Express Audio

Jansatta - खेल खबर

News HI ↓ 1000 episodes

मैदान क्रिकेट का हो या फुटबॉल का। बात टेनिस की हो या हॉकी की। खेल जगत की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट को सुनिए मिनटों में। जनसत्ता खेल खबर रखेगा आपको अपडेट।

Author

Express Audio

Category

News

Podcast website

www.spreaker.com

Latest episode

Aug 18, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

लखनऊ और दिल्ली का मैच आज, यहां पढ़ें पिच, मौसम, प्लेइंग 11, ड्रीम11 समेत अन्य सभी डिटेल्स | खेल-खबर | 12.APRIL | 6 PM 12.04.2024

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 का 26वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज यानी 12 अप्रैल को उत्तर प्रदेश की राजधानी स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम पर शाम 7:30 बजे से खेला जाना है। लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2024 की ताजा अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है। उसके 4 में 3 जीत के साथ 6 अंक हैं। दिल्ली कैपिटल्स सबसे निचली पायदान यानी 10वें नंबर पर है। दिल्ल...

आरसीबी को मिली 5वीं हार, मुंबई ने 7 विकेट से हराया | खेल खबर | 12.April| 1 PM 12.04.2024

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 का 25वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (एमआई) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बेंगलुरु ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 196 रन बनाए। फाफ डुप्लेसिस ने 40 गेंद पर 61 रन बनाए। रजत पाटीदार ने 26 गेंद पर 50 रन बनाए। दिनेश कार्तिक ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंद पर नाबाद 5...

सांसे रोक देने वाले मैच में गुजरात को आखिरी गेंद पर मिली जीत, राजस्थान का विजय रथ रुका | खेल खबर | 11.April| 1 PM 11.04.2024

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के 24वें मैच में गुजरात टाइटंस ने आखिरी गेंद पर राजस्थान रॉयल्स को 3 विकेट से हराया। इसके साथ ही राजस्थान का विजय रथ रुक गया। टीम को इस सीजन में पहली हार मिली। 5 में से वह एक मैच हारी है। अंक तालिका में शीर्ष पर है। गुजरात की टीम अंक तालिका में 6 में से 3 मैच जीतकर छठे नंबर पर है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। राजस्था...

राजस्थान बनाम गुजरात मैच से पहले पढ़ें प्लेइंग 11, ड्रीम11, पिच रिपोर्ट डिटेल्स | खेल खबर | 10.April| 6 PM 10.04.2024

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 का 24वां मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाना है। टॉस का समय शाम 7:00 बजे का है। संजू सैमसन की अगुआई वाली राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2024 की अंक तालिका में अभी पहले नंबर पर है। उसने 4 मैच खेले हैं और सभी जीते हैं। सवाई मानसिंह स्टेडियम राजस्थान रॉयल्स का घरेलू मैदान है। राजस्थान रॉयल्स की नजर घरेलू पर...

हैदराबाद ने पंजाब को 2 रन से हराया, आखिरी ओवर में 29 रन बचाने में उनादकट के छुट गए पसीने | खेल खबर | 10.April| 12 PM 10.04.2024

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के 23वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 2 रन से हराया। मुल्लानपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 182 रन बनाए। नितीश रेड्डी ने 37 गेंद पर 4 चौके और 5 छक्के की मदद से 64 रन बनाए। अब्दुल समद ने 12 गेंद पर 25 रन बनाए। ट्रेविस हेड ने 15 गेंद पर 21 रन ब...

पंजाब और हैदराबाद दोनों करेंगे 1-1 बदलाव? ये है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन | खेल खबर | 9.April| 6 PM 09.04.2024

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 का 23वां मैच चंडीगढ़ में मुल्लानपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है। मैच से पहले इस podcast में हम दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में जानेंगे।..................पंजाब किंग्स के सहायक कोच ब्रैड हैडिन ने क्रिकबज को बताया कि टीम के आखिरी मैच में नहीं खेलने वाले लियाम लि...

