Express Audio

Jansatta - पर्दे की बात

News EN ↓ 977 episodes

कौन सी फिल्म रिलीज होने वाली है, किसे दर्शकों ने ​किया पसंद। किस वेब-सीरीज का है आपको बेसब्री से इंतजार। कौन सा गाना मचा रहा है धूम। एंटरटेनमेंट की खबरों से रहना है अपडेट तो सुनिए जनसत्ता पर्दे की बात।

Author

Express Audio

Category

News

Podcast website

www.spreaker.com

Latest episode

Aug 14, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

OTT पर नए Shows और फिल्मों का मेला …पर्दे की बात | 22.May | 12 pm 22.05.2023

इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंटरटेनटमेंट का तड़का लगने वाला है।अगर आपको साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्में पसंद हैं तो आपके लिए म्यूटेड वेब सीरीज परफेक्ट है।

डॉन 3 में शाहरुख खान नहीं रणवीर सिंह आएंगे नज़र? पर्दे की बात | 19.May | 4 pm 19.05.2023

शाहरुख खान को लेकर 'डॉन 3' से बड़ा अपडेट सामने आया है कि उन्हें रणवीर सिंह ने रिप्लेस कर दिया है। हालांकि, अभी इसकी ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। लेकिन कहा जा रहा है कि अब रणवीर नए 'डॉन' होंगे।

Rajnikanth एक्टिंग से लेने वाले हैं रिटायरमेंट …पर्दे की बात | 19.May | 12 pm 19.05.2023

बताया जा रहा है कि वो अपनी 171वीं फिल्म करने के बाद एक्टिंग को अलविदा कह देंगे। उनकी आखिरी फिल्म ‘लियो’ और ‘विक्रम’ जैसी फिल्में बना चुके लोकेश कनगराज के साथ होगी।

कम समय में स्विगी ने हासिल की बड़ी सफलता। रुपया-पैसा | 18.May | 7 pm 18.05.2023

खाने-पीने के सामान की ऑनलाइन डिलिवरी करने वाले मंच स्विगी के सीईओ और सह-संस्थापक श्रीहर्ष मजेटी ने कहा है कि कंपनी अब मुनाफे की स्थिति में पहुंच गई है।

‘सत्यप्रेम की कथा’ का टीजर हुआ आउट। पर्दे की बात | 18.May | 4 pm 18.05.2023

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी साथ नजर आने वाले हैं। उनकी फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ का टीजर रिलीज हो गया है।

“The Kerala Story सिर्फ फिल्म नहीं बल्कि क्रांति” – Adah Sharma …पर्दे की बात | 17.May | 12 pm 18.05.2023

दा शर्मा ने अब अपने एक नए इंटरव्‍यू में ‘द केरल स्‍टोरी’ को फिल्‍म नहीं, बल्‍क‍ि ‘क्रांति’ बताया है। अदा शर्मा ने यह भी खुलासा किया है कि उन्‍होंने कुछ वीडियोज देखे हैं, जिनमें आतंकी संगठन महिलाओं को निशाना बना रहे हैं और उन पर जुल्म कर रहे है

शाहरुख खान के घर पहुंचे अमेरिकी राजदूत। पर्दे की बात | 17.May | 4 pm 17.05.2023

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं। उनका स्टारडम सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर है। हाल ही अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी का भारत आगमन हुआ।

Happy Birthday Nushrat Bharucha…पर्दे की बात | 17.May | 12 pm 17.05.2023

नुसरत भरुचा दाउदी बोहरा मुस्लिम समुदाय से हैं। उनके पिता तनवीर बिजनेसमैन हैं। वहीं, उनकी मम्मी तंसीम हाउसवाइफ हैं। नुशरत ने फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल किट्टी पार्टी में नजर आईं थीं। इसमें पूनम ढिल्लो लीड रोल में थीं।

अमिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा को मुंबई पुलिस ने भेजा लीगल नोटिस। पर्दे की बात | 16.May | 4 pm 16.05.2023

बॉलीवुड के सितारे कई बार कुछ ऐसा कर जाते हैं कि जो फैंस का तो दिल छू लेता है, लेकिन बाद में सेलेब्स को उस चीज की भरपाई करना महंगा पड़ जाता है। अमिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा के साथ कुछ ऐसा ही हुआ।

भारत की इस फिल्म का Cannes Film Festival में होगा प्रीमियर…पर्दे की बात | 16.May | 12 pm 16.05.2023

जीवन की भागदौड़ से परे असली संघर्ष फिल्म लवास्ते में दिखाई देने वाला है। जिसका प्रीमियर कान्स फिल्म फेस्टिवल में होगा। फिल्म उन लावारिस लाशों पर आधिरित है, जिन्हें मुखाग्नि देने के लिए कोई अपना नहीं होता। फिल्म ‘लावास्ते’ का ट्रेलर 13, मई 2023 को लॉन्च किया गया था और ये फिल्म 26 मई को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Shahrukh की नई फिल्म Don-3 को लेकर बड़ा अपडेट…पर्दे की बात | 15.May | 12 pm 15.05.2023

प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने फिल्म की शूटिंग को लेकर कहा कि ‘फरहान अख्तर अभी इसकी स्क्रिप्टिंग कर रहे हैं। ये फाइनल स्टेज पर पहुंच चुकी है और जैसे ही पूरी हो जाएगी फिर इस पर काम शुरू हो जाएगा।’

पाकिस्तानियों का हौसला बढ़ाती दिखीं राखी सावंत। पर्दे की बात | 12.May | 4 pm 12.05.2023

इमरान खान की गिरफ्तारी पर बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत पाकिस्तानियों का हौंसला बढ़ाते हुए नजर आई हैं और उनके सपोर्ट में उतरने की बात भी कही है। राखी सावंत का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

