Express Audio
Jansatta - पर्दे की बात
कौन सी फिल्म रिलीज होने वाली है, किसे दर्शकों ने किया पसंद। किस वेब-सीरीज का है आपको बेसब्री से इंतजार। कौन सा गाना मचा रहा है धूम। एंटरटेनमेंट की खबरों से रहना है अपडेट तो सुनिए जनसत्ता पर्दे की बात।
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
पश्चिमी संगीत और युवा एपिसोड-2 | पर्दे की बात | 11.February | 2 PM 11.02.2024 4:17
पुरानी हिंदी फिल्मों में अक्सर गांव से आकर शहर में पढ़ने-लिखने वाले किसी लड़के को शहर के किसी धनीमानी परिवार की लड़की से प्रेम हो जाता है और उसका चरम होता है उस पार्टी में लड़के के अपमान से। संगीत समाज के आदर्श मूल्यों का वाहक होता है और शायद इसके माध्यम से समाज अपने मूल्यों को नई पीढ़ियों तक पहुंचाने का प्रयास करता है। इसलिए अगर भारतीय संगीत पसंद करने वाले पिता और पश्चिमी संगीत की थाप पर नाचने वाले पु...
पश्चिमी संगीत और युवा एपिसोड-1 | पर्दे की बात | 11.February | 1 PM 11.02.2024 4:11
पिछले कुछ दशक में संगीत सुनने का चलन काफी बढ़ा है। संगीत का बाजार व्यापक हुआ है। इसके साथ-साथ संगीत का स्वरूप भी काफी बदला है। खासकर भारत में इस क्षेत्र में बहुत तेजी से प्रयोग हो रहे हैं और युवा पीढ़ी का आस्वाद भी उसी तेजी से बदलता दिख रहा है। हाल के कुछ सालों में संगीत के क्षेत्र में रैप और हिपहॉप जैसे चलन से जैसी तोड़-फोड़ हुई है और युवाओं में इनकी लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ रही है उसे देखते हुए स्वाभ...
हिंदी के ये दस नाटक जरूर पढ़ने चाहिए | पर्दे की बात | 11.February | 12 PM 11.02.2024 6:16
हिंदी की नाट्येतर विधाओं के मंचन ने उपन्यास, संस्मरण और परसाई के व्यंग्यों आदि से रूपांतर-कला का एक नया क्षेत्र अवश्य खोला और ‘होरी’, ‘महाभोज’, ‘काशी का अस्सी’ और ‘निठल्ले की डायरी’ जैसे उल्लेखनीय काम सामने आए। लेकिन अपने में से ही उभरे इन विकल्पों ने मूल नाटकों के दरवाजे ज्यादा ही जोर से बंद किए, तो चोट महसूस भी ज्यादा हुई।
हिंदी में नाटक बनाम हिंदी के नाटक | पर्दे की बात | 11.February | 10 AM 11.02.2024 5:14
‘हिंदी के नाटक’ न होने और ‘हिंदी में नाटक’ होने ने हिंदी रंगमंच, हिंदी भाषा और भारतीय रंगमंच पर अलग-अलग तरह से असर डाला है। यह मुद्दा शुरू से चर्चा में है कि हिंदी रगमंच पर अन्य भाषाओं से अनूदित और अन्य विधाओं से रूपांतरित मंचनों के मुकाबले हिंदी के मौलिक नाटक कम क्यों खेले जाते हैं? यह स्थिति सर्वमान्य है, क्योंकि कभी किसी ने इस तथ्य से इनकार तो क्या, इस पर शक तक नहीं किया। बहुतेरे नामचीन ‘हिंदी...
यामी गौतम ही नहीं ऋचा चड्ढा भी बनने वाली हैं मां | पर्दे की बात | 9.February| 4 PM 09.02.2024 4:34
यामी गौतम के बाद अब ऋचा चड्ढा के मां बनने की खबर सामने आई है। अली फजल और ऋचा चड्ढा के घर भी जल्द किलकारी गूंजने वाली है। अली ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी फैंस को देते हुए बताया है कि वह दो से तीन होने वाले हैं। अली ने दो तस्वीरें शेयर की हैं, पहली तस्वीर में एक कागज पर 1 + 1 = 3 लिखा है। दूसरी तस्वीर ऋचा और अली की है साथ में प्रेग्नेंट महिला वाला इमोजी अटैच किया है। कैप्शन में अली ने लिखा, “एक छ...
‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे सेलेब्स, कुशा कपिला ने एल्विश यादव को दिया जवाब | पर्दे की बात | 10.February| 09.02.2024 4:09
शाहिद कपूर और कृति सेनन पिछले काफी समय से अपनी फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को लेकर चर्चा में थे। वो लगातार इसके प्रमोशन में बिजी थे। मूवी रोबोटिक बेस्ट एक लव स्टोरी पर आधारित है, जिसमें इमोशन, लव, रोमांस और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का देखने के लिए मिलने वाला है। ऐसे में इसकी रिलीज से पहले मुंबई में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी पहुंचे थे। एक्ट्रेसेस ने ग्लैमर का...
सुष्मिता सेन की बेटी रेने संग नजर आए मुनव्वर फारूकी, यूजर्स बोले- ये मुन्ना के साथ क्यों हैं | पर्दे की बात | 8.February | 4 PM 08.02.2024 4:27
बिग बॉस 17 खत्म हो चुका है और शो की ट्रॉफी मुनव्वर फारूकी ने अपने नाम की है। शो खत्म होने के बाद भी मुनव्वर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। वह कभी पार्टी करते नजर आ रहे हैं, तो कभी इंटरव्यू और फैनमीट करते।बीते दिन जहां वह ‘बिग बॉस सीजन 17’ की रीयूनियन पार्टी में मेहफिल लूटते नजर आए थे तो वहीं कॉमेडियन का एक नया वीडियो सामने आया है। जिसमें वह ओरी और सुष्मिता सेन की बेटी रेने के साथ नजर आ रहे हैं। मुन...
सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर धमाल मचाएगी ऋतिक-दीपिका की ‘फाइटर’ | पर्दे की बात | 8.February | 12 PM 08.02.2024 3:46
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ बॉक्स ऑफिस के बाद ओटीटी पर मचाएगी धमाल । ये फिल्म गणतंत्र दिवस के अवसर पर 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस एरियल एक्शन फिल्म को दर्शकों मे काफी पसंद किया है।इस फिल्म ने शुरुआती चार दिनों में शानदार कलेक्शन किया और 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। ‘फाइटर’ एक देशभक्ति से भरी फिल्म है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण ने पहली बार स्क्...
बेटे के शव के लिए जगजीत सिंह को देनी पड़ी थी रिश्वत, महेश भट्ट ने सालों बाद किया खुलासा | पर्दे की बात | 7.February | 4 PM 07.02.2024 4:13
महेश भट्ट की ‘सारांश’ 1984 की भारतीय हिंदी ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसकी कहानी महेश भट्ट को गजल सम्राट जगजीत सिंह की याद दिलाती है, क्योंकि उनके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। उनके बेटे की गाड़ी से कुचलकर मौत हो गई थी। बेटे के शव को पाने के लिए जो कुछ जगजीत सिंह को झेलना पड़ा था, महेश भट्ट ने सालों बाद इसका खुलासा किया है।आपको बता दें कि ‘सारांक्ष’ में अनुपम खेर और रोहि...
9 फरवरी को जितेंद्र कुमार की लंतरानी OTT पर रिलीज होगी, बताया लंतरानी का मतलब | पर्दे की बात | 7.February | 12 PM 07.02.2024 3:46
ओटीटी की दुनिया में जितेंद्र कुमार की नई मूवी आ रही है. आने वाली 9 फरवरी को जी5 पर पंचायत से मशहूर हुए जितेंद्र कुमार.. एंथोलॉजी मूवी लंतरानी में दिखेंगे. फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर गुरविंदर सिंह ने किया है.फिल्म के पोस्टर में जॉनी लीवर हैं जो खाकी वर्दी पहने नजर आ रहे हैं. फिल्म के बारे में एक्टर जितेंद्र कुमार ने इंस्टाग्राम पर लिखते हुए लंतरानी का मतलब समझाया...उन्होंने लिखा...
