Express Audio
Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines)
सबको चाहिए खबरें सुपरफास्ट। देश-विदेश और राजनीति, entertainment जगत, खेल और Business की दुनिया में क्या हो रहा है, यह सभी जानना चाहते हैं। अगर आप खबर पढ़ना या देखना नहीं चाहते हैं तो जनसत्ता सुर्खियां है आपके लिए। यहां सुनिए दिनभर की हर बड़ी खबर मिनटों में।
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
पेरिस ओलंपिक में इजरायली खिलाड़ियों पर आतंकी हमले की आशंका, तेल अवीव ने फ्रांस को ईरानी आतंकियो से चेताया | सुर्खियां | 26 JULY | 2 PM 26.07.2024 4:00
इजरायल के विदेश मंत्री इजरायल कैट्ज ने पेरिस ओलंपिक के दौरान इजरायली खिलाड़ियों पर आतंकी हमले की आशंका जताई है। उनके मुताबिक, इजरायल के एथलीट्स ईरानी आतंकियों की साजिश का शिकार हो सकते हैं। कैट्ज ने यह जानकारी अपने फ्रांसीसी समकक्ष स्टीफन सेजॉर्न को लिखे पत्र में शेयर की। कैट्ज ने कहा कि इजरायली सरकार के पास संभावित हमले की खुफिया जानकारी है।ईरानी आतंकी हमले को अंजाम देने की फिराक में हैं
Express Adda: मैं टीम से यह नहीं कह सकता कि मुझे कप्तान बनाइए- जसप्रीत बुमराह | खेल-खबर | 26 JULY | 1 PM 26.07.2024 2:53
जब भी टीम को विकेट की जरूरत होती है तो जसप्रीत बुमराह आगे आते हैं और उम्मीदों पर खरे उतरते हैं, लेकिन जब कप्तानी की बात आती है तो उनके नाम पर चर्चा नहीं होती। जसप्रीत बुमराह क्या टीम इंडिया की कमान संभालने चाहते हैं या नहीं, इस बाबत उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस के कार्यक्रम एक्सप्रेस अड्डा में इंडियन एक्सप्रेस समूह के कार्यकारी निदेशक अनंत गोयनका और नेशनल स्पोर्ट्स एडिटर संदीप द्विवेदी के सामने अपनी...
कारगिल विजय की रजत जयंती मना रहा देश, PM मोदी ने द्रास में शहीदों को श्रद्धांजलि दी | सुर्खियां | 26 JULY | 10 AM 26.07.2024 4:19
कारगिल में 24 जुलाई से ही जश्न जारी है और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भी इस जश्न के अवसर पर कारगिल जाकर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि देने वाले हैं। 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ हुई भारत की इस ऐतिहासिक विजय की रजत जयंत पर पीएम मोदी (Kargil Vijay Diwas) कारगिल युद्ध स्मारक भी जाएंगे।
दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट में भारत की रैंकिंग क्या? | रुपया-पैसा | 25 JULY | 7 PM 25.07.2024 3:32
साल 2024 की Henley Passport Index आ गई है। इस लिस्ट में दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट की रैंकिंग की जाती है। इस साल सिंगापुर (Singapore) के पासपोर्ट को लिस्ट में सबसे ऊपर जगह मिली है और इसका मतलब है कि सिंगापुर का पासपोर्ट दुनिया में सबसे पावरफुल है। पावरफुल पासपोर्ट से मतलब आमतौर पर उस देश के नागरिकों को दूसरे देशों में मिलने वाली वीज़ा-फ्री एंट्री से होता है।सिंगापुर की बात करें तो फिलहाल सिंगा...
