Aaj Tak Radio
Gyaan Dhyaan
Gyaan Dhyaan is a Hindi podcast by Aaj Tak Radio on general knowledge, education, trivia and history in the form of explainers. Aasmaan kyu hai neela, paani kyu geela geela, gol kyu hai dharti. For more such questions come to this window of Gyaan. Simple explainers on complex issues and trivia—designed for you. It could be related to science, history, sociology, general awareness and all possible fields. ये हमारी वो खिड़की है, जहां से ज्ञान का प्रसाद मिलता है. यहां पेचीदा मसलों को आसान भाषा में समझाया जाता है और अनूठी जानकारियां दी जाती हैं. बीच बीच में ऐसी बातें भी होंगी जो आपकी लाइफ़ आसान बन...
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
खाने पीने की चीज़ें जो विदेशों से आई और भारत में छा गई: ज्ञान ध्यान ,Ep 404 23.02.2022 11:23
भारतीय खाने के चर्चे दुनियाभर में होते हैं. मगर कई ऐसे फूड आइटम जिन्हें आप देसी समझते हैं ,वो किसी जमाने में विदेशी व्यापारियों के साथ भारत में दाखिल हुए थे. इनका स्वाद हर किसी की जुबान पर चढ़ा और फिर कभी उतरा ही नहीं. ज्ञान ध्यान के इस एपिसोड में कुछ ऐसे ही लज़ीज़ व्यंजनों के बारे में सुनिए, जमशेद कमर सिद्दीकी से.
आदर-भाईचारे का शब्द भइया कैसे बना ग़रीबी और हीनता का पर्याय?: ज्ञान ध्यान, Ep 403 20.02.2022 9:13
आदरसूचक या अनुभवी व्यक्ति के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला भइया शब्द एक ख़ास तरह के आइडेंटिटी से कैसे नत्थी हो गया, कौन हैं ये आख़िर 'भइये', इनका कंट्रीब्यूशन क्या है जहां ये इस लहज़े में पुकारे जाते हैं और क्या ये एक क्लास डिफ्रेंसिएटर का पैमाना भी है? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में सूरज कुमार से.
बिस्तर जिस पर आराम फ़रमाते हैं, उसकी कहानी क्या है: ज्ञान ध्यान, Ep 402 19.02.2022 9:18
जिस बिस्तर पर सोकर आप अपनी सारी थकान दूर करते हैं उसका इतिहास क्या रहा है? वो आया कहां से? कौन से देश बेड को ऊंचे दर्जे से जोड़ कर देखते थे और इससे जुड़े कुछ रोचक बातें सुनिए आज के 'ज्ञान ध्यान' में सूरज कुमार से.
भारत की फिल्में क्यों नहीं जीत पाती है ऑस्कर अवार्ड?: ज्ञान ध्यान, Ep 401 18.02.2022 6:42
क्या है ऑस्कर अवार्ड का इतिहास, भारत से ऑस्कर के लिए फिल्म चुन कर भेजने की जिम्मेदारी किसकी है, इस अवार्ड के लिए फिल्मों का चयन होता कैसे है, भारत में इसकी प्रक्रिया क्या है, किन फिल्मों को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया जाता है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में सूरज कुमार से.
आज मनोरंजन के लिए हो रहे ऑक्शन का इतिहास रहा है काला:ज्ञान ध्यान,Ep 400 17.02.2022 10:01
कैसे शुरु हुई थी नीलामी की परंपरा? दुनिया के पहले ऑक्शन में क्यों बेची गई थीं लड़कियां? नीलामी कितने तरह की होती है और वक़्त के साथ कैसे बदलता गया इसका रंग-रूप, 'ज्ञान ध्यान' के लेटेस्ट एपिसोड में सुनिए शुभम तिवारी से .
