Express Audio

Jansatta - पर्दे की बात

News EN ↓ 977 episodes

कौन सी फिल्म रिलीज होने वाली है, किसे दर्शकों ने ​किया पसंद। किस वेब-सीरीज का है आपको बेसब्री से इंतजार। कौन सा गाना मचा रहा है धूम। एंटरटेनमेंट की खबरों से रहना है अपडेट तो सुनिए जनसत्ता पर्दे की बात।

Author

Express Audio

Category

News

Podcast website

www.spreaker.com

Latest episode

Aug 14, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

Sonam Kapoor ने पहली बार दिखाई अपने बेटे की झलक…पर्दे की बात | 22. November | 12 pm 22.11.2022

एक्ट्रेस ने हाल ही में 20 अगस्त को बेटे को जन्म दिया था।जिसका नाम उन्होंने वायु (Vayu) रखा है। इन दिनों एक्ट्रेस फिल्मों से दूर अपने मदरहुड को जी भर कर इंजॉय कर रही हैं। वहीं उनके फैंस को वायु की पहली झलके देखने का इंतजार है। सोनम ) वैसे तो अपने बेटे को फिलहाल दुनिया की नज़रो से छिपाकर रखना चाहती है।

अजय देवगन की फ़िल्म भोला का लुक आउट। पर्दे की बात | 21.November | 4 pm 21.11.2022

अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म भोला का फर्स्ट लुक (Bhola First Look) आउट हो गया है, जिसे वह डायरेक्ट भी कर रहे हैं। अजय ने सोमवार को इंस्टाग्राम (Ajay Devgn Instagram) पर फिल्म की पहली झलक शेयर की, जहां हम अजय के किरदार को अपने माथे पर भस्म लगाते हुए देख सकते हैं।

Actor Kabir Bedi ने बेटे की मौत पर खुल के की बात…पर्दे की बात | 21. November | 12 pm 21.11.2022

दिग्गज अभिनेता कबीर बेदी अपने करियर से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। कबीर ने भारतीय सिनेमा में कई फिल्मों में काम कर अपनी दमदार अदाकारी का लोहा मनवाया है। कबीर बेदी इन दिनों फिर से चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में एक्टर ने बताया कि 90 के दशक में वह अपनी जिंदगी के सबसे खराब दौर से गुजरे।

पहले दिन ही दोगुनी कमाई कर सकती है दृश्यम 2…पर्दे की बात | 18.November | 4 pm 18.11.2022

Drishyam 2 Review: अजय देवगन (Ajay Devgn Drishyam 2) और तब्बू (Tabu Drishyam 2) की बहुचर्चित फिल्म दृश्यम-2 (Drishyam 2 Released) 18 नवंबर को रिलीज हो गई है। दृष्यम-2 (Drishyam 2 Box Office Collection) की रिलीज से पहले ही फिल्म के 1.25 लाख टिकट बिक चुके थे। ओपनिंग के दिन ही फिल्म की दोगुनी कमाई की उम्मीद जताई जा रही है।

हिंदी फिल्मों की आलोचना पर बोले Varun Dhawan…पर्दे की बात | 18. November | 12 pm 18.11.2022

सोशल मीडिया पर हिंदी फिल्मों की आलोचना के चलन को लेकर फिल्म अभिनेता वरुण धवन ने बुधवार को इंदौर में कहा कि हर दिन कथानक बदलने वाला यह माध्यम हर चीज का पैमाना नहीं हो सकता, लेकिन फिल्मकारों को दर्शकों की आवाज सुननी चाहिए।धवन ने कहा, ‘सोशल मीडिया जो है, सो है। लेकिन सोशल मीडिया हर चीज का पैमाना नहीं हो सकता क्योंकि इस माध्यम के कथानक हर दिन बदलते रहते हैं।

हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार को लाने की कोशिश में है सुनील शेट्टी। पर्दे की बात | 17.November | 4 pm 17.11.2022

सुनील शेट्टी (Sunil Shetty Hera Pheri 3) का कहना है कि वह हेरा फेरी के तीसरे पार्ट (Hera Pheri 3) में अक्षय (Akshay Kumar) को वापस लाने की पूरी कोशिश करेंगे।

रोते हुए बोलीं चारू असोपा, “शादी करने में जल्दबाज़ी कर दी”…पर्दे की बात | 17. November | 12 pm 17.11.2022

टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा और राजीव सेन (Charu Asopa and Rajeev Sen) के रिश्ते में कई उतार चढ़ाव आ चुके हैं। दोनों की शादी टूटने की कगार पर है। दोनों की एक बेटी है जो हाल ही में एक साल की हुई है, जिसे चारू अब अकेले पालना चाहती हैं। जी हां!राजीव के साथ अपने रिश्ते को लेकर चारू ने कह दिया है कि वो उनसे तलाक लेना चाहती हैं, बस राजीव इस बात के लिए तैयार हो जाएं।