Express Adda में जसप्रीत बुमराह खोलेंगे आज सारे राज! | खेल-खबर | 25 JULY | 6 PM 25.07.2024 2:25
भारत की टी20 विश्व कप जीत के दौरान वह जसप्रीत बुमराह ही थे जिन्होंने बार-बार टीम को छोटे-मोटे संकटों से उबारा। जसप्रीत बुमराह की कहानी बताती है कि कैसे भारतीय क्रिकेट ने खुद को डेमोक्रेटाइज्ड बनाया और विश्व विजेता बना
हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की नजर OBC वोटर्स पर | सुर्खियां | 25 JULY | 8 PM 25.07.2024 4:01
हरियाणा में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सत्ता विरोधी लहर को खत्म करने के लिए सत्तारूढ़ भाजपा ओबीसी-ब्राह्मण-दलित सोशल इंजीनियरिंग फॉर्मूले पर दांव लगा रही है। ओबीसी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और ब्राह्मण भाजपा प्रमुख मोहन लाल बडौली के बाद पार्टी ने दलित महासचिव कृष्ण बेदी को नियुक्त किया है
खुलते ही धड़ाम हुआ शेयर बाजार, Sensex में 671 अंकों की बड़ी गिरावट, Nifty 200 पॉइंट फिसला | रुपया-पैसा | 25 JULY | 3 PM 25.07.2024 4:31
साल 2024 की Henley Passport Index आ गई है। इस लिस्ट में दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट की रैंकिंग की जाती है। इस साल सिंगापुर (Singapore) के पासपोर्ट को लिस्ट में सबसे ऊपर जगह मिली है और इसका मतलब है कि सिंगापुर का पासपोर्ट दुनिया में सबसे पावरफुल है।
केंद्र सरकार ने AAP को अलॉट किया दफ्तर, लुटियंस जोन में इस जगह होगा नया पार्टी मुख्यालय | सुर्खियां | 25 JULY | 5 PM 25.07.2024 4:16
आम आदमी पार्टी को दिल्ली में नया ठिकाना मिल गया है। केंद्र सरकार ने पार्टी दफ्तर के लिए जगह अलॉट कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय का नया पता अब बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन होगा
खालिस्तानियों को कनाडा के हिंदू सांसद का मुंहतोड़ जवाब, गुरपतवंत सिंह पन्नू को दिखाया आईना | सुर्खियां | 25 JULY | 2 PM 25.07.2024 2:05
खालिस्तानी समर्थक आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू को कनाडा के हिंदू सांसद ने करारा जवाब दिया है। भारतीय मूल के कनाडाई सांसद चंद्र आर्य और उनके समर्थकों के लिए पन्नू ने एक वीडियो संदेश जारी किया था जिसमें उसने आर्य समेत कनाडा में रह रहे उनके सभी समर्थकों को कनाडा छोड़ भारत लौटने का निर्देश दिया था।
Express Adda में आज के मेहमान होंगे टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह | खेल-खबर | 25 JULY | 1 PM 25.07.2024 2:19
भारत की टी20 विश्व कप जीत के दौरान वह जसप्रीत बुमराह ही थे जिन्होंने बार-बार टीम को छोटे-मोटे संकटों से उबारा। जसप्रीत बुमराह की कहानी बताती है कि कैसे भारतीय क्रिकेट ने खुद को डेमोक्रेटाइज्ड बनाया और विश्व विजेता बना
कांवड़ यात्रा में नेमप्लेट के समर्थन को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला | सुर्खियां | 25 JULY | 10 AM 25.07.2024 3:21
देश की सियासत इस वक्त कांवड़ यात्रा पर उलझी हुई है। कांवड़ यात्रा रूट पर दुकानदारों को फिलहाल ‘नेमप्लेट’ लगाने की जरूरत नहीं है। सुप्रीम कोर्ट नेमप्लेट लगाने की बाध्यता को खत्म करने का आदेश दे चुका है
संपादकीय: केंद्र ने युवाओं की ली सुध, मोदी सरकार का बजट उम्मीदों से भरा | रुपया-पैसा | 24 JULY | 7 PM 24.07.2024 3:04
जिस दौर में वैश्विक स्तर पर अर्थव्यवस्थाओं में काफी उथल-पुथल और चिंताजनक हालात बने हुए हैं, उसमें मंगलवार को पेश बजट ने एक तरह से सबका खयाल रखने का आश्वासन दिया है। बजट के कुछ अहम बिंदुओं को देखते हुए यह साफ लगता है
धनश्री ने युजवेंद्र चहल के लिए लिखा बर्थडे पोस्ट तो आए ऐसे रिएक्शन | खेल-खबर | 24 JULY | 6 PM 24.07.2024 3:48
भारतीय गेंदबाज युजवेंद्र चहल का जन्म 23 जुलाई 1990 को हुआ था। चहल के जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर जमकर बधाई मिल रही है। चहल को उनकी पत्नी धनश्री वर्मा ने भी खास अंदाज में बधाई दी। हालांकि धनश्री का बर्थडे पोस्ट कुछ लोगों को पसंद नहीं आया.धनश्री ने चहल के साथ अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की
अग्निवीरों को BSF में 10% आरक्षण | सुर्खियां | 24 JULY | 8 PM 24.07.2024 3:10
पंजाब के पठानकोट में फंगटोली नाम के एक गांव की काफी चर्चा हो रही है। जहां उस वक्त हड़कंप मच गया जब सात संदिग्ध लोग एक साथ देखे गए। सूचना मिलने पर सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है
नेपाल: काठमांडू में प्लेन क्रैश, त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ बड़ा हादसा, 18 की मौत | सुर्खियां | 24 JULY | 5 PM 24.07.2024 3:10
कन्नड़ एक्टर यश (yash) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच फिल्म में उनके ट्रांसफॉर्मेशन की चर्चा खूब होने लगी है। सोशल मीडिया पर एक्टर का नया लुक वायरल हो रहा है, जिसे ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का ही बताया जा रहा है