अरुण गोविल बोले- ‘सभी स्कूलों में पढ़ाई जानी चाहिए रामायण’ | पर्दे की बात | 6.February | 4 PM 06.02.2024 4:37
अरुण गोविल ने कहा, ‘रामायण हमारे करिकुलम में जरूर होनी चाहिए। क्योंकि रामायण के एकदम से धार्मिक कह देना इसका कोई औचित्य नहीं है। इससे जस्टिफाई नहीं होगा। रामायण हमारा जीवन दर्शन है। हमें ये बताती है कि सिर्फ हमें ही नहीं बल्कि सबको बताती है कि कैसे जीना चाहिए। रिश्ते कैसे होने चाहिए। धैर्य कितना होना चाहिए। शांति किस तरह से इंसान पा सकता है। ये सभी के लिए है। सिर्फ सनातनी लोगों के लिए नहीं है। ये...
‘एनिमल’ डायरेक्टर को लेकर बोलीं कंगना रनौत, रणबीर कपूर पर भी कसा तंज! | पर्दे की बात | 6.February | 12 PM 06.02.2024 4:07
‘कबीर सिंह’ और ‘एनिमल’ जैसी फिल्में बना चुके एक्टर संदीप रेड्डी वांगा अपने बेहतरीन डायरेक्शन के लिए जाने जाते हैं। आखिरी बार उन्होंने रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘एनिमल’ की, जिसने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा ही उड़ा दिया। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 900 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। दोनों ही फिल्म में एक कॉमन चीज देखने के लिए मिली कि महिला के किरदार को कमजोर दिखाने की वजह से क्रिटिसाइज किया गया। इसकी आलोचना कंगन...
ऐश्वर्या राय के साथ अभिषेक बच्चन ने की फिल्म तो बरस पड़े थे अमिताभ | पर्दे की बात | 5.February | 4 PM 05.02.2024 3:49
अभिषेक बच्चन आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका 5 फरवरी, 1976 को मुंबई में हुआ था। उनके बर्थडे के मौके पर आपको साल 2010 का किस्सा बता रहे हैं, जब उन्होंने ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म की थी और इसके बाद बिग बी भड़क उठे थे। बात ऐसी थी कि 2010 में जूनियर बच्चन ने ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म ‘रावण’ में काम किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी। इसमें अभिषेक ने बीरा मुंडा का रोल प्ले कि...
ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024: अवॉर्ड शो में दिखा पीएम मोदी के गाने का जादू! | पर्दे की बात | 5.February | 12 PM 05.02.2024 3:50
66वें ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024 का आयोजन हो चुका है। ये अवॉर्ड फंक्शन लॉस एंजिल्स में क्रिप्टो.कॉम एरिना में हुआ। ग्रैमी को संगीत के क्षेत्र में दिया जाता है। इस इवेंट में बिली इलिश, डुआ लीपा, ओलिविया रोड्रिगो सहित दूसरे पॉपुलर स्टार्स ने अपनी धांसू परफॉर्मेंस दी। इसके साथ ही इस मौक पर कई कैटेगरी में विनर्स के नामों का भी ऐलान कर दिया गया है। इसमें बॉलीवुड सिंगर और म्यूजिशियन शंकर महादेवन और तबला वादक...
हिंदी सिनेमा का लोक एपिसोड-2 | पर्दे की बात | 4.February | 8:30 PM 04.02.2024 3:08
हिंदी भाषा की खासियत यह है कि उसकी पूरी निर्मिति बोलियों पर आधारित है। क्षेत्र से लेकर जलवायु तक विविधता के व्यापक मिश्रण ने हिंदी के मन-मिजाज को गढ़ा है। ऐसे में हिंदी सिनेमा के लिए विविधता की इस छटा को कायम रख पाना पहले दिन से एक चुनौती रही है। इसके लिए जहां अलग-अलग क्षेत्र और समाज की कहानियों पर फिल्में बनीं तो वहीं हर क्षेत्र और बोली से जुड़े लोकगीतों को भी कभी सीधे तो कभी कलात्मक प्रयोग के साथ...
