JansamparkMP

Jansampark Madhya Pradesh

Official Podcast of the Department of Public Relations, Government of Madhya Pradesh | Follow us for official news & policies.

Be sure to visit the podcast's website and support the creator: www.mpinfo.org

Author

JansamparkMP

Category

Government

Podcast website

www.mpinfo.org

Latest episode

Nov 3, 2026

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android almost 10M downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 10/12/2021 10.12.2021

1 राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने आज राजभवन में जेल और विधि- विधायी कार्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा कर कहा है कि संवैधानिक व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन के लिए मानवीय दृष्टिकोण और संवेदनशीलता के साथ विवेकपूर्ण पालन किया जाना भी जरूरी है। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि संविधान के तहत राहत और माफी के विभिन्न प्रावधानों का पालन प्रभावी ढंग से हो। निर्धारित प्रावधानों में प्राप्त आवेदनों के नि...

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 9/12/2021 09.12.2021

1. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नदियों को जोड़ने की केन-बेतवा परियोजना को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी और केंद्रीय केबिनेट का आभार प्रकट किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि 44 हजार 605 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के पूरा होने पर मध्यप्रदेश के छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी, दमोह, सागर, दतिया, शिवपुरी, विदिशा और रायसेन...

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 7/12/2021 07.12.2021

1 राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस की सफलता के लिये शुभकामनाएँ प्रेषित की है। उन्होंने प्रदेश-वासियों से अनुरोध किया है कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर प्रदेश तथा देश को गौरवान्वित करने वाले शहीदों और सीमा पर कर्त्तव्य पर डटे सैनिकों के लिए कल्याण निधि में अधिक से अधिक राशि का अंशदान कर उनके प्रति आदर और एकता का प्रदर्शन करें। 2 म...

बात कुछ खास में आज बात मंत्रि-परिषद में हुए निर्णयों की 07.12.2021

बात कुछ खास में आज बात मंत्रि-परिषद में हुए निर्णयों की मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में राष्ट्रीय उद्यानों/अभयारण्यों (संरक्षित क्षेत्रों) एवं टाईगर रिजर्व के कॉरिडोर से ग्रामों के पुनर्वास के लिये राज्य योजना में मुआवजा की प्रति परिवार पैकेज राशि 10 लाख से बढ़ाकर 15 लाख रूपये अंगीकार करने की मंजूरी दी गयी। वन विभाग की ग्रामों के पुनर्वास के लिये ''...

बात कुछ खास में आज बात 27 नवम्बर से 4 दिसम्बर, 2021 तक आयोजित क्रांतिसूर्य गौरव कलश यात्रा की 03.12.2021

बात कुछ खास में आज बात 27 नवम्बर से 4 दिसम्बर, 2021 तक आयोजित क्रांतिसूर्य गौरव कलश यात्रा की 27 नवम्बर को क्रांतिकारी जननायक टंट्या मामा की जन्मभूमि की पावन माटी लेकर जननायक टंट्या मामा के गुणगान के साथ गौरव कलश यात्रा विभिन्न जिलों से होकर गुज़र रही है |  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ौद अहीर में गौरव कलश यात्रा के रथ का शुभारंभ जननायक टंट्या मामा के जय-घोष के साथ प्रारंभ करते हुए...

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 3/12/2021 03.12.2021

1 राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से "विश्व दिव्यांग दिवस" पर उमंग गौरवदीप संस्था के दिव्यांग बच्चों ने आज राजभवन में सौजन्य भेंट की।  2 दिसम्बर 1984 को हुई भोपाल गैस त्रासदी की आज 37वीं बरसी है | आज बरकतउल्ला भवन (सेन्ट्रल लायब्रेरी) में दिवंगत व्यक्तियों की स्मृति में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल की उपस्थिति में किया गया और दिवंगतों श्रद्धांजलि दी गई ।  3 मुख्य...

