Express Audio

Jansatta - रुपया-पैसा

News EN ↓ 1000 episodes

यूं ही नहीं कहा गया... सबसे बड़ा रुपैया। पैसा सभी बचाना चाहते हैं लेकिन बैंक-बाजार की टेढ़ी-मेढ़ी बातें और नियम आसानी से समझ नहीं आते हैं। कैसे बचाएं पैसा और कैसे बढ़ाएं पैसा। जानना है यह मनी मंत्र तो सुनिए जनसत्ता का रुपया-पैसा पॉडकास्ट।

Author

Express Audio

Category

News

Podcast website

www.spreaker.com

Latest episode

Aug 18, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

रेलवे ने बदल दिया नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का टाइम, जानें नए शेड्यूल, रूट और स्टॉपेज की डिटेल | रुपया- 28.03.2024

घरेलू सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 342.48 अंक चढ़कर तिरहत्तर हजार तीन सौ अढ़तीस दशमलव सात नौ अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 96.25 अंक बढ़कर बाइस हजार दो सौ उन्नीस दशमलव नौ शुन्य पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, पावर ग्...

अगले महीने 30 में से 14 दिन नहीं खुलेंगे बैंक, जानें किस-किस दिन सरकारी छुट्टी, पूरी लिस्ट| रुपया-पैसा | 27.March| 7 PM 27.03.2024

मार्च खत्म होने को है और अप्रैल के साथ ही नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत हो जाएगी। अप्रैल 2024 में बैंकों में कई सारे दिन अवकाश रहेगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंकों की जो ऐनुअल लिस्ट शेयर की है, उसके हिसाब से अप्रैल 2024 में कुनल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में वीकेंड यानी दूसरे और चौथे शनिवार व रविवार की छुट्टी भी शामिल है। जैसा कि हमने बताया कि अप्रैल आने के...

रेखा झुनझनवाला ने खरीद डाली 118 करोड़ रुपये की बिल्डिंग, वजह जान कहेंगे- ऊपर वाले बस इतना पैसा दे दे | रुपया-पैसा | 27.March| 3 PM 27.03.2024

रेखा झुनझनवाला ने खरीद डाली 118 करोड़ रुपये की बिल्डिंग, वजह जान आप भी कहेंगे- ऊपर वाले बस इतना पैसा दे दे........................................क्या आपने कभी सोचा है कि कोई शख्स अपने घर से दिखने वाले समंदर के नजारे को बचाने के लिए 118 करोड़ की बिल्डिंग खरीद सकता है? लेकिन स्वर्गीय राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला ने यह सच कर दिखाया है। जी हां, रेखा ने मुंबई के पॉश मालाबार हिल (Malabar H...

Arun Govil Networth: कितना कमा लेते हैं टीवी के राम, जो लड़ेंगे मेरठ से लोकसभा चुनाव | रुपया-पैसा | 26.March| 7 PM 26.03.2024

बीजेपी ने 2024 का चुनाव जीतने के पूरी तैयारी कर ली है. लगातार बीजेपी ऐसे फैसले ले रही है जिससे माना जा रहा है कि एक बार फिर देश में बीजेपी की सरकार आने वाली है. अयोध्या में राम मंदिर बनवा कर पहले बीजेपी ने कई सारे वोट को अपना तरफ कर लिया है. पहले माना जा रहा था कि अब तो राम ही बीजेपी का नैया पार लगा सकते हैं. लेकिन अब सवाल यहां ये उठता है कि क्या टीवी का राम बीजेपी की नैया पार लगा पाएंगे या नहीं....

सेंसेक्‍स 250 अंक टूटा, निफ्टी 22050 के नीचे, BAJFINANCE टॉप गेनर, MARUTI टॉप लूजर | रुपया-पैसा | 26.March| 3 PM 26.03.2024

आज के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों इंडेक्स में कमजोरी देखी जा रही है. सेंसेक्स में करीब 200 अंकों की गिरावट देखने को मिल रही, तो निफ्टी भी 22050 के करीब आ गया है. बैंकिंग सेक्टर में बिकवाली से बाजार पर दबाव बढ़ा है. निफ्टी पर बैंक, फाइनेंशियल, एफएमसीजी और रियल्‍टी इंडेक्‍स लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं. जबकि ऑटो, आईटी, मेटल और फार्मा इंडेक्स हरे निशान में दिख रहे हैं. फिल...

