Express Audio
Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines)
सबको चाहिए खबरें सुपरफास्ट। देश-विदेश और राजनीति, entertainment जगत, खेल और Business की दुनिया में क्या हो रहा है, यह सभी जानना चाहते हैं। अगर आप खबर पढ़ना या देखना नहीं चाहते हैं तो जनसत्ता सुर्खियां है आपके लिए। यहां सुनिए दिनभर की हर बड़ी खबर मिनटों में।
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
बातें किताबों की – रहबरी के सवाल | सुर्खियां | 27.April| 7 PM 27.04.2024 4:17
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर मानते हैं कि राजनीतिक स्तर पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी एक थे और अब भी एक हैं.चंद्रशेखर मानते हैं कि सोनिया गाँधी ने प्रधानमंत्री न बनकर कोई त्याग नहीं किया है और अगर वे प्रधानमंत्री बन जातीं तो उनकी सरकार अटल बिहारी वाजपेयी की तुलना में बुरी साबित होती.
इंदिरा सरकार को गिराने के लिए अमेठी से आजमाई गई शरद यादव की किस्मत | सुर्खियां | 27.April| 8:30 PM 27.04.2024 4:16
किस्सा कुछ ऐसा है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता और चार बार के सांसद रहे सेठ गोविंद दास का निधन हो जाता है. तब कांग्रेस ने उनके पोते रवि मोहन को इस उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया. पूरे देश में कांग्रेस के खिलाफ लामबंद पड़ रहे विपक्ष के लिए इस उपचुनाव में ताकत दिखाने का अच्छा मौका था. जयप्रकाश नारायण ने शरद यादव को जबलपुर सीट से पीपुल्स पार्टी का उम्मीदवार घोषित कर दिया।
नेस्ले के बेबी फूड यूज करते हैं तो ख्याल रखें | सुर्खियां | 27.April| 6 PM 27.04.2024 3:32
नेस्ले इंडिया के एक्स (ट्विटर) बायो में लिखा है, 'जीवन की गुणवत्ता बढ़ाना और स्वस्थ भविष्य में योगदान देना'.मगर 18 अप्रैल को नेस्ले के इस दावे पर तब सवाल उठने लगे, जब स्विस जांच एजेंसी 'पब्लिक आई' और इंटरनेशनल बेबी फूड एक्शन नेटवर्क यानी आईबीएफएएन ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की.इस रिपोर्ट में कहा गया है कि गरीब देशों में बेचे जा रहे अधिकांश सेरेलैक और निडो (दूध पाउडर) में अतिरिक्त चीनी मिलाई जाती है और...
चरण सिंह के भरोसेमंद ज्योतिष के कहने पर राजीव गांधी से चुनाव लड़े थे शरद यादव | सुर्खियां | 27.April| 4 PM 27.04.2024 4:16
सियासी किस्से में आज बात उस किस्से की जब शरद यादव को राजीव गांधी के खिलाफ चुनाव लड़वाया गया वो भी एक ज्योतिषी की भविष्यवाणी के आधार पर. नमस्ते...23 जून 1980 को एक विमान दुर्घटना हुई जिसमें सवार इंदिरा गांधी के छोटे बेटे संजय गांधी की मौत हो गई. इंदिरा के दो बेटे थे बड़े..राजीव जो आगे चलकर भारत के प्रधानमंत्री बने और छोटे संजय जो अमेठी से सांसद थे.
मतदान के समय अंगूली में लगाई जाने वाली नीली स्याही के पीछे की कहानी | सुर्खियां | 27.April| 3 PM 27.04.2024 2:56
देश में चुनावी त्यौहार शुरू हो चुका है, कई हिस्सों में मतदाता अपना मत डाल चुके हैं, कई और अभी अपने मत डालेंगे.वोट करने के दौरान एक सवाल जो अक्सर मतदाता के मन में उठता है वह यह कि आखिर उसका वोट कितना सुरक्षित रहेगा और कोई दूसरा उसके नाम से फ़र्ज़ी वोट तो नहीं डालेगा.इस शंका की पुष्टि के लिए चुनाव अधिकारी वोटर की उंगली पर वोट देने के साथ ही नीले रंग की स्याही लगा देते हैं. इस नीले रंग की स्याही को भ...
वाजपेयी ने क्यों कहा आप शेर की सवारी कर रहे हो | सुर्खियां | 27.April| 2 PM 27.04.2024 4:27
1996 के चुनाव से पहले की बात है जब शिवाजी पार्क मुंबई में बीजेपी की भव्य रैली थी. 68 साल के आडवाणी पार्टी के अध्यक्ष थे. आडवाणी ने राम मंदिर आंदोलन का बीणा उठाकर पार्टी को एक नई दिशा और ऊर्जा देने का काम किया था. उसी वक्त 70 वर्षीय अटल बिहारी वाजपेयी पार्टी नेतृत्व की दौड़ में कहीं पिछड़ गए थे.
