Express Audio

Jansatta - खेल खबर

News HI ↓ 1000 episodes

मैदान क्रिकेट का हो या फुटबॉल का। बात टेनिस की हो या हॉकी की। खेल जगत की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट को सुनिए मिनटों में। जनसत्ता खेल खबर रखेगा आपको अपडेट।

Author

Express Audio

Category

News

Podcast website

www.spreaker.com

Latest episode

Aug 18, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

आईपीएल 2025 के लिए रोहित शर्मा को नहीं रिटेन करेगी MI? CSK भी कर सकती है एमएस धोनी को टीम से बाहर! | खेल खबर | 24 May| 1 PM 24.05.2024

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी खराब रहा और ये टीम इस सीजन में 10वें नंबर पर रही तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स को इस सीजन में अपने आखिरी लीग मैच में आरसीबी के हाथों हार मिली और टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई। अब आईपीएल 2025 के लिए एक बार फिर से मेगा नीलामी होनी है और अगले सीजन में सभी टीमें बदली-बदली सी नजर आ सकती है

कोहली से नहीं छीन पाएगा कोई ऑरेंज कैप, लेकिन प्लेऑफ में उनका प्रदर्शन रहा है निराश करने वाला | खेल खबर | 23 May| 6 PM 23.05.2024

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का पहला बैच 25 मई को अमेरिका रवाना हो जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 2 जून से होगी। भारत को पहला मैच 5 जून को आयरलैंड से है। पाकिस्तान से उसे 9 जून को खेलना है। 12 जून को अमेरिका और 15 जून को कनाडा से मैच खेलना है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि 25 जून को अमेरिका जाने वाले खिलाड़ियों में वह खिलाड़ी नहीं होंगे, जो इंडियन प्रीमियर लीग 2...

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सपना फिर टूटा, क्वालिफायर-2 में राजस्थान | खेल खबर | 23 May| 1 PM 23.05.2024

आईपीएल 2024 में बुधवार (22 मई) को राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराकर क्वालिफायर-2 में जगह बनाई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का एक बार फिर सपना टूट गया। 24 मई को क्वालिफायर-2 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से राजस्थान का सामना होगा। मैच जीतने वाली टीम खिताबी मुकाबले में रविवार (26 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से भिड़ेगी

इन दो नामों को बनाएंगे कप्तान तो हो सकता है बड़ा फायदा, जानिए फैंटेसी टीम में और किसे दें मौका | खेल खबर | 22 May| 6 PM 22.05.2024

आईपीएल 2024 के एलिमिनेटर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना राजस्थान रॉयल्स से होने वाला है। आरसीबी की टीम लगातार छह मैच जीतकर प्लेऑफ में पहुंची है वहीं राजस्थान की टीम का पिछला मैच बारिश में धुल गया था। टीम ने इससे पहले चार मैच गंवाए थे। यह मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो का मुकाबला है।

कोलकाता धमाकेदार जीत से फाइनल में पहुंची, सनराइजर्स को मिलेगा एक और मौका | खेल खबर | 22 May| 1 PM 22.05.2024

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के क्वालिफायर 1 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। सनराइजर्स क्वालीफायर-2 में एलिमिनेटर के विजेता से भिड़ेगी। एलिमिनेटर में बुधवार (21 मई) को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा

नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर पहली बार भिड़ेंगे कोलकाता और हैदराबाद | खेल खबर | 21 May| 6 PM 21.05.2024

आईपीएल 2024 का क्वालिफायर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच 21 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाना है। यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।इस मैच को लेकर न सिर्फ दोनों टीमों बल्कि फैंस में भी उत्साह चरम पर है, क्योंकि दो महीने पहले शुरू हुआ आईपीएल अब सीजन का चैंपियन मिलने से सिर्फ 1 सप्ताह दूर है।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर पहली बार भिड़ेंगे कोलकाता और हैदराबाद | खेल खबर | 21 May| 1 PM 21.05.2024

आईपीएल 2024 का क्वालिफायर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच 21 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाना है। यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।इस मैच को लेकर न सिर्फ दोनों टीमों बल्कि फैंस में भी उत्साह चरम पर है, क्योंकि दो महीने पहले शुरू हुआ आईपीएल अब सीजन का चैंपियन मिलने से सिर्फ 1 सप्ताह दूर है।

एलिमिनेटर राउंड में आरसीबी से भिड़ेगी राजस्थान रॉयल्स | खेल खबर | 20 May| 6 PM 20.05.2024

