JansamparkMP

Jansampark Madhya Pradesh

Official Podcast of the Department of Public Relations, Government of Madhya Pradesh | Follow us for official news & policies.

Author

JansamparkMP

Category

Government

Podcast website

www.mpinfo.org

Latest episode

Jul 10, 2026

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 2/12/2021 02.12.2021

1 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जनसेवा ही हमारा प्रण है, जनता का कल्याण और देश का उत्थान ही हमारे लिये सर्वोपरि है। मध्यप्रदेश में अच्छी शिक्षा देने के लिए नये विद्यालय खोले जा रहे हैं, जिससे बच्चों को बेहतर और आधुनिक शिक्षा मिलेगी। आयुर्वेदिक औषधियों के लिए मध्यप्रदेश में देवारण्य योजना बनाई गई है। मैंने पर्यावरण संरक्षण के लिये रोज एक पेड़ लगाने का संकल्प लिया है। यह मेरी दिनचर्...

चेहरे पर छाई मुस्कान में आज बात ग्वालियर की शैली वर्मा की 01.12.2021

कहानी- चेहरे पर छाई मुस्कान की में आज बात ग्वालियर की शैली वर्मा की कोरोना संकट की वजह से आई कठिनाईयों से उबरकर शैली वर्मा अब अपने परिवार की खुशहाली की चादर में नए-नए रंग बुन रही हैं। खुशियों के रंग भरने में सरकार द्वारा पथ विक्रेताओं के कल्याण के लिये संचालित योजना ने भी उनकी मदद की है। ग्वालियर के हजीरा क्षेत्र की निवासी श्रीमती शैली वर्मा सिलाई - कढ़ाई कर अपने परिवार का भरण पोषण करती हैं। इस काम...

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 1/12/2021 01.12.2021

1 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पिछले दिनों भोपाल, इंदौर और जबलपुर में लगातार कोरोना पॉजिटिव केस आ रहे हैं। कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। अलग-अलग लोकेशन पर मरीज मिले हैं। यह हमें आगाह करने के लिए काफी है। कोरोना टेस्ट हम लगातार कर रहे हैं। जो लक्षण दिखाई दे रहे हैं वह आने वाले संकट की आहट हैं। जरूरी है कि हम प्राण-प्रण से पूरी सावधानी रखें।  2 मुख्यमंत्री श्र...

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 30/11/2021 30.11.2021

1 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में भोपाल के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक में कोरोना संक्रमण की आहट को सुनकर आवश्यक सावधानियाँ बरतने के निर्देश दिए। भोपाल शहर के अलग-अलग मोहल्लों में एक दर्जन से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने से चिंतित मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्य-योजना तैयार कर प्रशासन अलर्ट मोड पर रहे।...

कहानी चेहरे पर छाई मुस्कान की - गुना के नन्हे वेदांत की कहानी 29.11.2021

आज कहानी – चेहरे पर छाई मुस्कान की में आज गुना के नन्हे वेदांत की कहानी" गुना अपने बच्चे के ख़ुशी से बढ़कर एक माता पिता के लिए और कुछ नहीं होता | उसकी ख़ुशी के लिए हर संभव प्रयास करते हैं | गुना के शिवाजी नगर के मोहित कुशवाह अपने छोटे से परिवार में पत्नि और 2 वर्ष के बेटे वेदांत के साथ रहते है। आइये आज आपको वेदांत की सच्ची कहानी सुनाते है | मोहित के पास आजीविका का कोई निश्चित साधन नही है, फिर भी छोटा...

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 28/11/2021 28.11.2021

1 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किए। यह उनकी मन की बात कार्यक्रम का 83वां एपिसोड था। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कार्यक्रम मन की बात में "मध्य प्रदेश के कटनी का जिक्र करते हुए कहा कि कटनी से भी कुछ साथियों ने एक यादगार दास्तानगोई कार्यक्रम की जानकारी दी है | इसमें रानी दुर्गावती के अदम्य साहस और बलिदान की यादें ताजा की गई हैं |  बाई...