जेपी ने इंदिरा से क्यों कहा हम बदले की भावना से काम नहीं करेंगे | सुर्खियां | 27.April| 1 PM 27.04.2024 3:24
इंदिरा गांधी ने 1975 में आपातकाल लागू किया था और 1977 में अचानक चुनाव कराने की घोषणा कर दी थी। कई नेता उस समय भी जेल में ही थे। जो बाहर थे, वह भी खुलेआम राजनीतिक गतिविधि करने की स्थिति में नहीं थे।इंदिरा गांधी ने जनवरी में चुनाव की घोषणा की और मार्च की तारीख दी। वक्त काफी कम था।
नेस्ले के बेबी फूड यूज करते हैं तो ख्याल रखें | सुर्खियां | 27.April| 12 PM 27.04.2024 3:32
नेस्ले इंडिया के एक्स (ट्विटर) बायो में लिखा है, 'जीवन की गुणवत्ता बढ़ाना और स्वस्थ भविष्य में योगदान देना'.मगर 18 अप्रैल को नेस्ले के इस दावे पर तब सवाल उठने लगे, जब स्विस जांच एजेंसी 'पब्लिक आई' और इंटरनेशनल बेबी फूड एक्शन नेटवर्क यानी आईबीएफएएन ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की.इस रिपोर्ट में कहा गया है कि गरीब देशों में बेचे जा रहे अधिकांश सेरेलैक और निडो (दूध पाउडर) में अतिरिक्त चीनी मिलाई जाती है और...
चुनावी स्याही क्यों नहीं मिट सकती | सुर्खियां | 27.April| 10 AM 27.04.2024 2:56
देश में चुनावी त्यौहार शुरू हो चुका है, कई हिस्सों में मतदाता अपना मत डाल चुके हैं, कई और अभी अपने मत डालेंगे.वोट करने के दौरान एक सवाल जो अक्सर मतदाता के मन में उठता है वह यह कि आखिर उसका वोट कितना सुरक्षित रहेगा और कोई दूसरा उसके नाम से फ़र्ज़ी वोट तो नहीं डालेगा
DNA जांच की याचिका खारिज के बाद सामने आया रवि किशन का पहला रिएक्शन | सुर्खियां | 26.April | 8:30pm 26.04.2024 3:03
रवि किशन की टीम की ओर से उनका स्टेटमेंट जारी किया गया है। इसमें उनकी तरफ से गया कि इस केस में जिन-जिन लोगों ने छवि धूमिल करने का प्रयास किया है, उन सबको जेल जाना होगा और रवि किशन की मानहानि का हर्जाना भी भरना होगा। भोजपुरी स्टार का मानना है कि ये कोई साधारण आरोप नहीं था और इसे लोकसभा चुनावों के ठीक पहले पब्लिक में उछालकर एक बेहद गलत संदेश फैलाया गया और इससे लोगों के मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न...
प्रधानमंत्री क्यों नहीं बन पाईं सोनिया गांधी? | सुर्खियां | 26.April| 5 PM 26.04.2024 3:37
उनके नेतृत्व में 2004 से 2014 तक लगातार दो बार कांग्रेस की सरकार रही। उनके करीबी बताते हैं वो चाहतीं तो प्रधानमंत्री बन सकतीं थी. तो फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने इस पद को मनमोहन सिंह को सौंप दिया. और खुद पार्टी की कमान संभाली। नमस्ते आप सुन रहे हैं जनसत्ता पॉडकास्ट ये सियासी किस्सा है जब सोनिया गांधी ने जब खुद प्रधानमंत्री की कमान ना संभाल कर.. मनमोहन सिंह को पीएम बना दिया.
