे हैं महालक्ष्मी व्रत, जानिए महत्व, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि 22.09.2023

Mahalaxmi Vrat 2023: हिंदू धर्म में महालक्ष्मी व्रत एक प्रमुख त्योहार है, जिसे खासकर भारतीय महिलाएं करती हैं. यह व्रत लक्ष्मी माता, धन और समृद्धि की प्राप्ति के लिए किया जाता है. ये व्रत 16 दिन तक चलते हैं और इसमें लक्ष्मी माता (Laxmi Maa) की विषेश पूजा की जाती है. इस व्रत में माता लक्ष्मी की पूजा विशेष धूप, दीप, नैवेद्य, फल, और मिठाई से की जाती है. व्रत के इस दिन व्रत करने वाली व्यक्ति को ध्यान औ...

Jain Fries: पर्यूषण को ख़ास बनाएंगे बिना आलू के जैन फ्राइज़, जानें आसान रेसिपी 21.09.2023

Recipe of Jain Fries: जैन धर्म में पर्यूषण (Paryushan) पर्व का ख़ास महत्व है, इस दौरान जैन समुदाय के लोग 10 के व्रत करते हैं. ये पर्व हर साल आदित्य नक्षत्र वर्ष के चैत्र मास के कृष्ण पक्ष में मनाया जाता है. पर्यूषण पर्व अहिंसा, अपरिग्रह, और ब्रह्मचर्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है. जैन समाज के लोग इस समय अत्यंत श्रम, उपवास, ध्यान, और त्याग का पालन करते हैं. आलू-प्याज़ जैसी सब्ज़ियां नहीं...

Kulhad Pizza Recipe: कुल्हड़ वाली चाय के साथ खाएं कुल्हड़ पिज़्ज़ा, देखें आसान रेसिपी 21.09.2023

Kulhad Pizza Recipe: पिज़्ज़ा तो बहुत बार खाया भी होगा और बनाया भी होगा. साथ में कुल्हड़ वाली चाय भी पी होगी. लेकिन क्या आपने कभी कुलहड़ पिज़्ज़ा खाया है? अगर नहीं तो अब अब ट्राई करें कुल्हड़ पिज़्ज़ा और इसे कुल्हड़ वाली चाय के साथ एंजॉय करें. कुल्हड़ पिज़्ज़ा बनाने के लिए सामाग्री पनीर प्याज़ शिमला मिर्च कॉर्न ब्रेड नमक काली मिर्च लाल चटनी मेयोनीज़ कुल्हड़ पिज़्ज़ा बनाने की रेसिपी कुल्हड़ पिज़्ज़...

Parineeti-Raghav Wedding: शादी से पहले राघव-परिणीति ने की अरदास, जानें क्या होता है अरदास का महत्त्व 21.09.2023

Parineeti-Raghav Wedding: हर धर्म की अलग-अलग मान्यताएं होती हैं. जिस तरह हिन्दू धर्म में किसी शुभ काम या शादी से पहले पूजा-पाठ किया जाता है उसी तरह सिख शादी से पहले गुरुद्वारा जाकर अरदास की जाती है. परिणीति-राघव करने वाले हैं शादी आपको बता दें कि 24 सितंबर को बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के लीडर राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. शादी की रस्में शुरू होने से पहले ये जो...

Ganesh Chaturthi 2023: 10 दिन के लिए ही क्यों घर आते हैं गणेश जी, जानिए इसके पीछे की कहानी 21.09.2023

Ganesh Chaturthi 2023: हिंदू धर्म में भगवान गणेश का विशेष स्थान है. गणेश जी को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है. भगवान शिव और पार्वती के पुत्र भगवान गणेश विघ्ननाशक, ज्ञान के देवता और धर्म के पालक माने जाते हैं. इसलिए, हिन्दू धर्म में उन्हें सर्वप्रथम पूजनीय माना जाता है और किसी भी देवी-देवता से पहले गणेश जी की पूजा की जाती है. हिंदी पंचाग के मुताबिक, गणेश चतुर्थी का त्योहार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की च...