हिंदी सिनेमा का लोक एपिसोड-1 | पर्दे की बात | 4.February | 7 PM 04.02.2024 3:40
लोक की पूरी बनावट लयदार है। यहां न तो कुछ कर्कश है और न ही कुछ तुच्छ। आस्था और परंपरा के तटों से टकराती लोकगीतों की धारा ने सिनेमा और समाज को किस तरह प्रभावित किया है, यह देखना-समझना खासा दिलचस्प है। खासतौर पर हिंदी सिनेमा ने जिस तरह लोक टेरों को अपनाया है, वह कलात्मक प्रयोग का बड़ा आयाम तो है ही, यह संस्कृति और अभिव्यक्ति के लिहाज से भी लाजवाब प्रयोग है।बीसवीं सदी से लेकर अब तक जिस कला ने कम समय म...
प्रेमचंद और हिंदी सिनेमा की कहानियां एपिसोड-2 | पर्दे की बात | 4.February | 6 PM 04.02.2024 4:46
आम जनता ने होरी जैसे विवश-दबे राजकुमार को खारिज कर दिया और कला-साहित्य वालों ने राजकुमार के रूप में होरी को। मगर जेटली के महमूद बन सके सही गोबर- गुलजार के गुजराती मूल और नई पीढ़ी के अभिनेता बीरजी से तो बहुत-बहुत अच्छे।मगर त्रिलोकजी की इस फितरत से एक (आ)लोक मिलता है कि साहित्य-आधारित फिल्मों में हीरोपंथी नहीं चलेगी। शायद इस तथ्य को गुलजार ने समझा था या बजट की सीमा रही हो, पर उन्होंने सितारा (स्टार)...
प्रेमचंद और हिंदी सिनेमा की कहानियां एपिसोड-1 | पर्दे की बात | 4.February | 5 PM 04.02.2024 4:34
नाटक और सिनेमा जैसी प्रदर्शनकारी कलाओं के साथ प्रेमचंद का रिश्ता उनके जीते-जी ‘रसाई और खिंचाई’ वाला रहा। उन्होंने नाटक लिखे, जो चलते नहीं; लेकिन बड़े कथाकार के नाते इज्जत से याद किए जाते हैं। फिर कथालेखन के अपने उत्कर्ष-काल में जब बोलती फिल्में आई ही आई थीं, ‘अजंता सिने स्टोन कंपनी’ के बुलावे पर फिल्म लेखन के लिए आठ हजार रुपए मासिक वेतन पर 1932 में मुंबई गए। जाना मंजूर तो किया अपनी पत्रिकाओं (हंस औ...
हिंदी के वाल्टर स्काट वृंदावनलाल वर्मा | पर्दे की बात | 4.February | 4 PM 04.02.2024 3:35
बीसवीं सदी के इतिहास में भारत जिन प्रतिभाओं के बूते दाखिल हुआ, वे ज्ञान और संस्कृति की विभिन्न धाराओं से जुड़े थे। कमाल यह कि इन प्रतिभाओं ने उस दौर में अपने कृतित्व का उजास फैलाया जब देश गुलाम था। इस लिहाज से साहित्य और खासतौर पर हिंदी साहित्य की बात करें तो इसके इतिहास के कई गौरवशाली सर्ग इसी दौरान रचे गए। पराधीनता के बीच भारतीय प्रतिभाएं जब अक्षर उद्यम में जुटी थीं तो जाहिर तौर पर उनके सामने सबस...
हिंदी सिनेमा से गुम होती अभिनेत्री | पर्दे की बात | 4.February | 3 PM 04.02.2024 3:39
अब फिल्मों में खलनायिकाएं कम ही देखने को मिलती हैं जबकि पहले उनके बिना फिल्में अधूरी सी लगती थीं। अगर हम खलनायकों को फिल्म का अहम पात्र मानते हैं तो खलनायिकाओं की अहमियत भी किसी भी कीमत पर कम नहीं आंकी जा सकती है। पहले खलनायक सेठ, साहूकार, जमींदार, ठेकेदार, सूदखोर लाला या लंपट बनिया हुआ करता था जो नायक-नायिका और जनता का केवल शोषण करते थे। आज खलनायक का रूप बदला है। अब उसकी शक्ल तस्कर, देशद्रोही, बद...
