Express Audio
Jansatta - पर्दे की बात
कौन सी फिल्म रिलीज होने वाली है, किसे दर्शकों ने किया पसंद। किस वेब-सीरीज का है आपको बेसब्री से इंतजार। कौन सा गाना मचा रहा है धूम। एंटरटेनमेंट की खबरों से रहना है अपडेट तो सुनिए जनसत्ता पर्दे की बात।
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
Mental Health पर बोलीं Deepika Padukone …पर्दे की बात | 13. October | 12 pm 13.10.2022 4:45
हाल ही में एक्ट्रेस ने मेघन मार्कल से बात करते हुए कहा कि ”आखिरकार लोगों ने यह मानना शुरू किया है कि डिप्रेशन एक मानसिक बीमारी की तरह है। ऐसा लगता है जैसे कंधों से भारी बोझ उतर गया हो। लेकिन आप कुछ भी अच्छा कर लो, कुछ लोग होते हैं जिन्हें उसमें बुराई ही नजर आती है।”
Bigg Boss से साजिद को हटाने की मांग पर मिलने लगीं रेप की धमकियां…पर्दे की बात | 12.October | 4 pm 12.10.2022 5:06
दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने कहा कि जब से उन्होंने केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) को पत्र लिखकर रियलिटी शो बिग बॉस से साजिद खान (Bigg Boss 16 Sajid Khan) को हटाने की मांग की है, तब से उन्हें इंस्टाग्राम पर बलात्कार की धमकी मिल रही है।
Bigg Boss में श्रीजिता और नागोरी के बीच जमकर हुआ हंगामा…पर्दे की बात | 12. October | 12 pm 12.10.2022 5:14
वहीं अब शो का नया प्रोमो सामने आया है। इसमें कंटेस्टेंट्स के बीच खूब सारा बवाल देखने को मिल रहा है। शो के पहले ‘वीकएंड का वार’ के दौरान श्रीजिता डे और मान्या के बीच लड़ाई हुई थी। वहीं अब श्रीजिता डे, राजस्थान की शकीरा गोरी नागौरी पर जमकर भड़कती दिख रही हैं।
करण जौहर ने ट्विटर को कहा गुडबाय…पर्दे की बात | 11.October | 4 pm 11.10.2022 5:22
करण जौहर ने अचानक ही ट्विटर (Karan Johar Twitter) को अलविदा कह दिया है। करण के इस फैसले से उनके फैंस हैरान रह गए हैं।
मांग में सिंदूर भर कर शेयर की Urvashi Rautela ने अपनी पिक, जमकर हो रहीं ट्रोल…पर्दे की बात | 11. October | 12 pm 11.10.2022 5:15
उर्वशी ने जो तस्वीर शेयर की उसमें वह अपनी मांग में सिंदूर लगाए दिख रही हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘प्रेम में पड़ी प्रेमिका को, सिंदूर से प्रिय कुछ नहीं होता!! सारी रस्म रिवाज के साथ चाहिए, उम्रभर का साथ पिया तुमसे!!’ इसके बाद उन्होंने हॉर्ट एक्स्क्लमेशन वाली इमोजी भी पोस्ट की
Shehnaz Gill का South Indian Look जीत रहा सभी का दिल… पर्दे की बात | 10. October | 4 pm 10.10.2022 5:34
शहनाज गिल की फैन फॉलोइंग कितनी तगड़ी है ये अक्सर देखने को मिल जाता है। शहनाज़ भी अपने फैंस को कभी निराश नहीं करतीं, जहां भी जाए अपनी झलक फैंस के साथ जरुर शेयर करती हैं। फिल्मफेयर साउथ अवॉर्ड में शिरकत करने पहुंची शहनाज ने अपने लुक्स से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने अपने लुक के लिए खूब सुर्खियां बटोरी।
जुड़वां बच्चों की मां बनीं नयनतारा। पर्दे की बात | 10.October | 12 pm 10.10.2022 5:28
नयनतारा 9 जून 2022 को विग्नेश शिवन के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। वहीं, अब शादी के चार महीने बाद ही दोनों ने फैंस के साथ गुड न्यूज साझा की है कि वह जुड़वा बच्चों के माता-पिता बन गए हैं।
आदिपुरूष’ पर ओम राउत की सफाई, “कुछ भी गलत नहीं किया”…पर्दे की बात | 07.October | 4 pm 07.10.2022 4:48
फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) अपनी रिलीज के महीनों पहले ही विवादों में आ गई है। और अब, फिल्म के निर्देशक ओम राउत (Om Raut) ने वीएफएक्स और फिल्म के खलनायक के लुक के बारे में बात की है। ओम ने कहा कि वह रामानंद सागर (Ramanand Sagar) की रामायण से काफी प्रभावित थे और उन्होंने आदिपुरुष के साथ कुछ भी गलत नहीं किया है।
