Express Audio

Jansatta Hindi Podcast

News HI ↓ 1000 episodes

Jansatta Podcast में आपको मिलेगी सटीक और सही जानकारी। आपसे जुड़े मुद्दों पर बात करेंगे, आपके हित की बात करेंगे। देश, विदेश, खेल, सियासत की हलचल पर रहेगी नजर। Jansatta Podcast brings you accurate and incisive news. We'll talk about politics, sports, business, entertainment - all the issues that directly affect you.

Author

Express Audio

Category

News

Podcast website

www.spreaker.com

Latest episode

Mar 7, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

740: Bihar Election से पहले राजनीतिक पार्टियों को मिला 282 करोड़ का गुप्त दान 23.11.2020

बिहार चुनाव (Bihar Election) से ठीक पहले अक्टूबर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने राजनीतिक पार्टियों को फंड करने वाले 282 करोड़ रुपए के इलेक्टोरल बॉन्ड्स की बिक्री की.  इसी के साथ 2018 में शुरू हुई इस स्कीम के जरिए अब तक राजनीतिक दलों को 6493 करोड़ रुपए का चंदा मिल चुका है

740: Chandra Grahan 2020: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए कब लगेगा सूतक, किन राशियों पर होगा असर 23.11.2020

Chandra Grahan 2020: चंद्रग्रहण 30 नवंबर को लगने जा रहा है. ये इस साल का आखिरी चंद्रग्रहण होगा. ये उपच्छाया चंद्रग्रहण (Penumbral Lunar Eclipse) होगा.सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण जब लगता है तो सभी राशियों पर इसका प्रभाव पड़ता है. इस बार चंद्र ग्रहण पर मिथुन, कन्या और धनु राशि वालों को सावधानी बरतने की जरूरत है. तो आइए जानते हैं इस साल के आखिरी चंद्रग्रहण से जुड़ी सारी जानकारी. 

740: जल्द आ रहा है PUBG Mobile India का ट्रेलर, हो सकती है लॉन्चिग की घोषणा। PubG Returns? 21.11.2020

PUBG Mobile की इंडिया में जल्द वापसी होने वाली है... इस बार PUBG Mobile India नाम से आने वाले इस गेम का इंतजार कर रहे फैंस को कंपनी ने एक और खुशखबरी है.

740: महंगाई की मार: खाद्य तेल की कीमतों में 30% तक बढ़ोतरी, अचानक क्यों बढ़े दाम ? | Crude Oil Price 21.11.2020

सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद आम आदमी पर महंगाई की मार जारी है. देश में खाद्य तेल (Crude Oil) के दामों में अचानक से उछाल आया है. सभी खाद्य तेलों मूंगफली, सरसों का तेल, वनस्पती, सोयाबीन, सूरजमुखी और ताड़ की औसत कीमतें तेजी से बढ़ रही है.

740: Bingo Mad Angle Ad पर विवाद, फैन्स ने निकाला सुशांत से कनेक्शन | Ranveer Singh Bingo Ad 21.11.2020

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के फैन्स ने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को एक नए विज्ञापन को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है. रणवीर सिंह का ये कमर्शियल एड है, जिस पर आरोप लग रहे हैं कि इस एड ने सुशांत का अपमान किया है.

740: अमेरिका के बाद दूसरा देश बना भारत, जहां कोरोना की संख्या 90 लाख पार | Corona Cases India 21.11.2020

देश में कोरोना मरीजों (Corona Cases) का आंकड़ा 90 लाख के पार हो गई है. अब तक 90 लाख 1 हजार 263 लोग कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए जा चुके हैं. देश के दस राज्यों में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है. इसी बीच कहीं कर्फ्यू लगाने की तैयारी चल रही है तो कहीं पूरे शहर में कोरोना की दहशत छाई है.

740: राफेल को क्यों हटा रहा है फ्रांस। कौन करेगा राफेल को रिप्लेस ? | Rafale France Airforce 21.11.2020

करीब चार साल पहले भारत और फ्रांस के बीच 59 हजार करोड़ रुपये में 36 राफेल विमान (Rafale Jet) खरीदने का सौदा हुआ. इनमें से फ्रांस भारत को राफेल की दो खेंप दे चुका है. यानी भारत को अब तक 8 राफेल मिल चुके हैं. 2021 अंत तक सभी 36 राफेल जेट की डिलिवरी कर दी जाएगी. फ्रांस अपनी वायू सेना (France Airforce) राफेल को निकालकर लेजर वैपन से लैस वॉर प्लेन को शामिल कर रहा है. अब सवाल ये है जो राफेल अत्याधूनिक है...

740: जानिए किस मुहूर्त पर देना है सूर्य देवता को अर्घ्य, छठ मैया की कैसे करें पूजा। Chhath Puja Muhrat 20.11.2020

Chhath Puja 2020 Muhurat: दुनिया भर में छठ पूजा की रस्में शुरु हो चुकी हैं, लेकिन मुख्य पूजा शुक्रवार शाम डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही शुरू होगी और शनिवार सुबह उगते सूरज के अर्घ्य देने के साथ ही छठ पूजा संपन्न हो जाएगा। किस मुहूर्त पर करें सूर्य देवता को अर्घ्य अर्पण और क्या है छठ मैया के पूजा की विधि, बता रहे हैं महागुरू गौरव..

