क्या हो अगर - What If India
क्या हो अगर - What If India
Official India channel for What If An epic exploration of possibilities. What If: These two simple words are the spark that has ignited countless theories, discoveries, and inventions. Most of what we know about ourselves and the universe is because someone, somewhere, at some time asked themselves “What if?” Join us on an imaginary adventure — grounded in scientific theory — through time, space and chance, as we ask what if some of the most fundamental aspects of our existence were different. What If is a documentary web series that takes you on an epic journey through hypothetical worlds and...
Author
क्या हो अगर - What If India
Category
Podcast website
Latest episode
Jul 8, 2026
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
क्या हो अगर 18 साल से ज़्यादा उम्र का हर शख़्स ग़ायब हो जाए | Everyone Over Age 18 Disappeared? 18.07.2025 7:14
क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि अगर बच्चे दुनिया को चलाएं तो ये कैसी नज़र आएगी? हमारी सबसे कम उम्र की पीढ़ी ही इंसानियत का आने वाला कल है, लेकिन क्या होगा अगर ये ज़िम्मेदारी उनके तैयार होने के पहले ही उन पर आ जाए? हर बच्चा कभी ना कभी, ऐसी दुनिया के सपने देखता है जहां कोई बड़ा ना हो, लेकिन अगर ये वाक़ई हो जाता है, तो शायद उन्हें नहीं पता होगा कि वो ख़ुद के साथ क्या करें। क्या जब दुनिया बिखर रही होगी,...
क्या हो अगर हम चांद को पृथ्वी की तरह, रहने लायक बना लें | What If We Terraformed The Moon? 16.07.2025 7:17
क्या हो अगर हम इंसान पृथ्वी से बाहर किसी दूसरी जगह रह सकें? जैसे कि चांद? ज़ाहिर है, हम अपना सामान बांध कर आज के आज तो चांद पर नहीं जा सकते। पर क्या हो अगर हम चांद को रहने लायक बना सकें? इसे पृथ्वी जैसी शक्ल दे सकें? हमें हमारी प्राकृतिक सैटेलाइट को एक रहने लायक जगह बनाने में कितना वक़्त लगेगा? ये पृथ्वी-जैसा चांद दिखने में कैसे होगा? क्या ये मुमक़िन भी है? क्या हो अगर एक मिनी-डॉक्यूमेंट्री वेब श्...
क्या हो अगर हम पूरी दुनिया को जोड़ने वाली एक सड़क बना लें | Building a Road Around the World? 14.07.2025 9:15
कल्पना कीजिए एक ऐसी ख़ास रोड ट्रिप की जो आपको दुनिया के किसी भी कोने तक ले जा सके। पूरे इक्वेटर यानी भूचक्र पर बने एक हाइवे की कल्पना। रुकिए, इक्वेटर पर तो कोई हाइवे नहीं है। अब तक तो नहीं। क्या हो अगर हम एक हाइवे बना लें? दुनिया की सबसे लंबी सड़क बना पाना कैसे मुमक़िन होगा? इस सफ़र को तय करने के लिए आपको कितने घंटों तक गाड़ी चलाते रहना होगा? और ये हाइवे बनाने से पर्यावरण की रक्षा करने वाले क्यों...
क्या हो अगर हमें एन्सेलेडस में एलियन जीवन मिल जाए | What If We Found Alien Life on Enceladus? 11.07.2025 6:42
एन्सेलेडस शनि का छठा सबसे बड़ा चांद है, लेकिन इसे ठंडी जादुई ज़मीन कहना बेहतर होगा। ठंडी, क्योंकि ये बर्फ़ से ढ़की हुई है, और इसकी सतह का औसत तापमान -200º C (-330º F) है। जादुई, क्योंकि इसकी सतह के 40 किलोमीटर (25 मील) नीचे जीवन देने वाली चीज़ें हैं। क्या वहां एलियन हैं? हम कितने वक़्त में पक्के तौर पर ये जान लेंगे? क्या हो अगर एक मिनी-डॉक्यूमेंट्री वेब श्रृंखला है जो आपको काल्पनिक दुनिया और संभाव...