Khesari Lal Yadav का छलका दर्द, बोले, साथी कलाकार मुझे बर्बाद करने पर तुले हैं…पर्दे की बात | 07. October | 12 pm 07.10.2022 5:03
उन्होंने कहा कि साथी कलाकार मुझे बर्बाद करने का काम कर रहे है।खेसारी लाल यादव ने हाल ही में प्रेस क्रॉफेंस के दौरान कहा कि मैं भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी मेहनत के दम पर ही आगे बढ़ रहा हूं।
राम मंदिर के पुजारी ने रखी फिल्म आदिपुरूष को प्रतिबंधित करने की मांग। पर्दे की बात | 06.October | 4 pm 06.10.2022 5:13
अयोध्या में राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास (Satyandar Das) ने कथित तौर पर मांग करी है कि 'आदिपुरुष' (Adipurush) पर तुरंत प्रतिबंध लगा दिया जाए क्योंकि इसमें कथित तौर पर भगवान श्री राम, हनुमान और रावण को गलत तरीके से पेश किया गया था।
Amitabh Bachchan के जन्मदिन पर KBC के सेट पर सरप्राइज देंगे Abhishek…पर्दे की बात | 06. October | 12 pm 06.10.2022 5:04
11 अक्टूबर को बिग बी अपना 80वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। इस खास मौके पर अभिषेक बच्चन पिता अमिताभ को सरप्राइज देने वाले हैं। केबीसी का एक प्रोमो इस समय सोशल मीडिया वायरल हो रहा है जिसमें बिग बी बेहद भावुक नजर आ रहे हैं।दरअसल सोनी टीवी ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है।
घमंड ने खत्म कर दिया साजिद खान का करियर? पर्दे की बात | 04.October | 4 pm 04.10.2022 5:43
#Metoo Movement में कई एक्ट्रेसेस द्वारा आरोप लगने के बाद से साजिद खान (Sajid Khan) लाइमलाइट से दूर चल रहे थे लेकिन साजिद ने बताया कि कैसे उनका करियर खराब होना शुरू हुआ था।
BiggBoss 16 में Sajid Khan को देख भड़कीं Sona Mahapatra …पर्दे की बात | 04. October | 12 pm 04.10.2022 5:08
बिगबॉस-16 शुरू हो चुका है और हर बार की तरह इस बार भी तमाम सेलिब्रिटीज शो का हिस्सा बने हैं। जिनमें एक नाम फिल्म डायरेक्टर-प्रोड्यूसर साजिद खान का भी शामिल है। साजिद खान को बिगबॉस के घर में देखकर सिंगर सोना मोहापात्रा बुरी तरह भड़क गई हैं। दरअसल #MeToo मूवमेंट के दौरान साजिद खान पर भी तमाम एक्ट्रेसेस ने यौन शोषण का आरोप लगाया था।
आदिपुरुष के टीजर को देख क्यों भड़क रहे हैं फैंस? पर्दे की बात | 03.October | 4 pm 03.10.2022 5:09
रामायण पर बन रही फिल्म आदि पुरुष (Adi Purush Teaser) का टीजर लॉन्च हो चुका है और सोशल मीडिया पर नजर डालें तो देखने को मिलेगा कि पब्लिक टीजर से कितनी नाखुश है। ट्विटर पर भी आदि पुरुष को बॉयकॉट (Boycott Adi Purush) करने की मांग उठने लगी है।
एक बार फिर बयान को लेकर सुर्खियों में Swara Bhaskar…पर्दे की बात | 03. October | 12 pm 03.10.2022 5:21
अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने जवाब देते हुए लिखा कि सचमुच दुनिया में संघियों के खाली दिलों से छोटा कुछ नहीं है।स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर तथागत रॉय ने जवाब देते लिखा कि ” लेकिन पप्पू का दिमाग है”।
Vikram Vedha को मिल रहा है अच्छा रिस्पॉन्स दमदार है ऋतिक-सैफ का एक्शन…पर्दे की बात | 30.September | 4 pm 30.09.2022 4:35
सैफ अली खान (Saif Ali Khan), ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और राधिका आप्टे (Radhika Apte) स्टारिंग फिल्म विक्रम वेधा (Vikram Vedha) को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श (Taran Adarsh Review) ने भी फिल्म को काफी अच्छी रेटिंग दी है।
आज बड़े पर्दे पर रिलीज हुई Mani Ratnam की मच अवेटड फिल्म Ponniyin Selvan …पर्दे की बात | 30.September | 12 pm 30.09.2022 5:00