आपकी सरकार-आपके साथ" अभियान 26 जनवरी 2022 तक 02.12.2021

"आपकी सरकार-आपके साथ" अभियान 26 जनवरी 2022 तक भोपाल सुशासन का मुख्य ध्येय भारत सरकार एवं शासन के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों का पूरा लाभ उसके वास्तविक रूप से पात्र हितग्राही तक समय-सीमा में पहुँचाना है |  जन-कल्याण और सुराज के इसी उद्देश को पूरा करने राज्य सरकार ने आरंभ किया है "आपकी सरकार-आपके साथ" विशेष अभियान 26 जनवरी, 2022 तक संचालित अभियान में हर जिले में ग्रामी...

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 2/12/2021 02.12.2021

1 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जनसेवा ही हमारा प्रण है, जनता का कल्याण और देश का उत्थान ही हमारे लिये सर्वोपरि है। मध्यप्रदेश में अच्छी शिक्षा देने के लिए नये विद्यालय खोले जा रहे हैं, जिससे बच्चों को बेहतर और आधुनिक शिक्षा मिलेगी। आयुर्वेदिक औषधियों के लिए मध्यप्रदेश में देवारण्य योजना बनाई गई है। मैंने पर्यावरण संरक्षण के लिये रोज एक पेड़ लगाने का संकल्प लिया है। यह मेरी दिनचर्...

चेहरे पर छाई मुस्कान में आज बात ग्वालियर की शैली वर्मा की 01.12.2021

कहानी- चेहरे पर छाई मुस्कान की में आज बात ग्वालियर की शैली वर्मा की कोरोना संकट की वजह से आई कठिनाईयों से उबरकर शैली वर्मा अब अपने परिवार की खुशहाली की चादर में नए-नए रंग बुन रही हैं। खुशियों के रंग भरने में सरकार द्वारा पथ विक्रेताओं के कल्याण के लिये संचालित योजना ने भी उनकी मदद की है। ग्वालियर के हजीरा क्षेत्र की निवासी श्रीमती शैली वर्मा सिलाई - कढ़ाई कर अपने परिवार का भरण पोषण करती हैं। इस काम...

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 1/12/2021 01.12.2021

1 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पिछले दिनों भोपाल, इंदौर और जबलपुर में लगातार कोरोना पॉजिटिव केस आ रहे हैं। कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। अलग-अलग लोकेशन पर मरीज मिले हैं। यह हमें आगाह करने के लिए काफी है। कोरोना टेस्ट हम लगातार कर रहे हैं। जो लक्षण दिखाई दे रहे हैं वह आने वाले संकट की आहट हैं। जरूरी है कि हम प्राण-प्रण से पूरी सावधानी रखें।  2 मुख्यमंत्री श्र...

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 30/11/2021 30.11.2021

1 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में भोपाल के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक में कोरोना संक्रमण की आहट को सुनकर आवश्यक सावधानियाँ बरतने के निर्देश दिए। भोपाल शहर के अलग-अलग मोहल्लों में एक दर्जन से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने से चिंतित मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्य-योजना तैयार कर प्रशासन अलर्ट मोड पर रहे।...

कहानी चेहरे पर छाई मुस्कान की - गुना के नन्हे वेदांत की कहानी 29.11.2021

आज कहानी – चेहरे पर छाई मुस्कान की में आज गुना के नन्हे वेदांत की कहानी" गुना अपने बच्चे के ख़ुशी से बढ़कर एक माता पिता के लिए और कुछ नहीं होता | उसकी ख़ुशी के लिए हर संभव प्रयास करते हैं | गुना के शिवाजी नगर के मोहित कुशवाह अपने छोटे से परिवार में पत्नि और 2 वर्ष के बेटे वेदांत के साथ रहते है। आइये आज आपको वेदांत की सच्ची कहानी सुनाते है | मोहित के पास आजीविका का कोई निश्चित साधन नही है, फिर भी छोटा...