क्या हो अगर हम ज़मीन के नीचे रहें | What If Everyone Lived Underground? 09.07.2025 7:28
दुनिया के कुछ सबसे रईस इलाक़ों में, बहुत अमीर लोग अपना पैसा ज़मीन के नीचे ऐसे बंकर्स बनाने में लगा रहे हैं, जो क़यामत आने पर भी महफूज़ रह सकें। ऐसे गुप्त सुरक्षित ठिकाने इस तरह से डिज़ाइन किए जाते हैं जहां बमबारी या महामारी जैसी आपदाओं के दौरान और उनके बाद आने वाले वक़्त में रहा जा सके। लेकिन अगर सतह पर इंसानी प्रजाति का रहना मुश्किल हो जाता है तो क्या आप वाकई ज़मीन के नीचे लंबे वक़्त तक रह पाएंगे...
क्या हो अगर आप सिर्फ कोका कोला पिएं | What if you only drank Coca Cola? 07.07.2025 7:47
कोका-कोला आपके शरीर में कई अजीब प्रभाव डाल सकती है। कल्पना करें कि इसे पीते ही यह आपके शरीर के अंदर क्या करती होगी। अब सोचिए अगर आपने अपनी पूरी जिंदगी सिर्फ कोका-कोला पी, तो इसका आपके शरीर और दांतों पर क्या असर होगा? क्या पानी की जगह कोका-कोला पीना हानिकारक हो सकता है? यह एपिसोड एक मिनी-डॉक्यूमेंट्री श्रृंखला का हिस्सा है, जो आपको काल्पनिक दुनियाओं और संभावनाओं की यात्रा पर ले जाती है, जिसमें वैज्...
क्या हो अगर हम मानवता के विलुप्त होने का तय वक़्त जानते हों | Humanity Goes Extinct? 04.07.2025 12:40
ब्रह्माण्ड की विशालता के सामने, मानवता कोई बड़ी बात नहीं है। हम यहां इसलिए नहीं हैं कि हमारा होना लिखा था, हम तो बस हैं। अगर गणित संबंधी भविष्यवाणियां सही होती हैं, तो हमारे पास केवल 760 साल बचे हैं। हमारे विलुप्त होने की वजह क्या होगी? अगर हम ये जानते हों कि हमारा वजूद कब ख़त्म होने वाले है, तो हम क्या करेंगे? क्या हम इस तय स्थिति को टाल सकते हैं? क्या हो अगर एक मिनी-डॉक्यूमेंट्री वेब श्रृंखला है...
क्या हो अगर आप धरती के आर-पार एक गड्ढा खोद लें | What If You Dug a Hole Through the Earth? 02.07.2025 8:18
अगर आप धरती के आर-पार एक गड्ढा खोद सकेंगे, तो ये 7,918 मील (12,742 कि.मी) लंबा होगा। अगर आप इसमें छलांग लगाते हैं, तो केवल 45 मिनट में धरती की दूसरी ओर निकल जाएंगे। ज़ाहिर है, जोश में आप कूदने के पहले किसी चीज़ को थामना भूल जाएंगे, और इसके बाद, आप वापस वहीं पहुंच जाएंगे जहां से आपने शुरुआत की थी। अब तक, इंसान धरती की केवल 0.1 फ़ीसदी गहराई की ही खुदाई कर पाए हैं। क्या हो अगर एक मिनी-डॉक्यूमेंट्री व...
क्या हो अगर समुद्र पारदर्शी हों | What If The Ocean Was Transparent? 30.06.2025 7:41
समुद्र धरती की लगभग 70% सतह पर फैले हैं, लेकिन इंसानों ने इसके नीचे के 1% से भी कम हिस्से का अन्वेषण किया है। अब कल्पना कीजिए, अगर हमारे समुद्र धुंधले दिखने की बजाय... बिलकुल साफ नज़र आने लगें। आपको किस प्रकार के जीव दिखाई देंगे? और इस बदलाव का पर्यावरणीय तंत्र पर क्या असर होगा? क्या हो अगर एक मिनी-डॉक्यूमेंट्री वेब श्रृंखला है जो आपको काल्पनिक दुनिया और संभावनाओं के माध्यम से एक अद्वितीय यात्रा प...
क्या हो अगर हमारे शरीर विकसित होते रहें | What If Our Bodies Kept Evolving? 27.06.2025 7:42
10,000 साल बाद इंसान कैसे नज़र आएंगे? 10 लाख साल बाद क्या होगा? क्या हम इस शख्स जैसे नज़र आएंगे? शायद नहीं। लेकिन हम आज जैसे दिखते हैं, उससे अलग ज़रूर दिखेंगे। हमारे शरीर के कौन से हिस्से विकसित होंगे? हमारे शरीर विकसित होने में कितना समय लेंगे? और कौन जीतेगा "सबसे ताक़तवर के ज़िंदा रहने" की दौड़? क्या हो अगर एक मिनी-डॉक्यूमेंट्री वेब श्रृंखला है जो आपको काल्पनिक दुनिया और संभावनाओं के माध्यम से म...
