Express Audio
Jansatta - पर्दे की बात
कौन सी फिल्म रिलीज होने वाली है, किसे दर्शकों ने किया पसंद। किस वेब-सीरीज का है आपको बेसब्री से इंतजार। कौन सा गाना मचा रहा है धूम। एंटरटेनमेंट की खबरों से रहना है अपडेट तो सुनिए जनसत्ता पर्दे की बात।
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
‘प्रोजेक्ट के’ के लिए प्रभास ने लिए 150 करोड़ रुपए। पर्दे की बात | 26.June | 4 pm 26.06.2023 4:59
प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। कहा जा रहा है कि ‘बाहुबली’ स्टार इसके लिए 150 करोड़ रुपए बतौर फीस चार्ज कर रहे हैं।
कटप्पा का नाम लेकर विरेंद्र सहवाग ने प्रभास पर कसा तंज। पर्दे की बात | 26.June | 12 pm 26.06.2023 5:29
क्रिकेटर विरेंद्र सहवाग ने भी ट्विट करते हुए फिल्म और साउथ सुपरस्टार प्रभास का मजाक उड़ाया है। प्रभास की ब्लॉकबस्टर बाहुबली से जुड़े एक चुटकुले के साथ आदिपुरुष के बारे में अपने विचार साझा किए हैं।
“लोग बुलाने लगे थे कातिल की बहन।” पर्दे की बात | 23.May | 4 pm 23.06.2023 5:01
शीजान खान की बहन शफक नाज ने दर्द बयां किया है कि भाई के जेल जाने के बाद परिवार और उन्हें किन हालातों का सामना करना पड़ा था। लोगों की नफरत से जूझना पड़ा था। लोग उन्हें हत्यारे की बहन कहकर बुलाते थे।
शाहरुख खान की बेटी Suhana ने कागजों में खुद को बताया ‘किसान’…पर्दे की बात | 23.June | 12 pm 23.06.2023 5:19
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) पिछले कुछ समये अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। वो जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से एक्टिंग में करियर की शुरुआत करने वाली हैं।
श्रीलंका में सुशांत सिंह राजपूत को अलग अंदाज में दी गई श्रद्धांजलि। पर्दे की बात | 22.May | 4 pm 22.06.2023 5:07
श्रीलंका ने बेहतरीन अंदाज में सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि दी है जिसकी चर्चा भारत में भी खूब हो रही है। श्रीलंका में सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए उनकी तस्वीरों और वीडियो के बड़े-बड़े बोर्ड लगाए गए हैं।
‘रांझणा’ के बाद फिर होगा धनुष और आनंद एल राय का रीनयूनियन…पर्दे की बात | 22.June | 12 pm 22.06.2023 5:55
‘तेरे इश्क़ में’ की घोषणा हो गई है जिसमें एक बार फिर लीड एक्टर के तौर पर धनुष दिखाई देंगे। फैंस दोबारा इन दोनों की मज़ेदार और ऐतिहासिक कहानी देखने के लिए उत्सुक है।इस शानदार घोषणा के बारे में आनंद एल राय ने कहा “इस दिन से बड़ा कोई दिन हमारे अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘तेरे इश्क़ में’ की घोषणा के लिए नहीं हो सकता
करण देओल की शादी में नहीं गईं लेकिन सोशल मीडिया पर ईशा देओल ने दी बधाई। पर्दे की बात | 21.May | 4 pm 21.06.2023 4:54
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के पोते, करण देओल रविवार को दृशा आचार्य के साथ शादी के बंधन में बंध गए। धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी और उनकी बेटियाँ अहाना और ईशा देओल इस शादी में नहीं शामिल हुईं। लेकिन मंगलवार शाम को ईशा ने सोशल मीडिया पर नवविवाहित जोड़े को बधाई दी।
24 घंटे भी बिग बॉस के घर में नहीं टिक पाए Lord Puneet…पर्दे की बात | 21.June | 12 pm 21.06.2023 5:34
सोशल मीडिया स्टार पुनीत सुपरस्टार उर्फी लॉर्ड पुनीत भी थे। जो 24 घंटे भी शो में नहीं रह पाए और उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। दरअसल वह बीबी हाउस में ऐसी हरकत करते दिखे जो नियमों के खिलाफ थी।
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के प्रोड्यूसर पर दर्ज हुई एफआईआर। पर्दे की बात | 20.May | 4 pm 20.06.2023 5:23
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के प्रोड्यूसर असित मोदी पर लंबे समय से तरह-तरह के आरोप लग रहे हैं। मुंबई की पवई पुलिस ने IPC की धारा 354 और 509 के तहत असित समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
Adipurush के डायलॉग को लेकर राइटर मनोज मुंतशिर को मिली जान से मारने की धमकी…पर्दे की बात | 20.June | 12 pm 20.06.2023 5:29