हिंदी सिनेमा में विदेशी कलाकार | पर्दे की बात | 4.February | 2 PM 04.02.2024 5:11
देशी हीरोइनों के लिए हिंदी फिल्मों के दरवाजे खुलने की सिर्फ यही मिसाल नहीं है। पिछले दो दशक में हिंदी फिल्मों में दर्जन से ज्यादा विदेशी हीरोइनें दिखाई दी हैं। भारतीय कलाकारों को सही भूमिका देने में विदेशी फिल्मकारों ने भले ही उदासीनता बरती हो, भारत में विदेशी कलाकारों और खास कर हीरोइनों का इस्तेमाल करने का उत्साह कभी नहीं थमा। इसका इतिहास काफी पुराना और दिलचस्प है। हालांकि बीते सालों में इस तरह क...
आज भी समाज को आईना दिखा रहा है हिंदी सिनेमा | पर्दे की बात | 4.February | 1 PM 04.02.2024 3:52
सिनेमा ने समाज को हर दौर में आईना दिखाया है। समाज की खामियों को पहचान कर सिनेमा उस पर उंगली रखता है, और समाज उसे स्वीकार कर, ठीक कर आगे बढ़ता है। समाज चाहे बदलता हो, सिनेमाई आईना कभी नहीं बदला। समाज में डाकू से लेकर डॉन तक आए, सिनेमा ने दिखाए। समाज में छुआछूत, दहेज प्रथा, भ्रष्टाचार, अन्याय दिखा तो सिनेमा ने उसके सामने आईना रख दिया। प्रतिभा पलायन हुआ तो ‘पूरब और पश्चिम’ से लेकर ‘स्वदेश’ बनी। बहुएं...
बेमिसाल अभिनेता संजीव कुमार उर्फ हरिभाई की अनसुनी कहानी यहां | पर्दे की बात | 4.February | 12 PM 04.02.2024 3:41
आज हिंदी सिनेमा के बेमिसाल अभिनेता संजीव कुमार उर्फ हरिभाई की...संजीव कुमार का असली नाम हरिहर जेठालाल जरीवाला था, जिन्हें प्यार और सम्मान से लोग हरिभाई कहते थे। उनका जन्म मुंबई में एक मध्यवर्गीय गुजराती परिवार में हुआ था। वे बचपन से ही फिल्मों में बतौर अभिनेता काम करने का सपना देखा करते थे। इसी सपने को पूरा करने के लिए वे अपने जीवन के शुरुआती दौर में ही रंगमंच से जुड़ गए और बाद में फिल्मालय के एक्ट...
हिंदी सिनेमा का स्वाभाविक अभिनेता, शिक्षक, रेडियो एनाउंसर और लेखक बलराज साहनी | पर्दे की बात | 4.February | 10 AM 04.02.2024 4:07
आज की कहानी है हिंदी सिनेमा के अभिनेता, शिक्षक, रेडियो एनाउंसर और लेखक बलराज साहनी , उनकी पुस्तक ‘मेरा रूसी सफरनामा’ पर उन्हें ‘सोवियत लैंड नेहरू पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था। उन्होंने अपनी आत्मकथा भी लिखी- ‘मेरी फिल्मी आत्मकथा’ नाम से। साहनी ने पटकथा लेखन में भी योगदान दिया था।उनके बचपन का नाम युधिष्ठिर साहनी था। वे प्रख्यात कथाकार भीष्म साहनी के बड़े भाई और चरित्र अभिनेता परीक्षित साहनी के प...
फेमस एक्ट्रेस पूनम पांडे का निधन, किस वजह से हुई अचानक मौत | पर्दे की बात | 2.February | 4 PM 02.02.2024 4:12
एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे के निधन की खबर सामने आई। पूनम के इंस्टाग्राम हैंडल पर उनकी मौत की जानकारी दी गई है। पूनम की मौत सर्वाइकल कैंसर के कारण हुई। पूनम की उम्र 32 साल थी और वो लगातार किसी न किसी खबर को लेकर सुर्खियों में बनी रहती थीं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने ‘लॉकअप’ को-कंटेंस्टेंट मुनव्वर फारूकी की Bigg Boss 17 की जीत पर बधाई दी थी।पूनम पांडे बॉलीवुड में आने से पहले मॉडलिंग करती थीं। उन्ह...
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.