CSK ने रोका KKR का विजय रथ, ऋतुराज ने दिलाई टीम को 7 विकेट से जीत | खेल खबर | 9.April| 1 PM 09.04.2024

आईपीएल 2024 का 22वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और कोलकाता ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 137 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 32 गेंद पर 34 रन बनाए। सुनील नरेन ने 20 गेंद पर 27 रन बनाए। अंगकृष रघुवंशी ने 18 गेंद पर 24 रन बनाए। चेन्नई के लिए...

कोलकाता और चेन्नई की फैंटेसी टीम में इन खिलाड़ियों को दे सकते हैं मौका | खेल खबर | 8.April| 6 PM 08.04.2024

आईपीएल 2024 का 22वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2024 में अब तक अपने दोनों घरेलू मैदान जीते हैं, जबकि अवे ग्राउंड पर खेले दोनों मैच हारे हैं। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय है। अब यह देखना रोचक होगा कि क्या चेन्नई घरेलू मैदान पर अपना जीत का क्रम जारी रख पाती ह...

IPL 2024: यश ठाकुर का पंजा, क्रुणाल पंड्या की टेस्ट मैच वाली गेंदबाजी गुजरात की हार के बड़े कारण | खेल खबर | 8.April| 1 PM 08.04.2024

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में केएल राहुल की अगुआई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम शानदार फॉर्म में चल रही है। हार से अभियान शुरुआत करने के बाद लखनऊ ने लगातार 3 जीत दर्ज की है। उसने रविवार (7 अप्रैल)को गुजरात टाइटंस को 33 रन से हराया। 164 रन के स्कोर उसने काफी आसानी से डिफेंड कर लिया। लखनऊ की इस जीत में यश ठाकुर और क्रुणाल पंड्या ने अहम भूमिका निभाई। यश ने पांच विकेट लिए। वहीं पंड्या...

बोले जो कोयल बागों में… साइकिल पर गाना गाते दिखे माही की सिंगिग के मुरीद हुए फैंस | खेल खबर | 5.April| 6 PM 05.04.2024

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में छाए हुए हैं। वह चाहे चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान न हो लेकिन फिर भी उनका जलवा कायम है। धोनी क्रिकेट के साथ-साथ अब सिंगर भी बन गए हैं। धोनी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में गाना गाते हुए दिखाई दिए। फैंस ने पहली बार धोनी को गाना गाते हुए देखा है। वह धोनी की सिंगिग के फैन हो गए। सोशल मीडिया पर धोनी के एक एड का वीडियो वायरल हो रहा है। इसका कारण ह...

हैदराबाद बनाम चेन्नई मैच आज, यहां पढ़ें पिच और वेदर रिपोर्ट | खेल खबर | 5.April| 1 PM 05.04.2024

दोनों टीमें अपने-अपने पिछले मुकाबलों में हार के बाद इस मैच में उतरेंगी। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) गुजरात टाइटंस (जीटी) से सात विकेट से हार गई थी, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) विजाग (विशाखापत्तनम) में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की ओर से दिए दिए गए लक्ष्य से 20 रन पीछे रह गई थी।सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक 19 आईपीएल मैच खेले हैं। उनमें से सीएसके ने 14 और एसआरएच ने 5 जीते हैं। सी...

शाहरुख खान खेलेंगे पहला मैच? पंजाब-गुजरात की ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन | खेल खबर | 4.April| 6 PM 04.04.2024

आईपीएल 2024 में गुरुवार को पंजाब किंग्स गुजरात टाइटंस का सामना करेगी। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा जहां गुजरात की टीम इस सीजन में कोई मैच नहीं हारी है। वह इसी लय को पंजाब किंग्स के खिलाफ भी जारी रखना चाहेगी। पंजाब किंग्स के लिए चुनौती आसान नहीं होगी।शुभमन गिल पर रहेंगी नजरें...गुजरात के कप्तान शुभमन गिल अबतक तीन मैचों में केवल 75 रन ही बना पाए हैं। टीम को उनसे बेहतर की उ...

