Express Audio

Jansatta Hindi Podcast

News HI ↓ 1000 episodes

Jansatta Podcast में आपको मिलेगी सटीक और सही जानकारी। आपसे जुड़े मुद्दों पर बात करेंगे, आपके हित की बात करेंगे। देश, विदेश, खेल, सियासत की हलचल पर रहेगी नजर। Jansatta Podcast brings you accurate and incisive news. We'll talk about politics, sports, business, entertainment - all the issues that directly affect you.

Author

Express Audio

Category

News

Podcast website

www.spreaker.com

Latest episode

Mar 7, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

735: मंत्रिस्तरीय बैठक के लिए नई दिल्ली पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री Michael Pompeo 27.10.2020

अमेरिका के विदेश मंत्री Michael Pompeo भारत के साथ तीसरी मंत्रिस्तरीय बैठक के लिए सोमवार को नई दिल्ली पहुंच गए। वे एक दिन पहले अमेरिका से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। यह बैठक मंगलवार को नई दिल्ली में होगी जिस दौरान दोनों पक्षों के हिंद-प्रशांत क्षेत्र में द्विपक्षीय रक्षा संबंधों और सुरक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करने की उम्मीद है।

735: Ayodhya Masjid निर्माण के लिए हिंदू शख्स ने दिया 21 हजार का दान | Babri Masjid Ayodhya 27.10.2020

Babri Masjid Ayodhya: अयोध्या में हिंदू-मुस्लिम भाइचारे की मिसाल कायम करते हुए प्रस्तावित बड़ी मस्जिद (Ayodhya Masjid) के निर्माण के लिए लखनऊ के रोहित श्रीवास्तव ने 21 हजार रुपए का दान दिया है। बता दें की जिला प्रशासन ने बाबरी मस्जिद (Babri Masjid) के बदले अगस्त में वक्फ बोर्ड को सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार पांच एकड़ की जमीन सौंपी थी।

735: LAHDC-Leh Polls में BJP ने मारी बाजी, Congress को दी मात | Ladakh Election 27.10.2020

Ladakh Autonomous Hill Development Council Results: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (LAHDC), लेह चुनाव के नतीजे घोषित किए गए। कुल 26 सीटों के लिए घोषित परिणामों में BJP ने 15 पर जीत दर्ज की है। नौ सीटों पर कांग्रेस और दो अन्य सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीतने में सफल रहे। हालांकि BJP की जीत थोड़ी फीकी है क्योंकि उसकी सीटें पिछले बार की तुलना में कम है और उसके मौज...

735: Donald Trump या Joe Biden, भारत के लिए कौन रहेगा बेहतर?। US Presidential Election 27.10.2020

3 नवंबर को अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावों के लिए वोट डाले जाने हैं....डेमोक्रेट (Democrat) जो बि़डेन (Joe Biden) हो या मौजूदा राष्ट्रपति और रिपब्लिकन (Republican) उम्मीदवार डोनॉल्ड ट्रंप (Donald Trump), भारतवंशी वोटरों को लुभाने के लिए दोनों के बीच प्रतिस्पर्धा चल रही है। कॉम्पिटीशन इसलिए क्योंकि लगभग 12 लाख Indian American voters राष्ट्रपति चुनाव में बाजी पलटने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। ऐसे म...

734: Modi के मंत्री का ऐलान -भारतीयों को Free मिलेगी Coronavirus Vaccine |Bharat Biotech Covid-19 Vaccine 26.10.2020

India Coronavirus Update: कोरोना संकट के बीच केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी (Pratap Sarangi) ने कहा कि देश के सभी नागरिकों को कोविड-19 का टीका (Covid-19 Vaccine) निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं भारत बायोटेक (Bharat Biotech) ने कोरोना वैक्सीन (Coronavirus Vaccine) को लेकर बड़ी जानकारी दी है।

734: Modi Sarkar की तरफ से केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA पर होगा असर | DA 7th Pay Commission 26.10.2020

कोरोना संकट (Coronavirus) के चलते केंद्र सरकार के कर्मचारियों (Central Government Employees) को पुरानी दर पर ही महंगाई भत्ता यानि की डीए (DA Bonus Allowance News) दिया जा रहा है। ऐसे में 7th Pay Commission यानि की सातवें वेतनमान के तहत केंद्रीय कर्मचारियों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है....