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 28/11/2021 28.11.2021

1 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किए। यह उनकी मन की बात कार्यक्रम का 83वां एपिसोड था। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कार्यक्रम मन की बात में "मध्य प्रदेश के कटनी का जिक्र करते हुए कहा कि कटनी से भी कुछ साथियों ने एक यादगार दास्तानगोई कार्यक्रम की जानकारी दी है | इसमें रानी दुर्गावती के अदम्य साहस और बलिदान की यादें ताजा की गई हैं |  बाई...

कहानी चेहरे पर छाई मुस्कान की- साध्वी गुप्ता को मिला उज्जवला योजना से निशुल्क गैस कनेक्शन 25.11.2021

कहानी चेहरे पर छाई मुस्कान की आज आपको सुनाते हैं शहडोल की साध्वी गुप्ता की सच्ची कहानी (नाट्य रूपांतरण) - शहडोल शहडोल नगर के पुरानी बस्ती की निवासी श्रीमती साध्वी गुप्ता बहुत परेशां थी,,चूल्हे पर खाना बनाने से उसकी आँखें तो जलन करती ही थी उस पर समय भी काफी खराब होता था | पर इतनी आर्थिक मज़बूत भी नहीं कि खुद गैस कनेक्शन ले सके |  फिर एक दिन (नाट्य रूपांतरण) पति - स्वच्छ ईंधन बेहतर जीवन की अवधार...

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 25/11/2021 25.11.2021

1 देश में सौर ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना में मध्यप्रदेश लगातार कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय ऊर्जा एवं नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री आर.के. सिंह की उपस्थिति में 5250 करोड़ की लागत वाली 1500 मेगा वॉट क्षमता की आगर, शाजापुर, नीमच सौर परियोजना की स्थापना के लिये चयनित विकासकों के साथ ऊर्जा अनुबंध का आदान-प्रदान शाजापुर के आईटीआई ग्राउण्ड में किया गय...

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 24/11/2021 24.11.2021

1 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के अंतर्राष्ट्रीय पैरा तैराक दिव्यांग श्री सत्येन्द्र सिंह लोहिया को 36 किलोमीटर लम्बे अरब सागर के दुर्गम चैनल को तैरकर पार करने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट किया - ''आपने सजीव प्रमाण दिया है कि अगर आपकी लगन पक्की है और हृदय समर्पित है तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है''। उल्लेखनीय है कि सत्येन्द्र सिंह लोहिया ने धरमतल जेटी से गेट-व...

कहानी चेहरे पर छाई मुस्कान की- शहडोल की दिव्यांग झूला बाई को मिली ट्राई साइकिल 23.11.2021

आइये आज आपको शहडोल की दिव्यांग झूला बाई के चेहरे पर ट्राई साइकिल पाकर जो मुस्कान आई है उस सच्ची कहानी को बताते हैं - - शहडोल कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जनपद पंचायत गोहपारू के ग्राम मोहतरा की झूला बाई ने कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य को अवगत कराया कि वह दिव्यांग है और उन्हें दैनिक दिनचर्या के कार्य करने एवं आने जाने में कठिनाई होती है तथा हर वक्त घर के किसी न किसी सदस्य सहा...

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 23/11/2021 23.11.2021

1मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने केविनेट बैठक के पूर्व अपने संबोधन में कहा कि 25 दिसंबर श्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्म दिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है । अतः 25 दिसंबर से 26 जनवरी तक प्रदेश में विशेष अभियान संचालित किया जाएगा । जन सामान्य के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के अंतर्गत उन्हें मिल रहे हितलाभ प्रत्येक व्यक्ति को सरलता से मिले इसमें कोई परेशानी ना आए, यह सुनिश्चित करना...