खास होगा अक्षय कुमार का यह किरदार…पर्दे की बात | 16.November | 4 pm 16.11.2022

फिल्म एयरलिफ्ट (Airlift) में एक वॉर जोन देश से भारतीयों को घर लाने वाले बिजनेस मैन की भूमिका निभाने के बाद अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अब सरदार जसवंत सिंह गिल (Sardar Jaswant Singh Gill) की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं, जिन्होंने 1989 में एक ऑपरेशन में कोल माइनर्स को बचाया था।

Politics का पड़ रहा Prakash Raj के एक्टिंग करियर पर बुरा असर…पर्दे की बात | 16. November | 12 pm 16.11.2022

अब प्रकाश राज को लगता है कि तमाम सियासी मसलों पर खुलकर बोलना उनके एक्टिंग करियर पर असर डाल रहा है।हाल ही में HT को दिए एक इंटरव्यू में अभिनेता प्रकाश राज ने बताया कि उनका राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बोलना उन्हें भारी पड़ रहा है। इस कारण फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने चुपचाप उनका बहिष्कार कर दिया है। प्रकाश ने कहा, “ये सब अब प्रभावित कर रहा है।

तलाक की अफवाहों के बीच सानिया का बर्थडे सेलिब्रेशन…पर्दे की बात | 15.November | 4 pm 15.11.2022

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik Sania Mirza Divorce) से तलाक की खबरों के बीच भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza Shoaib Malik Divorce) ने अपनी जिगरी दोस्त फराह खान (Sania Mirza Farah Khan Friendship) के साथ जन्मदिन मनाया।

Laal Singh Chaddha की नाकामी के बाद ब्रेक लेना चाहते हैं Amir Khan…पर्दे की बात | 15. November | 12 pm 15.11.2022

फिल्‍म लाल सिंह चड्ढा के बुरी तरह असफल होने के बाद अभिनेता लंबे समय बाद दिल्ली के एक कार्यक्रम में नजर आए थे। कार्यक्रम के दौरान आमिर खान का एकदम डिफरेंट चेहरा देखने को मिला। कार्यक्रम में आमिर खान ने अपने भविष्‍य की योजना के बारे में बात की। इस दौरान अभिनेता ने बताया कि वह कुछ समय के लिए फिल्‍मों में काम करने से ब्रेक ले रहे हैं।

साथ में शो होस्ट करेंगे सानिया-शोएब…पर्दे की बात | 14.November | 4 pm 14.11.2022

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा (Sania Mirza) और पाकिस्तानी क्रिकेटर और उनके पति शोएब मलिक (Shoaib Malik) हाल ही में अपने तलाक (Sania Mirza Shoaib Malik Divorce) की खबरों की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। अलग होने की अफवाहों के बीच खबर है कि दोनों एक रियलिटी शो "The Mirza Malik Show" की होस्टिंग के लिए साथ आए हैं।

Bigg Boss Contestant गोरी नागोरी ने एलिमिनेट होते ही Sajid Khan पर लगाए आरोप…पर्दे की बात | 14. November | 12 pm 14.11.2022

बिग बॉस का 16वां सीजन चल रहा है और इस बार घर में काफी मजेदार लोग देखने को मिल रहे हैं। बीते एपिसोड में कांग्रेस नेता एक्ट्रेस अर्चना गौतम ने घर में काफी हंगामा किया। जिसके लिए उन्हें घर से निकाल दिया गया। इसी बीच गोरी नागोरी (Gori Nagori) भी घर से बेघर हो गईं।

जैकलिन फर्नांडीज को हो सकती है जेल। पर्दे की बात | 11.November | 4 pm 11.11.2022

दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को अभिनेता जैकलीन फर्नांडीज को कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े ₹ 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दी गई अंतरिम जमानत को बढ़ा दिया।

फिल्म में साथ नजर आएंगी Kareena, Kriti और Tabu…पर्दे की बात | 11. November | 12 pm 11.11.2022

बालीवुड की तीन बड़ी हस्तियां करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन एक साथ बाक्स आफिस पर धमाका करने जा रही हैं।यह तिकड़ी एकता कपूर और रिया कपूर की फिल्म द क्रू में साथ नजर आएंगी।

बेटी को लेकर घर पहुंचीं आलिया भट्ट। पर्दे की बात | 10.November | 4 pm 10.11.2022

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को चार दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। आलिया अपने पति रणबीर कपूर के साथ बेटी को लेकर घर के लिए निकलते देखी गई थीं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Rakhi Sawant के खिलाफ मुंबई में केस दर्ज…पर्दे की बात | 10. November | 12 pm 10.11.2022