मानव अधिकारों के उल्लंघन से जुड़ी अमेरिकी विदेश विभाग की रिपोर्ट को भारत ने नकारा | खेल खबर | 26.April| 2 PM 26.04.2024 3:29
भारत सरकार ने देश में मानवाधिकारों के उल्लंघन से जुड़ी अमेरिकी विदेश विभाग की एक हालिया रिपोर्ट पर तीखी नाराजगी ज़ाहिर की है और रिपोर्ट को पक्षपातपूर्ण भी बताया है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने ह्यूमन राइट्स से जुड़े क़ानूनों को बेहतर करने के नजरिए से रिपोर्ट (कंट्री रिपोर्ट) जारी की थी।
CM केजरीवाल के लिए तिहाड़ जेल में बना मेडिकल बोर्ड, अब AIIMS के 5 डॉक्टरों की देखरेख में होगा हेल्थ चेकअप | सुर्खियां | 26.April| 10 AM 26.04.2024 3:46
तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के स्वास्थ्य की जांच के लिए एम्स (AIIMS) के 5 डॉक्टरों का एक मेडिकल बोर्ड बनाया गया है। इस मेडिकल बोर्ड को डॉ. निखिल टंडन हेड करेंगे। यह पहले से ही सीएम केजरीवाल की स्वास्थ्य जांच कर रहे हैं। कोर्ट ने 23 अप्रैल को यह फैसला दिया था।
लोकसभा चुनाव के लिए रेलवे ने किया स्पेशल ट्रेनों का ऐलान | सुर्खियां | 25.April | 8:30 pm 25.04.2024 4:01
भारतीय रेलवे ने लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुई स्पेशल ट्रेन सेवाओं का ऐलान किया है। आम चुनाव के मद्देनजर देशभर में लोग वोट देने के लिए अपने लोकसभा क्षेत्र जा रहे हैं। अब दूसरे और तीसरे चरण के चुनाव से पहले भारी भीड़ को देखते हुए बेंगलुरु और मंगलुरु सेंट्रल को कनेक्ट करने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है। बता दें कि रेलवे का इरादा तटीय इलाकों के वोटरों को सुविधाजनक ट्रांसपोर्टे...
PM मोदी और राहुल गांधी को EC का नोटिस, चुनावी भाषण को लेकर 29 अप्रैल तक मांगा जवाब | सुर्खियां | 25.April| 5 PM 25.04.2024 3:57
चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा आचार संहिता उल्लंघनों का संज्ञान लिया है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने धर्म, जाति, समुदाय या भाषा के आधार पर नफरत और विभाजन पैदा करने का आरोप लगाया था। ईसीआई ने 29 अप्रैल को सुबह 11 बजे तक जवाब मांगा है।चुनाव आयोग ने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 77 को लागू किया और स्टार प्रचारकों के व्यवहार के लिए पार्टी के अध्यक्षों को...
अमेरिका ने यूक्रेन को भेजना शुरू किए हथियार, चीन और ईरान पर लगाए रूस की मदद करने के आरोप | सुर्खियां | 25.April| 2 PM 25.04.2024 3:17
रूस और यूक्रेन के बीच लंबे वक्त से जारी युद्ध के बीच अमेरिका ने बुधवार को यूक्रेन को हथियार और गोला बारूद भेजना प्रारंभ कर दिया साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने चीन, ईरान और उत्तर कोरिया पर रूस की मदद करने का आरोप लगाया। बाइडन ने यूक्रेन और इजराइल को मदद देने तथा ताइवान समेत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका और उसके सहयोगियों की सुरक्षा मजबूत करने के लिए 95.3 अरब अमेरिकी डॉलर के सहायता पैकेज स...
अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका लड़ेंगी चुनाव! जानिए कब भर सकते हैं नामांकन | सुर्खियां | 25.April| 10 AM 25.04.2024 3:53
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को अपने गृह जिले कलबुर्गी में एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उनकी तरफ से की गई एक इमोशनल अपील काफी चर्चा का विषय बन रही है।कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा,’आप भले ही कांग्रेस को वोट नहीं देना चाहते हैं लेकिन अगर आपको लगता है कि मैंने आपके लिए काम किया है तो आप कम से कम मेरे अंतिम संस्कार में ज़रूर शामिल होना।
भारत में इंटरनेट यूजर्स की संख्या में जबरदस्त उछाल, 93 करोड़ से ज्यादा लोग धड़ाधड़ चला रहे इंटरनेट | सुर्खियां | 24.April | 8:30 pm 24.04.2024 4:07
सिर्फ तीन महीने में इंटरनेट यूजर्स की संख्या में करीब 2 फीसदी का इजाफा हुआ है। मोबाइल ब्रॉडबैंड के जरिए वायरलेस इंटरनेट यूजर्स की संख्या सबसे ज्यादा करीब 897.59 मिलियन है। लेकिन वायर्ड ब्रॉडबैंड यूजर्स की संख्या भी बढ़ रही है और इसके 38.57 मिलियन कनेक्शन हैं।
‘माता-पिता से मिलने वाली संपत्ति पर भी टैक्स लगाएगी कांग्रेस’, PM मोदी का बड़ा हमला | सुर्खियां | 24.April| 5 PM 24.04.2024 3:25
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर सबसे बड़ा हमला बोल दिया है। सैम पित्रोदा के विरासत टैक्स वाले बयान पर पीएम ने एक जनसभा में कहा है कि कांग्रेस अब माता-पिता से मिलने वाली संपत्ति पर भी टैक्स लगाने का काम करने वाली है। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने खुद एक परिवार से दूसरे परिवार को सत्ता ट्रांसफर की है, लेकिन देश के लोगों को ऐसा करने से रोका जा रहा है।पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के स...