फिल्मकार मणिरत्नम फिल्मों की मनमोहक प्रस्तुति के लिए जाने जाते हैं। आज ही उनकी नई फिल्म पोन्नियिन सेल्वन -1’ सिनेमा घरोंमें दस्तक देने वाली है। उनका कहना है कि फिल्में मुद्दों पर पर सिर्फ बात करने के लिए नहीं बनाई जाती हैं, बल्कि वे महसूस होने चाहिए और और सोचने पर मजबूर करने वाले होने चाहिए।
KRK ने किया ट्वीट, “नागपुर जाकर RSS ज्वाइन करूंगा”…पर्दे की बात | 29.September | 4 pm 29.09.2022 5:02
कमाल राशिद खान उर्फ केआरके (Kamaal Rashid Khan Tweet) ने ट्वीट किया है कि, "यह फाइनल और कन्फर्म हो गया है कि मैं बहुत जल्द ही नागपुर जाकर ऑफिशियली RSS को ज्वाइन करूंगा।" इसके साथ ही केआरके ने विक्रम वेधा (KRK Review Vikram Vedha) का रिव्यू भी दिया है। KRK का कहना है कि विक्रम वेधा एक तरह का टॉर्चर है।
Anupamaa शो में एक बार फिर आएगा बड़ा ट्विस्ट…पर्दे की बात | 29.September | 12 pm 29.09.2022 4:57
टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में एक बार फिर ट्विस्ट आ गया है। एक तरफ परितोष अनुपमा को हर चीज के लिए जिम्मेदार ठहरा रहा है, वहीं वनराज एक बार फिर अनुपमा का दुश्मन बन गया है।
सैनिकों का अपमान करना पड़ा भारी, एकता कपूर के खिलाफ अरेस्ट वारंट…पर्दे की बात | 28.September | 4 pm 28.09.2022 5:16
टेलीविजन क्वीन एकता कपूर इन दिनों मुश्किल में फंसती नजर आ रही हैं। एकता कपूर की वेब सीरीज Triple X सीजन 2 को लेकर एकता कपूर और उनकी मां के खिलाफ बेगूसराय न्यायालय की ओर से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।
Mahesh Babu की मां का निधन…पर्दे की बात | 28.September | 12 pm 28.09.2022 5:38
साउथ के जाने माने सुपरस्टार महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का आज सुबह निधन हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले कुछ हफ्तों से एक्टर की मां की तबीयत खराब थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था।
विक्रम वेधा देख कर बोले राकेश रोशन, “Terrific”…पर्दे की बात | 27.September | 4 pm 27.09.2022 5:18
राकेश रोशन ने अपने बेटे ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म ‘विक्रम वेधा’की तारीफ की है। फिल्म 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के तैयार है। लेकिन रिलीज से पहले ही राकेश रोशन ने फिल्म देखकर उसे टेरेफिक बताया है।
“मैं अच्छे रोल के लिए तरसती रह गई” – Archana Puran Singh…पर्दे की बात | 27.September | 12 pm 27.09.2022 5:35
एक्ट्रेस और ‘द कपिल शर्मा शो’ की जज अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh Birthday) आज यानी 26 सितंबर को अपना 60वां जन्मदिन मना रही हैं। अर्चना फिल्म ‘जलवा’, ‘राजा हिंदुस्तानी’,’मोहब्ब्तें’और ‘कुछ-कुछ होता है’ जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
नेहा कक्कड़ के रीमेक पर फाल्गुनी का रिएक्शन, “बस उल्टी आनी बाकी थी”…पर्दे की बात | 26.September | 4 pm 26.09.2022 5:26
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने लीजेंड सिंगर फाल्गुनी पाठक (Falguni Pathak) के फेमस गाने ‘मैंने पायल है छनकाई’ का रीमेक गाया है। 90 के दशक के इस फेमस गाने के साथ छेड़छाड़ करना लोगों को पसंद नहीं आया। यहां तक की खुद फाल्गुनी पाठक को भी यह रास नहीं आया है।
Alia की पहली हॉलीवुड फिल्म का फर्स्ट लुक हुआ आउट …पर्दे की बात | 26.September | 12 pm 26.09.2022 5:28
अब एक्ट्रेस हॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं दरअसल, आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ का फर्स्ट लुक शेयर किया है। आलिया ने वीडियो के साथ लिखा, ‘हार्ट ऑफ स्टोन और कीया का फर्स्ट लुक। 2023 में नेटफ्लिक्स पर आ रहा है।’
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.