फिल्म अभिनेत्री राखी सावंत और उनकी एडवोकेट दोस्त फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट के खिलाफ मुंबई पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस को शिकायत मिली थी कि दोनों ने एक प्रेस कांफ्रेंस में एक महिला की आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर उस पर अपमानजनक टिप्पणी की।

‘The Kerala Story’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग…पर्दे की बात | 09.November | 4 pm 09.11.2022

The Kerala Story Controversy: अदा शर्मा (Adah Sharma) की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) पर विवाद शुरू हो गया है। फिल्म का टीजर (The Kerala Story Teaser) देखने के बाद एक पत्रकार ने मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अब केरल के डीजीपी ने मामले में तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) के पुलिस आयुक्त को FIR दर्ज करने का निर्देश दिया है।

गोवा के 53 वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में अपने प्रीमियर के लिए तैयार Bhediya …पर्दे की बात | 09. November | 12 pm 09.11.2022

नवीनतम रिपोर्टों के अनुसार, भेड़िया अब गोवा के 53 वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में अपने भव्य प्रीमियर के लिए तैयार है। बॉलीवुड हंगामा द्वारा प्रकाशित रिपोर्टों के अनुसार, हॉरर कॉमेडी का प्रीमियर प्रतिष्ठित फिल्म समारोह में होगा, जो इसकी रिलीज से कुछ दिन पहले होगा।

18 नवंबर को रिलीज होगी रितेश-जेनेलिया की मिस्टर मम्मी। पर्दे की बात | 08.November | 4 pm 08.11.2022

रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख अभिनीत फिल्म ‘मिस्टर मम्मी’ 18 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। निर्माताओं ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। कॉमेडी फिल्म को ‘बंटी और बबली’ के निर्देशक शाद अली ने ही निर्देशित किया है। ‘मिस्टर मम्मी’ का निर्माण भूषण कुमार की कंपनी टी-सीरीज़, कृष्ण कुमार, अली और शिव अनंत ने किया है।

उठने लगी वीर दास का शो कैंसल करने की मांग। पर्दे की बात | 08.November | 12 pm 08.11.2022

भारतीय एक्टर और कॉमेडियन वीर दास उनके बेबाक बयान के लिए भी जाना जाता है। हाल ही में उनके खिलाफ हिंदू जनजागृति समिति ने शिकायत दर्ज कराई है और 10 नवंबर को बेंगलुरू में होने वाले उनके शो को कैंसिल करने की मांग की है।

फीकी पड़ गई ‘फोन भूत’…पर्दे की बात | 07.November | 4 pm 07.11.2022

Phone Bhoot Box Office Collection: फोन भूत के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Phone Bhoot Box Office Collection) ने दूसरे और तीसरे दिन मामूली सुधार दिखाया, लेकिन अभी भी ये काफी नहीं है। तीसरे दिन फिल्म के बिजनेस में मामूली सा सुधार हुआ और फिल्म का कुल कलेक्शन 7 करोड़ 85 लाख रुपये रहा। दूसरी तरफ, कन्नड़ फिल्म कांतार (Kantara Box Office Collection) का जादू अभी भी बना हुआ है।

बदल गई Adipurush Release Date …पर्दे की बात | 7. November | 12 pm 07.11.2022

प्रभास अभिनीत आदिपुरुष सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इसमें कृति सैनन, सैफ अली खान और सनी सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं। इसका निर्देशन ओम राउत ने किया है, जिन्होंने तन्हाजी: द अनसंग वॉरियर का भी निर्देशन किया है।

थ्रिल और सस्पेंस का रोलर कोस्टर…पर्दे की बात | 04.November | 4 pm 04.11.2022

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म मिली (Mili Janhvi Kapoor) आज रिलीज हो चुकी है। कई दिनों से जान्हवी फिल्म के प्रमोशन (Janhvi Kapoor Mili Promotion) में लगीं हुईं थीं। बता दें कि मिली मलयालम फिल्म Helen का हिंदी रीमेक है। इसके साथ ही ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है जिसमे एक नर्सिंग ग्रेजुएट लड़की फ्रीजर में फंस जाती है।

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म ‘फाइटर’ 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी …पर्दे की बात | 04. November | 12 pm 04.11.2022

सुपरस्टार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म ‘फाइटर’ 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।‘वार’ फिल्म से चर्चित निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म में रोशन और पादुकोण भारतीय वायुसेना के पायलटों की भूमिका निभाएंगे। ‘वायकाम 18 स्टूडियोज’ और ‘मैरफ्लिक्स पिक्चर्स’ फिल्म का निर्माण कर रहे हैं।निर्माताओं ने फिल्म रिलीज होने की जानकारी ट्विटर पर दी। ‘

Listen to the Jansatta - पर्दे की बात podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.