Homemade Hair Dye: त्योहारों पर पर्फेक्ट दिखने के लिए लगाएं ये नैचुरल हेयर कलर 20.09.2023

Homemade Hair Dye: त्योहारों (Festivals) का समय शुरू हो गया है. अब एक के बाद एक त्योहार आने लगेंगे. इस समय कई लोग तरह-तरह की हेयर स्टाइलिंग (Hair Styling) और कलरिंग (Hair Color) करवाते हैं. लेकिन बाद में यह बालों को नुकसान पहुंचाने का काम करता है. बालों को नुकसान से बचाने के लिए आप घर पर ही कुछ घरेलू चीजों (Homemade) से अपने बालों को डाई कर सकते हैं. कैसे बनाएं होममेड डाई पैक? (How to make Natural...

Modak Recipe: 10 मिनट के अंदर बनाएं बप्पा का पसंदीदा भोग, कोकोनट और रोज़ फ्लेवर के मोदक की रेसिपी 20.09.2023

Modak Recipe: भगवान गणेश जी हम सभी के बीच आ चुके हैं और अब मौका है इनकी सेवा करने का और इन्हें खूब खिलाने पिलाने का, तो चलिए आज गणपति का प्रिय भोग मोदक बनाने की रेसिपी सीखते हैं. बता दें कि 19 सितंबर से गणेश महोत्सव शुरू हो गया है जो 28 सितंबर तक चलने वाला है. आजकल मोदक कई तरह के आने लगे हैं और आज हम आपको कोकोनट और रोज़ फ्लेवर के मोदक बनाना सिखाएंगे. इनको बनाने के लिए - सबसे पहले सूखा पिसा हुआ नारि...

Shankaracharya Statue: 12 वर्ष की उम्र में ओंकारेश्वर आए थे आदि शंकराचार्य, बनाई गयी उनकी भव्य प्रतिमा 20.09.2023

Shankaracharya Statue: हमारे भारत में कुल 12 ज्योतिर्लिंग हैं जिनमें से एक नर्मदा नदी के किनारे ओंकारेश्वर में स्थित है. बारह ज्योतिर्लिंगों में सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, केदारेश्वर, भीमाशंकर, विश्वेश्वर (विश्वनाथ), त्र्यंबकेश्वर, वैद्यनाथ, नागेश्वर, रामेश्वर, घुष्मेश्वर (घृष्णेश्वर) शामिल हैं. आदि शंकराचार्य की भव्य प्रतिमा मध्य प्रदेश के खंडवा के ओंकारेश्वर में ही नर्मदा नदी...

Mehndi Removal Tips: नाखुनों या शरीर के किसी हिस्से पर चढ़ गया है मेहंदी का रंग तो ये 5 हैक्स आएंगे काम 20.09.2023

Remove Mehndi from Nails and Hands: त्योहारों पर मेहंदी लगाने की परंपरा होती है. मेहंदी लगाते समय अक्सर मेहंगी नाखुनों पर भी लग जाती है. कई बार गलती से शरीर के बाकि हिस्सों पर भी मेहंदी लग जाती है और रच जाती है. नाखुनों पर और इस तरह बाकि हिस्सों पर लगा मेहंदी का रंग बिलकुल अच्छा नहीं लगता. अगर मेहंदी का रंग (Mehndi Colour) हटाना चाहते हैं तो इन तरीकों से हटा सकते हैं. How to Remove Mehndi from Nai...

Manicure Tips: ब्यूटी पार्लर जाने का टाइम नहीं है तो घर पर ही ऐसे करें झटपट मैनीक्योर 19.09.2023

Manicure Tips: फेस्टिव सीज़न (Festive Season) आ गया है और तैयारियां करके नाखुन खराब हो गए हैं और सलून में जाकर पैसे खर्च नहीं करना चाहते या टाइम नहीं है तो घर पर ही मैनीक्योर कर सकते हैं. घर पर कैसे करें मैनीक्योर? (How to do Manicure at Home) मैनीक्योर शुरू करने से पहले नाखूनों को साफ कर लें. नेल पॉलिश रिमूवर लगाकर नेल पॉलिश हटाएं. अगर नेल पॉलिश नहीं है तो भी नाखूनों को साफ करें. फिर एक पतली स्टि...

Ganesh Chaturthi 2023: थाईलैंड के लोगों ने की गणेश जी की स्थापना, आरती गाते हुए भी आए नज़र 19.09.2023

Ganesh Chaturthi 2023: हिंदु धर्म में गणेश चतुर्थी का ख़ास महत्व होता है. इस त्योहार को भक्त बड़ी ही धूम-धाम से मनाते हैं और बप्पा को घर लेकर आते हैं. गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे देश में मनाया जा रहा है और इस महोत्सव की रौनक सब जगह देखने को मिल रही है. इसी बीच मुंबई के गिरगांव में थाईलैंड के गणेशिनुसान ग्रुप (Ganeshinusan Group Of Thailand) के कुछ लोगों के ग्रुप ने गणेश जी की स्थापना की. उनका ये व...