कहानी चेहरे पर छाई मुस्कान की- साध्वी गुप्ता को मिला उज्जवला योजना से निशुल्क गैस कनेक्शन 25.11.2021

कहानी चेहरे पर छाई मुस्कान की आज आपको सुनाते हैं शहडोल की साध्वी गुप्ता की सच्ची कहानी (नाट्य रूपांतरण) - शहडोल शहडोल नगर के पुरानी बस्ती की निवासी श्रीमती साध्वी गुप्ता बहुत परेशां थी,,चूल्हे पर खाना बनाने से उसकी आँखें तो जलन करती ही थी उस पर समय भी काफी खराब होता था | पर इतनी आर्थिक मज़बूत भी नहीं कि खुद गैस कनेक्शन ले सके |  फिर एक दिन (नाट्य रूपांतरण) पति - स्वच्छ ईंधन बेहतर जीवन की अवधार...

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 25/11/2021 25.11.2021

1 देश में सौर ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना में मध्यप्रदेश लगातार कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय ऊर्जा एवं नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री आर.के. सिंह की उपस्थिति में 5250 करोड़ की लागत वाली 1500 मेगा वॉट क्षमता की आगर, शाजापुर, नीमच सौर परियोजना की स्थापना के लिये चयनित विकासकों के साथ ऊर्जा अनुबंध का आदान-प्रदान शाजापुर के आईटीआई ग्राउण्ड में किया गय...

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 24/11/2021 24.11.2021

1 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के अंतर्राष्ट्रीय पैरा तैराक दिव्यांग श्री सत्येन्द्र सिंह लोहिया को 36 किलोमीटर लम्बे अरब सागर के दुर्गम चैनल को तैरकर पार करने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट किया - ''आपने सजीव प्रमाण दिया है कि अगर आपकी लगन पक्की है और हृदय समर्पित है तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है''। उल्लेखनीय है कि सत्येन्द्र सिंह लोहिया ने धरमतल जेटी से गेट-व...

कहानी चेहरे पर छाई मुस्कान की- शहडोल की दिव्यांग झूला बाई को मिली ट्राई साइकिल 23.11.2021

आइये आज आपको शहडोल की दिव्यांग झूला बाई के चेहरे पर ट्राई साइकिल पाकर जो मुस्कान आई है उस सच्ची कहानी को बताते हैं - - शहडोल कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जनपद पंचायत गोहपारू के ग्राम मोहतरा की झूला बाई ने कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य को अवगत कराया कि वह दिव्यांग है और उन्हें दैनिक दिनचर्या के कार्य करने एवं आने जाने में कठिनाई होती है तथा हर वक्त घर के किसी न किसी सदस्य सहा...

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 23/11/2021 23.11.2021

1मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने केविनेट बैठक के पूर्व अपने संबोधन में कहा कि 25 दिसंबर श्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्म दिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है । अतः 25 दिसंबर से 26 जनवरी तक प्रदेश में विशेष अभियान संचालित किया जाएगा । जन सामान्य के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के अंतर्गत उन्हें मिल रहे हितलाभ प्रत्येक व्यक्ति को सरलता से मिले इसमें कोई परेशानी ना आए, यह सुनिश्चित करना...

बात कुछ खास है में आज बात जनजातीय गौरव सप्ताह के समापन की 22.11.2021

बात कुछ खास में आज बात जनजातीय गौरव दिवस के समापन की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 15 नवम्बर जनजातीय गौरव दिवस पर कहा था कि आज भारत सही मायने में अपना प्रथम जनजातीय गौरव दिवस मना रहा है। आजादी के बाद देश में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर जनजातीय कला, संस्कृति, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को गौरव एवं सम्मान प्रदान करने के लिये मध्यप्रदेश सरकार द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है। भारत सरकार ने...