ईरान के साथ कारोबार पर प्रतिबंधों के जोखिम के बारे में भी सजग रहें | सुर्खियां | 24.April| 2 PM 24.04.2024 5:01
अमेरिका के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि ईरान के साथ कारोबार करने की इच्छा रखने वाले किसी भी व्यक्ति को अमेरिका की ओर से प्रतिबंध लगाए जाने के जोखिम की भी जानकारी होनी चाहिए। अमेरिका के विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने ईरान के राष्ट्रपति की पाकिस्तान की यात्रा के बारे में किए गए एक प्रश्न के उत्तर में यह बात कही।
कन्नौज से तेज प्रताप का टिकट काट खुद चुनाव लड़ सकते हैं सपा चीफ | सुर्खियां | 24.April| 10 AM 24.04.2024 3:39
उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा सीट को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता रहा है। इस सीट से सपा ने तेज प्रताप को चुनावी मैदान में उतारा है। हालांकि, कन्नौज की सपा यूनिट अभी भी चाहती है कि अखिलेश यादव खुद ही यहां से चुनाव लड़ें। इस संबंध में आखिरी और आधिकारिक फैसला समाजवादी पार्टी के द्वारा ही लिया जाएगा।इससे पहले समाजवादी पार्टी ने आखिरी समय में रामपुर, मुरादाबाद, मेरठ समेत कई सीटों पर उम्मीदवार बदले...
सुप्रीम कोर्ट ने राखी सावंत को सरेंडर करने का दिया आदेश तो खुशी से झूमे एक्स हस्बैंड आदिल…. | सुर्खियां | 23.April | 8:30 pm 23.04.2024 3:58
राखी सावंत और आदिल दुर्रानी अलग जरूर हो गए हैं मगर उनके बीच की कानूनी लड़ाई अभी भी चल रही है। सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में राखी सावंत को 4 हफ्ते के अंदर सरेंडर करने का आदेश दिया है, इस फैसले से आदिल बहुत खुश हैं। राखी के अरेस्ट होने वाली खबर पर वीडियो शेयर करके आदिल दुर्रानी ने खुशी जाहिर की है। कथित तौर पर राखी सावंत की जमानत याचिका पर सुनवाई उनके सरेंडर होने के बाद होगी। राखी सावंत इस वक्त दुबई म...
राजौरी में आतंकियों ने 20 साल पहले पिता की गला रेतकर की हत्या, अब बेटे को बनाया निशाना | सुर्खियां | 23.April| 10 AM 23.04.2024 4:28
लोकसभा चुनाव के बीच जम्मू-कश्मीर की शांत वादियों में 22 अप्रैल की शाम एक बार फिर से टारगेट किलिंग का मामला सामने आया। राजौरी जिले में मस्जिद से बाहर निकल रहे सरकारी कर्मचारी को हमलावरों ने गोलियों से भून दिया। मृतक की पहचान 40 साल के मोहम्मद रजाक के रूप में हुई है।
अरविंद केजरीवाल को असाधारण जमानत याचिका पर रिहा करने की अर्जी खारिज, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया | सुर्खियां | 22.April| 5 PM 22.04.2024 3:44
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में दायर जनहित याचिका पर आज सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि याचिकाकर्ता का सीधे तौर पर कोई लेना देना नहीं है। यह एक पब्लिसिटी याचिका है, जो पूरी तरह से गुमराह करने वाली है। दिल्ली हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता पर 75,000 रुपये का जुर्माना लगाने के बाद याचिका खारिज कर दी।दिल्ली के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्...
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने महावीर जयंती के अवसर पर जैन समुदाय को बधाई दी | सुर्खियां | 22.April| 2 PM 22.04.2024 5:12
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को महावीर जयंती के अवसर पर जैन धर्म के लोगों को शुभकामनाएं दीं और वह ऐसा करने वाले देश के पहले राष्ट्रपति बन गए हैं। महावीर जयंती जैन धर्म के संस्थापक महावीर के जन्म के उपलक्ष्य में मनाई जाती है। बाइडन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं और जिल जैन धर्म के लोगों को महावीर जयंती की शुभकामनाएं देते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आइए आज हम महावीर स्वा...
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.