Parineeti Chopra Weight Loss: 86 किलो की थीं परिणीति चोपड़ा, इस डायट को फॉलो कर घटाया 28 किलो वज़न 19.09.2023

Parineeti Chopra Diet: लंबे समय से वज़न कम करने के बारे में सोच रहे हैं तो परिणीति चोपड़ा का डायट प्लैन (Parineeti Diet Plan) फॉलो कर सकते हैं. एक वक्त था जब परिणीति का वज़न (Parineeti Weight) 86 किलो था, फिर उन्होंने फिल्मों में आने से पहले अपना वज़न 28 किलो तक कम किया. आइये जानते हैं कैसे. परिणीति ने वेट लॉस (Parineeti Weight Loss Tips) करने के लिए रेगुलर एक्सरसाइज़ की और योग भी किया. वज़न कम कर...

Sand Art: सुदर्शन पटनायक ने रेत और स्टील से गणपति बनाकर एक बार फिर दिखाई अपनी कलाकारी 19.09.2023

Sand Art: पद्म श्री सम्मानित सुदर्शन पटनायक अपनी सैंड आर्ट के लिए जाने जाते हैं. इस बार उन्होंने ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर भगवान गणेश की मूर्ति बनाई है. भगवान गणेश के साथ उनकी सवारी प्यारे मूषक को भी बनाया गया है और नीचे की ओर उन्होंने विश्व शांति का संदेश दिया है. गणपति जी की इस कलाकृति को बनाने में 100 KG स्टील,1000 स्टील बॉल्स,साथ में प्लेट और 6 टन रेत का इस्तेमाल हुआ है. यह भी देखें: Modak Re...

Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बिना पकाए बनाएं काजू कतली मोदक, बेहद आसान है रेसिपी 19.09.2023

Modak Recipe for Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी का त्योहार भगवान गणेश को समर्पित है. इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए हम आपके लिए लेकर आएं हैं 'काजू कतली मोदक' (Kaju Katli Modak) रेसिपी. यह रेसिपी आपके गणेश महोत्सव को और भी खास बनाने के लिए काफी है. आइए, जानते हैं कैसे बनाएं इस खास मोदक को. (Recipe of Kaju Katli Modak) मोदक बनाने के लिए 1 कप काजू को ब्लेंडर में डालकर पीस लें और पाउडर बना लें....

Most Expensive Painting: अमृता शेरगिल की पेंटिंग 61.8 करोड़ रुपये में बिकी, देखें पेंटिंग में क्या है खास 18.09.2023

Most Expensive Painting: अमृता शेरगिल की पेंटिंग ने हाल ही में हुई नीलामी में इतिहास रच दिया है. उनकी पेंटिंग 7.4 मिलियन डॉलर (₹61.8 करोड़) में बेची गई. आज से पहले किसी भी इंडियन आर्टिस्ट को इतनी कीमत नहीं मिली है. 'द स्टोरी टेलर' नाम की यह पेंटिंग शेरगिल ने 1937 में बनाई थी. ऑक्शन हाउस सैफ्रोनार्ट ने कहा कि महान कलाकार पेंटिंग के ज़रिए घरेलू जीवन के दायरे के बारे में बताना चाहती थीं. कौन है अमृता...

Ganesh Chaturthi 2023: मुंबई में हुई 69KG सोने से बने बप्पा की मूर्ति की स्थापना, देखें भव्य नज़ारा 18.09.2023

Ganesh Chaturthi 2023: भारत में गणेश चतुर्थी का त्योहार धूम-धाम से मनाया जाता है लेकिन इस त्योहार की असली रौनक मुंबई (Mumbai) में देखने को मिलती है. इस मौके पर मुंबई में GSB सेवा मंडल (Seva Mandal) द्वारा गणेश भगवान की मूर्ति की स्थापना कर दी गई है, इस भव्य मूर्ति को रिचेस्ट गणपति कहा जा रहा है क्योंकि इस साल इस मूर्ति को 69 किलो सोने और 336 किलो चांदी से बनाया गया है. मंडल के एक प्रतिनिधि ने को ब...