क्या हो अगर अमेरिकी राष्ट्रपति की चुनाव के पहले मृत्यु हो जाए? 25.06.2025 8:21
राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। ट्रंप 74 साल के हैं, और उनका वज़न भी अधिक है। बढ़ी हुई उम्र और वज़न कोविड-19 से मरने का ख़तरा बढ़ा देते हैं। तो क्या होगा अगर राष्ट्रपति अमेरिकी चुनाव से पहले मर जाते हैं? इस स्थिति का चुनाव पर क्या असर पड़ेगा? नया राष्ट्रपति उम्मीदवार कौन होगा, और उसे कैसे चुना जाएगा? क्या हो अगर एक मिनी-डॉक्यूमेंट्री वेब श्रृंखला है जो काल्पनिक दुनिया और संभ...
क्या हो अगर हम अपना कचरा सूरज पर भेज दें | What If We Sent Our Trash into the Sun? 23.06.2025 7:32
कचरे के इस नए मैदान में आपका स्वागत है: आग का धधकता गोला जिसे हम सूरज के नाम से जानते हैं। चूंकि इसकी सतह का तापमान 5500°C है, ये हर चीज़ को निगल सकता है जो हम इसकी तरफ फेंके फिर चाहे वो प्लास्टिक हो या न्यूकलियर वेस्ट। वैसे भी हम आज-कल स्पेस में हर तरह की चीज़ें लॉन्च कर रहे हैं, तो थोड़ा कचरा सूरज तक भेजना कोई बड़ी बात नहीं होगी। लेकिन इसमें खर्च कितना आएगा? किन ख़तरों से हमारा सामना होगा? और क्...
क्या हो अगर जलपरी और जलपुरुष असली हों | What If Mermaids and Mermen Existed? 20.06.2025 7:44
क्या हो अगर इंसान धरती पर रहने वाले अकेले लोग ना हों? क्या हो अगर धरती पर हमारे जैसे और भी हों, पर वो सागरों में रहते हों? जलपरी और जलपुरुष। अगर जलमानव होते, तो वो कैसे जीते? वो क्या पहनते? वो क्या खाते? क्या हो अगर एक मिनी-डॉक्यूमेंट्री वेब श्रृंखला है जो आपको काल्पनिक दुनिया और संभावनाओं के माध्यम से एक महाकाव्य यात्रा पर ले जाती है। हमें एक काल्पनिक साहसिक कार्य में शामिल करें - वैज्ञानिक सिद्ध...
क्या हो अगर आप इस्तेमाल हो चुके परमाणु ईंधन के पूल में गिर जाएं? 18.06.2025 6:57
इस्तेमाल हो चुके परमाणु ईंधन के पूल का उपयोग उन रॉड्स को ठंडा करने के लिए किया जाता है जिन्हें न्यूक्लियर रिएक्टर से निकाल दिया गया है। ये फ्यूल रॉड्स रिएक्टर को पावर देते समय अत्यधिक गर्म, लगभग 2,800 डिग्री सेल्सियस (5,092 डिग्री फारेनहाइट) तक पहुंच जाती हैं। रिएक्टर के अंदर 3 से 6 साल तक उपयोग के बाद ये रॉड्स निष्प्रयोज्य हो जाती हैं लेकिन हानिकारक रेडिएशन उत्पन्न करती रहती हैं, और ऐसा अगले 10,0...
क्या हो अगर हम आर्टिफिशियल गर्भ के ज़रिए जन्म दे सकें | Growing Babies in Artificial Wombs? 16.06.2025 7:57
जीवन का चमत्कार: एक 40 हफ्ते लंबी प्रक्रिया जिसमें एक सेल से एक पूरी तरह से विकसित इंसान बनता है, आपकी माँ के गर्भ के अंदर। अब, कल्पना करें कि आप एक आर्टिफिशियल गर्भ में जन्मे हैं। यह एक ऐसी मशीन है जो गर्भ के वातावरण को बेहतर कर सकती है। क्या हम आर्टिफिशियल गर्भ से जन्म दे सकते हैं और आधुनिक तकनीक के जरिए बच्चों को ला सकते हैं? इससे हमें क्या फायदे होंगे? क्या इसमें कोई बुराई है? क्या आप अपने जीव...
