Aaj Tak Radio
Gyaan Dhyaan
Gyaan Dhyaan is a Hindi podcast by Aaj Tak Radio on general knowledge, education, trivia and history in the form of explainers. Aasmaan kyu hai neela, paani kyu geela geela, gol kyu hai dharti. For more such questions come to this window of Gyaan. Simple explainers on complex issues and trivia—designed for you. It could be related to science, history, sociology, general awareness and all possible fields. ये हमारी वो खिड़की है, जहां से ज्ञान का प्रसाद मिलता है. यहां पेचीदा मसलों को आसान भाषा में समझाया जाता है और अनूठी जानकारियां दी जाती हैं. बीच बीच में ऐसी बातें भी होंगी जो आपकी लाइफ़ आसान बन...
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
दुनिया में कितने तरह के पक्षी हैं और उनका होना कितना ज़रूरी है? : ज्ञान ध्यान 254 24.07.2021 12:31
पक्षी सदियों से शक्ति, स्वतंत्रता प्रेम के प्रतीक रहे हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस पूरी दुनिया में आखिर कितने तरह के पक्षी है? पक्षियों का हमारे जीवन में क्या महत्व है और ये लुप्त क्यों होते जा रहे हैं? सुनिए आज के 'ज्ञान ध्यान' में ख़ुशबू के साथ.
क्या होती है आर्टिफिशियल बारिश और क्यों करवाई जाती है? : ज्ञान ध्यान 253 23.07.2021 7:08
दुबई में तापमान 50 डिग्री तक पहुंच गया है और इससे बचने के लिए दुबई ने आर्टिफिशियल बारिश करवाई है. ये आर्टिफिशियल बारिश क्या है, कैसे करवाई जाती है और ऐसी बारिश करवाने के लिए क्या चीज़ें ज़रूरी होती है? सुनिए आज के 'ज्ञान ध्यान' में ख़ुशबू के साथ.
बढ़ती आबादी पर लगाम लगाने के लिए क़ानून ही इकलौता रास्ता?: ज्ञान ध्यान, Ep 252 22.07.2021 11:36
aajtak radio, hindi podcast, population control, population explosion, two child policy, gyan dhyan, explainer, up population law, population boon or bane
साउदर्न ओशन कैसे बना दुनिया का पांचवां महासागर?: ज्ञान ध्यान, Ep 251 21.07.2021 9:28
साउदर्न ओशन यानी दक्षिणी महासागर को धरती का पांचवां महासागर घोषित किया गया है. यह पृथ्वी के किस कोने में है, इसकी क्या ख़ासियत है, क्यों इसे महासागर की मान्यता दी गई और इससे क्या बदल जाएगा, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में ख़ुशबू कुमार से.
बिजली गिरने से सबसे ज़्यादा मौतें गांवों में ही क्यों होती हैं?: ज्ञान ध्यान, Ep 250 18.07.2021 12:32
क्या आप जानते हैं जब बिजली ज़मीन पर गिरती है तो क्या होता है? आकाश में बिजली बनती कैसे है? और जानिए आकाशीय बिजली से जुड़े ढेरों तथ्य जो बताते हैं कि बिजली गिरते वक़्त आपको सतर्क कैसे रहना है? सुनिए ‘ज्ञान ध्यान’ के इस एपिसोड में अमन गुप्ता के साथ.
IT एक्ट का वो सेक्शन जो रद्द होने के बाद भी लोगों को रुला रहा था: ज्ञान ध्यान, Ep 249 17.07.2021 10:09
क्या है IT एक्ट का सेक्शन 66A , कब आया ये, किस मकसद से लाया गया था, इसके अंतर्गत किस तरह के ज़ुर्म के लिए क्या सज़ा का प्रावधान था ? 66A के साथ किस तरह की समस्याएं थीं और क्यों इसे सुप्रीम कोर्ट ने 'असंवैधानिक' करार दिया था, 'ज्ञान ध्यान' में सुनिए खुशबू कुमार से. प्रड्यूसर : शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग : सचिन द्विवेदी
ड्रोन हमलों को रोकने के लिए भारत क्या उपाय कर रहा है? : ज्ञान ध्यान, Ep 248 16.07.2021 12:53
आजकल आपने ड्रोन अटैक के बारे में खूब सुना होगा. ड्रोन से किए जाने हमलों से बचने का तरीका क्या है? क्या इन हमलों को रोका जा सकता है और भारत के पास क्या ड्रोन अटैक को रोकने के लिए टेक्नोलॉजी है? सुनिए आज के 'ज्ञान ध्यान' में जमशेद क़मर सिद्दीकी से.