न्यू एनर्जी पर केंद्र की पहल से आरआईएल को होगा फायदा, शेयर बना सकता है नया रिकॉर्ड, 3210 रु का टारगेट | रुपया-पैसा | 22.March| 7 PM 22.03.2024

अगर आप निवेश के लिए बाजार की किसी टॉप कंपनी के स्टॉक की तलाश में हैं और अबतक आरआईएल (RIL) आपके पोर्टफोलियो में नहीं है तो इस पर विचार कर सकते हैं. ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने आरआईएल के शेयर पर भरोसा जताया है और अनुमान है कि यह अपने मौजूदा स्टॉक प्राइस से निवेशकों को अच्छा रिटर्न देने के लिए बेहतर पोजिशन में है. ब्रोकरेज का कहना है कि न्यू एनर्जी को लेकर सरकार का जो भविष्य में प्लान है, उसका फाय...

भ्रामक विज्ञापन पर पतंजलि ने सुप्रीम कोर्ट में मांगी माफी, कहा- अब आगे कभी ऐसा नहीं करेंगे | रुपया-पैसा | 21.March| 7 PM 21.03.2024

भ्रामक विज्ञापन से जुड़े मामले में पतंजलि आयुर्वेद ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर बिना शर्त माफी मांग ली है. बाबा रामदेव कंपनी पतंजलि आयुर्वेद और उसके एमडी आचार्य बालकृष्ण ने भ्रामक विज्ञापनों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी मांगी है। एक संक्षिप्त हलफनामे में आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि उन्हें कंपनी के अपमानजनक वाक्यों वाले विज्ञापन पर खेद है. कोर्ट को दी गई अंडरटेकिंग में कंपनी औ...

एयरटेल, मेघा, फ्यूचर गेमिंग और वेदांता जैसी कंपनियों ने खरीदे 4700 करोड़ से ज्यादा के चुनावी बॉन्ड | रुपया-पैसा | 21.March| 3 PM 21.03.2024

इलेक्टोरल बॉन्ड डेटा के सार्वजनिक होने के बाद हर दिन अलग-अलग आंकड़े सामने आ रहे हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर एसबीआई (SBI) द्वारा शेयर किए गए डेटा को सार्वजनिक कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने चुनावी बॉन्ड डेटा के दो डेटासेट अब तक जारी किए हैं और 21 मार्च 2024 को तीसरा डेटासेट अपलोड होने की उम्मीद है। अभी तक जारी किए डेटा में इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदने वाली कंपनियों और इंडिविजुअल के नाम हैं। इसके अलावा इ...

देश की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान बजाज की CNG बाइक नजर आई | रुपया-पैसा | 20.March| 7 PM 20.03.2024

सीएनजी से चलने वाली बाइक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लोगों के लिए अच्छी खबर है. हाल ही में देश की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान बजाज की CNG बाइक नजर आई है. इससे पहले भी दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी बजाज की यह बाइक कई मौकों पर नजर आ चुकी है. कंपनी की ओर से आने वाले दिनों पेश की जाने वाली बेहद खास CNG बाइक देश में इस तरह की पहली होगी. बजाज ऑटो के सीईओ ने हाल के दिनों में CNG फ्यूल से चलने वाली दे...

मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज अच्छी खरीदारी | रुपया-पैसा | 20.March| 3 PM 20.03.2024

मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज अच्छी खरीदारी देखने को मिली है. आज के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों इंडेक्स में तेजी है. सेंसेक्स में करीब 200 अंकों की बढ़त देखने को मिल रही है, तो निफ्टी भी मजबूत होकर 21880 के करीब पहुंच गया है. आज कारोबार में ज्यादातर सेक्टर में खरीदारी है. निफ्टी पर बैंक, फाइनेंशियल, आईटी, आटो, मेटल, फार्मा, एफएमसीजी और रियल्टी इंडेक्...

बाजार में भारी बिकवाली, सेंसेक्स 736 अंक टूटकर बंद, निफ्टी 21817 पर, टॉप लूजर्स में TCS-Wipro | रुपया-पैसा | 19.March| 7 PM 19.03.2024

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज भारी बिकवाली देखने को मिली है. आज के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों इंडेक्स में बड़ी गिरावट देखने को मिली हैं. सेंसेक्स में करीब 750 अंकों की गिरावट देखने को मिली है, तो निफ्टी भी कमजोर होकर 21800 के करीब बंद हुआ है. आज कारोबार में ज्यादातर सेक्टर में गिरावट है. निफ्टी पर बैंक, फाइनेंशियल, आईटी, आटो, मेटल, फार्मा, एफएमसीजी...