Pedicure at Home: गंदे पैरों को खूबसूरत बनाने के लिए घर पर ट्राई करें ये पेडीक्योर टिप्स 18.09.2023

Pedicure at Home: फेस्टिवल्स का सीज़न (Festival Season) आने वाला है और इस दौरान खूब पैदल चलना पड़ता है. फेस्टिवल के लिए चेहरे का ख़्याल तो हम रखते हैं लेकिन अक्सर पैरों को इग्नोर कर देते हैं. पैरों का घर पर ख़्याल रखने के लिए आप कुछ टिप्स (Tips) अपना सकते हैं. अपने पैरों को नियमित रूप से धोएं, जिससे आपके पैरों की हमेशा सॉफ्ट रहें. बाहर से घर पहुंचते ही अपने पैरों को साफ ज़रूर करें. अगर हो पाए तो अ...

World Bamboo Day 2023: बांस खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, इस तरह किया जा सकता है सेवन 18.09.2023

World Bamboo Day 2023: विश्व बांस दिवस हर साल 18 सितंबर को मनाया जाता है. हो सकता है अब तक आपने बांस के प्रोडक्ट्स देखें हो, हो सकता है कपड़े भी देखें हों लेकिन क्या आपको पता है कि बांस खाया भी जा सकता है और इसको खाने के कई फायदे भी होते हैं. आइये जानते हैं क्या हैं बांस का सेवन करने के फायदे. एनर्जी मिलती है बांस एक नैचुरल एनर्जी का सोर्स हो सकता है क्योंकि यह कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन्स, और फाइब...

Longest Hair World Record: यूपी के लड़के के हैं दुनिया में सबसे लंबे बाल, दर्ज हुआ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड 17.09.2023

Longest Hair World Record: उत्तर प्रेदश के 15 साल के सिदकदीप सिंह चहल (Sidakdeep Singh Chahal) ने अपने लंबे बालों की वजह से गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) अपने नाम कर लिया है. चहल के बालों की लंबाई 146 सेमी यानि 4 फीट 9.5 इंच है. चहल सिख हैं और उन्होंने कभी भी अपने बाल नहीं कटवाएं है. चहल हफ्ते में दो बार अपने बाल धोते हैं और हर बार उन्हें बाल धोने, सुखाने और ब्रश करने में कम से कम...

PM Modi Smoke Painting: पीएम मोदी के जन्मदिन पर आर्टिस्ट ने लौ के धुएं से बनाई स्मोक पेंटिंग 17.09.2023

PM Modi Smoke Painting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिन (PM Modi's Birthday) पर कटक के स्मोक आर्टिस्ट दीपक बिस्वाल (Smoke Artist Deepak Biswal) ने पीएम मोदी का एक पोर्टेट बनाया. जिसके बैकग्राउंड में कोणार्क (Konark Wheel) के सूर्य मंदिर (Surya Temple) के पहिये को भी दर्शाया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वह लौ से पेंटिंग कर रहे हैं और ये अद्भुद पेंटिंग बना रहे हैं. बाद में वह फूल...

Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि शुरू होने की सही तिथि, इस मुहूर्त में करें घट स्थापना 17.09.2023

Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि में नौ दिनों तक मां दुर्गा (Maa Durga) के नौ रूपों की पूजा की जाती है. ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा कैलाश पर्वत से धरती पर आती हैं. शारदीय नवरात्रि तिथि इस साल नवरात्रि 15 अक्टूबर 2023 से शुरू हो रही है जो कि 24 अक्टूबर तक चलेगी.नवरात्रि 9 दिनों की होती है लेकिन कई बार तिथि के घटने बढ़ने की वजह से अष्टमी और नवमी तिथि (Ashtami and Navami Tithi) आ...

Karonda Pickle Recipe: 2 मिनट के अंदर बनाएं चटपटा करोंदे का अचार 16.09.2023

Karonda Pickle Recipe: खाना खाते वक़्त अचार होने से खाने का स्वाद बढ़ जाता है और खाना खाने में मज़ा भी आता है. अचार भी कई तरह के होते हैं कुछ जो कि साल भर चलते हैं और कुछ जो हम सिर्फ सीज़न आने पर बनाया जाता है. फ़िलहाल करोंदे का सीज़न चल रहा है और आप भी आसानी से घर पर ही इसका खट्टा और चटपटा अचार तैयार कर सकते हैं. करोंदे का अचार बनाने के लिए करोंदे को अच्छे से धो लें इनको दो टुकड़ों में बीच से काट...

Listen to the Lifestyle News - हिन्दी podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.