फिल्म के डायलॉग लिखने वाले मनोज मंतशिर शुक्ला को लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। पहले उन्होंने फिल्म में इस्तेमाल किए गए शब्दों को लेकर तर्क दिया था, लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि जिन डायलॉग से दर्शकों की भावना आहत हुई है उन्हें बदला जाएगा। इसी बीच खबर आई है कि फिल्म के राइटर को ‘रामायण’ का अपमान करने के लिए जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
एक तरफ बवाल तो दूसरी तरफ बंपर कमा रही है ‘आदिपुरुष’। पर्दे की बात | 19.May | 4 pm 19.06.2023 4:57
प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर बवाल मचा हुआ है। इसे लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म को लेकर दिल्ली हाइकोर्ट में याचिका तक दायर कर दी गई है। तमाम विवादों के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जलवा बरकरार है।
Karan Deol-Drisha Wedding Reception: दीपवीर से लेकर प्रेम चोपड़ा तक, इन बॉलीवुड सेलेब्स ने की शिरकत…पर्दे की बात | 19.June | 12 pm 19.06.2023 5:27
देओल परिवार ने बॉलीवुड सेलेब्स के लिए रविवार रात मुंबई के बांद्रा में स्थित ताज लैंड्स एंड होटल में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट की। इसमें सलमान खान, आमिर खान, प्रेम चोपड़ा, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण से लेकर कई बड़े-बड़े सितारे शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
मिले-जुले रिव्यू के साथ रिलीज हुई ‘आदिपुरूष’। पर्दे की बात | 16.June | 4 pm 16.06.2023 4:56
साउथ एक्टर प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज है। ओम राउत द्वारा निर्देशित इस मूवी का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। अब इसकी रिलीज के साथ ही ये इंतजार खत्म हो गया है। फिल्म को दर्शकों की ओर से जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है।
बेटे की रोका सेरेमनी में जमकर नाचे सनी देओल…पर्दे की बात | 16.June | 12 pm 16.06.2023 4:52
जहां सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ के सीक्वल की जमकर शूटिंग की जा रही है। वहीं, एक्टर के घर में शहनाई भी बजने वाली है। उनके बेटे करण देओल दूल्हा बनने की तैयारी कर रहे हैं।
Bigg Boss OTT में नजर आ सकती हैं मिया खलीफा? पर्दे की बात | 15.June | 4 pm 15.06.2023 5:11
सलमान खान का कॉन्ट्रोवर्सियल शो ‘बिग बॉस ओटीटी-2’ को 17 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऑनएयर किया जाएगा। इसकी सारी तैयारी भी हो चुकी है। शो के 13 कंटेस्टेंट की लिस्ट भी सामने आ चुकी है।
2031 में रिलीज होगा ‘अवतार’ का आखिरी सीक्वल…पर्दे की बात | 15.June | 12 pm 15.06.2023 4:36
इसके बाद दूसरा सीक्वल पिछले साल दिसंबर में रिलीज किया गया था। ऐसे में अब बताया जा रहा है कि इसका फाइनल यानी कि आखिरी सीक्वल देखने के लिए आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
रिलीज से पहले ही बंपर कमाई कर रही है ‘आदिपुरूष’। पर्दे की बात | 14.June | 4 pm 14.06.2023 5:10
ओम राउट की फिल्म आदिपुरुष काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की रिलीज में एक सिर्फ कुछ ही दिन बाकी हैं। लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Bigg Boss OTT सीजन 2 के कंफर्म कंटेस्टेंट की लिस्ट जारी!…पर्दे की बात | 14.June | 12 pm 14.06.2023 5:22
ये नया सीजन 17 जून से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाला है। मेकर्स ने शो को शुरू करने से ठीक पहले इसके कंटेस्टेंट्स की फाइनल लिस्ट जारी की है। पहले मेकर्स ने सोशल मीडिया पर गोट और क्वीन जैसे नाम लिखकर फैंस को बिना चेहरा दिखाए नामों का अंदाजा लगाने को कहा था।
शाहरुख खान के घर के बाहर लगी स्विगी की भीड़। पर्दे की बात | 13.June | 4 pm 13.06.2023 5:09
फूड डिलीवरी फर्म स्विगी ने सोमवार को सुपरस्टार शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ में कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन भेजे, ये सब शाहरुख खान के एक ट्वीट की वजह से हुआ.