लकड़ी से बना सेटेलाइट अंतरिक्ष में कैसे काम करेगा : ज्ञान-ध्यान, Ep 248 15.07.2021 9:19
तेज़ी से बदलती तकनीक की इस दुनिया में एक नए प्रकार का सेटेलाइट डेवेलप किया गया है. लकड़ी से बनी सैटेलाइट. तो ये कैसे बनाई गई, किसने बनाई, ये काम कैसे करेगी और किन देशों में ऐसी पहल हो रही है, सुनिए ‘ज्ञान ध्यान’ के इस एपिसोड में अमन गुप्ता से.
भारत की तीनों सेनाओं में तालमेल बिठाने के लिए क्या प्लान बन रहा है?: ज्ञान ध्यान, Ep 247 14.07.2021 14:28
थिएटर कमांड देश के लिए क्यों जरूरी है? इससे कैसे को-ऑर्डिनेट होगी भारत की तीनों सेनाएं? इसे बना कर भारत किन गलतियों को दूर कर सकता है, थिएटर कमांड से मिलिट्री ऑपरेशंस कैसे बेहतर हो जाएंगे और कहां-कहां बनाया जा सकता है थिएटर कमांड, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में प्रतीक वाघमारे से.
क्या जुड़वा लोगों में से किसी एक को दर्द होने पर दूसरे को भी महसूस होता है? : ज्ञान-ध्यान, Ep 246 11.07.2021 10:03
ह्यूमन रिप्रॉडक्शन में छपी एक रिसर्च के मुताबिक, हर साल क़रीब 16 लाख जुड़वां बच्चे जन्म ले रहे हैं. यह संख्या पिछले 50 सालों में सबसे ज्यादा है, तो सवाल उठता है कि जुड़वा बच्चे पैदा कैसे होते हैं? कितने तरह के होते हैं जुड़वा बच्चे? सुनिए इस ज्ञान-ध्यान में प्रतीक वाघमारे के साथ.
नए राज्यों के बनने की पूरी प्रक्रिया, समझिए आसान भाषा में : ज्ञान ध्यान, Ep 245 10.07.2021 8:52
राज्य हमारी पहचान के साथ लगभग ताउम्र नत्थी रहते हैं, चाहें आप कोई फॉर्म भर रहे हों या पता बता रहे हों. लेकिन क्या आपको पता है कोई नया राज्य बनता कैसे है? प्रक्रिया क्या है इनके बनने की और राज्य बनाने की शक्तियां किसके पास होती है? सुनिए आज के 'ज्ञान ध्यान' में ख़ुशबू के साथ.
देश में संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को कितना वेतन और भत्ता मिलता है: ज्ञान ध्यान, Ep 244 09.07.2021 12:39
क्या आप जानते हैं हमारे देश में मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, विधायक, गर्वनर और राष्ट्रपति को महीने की कितनी सैलरी दी जाती है? सैलरी के साथ क्या- क्या सुविधाएं मिलती है और इनकी सैलरी कैसे तय की जाती है? सुनिए आज के 'ज्ञान ध्यान' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.
मेडिसिन कैसे बनाई जाती है और ये काम कैसे करती है?: ज्ञान ध्यान, Ep 243 08.07.2021 12:19
इंसान के सरवाइवल की कहानी में सबसे मुश्किल लड़ाइयां बीमारियों से रही हैं. नई बीमारियां आती रहीं और इंसानी दिमाग़ उनके इलाज भी खोजता रहा. और तैयार होता रहा, अगली लड़ाई के लिए. ये लड़ाइयां हमने दवाओं के ज़रिये जीती है. लेकिन हम दवाइयों तक कैसे पहुंचे, इस सफ़र के बारे में आप कितना जानते हैं, सुनिए 'ज्ञान- ध्यान' के इस एपिसोड में अमन गुप्ता से.