क्या हो अगर हम सूरज को बुझा दें | What If We Extinguished the Sun? 13.06.2025 7:41
सूरज को बुझाने के लिए कितना पानी चाहिए होगा? इतना पानी वहां तक कैसे पहुँचाया जाएगा? क्या पानी सूरज की तेज़ लप्टों से सूख नहीं जाएगा? कोई भी योजना बनाते समय सावधान रहना आवश्यक है क्योंकि सूरज को बुझाने की कोशिश उसकी गर्मी को और बढ़ा सकती है। क्या हो अगर एक मिनी-डॉक्यूमेंट्री वेब श्रृंखला है जो आपको काल्पनिक दुनिया और संभावनाओं की यात्रा पर ले जाती है। इसमें वैज्ञानिक सिद्धांत पर आधारित काल्पनिक साह...
क्या हो अगर सभी गाड़ियां कभी टूटें ही ना | What If All Cars Were Indestructible? 11.06.2025 8:36
कल्पना कीजिए कि हर गाड़ी कुछ इस तरह से पेश आए। एक ही झटके में टूट कर बिखर जाने की जगह, क्या हो अगर हम सभी के पास ऐसी गाड़ियां हों जो पूरी कभी टूटें ही ना। क्या ऐसा होने पर कार दुर्घटना से जुड़ी मौतें कम हो जाएंगी? ये अटूट गाड़ियां किस चीज़ से बनी होंगी? और क्या ये एक बुरी चीज़ साबित हो सकती है? क्या हो अगर एक मिनी-डॉक्यूमेंट्री वेब श्रृंखला है जो आपको काल्पनिक दुनिया और संभावनाओं के माध्यम से एक म...
क्या हो अगर येलोस्टोन ज्वालामुखी कल फट जाए | What If the Yellowstone Volcano Erupted Tomorrow? 09.06.2025 7:38
इस वक़्त अमेरिका में दुनिया के सबसे बड़े ज्वालामुखियों में से एक - येलोस्टोन ज्वालामुखी - फटने के लिए तैयार हो रहा है। यह कोई आम ज्वालामुखी नहीं है, बल्कि एक सुपरवोल्केनो है! अगर येलोस्टोन फट जाए, तो इसके नतीजे भयानक होंगे। यह कितना बुरा हो सकता है? क्या आप इसे रोकने के लिए कुछ कर सकते हैं? क्या इसका असर पूरी दुनिया और हमारे मौसम पर होगा? क्या हो अगर एक मिनी-डॉक्यूमेंट्री वेब श्रृंखला है जो आपको क...
क्या हो अगर आप एक ब्लैक होल में गिर जाएं | What If You Fell Into A Black Hole? 05.06.2025 8:30
आप ब्लैक होल्स के बारे में कितना जानते हैं? क्या होगा अगर आप इसमें गिर जाएं? मान लेते हैं कि एक दिन आप अंतरिक्ष की सैर पर हैं और इंसानों के रह पाने के लिए एक नए ग्रह की खोज कर रहे हैं, लेकिन आपका सामना होता है एक ब्लैक होल के साथ और आप सोचते हैं - क्यों ना इसका भी मुआयना कर लिया जाए? क्या आपके बच पाने की कोई संभावना होगी? आप बाहर कैसे निकलेंगे? क्या यहां से दूसरी दुनिया का कोई शॉर्टकट मिलेगा? "क्य...
क्या हो अगर आप अपने कॉन्टैक्ट लेंस कभी ना निकालें | What If You Never Take Your Contacts Out? 02.06.2025 7:05
क्या होता है अगर आप अपने कॉन्टैक्ट लेंस कभी ना निकालें? यह स्थिति आपकी आंखों की सेहत के लिए कितनी घातक हो सकती है। कुछ दिन नहीं, बल्कि हफ्तों, महीनों, या सालों तक lense लगाए रखने से आपकी आंखों की रोशनी में कितना नुकसान हो सकता है। यहां तक कि क्या आप अपनी आंखें भी खो सकते हैं? और आश्चर्यजनक रूप से, कैसे यह आपको डायरिया जैसी स्थिति तक पहुंचा सकता है। क्या हो अगर एक मिनी-डॉक्यूमेंट्री वेब श्रृंखला है...