बजट के बाद शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी, Sensex और Nifty कर रहे फ्लैट कारोबार | रुपया-पैसा | 24 JULY | 3 PM 24.07.2024 4:43
सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 233.7 अंक गिरकर 80 हजार 195.34 अंक पर, निफ्टी 73.45 अंक फिसलकर 24 हजार 405.60 अंक पर पहुंचा। हालांकि बाद में बीएसई सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई सूचकांक निफ्टी (NSE Nifty) दोनों ही थोड़ा संभल गए।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट पेश किए जाने के एक दिन बाद Nifty 50 पर ITC मार्केट पर अपनी पकड़ बनाए रखने की कोशिश में हैं
काठमांडू में विमान हादसा, 19 यात्री सवार थे | सुर्खियां | 24 JULY | 2 PM 24.07.2024 2:31
स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में फुटबॉल प्रशंसकों द्वारा क्रिकेटर्स के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट के कारण एक क्रिकेट मैच रद्द कर दिया गया। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। मरेफील्ड डीएएफएस क्रिकेट क्लब ने अपने X हैंडल पर यह जानकारी दी
धनश्री ने युजवेंद्र चहल के लिए लिखा बर्थडे पोस्ट तो आए ऐसे रिएक्शन | खेल-खबर | 24 JULY | 1 PM 24.07.2024 3:48
भारतीय गेंदबाज युजवेंद्र चहल का जन्म 23 जुलाई 1990 को हुआ था। चहल के जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर जमकर बधाई मिल रही है। चहल को उनकी पत्नी धनश्री वर्मा ने भी खास अंदाज में बधाई दी। हालांकि धनश्री का बर्थडे पोस्ट कुछ लोगों को पसंद नहीं आया.धनश्री ने चहल के साथ अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की
विपक्ष क्यों कह रहा ये ‘कुर्सी बचाओ बजट’ है | सुर्खियां | 24 JULY | 10 AM 24.07.2024 2:05
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट से नाराज विपक्ष ने विरोध की पूरी तैयारी कर ली है। कई विपक्षी नेताओं ने बजट को भेदभावपूर्ण बताया तो कुछ ने इसे ‘कुर्सी बचाओ बजट’ तक कह दिया
बजट 2024 में आम जनता के लिए क्या? | सुर्खियां | 23 JULY | 8 PM 23.07.2024 7:32
नमस्कार जनसत्ता में आपका स्वागत है...आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी 3.0 का बजट पेश किया...इससे पहले सीतारमण 6 बार लगातार बजट पेश कर चुकी हैं...बजट भाषण शुरु होते ही पहला ऐलान नौकरी के लिए हुआ...सरकार ने रोजगार और स्किलिंग के लिए 1 लाख करोड़ का बजट रखा है...खुशखबरी हमारे देश के युवाओं के लिए है...बड़ी कंपनियों में 1 करोड़ युवा टैलेंट को इंटर्नशिप कराई जाएगी...एक साल की इंटर्नशिप के दौरान 6...
आम बजट 2024-25 आसान भाषा में | रुपया-पैसा | 23 JULY | 7 PM 23.07.2024 4:37
मोदी सरकार की 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज योजना को अगले पांच साल तक के लिए बढ़ा दिया गया है...बजट में जनजातीय समुदाय की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार पर जोर दिया गया है...अब जल्द ही जनजातीय उन्नत ग्राम योजना की शुरुआत होगी और इसका फायदा 5 करोड़ आदिवासियों को होगा.
IPL में होगी राहुल द्रविड़ की वापसी? पूर्व चैंपियन टीम से जुड़ने को लेकर चर्चा | खेल-खबर | 23 JULY | 6 PM 23.07.2024 1:41
भारतीय टीम के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ का टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद कार्यकाल समाप्त हो गया था। वह आगे भी कोच की भूमिका में दिख सकते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025)में राहुल द्रविड़ कोच की भूमिका में दिख सकते हैं। वह पहले भी आईपीएल टीमों की कोचिंग सेटअप का हिस्सा रहे हैं
सोना-चांदी सस्ते, मोबाइल सस्ते, युवाओं के लिए इंटर्नशिप | सुर्खियां | 23 JULY | 5 PM 23.07.2024 4:37
आज मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट पेश हुआ.निर्मला सीतारमण ने लगातार 7 वीं बार पेश किया. बजट में पहला ऐलान नौकरी के लिए हुआ
रोजगार और स्किलिंग के लिए 1 लाख करोड़ का बजट | रुपया-पैसा | 23 JULY | 3 PM 23.07.2024 2:40
आज मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट पेश हुआ.निर्मला सीतारमण ने लगातार 7 वीं बार पेश किया. बजट में पहला ऐलान नौकरी के लिए हुआ रोजगार और स्किलिंग के लिए 1 लाख करोड़ का बजट नौकरी के लिए पांच योजनाओं का पैकेज जारी किया गया मुफ्त अनाज योजना अगले पांच साल तक लागू रहेगी महंगाई को 4 फीसद तक लाने की कोशिश करेंगे
IPL में होगी राहुल द्रविड़ की वापसी? पूर्व चैंपियन टीम से जुड़ने को लेकर चर्चा | खेल-खबर | 23 JULY | 1 PM 23.07.2024 1:41
भारतीय टीम के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ का टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद कार्यकाल समाप्त हो गया था। वह आगे भी कोच की भूमिका में दिख सकते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025)में राहुल द्रविड़ कोच की भूमिका में दिख सकते हैं। वह पहले भी आईपीएल टीमों की कोचिंग सेटअप का हिस्सा रहे हैं
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.