वो जीव जो मरने के बाद फिर ज़िंदा हो जाता है, जानिए कैसे: ज्ञान ध्यान, Ep 242 07.07.2021 7:36
क्या इस दुनिया में कोई ऐसा जीव है जिसे अमर कहा जा सकता है? कौन सा है ये जीव, यह कहां पाया जाता है, इसकी क्या ख़ासियत है और क्या वजह है कि ये जीव मर कर भी ज़िंदा रहता है, सुनिए ‘ज्ञान ध्यान’ के इस एपिसोड में प्रतीक वाघमारे से.
यदि तलाक़ देने में पति-पत्नी में से कोई एक राजी न हो तो कैसे होंगे अलग?: ज्ञान ध्यान, Ep 241 04.07.2021 10:18
भारत में शादीशुदा लोग अगर स्वेच्छा से अलग होना चाहते हैं या तलाक़ चाहते हैं, तो कानूनी रूप से ऐसा करना बेहद आसान है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि यदि पति या पत्नी में से किसी एक का इरादा दूसरे को तलाक़ देने का नहीं है, जबकि दूसरा तलाक देना चाहता है, तो इसे एकतरफा तलाक कहा जाता है. आखिर ऐसा क़ानून क्यों और कैसे लोगों के लिए बनाया गया है? सुनिए ‘ज्ञान ध्यान’ के इस एपिसोड में अमन गुप्ता से.
वीगन मीट क्यों खाते हैं लोग और ये बनता कैसे है: ज्ञान ध्यान, Ep 240 03.07.2021 9:57
शाकाहारी मांस क्या होता है, कैसे तैयार किया जाता है, किन देशों में ज़्यादा फेमस है और इसे लोग क्यों खाना पसंद करते हैं, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में ख़ुशबू से.
अच्छी सेहत के लिए कितना एक्सरसाइज करना सही: ज्ञान ध्यान, Ep 239 02.07.2021 8:36
अच्छी सेहत के लिए एक्सरसाइज भी ज़रूरी है. लेकिन हद से ज़्यादा एक्सरसाइज करने के क्या नुकसान होते हैं? हम कैसे जान सकते है कि हमारी सेहत के लिए कितना वर्कआउट करना फायदेमंद है? ज़्यादा वर्कआउट का महिलाओं और पुरषो पर क्या असर पड़ता है और सबसे सही तरीक़ा क्या है एक्सरसाइज करने का? सुनिए आज के 'ज्ञान ध्यान' में ख़ुशबू के साथ.
भाषाओं को किस आधार पर मिलती है संवैधानिक मान्यता?: ज्ञान ध्यान, Ep 238 01.07.2021 11:56
वैसे तो भारत में हज़ार से भी ज़्यादा भाषाएं हैं और बोलियां तो दस हज़ार से भी ज़्यादा. मगर इनमें सिर्फ 22 भाषाएं ऐसी हैं जिन्हें आधिकारिक भाषा का दर्जा मिला है. तो ये भाषाएं कौन सी हैं, इन्हें कब ये दर्जा दिया गया, किसी भाषा को आधिकारिक भाषा का दर्जा देने की प्रक्रिया क्या है और संविधान की आठवीं अनुसूची में इसके लिए क्या कहा गया है, सुनिए ‘ज्ञान ध्यान’ के इस एपिसोड में जमशेद क़मर सिद्दीकी से.
रोड पर गाड़ियों की स्पीड लिमिट कैसे तय होती है: ज्ञान ध्यान, Ep 237 30.06.2021 9:44
सड़क पर चलने वाली गाड़ियों की गति सीमा क्यों तय की जाती है, शहर की सड़कों पर स्पीड लिमिट कौन तय करता है और इस सीमा को तय करते समय किन मापदंडों पर विचार किया जाता है, सुनिए 'ज्ञान- ध्यान' के इस एपिसोड में ख़ुशबू कुमार से.