740: Taapsee Pannu का बड़ा खुलासा, हीरो चेंज कराते थे सीन, पत्नियां कर देती थीं रिप्लेस 20.11.2020

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) को उनके बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है. इसके अलावा तापसी अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचानी जाती हैं. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर कई मुद्दों पर बात की है और बॉलीवुड में अपने साथ होने वाले व्यवहार को लेकर बड़ा बयान दिया है

740: India की Roads पर Java Bike का जलवा, 90 साल बाद हो रहा ''पुनर्जन्‍म'' | Jawa Motorcycle India 20.11.2020

देश की सड़कों पर दोबारा दौड़ती जावा बाइक का क्रेज लगातार बढ़ रहा है. जावा मोटरसाइकिल (Jawa Motorcycle) ने एक साल में  भारत में अब तक 50,000 से ज्यादा मोटरसाइकिल की सेल की है. कंपनी भारत में 3 मोटरसाइकिल उतार चुकी है. ये बाइक भारत में काफी पॉपुलर हो गई है

740: Chhath Special Trains: इन रूटों पर चलेंगी छठ के लिए खास ट्रेनें, जानिए क्या है Timings 20.11.2020

Chhath Special Trains: आस्था का महापर्व छठ का चार दिवसीय त्योहार शुरू हो गया है. इस त्योहार पर रेलवे ने श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल ट्रेनें (Special Trains) चलाने का एलान किया है. ये ट्रेनें आपकों कहां से मिलेंगी और कब चलेंगी इसकी पूरी जानकारी हमारी स्पेशल रिपोर्ट में देखिए

740: Sanjay नहीं किसी और के कहने पर इंदिरा ने आधी रात को लगाई थी Emergency?। Indira Gandhi Birthday 19.11.2020

Indira Gandhi Birthday Special: इंदिरा गांधी को उनके जिन फैसलों के लिए जाना जाता है उनमें (Emergency) सबसे अहम है। आपातकाल का उनका फैसला आज तक कांग्रेस के लिए शर्मिंदगी की वजह बना हुआ है। आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी कि इंदिरा गांधी को आधी रात के वक्त आपातकाल की घोषणा करनी पड़ी और इस पूरी योजना का मास्टर माइंड (Master Mind) कौन था...खुद इंदिरा गांधी (Indira Gandhi), उनके बेटे संजय गांधी (Sanjay Gandhi)...

740: UP 69000 शिक्षक भर्ती मामला: SC से शिक्षा मित्रों को मिला बड़ा झटका, क्या था पूरा मामला ? 19.11.2020

उत्तर प्रदेश में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. सुप्रीम कोर्ट से शिक्षा मित्रों (Shiksha Mitra) को कोई राहत नहीं मिली है. कोर्ट ने कटऑफ को 60-65 फीसदी ही फिक्स रखा है.हालांकि शीर्ष न्यायालय ने कहा ही कि अगले साल होने वाली परीक्षा में भी शिक्षा मित्र बैठ सकते हैं

740: कोरोना टेस्टिंग पर क्या बोले नोएडा डीएम ? | Noida DM on Random Corona Testing 19.11.2020

Random Covid Test: गौतमबुद्ध नगर (Noida) के जिला मजिस्ट्रेट सुहास एलवाई ने दिल्ली-नोएडा सीमा पर रैंडम COVID-19 परीक्षण पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि “यह एक एहतियाती कदम है क्योंकि COVID-19 मामलों में वृद्धि हो रही है...... सीमा खुली है और कोई प्रतिबंध नहीं है....... एक मूल्यकांन करने के लिये रैंडम जांच किया जा रहा है.... यह पहले भी किया जा चुका है... हो सकता है कि इसे और बढ़ा भी जा सकता है...

740: Chhath Puja 2020: जानिए छठ पूजा की सच्ची कथा और महत्व | Chhath Puja Katha 19.11.2020

सूर्य की उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ (Chhath 2020) आज से शुरू हो गया, जो 21 नवंबर तक मनाया जाएगा, कहा जाता है कि छठ पर्व में सूर्य की उपासना करने से छठ माता प्रसन्ना होती हैं... ये पूजा परिवार में सुख शांति और संतान के सुखी जीवन के लिए की जाती है. इसके पीछे का महत्व बहुत खास है....चलिए आपको इसके पीछे की कथा सुनाते हैं. 