इश्क़ आपके दिमाग़ में कौन सा 'कैमिकल लोचा' करता है कि दुनिया हसीन लगने लगती है?: ज्ञान ध्यान, Ep 399 16.02.2022 10:41
हमारे बड़े बुज़ुर्ग कह गए हैं कि प्यार करने वालों की अक्ल पर पत्थर पड़ जाते हैं। दिमाग़ फिर जाता है। आदमी आदमी नहीं रहता। क्यों मुहब्बत में पड़े शख्स को दुनिया हसीन लगती है। आखिर एक चेहरे की मुस्कुराहट में उसे दुनिया भर की खुशियाँ कैसे मिल जाती हैं? क्या इसके पीछे मनोवैज्ञानिक वजहें हैं? सुनिए ज्ञान ध्यान में ज़िक्र मुहब्बत के मनोविज्ञान का, जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से
15 अगस्त को क्यों नहीं हुआ गोवा आज़ाद? : ज्ञान-ध्यान, Ep 398 13.02.2022 7:04
1947 में जब पूरा भारत आजाद हो रहा था, तब गोवा को आज़ादी क्यों नहीं मिली, इसके कारण प्रशासनिक थे या राजनीतिक, गोवा को गुलामी से मुक्ति 19 दिसम्बर को किस तरह मिला और भारत सरकार ने सैन्य से लेकर दूसरे मोर्चे पर क्या प्रयास किये? सुनिए 'ज्ञान-ध्यान' में अमन गुप्ता के साथ.
ई-पासपोर्ट क्यों लाया जा रहा है और इससे इंटरनेशनल ट्रेवल का तरीका बदल जाएगा? : ज्ञान ध्यान, Ep 397 12.02.2022 9:01
बजट में जिस ई-पासपोर्ट का ऐलान हुआ वो कैसे काम करेगा? ये नॉरमल पासपोर्ट से कैसे अलग होगा? क्या अब पासपोर्ट्स के लिए आवेदन प्रक्रिया भी बदल जाएगी और क्या इससे विदेश यात्रा का तरीका बदल जाएगा? सुनिए आज के 'ज्ञान ध्यान' में जमशेद क़मर सिद्दीकी से.
'सिंगल' और 'सेल्फ पार्टनर्ड' होने में क्या फर्क है? : ज्ञान ध्यान, Ep 396 11.02.2022 10:17
क्या कभी आपने 'सेल्फ पार्टनर्ड' टर्म के बारे में सुना है? क्यों कई बार सिंगल लोग खुद के साथ ही मिंगल होना क्यों पसंद करते हैं और लड़के-लड़कियों में सबसे ज्यादा सिंगल स्टेटस से कौन खुश रहता है? सुनिए आज के 'ज्ञान ध्यान' में जमशेद क़मर सिद्दीकी से.
हिजाब पहनने पर महिलाओं को क्यों मिलती थी सज़ा: ज्ञान ध्यान, Ep 395 10.02.2022 10:01
हिजाब का इतिहास क्या है, मुस्लिम महिलाएं इसे क्यों पहनती हैं, इसके बारे में इस्लाम क्या कहता है, इसको पहनने पर पहले सज़ा क्यों मिलती थी, किन देशों ने इसके पहनने पर प्रतिबंध लगा रखा है और क्या इसको पहनना वाकई सशक्तिकरण की निशानी है, सुनिए 'नामी गिरामी' में सूरज कुमार से.
बिकिनी की कहानी, कैसे वर्ल्ड वॉर के बाद छा गया ये स्विम सूट : ज्ञान ध्यान, Ep 394 09.02.2022 6:25
भारत में कई बार कंट्रोवर्सी की वजह बनी बिकिनी का क्या रहा है इतिहास? सबसे पहली बार कहाँ की गई थी डिजाइन? इस ड्रेस का वर्ल्ड वॉर से क्या है कनेक्शन? सुनिये आज के ज्ञानध्यान में ख़ुशबू से.
सिर्फ़ ऑनलाइन क्लास नहीं है 'डिजिटल यूनिवर्सिटी' का मतलब : ज्ञान-ध्यान, Ep 393 06.02.2022 6:11
कैसे काम करेगी डिजिटल यूनिवर्सिटी? भारत मे चल रही पहली डिजिटल यूनिवर्सिटी कब खुली? इन यूनिवर्सिटीज का सिलेबस किस तरह से अलग होता है? और ये देश मे चल रही बाकी यूनिवर्सिटीज से कैसे अलग होंगी? सुनिए ज्ञान-ध्यान में अमन गुप्ता के साथ.
