Express Audio

Jansatta संपादकीय Podcast - Editorial

News HI ↓ 716 episodes

स्वागत है आपका जनसत्ता सम्पादकीय Podcast में - जहां हम आपके लिए लाते है Jansatta के सम्पादकीय (Editorial) पन्नो से ऐसी ताज़ा टिप्पणिया और Opinion pieces जिनसे आप रहेंगे - "News से भी आगे" हम हर रोज़ आपके लिए लाते है ताज़ा टिप्पणिया जनसत्ता के सम्पादकीय पन्नो से सुबह ११ बजे और शाम को ४ बजे। और जानकारी के लिए visit करे jansatta.com/audio और अगर आप ये पाड्कैस्ट कही और सुन रहे है तो सब्स्क्राइब ज़रूर करे - ताकि आप रह सके - "News से भी आगे"

Author

Express Audio

Category

News

Podcast website

www.spreaker.com

Latest episode

Dec 26, 2023

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

आतंकवाद सबसे बड़ा खतरा - Terrorism is the biggest threat (Duniya Mere Aage, 05 July 2023) 05.07.2023

शंघाई सहयोग संगठन के मंच से प्रधानमंत्री ने एक बार फिर दोहराया कि आतंकवाद क्षेत्रीय और वैश्विक शांति के लिए सबसे बड़ा खतरा बना हुआ है। इस चुनौती से निपटने के लिए निर्णायक कार्रवाई आवश्यक है। आतंकवाद चाहे किसी भी रूप में हो, हमें इसके विरुद्ध मिलकर लड़ाई लड़नी होगी। प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान का नाम नहीं लिया, मगर इशारा साफ था।

फिजूलखर्ची पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को फटकार लगाई - Supreme Court Reprimanded Delhi Government For Extravagance (5 July 2023) 05.07.2023

गौरतलब है कि कुछ समय पहले सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को ‘रैपिड रेल’ परियोजना के मद में पांच सौ करोड़ रुपए का योगदान देने का निर्देश दिया था। मगर दिल्ली सरकार ने कहा कि बजट की परेशानी की वजह से वह इसके लिए वित्तीय मदद नहीं कर सकती।

महाराष्ट्र की राजनीति में नाटकीय घटनाक्रम - Maharashtra Politics Drama (Duniya Mere Aage, 04 July 2023) 04.07.2023

महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले चार सालों से नाटकीय घटनाक्रम थमने का नाम नहीं ले रहे। अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के तिरपन में से चालीस विधायकों ने आश्चर्यचकित करते हुए एकनाथ शिंदे सरकार को समर्थन दे दिया। अजित पवार उपमुख्यमंत्री बन गए और राकांपा के आठ विधायक मंत्री पद पा गए। इसे कुछ लोग भाजपा की बड़ी जीत और शरद पवार को बड़ा झटका मान रहे हैं।

मणिपुर में संवेदनशील मसले से अनदेखी - Insensitivity Towards Manipur Violence (4 July 2023) 04.07.2023

अब हालत यह है कि सर्वोच्च न्यायालय को सरकार से यह पूछना पड़ा है कि उसने मणिपुर संकट के हल के लिए क्या किया। गौरतलब है कि मणिपुर में हिंसा को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से तीन मुख्य बिंदुओं पर राज्य सरकार से जवाब मांगा।

देश में हिंसा की घटनाएं नहीं रुक पा रही - Violent Activities In Different States Of India (3 July 2023) 03.07.2023

इससे बड़ी विडंबना और क्या होगी कि एक सभ्य समाज के तकाजे के अलावा अदालतों के सख्त रुख के बावजूद देश में भीड़ हिंसा की घटनाएं नहीं रुक पा रही हैं।

मोदी की पुतिन से अपील - Modi Appeal to Putin (Duniya Mere Aage, 03 July 2023) 03.07.2023

एक बार फिर प्रधानमंत्री ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात कर यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बातचीत और कूटनीति के जरिए इस मामले का हल निकालने की कोशिश की जानी चाहिए। इस बार भी पुतिन ने प्रधानमंत्री की सलाह को गंभीरता से सुना, मगर यूक्रेन पर आरोप लगाया कि वह बातचीत और कूटनीति से साफ इनकार करता है।

नगर निगमों की लापरवाही - Negligence of Municipal Corporations (Duniya Mere Aage, 30 June 2023) 30.06.2023

इस बार मानसून की पहली बारिश में ही विभिन्न शहरों में भारी जलभराव और लोगों के डूब कर मरने की खबरें आ गई। मुंबई में दो लोग मर गए। अभी अगले तीन दिनों तक भारी बारिश के अनुमान हैं, इसके लिए संबंधित विभागों को सतर्क रहने की चेतावनी दे दी गई है। यानी अभी और नुकसान की आशंका है।

राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन की स्‍थापना सराहनीय - National Research Foundation is commendable (30 June 2023) 30.06.2023

आज जिस तरह दुनिया तकनीक के सहारे तरक्की के रास्ते तलाश रही है, उसमें वैज्ञानिक शोध और अनुसंधान का महत्त्व लगातार बढ़ता गया है।