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 22/11/2021 22.11.2021

1 राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित 'रक्षा अलंकरण समारोह में विंग कमान्डर जो अब Group Captain हैं श्री अभिनन्दन वर्धमान को 'वीर चक्र' से सम्मानित किया | मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विट कर बालाकोट एयर स्ट्राइक के हीरो भारतीय वायुसेना के तत्कालीन विंग कमांडर श्री अभिनंदन वर्धमान जी को बधाई दी और कहा कि ये वीरता का सम्मान है, ये शौर्यता का सम्मान है, ये मां भारती...

बात कुछ खास में आज बात जनजातीय औषधियों की 19.11.2021

जनजातियों का औषधीय ज्ञान की परंपरा बरक़रार.. जहां कई जनजातियां विकास की ओर अग्रसर हैं, वहीं कुछ जनजाति आज भी अपने परम्परागत रीति-रिवाजों और धार्मिक संस्कारों के साथ आधुनिक विकास की दौड़ में पीछे हैं। वे आज भी हर तरह के बीमारी के लिए जड़ी-बूटियों पर निर्भर हैं इन जनजातियों का प्रकृति के साथ अद्भुत सामन्जस्य होता है। यही कारण है कि इनकी अपनी परम्परागत चिकित्सा पद्धति रही है। लेकिन वर्तमान में इस परं...

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 19/11/2021 19.11.2021

1 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज शुक्रवार को अल्प प्रवास पर भारतीय वायु सेना के विमान से दोपहर 2 बजे खजुराहो विमानतल पहुँचे और वायुसेना के हेलीकॉप्टर से उत्तर प्रदेश के महोबा के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री श्री मोदी का खजुराहो विमानतल पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अगवानी कर आत्मीय स्वागत किया। खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं छतरपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा...

बात कुछ खास में आज बात करते हैं प्रदेश में कोविड से हटे नाइट कर्फ्यू की 18.11.2021

बात कुछ खास में आज बात करते हैं प्रदेश में कोविड से हटे नाइट कर्फ्यू आज रात से समाप्त, अन्य प्रतिबंध भी हटे प्रतिबंध के बारे में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य में कोविड-19 लगभग नियंत्रित स्थिति में है। इसलिए राज्य सरकार द्वारा ऐसे प्रतिबंध हटाने का निर्णय लिया जा रहा है, जो अब तक लागू थे। ये प्रतिबंध कोविड महामारी के समय लगाए गए थे। अब सभी सामाजिक, राजनैतिक, खेल, मनोरंजन, स...

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 18/11/2021 18.11.2021

1 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 4 दिसम्बर को टंट्या मामा भील के बलिदान दिवस पर इंदौर जिले में उनकी कर्म-स्थली पातालपानी पहुँचकर नमन करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि हम सभी के श्रद्धा के केंद्र, जनजातीय गौरव, देश के स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक, क्रांतिकारी बलिदानी टंट्या मामा भील सभी के लिये पूज्यनीय हैं।  2 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेशवासियों ने एक बार...

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 16/11/2021 16.11.2021

1 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन के द्वितीय डोज़ से शेष रह गए सभी पात्र नागरिक स्वास्थ्य सुरक्षा चक्र का लाभ लें। प्रदेश में वैक्सीनेशन महाअभियान जारी है। बुधवार 17 नवम्बर को भी निर्धारित केन्द्रों पर टीकाकरण की सुविधा रहेगी।  2 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में केविनेट बैठक का आयोजन किया गया | चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास...

जनजातीय समाज के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले जननायक भगवान बिरसा मुंडा को शत शत नमन 15.11.2021

वे जन्म से ही अद्भुत थे, बढ़ती उम्र के साथ ही उन्होंने अपने अधिकारों और आजादी को समझना शुरू कर दिया। बेहद छोटी उम्र में ही उन्होंने वह कर दिखाया जिसके बारे में सोचना भी सबके लिए संभव नहीं है। सन् 1875 में नवंबर की 15 तारीख को झारखंड की जनजाति दम्पति सुगना और करमी का घर एक मासूम बच्चे की किलकारियों से गूंज उठा। इसी बच्चे को भारतीय इतिहास में महान क्रांतिकारी के रूप भगबान बिरसा मुण्डा के नाम से जाना...