आईपीएल 2024 के सभी 70 लीग मैच खत्म हो गए और चार टीमों ने प्लेऑफ में जगह बना ली। इस सीजन का आखिरी लीग मैच केकेआर और राजस्थान के बीच खेला जाना था, लेकिन ये मैच बारिश की वजह से नहीं हो सका और इसे रद्द कर दिया गया। इस मैच के रद्द होने के बाद अंकतालिका में केकेआर आर 20 अंक के साथ पहले नंबर पर बनी रही जबकि हैदराबाद 17 अंक के साथ दूसरे नंबर पर रही

पहले क्वालिफायर में केकेआर का सामना हैदराबाद के साथ, एलिमिनेटर में आरसीबी से भिड़ेगी राजस्थान रॉयल्स | खेल खबर | 20 May| 1 PM 20.05.2024

आईपीएल 2024 के सभी 70 लीग मैच खत्म हो गए और चार टीमों ने प्लेऑफ में जगह बना ली। इस सीजन का आखिरी लीग मैच केकेआर और राजस्थान के बीच खेला जाना था, लेकिन ये मैच बारिश की वजह से नहीं हो सका और इसे रद्द कर दिया गया। इस मैच के रद्द होने के बाद अंकतालिका में केकेआर आर 20 अंक के साथ पहले नंबर पर बनी रही जबकि हैदराबाद 17 अंक के साथ दूसरे नंबर पर रही।

RCB के खिलाफ मैच में उतर सकता है CSK का यह तेज गेंदबाज, फिट होकर नेट्स पर गेंदबाजी करता आया नजर | खेल खबर | 17 May| 6 PM 17.05.2024

आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स को अपना आखिरी लीग मैच आरसीबी के खिलाफ खेलना है। ये मैच सीएसके लिए करो या मरो का मुकाबला है। इस मैच में जीत के साथ ही सीएसके प्लेऑफ में पहुंच जाएगी, लेकिन इस मैच में मिली हार ऋतुराज गायकवाड़ की टीम को प्लेऑफ की होड़ से बाहर कर सकता है

RCB के खिलाफ मैच में उतर सकता है CSK का यह तेज गेंदबाज, फिट होकर नेट्स पर गेंदबाजी करता आया नजर | खेल खबर | 17 May| 1 PM 17.05.2024

आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स को अपना आखिरी लीग मैच आरसीबी के खिलाफ खेलना है। ये मैच सीएसके लिए करो या मरो का मुकाबला है। इस मैच में जीत के साथ ही सीएसके प्लेऑफ में पहुंच जाएगी, लेकिन इस मैच में मिली हार ऋतुराज गायकवाड़ की टीम को प्लेऑफ की होड़ से बाहर कर सकता है

राशिद खान या ट्रेविस हेड को बना सकते हैं कप्तान, अपनी ड्रीम 11 में चुने ये खिलाड़ी | खेल खबर | 16 May| 6 PM 16.05.2024

सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) 16 मई 2024 को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर गुजरात टाइटंस (जीटी) से भिड़ेगी। आईपीएल का यह मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा। पैट कमिंस की अगुआई वाली SRH ने अब तक 12 में से 7 मैच जीते हैं।शुभमन गिल के नेतृत्व वाली गुजरात टाइटंस ने 12 में से 5 मैच ही जीते हैं

पंजाब ने राजस्थान को 5 विकेट से हराया, सैम करन की कप्तानी पारी| खेल खबर | 16 May| 1 PM 16.05.2024

आईपीएल 2024 के 65वां मुकाबले में पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया। प्लेऑफ में पहुंच चुकी राजस्थान की यह लगातार चौथी हार है। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 144 रन बनाए। रियान पराग ने 34 गेंद पर 48 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन ने 19 गेंद पर 28 रन बनाए। पंजाब के लिए सैम करन, हर्षल...