कोलकाता ने दिल्ली को 106 रन से हराया, पंत-स्टब्स के अर्धशतक नहीं आए काम | खेल खबर | 4.April| 1 PM 04.04.2024

कोलकाता ने दिल्ली को 106 रन से हराया। 273 रन के टारगेट के जवाब में दिल्ली की टीम 17.2 ओवर में 166 रन पर ऑल आउट हो गई। एनरिख नॉर्खिया के तौर पर दिल्ली का आखिरी विकेट गिरा। आंद्रे रसेल को विकेट मिला। उन्होंने 4 रन बनाए। इशांत शर्मा 1 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली के लिए ऋषभ पंत ने 25 गेंद पर 4 चौके और 5 छक्के से 55 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स ने 32 गेंद पर 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 54 रन बनाए। बाकी कोई...

डीसी और केकेआर क्या करेंगी प्लेइंग इलेवन में बदलाव, जानें क्या हैं आसार | खेल खबर | 3.April| 6 PM 03.04.2024

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में अब तक 15 मैच हो चुके हैं। आईपीएल 2024 का 16वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच है। यह मैच विशाखापत्तनम स्थित डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाना है। शाम 7:00 बजे टॉस होना है। दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2024 की अंक तालिका में अभी 7वें नंबर पर है। उसने 3 में से एक मैच में जीत...

दिल्ली बनाम कोलकाता मैच में ऐसा रहेगा विशाखापत्तनम की पिच और मौसम का मिजाज | खेल खबर | 3.April| 1 PM 03.04.2024

आईपीएल 2024 के 16वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। यह मैच 3 अप्रैल को विजाग (विशाखापत्तनम) के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है। दोनों टीमों ने अपने पिछले मैच जीते हैं।दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने जहां चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ जीत हासिल की थी। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को उसके घर में हराया था। दोन...

मुंबई को मिली लगातार तीसरी हार, राजस्थान ने 6 विकेट से हराया | खेल खबर | 2.April| 1 PM 02.04.2024

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 का 14वां लीग मैच मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 125 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने 34 और तिलक वर्मा ने 32 रन बनाए। टिम डेविड ने 17 रन बनाए। ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल ने 3-3 विकेट लिए। नांद्रे बर्गर...

रोहित शर्मा या संजू सैमसन को बनाएं कप्तान, ये है मुंबई बनाम राजस्थान मैच की फैंटेसी 11 | खेल खबर | 1.April| 6 PM 01.04.2024

मुंबई इंडियंस (एमआई) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में अपना पहला मैच घर पर (वानखेड़े स्टेडियम) खेलेगी। वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से है। संजू सैमसन की अगुआई वाली राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2024 में अब तक अजेय है। वानखेड़े स्टेडियम में एक अप्रैल 2024 को मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच एक रोमांचक मैच की उम्मीद है। मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉ...

IPL 2024: डेविड मिलर का आईपीएल में रन चेज करते हुए है दमदार रिकॉर्ड | खेल खबर | 1.April| 1 PM 01.04.2024

डेविड मिलर बेहद खतरनाक बल्लेबाज हैं और तेज गति से रन बनाने के लिए वह जाने जाते हैं। आईपीएल 2024 में मिलर गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं और इस सीजन में आईपीएल के 12वें मैच में हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने रन चेज करते हुए ताबड़तोड़ पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई।इस मैच में हैदराबाद ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 162 रन बनाए थे और गुजरात ने 19.1 ओवर में 3 विकेट पर 168 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस मैच में...

शराब की जरा सी दुर्गंध बर्दाश्त नहीं कर पाते धोनी, करीबी दोस्तों के लिए लाए थे विदेशी सिगरेट | खेल खबर | 29.March| 1 PM 29.03.2024

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को शराब पीना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। साल 2006 में जब क्रिकेट टीम शैंपेन खोलकर जश्न मना रही थी तो वह ड्रेसिंग रूम में भी नहीं गए थे और बाहर ही जश्न खत्म होने का इंतजार करने लगे थे। आइए इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाते हैं. महेंद्र सिंह धोनी को शराब पसंद नहीं है। वह इसके प्रति अपना विरोध भी मुखरता से जाहिर करते हैं

IPL 2024: 8.40 करोड़ में बिके मेरठ के खिलाड़ी ने पहली ही गेंद पर दिखाया दम | खेल खबर | 27.March| 1 PM 27.03.2024

मेरठ ने भारतीय क्रिकेट को प्रवीण कुमार और भुवनेश्वर कुमार जैसे क्रिकेटर दिए हैं। यहां एक और यवा क्रिकेटर उभर रहा है। नाम है समीर रिजवी। 20 साल के इस क्रिकेटर ने मंगलवार (26 मार्च)को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)में पहली बार बल्लेबाजी की। पहली ही गेंद पर उन्होंने दिखा दिया कि उन्हें ऑक्शन में 8.40 करोड़ रुपये क्यों मिले थे।चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ समीर रिजवी 19वें ओवर...