साउथ कोरियन एक्ट्रेस पार्क सू रयून का सीढ़ियों से गिरने से निधन…पर्दे की बात | 13.June | 12 pm 13.06.2023 5:00
एक्ट्रेस की उम्र महज 29 साल थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो उनका अंतिम संस्कार 13 जून को किया जाएगा।कोरियाई मीडिया आउटलेट Soompi के मुताबिक एक्ट्रेस का परिवार उनके अंगों को दान करने वाला है।
कंगना ने रणबीर कपूर को दुर्योधन तो करण जौहर को शकुनि बना दिया। पर्दे की बात | 12.June | 4 pm 12.06.2023 5:55
कंगना ने नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में रणबीर कपूर की कास्टिंग पर जमकर आलोचना की थी। अब उन्होंने नए पोस्ट में रणबीर कपूर को दुर्योधन तो करण जौहर को शकुनि कह दिया है।
‘इश्क का रंग सफेद’ फेम एक्ट्रेस स्नेहल राय ने 21 साल बड़े शख्स से शादी की ट्रोलिंग पर दिया करारा जवाब…पर्दे की बात | 12.June | 12 pm 12.06.2023 5:05
मशहूर टीवी शो ‘इश्क का रंग सफ़ेद शो’ की फेम एक्ट्रेस स्नेहल राय इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बार फिर चर्चा में आ गईं। एक्ट्रेस ने बीते दिन अपनी शादी का खुलासा कर हर किसी को हैरान कर दिया है।
मंदिर में किया किस तो दीपिका चिखलिया ने कृति सेनन की लगाई क्लास। पर्दे की बात | 09.June | 4 pm 09.06.2023 5:10
दीपिका चिखलिया ने कृति सेनन और ओम राउत के किसिंग विवाद पर रिएक्शन देते हुए कहा कि ‘उनका मानना है कि इस पीढ़ी के कलाकारों के साथ एक बड़ी समस्या है। इसकी वजह है कि वो ना तो किरदार में ठीक से घुसते हैं और ना ही भावनाओं को समझते हैं।
राजीव सेन-चारु असोपा का आखिरकार हुआ तलाक…पर्दे की बात | 9.June | 12 pm 09.06.2023 5:20
सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और टेलीविजन एक्ट्रेस चारु असोपा ने पिछले कुछ सालों में अपनी शादी में आए उतार-चढ़ाव के बारे में सार्वजनिक रूप से जानकारी साझा करने के बाद औपचारिक रूप से तलाक लेने की घोषणा की है।
सोनाक्षी सिन्हा पर निशाना, “बड़े एक्टर की बेटी, लेकिन नहीं कर पा रही थी एक्टिंग।” पर्दे की बात | 08.June | 4 pm 08.06.2023 5:09
टीवी की मश्हूर एक्ट्रेस काम्या पंजाबी अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा के ओटीटी डेब्यू वेब सीरीज को लेकर कटाक्ष करती नजर आई हैं।
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.