740: Delhi Lockdown: दिल्ली में अब लॉकडाउन नहीं, लोकल लेवल पर लगेंगी पाबंदियां 19.11.2020

Delhi Lockdown: दिल्ली में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने मंगलवार को केन्द्र सरकार से उन बाजार क्षेत्रों में लॉकडाउन लगाने का अधिकार मांगा जो कि कोविड-19 के 'हॉटस्पॉट' बन सकते हैं।

740: Corona Vaccine: भारत के लिए Good News, तीसरे फेज ट्रायल में पहुंची भारत की पहली वैक्सीन 19.11.2020

COVID-19 Vaccine: कोरोना महामारी (Corona Pandemic) ने पूरी दुनिया में आफत ला दिया है. कई देशों में तो इस जानलेवा बीमारी की दूसरी लहर भी पहुंच गई है. ऐसे में दुनिया को वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार है. इसी बीच भारत बायोटेक ने अपनी संभावित कोरोना वैक्सीन- कोवैक्सिन (COVAXIN) के तीसरे फेज के ट्रायल शुरू कर दिए हैं.

740: Gilgit-Baltistan चुनाव में इमरान की पार्टी पर लगे धांधली के आरोप, सड़कों पर विपक्ष 18.11.2020

भारत के लगातार विरोध जताने के बाद भी पाकिस्तान (Pakistan) सरकार बाज नहीं आ रही है..... और उसने गिलगित-बाल्टिस्तान (Gilgit-Baltistan) में गैर-कानूनी तरीके से चुनाव कराए हैं....... वहीं, अब यहां विपक्षी पार्टियों ने इमरान खान (Imran khan) की पीटीआई (PTI) पर बड़े पैमाने पर चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाया है....

740: दुनिया के टॉप 100 शहरों की लिस्ट में भारत का सिर्फ एक शहर, कौन से शहर बनाई जगह |World Top 100 Cities 18.11.2020

दुनिया के टॉप 100 शहरों में भारत के सिर्फ एक शहर को ही जगह मिल सकी है। 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों की 25 फैक्टर्स के आधार पर रैंकिंग तैयार की गई है,जिसमें दिल्ली को 62वां स्थान मिला है.

740: Chhat Puja 2020: जाने चार दिन के पर्व पर भगवान सूर्य और छठ मैया की पूजा क्यों है महत्वपूर्ण ? 18.11.2020

Chhath festival starts from today, know why the worship of Lord Surya and Chhath Maiya on this festival of four days is important?

740: Ashok Gehlot के बाद तारिक अनवर ने दी Kapil Sibal को नसीहत 18.11.2020

कांग्रेस (Congress) का अंदरूनी कलह एक बार फिर से सामने आ गई है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और मशहूर वकील कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने एक बयान दिया जिसके बाद घमासान मच गया है. अशोक गहलोत (Ashok Gehlot)के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने भी कपिल सिब्बल को निशाने पर लिया है. उन्होंने अशोक गहलोत के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि अशोक जी ने जो कहा वह सच है.

740: Bihar Cabinet:पहली बार बिना मुस्लिम मंत्री के बिहार सरकार, चुनाव हार गए जय श्रीराम कहने वाले खुर्शीद 18.11.2020

बिहार में NDA की जीत के बाद नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने सोमवार को सातवीं बार मुख्यमंत्री पद (Bihar CM) की शपथ ले ली है. बिहार में बड़ी मुस्लिम आबादी के बावजूद उनके मंत्रिमंडल में कोई भी मुस्लिम शामिल नहीं है. एनडीए में केवल जेडीयू ने ही 11 मुस्लिम उम्मीदवार मैदान में उतारे थे लेकिन वे सभी चुनाव हार गए.

740: 14 करोड़ का कबूतर, कला और करिश्मे की दुनिया कायल | World's most expensive pigeon 17.11.2020

बेल्जियम के एक रेसर कबूतर को रिकॉर्ड 19 लाख डॉलर में बेचा गया है. दो साल की इस मादा कबूतर का नाम न्यू किम है. इस कबूतर (Pigeon) को  दुनिया का सबसे महंगा कबूतर (World's most expensive pigeon) होने का तमगा मिला है.

740: Nitish Cabinet में क्यों नहीं Sushil Modi, RJD नेता बताई वजह ! | नीतीश कुमार मंत्रिमंडल 17.11.2020

नीतीश कुमार (Nitish kumar) की अगुवाई में बिहार में बनी नई सरकार में सुशील कुमार मोदी (sushil kumar modi) को शामिल नहीं किए जाने पर आरजेडी (RJD) के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी (shivanand tiwari) ने अपनी बात रखी है। शिवानंद तिवारी ने कहा कि सुशील कुमार मोदी की भूमिका बीजेपी (BJP) के कम और नीतीश कुमार के सहयोगी की अधिक हो गई थी।

740: CM Kejriwal ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव, क्या दिल्ली में लगेगा लॉकडाउन ? | Delhi Lockdown Proposal 17.11.2020

दिल्ली में कोरोना (Coronavirus) के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार को एक प्रस्ताव भेजा है. Arvind kejriwal ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि हमने केंद्र सरकार को छोटे स्तर पर लॉकडाउन के लिए एक प्रस्ताव भेजा है

Listen to the Jansatta Hindi Podcast podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.