चेपक की पिच पर गुजरात को स्पिनर की जरूरत, जानें कैसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग इलेवन | खेल खबर | 26.March| 6 PM 26.03.2024

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और गुजरात टाइटंस (जीटी) 26 मार्च को एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपक) में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के अपने दूसरे मुकाबले में भिड़ने के लिए तैयार हैं। इस स्टेडियम में टी20 इंटरनेशनल में पहली पारी का औसत स्कोर 160 रन है। यह दर्शाता है कि 26 मार्च 2024 को बल्ले और गेंद के बीच बराबरी की लड़ाई दिख सकती है।दोनों टीमें अपने शुरुआती मुकाबलों में जीत हासिल करने के बाद इस मैच...

IPL 2024: चिन्नास्वामी में क्यों फ्लॉप हुई पंजाब,जानें आरसीबी की जीत के 5 बड़े कारण | खेल खबर | 26.March| 1 PM 26.03.2024

विराट कोहली के आक्रामक अर्धशतक की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने होली के दिन अपने घरेलू मैदान पर पंजाब किंग्स को मात देकर सीजन में पहली जीत हासिल की। जीत के लिये 177 रन का लक्ष्य आरसीबी ने चार गेंद बाकी रहते हासिल किया । कोहली ने 49 गेंद में 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से 77 रन बनाये। जीत के साथ शुरुआत करने वाली पंजाब किंग्स अपनी लय को जारी नहीं रख सकी।दिनेश कार्तिक ने आखिरी ओवर्स में तूफानी अं...

चेन्नई और आरसीबी के बीच खेला जाएगा पहला मुकाबला, जानें किस पर लगाएं दांव | खेल खबर | 22.March| 6 PM 22.03.2024

आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। चेन्नई के चेपक स्टेडियम में दोनों का सामना होगा। सीजन के पहले मैच में दोनों टीमों की नजर दमदार शुरुआत पर है। ऑक्शन के बाद दोनों ही टीमों में कुछ बदलाव हुए हैं। इसका असर उनकी प्लेइंग इलेवन पर भी देखने को मिलेगा।

रजत पाटीदार की वापसी, रचिन रविंद्र का डेब्यू? ये है सीएसके और आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन | खेल खबर | 22.March| 1 PM 22.03.2024

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की आज से शुरुआत होगी। सीजन के उद्घाटन मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से भिड़ेगी।उम्मीद है कि प्रशसंक पीले रंग की जर्सी में ‘थाला’ एमएस धोनी का स्वागत करेंगे, जबकि ब्रेक के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर रहे विराट कोहली की भी कई लोग जय-जयकार करेंगे। हालांकि, यह देखना बाकी है कि सीएसके बनाम आरसी...

हार्दिक पंड्या से जितेश शर्मा तक, 165 भारतीय खिलाड़ियों में से 56 नहीं खेले रणजी, ‘घरेलू क्रिकेट के इस हालात के लिए BCCI भी जिम्मेदार’ | खेल 21.03.2024

IPL सीजन शुरू हो गया है , ऐसे में पूरे देश में इस समय क्रिकेट का हवा चल रही है. हमारे साथ सुनें कि कैसे कई भारतीय खिलाड़ी रणजी भी नहीं खेल पाए. पिछले महीने भरतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आखिरकार उस समस्या के खिलाफ कदम उठाया, जो 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के उदय बाद पैदा हुई थी। बोर्ड ने खिलाड़ियों को “घरेलू क्रिकेट पर आईपीएल” को तरजीह देने के खिलाफ चेतावनी दी। मिसाल पेश करने के लिए...

Listen to the Jansatta - खेल खबर podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.