बात कुछ खास में आज बात मध्यप्रदेश की पहचान - मध्यप्रदेश की जनजातियों की 3 14.11.2021

बात कुछ खास में आज बात मध्यप्रदेश की पहचान - मध्यप्रदेश की जनजातियाँ की जनजातीय आबादी के मान से देश का सबसे बड़ा राज्य होने के कारण मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत अत्यंत समृद्ध है।सच कहें तो यह संस्कृति इस प्रदेश की नैसर्गिक विरासत है,जिसमें निश्छल जीवन का आह्लाद और संघर्ष प्रतिबिंबित हैं।जनजातीय जीवन-शैली में आलोकित आनंद समूचे प्रदेश की ऊर्जा और उसका दैनंदिन संघर्ष सभी प्रदेशवासियों की प्रेरणा है...

जनजातीय भाई-बहनों के विकास के लिए कृत-संकल्पित मध्यप्रदेश सरकार 13.11.2021

जनजातीय भाई-बहनों के विकास के लिए कृत-संकल्पित मध्यप्रदेश सरकार। परिचर्चा में जनजातीय लोक कला और संस्कृति के अध्येता श्री वसंत निरगुणे से जानें जनजातीय भाई-बहनों की कला और संस्कृति के बारे में।

बात कुछ खास है में आज बात भोपाल के हबीबगंज स्टेशन के नए नाम रानी कमलापति की 13.11.2021

बात कुछ खास है में आज बात भोपाल के हबीबगंज स्टेशन के नए नाम रानी कमलापति की। आज गोंड समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री निवास आकर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का अभिनंदन किया। गोंड समाज द्वारा रानी कमलापति की स्मृति को स्थाई बनाने के प्रयासों के लिए विशाल पुष्पहार पहनाकर मुख्यमंत्री श्री चौहान का स्वागत और अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री निवास में रानी कमलापति अमर रहे और रानी तेरा यह बलिदान याद र...

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 13/11/2021 13.11.2021

1 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने वाले भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर भोपाल में हो रहे विशाल जनजातीय गौरव दिवस समारोह को जनजातीय वर्ग के सशक्तीकरण का माध्यम बताया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस समारोह में नागरिकों को आमंत्रित किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भगवान बिरसा मुंडा के योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि उनका बलिदान सदैव देश...

परिचर्चा में पद्मश्री डॉ. कपिल तिवारी से जानें जनजातीय भाई-बहनों की कला और संस्कृति के बारे में 12.11.2021

जनजातीय भाई-बहनों के विकास के लिए कृत-संकल्पित मध्यप्रदेश सरकार। परिचर्चा में पद्मश्री डॉ. कपिल तिवारी से जानें जनजातीय भाई-बहनों की कला और संस्कृति के बारे में। #जनजाति_गौरव_दिवस

जनजातियों के जीवन में बहार है... मध्यप्रदेश सरकार सपनों को कर रही साकार है... 12.11.2021

जनजातियों के जीवन में बहार है...  मध्यप्रदेश सरकार सपनों को कर रही साकार है...  शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ ही आजीविका से लेकर अधिकारों की रक्षा तक का है संकल्प.. नहीं छोड़ी जा रही कोई कसर.. पूरी तरह से होकर रहेगा कायाकल्प...  देश की सर्वाधिक जनजातीय आबादी मध्यप्रदेश में ही है... ऐसे में इनके सर्वांगीण विकास को लेकर जनजातीय कार्य विभाग के बजट में 948 प्रतिशत की वृद्धि की गई है... विभ...

Listen to the Jansampark Madhya Pradesh podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.