क्या हो अगर पृथ्वी एक नेब्यूला के अंदर हो | What If Earth Was Inside of a Nebula? 28.05.2025 6:16
अगर आप पृथ्वी को ब्रह्माण्ड की किसी और जगह टेलीपोर्ट कर सकें, तो आप रात के आसमान को कैसा देखना पसंद करेंगे? क्या एक सुपरनोवा का चमकदार विस्फोट या आपके घर के ऊपर से गुज़रता हुआ एक ब्लैक होल? एक नेब्यूला यानी निहारिका कैसी रहेगी? ये नज़ारा क़रीब से कैसा दिखेगा? क्या हो अगर एक मिनी-डॉक्यूमेंट्री वेब श्रृंखला है जो आपको काल्पनिक दुनिया और संभावनाओं के माध्यम से एक महाकाव्य यात्रा पर ले जाती है। हमें ए...
क्या हो अगर अंटार्कटिका के सोते हुए ज्वालामुखी जाग जाएं | Antarctica’s Dormant Volcanoes Woke Up? 28.05.2025 10:20
लाखों साल पुरानी बर्फ़ की मोटी चादर के नीचे कुछ छुपा हुआ है, जो बाहर आने की फिराक में है। इस बड़ी बर्फ़ीली जगह के नीचे कई ज्वालामुखी हैं। और हमारी काल्पनिक दुनिया में ये ज्वालामुखी जागने वाले हैं। क्या यह गर्म पिघलता लावा धरती की सतह को बर्बाद कर सकता है? या अंटार्कटिका की मोटी बर्फ इसे तबाह करने से पहले रोक लेगी? क्या हो अगर एक मिनी-डॉक्यूमेंट्री वेब श्रृंखला है, जो आपको काल्पनिक दुनिया और संभावन...
क्या हो अगर आप दलदल में गिर पड़ें | What If You Fell Into Quicksand? 26.05.2025 7:01
आम तौर पर जब आप बीच पर जाते हैं, तो रेत में नहीं डूबते, इसके पीछे की वजह को वैज्ञानिक भाषा में फ़ोर्स चेन कहा जाता है। जब रेत के अरबों दाने एक जगह में फंसे होते हैं, तब उनका वज़न एक बड़े क्षेत्र में बंटा होता है, जिससे आप और आपके ऊंट ज़मीन के ऊपर सुरक्षित बने रहते हैं। लेकिन अगर ज़मीन के अंदर से पानी रिसकर ऊपर आता है, तो वह रेत के साथ मिलकर एक ऐसी सतह बना देता है जो दिखने में ठोस होती है पर असल में नही...
क्या हो अगर मकड़ियां इंसानों के आकार की हों | What If Spiders Were the Size of Humans? 26.05.2025 8:53
आठ पैर, आठ आँखें, नुकीले डंक, और बुलेट प्रूफ़ जाले। ये बालों से भरे होती हैं, डरावनी होती हैं, और अब ये इंसानों जितनी बड़ी हो चुकी हैं। दुनिया के 42 करोड़ 70 लाख लोगों को मकड़ियों का फ़ोबिया यानी अरैक्नोफ़ोबिया होता है। क्या आप भी उनमें से एक हैं? सावधान हो जाएं। क्या हो अगर एक मिनी-डॉक्यूमेंट्री वेब श्रृंखला है जो आपको काल्पनिक दुनिया और संभावनाओं के माध्यम से एक महाकाव्य यात्रा पर ले जाती है। हम...
क्या हो अगर धरती का आकार किसी डोनट की तरह हो | What If Earth Was Shaped Like a Donut? 23.05.2025 8:53
हमारे काल्पनिक सफर में, हमने चपटी, क्यूबिकल, यहां तक कि खोखली धरती तक की संभावनाओं पर चर्चा की है। तो क्या कहते हैं, हमें धरती के बीचोंबीच एक बड़े होल के साथ भी रह पाने पर बात कर लेना चाहिए या नहीं? क्या ऐसा कोई ग्रह रहने लायक भी होगा या नहीं? क्या तब भी चांद होगा? ग्रैविटी कैसे काम करेगी? और ऐसी धरती पर रहकर इसे देखना कैसा लगेगा? क्या हो अगर एक मिनी-डॉक्यूमेंट्री वेब श्रृंखला है जो आपको काल्पनिक...
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.