734: जानिये किन हालातों में और कैसे शुरु हुआ Indian Premier League | IPL History 26.10.2020

क्रिकेट मैच में रनों की बारिश के साथ-साथ पैसों की बारिश करने वाले IPL 2020 का फाइनल नजदीक आता जा रहा है। क्रिकेट को धर्म मानने वाले भारत के लिए ये लीग किसी त्योहार से कम नहीं होती। पूरा देश 60 से 70 दिन के लिए IPL मैचों से जुड़ जाता है। क्या आपको पता है कि Indian Premier League कैसे और कब शुरू हुआ? अगर आपका जवाब हां है तो भी इस रिपोर्ट से जरूर रूबरू हो जाइए, जिससे आपको पता लगे कि ललित मोदी (Lalit...

734: क्या Tejashwi-Chirag फैक्टर बन सकते है Nitish Kumar 4.0 की राह के रोड़े? | Bihar Election Analysis 26.10.2020

Bihar Election 2020: तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के नेतृत्व वाले महागठबंधन (Grand alliance) और सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अगुवाई वाले NDA के बीच ही कड़ा मुकाबला है। कहा जा रहा है की नीतीश कुमार के खिलाफ एंटी इंकम्बेंसी (Anti-incumbency) के हालात हो सकते हैं। Chirag Paswan फैक्टर का भी असर हो सकता है। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) में पहले चरण (First Phase) के मतदान (Voti...

734: आज क्या कहते हैं आपके सितारे, जानें 26 अक्टूबर का राशिफल । Daily Horoscope 26 October 26.10.2020

Daily Horoscope 26 Oct: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे? आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा सोमवार (26 October) का दिन... महागुरू गौरव मित्तल के साथ

734: Sonu Sood की तस्वीरों के चलते, चर्चा में Kolkata का दूर्गा पूजा पंडाल | Sonu Sood Durga Puja Pandal 22.10.2020

Sonu Sood Durga puja pandal: लॉकडाउन के समय प्रवासी मजदूरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। मजदूर बिना किसी परवाह के सैकड़ों मील पैदल ही अपने घरों के लिए निकल पड़े। ऐसे में Lockdown में मजदूरों के लिए ऐक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) मसीहा बनकर सामने आए। वह खुद सड़क पर उतरे और गरीब, जरूरतमंद मजदूरों (Migrant workers) की मदद की। अब कोलकाता में एक दूर्गा पूजा पंडाल (Durga puja pandal) की थीम सोनू सूद पर...

734: Indian Railway: यात्रीगण ध्यान दें, बदल गए ट्रेन Ticket Booking नियम | IRCTC Festive Special Trains 22.10.2020

कोरोना काल में रेलवे ने ट्रेन टिकट बुकिंग और रिजर्वेशन चार्ट को लेकर कई बड़े बदलाव किए हैं। साथ ही त्‍योहारी सीजन (Festive Season) में बढ़ी मांग को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) 392 स्‍पेशल ट्रेनें (Festivalal Special Train) भी चला रहा है। इस दौरान रेल किराया बढ़ाने की खबरों का रेलवे ने खंडन किया है। आइए देखिए IRCTC Ticket Booking और Reservation Chart पर जनसत्ता की ये रिपोर्ट...

734: IPL में करो या मरो की स्थिति में राजस्थान और हैदराबाद के बीच होगी जंग | RR vs SRH Match Preview 22.10.2020

RR vs SRH: आज IPL में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) आमने-सामने होंगे। दोनों के सामने प्रतियोगिता में बने रहने के लिए करो या मरो की स्थिति है। IPL 13 अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है और ऐसे में दोनों ही टीमों की राह आसान नहीं होगी। आइए जानते हैं IPL में आज RR vs SRH Prediction

734: आज क्या कहते हैं आपके सितारे, जानें 22 अक्टूबर का राशिफल । Daily Horoscope 22 October 22.10.2020