डिजिटल रुपया आने के बाद लोग बैंक में पैसा नहीं रखेंगे?: ज्ञान ध्यान, Ep 392 05.02.2022 7:01
डिजिटल करेंसी का स्वरूप कैसा होगा और ये किस तरह करेगा काम, इसको लॉन्च करने से पहले किस तरह के कानूनी बदलाव की आवश्यकता होगी, इस डिजिटल करेंसी के नफ़े क्या हैं और नुकसान क्या और ये क्रिप्टो करेंसी से किस तरह अलग होगा. सुनिए ज्ञान-ध्यान के इस एपिसोड में सूरज कुमार से. स्क्रिप्ट और प्रड्यूसर - शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग - अमृत रेगी
लेवेंडर मैरिज क्या होता है और कहां से आया इसका कॉन्सेप्ट: ज्ञान ध्यान, Ep 391 04.02.2022 9:47
लैवेंडर मैरिज या मैरिज ऑफ convenience आजकल ख़ूब चर्चा में है. तो ये लैवेंडर मैरिज क्या है, इसका चलन कब और कैसे शुरू हुआ, किन हस्तियों ने लैवेंडर मैरिज को चुना और समाज में इसकी क्या अहमियत है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.
सोशल मीडिया पर क्यों लगता है पर्सनल डाटा चुराने का आरोप: ज्ञान ध्यान, Ep 390 03.02.2022 6:30
सोशल मीडिया प्लेटफार्म आपके पर्सनल डेटा के साथ क्या करते हैं, सोशल मीडिया डेटा से जुड़े कानून पर सरकार का क्या रूख़ है और सोशल मीडिया को आधार कार्ड से जोड़ने का क्या नुकसान है, सुनिए ज्ञान ध्यान में सूरज कुमार से
गोल्डन ब्लड, जो दुनिया में मुट्ठी भर लोगों के पास ही है: ज्ञान ध्यान, Ep 389 02.02.2022 9:58
गोल्डन ब्लड क्या है जो दुनिया भर में केवल 43 लोगों के पास है? ये ब्लड ग्रुप इतना रेयर क्यों है ? इंसानो का ब्लड ग्रुप कैसे तय होता है ? गोल्डन ब्लड ग्रुप वाले लोगों को क्या खतरा रहता है? क्या यह जेनेटिक है? सुनिए आज के ज्ञान ध्यान में .
फ़ोरेंसिक टेस्ट के ज़रिए कैसे अपराधियों को पकड़ा जाता है? : ज्ञान-ध्यान, Ep 388 30.01.2022 8:41
जब भी कोई वारदात होती है, तो उसके सभी पहलुओ की जांच करने में सबसे ज़्यादा मददगार होती है, फ़ोरेंसिक रिपोर्ट. लेकिन कैसे ये जांच की जाती है? रिपोर्ट तैयार होने के बाद सबसे पहले किसके पास जाती है और पूरी प्रक्रिया में कितना समय लगता है? सुनिए आज के ज्ञान ध्यान में अमन गुप्ता के साथ.
क्या वाक़ई मौत को टाला जा सकता है?: ज्ञान-ध्यान, Ep 387 29.01.2022 6:58
इंसान एक तय उम्र के बाद बूढ़ा क्यों हो जाता है, क्या अंतिम सच माने जाने वाले मृत्यु को टाला जा सकता है, बढ़ती उम्र पर लगाम लगाने के लिए जेफ बेजोस किस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं और क्या ऐसा कोई तरीका है जिससे बुढ़ापे को धीमा किया जा सकता है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में सूरज कुमार से. स्क्रिप्ट & प्रड्यूसर ~ शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग ~ अमृत रेगी
विरोध प्रदर्शनों में सरकारी बस-ट्रेन जलाने पर क्या सज़ा होती है?:ज्ञान ध्यान, Ep 386 28.01.2022 6:39
विरोध प्रदर्शनों में सरकारी संपत्ति को नुक़सान पहुंचाने पर क्या सज़ा होती है? सरकारी संपत्ति को नुक़सान पहुंचाने पर हर्जाना कैसे वसूला जाता है? यदि किसी प्रदर्शन में आपकी सम्पत्ति को नुक़सान होता है तो आप को मुआवजा कैसे मिलेगा? सुनिए आज के ज्ञान ध्यान में ख़ुशबू से.