संजू सैमसन या रियान पराग को बनाएं कप्तान, अपनी ड्रीम 11 में चुन सकते हैं ये खिलाड़ी | खेल खबर | 15 May| 6 PM 15.05.2024

आईपीएल 2024 में 15 मई को दूसरी बार राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) आमने-सामने होंगे। आरआर को प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने के लिए सिर्फ एक गेम जीतने की जरूरत है, जबकि पीबीकेएस पहले ही दौड़ से बाहर हो चुकी है।यह गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम पर भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा

दिल्ली ने करो या मरो मैच में लखनऊ को हराया, राजस्थान प्लेऑफ में पहुंची | खेल खबर | 15 May| 1 PM 15.05.2024

आईपीएल 2024 के 64वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 19 रन से हरा दिया। अरुण जेटली स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 208 रन बनाए। टिस्ट्रन स्टब्स ने 25 गेंद पर नाबाद 57 रन बनाए।

पंत की वापसी, वॉर्नर ड्रॉप! ये है दिल्ली-लखनऊ की संभावित प्लेइंग 11 | खेल खबर | 14 May| 6 PM 14.05.2024

नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे ने हाल ही में नई टूरिस्ट ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन के जरिए उत्तर भारत के बड़े टूरिस्ट डेस्टिनेशन को कवर किया जाएगा। यह ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी (NJP) रेलवे स्टेशन से अपने सफर की शुरुआत करेगी।

गुजरात और कोलकाता के मैच में बारिश का साया, जानिए किसका साथ देगी नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच | खेल खबर | 13 May| 6 PM 13.05.2024

शुभमन गिल की अगुआई वाली गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच नंबर 63 में श्रेयस अय्यर की कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) से भिड़ेगी।कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) प्लेऑफ के लिए पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है

राजस्थान का प्लेऑफ का इंतजार बढ़ा, चेन्नई ने 5 विकेट से हराकर कायम रखी उम्मीद | खेल खबर | 13 May| 1 PM 13.05.2024

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में राजस्थान रॉयल्स को 10 गेंद रहते पांच विकेट से शिकस्त दी। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। सीएसके ने सत्र का 11वां टॉस गंवाया। किसी भी टीम का एक चरण में यह सबसे ज्यादा टॉस गंवाने का रिकॉर्ड है।

अहमदाबाद में बल्लेबाज दिखाएंगे दम या गेंदबाजों का बरपेगा कहर, पढ़ें पिच और वेदर रिपोर्ट | खेल खबर | 10 May| 6 PM 10.05.2024

शुभमन गिल की अगुआई में संघर्षरत गुजरात टाइटंस (GT) शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच नंबर 59 में ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी।

प्लेऑफ की होड़ से बाहर हुई पंजाब, आरसीबी ने 60 रन से हराया | खेल खबर | 10 May| 1 PM 10.05.2024

आईपीएल 2024 के 58वें मैच में धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर पंजाब किंग्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ हुआ। पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और फिर आरसीबी ने कोहली और रजत पाटीदार की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट पर 241 रन बनाए। पंजाब को जीत के लिए 242 रन का टारगेट मिला था,

IPL 2024 की अपडेटेड टेबल | खेल खबर | 9 May| 6 PM 09.05.2024

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024)में 57 मैच हो गए हैं, लेकिन अबतक प्लेऑफ की एक भी सीट कंफर्म नहीं हुई है। 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI)रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बनी। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने मंगलवार (8 मई) को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)को हराया और मुंबई बाहर हो गई।

हैदराबाद में बादल नहीं हेड-अभिषेक बरसे, लखनऊ के खिलाफ 10 ओवर में चेज किया 166 का टारगेट | खेल खबर | 9 May| 1 PM 09.05.2024

सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 57वें मैच में 10 विकेट से हराया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

दिल्ली का अजेय रिकॉर्ड बरकार, राजस्थान को 20 रन से हराया | खेल खबर | 8 May| 1 PM 08.05.2024

आईपीएल 2024 के मैच नंबर 56 में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 20 रन हराया। इस जीत के साथ दिल्ली का 200 से ज्यादा रन के टारगेट को डिफेंड करने का अजेय रिकॉर्ड बरकरार रहा। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया।

डीसी बनाम आरआर के मैच में ऐसा रहेगा अरुण जेटली स्टेडियम की पिच और दिल्ली के मौसम का मिजाज| खेल खबर | 6 May| 6 PM 07.05.2024

नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) आमने-सामने होंगे। दिल्ली कैपिटल्स की कोशिश अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने की होगी।दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2024 के प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने के लिए अपने बाकी बचे तीन मैच जीतने होंगे

सूर्यकुमार यादव का शतक, मुंबई ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया | खेल खबर | 7 May| 1 PM 07.05.2024

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के 55वें मैच में वानखेड़े स्टेडियम पर मुंबई इंडियंस (एमआई) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के साथ हुआ। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और पहले खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 173 रन बनाए।

Listen to the Jansatta - खेल खबर podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.