बात कुछ खास है में आज बात जनजातीय गौरव सप्ताह के समापन की 22.11.2021

बात कुछ खास में आज बात जनजातीय गौरव दिवस के समापन की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 15 नवम्बर जनजातीय गौरव दिवस पर कहा था कि आज भारत सही मायने में अपना प्रथम जनजातीय गौरव दिवस मना रहा है। आजादी के बाद देश में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर जनजातीय कला, संस्कृति, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को गौरव एवं सम्मान प्रदान करने के लिये मध्यप्रदेश सरकार द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है। भारत सरकार ने...

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 22/11/2021 22.11.2021

1 राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित 'रक्षा अलंकरण समारोह में विंग कमान्डर जो अब Group Captain हैं श्री अभिनन्दन वर्धमान को 'वीर चक्र' से सम्मानित किया | मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विट कर बालाकोट एयर स्ट्राइक के हीरो भारतीय वायुसेना के तत्कालीन विंग कमांडर श्री अभिनंदन वर्धमान जी को बधाई दी और कहा कि ये वीरता का सम्मान है, ये शौर्यता का सम्मान है, ये मां भारती...

बात कुछ खास में आज बात जनजातीय औषधियों की 19.11.2021

जनजातियों का औषधीय ज्ञान की परंपरा बरक़रार.. जहां कई जनजातियां विकास की ओर अग्रसर हैं, वहीं कुछ जनजाति आज भी अपने परम्परागत रीति-रिवाजों और धार्मिक संस्कारों के साथ आधुनिक विकास की दौड़ में पीछे हैं। वे आज भी हर तरह के बीमारी के लिए जड़ी-बूटियों पर निर्भर हैं इन जनजातियों का प्रकृति के साथ अद्भुत सामन्जस्य होता है। यही कारण है कि इनकी अपनी परम्परागत चिकित्सा पद्धति रही है। लेकिन वर्तमान में इस परं...

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 19/11/2021 19.11.2021

1 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज शुक्रवार को अल्प प्रवास पर भारतीय वायु सेना के विमान से दोपहर 2 बजे खजुराहो विमानतल पहुँचे और वायुसेना के हेलीकॉप्टर से उत्तर प्रदेश के महोबा के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री श्री मोदी का खजुराहो विमानतल पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अगवानी कर आत्मीय स्वागत किया। खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं छतरपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा...

बात कुछ खास में आज बात करते हैं प्रदेश में कोविड से हटे नाइट कर्फ्यू की 18.11.2021

बात कुछ खास में आज बात करते हैं प्रदेश में कोविड से हटे नाइट कर्फ्यू आज रात से समाप्त, अन्य प्रतिबंध भी हटे प्रतिबंध के बारे में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य में कोविड-19 लगभग नियंत्रित स्थिति में है। इसलिए राज्य सरकार द्वारा ऐसे प्रतिबंध हटाने का निर्णय लिया जा रहा है, जो अब तक लागू थे। ये प्रतिबंध कोविड महामारी के समय लगाए गए थे। अब सभी सामाजिक, राजनैतिक, खेल, मनोरंजन, स...

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 18/11/2021 18.11.2021

1 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 4 दिसम्बर को टंट्या मामा भील के बलिदान दिवस पर इंदौर जिले में उनकी कर्म-स्थली पातालपानी पहुँचकर नमन करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि हम सभी के श्रद्धा के केंद्र, जनजातीय गौरव, देश के स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक, क्रांतिकारी बलिदानी टंट्या मामा भील सभी के लिये पूज्यनीय हैं।  2 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेशवासियों ने एक बार...

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 16/11/2021 16.11.2021

1 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन के द्वितीय डोज़ से शेष रह गए सभी पात्र नागरिक स्वास्थ्य सुरक्षा चक्र का लाभ लें। प्रदेश में वैक्सीनेशन महाअभियान जारी है। बुधवार 17 नवम्बर को भी निर्धारित केन्द्रों पर टीकाकरण की सुविधा रहेगी।  2 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में केविनेट बैठक का आयोजन किया गया | चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास...

Listen to the Jansampark Madhya Pradesh podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.