Express Audio

Jansatta - खेल खबर

News HI ↓ 1000 episodes

मैदान क्रिकेट का हो या फुटबॉल का। बात टेनिस की हो या हॉकी की। खेल जगत की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट को सुनिए मिनटों में। जनसत्ता खेल खबर रखेगा आपको अपडेट।

Author

Express Audio

Category

News

Podcast website

www.spreaker.com

Latest episode

Aug 18, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

World Athletics Championships में नीरज चोपड़ा के अलावा भारत की अन्य उपलब्धियां…खेल खबर |28. August | 1 pm 28.08.2023

मुहम्मद अनस याहिया, अमोज जैकब, मुहम्मद अजमव वारियाथोडी और राजेश रमेश की चौकड़ी 4×400 मीटर रिले रेस में 5वें नंबर पर रही।

BCCI ने विराट कोहली को दी सख्त चेतावनी। खेल खबर | 25.August | 6 pm 25.08.2023

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने यो-यो टेस्ट का स्कोर सोशल मीडिया पर पोस्ट करके एक बार फिर अपनी फिटनेस साबित की। कोहली का यह करना बीसीसीआई को रास नहीं आया। उन्होंने अब सभी खिलाड़ियों से ऐसी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर न करने को कहा है।

World Athletics Championships 2023: एक्शन में नीरज चोपड़ा…खेल खबर |25. August | 1 pm 25.08.2023

भारत के जैवलिन थ्रो खिलाड़ी और ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा शुक्रवार को बुडापेस्ट में चल रही वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उतरेंगे। पिछली बार सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज की नजर इस बार गोल्ड पर होगी।

भारतीय कुश्ती संघ को बड़ा झटका, UWW ने रद्द की सदस्यता। खेल खबर | 24.August | 6 pm 24.08.2023

विश्व कुश्ती की सर्वोच्च संचालन संस्था यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने समय पर चुनाव नहीं कराने के कारण भारतीय कुश्ती महासंघ को निलंबित कर दिया जिसका मतलब है कि भारतीय पहलवान आगामी विश्व चैंपियनशिप में भारतीय ध्वज तले नहीं खेल पाएंगे।

Shooting World Championship:अमनप्रीत सिंह ने दिलाया 5वां गोल्ड…खेल खबर |24. August | 1 pm 24.08.2023

अमनप्रीत सिंह ने बुधवार को पुरुषों की 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल में पहला स्थान हासिल करके आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व चैंपियनशिप में भारत को पांचवां स्वर्ण पदक दिलाया, जबकि महिलाओं ने स्टैंडर्ड पिस्टल की टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

भारत के लिए ऐतिहासिक होगा आज का दिन। सुर्खियां | 23.August | 5 pm 23.08.2023

भारत के लिए आज का दिन एतिहासिक होने वाला है। शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर लैंड करने की कोशिश करेगा। पूरे विश्व की निगाहें आज चंद्रयान-3 पर टिकी हुई हैं।

टीम इंडिया के मैच बोरिंग हो गए हैं!- आकाश चोपड़ा…खेल खबर |23. August | 1 pm 23.08.2023

अगर कोई यह दावा करे कि भारतीय फैंस को टीम इंडिया के मैच बोरिंग लगने लगे हैं तो हैरान होना बनता है। यह दावा किया है पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने।

युजवेंद्र चहल को टीम में शामिल ना करने पर कई पूर्व क्रिकेटर हुए नाराज। खेल खबर | 22.August | 6 pm 22.08.2023

एशिया कप के लिए बीसीसीआई ने जिस टीम का चयन किया है उससे कई दिग्गज संतुष्ट नहीं है। भारत को वर्ल्ड कप जिताने वाले दिग्गज खिलाड़ी मदल लाल ने सेलेक्टर्स पर सवाल उठाते हुए कहा है कि टीम में चोटिल खिलाड़ियों को जगह दी जा रही है।

Chess World Cup के सेमीफाइनल में जीते आर प्रज्ञानानंदा, विश्वनाथन आनंद और खेल मंत्री ने दी बधाई…खेल खबर |22. August | 1 pm 22.08.2023

इस शानदार जीत के साथ ही उन्होंने फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया।

जसप्रीत बुमराह की जोरदार वापसी। खेल खबर | 21.August | 6 pm 21.08.2023

पीठ की चोट के कारण 11 महीने मैदान से बाहर रहे भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बेहतरीन वापसी की है। भारत और आयरलैंड के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज में जसप्रीत बुमराह कप्तान हैं और वह टीम को फ्रंट सीट से लीड कर रहे हैं। गेंदबाजी के साथ-साथ उनकी कप्तानी की भी तारीफ हो रही है।

रिंकू सिंह पहली ही पारी के बाद बने प्लेयर ऑफ द मैच…खेल खबर |21. August | 1 pm 21.08.2023

आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में रिंकू सिंह को डेब्यू का मौका मिला तो हर कोई उन्हें बल्लेबाजी करते देखने को बेताब था। बारिश के कारण पहला मैच पूरा नहीं हुआ और उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला।

भारतीय मीडिया के कारण पाकिस्तान से हारी थी टीम इंडिया – शोएब अख्तर…खेल खबर |16. August | 6 pm 18.08.2023

पाकिस्तानी दिग्गज गेंदबाज शोएब अख्तर का कहना है कि भारत के प्रदर्शन की एक बड़ी वजह देश का मीडिया है जो कि टीम पर दबाव बनाता है।