झूठे सम्मान के नाम पर समाज में पल रहे विद्रूप - Honour Killings in India (Duniya Mere Aage, 29 June 2023) 29.06.2023

गुजरात के सूरत जिले में अपनी पसंद के युवक से विवाह करने के बाद जिस तरह एक युवती की हत्या उसके भाई ने कर दी, वह एक बार फिर झूठे सम्मान के नाम पर समाज में पल रहे विद्रूप को ही दर्शाता है। इस घटना ने फिर से इस जरूरत को रेखांकित किया है कि अर्थव्यवस्था से लेकर तमाम मोर्चों पर विकास के दावे के बीच सामाजिक स्तर पर कायम पूर्वाग्रहों-दुराग्रहों को दूर करने के लिए बहुत कुछ किया जाना बाकी है।

मुफ्त बिजली देने के आकर्षक वादे धराशायी - Truth Of AAP Chief Arvind Kejriwal Promise Of Free Electricity (29 June 2023) 29.06.2023

दिल्ली में विद्युत नियामक आयोग की ओर से दाम बढ़ाने की मंजूरी मिलने के बाद अब अलग-अलग बिजली वितरण कंपनियों ने अतिरिक्त शुल्क वसूलने की कवायद शुरू कर दी है।

मणिपुर में जातीय संघर्ष - Struggle in Manipur (Duniya Mere Aage, 28 June 2023) 28.06.2023

मणिपुर इस वक्त नाजुक दौर में पहुंच चुका है। फिर भी मणिपुर सरकार उस पर परदा डालने का प्रयास ही करती देखी जा रही है। कहा जा रहा है कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। सरकारी कर्मचारियों को काम पर लौटने का आदेश दिया गया है। मगर हकीकत यह है कि अब महिलाएं भी वहां सुरक्षाबलों के विरोध में सड़कों पर उतर आई हैं। कुकी और मैतेई चरमपंथियों के बीच चल रहा जातीय संघर्ष गृहयुद्ध का रूप लेता जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी की मिस्र यात्रा से व्‍यापार को बल मिलने की संभावना - PM Modi Visit To Egypt (28 June 2023) 28.06.2023

पिछले छब्बीस सालों में यह पहली बार था, जब भारतीय प्रधानमंत्री मिस्र की यात्रा पर गए। पिछले साल गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी को आमंत्रित किया गया था।

व्यवस्थागत बदहाली के कारण महिला रेल यात्री की गई जान - Woman Passenger Lost Her Life Due To Systemic Plight At New Delhi Railway Station (27 27.06.2023

परिवार में एक स्कूल शिक्षिका ने जब पानी में फिसल कर गिरने से बचने के लिए पास के एक खंभे का सहारा लेने की कोशिश की, तो उसमें प्रवाहित हो रहे करंट की वजह से उनकी जान ही चली गई।

एक साथ मिल कर चुनाव लड़ने का संकल्प - Alliances of political parties (Duniya Mere Aage, 27 June 2023) 27.06.2023

सत्रह दलों के करीब तीस बड़े नेता बैठक में शामिल हुए और एक सुर में साथ मिल कर चुनाव लड़ने का संकल्प दोहराया। यह निश्चित रूप से नीतीश कुमार की महीनों की मेहनत का सुफल था। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा को कड़ी चुनौती मिलेगी।

रूस को चुनौती - Civil War in Russia (Duniya Mere Aage, 26 June 2023) 26.06.2023

यूक्रेन पर हमले के बाद रूस को पहली बार अपने ही घेरे के भीतर से भारी चुनौती मिली है। वहां के भाड़े के सैनिकों के संगठन वैगनर ने रूसी प्रशासन के खिलाफ बगावत कर दी। तख्तापलट की घोषणा के साथ ही वैगनर की टुकड़ियां मास्को की तरफ कूच कर गईं। स्वाभाविक ही इससे व्लादिमीर पुतिन प्रशासन में हड़कंप मच गया।

लैंगिक समानता - Gender Equality (Duniya Mere Aage, 26 June 2023) 26.06.2023

महिलाओं को पुरुषों के बराबर हक और हिस्सेदारी की जरूरत लंबे समय से रेखांकित की जाती रही है। इसके लिए अनेक योजनाएं चलाई गईं, कई नियम-कायदों, कानूनों में बदलाव किए गए। मगर अवसर, आय, निर्णय लेने की जगहों पर उनकी पहुंच, राजनीतिक भागीदारी आदि स्तरों पर स्थिति बहुत उत्साहजनक नहीं देखी गई है।

पीएम का अमेरिका दौरा - PM Modi America visit (Duniya Mere Aage, 23 June 2023) 23.06.2023

पीएम का अमेरिका दौरा इसलिए भी महत्त्वपूर्ण है कि यह वैश्विक स्तर पर मूल्यवृद्धि, युक्ति, समझ, चिंताओं, जिनमें आतंकी चुनौतियां भी हैं – को लेकर अहम भूमिका अदा करेगा।