Daily Horoscope 22 Oct: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे? आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा गुरूवार (22 October) का दिन... महागुरू गौरव मित्तल के साथ

734: मुश्किल में Imran Khan, Pakistan Army के खिलाफ सिंध पुलिस | Sindh-Karachi News | Sindh Police -Army 22.10.2020

Sindh Police -Army: पाकिस्तान (Pakistan) के सिंध प्रांत (Sindh-Karachi News) में पूर्व पीएम नावाज़ शरीफ (Nawaz sharif) के दामाद मोहम्मद सफ़दर (Mohd Safdar) की गिरफ्तारी को लेकर बने हालात के बाद वहां हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। Imran Khan सरकार को लेकर विरोध तेज हो गया है। इस बीच पाक आर्मी चीफ बाजवा (Army Chief General Qamar Javed Bajwa) ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। 

734: नवरात्रि के पांचवें दिन पूजी जाती हैं स्‍कंदमाता,जानिए पूजा विधि। Navratri Day 5 Pooja Vidhi 21.10.2020

Navratri Day 5: शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन स्कंदमाता (Skand Mata) की पूजा की जाती है। स्‍कंदमाता की चार भुजाएं हैं. दाईं तरफ की ऊपर वाली भुजा से उन्‍होंने स्कंद को गोद में पकड़ा हुआ है. नीचे वाली भुजा में कमल का पुष्प है. बाईं तरफ ऊपर वाली भुजा वरदमुद्रा में है और नीचे वाली भुजा में कमल पुष्प है। ऐसी मान्यता है कि जो भक्‍त सच्‍चे मन और पूरे विधि-विधान से स्‍कंदमाता की पूजा करता है उसे ज्ञान और...

734: Chirag Paswan को सौतेली मां से मिला जीत का आशीर्वाद, गले लगाकर कही ये बात | LJP Bihar Election 21.10.2020

Bihar Election 2020: Ram Vilas Paswan के बेटे और LJP चीफ चिराग पासवान (Chirag Paswan) को सौतेली मां से जीत का आशीर्वाद मिला है। आइए आपको बताते हैं आखिर क्या हुआ जब हुई चिराग से राजकुमारी देवी (Chirag Met Stepmother) की मुलाकात? दोनों के बीच अब तक कैसे संबंध रहे हैं? साथ ही जानेंगे चिराग पासवान (Chirag Paswan-Rajkumari Devi) के बारे में क्या बोलीं उनकी सौतेली मां? 

734: Indian Railway: फेस्टिव सीजन पर 392 Special Trains, देखें पूरी डिटेल | Festival Special Trains IRCTC 21.10.2020

Indian Railway Special Trains: फेस्टिव सीजन के लिए कुल 196 जोड़ी यानी 392 स्पेशल ट्रेनों (Festival Special Trains) की लिस्ट जारी की। इन ट्रेनों को Festival Special नाम दिया गया है। ये ट्रेनें 20 अक्टूबर से लेकर 30 नवंबर के बीच चलेंगी। ट्रैन की पूरी डिटेल्स (List and time table Special Trains) जानने के लिए देखें वीडियो।

734: कैसा होगा आपका दिन, क्या कहते हैं आपके सितारे, जानें 21अक्टूबर का राशिफल । Daily Horoscope 21 Oct 21.10.2020

Daily Horoscope 21 Oct: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे? आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज मंगलवार (21 October) का दिन... महागुरू गौरव मित्तल के साथ

734: Delhi Air Quality News: October में क्यों जहरीली हो जाती है दिल्ली की हवा? Delhi-NCR Air Pollution 20.10.2020

Delhi Air Pollution: हर साल देश की राजधानी दिल्ली की हवा प्रदूषण के कारण जहरीली होनी शुरू हो जाती है। खासकर, अक्टूबर के महीने में। हालात तो यहां तक बन जाते हैं की, दिल्लीवासियों का शुद्ध हवा में सांस भी लेना मुहाल हो जाता है। ऐसे में सवाल उठत है की आखिर, हर साल अक्टूबर में क्यों जहरीली हो जाती है (Delhi air pollution rise in October) दिल्ली और आसपास के इलाकों की हवा? प्रदूषण के पीछे कौन से कारण है...

