Express Audio

Jansatta संपादकीय Podcast - Editorial

News HI ↓ 716 episodes

स्वागत है आपका जनसत्ता सम्पादकीय Podcast में - जहां हम आपके लिए लाते है Jansatta के सम्पादकीय (Editorial) पन्नो से ऐसी ताज़ा टिप्पणिया और Opinion pieces जिनसे आप रहेंगे - "News से भी आगे" हम हर रोज़ आपके लिए लाते है ताज़ा टिप्पणिया जनसत्ता के सम्पादकीय पन्नो से सुबह ११ बजे और शाम को ४ बजे। और जानकारी के लिए visit करे jansatta.com/audio और अगर आप ये पाड्कैस्ट कही और सुन रहे है तो सब्स्क्राइब ज़रूर करे - ताकि आप रह सके - "News से भी आगे"

Author

Express Audio

Category

News

Podcast website

www.spreaker.com

Latest episode

Dec 26, 2023

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

संवेदना से दूरी का पाठ - Advance Education System (Duniya Mere Aage, 07 April 2023) 07.04.2023

शिक्षा के लिए जितनी तकनीक और संसाधन आज मौजूद हैं, आज से कुछ दशक पहले से उसकी कोई तुलना ही नहीं हो सकती। आजकल शिक्षकों और विद्यार्थियों के पास सूचना का अथाह भंडार है। विश्व की तमाम भाषाओं से लेकर इतिहास, विज्ञान से लेकर कला तक शायद ही कोई ऐसा क्षेत्र या विषय बचा हो, जिसके पास आधुनिकता और तकनीक का यह उपहार न पहुंचा हो।

बेबसी के मारे- Labourers Of The Unorganised Sectors And Their Sufferings (7 April 2023) 07.04.2023

असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की जिंदगी अब भी किसी जुए से कम नहीं। दो वक्त की रोटी के लिए उन्हें न जाने कहां-कहां भटकना पड़ता है, फिर भी निश्चिंतता कहीं नहीं कि बदहाली से उन्हें मुक्ति मिलेगी ही।

सुविधा की कीमत - How Social Media is killing our health! (Duniya Mere Aage, 06 April 2023) 06.04.2023

वैज्ञानिक शोधों से पता चलता है कि मोबाइल का विकिरण या रेडिएशन दिमागी बीमारियों को बढ़ाता है। यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। लगातार मोबाइल का प्रयोग करने से गर्दन और रीढ़ की बीमारियां बढ़ रही हैं। खासकर छोटे बच्चों के लिए यह खतरनाक साबित हो सकता है, क्योंकि वह समय जो उनकी वृद्धि और विकास के लिए महत्त्वपूर्ण होता है, उसे बच्चे मोबाइल में गंवा रहे हैं और शारीरिक-मानसिक बीमारियों को बुलावा दे रहे हैं।

कठघरे में ट्रंप - Donald Trump In Criminal Court (6 April 2023) 06.04.2023

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप का कानून के कठघरे में खड़ा होना एक ऐतिहासिक घटना के तौर पर देखा जा रहा है।

आभासी आंधी का नया मौसम - Trend of the Virtual World (Duniya Mere Aage, 05 April 2023) 05.04.2023

आने वाले दिनों में जिस तरह की जीवंतता के साथ हम जीवन में अकेलापन और रोबोट प्रणाली से चलने वाली एक आभासी दुनिया यानी मोबाइल और ऐसे ही अत्याधुनिक तकनीकी की दुनिया का एक नया लोक हमारे सामने देख रहे हैं, उसमें कुछ जोड़ने की आवश्यकता है।

खुशी की हिंसा - Violence For Objection On Noise Pollution (5 April 2023) 05.04.2023

तेज आवाज में संगीत बजाने को लेकर अगर किसी ने विरोध जताया तो उसकी आपत्ति पर गौर करने के बजाय उल्टे उस पर हमला कर दिया जाता है।

रंगों के अपने रंग - Basics Of Colors (Duniya Mere Aage, 04 April 2023) 04.04.2023

चित्रकला के विद्यार्थी या जलरंगों के चित्रकार भली-भांति जानते हैं कि रंग केवल तीन होते हैं- लाल, पीला और नीला। अच्छे चित्रकार मूल रूप से इन तीन प्रमुख रंगों से अन्य रंग बना लेते हैं। जैसे पीला और नीला रंग मिलाया, तो हरा रंग बन जाता है। इसमें पीला और नीला रंग कम या अधिक अनुपात से मिलाने पर हरे रंग के विभिन्न रंग बन जाते हैं।

संरक्षण के लिए - Special Conservation Schemes For Elephant And Tiger (4 April 2023) 04.04.2023