बीटिंग रिट्रीट से क्यों समाप्त होता है गणतंत्र दिवस समारोह: ज्ञान ध्यान, Ep 385 27.01.2022 5:24
क्या है बीटिंग रिट्रीट, इसका इतिहास क्या है, भारत में इसकी शुरूआत कब हुई और इसमें सेना का रोल क्या है, सुनिए ज्ञान ध्यान में सूरज कुमार से
रिवॉल्वर और पिस्टल में कौन सी बंदूक बेहतर है: ज्ञान ध्यान, Ep 384 26.01.2022 9:41
रिवॉल्वर और पिस्टल. लगभग एक जैसे हैंडगन. कंफ्यूजन के चलते बहुत कम लोग दोनों बंदूकों में अंतर कर पाते हैं. अगर आप बंदूकों के शौक़ीन हैं या इनके बारे में जानकारी रखना पसंद करते हैं तो 'ज्ञान ध्यान' का ये ख़ास एपिसोड आपको ज़रूर सुनना चाहिए. इसमें जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से सुनिए कि रिवॉल्वर और पिस्टल, आकार-प्रकार में एक दूसरे से कितने अलग होते हैं. इसके अलावा दोनों में पुराना कौन है और बेहतर कौन.
क्या राफेल से ज़्यादा ताक़तवर है चीन का J-10 फाइटर जेट? : ज्ञान ध्यान, Ep 383 23.01.2022 7:31
J-10 फाइटर प्लेन के फीचर्स क्या है और ये भारत के राफाल की तुलना में कितना पावरफुल है? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में.
वो तकनीक जिसे यूज़ कर इंडिया गेट पर नेताजी का होलोग्राम स्टैच्यू बना है: ज्ञान ध्यान, Ep 382 22.01.2022 5:54
क्या है होलोग्राम, क्या है इसका इतिहास, किस तकनीक की मदद से इसे बनाया जाता है, ये कैसे काम करता है, सुनिए ज्ञान ध्यान में सूरज कुमार से.
गणतंत्र दिवस की झांकी कैसे सेलेक्ट होती है, जानिए पूरा प्रोसेस: ज्ञान ध्यान, Ep 381 21.01.2022 7:15
गणतंत्र दिवस में शामिल होने वाली झांकियों की रूपरेखा कौन और कैसे तय करता है, कौन सी झांकी परेड में शामिल होगी और कौन सी नहीं, इस बात का चयन कैसे होता है, किस आधार पर झांकियां एक्सेप्ट या रिजेक्ट होती हैं, ज्ञान ध्यान के इस एपिसोड में जानिए खुशबू कुमार से.
अमेरिका में शुरू हुई 5G सर्विस से एयरलाइन्स कंपनियों को क्या दिक़्क़त है: ज्ञान ध्यान, Ep 380 20.01.2022 8:48
इंटरनेट स्पीड में इजाफे के लिए यूज़ हो रही 5G तकनीक के नुकसान क्या हैं, 5G नेटवर्क से एयरलाइंस ऑपरेशन्स पर क्या असर पड़ता है, कई देशों में ये सर्विस लागू है लेकिन अमेरिकी 5G से ही एयरलाइन इंडस्ट्री को ख़तरा क्यों महसूस हो रहा है और क्या विमानों की उड़ान में बाधा बनेगा 5G नेटवर्क, सुनिए ज्ञान ध्यान के इस एपिसोड में ख़ुशबू कुमार से
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.