734: Virendra Sehwag को बार-बार केला क्यों देते थे Sachin | Sehwag Birthday Special 20.10.2020

क्रिकेट के मैदान पर चौके-छक्के की बरसात करने वाले Virendra Sehwag इन दिनों सोशल मीडिया पर अक्सर चौके-छक्के लगाते दिख जाते हैं.... सुल्तान के नाम से मशहूर इस खिलाड़ी ने अपने क्रिकेट करियर में कई रिकॉर्ड तोड़े और बनाए हैं... इसके साथ ही वह अपने मजाकियां अंदाज के लिए जाने-जाते हैं... यही नहीं वह क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के साथ ड्रेसिंग रूम में मस्ती करने से भी नहीं डरते थे .....

734: नवरात्रि के चौथे दिन होती है ब्रह्मांड की रचयिता माता कुष्मांडा की पूजा। Navratri Day 4 Kushmanda 20.10.2020

Navratri Day 4 Pooja: नवरात्रि के चौथे दिन माता कुष्मांडा (Mata Kushmanda) की पूजा की जाती है। अपनी मंद, हल्की हंसी के द्वारा अण्ड यानी ब्रह्मांड को उत्पन्न करने के कारण इस देवी को कूष्मांडा नाम से अभिहित किया गया है। मान्यता है कि जब सृष्टि नहीं थी, चारों तरफ अंधकार ही अंधकार था, तब इसी देवी ने अपने ईषत्‌ हास्य से ब्रह्मांड की रचना की थी। इसीलिए इसे सृष्टि की आदिस्वरूपा या आदिशक्ति कहा गया है। इस...

734: कौन है 'सन ऑफ मल्लाह' Mukesh Sahani? क्यों BJP है मेहरबान? Bihar Election, BJP-VIP Alliance 20.10.2020

Bihar Election 2020: BJP ने बिहार चुनाव में मुकेश साहनी (Mukesh Sahani) की पार्टी VIP को 11 सीटें दी हैं। आखिर इसके पीछे की असली वजह क्या है, क्यों खुद को 'सन ऑफ मल्लाह' कहने वाले साहनी को बीजेपी इतना भाव दे रही है? जानिए VIP-BJP Alliance के बारे में... 

734: Paytm Wallet में Credit Card से पैसा ऐड करना हुआ महंगा, अब कंपनी लेगी 2% का चार्ज | Paytm New Rule 20.10.2020

Paytm New Rules: अगर आप डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) करने के लिए PayTM का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल Paytm Wallet में पैसे ऐड करने पर 2% का चार्ज लेगा। यानि की क्रेडिट कार्ड से पैसे ऐड करने पर यूजर्स को अब दो फीसदी का शुल्क देना होगा। तो आइए इस रिपोर्ट में विस्तार से जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

734: कैसा होगा आपका दिन, क्या कहते हैं आपके सितारे, जानें 20 अक्टूबर का राशिफल । Daily Horoscope 20 Oct 20.10.2020

Daily Horoscope 20 Oct: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे? आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज मंगलवार (20 October) का दिन... महागुरू गौरव मित्तल के साथ

734: नवरात्रि तीसरा दिन ऐसे करें मां चंद्रघंटा की पूजा। Navratri ChandraGhanta Mata 19.10.2020

Navratri Day 3: बाघ पर सवार मां दुर्गाजी (Maa Durga) की तीसरी शक्ति देवी चंद्रघंटा के शरीर का रंग स्वर्ण के समान चमकीला है। इनके मस्तक में घंटे के आकार का अर्धचंद्र विराजमान है,इसलिए इन्हें चंद्रघंटा (ChandraGhanta) कहा जाता है। दस भुजाओं वाली देवी के प्रत्येक हाथ में अलग-अलग शस्त्र हैं, इनके गले में सफ़ेद फूलों की माला सुशोभित रहती है। इनके घंटे की सी भयानक चंडध्वनि से अत्याचारी दानव-दैत्य राक्षस...

Listen to the Jansatta Hindi Podcast podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.