आज Tata Steel, TCS, ABSL AMC, Indigo सहित इन शेयरों में रहेगा एक्‍शन, इंट्राडे में रखें नजर | रुपया-पैसा | 19.March| 3 PM 19.03.2024

आज यानी 19 मार्च 2024 को कुछ शेयर (stocks in news) एक्शन दिखाने को तैयार हैं. पॉजिटिव ट्रिगर के चलते ये शेयर आज बाजार में फोकस (Stocks to Watch) में रह सकते हैं. अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर (Stocks in Focus) रख सकते हैं. आज की इस लिस्ट में Tata Steel, TCS, Aditya Birla Sun Life AMC, Adani Stocks, Indigo, NTPC, HG Infra Engineering, Sonata Software, IOL Chemicals and Pharm...

बीमा क्षेत्र में नौ साल में आया 54,000 करोड़ रुपये का विदेशी निवेश | रुपया-पैसा | 18.March| 7 PM 18.03.2024

वित्तीय सेवा सचिव विवेक जोशी ने कहा है कि विदेशी पूंजी के प्रवाह संबंधी मानदंडों को अधिक उदार बनाने से बीमा क्षेत्र में पिछले नौ साल में करीब 54,000 करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आया है। जोशी ने पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत में कहा कि सरकार ने बीमा क्षेत्र में एफडीआई की सीमा को 26 प्रतिशत से बढ़ाकर वर्ष 2015 में 49 प्रतिशत और फिर 2021 में संशोधित कर 74 प्रतिशत कर दिया था। उन्होंने कह...

सेंसेक्स और निफ्टी में फ्लैट ट्रेडिंग, टॉप गेनर्स में M&M-TATA MOTORS, लूजर्स में MARUTI-TITAN | रुपया-पैसा | 18.March| 3 PM 18.03.2024

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. आज के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों इंडेक्स में दायरे में ट्रेड हो रहा है. सेंसेक्स में करीब 50 अंकों की बढ़त देखने को मिल रही है, तो निफ्टी हल्की कमजोरी के साथ 22000 के करीब दिख रहा है. आज कारोबार में ज्यादातर सेक्टर में बिकवाली दिख रही है. निफ्टी पर सिर्फ आटो, मेटल और रियल्टी इंडेक्स हरे न...

Paytm पर कौन सी सुविधाएं मिलेंगी या बंद होंगी | रुपया-पैसा | 15.March| 7 PM 15.03.2024

ऑनलाइन पेमेंट प्‍लेटफॉर्म (Online Payment Platform) पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस को यूपीआई लेनदेन जारी रखने के लिए 4 बैंकों के साथ साझेदारी में 5 हैंडल मिले हैं. भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) पर यह जानकारी दी गई है. कंपनी का मौजूदा हैंडल @पेटीएम उन 5 हैंडल में से एक है, जिन्हें यूजर्स अपनी ओर से कोई बदलाव किए बिना उपयोग करना जारी रख सकते हैं. फिलहाल कल यानी 16 मार्च से पेटीएम पेमेंट...

पेट्रोल, डीजल आज से दो रुपये सस्ता, जानिए आपके शहर में कितने रेट पर मिल रहा फ्यूल | रुपया-पैसा | 15.March| 3 PM 15.03.2024

लोकसभा चुनाव कार्यक्रम जारी होने से पहले सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने इसी गुरूवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो-दो रुपये प्रति लीटर की कटौती कर दी. नई दरें शुक्रवार सुबह 6 बजे से लागू हो चुकी है. इन पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें करीब दो साल से स्थिर बनी हुई थीं. आखिरी बार 21 मई, 2022 यानी 22 महीने पहले फ्यूल के दाम घटाए गए थे.सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर गुरुवार 14 मार्च...

इलेक्टोरल बॉन्ड, SBI, सुप्रीम कोर्ड ऑफ इंडिया और इलेक्शन कमीशन | रुपया-पैसा | 14.March| 3 PM 14.03.2024

इलेक्टोरल बॉन्ड, SBI, सुप्रीम कोर्ड ऑफ इंडिया और इलेक्शन कमीशन! आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले देश में खबरें फिलहाल इन चार शब्दों के इर्द-गिर्द चल रही हैं। सबसे पहले देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने राजनीतिक पार्टियों के मिले इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी देने से इनकार कर दिया। इसके बाद देश की शीर्ष अदालत में एक याचिका दायर हुई जिस पर सुनवाई के दौरान एसबीआई को जमकर लताड़ प...

शेयर मार्केट में हाहाकार, 907 पॉइन्ट गिरा Sensex, निवेशक हुए कंगाल, एक दिन में 13 लाख करोड़ डूबे | रुपया-पैसा | 13.March| 7 PM 13.03.2024

आज (13 मार्च 2024) शेयर मार्केट (Share Market) में भारी गिरावट दर्ज की गई। कारोबार की शुरुआत के साथ ही बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) गिर गए। वहीं कारोबार बंद होने के समय तक सेंसेक्स 900 से ज्यादा अंक जबकि निफ्टी 338 अंक टूट गया। स्मॉल कैप इंडेक्स में एक दिन में 5 फीसदी से ज्यादा गिरावट हुई। दिसंबर 2022 के बाद से यह एक दिन में हुई सबसे बड़ी गिरावट है। NSE Nifty 50 की बात क...