डोपिंग में फंसी दुती चंद पर 4 साल का बैन…खेल खबर | 18.August | 1 pm 18.08.2023

भारत की नेशनल रिकॉर्ड होल्डर और स्टार एथलीट दुती चंद पर डोपिंग के चलते चार साल का बैन लगा है। दिसंबर महीने में जांच के लिए दुती ने जो सैंपल दिया था उसमें SARMs पाया गया था।

रिंकू सिंह को मिलने वाला है बड़ा चांस। खेल खबर | 17.August | 6 pm 17.08.2023

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में हार के बाद भारतीय टीम के सामने अगली चुनौती है आयरलैंड। शुक्रवार से दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत होगी। इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने कई युवा चेहरा को मौका दिया है जिसमें आईपीएल 2023 के स्टार रिंकू सिंह भी शामिल हैं।

“टीम इंडिया को हर हाल में जीतना होगा विश्व कप”…खेल खबर |16. August | 1 pm 17.08.2023

वेस्टइंडीज के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन से फैंस ही नहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)भी नाराज है। बोर्ड ने रोहित एंड कंपनी से साफ-साफ कह दिया है कि वर्ल्ड कप को किसी भी सूरत में हल्के में नहीं लेना है।

World Cup से पहले पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका…खेल खबर |16. August | 6 pm 16.08.2023

पाकिस्तान के अनुभवी तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी। लेफ्ट आर्म पेसर अब दुनिया भर में फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे।

देश की जानी मानी मीडिया कंपनी को विराट कोहली ने बता दिया फेक। खेल खबर | 16.August | 1 pm 16.08.2023

सोशल मीडिया से कमाई का दावा करने वाली खबरों को खारिज करने के कुछ दिनों बाद विराट कोहली ने मंगलवार 15 अगस्त 2023 को एक और रिपोर्ट को खारिज कर दिया। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा अपने अलीबाग फार्महाउस में ‘क्रिकेट पिच बनाने’ जा रहे हैं।

IND vs WI: हार्दिक पांड्या ने ली हार की जिम्मेदारी। खेल खबर | 14.August | 6 pm 14.08.2023

भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में हार के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराते हुए स्वीकार किया कि उनकी धीमी बल्लेबाजी टर्निंग प्वाइंट साबित हुई जिसके कारण टीम अंतिम 10 ओवरों में लय खो बैठी।

IND vs WI: T20 सीरीज की हार ने खड़े कर दिए भारतीय क्रिकेट टीम पर कई सवाल। खेल खबर | 14.August | 1 pm 14.08.2023

पिछले 9 महीने में टी20 विश्व कप, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और अब वेस्टइंडीज जैसी कमजोर टीम के खिलाफ टी20 सीरीज में हार ने भारतीय क्रिकेट पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

सूर्यकुमार यादव जरूर होंगे वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा? खेल खबर | 11.August | 6 pm 11.08.2023

आगामी वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम को लेकर काफी माथापच्ची चल रही है। फिलहाल सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन नंबर 4 के लिए दावेदारी ठोक रहे हैं, लेकिन इनका फॉर्म सवालों के घेरे में हैं। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने दावा किया है कि मुझे 100 प्रतिशत इस बात का यकीन है कि सूर्यकुमार यादव विश्व कप टीम का हिस्सा जरूर होंगे।

रानी रामपाल ने संन्यास की अटकलें खारिज कीं, हेड कोच पर साधा निशाना…खेल खबर |11. August | 1 pm 11.08.2023

पूर्व भारतीय कप्तान रानी रामपाल पिछले दो साल से राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम से बाहर हैं। इस अनदेखी के लिए रानी रामपाल ने महिला हॉकी टीम की मुख्य कोच यानेक शॉपमैन पर निशाना साधा।

वर्ल्ड कप से पहले ईडन गार्डन स्टेडियम में लगी आग। खेल खबर | 10.August | 6 pm 10.08.2023

बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अंतर्गत आने वाले कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में एक बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम में आग लगने की घटना सामने आई है।

World Cup की मेजबानी से पहले ईडन गार्डन स्टेडियम में लगी आग…खेल खबर |10. August | 1 pm 10.08.2023

बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अंतर्गत आने वाले कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में एक बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम में आग लगने की घटना सामने आई है।

अपने खराब प्रदर्शन पर बोले सूर्यकुमार, “इसे स्वीकार करने में कोई शर्म नहीं!” खेल खबर | 09.August | 6 pm 09.08.2023

वनडे विश्व कप करीब ही है जिसे देखते हुए भारतीय टीम प्रबंधन ने विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को खेल के इस प्रारूप के अंतिम ओवरों में कम से कम 45-50 गेंद खेलने के लिए कहा है, हालांकि इसमें उनका रिकॉर्ड सामान्य है और उन्हें ‘इसे स्वीकार करने में कोई शर्म की बात भी नहीं’ लगती है।

कुलदीप यादव ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास…खेल खबर |9. August | 1 pm 09.08.2023

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में भारत ने मेजबान को 7 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में खुद को बरकरार रखा। भारत की इस जीत में चाइनामैन कुलदीप यादव की गेंदबाजी की अहम भूमिका रही। उन्होंने इस मैच में 3 विकेट लिए।

Listen to the Jansatta - खेल खबर podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.