बाघ और हाथियों के संरक्षण के लिए आवश्यक धन का इंतजाम करने के मकसद से अलग-अलग कोष बनाए गए थे। लेकिन अब इस दिशा में एक अहम बदलाव करते हुए सरकार ने इन दोनों कोषों को साझा बना दिया है।

निर्यात का लक्ष्य- New Export Policy (3 April 2023) 04.04.2023

आयात के मुकाबले निर्यात को बढ़ाना अब भी सरकार के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।

बातचीत की संजीवनी - Communication Leads to Happiness (Duniya Mere Aage, 03 April 2023) 03.04.2023

हम जब कभी कुछ शानदार विचार या काम करते हैं, तब हम उस बात को कहीं न कहीं साझा करना चाहते हैं। जब किसी अंतरंग मित्र से बात कहने का अवसर मिल जाता है तो उस समय हमारी जुबान ही नहीं, बल्कि आंख, हाथ, चेहरा, हमारा संपूर्ण शरीर वह बात कहने लगता है। तब मन-मस्तिष्क अत्यंत आनंद की अवस्था में आ जाते हैं।

वृक्ष का जीवन - Life of Tree (Duniya Mere Aage, 31 March 2023) 31.03.2023

विशाल जंगल अगर सिमट रहे हैं तो भविष्य में हम अपना अस्तित्व खो देंगे। सब कुछ गंवा देने के बाद अगर हमारी नींद खुलेगी, तंद्रा टूटेगी तो फिर यह दुर्भाग्य है और हमारे संवेदनशील होने पर भी प्रश्न-चिह्न। यह कैसा समय है कि जब हम तेज गति से चल और दौड़ रहे हैं, कहीं ठिठक कर देखने का हमारे पास समय नहीं है। हमारे आसपास प्रकृति के नष्ट होने की जो खाई खुद हम खोद रहे हैं, वह एक दिन हमारे अस्तित्व को समाप्त कर देग...

भाषाई विद्वेष - Linguistic Animosity Within India (31 March 2023) 31.03.2023

मामला तमिलनाडु में दही के पैकेट पर प्रमुखता से ‘दही’ लिखे जाने के निर्देश को लेकर उठा है। वहां के मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर पर लिखा है कि इस तरह हमारे ऊपर हिंदी थोपने का प्रयास किया जा रहा है।

दिखावे में नष्ट हो रहा भोजन - Wastage Of Food (Duniya Mere Aage, 30 March 2023) 30.03.2023

आजकल किसी विवाह में खाना आमतौर पर ‘बुफे’ शैली में परोसा गया होता है। जिन लोगों के वस्त्र बताते हैं कि वे विवाह में तशरीफ लाए हैं, उनमें से अधिकतर की थाली देखकर लगता है कि पूरे भूखे पेट आए हैं और शगुन के पूरे पैसे वसूल कर जाएंगे। वे अपनी थाली भर लेते हैं और जब पसंद नहीं आता या खाया नहीं जाता तो छोड़ देते हैं। स्वाभाविक है कि ऐसे में बहुत खाना व्यर्थ जाता है और फेंका जाता है।

नफरत की सियासत - Supreme Court On Hate speech By Political Leaders (30 March 2023) 30.03.2023

हालांकि सर्वोच्च न्यायालय पहले भी अलग-अलग मामलों की सुनवाई करते हुए राजनेताओं और धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों को सार्वजनिक मंचों से बोलते वक्त संयम बरतने की नसीहत दे चुका है, मगर इस प्रवृत्ति में कोई सुधार नजर नहीं आता।

डर के आगे जीत - Success Mantra (Duniya Mere Aage, 29 March 2023) 29.03.2023

हमें कभी भी अपनी सफलता के लिए प्रार्थना करते समय किसी प्रकार का चमत्कार होने की उम्मीद और अपेक्षा नहीं करनी चाहिए। ऐसी उम्मीदें कभी पूरी नहीं होतीं। हां, अपने भीतर उचित शक्ति, विवेक और विश्वास बनाए रखने का भरोसा पैदा करना चाहिए, ताकि सफलता की राह में आने वाली बाधाओं को हम आसानी से पार सकें।

जनतंत्र की जड़ें - Israel People Protest Against Government (29 March 2023) 29.03.2023

इजराइल में जिस तरह सरकार के खिलाफ लोग सड़कों पर उतरे और आखिरकार सरकार को घुटने टेकने पड़े, वह दुनिया की तमाम लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के लिए एक सबक है। हालांकि यह विरोध प्रदर्शन पिछले करीब दस हफ्तों से चल रहा था

मायावी सपनों के सारथी - Dependency on Technology (Duniya Mere Aage, 28 March 2023) 28.03.2023