मुंबई हमलों में वांछित आतंकी साजिद मीर को नामित करने के प्रस्ताव पर चीन का फिर अड़ंगा - China's Soft Corner Towards Terrorism (23 June 2023) 23.06.2023

चुनौती वैश्विक स्तर की है और अगर आतंकवाद के खिलाफ लड़ने की इच्छाशक्ति है, तो तुच्छ भू-राजनीतिक हितों को दरकिनार करना होगा। लेकिन पाकिस्तान के साथ अपने भू-राजनीतिक हितों के कारण चीन अपनी सोच का दायरा विस्तृत नहीं कर पा रहा।

खाद्य संकट से कुपोषित होने की आशंका - Danger of malnutrition amidst food crisis (Duniya Mere Aage, 22 June 2023) 22.06.2023

विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के मुताबिक भारत में दुनिया के दूसरे देशों के मुकाबले कहीं अधिक कुपोषित बच्चे हैं। केवल एक या दो वक्त पेट भरने के लिए अनाज का प्रबंध हो जाने से पोषण की गारंटी नहीं दी जा सकती।

हिंसा बनाम लोकतंत्र, बंगाल में चुनाव की घोषणा के बाद से ही उपद्रव होना गंभीर मुद्दा - Violence In West Bengal (22 June 2023) 22.06.2023

पंचायत चुनावों को लेकर शुरू हुई हिंसा जिस तरह थमने का नाम नहीं ले रही है, उससे यदि कुछ स्पष्ट हो रहा है तो यही कि राज्य सरकार या तो इस हिंसा को रोकने में समर्थ नहीं या फिर वह इसके लिए इच्छुक ही नहीं।

भगवान राम के आदर्श चरित्र से खिलवाड़ - Inappropriate portrayal of Lord Ram (Duniya Mere Aage, 21 June 2023) 21.06.2023

पुरुषोत्तम भगवान राम भारतीय जनमानस ही नहीं, दुनिया के एक बड़े हिस्से, हिंदू ही नहीं, दूसरे धर्मों के लोगों की भी आस्था से जुड़े हैं। वे एक आदर्श चरित्र हैं, आदर्श परिवार और समाज की स्थापना के लिए संघर्षरत हैं। धीरोदात्त नायक हैं। आदर्श पुत्र, आदर्श पति, आदर्श भाई और आदर्श प्रजा पालक। सीता आदर्श बेटी, आदर्श बहन, आदर्श पत्नी और आदर्श बहू हैं।

खालिस्तानी टाइगर फोर्स के अगुआ की हत्या से लगी चरमपंथ को चोट - Killing Of Khalistani Tiger Force Leader Nijjar (21 June 2023) 21.06.2023

खालिस्तानी टाइगर फोर्स के अगुआ हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से निस्संदेह पंजाब में सक्रिय खालिस्तान समर्थक संगठनों को गहरा आघात पहुंचा है।

हिंसा फैलने से मुश्किल में मणिपुर - Violence in Manipur (Duniya Mere Aage, 20 June 2023) 20.06.2023

मणिपुर को लेकर बहुत सारे लोगों के मन में यह रहस्य बना हुआ है कि आखिर सरकारें हिंसा को रोकने में कामयाब क्यों नहीं हो रही हैं या कोई ऐसा रास्ता अख्तियार करती क्यों नजर नहीं आ रही हैं, जिससे वहां शांति बहाली हो। दरअसल, अब यह भी साफ हो चुका है कि इस हिंसा की जड़ में केवल मैतेई समुदाय को जनजाति का दर्जा देने पर विचार करने का वहां के उच्च न्यायालय का आदेश नहीं, बल्कि राज्य सरकार की घोषित-अघोषित नीतियां...

जलवायु परिवर्तन से बढ़ते वैश्विक ताप चिंता का विषय - Heat Produced Due To Climate Is Dangerous (20 June 2023) 20.06.2023

उत्तर प्रदेश के बलिया में जिला अस्पताल में लू लगने से करीब छप्पन लोगों की मौत और अनेक के गंभीर रूप से बीमार हो जाने की खबर ने भय का माहौल बना दिया है। हालांकि अस्पताल प्रशासन का कहना है कि लू लगने की वजह से केवल दो लोगों की मौत हुई, बाकी लोगों की मौत की वजह दूसरी हैं।

विस्थापन की त्रासदी - Pain of Migration (Duniya Mere Aage, 19 June 2023) 19.06.2023

सूडान और यूक्रेन संकट के चलते ग्यारह करोड़ लोग विस्थापित हुए। एक करोड़ दस लाख से अधिक लोगों को यूक्रेन पर रूस के हमले के कारण अपना घर-बार छोड़ना पड़ा। द्वितीय महायुद्ध के बाद से यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में लोगों को अपना मूल निवास छोड़ कर दूसरी जगहों पर ठिकाना तलाशने को मजबूर होना पड़ा।

Listen to the Jansatta संपादकीय Podcast - Editorial podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.