बैंक शेयरों में खरीदारी से शेयर बाजार में मजबूती | रुपया-पैसा | 12.March| 3 PM 12.03.2024

विदेशी कोषों की आवक जारी रहने और एचडीएफसी बैंक तथा आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में खरीदारी के चलते मंगलवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांको में तेजी रही। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 376.38 अंक चढ़कर 73,879.02 पर पहुंच गया। निफ्टी 85.55 अंक बढ़कर 22,418.20 पर था। सेंसेक्स की कंपनियों में टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक...

सेंसेक्स 617 अंक टूटकर बंद, निफ्टी 22333 पर, टॉप लूजर्स में Tata Steel-SBI | रुपया-पैसा | 11.March| 7 PM 11.03.2024

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली देखने को मिली है. आज के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों इंडेक्स में गिरावट रही है. सेंसेक्स में करीब 500 अंकों की कमजोरी देखने को मिली, तो निफ्टी भी टूटकर 22350 के नीचे आ गया है. आज कारोबार में ज्यादातर सेक्टर में बिकवाली दिख रही है. निफ्टी पर सिर्फ फार्मा इंडेक्स हरे निशान में बंद हुआ हैं. जबकि बैंक, फाइनेंशियल, आईटी,...

कमजोर वैश्विक रुझानों के बीच शेयर बाजारों में गिरावट | रुपया-पैसा | 11.March| 3 PM 11.03.2024

अमेरिकी बाजारों में कमजोरी और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान प्रमुख शेयर सूचकांको में गिरावट आई। बाजार में मुनाफावसूली के चलते 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 204.64 अंक गिरकर 73,914.75 अंक पर आ गया। निफ्टी 49.15 अंक फिसलकर 22,444.40 पर था। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस और टाटा मोटर्स में उल्लेखनीय...

केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 50% हुआ, अकाउंट में अब कितनी आएगी सैलरी | रुपया-पैसा | 8.March| 7 PM 08.03.2024

केंद्र सरकार ने इस साल एक जनवरी से अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) को मौजूदा 46 फीसदी से बढ़ाकर मूल वेतन का 50 फीसदी करने की घोषणा की है. आम चुनाव से पहले की गई इस घोषणा का लाभ एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलेगा. केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस बात की जानकारी दी है. फिलहाल यह होली से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा है. महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (...

केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 50% हुआ, अकाउंट में अब कितनी आएगी सैलरी | रुपया-पैसा | 8.March| 3 PM 08.03.2024

केंद्र सरकार ने इस साल एक जनवरी से अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) को मौजूदा 46 फीसदी से बढ़ाकर मूल वेतन का 50 फीसदी करने की घोषणा की है. आम चुनाव से पहले की गई इस घोषणा का लाभ एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलेगा. केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस बात की जानकारी दी है. फिलहाल यह होली से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा है. महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (...

फरवरी में यात्री वाहनों की रिकॉर्ड बिक्री, ऑटो रिटेल सेल्‍स 13% बढ़कर 20.29 लाख यूनिट | रुपया-पैसा | 7.March| 7 PM 07.03.2024

ऑटो सेक्‍टर में डिमांड और ग्रोथ मोमेंटम जारी है. फरवरी में वाहनों की रिटेल सेल्‍स (Auto Sales) 13 फीसदी बढ़कर 20.29 लाख यूनिट पहुंच गई. यात्री वाहनों और टूव्‍हीलर्स समेत सभी सेगमेंट में तगड़ी खरीदारी आने से देश में वाहनों की बिक्री में उछाल आया है. व्‍हीकल डिस्‍ट्रीब्‍यूटर्स के संगठन फाडा ने गुरूवार 7 मार्च 2024 को यह जानकारी दी है. पिछले महीने कुल 20,29,541 वाहनों की रिटेल सेल्‍स हुई थी, जबकि एक...

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे की मजबूती के साथ रुपया 82.74 पर पहुंचा | रुपया-पैसा | 7.March| 3 PM 07.03.2024

विदेशों में अमेरिकी मुद्रा की कमजोरी और विदेशी पूंजी की आवक होने से बृहस्पतिवार को रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे की मजबूती के साथ 82.74 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि रुपये को घरेलू शेयर बाजारों में तेजी से भी समर्थन मिला। लेकिन कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता ने इसकी तेजी को सीमित कर दिया। अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाब...

Listen to the Jansatta - रुपया-पैसा podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.