इस दौर के आधुनिक समाज को राजनीति, मीडिया और भाषा के पाठ ने अवसादमूलक और अमानवीय स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है। नव संस्कृतिवाद भोग का भूखा है, इसे गलत कैसे साबित करें? हिंदुस्तानी जीवन की जैसे आंतरिक लय टूट-सी रही है। उसे नव संस्कृतिवाद का नाम दिया जा रहा। फैशन में तब्दील होती विश्वविद्यालय संस्कृति और बुद्धिजीवियों की स्वाधीनता का बदलाववाद है यह।

कामयाबी की उड़ान - ISRO launches India's Largest LVM3 Rocket (28 March 2023) 28.03.2023

इस तरह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंतरिक्ष में किए जाने वाले प्रयोगों में भारत ने अपनी उपलब्धि की एक और कड़ी जोड़ दी। गौरतलब है कि चेन्नई से करीब एक सौ पैंतीस किलोमीटर दूर सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में प्रक्षेपण केंद्र के दूसरे नंबर लांच पैड से एलवीएम-3 ने निर्धारित समय पर उड़ान भरी और तय समय में उपग्रहों को कक्षा में स्थापित कर दिया।

विविधता की खूबसूरती - Beauty of Diversity (Duniya Mere Aage, 27 March 2023) 27.03.2023

अलग-अलग धर्मों से बने ‘इंद्रधनुष’ भारत में शायद ही कहीं दिखाई देंगे। भारत के आधुनिक कहे जाने वाले शहरों में भी ब्रिटेन के ‘रेनबो’ जैसे इलाके नहीं मिलते हैं। जितना कुछ दिखता है, उसके मुताबिक ब्रिटेन को दुनिया के आधुनिक देशों में से एक माना जाता है।

संवेदना की कीमत - Sensitivity Towards Humanity (27 March 2023) 27.03.2023

झारखंड में एक बच्चे को जन्म देने के तुरंत बाद कथित रूप से बेच दिए जाने की घटना को प्रथम दृष्टया मां की संवेदनहीनता और ममता के कारोबार के रूप में देखा जा सकता है।

जो शांत हैं, वे पा लेते हैं बड़े से बड़े लक्ष्य - Achieving Goal (Duniya Mere Aage, 24 March 2023) 24.03.2023

मनुष्य शांति चाहता है। ‘शांति’ का शब्दकोषीय अर्थ है मौन, मुख से कुछ न बोलना आदि। यह शांति का बाह्य अर्थ है। अशांति या व्याकुलता, बेचैनी, हलचल का अभाव शांति का आंतरिक अर्थ है। शांति मनुष्य के लिए हितकर है और अशांति अहितकर। अशांत मनोदशा में या अंशात वातावरण में मनुष्य सुखपूर्वक नहीं रह सकता।

मनुष्य बनाम वन्यजीव, रिहाइशी बस्तियों में जंगली जानवरों के आने और हमला करने की बढ़ती घटनाओं पर चिंता (24 March 2023) 24.03.2023

जाहिर है, वन्यजीवों और मनुष्य के बीच जीवन की स्थितियों में बदलाव और टकराव के चलते अब ऐसे हालात पैदा होने लगे हैं कि नाहक जान जाने की घटनाओं की निरंतरता बढ़ने लगी है।

तकनीक बनाम संवेदना - Technology vs Emotions (Duniya Mere Aage, 23 March 2023) 23.03.2023

मनुष्य आज शायद यह ध्यान रख पाने की स्थिति में नहीं रह गया है कि जिस आधुनिक तकनीक की दुनिया को अपनी जिंदगी की सुविधा बनाता जा रहा है, उसमें खोता जा रहा है, उसका निर्माण उसी ने किया है।

हरियाली और रास्ता - Greenery and Nature (Duniya Mere Aage, 22 March 2023) 22.03.2023

प्रकृति के विराट रूप को भी देख आते हैं, अपनी आंखों में पूरी प्रकृति को भर आते हैं। दो-चार दिन उस विराटता की चर्चा करते हैं या उस रंग रूप की चर्चा करते हैं, जिसे देखकर आते हैं। जैसे कि हाल ही में पहाड़ों पर बर्फ की चादर बिछ गई।

सियासी बदले की कार्रवाई और डर: सवालों के घेरे में सत्ता पक्ष और निशाने पर विपक्ष (22 March 2023) 22.03.2023

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक दलों के बीच हिंसक टकराव पुरानी प्रवृत्ति है। वहां सत्तापक्ष अपने प्रतिद्वंद्वी राजनेताओं के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई करने से नहीं हिचकता। ममता बनर्जी की सरकार भी इस मामले में अलग नहीं मानी जा सकती।

Listen to the Jansatta संपादकीय Podcast - Editorial podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.