Gauhar Khan बनीं मां…पर्दे की बात | 12.May | 12 pm 12.05.2023

बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस गौहर खान (gauahar khan) के घर जश्न का माहौल है। वो अपने पहले बच्चे की मां बन गई हैं। उन्होंने 10 मई को बेटे को जन्म दिया है। एक्ट्रेस ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी है।

अश्नीर ग्रोवर और उनके परिवार के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर। रुपया-पैसा | 11.May | 7 pm 11.05.2023

भारतपे के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्ट अशनीर ग्रोवर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंसेज विंग ने अशनीर और उनकी पत्नी एवं अन्यों के खिलाफ विभिन्न जाली दस्तावेजों के आधार पर अनुचित तरीके से कंपनी के फंड का इस्तेमाल करने के मामले में यह केस दर्ज किया है।

नेपोटिज्म पर आलिया भट्ट ने फिर तोड़ी चुप्पी। पर्दे की बात | 11.May | 4 pm 11.05.2023

आलिया भट्ट जल्द ही हॉलिवुड फिल्म में काम करते हुए नजर आने वाली हैं। इसी बीच उन्होंने हार्पर बाजार अरब को दिए इंटरव्यू में नेपोटिज्म पर बात की है। उन्होंने इस बात को स्वीकारा कि उन्हें फिल्मों में काम आसानी से मिला है।

Happy Birthday Adah Sharma…पर्दे की बात | 11.May | 12 pm 11.05.2023

द केरल स्टोरी’ से चर्चा में आई इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस अदा शर्मा का आज जन्मदिन है।‘द केरल स्टोरी’ से पहले अदा शर्मा (Adah Sharma) अपने करियर में कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने विद्युत जामवाले के साथ फिल्म ‘कमांडो’ में काम किया था, जिसमें एक्ट्रेस की अदाएं और एक्शन काफी पसंद किया गया था।

विवादित होने के बाद भी अच्छी कमाई कर रही है The Kerala Story… पर्दे की बात | 10.May | 4 pm 10.05.2023

The Kerala Story फिल्म ने पांच दिनों में 56 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म को वेस्ट बंगाल और तमिलनाडु में बैन कर दिया गया है, वहीं मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है।

The Kerala Story के लेकर KRK ने Kapil Sharma Show पर कसा तंज…पर्दे की बात | 10.May | 12 pm 10.05.2023

अब फिल्म की सफलता को लेकर बॉलीवुड एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान ने कपिल शर्मा के शो पर निशाना साधा है। केआरके कहा कहना है कि फिल्म प्रमोशन से या कपिल शर्मा के शो पर जाने से हिट नहीं होती है।

यूपी में टैक्स फ्री हुई ‘द केरल स्टोरी’। पर्दे की बात | 09.May | 4 pm 09.05.2023

यूपी के सीएम आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि ‘द केरल स्टोरी’ को उत्तर प्रदेश में कर मुक्त किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि मुख्यमंत्री अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ एक विशेष स्क्रीनिंग में फिल्म देखेंगे।

W. Bengal में बैन हुई The Kerala Story तो निर्देशक बोले लेंगे Legal Action …पर्दे की बात | 9.May | 12 pm 09.05.2023

निर्देशक ने कहा है कि वो कानूनी कार्रवाई करेंगे।विपुल शाह ने कहा, ”अगर राज्य सरकारें हमारी बात नहीं मानेंगी, तो हम कानूनी कार्रवाई करेंगे।”हाल ही में, द केरल स्टोरी को तमिलनाडु के सिनेमाघरों से हटा दिया गया था। हालांकि तमाम विवादों के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

माधुरी दीक्षित पर क्यों भड़कीं उर्फी जावेद? पर्दे की बात | 08.May | 4 pm 08.05.2023

टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम उर्फी जावेद आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में उर्फी ने खुलासा किया है कि उन्हें एक अवार्ड फंक्शन में बुलाने के बाद आने से मना कर दिया गया था। इसके लिए उर्फी ने बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित को वजह बताया है।

आज OTT पर रिलीज होगी Vikram Vedha…पर्दे की बात | 8.May | 12 pm 08.05.2023

फिल्म आज यानी सोमवार 8 मई को ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर फैन्स भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की यह फिल्म जियो सिनेमाज पर रिलीज होने जा रही है।

मीशो में 251 कर्मचारियों की छंटनी। रुपया-पैसा | 05.May | 7 pm 05.05.2023

ई-कॉमर्स कंपनी मीशो ने लागत में कटौती और मुनाफा हासिल करने के लिए 251 कर्मचारियों की छंटनी की है। मीशो के संस्थापक और सीईओ विदित आत्रे ने कर्मचारियों को ईमेल भेजकर इस फैसले के बारे में बताया।

Actor Prakash Raj ने Hitler से की PM Modi की तुलना…पर्दे की बात | 5.May | 12 pm 05.05.2023

वो कई बार बीजेपी और केंद्र सरकार पर निशान साध चुके हैं। यहां तक कि वो पीएम मोदी (PM Modi) की तुलना हिटलर से कर चुके हैं। ऐसे में अब एक बार फिर से उन्होंने पीएम पर निशाना साधा है और एक तस्वीर को शेयर करते हुए उनकी तुलना हिटलर से कर दी है। साथ ही भविष्य को खतरे में बताया है।इन दिनों देश में पहलवानों का विरोध जारी है।

‘पोन्नियिन सेल्वन 2′ में ऐश्वर्या की फीस जानकर रह जाएंगे दंग। पर्दे की बात | 04.May | 4 pm 04.05.2023

मणिरत्नम की मल्‍टीस्‍टारर पैन इंडिया फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2′ ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। इसने 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।

Listen to the Jansatta - पर्दे की बात podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.