व्हेल की उल्टी में ऐसा क्या है जो ये अरबों रुपयों में बिकती है?: ज्ञान ध्यान, Ep 236 27.06.2021 6:03
क्या व्हेल की उल्टी किसी को भी अरबपति बना सकती है? भारत में एक किलो व्हेल के उल्टी की कीमत करोड़ों रुपये होती है. और साथ ही इसकी कीमत हीरे, मोती के गहनों से भी कई ज़्यादा है. तो व्हेल की उल्टी में ऐसा क्या खास होता है जो उसे इतना ज़्यादा कीमती बनाता है? सुनिए ‘ज्ञान ध्यान’ के इस एपिसोड में अमन गुप्ता के साथ.
वो बातें जो इंसान को बाक़ी जीव जंतुओं से बेहतर बनाती हैं : ज्ञान ध्यान, Ep 235 26.06.2021 7:43
वे कौन सी ख़ासियत हैं जो इंसानों को जानवरों से अलग बनाती है ? किन वजहों से जानवर कुछ इंसानों से बेहतर नज़र आते हैं और समय के साथ किस तरह जानवर हमसे सीखते चले जा रहे हैं ? सुनिये ज्ञान-ध्यान के इस अंक में खुशबू कुमार से. प्रड्यूसर ~ शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग ~ अमृत रेगी
क्या अदालत में गवाहों को सच में खानी होती है गीता-क़ुरआन की कसम? : ज्ञान ध्यान, Ep 234 25.06.2021 9:58
‘मैं गीता पर हाथ रखकर कसम खाता हूं...’ ये लाइन आपने फिल्मों में ज़रूर सुनी होगी. लेकिन क्या असल में अदालत में लोग गीता या फिर कुरआन पर हाथ रखकर कसम खाते हैं? क्या हमारे संविधान में ऐसा कोई प्रावधान है और ये परंपरा कब शुरू हुई, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में जमशेद क़मर सिद्दीकी से.
दो दशक बाद भी क्यों अधूरा है 'लवासा प्रोजेक्ट'? : ज्ञान ध्यान, Ep 233 24.06.2021 8:11
आजादी के बाद बना देश का पहला हिल स्टेशन 'लवासा' बाकी हिल स्टेशन से कैसे अलग है? यहाँ रहने की व्यवस्था कैसी है और ऐसा क्या हुआ कि इटैलियन शहर से इंस्पायर्ड लवासा अब तक पूरा नहीं बन पाया है? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में अमन गुप्ता के साथ.
क्या इंटरनेट से किसी जानकारी को मिटाया जा सकता है?: ज्ञान ध्यान, Ep 232 23.06.2021 15:29
संविधान ने भारत के नागरिकों को कई अधिकार दिए हैं. लेकिन अब ‘भूलाने का अधिकार’ की भी चर्चा हो रही है. तो क्या है ये अधिकार? इसे लागू करने में क्या पेंच हैं? और भारत और विदेशों में इस अधिकार को लेकर क्या चर्चाएं हैं? सुनिए ‘ज्ञान ध्यान’ के इस एपिसोड में प्रतीक वाघमारे के साथ.
क्या कोई भूकंप सालों तक चल सकता है?: ज्ञान ध्यान, Ep 231 20.06.2021 9:44
भूकंप किसी ने 10 सेकेंड तक ही फ़ील किया तो किसी 20 सेकेंड या ज़्यादा से ज़्यादा 1 मिनट, क्योंकि आम तौर पर उससे ज़्यादा समय के लिए भूकंप नहीं टिकते. लेकिन 19वीं सदी में एक ऐसा भूकंप आया जो 32 साल तक टिका रहा था. अब ये कैसे संभव है? और क्या लंबे समय तक टिकने वाले भूकंप से लगातार कंपन होता रहता है? सुनिए ‘ज्ञान ध्यान’ के इस अंक में अमन गुप्ता से.
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.